सामान्य ज्ञान

क्राइसोप्रेज
05-Apr-2021 12:38 PM
क्राइसोप्रेज

क्राइसोप्रेज एक उपरत्न है, जिसे  देखकर कई लोगों को जेड उपरत्न का भ्रम हो जाता है। इस उपरत्न के बड़े आकार के पत्थर प्राय: कोमल तथा हल्के रंग के होते हैं। इस उपरत्न को गर्म करने पर या अधिक देर सूर्य की रोशनी में रखने पर इसका रंग फीका पड़ जाता है। यदि इसे दुबारा नमी के वातावरण में रखा जाए तो इसका मूल रंग दोबारा वापिस आ जाता है।
इस उपरत्न को  हरितमणि के नाम से भी जाना जाता है। इस उपरत्न की सबसे अच्छी श्रेणी आस्ट्रेलिया में पाई जाती है। यह कई हल्के रंगों में पाया जाता है, लेकिन हल्का हरा रंग इसकी उत्तम श्रेणी हैं अथवा  एप्पल ग्रीन  रंग में यह उपरत्न अच्छा माना जाता है। इसके अतिरिक्त हल्का पीला रंग भी अच्छा माना जाता है। यह एक पारभासी उपरत्न है। इस उपरत्न का उपयोग गहनों के निर्माण में अधिक होता है।
क्राइसोप्रेज शब्द, ग्रीक शब्द क्राइसोस प्रासोन से लिया गया है जिसका अर्थ है - गोल्ड लीक। इस उपरत्न को विजयी उपरत्न के रुप में भी जाना जाता है।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news