सामान्य ज्ञान

शुभंकर अम्मू
13-Feb-2021 12:44 PM
शुभंकर अम्मू

अम्मू’-द ग्रेट हार्नबिल केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर है जिसका डिजाइन राकेश ने किया था।   ग्रेट हार्नबिल केरल का राज्य पक्षी है जिसे 35वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर चुना गया है। ये राष्ट्रीय खेल 31 जनवरी से 14 फरवरी 2015 तक आयोजित किए गए हैं। 
ग्रेट हार्नबिल प्रजाति के संरक्षण के लिए इसका चयन शुंभकर के रूप में किया गया है। दरअसल यह जीव  विलुप्त होने के कगार पर है।   स्त्रीलिंग ‘अम्मू’ केरल की महिलाओं के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में शुभंकर हेतु चुना गया और यह केरल के लिंगानुपात पर गर्व करने की भी याद दिलाता है। दरअसल  केरल भारत का एकमात्र राज्य है जहां स्त्रियों का अनुपात पुरुषों की तुलना में  अधिक है। 
कालिक्कुन्ना कुट्टिकलकायी भारतम कातिरिक्कुन्नु’ नाटक में भागीदारी के कारण शुभंकर ‘अम्मू’- ग्रेट हार्नबिल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज किया गया है।  लिम्का बुक के 2015 विशेष साहित्य संस्करण के अनुसार यह नाटक ऐसे शुभंकर के बारे में है जिसका मंचन सबसे अधिक स्कूलों में किया गया। ‘अम्मू’ की भागीदारी वाले इस नाटक का मंचन 9 अप्रैल 2014 तक केरल के सात जिलों के 147 स्कूलों में किया गया।
‘कालिक्कुन्ना   कुट्टिकलकायी भारतम कातिरिक्कुन्नुु’ की पटकथा थिएटर कलाकार अनिल करेती द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका मंचन पुलिस अधिकारियों की एक टीम द्वारा किया जाता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news