सामान्य ज्ञान

फील्ड हॉकी
29-Apr-2021 12:01 PM
फील्ड हॉकी

फील्ड हॉकी दुनिया भर में पुरुषों और महिलाओं में खेले जाने वाला एक काफी प्रसिद्ध खेल है । यह 11 - 11 खिलाडिय़़ों की दो टीमों के बीच में प्राकृतिक घास या कृत्रिम घास (एस्ट्रोटर्फ) पर खेला जाता है ।
मैदानी हॉकी लाठी (स्टिक) और गेंद से खेले जाने वाले प्राचीनतम खेलों में से एक है। ऐतिहासिक तथ्य हमें बताते हैं कि यह काफी प्राचीन सभ्यताओं में भी खेला जाता था। आधुनिक हॉकी मध्य 18वीं शताब्दी में उभर कर आई पर यह 19वीं शताब्दी में ही ढंग से स्थापित हो पाई जब ब्लैक हीथ नाम का क्लब दक्षिण-पूर्व लंदन नें बना। पहले यह घास पर खेला जाता था और फिर 1970 से कृत्रिम घास पर खेला जाने लगा जिसने खेल के काफी पहलुओं में बदलाव ला दिया। अब एशियाई देशों का बोलबाला कम हो गया। खेल की गति, खेलने के सामान में बदलाव आने से नए-नए नियम, योजनायें बनने लगीं और स्थापित हो गईं।

बघेलखंड
बघेलखंड मध्य भारत का एक क्षेत्र है। यह मध्य प्रदेश राज्य के उत्तर-पूर्वी ओर स्थित है। इसमें मध्यप्रदेश के निम्र  जिले शामिल हैं-अनूपपुर, रीवां, सतना, शहडोल, सिधी, उमरिया और उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, साथ ही पूर्वी इलाहाबाद के क्षेत्र
प्रस्तावित बघेलखंड राज्य  में शामिल हैं-मध्यप्रदेश से-रीवां, सतना, शहडोल, सिधी,  उमरिया, अनूपपुर, जयसिंहनगर और उत्तर प्रदेश से- उत्तरी सोनभद्र जिला और  दक्षिणी सोनभद्र जिला।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news