सामान्य ज्ञान

यूके
07-Mar-2021 12:29 PM
यूके

यूके यानी यूनाइटेड किंगडम यूरोप महाद्वीप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित एक देश है। यहां संवैधानिक राजतंत्र है और इस देश ने एक समय दुनिया के बड़े भूभाग पर राज किया था।
भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों में लगातार मजबूती आ रही है। दोनों देश पर्यावरण संरक्षण पर मिलकर काम करने को राजी हो चुके हैं। भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यता के दावे पर ब्रिटेन का सकारात्मक रुख है। ब्रिटेन भारत के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी सहयोग स्थापित करना चाहता है।
इसका कुल क्षेत्रफल  है 2 लाख 43 हजार 610 वर्ग किमी। प्रमुख शहर हैं-लंदन, ग्लासग, बॢमंघम, लिवरपूल, मैनचेस्टर, ब्रैडफोड।
यूनाइटेड किंगडम में ग्रेट ब्रिटेन, उत्तरी आयरलैंड और लगभग 4 हजार  अन्य द्वीप शामिल हैं।  यहां संवैधानिक राजतंत्र प्रणाली है और महारानी राष्ट्राध्यक्ष हैं किन्तु उनका यह पद सांकेतिक मात्र है। ब्रिटिश संसद के दो सदन- हाउस ऑफ लॉडर्स (ऊपरी सदन ) और हाउस ऑफ कॉमंस (निम्न सदन) हैं। हाउस ऑफ लॉडर्स में 574 और हाउस ऑफ कॉमंस में 651 सदस्य होते हैं। संसद का शासनकाल 5 वर्ष का होता है। हाउस ऑफ लॉडर्स की अधिकांश शक्ति 1911 में छीन ली गई थी।  सम्राट की कार्यकारी शक्ति कैबिनेट में हैं जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होता है।
इंग्लैण्ड का एकीकरण 10वीं शताब्दी में हुआ था। 1284 में इंग्लैण्ड व वेल्स का संघ बन गया था। 1707 के एक्ट ऑफ यूनियन के द्वारा इंग्लैण्ड व स्कॉटलैंड ने मिलकर ग्रेट ब्रिटेन की घोषणा की गई। 1801 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड ने मिलकर संघ बनाया। 1921 में एंग्लो-आयरिश संधि के द्वारा आयरलैंड का विभाजन हो गया। उत्तरी आयरलैण्ड की छह उत्तरी आयरिंग काउंटियों ने उत्तरी आयरलैण्ड के रूप में यूनाइटेड किंगडम में रहने का फैसला किया। 1927 में देश का वर्तमान नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैण्ड स्वीकार किया गया।

क्रीमिया अब किसका हिस्सा होगा?
क्रीमिया या क्राईमिया  पूर्वी यूरोप में यूक्रेन देश का एक स्वशासित अंग है जो उस राष्ट्र की प्रशासन प्रणाली में एक  स्वशासित गणराज्य  का दर्जा रखता है। यह कृष्ण सागर के उत्तरी तट पर स्थित एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है। इस क्षेत्र के इतिहास में क्रीमिया का महत्व रहा है और बहुत से देशों और जातियों में इस पर क़ब्ज़े को लेकर झड़पें हुई हैं।
 क्रीमिया का क्षेत्रफल 26 हजार 200 वर्ग किमी  है। वर्तमान में इस क्षेत्र का सबसे बड़ा समुदाय रूसी लोग हैं। क्रीमिया में अब यूक्रेन से अलग होने और रूस में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू हो  गई है। क्रीमिया की  संसद ने इस संबंध 16 मार्च को  जनमत संग्रह कराने का फैसला लिया है। 
पहले जनमत संग्रह 30 मार्च को कराने की योजना थी। क्रीमिया की संसद में 100 सीटें हैं। प्रस्ताव के पक्ष में 78 सांसदों ने मतदान किया, जबकि आठ मतदान में नहीं आए। विरोध में कोई मत नहीं पड़ा।  क्रीमिया की संसद द्वारा उठाए गए इस कदम को यूक्रेन की अंतरिम सरकार ने असंवैधानिक करार दिया है।   पिछले कुछ दिनों से  क्रीमिया में रूसी सैनिक अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।  क्रीमिया काले सागर में एक छोटा सा पठारी इलाका है। यहां के ज्यादातर लोग रूसी भाषा बोलते हैं और वे रूस के समर्थक हैं।  
यूनानी, स्किथी, गोथ, हूण, खज़ऱ, बुलगार, उसमानी तुर्क, मंगोल और बहुत से अन्य साम्राज्यों ने वक्त-वक्त पर क्रीमिया पर क़ब्ज़ा जमाया है। 18 वीं सदी के बाद इस पर रूसी साम्राज्य का अधिकार बन गया और फिर 1917 की सोवियत क्रांति के बाद यह सोवियत संघ का हिस्सा बना। 20 वीं सदी के अंत में यूक्रेन आज़ाद हुआ और तब से यह उस राष्ट्र का हिस्सा है।  लेकिन अब जनमत के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्रीमिया की जनता यूक्रेन का हिस्सा बने रहना चाहती है या फिर रूस में शामिल होने के पक्ष में है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news