सामान्य ज्ञान

एप्पल
02-Apr-2021 12:13 PM
एप्पल

शायद 21वीं सदी का सबसे मशहूर  सेब ,  एप्पल है, यानि एप्पी कंपनी का लोगो। एक तरफ से बाइट लिया हुआ सेब। इसे 1977 में रॉब जेनॉफ ने डिजाइन किया था। एप्पल को एप्पल नाम देने का आइडिया इसके संस्थापकों में एक रहे स्टीव जॉब्स का था। उन्होंने बताया था कि एक बार जब वे सेब के एक बगीचे से लौट रहे थे, तो उन्हें कंपनी का नाम एप्पल रखने का विचार आया।
एप्पल इंक एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर उत्पादों का डिजाइन और विनिर्माण करता है। एप्पल मैकिन्टौश, आईपॉड और आईफ़ोन जैसे हार्डवेयर उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। राजस्व के मामले में एप्पल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है एवं सैमसंग और नोकिया के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता है। 
कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई और 3 जनवरी 1977 को इसे एप्पल कंप्यूटर इंक  के नाम से निगमित किया गया था। कंपनी नाम से  कंप्यूटर शब्द 9 जनवरी 2007 को हटा दिया गया था, जिस दिन स्टीव जॉब्स ने पहला आईफ़ोन पेश कर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर बढ़ रहे कंपनी के ध्यान को दर्शाया। 
एप्पल  ऑनलाइन एप्पल स्टोर और आईट्यून्स स्टोर भी चलाता है, जो की दुनिया का सबसे बड़ा संगीत बाज़ार है।   एप्पल बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया में सबसे बड़ा सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाला निगम है।  इसका मुख्यालय   कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में है। 

सुन्दा ताक
सुन्दा ताक  दक्षिणपूर्वी एशिया की महाद्वीपीय ताक (कॉन्टीनेन्टल शेल्फ़) का दक्षिणपूर्वी विस्तार है। सुन्दा ताक पर मलय प्रायद्वीप, सुमात्रा, जावा, बोर्नियो, मादूरा, बाली और हज़ारों छोटे द्वीप स्थित है। 18.5 करोड़ वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस समुद्री इलाक़े की गहराई लगभग सभी जगह 50 मीटर से कम है और कुछ जगहों पर केवल 20 मीटर ही है। फि़लीपीन्स, सुलावेसी और लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह इस ताक से कुछ गहरी समुद्री खाईयों द्वारा विभाजित  है।  सुन्दा ताक का नाम जावा द्वीप पर रहने वाले सुन्दा समुदाय पर पड़ा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news