सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 फरवरी
28-Feb-2021 12:18 PM
हर दिन हॉट सीट 28  फरवरी

1. सीमेंट के उत्पादन में किस राज्य का देश में प्रथम स्थान है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) राजस्थान (द) बिहार
2. विनिर्माण क्षेत्र के कुल उत्पादन में लघु उद्योगों का अंश लगभग कितना है?
(अ) 15 प्रतिशत (ब) 25 प्रतिशत (स) 40 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
3. वर्तमान में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक का आधार वर्ष है?
(अ) 1980 (ब) 1981 (स) 1982 (द) 1991
4. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सर्वाधिक भार किस क्षेत्र का है?
(अ) विनिर्माण (ब) खनन (स) विद्युत (द) कृषि
5. योजना में कोर सेक्टर का तात्पर्य क्या है?
(अ)कृषि (ब)रक्षा (स) लौह इस्पात (द) चयनित आधारभूत उद्योग
6. केंद्र सरकार द्वारा गठित विनिवेश आयोग ने सार्वजनिक क्षेत्र की किस कंपनी के शत-प्रतिशत शेयर बेचने की संस्तुति की थी?
(अ) आईटीडीसी (ब) मॉडर्न फूड इंडस्ट्रीज (स) भारतीय गैस प्राधिकरण (द) भारतीय खाद्य निगम
7. राष्ट्रीय नवीनीकरण कोष की स्थापना किस उद्देश्य से की गई थी?
(अ) खानों की नवीनीकरण हेतु (ब) उद्योगों के आधुनिकीकरण हेतु (स) लघु इकाइयों की स्थापना हेतु (द) उद्योगों के आधुनिकीकरण के पश्चात विस्थापित श्रमिकों के पुनस्र्थापना हेतु 
8. कस्बा निम्नलिखित में से किस तरह का क्षेत्र होता है?
(अ) गांव से बड़ा होता है (ब) गांव से छोटा होता है (स) नगर से बड़ा होता है (द) गांव एवं नगर के बीच होता है 
9. निम्नलिखित में से कौन-सा संस्था के विषय में सही है?
(अ)यह पद्धति का एक स्वरूप है (ब) यह एक संगठित समूह है (स)यह एक दीर्घ स्तरीय संगठन है (द) यह अनौपचारिक समूह है
10. सामाजिक संरचना का संबंध सामाजिक संगठन के प्रमुख स्वरूपों अर्थात समूहों, समितियों तथा संस्थाओं और इन सब के संकुल से है, जो समाज के अंग हैं। यह परिभाषा किसकी है?
(अ) मैकाइवर (ब) मैनहीम (स) जिंसबर्ग (द) नैडेल
11. ईश्वर से सानिध्य स्थापित करने के लिए किस भक्ति संत ने नृत्य एवं गान (कीर्तन) का माध्यम अपनाया?
(अ) शंकराचार्य (ब) चंडीदास (स) ज्ञानदेव (द) चैतन्य महाप्रभु
12. बनारस एवं इलाहाबाद के तीर्थयात्रा कर की समाप्ति के लिए किसने मुगल बादशाह के सामने बनारस के पंडितों का नेतृत्व किया था?
(अ) हरनाथ (ब) जगनाथ (स) कवीन्द्राचार्य (द) कवि हरिराम
13. अंग्रेज राजपूत सर टामस से निम्न में से किस मुगल शासक के काल में भारत आया?
(अ) अकबर (ब) हुमायूं (स) जहांगीर (द) शाहजहां  
14. मौर्य एवं मौर्योत्तर काल में पश्चिमी भारत का सर्वाधिक महत्व पूर्ण बंदरगाह था?
(अ) सोपारा (ब) भरुकच्छ (स) कल्याण (द) उपरोक्त सभी
15. गुप्तकाल में आयात की जाने वाली महत्वपूर्ण वस्तुएं कौन-सी थी?
(अ) चीना रेशम-चीन (ब) हाथी दांत-इथोपिया (स) घोड़े-अरब, ईरान, बैक्ट्रिया (द) उपरोक्त सभी 
16. प्राचीन काल में ऋण पर लिए धन पर ब्याज की दर जाति के अनुसार अलग-अलग थी। निम्नलिखित में सर्वाधिक ब्याज वसूला जाता था? 
(अ) क्षत्रिय से (ब) ब्राह्मण से (स) वैश्य से (द) शूद्र से 
17. 1848 ईस्वी में निम्नलिखित में से किसने भारत में लोक निर्माण विभाग प्रारंभ किया?
(अ) लॉर्ड विलियम बेटिंक (ब) लॉर्ड डलहौजी (स) लॉर्ड वेलेजली (द) लॉर्ड कार्नवालिस
18. क्रिकेट के लिए प्रसिद्घ वानखेड़े स्टेडियम निम्नलिखित में से किस शहर में है?
(अ) दिल्ली (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द) बैंगलोर  
19. प्रवासी भारतीय दिवस निम्नलिखित में से कौन से दिन मनाया जाता है?
(अ) 9 मार्च (ब) 9 फरवरी (स) 9 जनवरी (द) 19 फरवरी 
20. फारस में सूफी आंदोलन की शुरुआत कब हुई?
(अ) 500 ई. (ब) 800 ई.पू. (स) 1100 ई.पू. (द) 9 वीं शताब्दी
21. वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित ननकाना (तलवंडी) में किस महान संत का जन्म हुआ?
(अ) दादू दयाल (ब) रविदास (स) नानक (द) ज्ञानेश्वर
22. कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का संबंध किस फिल्म स्टार से है?
(अ) शाहरूख खान (ब) प्रीति जिंटा (स) सलमान खान (द) इनमें से कोई नहीं  
23. किसने कहा है कि अपराध एक सामान्य घटना है?
(अ) लावेज जे. कार (ब) डेविड एब्राहमसेन (स) अलबर्ट के. कोहेन (द) इमाइल दुर्खीम
24. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी एक झील में जल की लवणता अधिकतम है?
(अ) डल (ब) चिलिका (स) वुलर (द) सांभर
25. भारत में निम्नलिखित में से कौन से  राज्य में काली मिर्च का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश  
26. भारत ने ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भाग निम्नलिखित में से किस वर्ष लिया?
(अ)1924 में पेरिस ओलम्पिक (ब) 1912 में स्टॉकहोम ओलम्पिक (स) 1928 में एमस्टरडम ओलम्पिक (द) 1952 मे हेलसिंकी ओलम्पिक 
27. अर्थशास्त्र में स्थैतिक तथा प्रावैगिक शब्दों का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?
(अ) माल्थस ने (ब) मिल ने (स) मार्शल ने (द) वालरा ने 

सही जवाब- 1.(स) राजस्थान, 2.(स) 40 प्रतिशत, 3.(स) 1982, 4.(अ) विनिर्माण, 5.(द) चयनित आधारभूत उद्योग, 6.(ब) मॉडर्न फूड इंडस्ट्रीज, 7.(द) उद्योगों के आधुनिकीकरण के पश्चात विस्थापित श्रमिकों के पुनस्र्थापना हेतु, 8.(द) गांव एवं नगर के बीच होता है, 9.(अ)यह पद्धति का एक स्वरूप है, 10.(द) नैडेल, 11.(द)चैतन्य महाप्रभु, 12.(स) कवीन्द्राचार्य, 13.(स) जहांगीर, 14.(ब) भरुकच्छ, 15.(द) उपरोक्त सभी, 16.(द)शूद्र से, 17.(ब)लॉर्ड डलहौजी, 18.(ब)मुंबई, 19.(स)9 जनवरी, 20.(द) 9 वीं शताब्दी, 21.(स) नानक, 22.(अ) शाहरूख खान, 23.(द)इमाइल दुर्खीम, 24.(द)सांभर, 25.(ब)केरल, 26.(स) 1928 में एमस्टरडम ओलम्पिक, 27.(ब) मिल ने।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news