खेल

हॉकी संघ ने दी राजकुमार को श्रद्धांजलि
16-Apr-2021 5:47 PM
हॉकी संघ ने दी राजकुमार को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 अप्रैल। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी व छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के आ. सदस्य राजकुमार साहू के कोरोना से निधन पर छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्रद्धांजलि देते संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी एवं सचिव शिवनारायण धकेता ने कहा कि स्व. साहू अपने समय के उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी थे। वर्तमान में वे खेल प्रतिभाओं को तराशने और प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे थे। स्व. साहू कर्तव्य के प्रति सजग और सामाजिक क्रियाकलापों में भी सक्रिय रहते थे। उनके निधन से खेल जगत में जो रिक्तता हुई है, उसे पूरा किया जाना कठिन है। राजनांदगांव में होने वाले हर टूर्नामेंटों में उनका सक्रिय योगदान रहता था। एक खिलाड़ी के रूप में वे हमेशा सक्रिय रहते थे। श्री अंसारी एवं श्री धकेता ने साहू के निधन पर उनके सामाजिक क्षेत्र में योगदान को याद करते कहा कि उनका निधन साहू परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्व. साहू के निधन पर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि देने वालों में महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष पप्पू धकेता, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, मधुसूदन यादव, नरेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, अजित जैन, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, मनीष श्रीवास्तव, शिवनारायण धकेता,  ज्ञानचंद जैन, नंदकिशोर शर्मा, बसंत बहेकर, गणेश प्रसाद शर्मा, भूषण साव, कुमार स्वामी, महेंद्र ठाकुर, अशोक मेहरा,  आशा थॉमस, अनुराज श्रीवास्तव,  राजू रंगारी, अब्दुल कादिर,  गुणवंत पटेल, प्रिन्स भाटिया, तुलसी सिन्हा, मनीष गौतम, शब्बीर सोलंकी,  दौलत चंदेल,  अशोक यादव,  अनूप श्रीवास्तव, गुलाब पंसारी, तीरथ गोस्वामी, विकास वैष्णव, कुलदीप कुरंजिकर, किशोर धीवर, शकील अहमद , एम. रवि राव, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, रिंकू वैष्णव, ममता गुप्ता, शिरीन बानो खान, अफसाना खान, बबिता लिल्हारे शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news