सामान्य ज्ञान

फीरोजा
30-Apr-2021 1:49 PM
फीरोजा

फीरोजा़ या टर्कौएश एक अपारदर्शी, नीले से हरा खनिज है। यह ताम्र एवं अल्यूमिनियम का हायड्रस फॉस्फेट है, जिसका रासायनिक सूत्र है- ष्टह्व्रद्य६(क्कह्र४)४(ह्र॥)८क४॥२ह्र। यह दुर्लभ एवं कीमती है।  अपनी अनुपम आभा के कारण फीरोजा की गिनती अच्छे रत्नों में होती है। 
शुक्र का उप रत्न फिरोजा है। यह आसमानी रंग से मिलते-जुलते कई रंग में पाया जाता है। हल्के किन्तु प्रखर चमकदार रंग वाला यह रत्न सर्वोत्तम होता है, जबकि हरे, पीले रंग से युक्त फीरोजा निकृष्ट माना जाता है। यह रत्न शरीर की रक्षा, रोग, बीमारी और दुर्घटना का निवारक होता है। इसके धारण करने से रक्तदोष, रक्ताल्पता, नेत्र विकार आदि रोगों में लाभ मिलता है। स्त्रियों के लिए यह सौभाग्यदायी, स्वास्थ्यवर्धक , दाम्पत्य-प्रेम का पोषक, सौंदर्य प्रदाता और भौतिक बाधाओं से रक्षा करने वाला होता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news