सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 13 फरवरी
13-Feb-2021 12:47 PM
हर दिन हॉट सीट 13  फरवरी

1. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी किरण बेदी ने किस क्षेत्र से लड़ा था?
(अ) बाबरपुर (ब) छतरपुर (स) अंबेडकर नगर (द) कृष्णानगर 
2. हाल ही में फुटबॉल मैच के लिए स्टेडियम में प्रवेश के दौरान किस देश में दर्शकों की मौत हो गई?
(अ) भारत (ब) मिस्र (स) ऑस्ट्रेलिया (द) जापान
3. भारत में प्रति एकड़ उत्पादन का क्या कारण है?
(अ) प्राकृतिक कारणों से फसल खराब हो जाना (ब) भूमि की उर्वरता कम होना (स) कृषि की तकनीक एवं कृषि प्रणाली में पिछड़ी होना (द) मौसम प्रतिकूल होना
4. कौन सी फसल खरीफ की नहीं है?
(अ)कपास (ब)मटर (स) मक्का (द) बाजरा
5. कौन सी फसल नाइट्रोजन स्थरीकरण में सहायक है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) मक्का (द) दालें 
6. मानव व्यक्तिव पंच स्कंधों से निर्मित है, यह सिद्घांत निम्नलिखित में से किससे संबद्घ है?
(अ) बुद्घ (ब) महावीर (स) पाश्र्वनाथ (द) गोशाल (मक्खलि) 
7. ढालयुक्त भूमि पर कृषि कार्य करना दुष्कर होता है, क्योंकि?
(अ) ढालू भूमि पर मशीनों का उपयोग नहीं हो सकता है (ब) उत्तरी गोलाद्र्घ में दक्षिणी ढाल अत्यधिक शुष्क है (स)उत्तरी गोलाद्र्घ में उत्तरी ढाल अत्यधिक ठंडे हैं (द) ढालू भूमि पर वायु द्वारा अपरदन अधिक होता है
8. निम्नालिखित में से किस स्थान पर तीन अद्र्घ चंद्राकार समुद्र तट मिलते हैं?
(अ) मर्मागाओं (ब) बालेश्वर (स)कोवलम (द) कन्याकुमारी 
9. भारत का सर्वाधिक खनिज संपन्न शैल तंत्र कौन सा है?
(अ)कुडप्पा तंत्र (ब)गोंडवाना तंत्र (स)विंध्य तंत्र (द) धारवाड़ तंत्र
10. मुद्रा के प्रमुख कार्यों में सम्मिलित एक कार्य है?
(अ)मुद्रा साख का आधार है (ब) मुद्रा विनिमय का माध्यम है (स) मुद्रा मूल्य के हस्तांतरण का माध्यम है (द)मुद्रा भौतिक प्रगति का सूचक है
11. भूमिपति को भूमि सम्भरण के प्रतिफल स्वरूप मिलता है?
(अ) किराया (ब) लगान (स) ब्याज (द) उपज का शेष भाग
12. एक लडक़ी झूला झूल रही है, यदि उसके पास अन्य लडक़ी आकर बैठ जाए, तो झूले का आवर्त काल?
(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) पहले घटेगा और फिर बढ़ेगा (द)अपरिवर्तत रहेगा
13. कपूर के छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं, इसका कारण क्या है?
(अ) पृष्ठ तनाव के कारण (ब) ध्यानता के कारण (स) कपूर का गुण है (द) जल के घनत्व के कारण
14. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान?
(अ) घटता है (ब) पहले घटता है, फिर बढ़ता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) बढ़ता है
15. निम्नलिखित मुगल शाहजादियों में से वह कौन है, जिसने हुमायूंनामा लिखा था?
(अ) जेबुन्निसां (ब) रोशनारा (स) जहांआरा (द) गुलबदन बेगम
16. मध्यकालीन भारत में मनसबदारी प्रथा खास तौर पर इसीलिए चालू की गई थी, ताकि?
(अ) सेना में भरती की जा सके (ब) राजस्व संग्रह में सुविधा हो (स) धार्मिक सामंजस्य सुनिश्चित हो (द) साफ-सुथरा प्रशासन लागू हो सके
17. अकबर ने जिस मनसबदारी प्रणाली को लागू किया, वह किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गई थी?
(अ)अफगानिस्तान (ब) तुर्की (स) मंगोलिया (द) फारस
18. युद्घ के माध्यम से ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य में मिलाया जाने वाला अंतिम स्वतंत्र राज्य कौन सा था?
(अ) हैदराबाद (ब) मैसूर (स) पंजाब (द) अवध
19. निम्नलिखित में से कौन चालू सार्वजनिक व्यय है?
(अ) प्रतिरक्षा व्यय (ब) रेलवे लाइन बिछाने पर व्यय (स) बांधों के निर्माण पर व्यय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. यदि बजट के घाटे, सार्वजनिक ऋणों और अन्य सरकारी दायित्वों को जोड़ा जाए तो हमें किस प्रकार का घाटा प्राप्त होगा?
(अ) राजस्व घाटा (ब) राजकोषीय घाटा (स) प्राथमिक घाटा (द) मौद्रिक घाटा
21. पृथ्वी का औसत घनत्व कितना है?
(अ) 4.5 (ब) 5.5 (स) 6.5 (द) 7.0
22. पृथ्वी के स्थलमंडल में जिस तत्व का प्रतिशत सर्वाधिक है, वह  कौन सा है?
(अ) सिलिकान (ब) ऑक्सीजन (स)एल्यूमीनियम (द)लोहा
23. जिस कर का दबाव और भार एक ही व्यक्ति पर पड़े, उसे क्या कहते हैं?
(अ)बहुकर (ब)प्रगतिशील कर (स) प्रत्यक्ष कर (द) अप्रत्यक्ष कर
24. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्घांत अपरिवर्तनीय पत्र मुद्रा मान वाले दो देशों के बीच विनिमय दर का निर्धारण करता है?
(अ) टकसाल समता सिद्घांत (ब) क्रय शक्ति समता सिद्घांत (स)भुगतान संतुलन सिद्घांत (द) उपर्युक्त सभी 
25. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना किस वर्ष प्रारंभ हुई थी?
(अ) 2004 में (ब) 2005 में (स) 2006 में (द) 2007 में
26. राष्ट्रीय खेल संस्थान कहां अवस्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) ग्वालियर (स)पटियाला (द)कोलकाता
27. भारत के संपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगभग कितनी है?
(अ) 15100 किमी (ब) 15300 किमी (स) 15200 किमी (द) 15150 किमी
28. ठोस कपूर को वाष्प बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) वाष्पीकरण (ब) हिमीकरण (स) पिघलना (द)उध्र्वपतन
 
सही जवाब-1.(द) कृष्णानगर, 2.(ब) मिस्र, 3.(स)कृषि की तकनीक एवं कृषि प्रणाली में पिछड़ी होना, 4.(ब)मटर, 5.(द)दालें, 6.(अ)बुद्घ, 7.(द) ढालू भूमि पर वायु द्वारा अपरदन अधिक होता है, 8.(अ)मर्मागाओं में, 9.(द)धारवाड़ तंत्र, 10.(ब) मुद्रा विनिमय का माध्यम है, 11.(ब)लगान, 12.(द)अपरिवर्तत रहेगा, 13.(अ)पृष्ठतनाव के कारण, 14.(अ)घटता है, 15.(द) गुलबदन बेगम, 16.(द) साफ-सुथरा प्रशासन लागू हो सके, 17.(स) मंगोलिया, 18.(स)पंजाब,19.(अ)प्रतिरक्षा व्यय, 20.(ब) राजकोषीय घाटा, 21.(ब)5.5, 22.(ब)ऑक्सीजन, 23.(स) प्रत्यक्ष कर, 24.(ब)क्रय शक्ति समता सिद्घांत, 25.(ब) 2005 में, 26.(स)पटियाला, 27.(स) 15200 किमी, 28.(द) उध्र्वपतन।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news