सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 27 फरवरी
27-Feb-2021 2:45 PM
हर दिन हॉट सीट 27  फरवरी


 1. किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के शोधकर्ताओं ने 16 फरवरी 2014 को कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए खाद्य पेस्ट तैयार किया है?
(अ) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर (ब) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (स) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर (द) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई 
2. निम्न में से नोकिया कंपनी ने कौन-सा एंड्रॉयड फोन बाजार में लाने की घोषणा की है?
(अ) नोकिया आशा (ब) नोकिया लुमिया (स) नोकिया-एक्स (द) नोकिया ए-100
3. केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुशासन केंद्र की स्थापना कहां पर की है?
(अ) नई दिल्ली (ब) आगरा (स) जयपुर (द) मसूरी
4. प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पायी जाने वाली धातु कौन सी है?
(अ) लोहा (ब) सोना (स) चांदी (द) जस्ता
5. थोरियम के सबसे अधिक भंडार कहां है?
(अ) भारत (ब) रूस (स) चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
6. मैंगनीज का प्रमुख रूप से प्रयोग किसके उत्पादन के लिए किया जाता है?
(अ) लोहा व इस्पात (ब) तांबा (स) एल्यूमीनियम (द) उपरोक्त किसी के लिए नहीं
7. व्याकरण का विख्यात रचयिता पतंजलि निम्न शासकों में से किस शासक का समकालीन था?
(अ) पुष्यमित्र शुंग (ब) अग्निमित्र शुंग (स) वासुदेव कण्व (द) गौतमी पुत्र शातकर्णि
8. विदेशी आक्रमणकारी डिमेट्रियस जिसे पुष्यमित्र ने परास्त किया था, किस जाति से था?
(अ) शक (ब) हूण (स) सिथियन (द) बैक्ट्रियन
9. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने कनिष्क की राजसभा को सुशोभित नहीं किया?
(अ) अश्वघोष (ब) नागार्जुन (स) वसुबंधु (द) वशुमित्र
10. ऐसा भस्म, जो जल में विलेय होता है?
(अ) क्षार (ब) अमलगम (स) यौगिक (द) अम्ल
11. बीयर में एथिल एल्कोहल की मात्रा कितनी होती है?
(अ) 12 प्रतिशत (ब) 10 प्रतिशत (स) 8 प्रतिशत (द) 4 प्रतिशत 
12. निम्नलिखित में से किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था, कि सभी वस्तुएं पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती हैं?
(अ) आर्यभट्ट (ब) वराहमिहिर (स) बुद्धगुप्त (द) ब्रह्मगुप्त 
13. गवर्नमेंट पोस्टल एंड टेलीग्राफ लिमिटेड निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) खमरिया, मध्यप्रदेश (ब) जबलपुर, मध्यप्रदेश (स) भिलाई, छत्तीसगढ़ (द) आलवै, केरल 
14. प्रकाश की गति से जाने पर चंद्रमा पर लगभग कितने समय में पहुंचा जा सकता है?
(अ) धरती से 1.3 सेकंड (ब) धरती से 5 सेकंड (स) धरती से 10 सेकंड (द) धरती से 20 सेकंड
15. भारत में संघ लोक सेवा आयोग की प्रथम अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन थीं?
(अ) सरोजिनी नायडू (ब) तारा चेरियन (स) रोज मिलियन बैथ्यू (द) लीला सेठ
16. तोता-ए-हिंद किसका उपनाम था?
(अ) कर्पूरी ठाकुर (ब) अमीर खुसरो (स) खान अब्दुल गफ्फार खां (द) काजी नजरूल इस्लाम
17. मिस इंडिया पुरस्कार निम्नलिखित में से किसकी ओर से दिया जाता है?
(अ) भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (ब) टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (स) केके बिड़ला फाउंडेशन (द) भारत-जापान फ्रेंडशिप फाउंडेशन 
18. निम्नलिखित में से कौन सी सदिश राशि है?
(अ) संवेग (ब) दाब (स) ऊर्जा (द) कार्य
19. निम्नतापी इंजनों का अनुप्रयोग होता है?
(अ) पनडुब्बी नोदन में (ब) रेफ्रिजरेटरों में (स) रॉकेट प्रौद्योगिकी में (द) अतिचालकता विषयक अनुसंधानों में
20. विश्व में कुल गैस की लगभग 80 प्रतिशत गैस किस देस द्वारा खर्च होती है?
(अ) ब्रिटेन (ब) रूस (स) कनाडा (द) सं.रा. अमरीका
21. विश्व में मैंगनीज का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देस कौन-सा है?
(अ) भारत (ब) रूस (स) ब्राजील (द) घाना
22. विश्व में सबसे पहले नाइट्रेट की प्राप्ति निम्नलिखित किस स्थान से हुई?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) चिली का पठार (स) कोलंबिया का पठार (द) ब्राजील का पठार
23. निम्नलिखित में से कौन सा अधात्विक खनिज है? 
(अ) मैग्नीशियम (ब) मैंगनीज (स) जिप्सम (द) बाक्साइट
24. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया केवल जंतुओं में ही पाई जाती है? 
(अ)श्वसन (ब) उत्सर्जन (स) वृद्धि (द) तंत्रिकीय नियंत्रण 
25. राष्ट्रपति को निम्रलिखित में से किस प्रकार के आपात की उद्घोषणा करने का अधिकार है?
(अ) युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह से उत्पन्न आपात की (ब)राज्यों में सांविधानिक तंत्र के विफल होने से उत्पन्न आपात की (स) वित्तीय आपात की (द) उपर्युक्त सभी आपात की 
26. वायुमंडल की निचली परतों में मिलने वाले मोटे तथा काले बादलों का नाम क्या है?
(अ) स्तरी मेघ (ब) पुंज अथवा कपासी मेघ (स)पक्षाभ मेघ (द) वर्षा मेघ  
27. कांगड़ा घाटी में ज्वालामुखी क्या है?
(अ) एक बड़ा पहाड़ी स्टेशन (ब) चट्टान काटकर बनाया गया गुफा मंदिर (स) एक वायुसेना केंद्र (द) उपरोक्त सभी
28. नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉन नियंत्रक के रूप में निम्नलिखित में से क्या प्रयोग किया जाता है?
(अ) भारी जल (ब) ग्रेफाइट (स) कैडमियम या बोरोन (द) एल्युमीनियम

सही जवाब- 1.(स) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर, 2.(स) नोकिया-एक्स, 3.(द) मसूरी, 4.(द) जस्ता, 5.(अ) भारत, 6. (अ) लोहा व इस्पात, 7.(अ) पुष्यमित्र शुंग, 8.(द) बैक्ट्रियन, 9.(स) वसुबंधु, 10.(अ) क्षार, 11.(द)4 प्रतिशत, 12.(अ) आर्यभट्ट, 13.(ब) जबलपुर, मध्यप्रदेश,14.(अ)धरती से 1.3 सेकंड, 15.(स) रोज मिलियन बैथ्यू, 16.(ब) अमीर खुसरो, 17.(ब) टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, 18.(अ) संवेग, 19.(स) रॉकेट प्रौद्योगिकी में, 20.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका, 21.(ब) रूस, 22.(ब) चिली का पठार, 23.(स) जिप्सम, 24.(द) तंत्रिकीय नियंत्रण, 25.(द)उपर्युक्त सभी आपात की, 26.(द) वर्षा मेघ, 27.(ब) चट्टान काटकर बनाया गया गुफा मंदिर,28.(स) कैडमियम या बोरोन ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news