राष्ट्रीय

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमन सिंह का निधन
08-Mar-2021 2:09 PM
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमन सिंह का निधन

लखनऊ, 8 मार्च | राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का सोमवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया।

अंशुमन सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अंशुमन सिंह ने 16 जनवरी, 1999 को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में अपना कार्यभार संभाला था और मई, 2003 तक वह इस पद पर बने रहे।

1935 में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे अंशुमन सिंह कला और कानून के विषय में अपनी पढ़ाई की थी और सन 1957 में इलाहाबाद जिला अदालत में एक वकील बन गए थे।

उन्हें 1984 में इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और बाद में वे राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने।  (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news