सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 अप्रैल
28-Apr-2021 1:45 PM
हर दिन हॉट सीट  28  अप्रैल

1. गंगा नदी पर डेल्टा किस प्रकार का है?
(अ) चापाकार (ब) पंजाकार (स) क्षीणाकार (द) नौकाकार
2. गंगा नदी अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती है, यह डेल्टा कहां से प्रारंभ होता है?
(अ) कोलकाता से (ब) गौर से (स) बजबज से (द) सुंदरवन से
3. नदी द्वारा वृद्धावस्था में किस महत्वपूर्ण स्थलाकृति की रचना होती है?
(अ) जलप्रपात (ब) छाडऩ झील (स) जलोढ़ शंकु (द) डेल्टा
4. शुष्क डेल्टा का निर्माण किन क्षेत्रों में कैसे होता है?
(अ) समुद्रतटीय क्षेत्रों में नदियों द्वारा पुराने डेल्टा को छोड़ देने से (ब) पर्वतपाद प्रदेश में जहां नदियां पर्वतीय भाग को छोडक़र मैदानी भाग में प्रवेश करती हैं (स) नदियों के संगम क्षेत्र में उनके सम्मिलन से (द) इनमें से कोई नहीं
5. रेड रिवर (लाल नदी) के डेल्टा क्षेत्र में कौन सा नगर स्थित है?
(अ) वियन्तियान (ब) सिओल (स) हनोई (द) हैंकाऊ
6. मानव शरीर में मास्टर गं्रथि होती है?
(अ) पीनियल गं्रथि (ब)थाइरॉइड ग्रंथि (स)एड्रीनल ग्रंथि (द) पीयूष ग्रंथि
7. रेडियो खगोल विज्ञान क्या है?
(अ)अंतरिक्ष का अध्ययन (ब) अंतरिक्ष के पिंडों द्वारा छोड़ी जाने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन (स) तारों और ग्रहों के पृष्ठतल का अध्ययन (द) इनमें से कोई नहीं
8. हमें प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है? 
(अ)हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं 
10. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?
(अ)लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट
11. इनमें से किसका उपयोग समय का सर्वाधिक अचूक मापन करने के लिए होता है?
(अ)क्रोनोमीटर (ब) आणविक घड़ी (स) पल्सार (द) क्वार्ट्ज
12. कारपेन्टिेरिया की खाड़ी के पूर्व में स्थित वाइपा किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) लौह अयस्क (ब) बॉक्साइट (स) मैंगनीज (द) तांबा
13. यूक्रेन स्थित निकोलपाल किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) मैंगनीज (ब) निकेल (स) बॉक्साइट (द) कोबाल्ट 
14. दामोदर नदी कहां से निकलती है?
(अ) तिब्बत से (ब) छोटा नागपुर पठार से (स) नैनीताल के पास से (द) सोमेश्वर पहाड़ी से
15. यद्यपि भारत का केवल दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंध में स्थित है, तथापि संपूर्ण भारत की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है, इसका कारण है?
(अ) भारत मानसून के प्रभाव के अंतर्गत आता है (ब) भारत के उत्तर भाग की स्थिति महाद्वीपीय है (स) देश के मध्य भाग से कर्क रेखा गुजरती है (द) ऊंची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती हैं
16. चेन्नई की जलवायु कोलकाता की जलवायु की तुलना में गर्म क्यों रहती है, जबकि दोनों स्थान समुद्र तट पर स्थित हैं?
(अ) क्योंकि चेन्नई कोलकाता की अपेक्षा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर है (ब) चेन्नई के आसपास रेत ही रेत है (स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है (द) चेन्नई ठंडी हवाओं के मार्ग में नहीं पड़ता है, जबकि कोलकाता पड़ता है
17. ग्रीष्मकाल में आने वाले तूफानों को निम्नलिखित में से किस राज्य में काल वैशाखी के नाम से जाना जाता है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) पश्चिम बंगाल
18. निम्न में से भारत के किन क्षेत्रों से 200 मिमी वर्षा होती है?
(अ) केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक (ब) जम्मू-कश्मीर (स) पं. बंगाल, उड़ीसा, बिहार (द) असम, मणिपुर, त्रिपुरा
19. पृथ्वी के सबसे निकट कौन सा तारा है?
(अ) विटिलग्यूज (ब) प्रौक्सिमा सेंचुरी (स) रीगल (द) स्पीलन ओरीगी
20. भारत की अधिकतर जनसंख्या किस परिवार की कौन-सी भाषा बोलती है?
(अ)आस्ट्रिक परिवार की निषाद भाषा (ब) द्रविड़ परिवार की द्रविड़ भाषा (स) चीनी-तिब्बती परिवार की  किरात भाषा (द) भारतीय-यूरोपीय परिवार की आर्य भाषा
21. सामान्य संतुलन का सिद्धांत किसकी समानता पर निर्भर करता है?
(अ) बल (ब) बलों की गति (स) द्रव्यमान (द) इनमें से कोई नहीं
22. हैली का धूमकेतू सूर्य की परिक्रमा करता है?
(अ)80 वषों में (ब)79 वषों में (स)40 वषों में (द) 50 वषों में
23. मौर्य साम्राज्य के पतन का मुख्य कारण था?
(अ) अशोक के कमजोर उत्तराधिकारी (ब) अशोक की धार्मिक नीति (स) अशोक ने अपनी पड़ोसियों से संबंध नहीं रखे (द) ये सभी कारण 
24. भारत में चर्बी लगे कारतूस का निर्माण कारखाना कहां लगाया गया?
(अ)कोलकाता में (ब) दिल्ली में (स) नागपुर में (द) दमदम में
25. 1857 की क्रांति की योजना का प्रमुख केंद्र किस स्थान पर था?
(अ) बीकानेर (ब) डासना (स)बिठूर (द) एरिनपुरा
26. ग्रांड ओल्ड मैन ऑफ ब्रिटेन किसको कहा जाता है?
(अ)चर्चिल को (ब) एटली को (स) ग्लेडस्टोन को (द)पिट्स द यंगर को
27. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप

सही जवाब- 1.(अ) चापाकार, 2.(ब) गौर से,  3.(द) डेल्टा, 4.(ब) पर्वतपाद प्रदेश में जहां नदियां पर्वतीय भाग को छोडक़र मैदानी भाग में प्रवेश करती हैं, 5.(स) हनोई, 6.(द)पीयूष ग्रंथि, 7.(ब) अंतरिक्ष के पिंडों द्वारा छोड़ी जाने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन, 8.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 9.(ब) सरीसृपों का विस्तार, 10.(द) एंथ्रासाइट, 11.(ब)आणविक घड़ी, 12.(ब) बॉक्साइट, 13.(अ) मैंगनीज,  14.(ब) छोटा नागपुर पठार से, 15.(द) ऊंची हिमालय पर्वत श्रेणियां उत्तरी ठंडी हवाओं से इसकी रक्षा करती हैं, 16.(स)चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है, 17.(द) पश्चिम बंगाल, 18.(ब)जम्मू-कश्मीर, 19.(ब) प्रौक्सिमा सेंचुरी, 20.(द) भारतीय-यूरोपीय परिवार की आर्य भाषा, 21.(ब) बलों की गति, 22.(ब) 79 वषों में, 23.(अ)अशोक के कमजोर उत्तराधिकारी, 24.(द) दमदम में, 25.(स)बिठूर, 26.(स) ग्लेडस्टोन को, 27.(ब)जम्बू द्वीप।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news