सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 9 मार्च
09-Mar-2021 11:59 AM
हर दिन हॉट सीट 9 मार्च

1. निम्नलिखित में ऊष्मा का सबसे अच्छा सुचालक कौन है?
(अ) गर्म पानी (ब)ठंडा पानी (स) समुद्र का पानी (द) आस्वित पानी 
2. निम्नलिखित में से किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया?
(अ) लोहा (ब) तांबा (स) सोना (द) चांदी
3. निम्नलिखित में से किसके द्वारा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है?
(अ) मोटर गाड़ी (ब) रेलवे इंजन (स)हवाई जहाज की उड़ान भरना (द) पॉप म्यूजिक
4. किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया?
(अ) रमफोर्ड (ब) जूल (स) डेवी (द) सेल्सियस
5. सबसे अधिक तीव्रता की ध्वनि निम्न में से कौन उत्पन्न करता है?
(अ) बंदर (ब) गोरिल्ला (स)चिम्पांजी (द) बाघ
6. जब ध्वनि तरंग चलती हैं, तो वे अपने साथ ले जाती हैं?
(अ) द्रव्यमान (ब)ध्वनि (स)ऊर्जा (द) विभवांतर
7. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है?
(अ) वर्णमण्डल (ब) किरीट (स) प्रभावमंडल (द) इनमें से कोई भाग नहीं
8. निष्पादन बजट निम्न में से किसकी देन है?
(अ) भारतीय प्रशासनिक सुधार आयोग की (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वितीया हूवर आयोग की (स) भारत की अनुमान समिति की (द) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम हूवर आयोग की
9. देशी हल की कार्यक्षमता (8 घंटे में) प्रतिदिन जुताई की (हेक्टेयर में) होती है?
(अ) 0.2 (ब) 0.4 (स) 0.6 (द) 1.0
10. उत्तर वैदिक काल में निम्नलिखित में से कौन सा अधिकारी करों का संग्राहक होता था?
(अ) आक्षावाप (ब) भागदुघ (स) पालागल (द) संग्रहित्रि 
11. डेटम रेखा क्या है? 
(अ) समोच्च रेखा (ब) तट रेखा (स) औसत रेखा (द) दो देशों की सीमा रेखा
12. महाद्वीपीय अथवा द्वीपीय तट से लगे प्रवाल चबूतरे को कहते हैं?
(अ) प्रवाल रोधिका (ब) तटीय प्रवाल भित्ति (स) प्रवाल वलय (द) इनमें से कोई नहीं
13. तीन सौ तथा पांच सौ के बीच कितनी ऐसी संख्याएं होंगी, जिनमें 4 केवल एक बार आए?
(अ) 99 (ब) 100 (स) 110 (द) 120
14. अंग्रेजी वर्णमाला के कितने अक्षर (बड़े अक्षर) दर्पण में देखने पर समान दिखते हैं?
(अ) 9 (ब) 10 (स)11 (द) 12
15. निम्नलिखित में से कौन-सा एक वायुमंडलीय जोन ओजोन गैस से समृद्घ है?
(अ)मध्यमंडल (ब) क्षोभमंडल (स) समतापमंडल (द) आयनमंडल 
16. निम्नलिखित में से किस एक कारण से मरूस्थल में बादलों का वर्षण नहीं होता है?
(अ) निम्न दाब (ब) निम्न आद्र्रता (स) उच्च वायु वेग (द) उच्च ताप 
17. प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन निम्नलिखित में से किस राज्य में होता हैं?
(अ) मिजोरम (ब) नगालैंड (स) मेघालय (द) त्रिपुरा 
18. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार कितने वर्ष के अंतराल में दिया जाता हैं?
(अ) 5 वर्ष (ब) 4 वर्ष  (स) 3 वर्ष  (द) 2 वर्ष 
19. एक देशांतर से दूसरे देशांतर के बीच कितना समयानतराल होता है?
(अ) 4 मिनट (ब) 1 घंटा (स) 15 मिनट (द) 12 घंटे
20. भारत का वह कौन सा राज्य है, जिसका वन आच्छादित क्षेत्रफल सबसे अधिक  है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल (स) केरल (द) असम
21. राजस्थान के भू-भाग क्षेत्रफल का कितना भाग रेगिस्तान है?
(अ) लगभग एक चौथाई (ब) लगभग एक तिहाई (स) लगभग आधा (द) लगभग दो तिहाई 
22. कुषाणों का संबंध निम्र में से किस जनजाति  से था?
(अ) सीथियन जनजाति से (ब) पार्थिया से (स) चीन की यूची जनजाति से (द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
23. भारत के विभाजन के विरोध में किस प्रमुख दल ने 3 जुलाई 1947 को काले दिवस के रूप में मनाया था?
(अ) कांग्रेस ने  (ब) जनसंघ ने  (स) हिंदू महासभा ने  (द) उक्त सभी ने
24. क्षोभमंडल शब्द किस वैज्ञानिक ने सबसे पहले प्रयोग किया था?
(अ)एम. जी. ग्रांट (ब) सर नेपियर(स) बी. जे. मेशन (द) तिसरां द बोर
25. पृथ्वी से वापस होने वाले सौर विकरण को क्या कहते हैं?
(अ) पुन: विकिरण (ब)पुन: परिवर्तन (स) पार्थिक विकिरण (द) अवरक्त विकिरण
26. सूर्यातप पृथ्वी पर किस प्रकार की तरंगों के रूप में पहुंचता है?
(अ) लघु तरंग के रूप में (ब) दीर्घ तरंग के रूप में (स) लघु एवं दीर्घ तरंग के रूप में (द) मध्यम तरंग के रूप में
27. द्वीपों की संख्या सर्वाधिक कहां है?
(अ)हिंद महासागर (ब) बंगाल की खाड़ी (स) अरब सागर (द) प्रशांत महासागर
28. जब सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी लगभग एक ही सरल रेखा में स्थित होते हैं, तब उस स्थिति को क्या कहा जाता है?
(अ)युति (ब)युति-वियुति (स) समकोणिक (द) दैनिक ज्वार
29. प्रधानमंत्री ने  मध्य प्रदेश के किस जिले में श्री सिंगाजी विद्युत परियोजना की दो इकाइयों का उद्घाटन मार्च 2015 में किया था?
(अ) मंडला (ब) खंडवा ( स) भोपाल (द) भिंड  

सही जवाब- 1.(ब)ठंडा पानी,2.(ब)तांबा, 3.(स)हवाई जहाज की उड़ान भरना, 4.(स)डेवी, 5.(द)बाघ, 6.(स)ऊर्जा, 7.(ब)किरीट, 8.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम हूवर आयोग की, 9.(ब) 0.4, 10.(ब) भागदुघ, 11.(स) औसत रेखा, 12.(ब) तटीय प्रवाल भित्ति, 13.(अ) 99, 14.(स) 11, 15.(स) समताप मंडल, 16.(ब) निम्न आद्र्रता, 17.(ब) नगालैंड, 18.(अ) 5 वर्ष, 19.(अ) 4 मिनट, 20.(अ) मध्यप्रदेश, 21.(द) लगभग दो तिहाई, 22.(स) चीन की यूची जनजाति से, 23.(स) हिंदू महासभा ने, 24.(द)तिसरां द बोर, 25.(स) पार्थिक विकिरण, 26.(अ) लघु तरंग के रूप में, 27.(द) प्रशांत महासागर, 28.(द) दैनिक ज्वार, 29. (ब) खंडवा।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news