राष्ट्रीय

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा का कोरोना से निधन
18-Apr-2021 7:32 PM
पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा का कोरोना से निधन

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा पंचिमांदा का कोरोना संबंधित जटिलताओं के कारण रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 40 वर्ष की थीं। राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी अनुपमा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुकी हैं जिनमें 2005 बीडीओ जूनियर विश्व कप (महिला), 2013 में नई दिल्ली में हुए हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग (महिला) राउंड-2 और 2013 महिला एशिया कप शामिल हैं।

अनुपमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, "आज हमें अनुपमा के निधन का दुखद समाचार मिला। वह भारत की उन चुनिंदा महिलाओं में थीं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की है। हम उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।"

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news