सामान्य ज्ञान

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल
20-Feb-2021 12:22 PM
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल  (सीआरपीएफ) विश्व का सबसे बड़ा अर्ध-सैनिक बल है। इस बल की स्थापना अपराधियों और डकैतों से निपटने के लिए 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी। लेकिन इस बल से अपेक्षाएं निरंतर बढ़ती रही हैं। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का आदर्श वाक्य हैं- सेवा और कर्तव्य- परायणता। 
सीआरपीएफ की कार्यक्षमताओं को बढ़ाने की दृष्टि से देशभर में विशिष्ट कौशलों के विकास के लिए स्कूल स्थापित किये गये हैं। कादरपुर, गुडगांव के गुप्तचर स्कूल में खुफिया सूचनाएं इक्_ी करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। हिमाचल-प्रदेश में धर्मपुर में प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए स्कूल खोला गया है, ताकि उच्च स्तर के प्रशिक्षक तैयार हो सकें। स्थानीय किस्म के विस्फोटकों के खतरे से निपटने के लिए पुणे में भारतीय आईईडी प्रबंधन संस्थान स्थापित किया गया है। कर्नाटक में बेलगाम में जंगल युद्ध के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए एक राष्ट्रीय संस्थान स्थापित किया जा रहा है। जवानों को अबाध रूप से बढिय़ा खाना मिलता रहे, इसके लिए कर्नाटक में तरालू में कॉलेज ऑफ कुकिंग एंड केटरिंग मैनेजमेंट स्थापित किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news