अंतरराष्ट्रीय

थाईलैंड : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 11 लोग घायल
21-Mar-2021 3:50 PM
थाईलैंड : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 11 लोग घायल

बैंकाक, 21 मार्च | थाईलैंड में ग्रैंड पैलेस के पास रैली निकाल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा वाटर कैनन, आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाने के बाद कम से कम 11 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने शनिवार को ग्रैंड पैलेस के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए शिपिंग कंटेनर और कंटीले तारों की बैरिकेड लगा दी थी।

रैली काफी हद तक शांतिपूर्ण थी। प्रदर्शनकारियों ने पहले जेल में बंद लोकतंत्र समर्थक नेताओं के चित्रों के साथ स्प्रे की हुई पतंग उड़ाई। तनाव उस समय बढ़ गया जब प्रदर्शनकारियों ने ग्रैंड पैलेस की ओर जाने वाले मार्ग में रखे कंटेनरों को हटा दिया।

पुलिस प्रवक्ता के. पट्टानाचारोएन ने कहा कि जब तक शांति और व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती, तब तक इलाके में पुलिस अधिकारी रहेंगे।

शहर के इरावन इमरजेंसी मेडिकल सेंटर ने कहा कि झड़पों के दौरान कम से कम 11 लोग घायल हुए।

रैली का आयोजन रिस्टार्ट डेमोक्रेसी ग्रुप द्वारा किया गया था, जो युवा प्रदर्शनकारियों से बना था जो राजशाही में सुधार की मांग कर रहे थे और सैन्य-अनुमोदित संविधान को फिर से लिखने की मांग कर रहे थे।

युवा लोगों के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन देश के बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के कारण आंशिक रूप से ठप हो गए हैं। लेकिन लोकतंत्र समर्थक नेताओं पर हाल ही में बड़े पैमाने पर राष्ट्रद्रोह और राजा अथवा रानी की अवमानना का मामला दर्ज किए जाने के कारण प्रदर्शनकारी फिर से सड़कों पर उतरने लगे हैं।

अगर अपराधी राजा, रानी या उनके उत्तराधिकारी का अपमान करने का दोषी पाया जाता है तो थाईलैंड के राजा अथवा रानी की अवमानना कानून का मतलब 15 साल तक की जेल हो सकती है।

थाई लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, इस कानून के तहत नवंबर से अब तक 60 लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान थाई सरकार 2019 में चुनी गई थी। (आईएएनएस)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news