खेल

गोल्फर शुभंकर यूरोपीय टूर अभियान फिर से शुरू करने के लिए तैयार
15-Apr-2021 8:10 AM
गोल्फर शुभंकर यूरोपीय टूर अभियान फिर से शुरू करने के लिए तैयार

विएना, 14 अप्रैल| भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा हिमाचल प्रदेश में स्थित अपने घर पर दो सप्ताह के ब्रेक के बाद गुरुवार को वियना के पास एटजेनब्रग में शुरू हो रहे ऑस्ट्रियन गोल्फ ओपन में अपने यूरोपीय टूर अभियान को फिर से शुरू करेंगे। हालांकि दो बार के यूरोपीय टूर विजेता हाल के महीनों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने यूरोपीय टूर पर अपने शीर्ष छह टूर्नामेंट्स में से तीन में शीर्ष-30 फिनिश के साथ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई थी। दुबई डेजर्ट क्लासिक में वह 22वें स्थान पर रहे थे।

2018 एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन 24 साल के शर्मा ने कहा, यह मेरे लिए अब तक एक औसत वर्ष रहा है, लेकिन मैं सकारात्मकताहूं। मैं परिणामों के इतर बहुत बेहतर खेल रहा हूं।

वर्तमान में दुनिया में 380वें स्थान पर काबिज शर्मा इस बात से वाकिफ हैं कि यूरोपियन टूर में पांच सप्ताह तक लगातार खेलने से उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए एक बार फिर से मौका मिल सकता है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news