सामान्य ज्ञान

आयपीटस
07-Mar-2021 12:29 PM
आयपीटस

आयपीटस शनि का सत्रहवां ज्ञात चन्द्रमा है। ग्रीक मिथकों के अनुसार आयपीटस एक टाईटन तथा यूरेनस और गैया का पुत्र और प्रामेथ्युस और एटलस का पिता था। आयपीटस मानव जाति का पूर्वज था। इसकी खोज कासीनी ने 1671 में की थी।
आयपीटस के पाश्र्व और पृष्ठ गोलार्ध एक दूसरे से एकदम अलग है। पाश्र्व गोलार्ध एकदम गहरे रंग का(अल्बीडो 0.04) तथा पाश्र्व गोलार्ध यूरोपा के जैसे चमकीला (0.6 अल्बिडो) है। यह अंतर इतना ज्यादा है कि कासीनी ने नोट किया था कि वह आयपीटस को शनि के एक ही ओर देख पाता था।
इसके पीछे कारण यह हो सकता है कि आयपीटस का पाश्र्व गोलार्ध फोबे से निकली धूल से आच्छादित होते जा रहा है। लेकिन  आयपीटस का पाश्र्व गोलार्ध तथा फोबे का रंग एक जैसा नही है। दूसरी संभावना यह है कि  आयपीटस में कोई आंतरिक प्रक्रिया चल रही है। यह पहेली उस समय उलझ जाती है जब दोनों गोलार्ध को अलग करने वाली रेखा एकदम स्पष्ट है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news