सामान्य ज्ञान

बांगलादेश कब अस्तित्व में आया
26-Mar-2021 12:48 PM
बांगलादेश कब अस्तित्व में आया

26 मार्च सन 1971 ईसवी को व्यापक स्तर पर विद्रोह और राजनैतिक खींचतान के बाद पूर्वी पाकिस्तान अर्थात वर्तमान बांगलादेश पाकिस्तान से अलग हो गया। पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान सन 1948 में भारत से अलग होकर एक स्वतंत्र देश बने किंतु पूर्वी पाकिस्तान के बंगाली केंद्रीय सरकार की भेदभावपूर्ण और जातिवादी नीतियों से अप्रसन्न थे। पूर्वी पाकिस्तान के लोगों ने इसी कारण पहले तो स्वायत्तता मांगी और फिर स्वतंत्रता की मांग करने लगे। 
पाकिस्तान की सरकारी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान की राजधानी ढाका को अपने क़ब्ज़े में कर लिया जिसके बाद बंगालियों ने सेना के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष आरंभ कर दिया। भारत की ओर से भी विद्रोहियों को बढ़ावा मिला। परिणाम स्वरुप युद्ध आरंभ हो गया जिसमें पाकिस्तान की सेना को भारत की सेना से पराजय हुई और वो पूर्वी पाकिस्तान से निकलने पर विवश हो गयी। बंगलादेश भारतीय उप महाद्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित है। भारत और म्यांमार इसके पड़ोसी देश हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news