सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 19 फरवरी
19-Feb-2021 12:17 PM
हर दिन हॉट सीट 19  फरवरी

1. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए?
(अ) 25 मीटर (ब) 17 मीटर (स) 12 मीटर (द) 9 मीटर
2. निम्नलिखित में से किस विद्युत चुंबकीय तरंग की वेधन क्षमता सर्वाधिक है?
(अ) एक्स किरणें (ब) पराबैगनी किरणें (स) गामा किरणें (द) इनमें से कोई नहीं 
3. ऊष्मा का एसआई मात्रक है?
(अ) सेल्सियस (ब) फॉरेनहाईट (स) जूल (द) वाट 
4. निम्नलिखित में से किस पदार्थ की विशिष्ठ ऊष्मा सबसे अधिक है?
(अ)बर्फ (ब)बालू (स) पानी(द) लोहा
5. भूपरिष्करण अथवा टिलेज के अंतर्गत आता है?
(अ)भूमि को जोतना और निंदाई गुड़ाई करना (ब) भूमि को खरपतवार रहित करना (स) भूमि को समतल बनाना (द) उपर्युक्त सभी क्रियाएं
6. निम्नलिखित में से किस फसल को मिट्टी चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती है?
(अ) मक्का (ब) चना (स) आलू (द) गन्ना
7. निम्नलिखित में से कौन सी फसलें खरीफ मौसम की हैं?
(अ) सरसों-राई (ब)मसूर, मटर (स) गेहूं, जौ (द) कपास, धान
8. उच्च लवण सहिष्णु फसल कौन सी है?
(अ) चना (ब) मटर (स) ग्वार (द) शलजम
9. निम्नलिखित में से कौन सी ग्रीनहाउस गैस नहीं है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) नाइट्रिक ऑक्साइड (द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
10. मोमबत्ती बनाने के लिए प्रयुक्त मोम रासायनिक दृष्टिï से एक मिश्रण है?
(अ) ऐलिफैटिक हाइड्रोकार्बनों का (ब) ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों का (स) चक्रीय (साइक्लिक) हाइड्रोकार्बनों का (द) ऐलिफैटिक और ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों को  
11. वह यूनानी क्लासिक कौन सा है, जिसका अनुवाद गांधीजी ने गुजराती में किया था?
(अ) प्लेटो का रिपब्लिक (ब) प्लेटो का डायलॉग्ज (स) अरस्तु का पॉलिटिक्स (द) अरस्तू का निकोमैकियन ऐथिक्स 
12. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन है? 
(अ) शिवालिका श्रेणी (ब) निम्न हिमालय (स) वृहत हिमालय श्रेणी (द) धौलाधर श्रेणी
13. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
14. इंटरनेट पर प्रयुक्त कंप्यूटर लैंगवेज कौन सा है?
(अ) जावा (ब) कोबोल (स) बेसिक (द) पास्कल
15. निकनेट (हृढ्ढष्टहृश्वञ्ज) क्या है?
(अ) एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क (ब) भारत में प्रत्येक जिलों को जोडऩे वाला नेटवर्क (स) भारत का सुरक्षा तंत्र (द) एक एंटी वायरस प्रोग्राम 
16. सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन सा है?
(अ) अंडमान निकोबार (ब) इंडोनेशिया (स) जापान (द) वेस्टइंडीज
17. कैप्टन हॉकिन्स 1608 ई. में निम्नलिखित किसके पत्र के साथ भारत आया था?
(अ) जेम्स प्रथम (ब) महारानी एलिजाबेथ (स) प्रिंस चाल्र्स (द) ईस्ट इंडिया कंपनी के डायरेक्टर
18. खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) न्यूयार्क में (ब) पेरिस में (स) जेनेवा में (द) रोम में  
19. संगम से तात्पर्य है?
(अ) दक्षिण भारत का राजवंश (ब) हिंदू धर्मग्रंथ जिसकी रचना तमिल भाषा में हुई (स) तमिल भाषा के विद्वानों की सभाएं (द) दक्षिण भारत का प्राचीन नाम  
20. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ अघुलनशील है?
(अ) स्टार्च (ब)ग्लाईकोजन (स) शर्करा (द) उक्त सभी 
21. त्रि-आयाम में लेसर किरण की सहायता से छाया चित्र बनाने की विधि का नाम है?
(अ) होलोग्राफी (ब) जीरोग्राफी (स) वीडियोग्राफी (द) ओडियोग्राफी
22. दक्षिण भारत के इतिहास में उससे संगत एक विशेषता यह मिलती है कि बड़े साम्राज्यों की अपेक्षा क्षेत्रीय राज्य विकसित हुए इसका कारण क्या था?
(अ) लोहा जैसे खनिजों का अभाव (ब) सामाजिक संरचना में अनेकानेक विभाजन (स) विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव (द) जनशक्ति का अभाव
23. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है?
(अ) निर्वात (ब) पानी (स) कांच (द) इनमें से कोई नहीं 
24. निर्वात में प्रकाश की चाल होती है?
(अ)1 लाख 80 हजार किमी/सेकंड (ब) 3 लाख 60 हजार किमी/सेकंड (स) 3 लाख किमी/सेकंड (द) 1,120 किमी/सेकंड 
25. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है?
(अ) लाल (ब) आसमानी (स)पीला (द)बैंगनी
26. पूर्ण आंतरिक परावर्तन का उदाहरण है?
(अ) हीरे का चमकना (ब) रेगिस्तान में मरीचिका का बनना (स) कांच में आई दरार का चमकना (द) उपरोक्त सभी 
27. वाहनों की हैडलाइट में निम्नलिखित में से किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
(अ) अवतल (ब) उत्तल (स) समतलावतल (द) उभयोत्तल
28. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं?
(अ) प्रकाश के अपवर्तन के कारण (ब) प्रकाश के परावर्तन के कारण (स) प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण (द) प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण

सही जवाब-1.(ब) 17 मीटर, 2.(स) गामा किरणें, 3.(स) जूल, 4.(स) पानी, 5.(द)उपर्युक्त सभी क्रियाएं, 6.(ब)चना, 7.(द) कपास, धान, 8.(स)ग्वार, 9.(अ) हाइड्रोजन, 10.(द)ऐलिफैटिक और ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों को,11.(अ)प्लेटो का रिपब्लिक,12.(स)वृहत हिमालय श्रेणी,13.(स) अजंता, 14.(अ) जावा, 15.(ब) भारत में प्रत्येक जिलों को जोडऩे वाला नेटवर्क, 16.(ब) इंडोनेशिया, 17.(अ) जेम्स प्रथम, 18.(द) रोम में, 19.(अ) दक्षिण भारत का राजवंश, 20.(अ)स्टार्च, 21.(अ) होलोग्राफी, 22.(स)विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव, 23.(अ) निर्वात, 24.(स) 3 लाख किमी/सेकंड, 25.(द) बैंगनी, 26.(द) उपरोक्त सभी, 27.(अ)अवतल, 28.(अ)प्रकाश के अपवर्तन के कारण।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news