सामान्य ज्ञान

त्रिपुरी
22-Apr-2021 11:47 AM
 त्रिपुरी

त्रिपुरी एक ऐतिहासिक स्थल है।  यह वर्तमान में मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। उत्तर भारत से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले मार्ग के मध्य स्थित होने के कारण त्रिपुरी का प्राचीन काल में आर्थिक महत्व भी था।  मौर्योत्तर युग में यहां व्यापारिक संघों का शासन हुआ करता था।  पूर्व मध्यकाल में त्रिपुरी में कलचुरी वंश का शासन था। 
त्रिपुरी में ही 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में महात्मा गांधी समर्थित पट्टाभि सीतारमैया को पराजित किया था।  इसे गांधीजी द्वारा अपनी हार माने जाने के कारण बाद में सुभाष चंद्र बोस ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। और फिर उन्होंने फारवर्ड ब्लॉक पार्टी की स्थापना की थी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news