राष्ट्रीय
सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या
26-Feb-2021 7:46 PM
रांची, 26 फरवरी | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने झारखंड के गुमला जिले में अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले सोमपाल सिंह ने गुरुवार रात कथित तौर पर अपनी एके 47 राइफल से खुद को गोली मार ली। वह सितंबर 2020 में गुमला जिले के बिशुनपुर पिकेट में तैनात थे।
पुलिस ने कहा कि सोमपाल छुट्टी के 10 दिन बाद अपनी ड्यूटी पर लौट आया। उन्होंने गुरुवार को अपने कमरे में जाने से पहले सहकर्मी के जन्मदिन के जश्न में भाग लिया था।
शव को पोस्टमॉर्टम को लिए भेज दिया गया है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। (आईएएनएस)