सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 23 अप्रैल
23-Apr-2021 12:07 PM
हर दिन हॉट सीट 23  अप्रैल

1. सारी दुनिया में वह कौन सा एक ऐसा प्राणी है जिसके जन्म से ही सींग होते हैं?
(अ) इकसिंगा (ब) चिंगारा (स) जिराफ (द) बैल
2. भारत में सबसे ऊंचा शिव मंदिर कौन सा है?
(अ) श्री विश्वनाथ मंदिर (ब) वृहदेश्वर मंदिर (स) एरावतेश्वर मंदिर (द) नटराज मंदिर
3. हवा में चलने वाली गैस निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) एसीटिलीन (ब) प्रोपेन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) कार्बन मोनोऑक्साइड 
4. सबसे गहरा सागरीय गर्त मेरियाना 11776 मीटर गहरा है, यह किस महासागर में है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) हिंद महासागर (स) अटलांटिक महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
5. हीरे के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) मुंबई, भारत (ब) एंटवर्थ, बेल्जियम (स) अजीजीयाह, लीबिया (द) लाहौर, पाकिस्तान
6. अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाला पहला जानवार कौन था?
(अ) कुत्ता (ब) बिल्ली (स) भालू (द) इनमेें से कोई नहीं 
7. दक्षिण भारत की नदियों में से कौन-सी नदियां अरब सागर में गिरती है?
(अ) महानदी और खारून (ब) कावेरी और कोशी (स) नर्मदा और ताप्ती (द) गोदावरी और चंबल
8. अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन जिसे इंटरपोल के नाम से भी जाना जाता है, का मुख्यालय कहां है?
(अ) लियौंस, फ्रांस (ब) बीजिंग, चीन (स) दमिश्क, सीरिया (द)बर्न, स्विटजरलैंड
9. किस देश में महिलाओं में जीवन प्रत्याशा सबसे ज्यादा है? 
(अ) चीन (ब) जापान (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश
10. भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर (हिंदू नववर्ष) का पहला माह कौन सा है?
(अ) चैत्र (ब) फाल्गुन (स) अगहन (द) भादो
11. माचिस का आविष्कार किस देश में हुआ था?
(अ) भारत (ब) जापान (स) दक्षिण अफ्रीका (द) स्वीडन 
12. ओलंपिक खेलों में बनाए जाने वाले स्विमिंग पूल में कुल कितनी लेन होती है?
(अ) पांच (ब) छह (स) सात (द) आठ
13. तेल का एक बैरल लगभग कितने लीटर के बराबर होता है?
(अ)105 लीटर (ब)159 लीटर (स)185 लीटर (द) 197 लीटर
14. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है? 
(अ) कार्निया (ब) नेत्रोद (स) लेंस (द) इनमें से कोई नहीं
15. गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन-कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं? 
(अ)ऑक्सीजन और एसीटिलीन का मिश्रण (ब) ऑक्सीजन और प्रोपेन (स)ऑक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण (द) ऑक्सीजन और कार्बन मोनो आक्साइड का मिश्रण
16. परखनली शिशु उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था? 
(अ) एन्रीको फर्मी और फ्रेड हॉयल (ब) लिनस पाउलिंग और लाइस मिट्नर (स) राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने (द) रॉबर्ट वाटसन-वाट और सत्येन्द्र नाथ बसु 
17. चाक का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) कैल्शियम सल्फेट (ब) कैल्शियम कार्बोनेट (स) कैल्शियम हाइड्राक्साइड (द) बोरेक्स 
18. अग्निशमन यंत्र में एक बोतल में रखे सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ निम्नलिखित में से और क्या रखा जाता है?
(अ) सोडियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन (ब) कैल्शियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन (स)सोडियम बाईकार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन (द) बेरियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन
19. ऐग्रोस्टोलॉजी किससे संबंधित है?
(अ) फूलों की खेती (ब) सब्जियों की खेती (स) घासों की खेती (द) किसी भी प्रकार की खेती
20. रमन मैग्सेसे पुरुस्कार, रमन मैग्सेसे के नाम से दिया जाता है, वह कहां के राष्ट्रपति थे?
(अ) जापान (ब) कोरिया (स) दक्षिण अफ्रीका (द) फिलीपीन्स
21. हीरे का एक कैरेट कितने मिलीग्राम के बराबर होता है?
(अ) 50 मिलीग्राम (ब) 100 मिलीग्राम (स) 150 मिलीग्राम (द) 200 मिलीग्राम
22. मसालों की रानी किसे कहा जाता है?
(अ) लौंग (ब) इलायची (स) जीरा (द) अदरक
23. सबसे विषैला भारतीय सर्प कौन सा है?
(अ) किंग कोबरा (ब) टाइगर (स) हीलोडर्मा (द) अजगर
24. जॉन नैपियर कौन थे?
(अ)रसायन वैज्ञानिक(ब)साहित्यकार(स) गणितज्ञ (द) संगीतकार
25.  गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत किस वैज्ञानिक की देन है? 
(अ) गैलेलियो गैलिली (ब) सर आइजक न्यूटन (स)बेंजामिन फ्रेंकलिन (द) माइकल फैराडे 
26. माइक्रोफोन का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया था?
(अ) माइकल फैराडे (ब)जॉर्ज एस. ओम (स)चाल्र्स व्हीट स्टोन (द) एफ.बी. मोर्स
27. पाकिस्तान की सरकार ने बलूचिस्तान में बने ग्वादर बंदरगाह की देखरेख का जिम्मा किस देश को सौंपा है? 
(अ) बांग्लादेश (ब) अफगानिस्तान (स) भारत (द) चीन 
28. हाल ही में किन दो देशों ने आयकर चोरी रोकने के लिए दोहरे कराधान निवारण समझौते (डीटीएए) पर हस्ताक्षर किए? 
(अ)भारत और पाकिस्तान (ब) भारत और भूटान (स)भारत और श्रीलंका (द) भारत और मालदीव 
29. रेलवे क्षेत्र में तकनीकी सहयोग पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने किस देश के राष्ट्रीय रेलवे के साथ 14 फरवरी 2013 को समझौता किया? 
(अ) अमेरिका (ब) रूस (स) फ्रांस (द) ब्रिटेन 
 

सही जवाब- 1.(स) जिराफ, 2.(अ) श्री विश्वनाथ मंदिर, 3.(द) कार्बन मोनोऑक्साइड, 4.(अ) प्रशांत महासागर, 5.(ब) एंटवर्थ, बेल्जियम, 6.(अ) कुत्ता, 7.(स) नर्मदा और ताप्ती, 8.(अ) लियौंस, फ्रांस, 9.(ब) जापान, 10.(अ) चैत्र, 11.(द) स्वीडन, 12.(द) आठ, 13.(ब) 159 लीटर, 14.(अ) कार्निया, 15. (स)ऑक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण, 16.(स) राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने, 17.(ब) कैल्शियम कार्बोनेट, 18.(अ) सोडियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन, 19.(स) घासों की खेती, 20.(द) फिलीपीन्स, 21.(द) 200 मिलीग्राम, 22.(ब) इलायची, 23.(अ) किंग कोबरा, 24.(स) गणितज्ञ, 25.(ब) सर आइजक न्यूटन, 26.(स)चाल्र्स व्हीटस्टोन, 27.(द) चीन, 28.(ब) भारत और भूटान, 29.(स) फ्रांस।
 
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news