सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 2 अप्रैल
02-Apr-2021 12:39 PM
हर दिन हॉट सीट-  2 अप्रैल

1. भारत में  उपराष्ट्रपति जब राष्ट्रपति के कार्यों को संभालता है, तो उस दौरान राज्यसभा के सभापति पद पर कौन कार्य करता है?
(अ) वह स्वयं (ब) नया सभापति (स) उपसभापति (द) इनमें से कोई नहीं
2. राष्ट्रपति की मृत्यु पर जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का पद ग्रहण करता है, तो?
(अ) राष्ट्रपति के कार्यकाल के शेष समय तक पद पर आसीन रहता है (ब) अधिकतम 6 माह तक पद पर आसीन रहता है (स) अधिकतम 1 वर्ष तक पद पर आसीन रहता है (द) अधिकतम 1 माह तक पर पर आसीन रहता है
3. भारत सरकार का मुख्य विधि परामर्शदाता है?
(अ) सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (ब) उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (स) सचिव, विधि मंत्रालय (द) एटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया
4. माउंट कामेट पर्वत शिखर किस देश में है? 
(अ) भारत में (ब) नेपाल में (स) रूस में (द) जापान
5. कालाहारी मरूस्थल किस देश में स्थित है?
(अ) ऑस्टे्रलिया में (ब) बोत्सवाना में (स) अरब में (द) दक्षिण-पश्चिमी तुर्किस्तान में
6. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिंड क्या कहलाता है?
(अ) ग्रह (ब) उपग्रह (स) सौर तारे (द) इनमें से कोई नहीं
7. फसलों पर आक्रमण करने की कीट की प्राय: कौन सी अवस्था अधिक हानि पहुंचाती है?
(अ) अण्डा (ब) प्यूपा (स) केटरपिलर (द) इमेगो
8. गेहूं से संबंधित रस्ट रोग पर कार्य करने वाले वैज्ञानिक हैं?
(अ) एच.सी. बोल्ड (ब) के.सी. मेहता (स) बीरबल साहनी (द) डी.डी. पंत
9. अग्निनीरजा रोग किससे संबंधित है?
(अ) सेब (ब) नारंगी (स) अंगूर (द) नारियल
10. मूंगफली में होने वाले टिक्का रोग के लिए उत्तरदायी कवक है?
(अ) सर्कोस्पोरा पर्सोनेटा (ब) कोलेटोट्रिकम फालकेटम (स) क्लेवीसेप्स (द) पक्सीनिया ग्रेमिनिस
11. भारत में डालमिया नगर निम्नलिखित  में से किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) माचिस के लिए (ब) सीमेंट के लिए (स) बीड़ी उद्योग के लिए (द) कपड़े के लिए
12. भारत में एड्स टास्क फोर्स का गठन किसके द्वारा किया गया है?  
(अ) इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने (ब) ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (स) शिक्षा मंत्रालय ने (द) गृह मंत्रालय ने 
13. कोडरमा किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) एल्यूमीनियम के (ब) सीसे के (स) माइका (अभ्रक) के (द) सोने के 
14. बाण्ड स्ट्रीट निम्र में से किसके लिए प्रसिद्ध है?
(अ) कपड़ों की सिलाई और गहनों के लिए (ब) मीट के बाजार के  लिए (स) वहां इंग्लैंड का संसद भवन है (द) इनमें से कोई नहीं
15. अंतराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश को कितने वर्षों के लिए चुना जाता है?
(अ) 5 वर्ष के लिए (ब) 7 वर्ष के लिए (स) 9 वर्ष के लिए (द) 10 वर्ष के लिए
16. आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला क्षेत्र चंपारण कहां स्थित है?
(अ) उत्तरी बिहार में (ब) दक्षिणी बिहार में (स) पूर्वी बिहार में (द) पश्चिमी बिहार में
17. स्वामी विवेकानंद का मूल नाम क्या था?
(अ)नरेंद्रनाथ दत्त (ब)बटुकेश्वर दत्त (स)कृष्णा दत्त (द) सुरेंद्र दत्त
18. किसी समय महात्मा गांधी के सहयोगी रह चुके, पर उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आंदोलन जिसका नाम ‘आत्म-सम्मान आंदोलन’ था, चलाने वाले कौन थे?
(अ) पी. त्यागराज शेट्टी (ब) छत्रपति महाराज (स) ई.वी. रामास्वामी नायकर (द) ज्योतिबा फूले
19. ‘वेदों में संपूर्ण सच्चाई निहित है-’ यह व्याख्या किसके द्वारा की गई?
(अ) स्वामी विवेकानंद द्वारा (ब) स्वामी दयानंद द्वारा (स) स्वामी श्रद्धानंद द्वारा (द) एस. राधाकृष्णन द्वारा
20. ‘ब्रह्मï समाज’ का प्रारंभिक नाम क्या था?
(अ) ब्रह्मï सभा (ब) आत्मीय सभा (स) ब्रह्मï सभा एवं आत्मीय सभा (द) धर्म सभा
21. क्यू-क्लक्स-क्लान संगठन किस देश से संबंधित  है?
(अ) अमेरिका से (ब) चीन से (स) जापान से (द) फिलीपींस से
22. अल्थिंग किस देश की संसद का नाम है?
(अ) स्वीडन की (ब) आइसलैंड की (स) डेनमार्क की (द) आयरलैंड की
23. कुचीपुड़ी भारत के किस प्रांत का नृत्य लोकप्रिय है?
(अ) कर्नाटक का (ब) तमिलनाडू का (स) आंध्र प्रदेश का (द) उड़ीसा का
24. कानू क्या है?
(अ) केन्या की राजनैतिक पार्टी (ब) कम्पूचिया की राजनैतिक पार्टी (स) कर्नाटक का वैज्ञानिक केंद्र (द) इनमें से कोई नहीं
25.भारत में ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया था?
(अ) 1960 में (ब) 1968 में (स) 1974 में (द)1979 में
26. पीतल किन धातुओं का मिश्रण है?
(अ) तांबे और जिंक का (ब) टिन और जिंक का (स) टिन और तांबे का (द) इनमें से कोई नहीं
27.  विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)11 जुलाई (ब)12 अक्टूबर (स)11 सितंबर (द)10 दिसंबर
28. केंद्र सरकार की योजना मिशन इंद्रधनुष क्या है?
(अ) टीकाकरण कार्यक्रम (ब) वृक्षारोपण कार्यक्रम (स) आवास कार्यक्रम (द) सहकारिता  से संबंधित कार्यक्रम 

सही जवाब- 1.(स) उपसभापति, 2.(ब) अधिकतम 6 माह तक पद पर आसीन रहता है, 3.(द) एटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया, 4.(अ) भारत में, 5.(ब)बोत्सवाना में, 6.(अ)ग्रह, 7.(स) केटरपिलर, 8.(ब) के.सी. मेहता, 9.(अ) सेब, 10.(अ) सर्कोस्पोरा पर्सोनेटा,  11. (ब) सीमेंट के लिए, 12. (अ) इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने, 13.(स)माइका (अभ्रक) के, 14.(अ)कपड़ों की सिलाई और गहनों के लिए, 15.(ग)9 वर्ष के लिए, 16.(अ) उत्तरी बिहार में, 17. (अ) नरेंद्रनाथ दत्त, 18. (स) ई.वी. रामास्वामी नायकर, 19. (ब) स्वामी दयानंद द्वारा, 20. (स)ब्रह्मï सभा एवं आत्मीय सभा, 21.(अ) अमेरिका से, 22.(ब) आइसलैंड की, 23.(स) आंध्र प्रदेश का, 24.(अ) केन्या की राजनैतिक पार्टी, 25.(ब) 1968 में, 26.(अ)तांबे और जिंक का,27. (अ)11 जुलाई , 28.(अ) टीकाकरण कार्यक्रम।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news