सामान्य ज्ञान

बुलंद दरवाजा
02-May-2021 4:10 PM
बुलंद दरवाजा

फतेहपुर सीकरी में अकबर के समय के अनेक भवनों, प्रासादों तथा राजसभा के भव्य अवशेष आज भी वर्तमान हैं। यहां की सर्वोच्च इमारत बुलंद दरवाजा है, जिसकी ऊंचाई भूमि से 280 फुट है।
 52 सीढिय़ों के पश्चात दर्शक दरवाजे के अंदर पहुंचता है। दरवाजे में पुराने जमाने के विशाल किवाड़ ज्यों के त्यों लगे हुए हैं।  शेख सलीम की मान्यता के लिए अनेक यात्रियों द्वारा किवाड़ों पर लगवाई हुई घोड़े की नालें दिखाई देती हैं।  बुलंद दरवाजे को, 1602 ई. में अकबर ने अपनी गुजरात-विजय के स्मारक के रूप में बनवाया था। इसी दरवाजे से होकर शेख की दरगाह में प्रवेश करना होता है। बाईं ओर जामा मस्जिद है और सामने शेख का मज़ार। मज़ार या समाधि के पास उनके संबंधियों की क़ब्रें हैं।
 

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 
भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विश्व बैंक  द्वारा अप्रैल 2014 के चौथे सप्ताह में जारी एक रिपोर्ट में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था घोषित किया गया है। 
 विश्व बैंक द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ कर अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। विश्व बैंक ने संबंधित देशों के निवासियों की ‘खरीद क्षमता’ के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया।
 इस रिपोर्ट में वर्ष 2005 और वर्ष 2011 के बीच विभिन्न देशों के निवासियों की खरीद क्षमता की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2005 में भारत 10वें स्थान पर था लेकिन वर्ष 2011 में यह तीसरे स्थान पर आ गया है। वर्ष 2004-05 से वर्ष 2010-11 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर औसतन 8 प्रतिशत से ज्यादा रही।
विश्व बैंक के इस रिपोर्ट के अनुसार खरीद क्षमता के हिसाब से दुनिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारत की हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत है। इससे ज्यादा अमेरिका की 17.1 प्रतिशत और चीन की 14.9 प्रतिशत है वहीं जापान 4.8 प्रतिशत वैश्विक खरीद क्षमता के साथ चौथे स्थान पर है।
इस रिपोर्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत का स्थान विश्व में 127वां है। इस रिपोर्ट में माना गया है कि हाल के वर्षों में महंगाई दर ज्यादा होने के बावजूद भारत दुनिया के सबसे सस्ते 10 देशों में शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news