सामान्य ज्ञान

गोजी बेरी
03-Apr-2021 12:25 PM
गोजी बेरी

गोजी बेरी एक प्रकार का फल है और  सेहत के लिहाज से इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल तंदुरुस्त रहता है, ब्लड प्रेशर काबू में रहता है और शरीर को खूब ऊर्जा भी मिलती है। साथ ही ये आंखों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। माना जाता है कि इनके सेवन से इंसान लंबे समय तक जवान रह सकता है।
गोजी एशिया का फलीय पौधा है, जिसे आमतौर पर वोल्फ़बेरी के नाम से जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर,  गोजी बेरी  2014 की खोज में सबसे अधिक खोजा जाने वाला सुपर भोजन है।
 
क्या है ऑपरेशन सैंगारिस
ऑपरेशन सैंगारिस वर्ष 2016 में मध्य  अफी्रकी गणराज्य में चलाया गया था। इस  मिशन की शुरुआत देश में तीन वर्षों के सांप्रदायिक हिंसा के बाद सुरक्षा बहाल करने के उद्देश्य से हुई थी। इस ऑपरेशन की शुरुआत फ्रांस ने दिसंबर 2013 में अफ्रीकी संघ-नीत सीएआर के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिशन को समर्थन देने के लिए की थी। इसके का गठन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  द्वारा संकल्प 2127 अपनाए जाने के साथ की गई थी।
मार्च 2013 में देश में इसाईयों और मुसलमानों के बीच हुए धार्मिक एवं जातीय हिसा के दौरान हजारों लोगों की हत्या की पृष्ठभूमि में इस संकल्प को अपनाया गया था। इस घटना ने देश में गृह युद्ध की स्थिति पैदा कर दी थी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news