राष्ट्रीय

कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 120 ग्राफिक कॉमिक्स
08-Mar-2021 7:27 PM
कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों के लिए 120 ग्राफिक कॉमिक्स

नई दिल्ली, 7 मार्च | भारत के 13 राज्यों के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिलकर कॉमिक्स तैयार की हैं। 50 स्कूलों द्वारा 120 ग्राफिक कॉमिक्स तैयार की गई हैं। इन कॉमिक्स में कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के 12 विषयों को सम्मिलित किया गया है। इन शैक्षणिक सामग्री का पुन निर्माण करते समय अन्य जीवन कौशलों के साथ-साथ लैंगिक संवेदनशीलता, महिला सशक्तिकरण, नैतिक शिक्षा की बारीकियों को जोड़ने पर भी ध्यान दिया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सोमवार को 13 राज्यों के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 50 स्कूलों द्वारा 120 ग्राफिक कॉमिक्स का विमोचन किया और छात्राओं को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री ने इन कॉमिक्स के बारे में बात करते हुए कहा कि यह कॉमिक्स शिक्षा एवं विषयों को रोचक, समझने योग्य बनाते हैं। यह उत्कृष्ट शिक्षण सहायक सामग्री भी सिद्ध होंगे। 100 से अधिक कॉमिक्स तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें दीक्षा मंच पर सबके साथ साझा किया जाएगा।

उन्होनें कहा, "मैं आशा करता हूँ कि सीबीएसई का यह प्रयास विद्यार्थियों के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा। आनेवाले समय में सीबीएसई एवं शिक्षक समुदाय द्वारा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए ऐसे ही नित-नए प्रयोग किए जाएंगे।"

निशंक ने कहा, "जैसा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि 'दुनिया में कहीं भी हमारे देश जैसी पवित्र, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर तथा सहृदय महिलाएं नहीं है'। यह महिलाएं ही हैं जो इस देश की आत्मा और जीवन हैं। सीखने की सभी पद्धतियों और संस्कृति का केंद्र इन महिलाओं में ही निहित है। इसीलिए हमारे देश में स्त्री को देवी, मातृशक्ति एवं प्रकृति का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समृद्धि, सृजनात्मकता, सामंजस्य और खुशहाली का आगाज होता है।"

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, समग्र शिक्षा, (स्कूल शिक्षा के लिए एक एकीकृत योजना) को लागू कर रहा है, जिसके तहत शिक्षा में लड़कियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं।

इन सबके अलावा केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा लड़कियों की शिक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कई अन्य पहलों के बारे में भी बताया और सभी को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया। (आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news