कारोबार

मैक रोवर रेंजर द्वारा वस्त्र वितरण
20-Feb-2021 3:38 PM
मैक रोवर रेंजर द्वारा वस्त्र वितरण

रायपुर, 20 फरवरी। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक)के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने बताया कि रोवर रेंजर छात्र-छात्राओं के द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में 10 फरवरी को रोवर रेंजर छात्र-छात्राओं के द्वारा रायपुर स्टेशन परिसर में जरूरतमंदो को वस्त्र वितरण किया गया। ऊनी एवं सूती दोनों तरह के वस्त्रों को गरीबों एवं जरूरतमंदो को बाँटा गया। 

श्री अग्रवाल ने बताया कि वस्त्र प्राप्त करने पर लोगों को अत्यंत प्रसन्नता हुई। प्राचार्या डॉ. ज्योति जनस्वामी के मार्गदर्शन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. डिग्री लाल पटेल के निर्देशन में सहायक प्राध्यापक गोपी राम सोनकर, अभिजीत चक्रवर्ती एवं मैक रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 15 रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं ने अपना योगदान दिया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news