सामान्य ज्ञान

जमैका
23-Mar-2021 12:26 PM
जमैका

जमैया या जमाइका, ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 11 हजार 100 वर्ग किमी है। कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण, हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित है। स्पेनिश अधिशासन के दौरान सेंतियागो और बाद में ब्रिटिश क्राउन उपनिवेश जमैका बन गया। 28 लाख की आबादी के साथ यह देश उत्तरी अमेरिका में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बाद तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। राष्ट्र कुल के सदस्य के रूप में यहां की मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। यहां की राजधानी किंग्सटन है।
22 मार्च सन 1509 ईसवी को जमाइका पर स्पेन का अधिकार हुआ। कैरेबियन सागर में क्यूबा के दक्षिण में स्थित जमाइका द्वीप पर 1494 में विख्यात नाविक क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने क़दम रखा और इसके 15 वर्ष पश्चात स्पेन ने इस क्षेत्र को अपने अधिकार में ले लिया। कुछ वर्षों के बाद ब्रिटेन ने इसे अपने अधिकार में लिया और 18 वीं शताब्दी तक यह देश ब्रिटेन के अधिकार में रहा। इस दौरान ब्रिटेन ने जमाइका के स्थानीय लोगों पर तरह-तरह के अत्याचार किये। सन 1962 ईसवी में जमाइका स्वतंत्र 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news