खेल

फिरोज जिला हॉकी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
06-Mar-2021 5:07 PM
फिरोज जिला हॉकी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 06 मार्च। जिला हॉकी संघ के नए अध्यक्ष फिरोज अंसारी होंगे। वे वर्तमान में संघ के सचिव है। शुक्रवार को जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सहित 15 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया चली। दोपहर 12 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान स्थित छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए 1, उपाध्यक्ष के लिए 5 (1 महिला), सचिव के लिए 2, सह-सचिव के लिए 4 (1 महिला), कोषाध्यक्ष के लिए 1, कार्यकारिणी के लिए 6 (1 महिला) नामांकन प्राप्त हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी गुणेन्द्र साव के समक्ष शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष पद के लिए फिरोज अंसारी ने नामांकन दाखिल किया। इस पद पर और किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा। जिसकी वजह से इस पद में चुनाव की स्थिति निर्मित नहीं हुई और श्री अंसारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी तरह संघ के उपाध्यक्ष ( कुल 4 पद) हेतु भूषणलाल सॉव, गणेशप्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी, ऑशा थामस, बसंत बहेकर कुल 5 लोगों ने नामांकन भरा है। सचिव (01 पद) के लिए शिवनारायण धकेता, गणेशप्रसाद शर्मा 2 लोगों से नामांकन प्राप्त हुआ है। सह-सचिव के लिए महेन्द्र सिंह ठाकुर, बबीता लिल्हारे, विरेन्द्र भाटिया, अब्दुल कादिर 4 फार्म प्राप्त हुआ है, जो सभी ( निर्विरोध निर्वाचित हुए है )। कोषाध्यक्ष के लिए ज्ञानचंद जैन ( निर्विरोध ) तथा कार्यकारिणी सदस्य (05 पद) के लिए अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल, ममता गुप्ता, कुमार स्वामी, शेषनाथ व राजू रंगारी कुल 6 लोगों से नामांकन प्राप्त हुआ है। इस प्रकार सभी पदों के लिए कुल 19 नामांकन फार्म प्राप्त हुए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news