सामान्य ज्ञान

कोटदीजी
06-May-2021 9:39 AM
कोटदीजी

कोटदीजी प्राचीन सिंधु सभ्यता का स्थल है, जो वर्तमान में पाकिस्तान के सिन्धु प्रांत के खैरपुुर में स्थित है। वर्ष 1955 में फजल अहमद खान ने इस स्थल की नियमित खुदाई करवाई । यहां पर प्राचीन हड़प्पा संस्कृति की अवस्था नजर आती है, जहां पत्थरों का इस्तेमाल होता था। संभवत: पाषाण युगीन सभ्यता का विकास यहां हुआ है। यहां से मुख्य अवशेष के रूप में वाणाग्र, कांस्य की चूडिय़ां, धातु के उपकरण और हथियार प्राप्त हुए हैं। 
 

 हिन्दी भाषा में सर्वप्रथम
 यहां पर हिन्दी भाषा से संबंधित सबसे पहले साहित्यकारों, पुस्तकों, स्थानों आदि के नाम दिये गये हैं।
* हिन्दी का प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता - सुमित्रानंदन पंत (1968)
* हिन्दी में प्रथम डी. लिट् - डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल
* विज्ञान में शोधप्रबंध हिंदी में देने वाले प्रथम विद्यार्थी - मुरली मनोहर जोशी
* अंतरराष्ट्रीय संबंध पर अपना शोधप्रबंध लिखने वाले प्रथम व्यक्ति- वेद प्रताप वैदिक
* हिंदी में बी.टेक. का प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले प्रथम विद्यार्थी -श्यामरूद्र पाठक (सन् 1985)
* डॉक्टर आफ मेडिसिन (एमडी) की शोध प्रबन्ध पहली बार हिन्दी में प्रस्तुत करने वाले - डॉ. मुनीश्वर गुप्त (सन् 1987)
* हिन्दी माध्यम से एल-एल. एम. उत्तीर्ण करने वाला देश के प्रथम विद्यार्थी - चन्द्रशेखर उपाध्याय
 *  प्रबंधन क्षेत्र में हिन्दी माध्यम से प्रथम शोध-प्रबंध के लेखक - भानु प्रताप सिंह (पत्रकार) ; विषय था - उत्तर प्रदेश प्रशासन में मानव संसाधन की उन्नत प्रवत्तियों का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन- आगरा मंडल के संदर्भ में
* हिन्दी का पहला इंजीनियर कवि - मदन वात्स्यायन
* हिन्दी में निर्णय देने वाला पहला न्यायाधीश  - न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त
 *  सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली में हिन्दी के प्रथम वक्ता - नारायण प्रसाद सिंह (सारण-दरभंगा ; 1926)
 * लोकसभा में सबसे पहले हिन्दी में संबोधन- सीकर से रामराज्य परिषद के सांसद एन एल शर्मा पहले सदस्य थे जिन्होंने पहली लोकसभा की बैठक के प्रथम सत्र के दूसरे दिन 15 मई 1952 को हिन्दी में संबोधन किया था।
 *  हिन्दी में संयुक्त राष्ट्र संघ में भाषण देने वाला प्रथम राजनयिक -- अटल बिहारी वाजपेयी
 *  हिन्दी का प्रथम महाकवि - चन्दबरदाई
  *  हिंदी का प्रथम महाकाव्य -  पृथ्वीराजरासो
 * हिंदी का प्रथम ग्रंथ- पुमउ चरउ (स्वयंभू द्वारा रचित)
 * हिन्दी का पहला समाचार पत्र - उदन्त मार्तण्ड (पं जुगलकिशोर शुक्ल)
 * सबसे पहला हिन्दी-आंदोलन- हिंदीभाषी प्रदेशों में सबसे पहले बिहार प्रदेश में सन् 1835 में हिंदी आंदोलन शुरू हुआ था। इस अनवरत प्रयास के फलस्वरूप सन् 1875 में बिहार में कचहरियों और स्कूलों में हिंदी प्रतिष्ठित हुई।
 * समीक्षामूलक हिन्दी का प्रथम मासिक  - साहित्य संदेश ( आगरा, सन् 1936 से 1942 तक)
 * हिन्दी का प्रथम आत्मचरित - अर्धकथानक ( कृतिकार हैं - जैन कवि बनारसीदास (कवि) (वि.सं. 1643-1700))
 * हिन्दी का प्रथम व्याकरण -  उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण  (दामोदर पंडित)
 * हिन्दी का प्रथम मानक शब्दकोश - हिंदी शब्दसागर
 *   हिन्दी का प्रथम विश्वकोश -- हिन्दी विश्वकोश

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news