ताजा खबर

दिल्ली में 7,897 नए कोरोना मामले आए, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10.21 फीसदी हुई
11-Apr-2021 8:02 AM
दिल्ली में 7,897 नए कोरोना मामले आए, पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10.21 फीसदी हुई

नई दिल्ली, 10 अप्रैल| राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि लगातार जारी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7,897 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को सामने आए 8521 नए मामलों की तुलना में शनिवार को मामलों की संख्या कम है। हालांकि, यहां परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या भी कम थी।

दिल्ली में 77,374 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 43,473 आरटी-पीसीआर और 33,901 रैपिड एंटीजन टेस्ट रहे। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नमूनों के परीक्षण का आंकड़ा 109,398 दर्ज किया गया।

यहां दैनिक तौर पर पॉजिटिविटी रेट 10.21 प्रतिशत बताई गई है, जबकि शुक्रवार को यह दर 7.79 प्रतिशत थी।

वर्तमान में यहां सक्रिय (एक्टिव) मामले 28,773 हैं, जिनमें से 15,266 लोग अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।

इस दौरान 5,716 लोगों ने कोरोनावायरस से निजात पाई है, जिसके बाद अब तक यहां ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6,74,415 हो गई है।

शुक्रवार को यहां 39 और मौतों के साथ कोविड-19 संबंधित मौत का आंकड़ा बढ़कर 11,235 हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में पिछले कुछ हफ्तों से तेजी देखी जा रही है और दिल्ली सरकार आने वाले दिनों में कुछ और प्रतिबंध लगाने जा रही है। राज्य सरकार ने पहले ही दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रखा है। लेकिन यहां अभी संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प नहीं है, लेकिन सरकार वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आने वाले कुछ दिनों में कुछ नए प्रतिबंध जारी करेगी।  (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news