सामान्य ज्ञान

पद्म सम्मान कितने प्रकार के होते हैं?
27-Jan-2021 12:44 PM
पद्म सम्मान कितने प्रकार के होते हैं?

भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में पद्म सम्मान भी शामिल हैं। वर्ष 1954 में पद्म पुरस्कारों की शुरूआत की गई तथा प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन सम्मानों की घोषणा की जाती है। इस सम्मान को तीन श्रेणियों वर्गीकृत किया गया है, जिनके नाम हैं पद्म विभूषण, पद्म भूषण और  पद्मश्री। 
विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री, उच्च स्तर पर विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण तथा अति विशिष्ट एवं प्रसिद्ध सेवा के लिए पद्म विभूषण  से सम्मानित किया जाता है। पद्म सम्मान में राष्ट्रपति का ठप्पा लगा एक सनद एवं पदक दिया जाता है। अधिष्ठापन समारोह के दिन प्रत्येक पुरस्कृत व्यक्ति के बारे में संक्षिप्त विवरण से अलंकृत एक पत्रिका भी जारी की जाती है।
पद्म विभूषण सम्मान के तहत दिए जाने वाले  पदक का डिजाइन गोलाकार है जिस पर ज्यामिती आकृतियां हैं। गोल हिस्से की गोलाई 4.4 सेंटीमीटर तथा मोटाई करीब 0.6 मिलीमीटर है। इसके ऊपर गोलाकार में कमल के फूल की नक्काशी की गई है। कांस्य से कमल के ऊपर हिंदी में पद्म तथा कमल के नीचे विभूषण उकेरा गया है। पदक के दोनों तरफ सफेद सोने से अलंकरण किया गया है।
पद्म भूषण सम्मान का पदक पद्म विभूषण की तरह ही है लेकिन इसके दोनों तरफ स्टैंडर्ड सोना है। इसी प्रकार पद्म श्री सम्मान का पदक दूसरे पद्म पदकों की तरह ही  है, लेकिन इसकी दोनों तरफ स्टैनलेस स्टील से अलंकरण किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news