राष्ट्रीय

महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में मिले 33 फीसदी आरक्षण : आठवले
08-Mar-2021 7:33 PM
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में मिले 33 फीसदी आरक्षण : आठवले

नई दिल्ली, 8 मार्च | रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई यानी 33 फीसदी आरक्षण देने की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को बराबरी का मौका मिलना चाहिए। इस नाते उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना जरूरी है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि, "रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आरपीआई) महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा और सभी विधानसभाओं में एक तिहाई यानी 33 फीसदी आरक्षण की मांग का समर्थन करती है। संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब ने महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत कार्य किए। महिला कोड बिल भी लेकर आए। लेकिन महिला कोड बिल नामंजूर होने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आरपीआई) की भी ऐसी मांग है कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए, लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया जाए। महिलाओं को बराबरी का हिस्सा होना चाहिए।" (आईएएनएस)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news