मनोरंजन

मनोज वाजपेयी के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव : फातिमा सना शेख
24-Feb-2021 9:17 PM
मनोज वाजपेयी के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव : फातिमा सना शेख

मुंबई, 24 फरवरी | अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने पिछले साल मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के अनुभव को याद किया। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर में अब तक के सबसे समृद्ध अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा मनोज सर के काम की सराहना की है और इस फिल्म के दौरान, मैंने उनके काम के तरीके को सीखने के लिए उन्हें ऑब्जर्व किया। इस फिल्म ने मुझे रिलेशनशिप बनाने में मदद की, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। यह एक बेहतरीन फील-गुड फिल्म है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।"

फातिमा ने बाजपेयी के साथ कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' की है। उन्होंने कहा कि यह फन प्रोजेक्ट था और इसमें मैंने ऐसे लोगों के साथ काम किया है, जिसे मैं बचपन से देखती थी। इसलिए यह मेरे लिए थ्रिलिंग एक्सपीरियेंस है। (आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news