सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 3 अप्रैल
03-Apr-2021 12:29 PM
हर दिन हॉट सीट-  3 अप्रैल

1. भारत-यूरोपीय संघ की 13वीं शिखर बैठक निम्नलिखित में से किस देश में संपन्न हुई है?
(अ) रूस (ब) बेल्जियम (स) इटली (द) ऑस्ट्रिया
2. किस की संसद नेशनल असेंबली (एनए) ने 31 मार्च 2016 को देश की पहली महिला एएनए अध्यक्ष के रूप में गुयेन थी, किम नगन को चुना है?
(अ)भूटान (ब)ईरान (स)ब्राजील (द) वियतनाम 
3. तीस मार्च 2016 को किस देश ने बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली के 22वें संस्करण का प्रक्षेपण किया?  
(अ)चीन (ब)जापान (स)भारत (द) नेपाल 
4. किस राज्य की मंत्रिपरिषद के प्रदेश में 1 अप्रैल 2016 को शराबबंदी को मंजूरी दिए जाने तथा इसको लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिए जाने के बाद प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है?
(अ)उत्तर प्रदेश (ब)हरियाणा (स)नई दिल्ली(द)बिहार
5. इस्पात या आयरन की वस्तु में जिंक की पहली परत की लेपन का नाम क्या है?
(अ) तप्त निमज्जन करना (ब) कलई करना (स) यशद लेपन (द) विद्युत लेपन
6. प्रसिद्ध शीतलक फ्रिऑन वास्तव में है?
(अ) कैल्सियम फ्लोराइड (ब) फ्लोरास्पार (स) हाइड्रोफोलिएसिक एसिड (द) डाई क्लोरो डाई फ्लोरो मिथेन
7. आलू भूमिगत रूपांतरित तना होता है, जिसे कहा जाता है?
(अ) शल्ककंद (ब) घनकंद (स) प्रकंद (द) कंद
8. प्याज किसका परिवर्तित रूप है?
(अ) तने का (ब) जड़ का (स) पत्तियों का (द) फल का 
9. शरीर में सबसे पतली त्वचा कहां की होती है ?
(अ) हाथों की (ब) पैरों की (स) पलकों की (द) उंगलियों की
10. फलों में रंग परिवर्तन के लिए निम्नलिखित में से कौन उत्तरदायी होता है?
(अ) प्रोटीन (ब) एंजाइम (स) अम्ल(द) इनमें से किसी से नहीं
11. झरने में जब जल ऊंचाई से गिरता है, तो उसका ताप?
(अ) घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) न घटता है न बढ़ता है (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
12. दूर की वस्तुओं जैसे सूर्य आदि का ताप किस तापमापी के द्वारा मापा जाता है?
(अ) ताप युग्य तापमापी द्वारा (ब) प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी (स) पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
13. विद्युत केतली में पानी गर्म कैसे होता है?
(अ) चालन के कारण (ब) संवहन के कारण (स) विकिरण के कारण (द) उपरोक्त सभी
14. डेटम रेखा क्या है?
(अ) समुद्र तल की क्षैतिज रेखा, जिससे ऊंचाई तथा गहराई की माप होती है (ब) प्राथमिक तथा द्वितीय आंकड़ों के मध्य संबंध (स) अंतर्राष्टï्रीय तिथि रेखा (द) काल्पनिक रेखा जो शून्य देशांतर पर है
15. मैक्सिको देश किस महाद्वीप में स्थित है?
(अ) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में (ब) उत्तर अमेरिका महाद्वीप में (स) अफ्रीका महाद्वीप में (द) यूरोप महाद्वीप में
16. मेंढक के निचले जबड़े में कुल कितनी हड्डिïयां होती हैं?
(अ) पांच (ब) छह (स) सात (द) आठ
17. संसार में सबसे अधिक साक्षरता वाला राष्टï्र निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) ऑस्ट्रेलाइड (ब) नीग्रो (स) अल्पाइन (द) डलमेशिया
18. फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में विश्व में भारत का कौन सा स्थान है?
(अ) पहला (ब) दूसरा (स) तीसरा (द) चौथा
19. ताप के वृद्घि होने से द्रव का पृष्ठï तनाव क्या होता है?
(अ) घट (ब) बढ़ (स) स्थिर (द) अस्थिर 
20. तीसरी शताब्दी में वारंगल क्षेत्र किस लिए प्रसिद्घ था?
(अ) तांबे के बर्तनों के लिए (ब) स्वर्ण आभूषणों के लिए (स)लोहे के यंत्रों व उपकरणों हेतु (द) हाथी दांत के काम हेतु
21. रोमन साम्राज्य से सबसे पहले व्यापारिक संबंध निम्नलिखित में से किसने स्थापित किए थे?
(अ) सातवाहन (ब) कुषाण (स) तमिल (द) गुप्त 
22. प्लिनी कौन था?
(अ) यूनानी भूगोल विशेषज्ञ (ब) शक राजा (स) बैक्ट्रिया का राज्यपाल (द) फ्रांसीसी सैनिक
23. रोमन व्यापार में सर्वाधिक लाभ किस वंश के शासकों को  हुआ था?
(अ) मौर्यों को (ब) कुषाणों को (स) गुप्तों को (द) शकों को
24. ओब नदी निम्नलिखित में से किसमें गिरती है?
(अ) कैस्पियन सागर में (ब) काला सागर में (स) आर्कटिक सागर में (द) बाल्टिक सागर में
25. भूमध्य सागर में लवणता की अधिक मात्रा का कारण क्या है?
(अ) वाष्पीकरण की ऊंची दर (ब) कम वर्षा (स) बहि:जल के रूप में ताजे जल की कम प्राप्ति (द) इनमें से सभी
26. कोबाल्ट ऑक्साइड कांच को कौन सा रंग प्रदान करता हैï?
(अ) नीला (ब) गहरा लाल (स) गहरा नीला (द) हरा
27. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत को उत्तरी और दक्षिणी भागों में बांटता है? 
(अ)भूमध्य रेखा (ब)कर्करेखा (स) मकररेखा (द) आर्कटिक वृत्त 
28. बिग बैंग सिद्घांत का प्रथम प्रमाण निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने दिया?
(अ) एडविन हबल (ब) अलबर्ट आइंस्टाइन (स) एस. चंद्रशेखर (द) स्टीफेन हॉकिंग 
29.  पहला भारतीय कंप्यूटर सर्वप्रथम कब और कहां लगाया गया था?
(अ) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली 1973 (ब) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलौर 1971 (स) इंडियन सांख्यिकीय संस्थान, कोलकाता 1955 (द) इंडियन आयरन एण्ड स्टील कंपनी लिमिटेड, 1965

सही जवाब-1.(ब)बेल्जियम, 2.(द)वियतनाम, 3.(अ)चीन, 4.(द)बिहार, 5.(स) यशद लेपन, 6.(द) डाई क्लोरो डाई फ्लोरो मिथेन, 7.(द)कंद, 8.(अ)तने का, 9.(स)पलकों की, 10.(ब) एंजाइम, 11.(ब) बढ़ जाता है, 12.(स) पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा,  13.(ब)संवहन के कारण,14.(अ)समुद्र तल की क्षैतिज रेखा, जिससे ऊंचाई तथा गहराई की माप होती है, 15.(ब)उत्तर अमेरिका महाद्वीप में,16.(द) आठ,17.(ब)नीग्रो, 18.(ब)दूसरा, 19.(अ) घट, 20.(द) हाथी दांत के काम हेतु, 21.(स) तमिल, 22.(अ) यूनानी भूगोल विशेषज्ञ, 23.(ब) कुषाणों को, 24.(स) आर्कटिक सागर में, 25.(द) इनमें से सभी, 26.(स) गहरा नीला, 27.(ब)कर्करेखा, 28.(अ)एडविन हबल, 29.(स) इंडियन सांख्यिकीय संस्थान, कोलकाता 1955 । 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news