सामान्य ज्ञान

दुनिया की सबसे लंबी सुरंग
16-Feb-2021 12:15 PM
दुनिया की सबसे लंबी सुरंग

चीन समुद्र के नीचे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने की तैयारी में जुट गया है। चीनी इंजीनियर अप्रैल तक सरकार को योजना से जुड़ी जानकारी और निर्माण डिजाइन सौंप देंगे। सरकार की मंजूरी के बाद इसका निर्माण कार्य वर्ष 2015 या 2016 से शुरू किया जा सकता है. इसके निर्माण में लगभग दस साल का समय लग सकता है।  सुरंग की लंबाई 123 किमी होगी, जो वर्तमान में विश्व रिकॉर्डधारी जापान की सेईकन सुरंग से दोगुनी होगी। इसका निर्माण 2026 तक पूरा होगा।’ जापान की सुरंग होंशू व होक्काइडो द्वीपों को जोड़ती है और इसकी लंबाई करीब 54 किलोमीटर है।
चीन की यह समुद्री सुरंग उसके पूर्वोत्तर प्रांत लियोनिंग के डालियान शहर को पूर्वी शेडोंग के यांताइ शहर से जोड़ेगी। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच की चौदह सौ किलोमीटर की दूरी तय करने में आठ घंटे का समय लगता है, लेकिन इसके निर्माण से यह दूरी महज 40 मिनट में तय हो जाएगी।   चीन ने 1994 में एक हजार करोड़ डॉलर की लागत से सुरंग का निर्माण 2010 तक पूरा करने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब इस सुरंग के निर्माण पर 3630 करोड़ डालर की लागत आने का अनुमान लगाया गया है।  जापान में सेईकन सुरंग के निर्माण में 20 वर्ष लगे थे औप इसे वर्ष 1988 में खोला गया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news