सामान्य ज्ञान

मंगोलिया
17-Feb-2021 12:23 PM
मंगोलिया

मंगोलिया  पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। हालांकि, मंगोलिया की सीमा कज़ाकिस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कजाकिस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील (38 किमी) दूर है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, डहां देश की लगभग 38 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है।
 आज जिसे मंगोलिया कहा जाता है, कभी विभिन्न घुमंतू साम्राज्यों के द्वारा शासित किया गया, इन साम्राज्यों में शिंओग्नु, शियानबेई, रोऊरन, गोतुर्क और अन्य शामिल हैं। सन् 1206 में चंगेज खान द्वारा मंगोल साम्राज्य की स्थापना की गई। लेकिन युआन राजवंश के पतन के बाद मंगोल अपने पुराने रहन-सहन पर लौट आए। 16 वीं और 17 वीं शताब्दी में मंगोलिया तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रभाव में आया। 17 वीं सदी के अंत में मंगोलिया के अधिकांश क्षेत्र में क्विंग राजवंश के अधीन हो गया था। 1911 में किंग राजवंश के पतन के दौरान मंगोलिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की, लेकिन 1921 तक स्वतंत्रता को स्थापित करने और 1945 तक अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इसके नतीजे में देश मजबूत रूस और सोवियत प्रभाव में आया, 1924 में मंगोलियाई जनवादी गणराज्य की घोषणा की गई और राजनीतिक रूप से मंगोलिया उस समय के सोवियत राजनीति का अनुपालन करने लगा। 1989 में पूर्वी यूरोप में कम्युनिस्ट शासनों के टूटने के बाद, मंगोलिया में 1990 में लोकतांत्रिक क्रांति देखने को मिली, जिसकी वजह से बहु-दलीय व्यवस्था स्थापित हुई, 1992 में नया संविधान बना और देश बाजार अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news