सामान्य ज्ञान
1. प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई?
(अ) ए ला शापेल की संधि (ब) गोडेहू की संधि (स) पाण्डिचेरी की संधि (द) पेरिस की संधि
2. वाण्डीवाश के युद्ध (1760 ई.) में अंग्रेजी का नेतृत्व किसने किया?
(अ) सर आयरकूट (ब) टॉमस स्मिथ (स) टॉमस रो (द) इनमें से कोई नहीं
3. फ्रांसीसी दक्कन में शक्ति स्थापित करने में असफल रहे। इसका क्या कारण है?
(अ) डूप्ले सक्षम सेनापति नहीं था (ब) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी (स) भारतीय लोग फ्रांसीसियों को पसंद नहीं करते थे (द) पाण्डिचेरी सामरिक केंद्र नहीं था
4. अथावना का अर्थ क्या है?
(अ) भू-राजस्व विभाग (ब) भू राजस्व (स) आयात कर (द) वाणिज्य कर
5. निम्नलिखित में से किस वैदिक साहित्य में मोक्ष की चर्चा मिलती है?
(अ) ऋग्वेद (ब) परवर्ती संहिताएं (स) ब्राह्मण (द) उपनिषद
6. विदेशी राजा जिसने समुद्रगुप्त से अनुरोध किया था कि उसे भारत में बौद्ध विहार बनाने की अनुमति दी जाए, वह था?
(अ) महेंद्रवर्मन (ब) मेघवर्मन (स) यशोवर्मन (द) शंशाकवर्मन
7. शुभेकर-लेवी-9 धूमकेतु किस ग्रह से टकराया था?
(अ) शुक्र (ब) मंगल (स) बृहस्पति (द) शनि
8. तारे का रंग किस बात का सूचक है?
(अ) सूर्य से दूरी का (ब) उसकी ज्योति का (स) उसकी पृथ्वी से दूरी का (द) उसके ताप का
9. ग्रह, उस विशाल आकाशकीय पिण्ड को कहते हैं, जो?
(अ) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश होता है (ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है (स) अपनी धुरी पर घूमता रहता है (द) दीर्घ वृत्ताकार मार्ग पर चलता है
10. समतल की अपेक्षा पर्वतों पर सांस लेना क्यों कठिन होता है?
(अ)ऊंचाई के बढऩे पर वायु दाब घट जाता है और ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ जाती है (ब)पर्वतीय वायु भारी होती है और फेफड़ों में नहीं भरी जा सकती (स)पर्वतीय वायु अशुद्ध होती है इसलिए हम सांस नहीं ले पाते (द) इनमें से कोई नहीं
11. भारत की अधिकतर जनसंख्या किस परिवार की कौन-सी भाषा बोलती है?
(अ)आस्ट्रिक परिवार की निषाद भाषा (ब) द्रविड़ परिवार की द्रविड़ भाषा (स) चीनी-तिब्बती परिवार की किरात भाषा (द) भारतीय-यूरोपीय परिवार की आर्य भाषा
12. अंतरिक्ष में कुल कितने तारामंडल हैं?
(अ) 87 (ब) 88 (स) 89 (द) 90
13. निक्स ओलम्पिया कोलम्पस पर्वत किस ग्रह पर स्थित है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द) मंगल
14. पार्थिव ग्रहों की संख्या कितनी है?
(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6
15. भारतीय संविधान निम्नलिखित में से किसे मान्यता देता है?
(अ) केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों को (ब) केवल भाषायी अल्पसंख्यकों को (स) धार्मिक एवं भाषायी अल्पसंख्यकों को (द) धार्मिक, भाषायी एवं नृजातीय अल्पसंख्यकों को
16. भारत सरकार की प्रथमता सारणी में भारत के मुख्य न्यायाधीश के ऊपर कौन आता है?
(अ) भारत का महान्यायवादी (ब) भूतपूर्व राष्टï्रपति (स) चीफ ऑफ जस्टिस (द) लोकसभा का अध्यक्ष
17. उत्तर दक्षिण गलियारा परियोजना किन्हें आपस में जोड़ता है?
(अ) दिल्ली को मदुरै से (ब) दिल्ली को कन्याकुमारी से (स) श्रीनगर को कन्याकुमारी से (द) श्रीनगर को तिरुअनंतपुरम से
18. करीम बेन्जेमा, रोनाल्डो और गोन्जाले हिगुएन- इन तीन व्यक्तियों को किस क्षेत्र में अपने प्रदर्शन के लिए जाना जाता है?
(अ) सिनेमा (ब) खेल (स) साहित्य (द) पत्रकारिता
19. निम्नलिखित में से किसका सुमेल नहीं है?
(अ) ब्राजील धारा-दक्षिण अटलांटिक महासागर (ब) हम्बोल्ट धारा-उत्तरी प्रशांत महासागर (स) गल्फस्ट्रीम-उत्तरी अटलांटिक महासागर (द) अगुल्हास धारा-हिंद महासागर
20. विश्व की सबसे गहरी समुद्री गर्त निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) नार्टहन (ब) चैलेंजर (स) मैनहटन (द) रिचार्ड्स
21. निम्नलिखित यूरोपीय देशों में से किस एक की सीमा अटलांटिक महासागर से लगी हुई है?
(अ) पुर्तगाल (ब) ऑस्ट्रिया (स) फिनलैण्ड (द) रोमानिया
22. कौन सी विश्व की सर्वाधिक गहरी झील है?
(अ) टिटिकाका (ब) विक्टोरिया (स) मृत सागर (द) बैकाल
23. दक्षिण-पूर्ण एशिया में निम्नलिखित में से स्थल अवरूद्ध देश है, केवल?
(अ) कम्बोडिया (ब) लाओस (स) मलेशिया (द) थाइलैण्ड
24. हाल ही में, कौन सा राष्ट्र गूगल टैक्स लागू करने के कारण चर्चा में रहा?
(अ)पुर्तगाल (ब) स्पेन (स) इटली (द)फ्रांस
25. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने एक 14 - सदस्यीय पैनल का गठन किया है?
(अ) दुनिया भर के शांति अभियानों की समीक्षा के लिए (ब)परमाणु अप्रसार कपट की समीक्षा के लिए (स) आईएसआईएस संकट के समाधान के लिए (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब- 1.(अ) ए ला शापेल की संधि, 2.(अ) सर आयरकूट, 3.(ब) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी, 4.(अ) भू-राजस्व विभाग, 5.(द) उपनिषद, 6.(ब) मेघवर्मन, 7.(स) बृहस्पति, 8.(द) उसके ताप का, 9.(ब) सूर्य के चारों ओर चक्कर काटता है और इसमें स्वयं अपना प्रकाश नहीं होता वरन् सूर्य से प्रकाशित होता है, 10.(अ)ऊंचाई के बढऩे पर वायु दाब घट जाता है और ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ जाती है, 11.(द) भारतीय-यूरोपीय परिवार की आर्य भाषा, 12.(स) 89, 13.(द) मंगल, 14.(ब) 4, 15.(अ) केवल धार्मिक अल्पसंख्यकों को, 16.(ब) भूतपूर्व राष्टï्रपति, 17.(स)श्रीनगर को कन्याकुमारी से, 18.(ब)खेल, 19.(ब) हम्बोल्ट धारा-उत्तरी प्रशांत महासागर, 20.(ब) चैलेंजर, 21.(अ) पुर्तगाल, 22.(द) बैकाल, 23.(ब) लाओस, 24.(ब) स्पेन, 25.(अ) दुनिया भर के शांति अभियानों की समीक्षा के लिए ।
ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा है। वर्ष 2014 की एक रिपोर्ट ग्रेट बैरियर रीफ को संकट में बताती है। यहां बंदरगाह के विस्तार की योजना दुनिया की सबसे बड़ी कोरल रीफ के खात्मे में आखिरी कील साबित हो सकती है।
उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में स्थित ग्रेट बैरियर रीफ को 1981 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। यहां 625 प्रकार की मछलियां, 133 किस्मों की शार्क, नीले पानी में जेली फिश की कई प्रजातियां, घोंगा और कृमि मौजूद हैं। 30 से ज्यादा किस्मों की व्हेल और डॉल्फिन भी यहां रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों से यहां की मूंगा चट्टानें और इसकी समृद्ध जैव विविधता प्रदूषण और इंसानी दखल से जूझ रहे हैं।
1984 से उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के एबोट प्वाइंट पर स्थित बंदरगाह से दुनिया भर को कोयला निर्यात किया जा रहा है। अब सरकार ने इसकी विस्तार योजना को मंजूरी दे दी है। तीस लाख घन मीटर रेत और कीचड़ को इक_ा किया जाएगा और उसे मरीन पार्क के किसी हिस्से में फेंक दिया जाएगा। जानकारों का कहना है कि मूंगा चट्टानों पर इससे विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा।
विभिन्न जटिल स्तरों पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बंदरगाह के विस्तार की योजना को मंजूरी दी है। ग्रेट बैरियर रीफ मरीन पार्क प्राधिकरण ने मरीन पार्क में गारे को फेंकने की मंजूरी दी है। इस पोर्ट से हर हाल 12 करोड़ टन कोयला निर्यात किया जाएगा? इतने बड़े पैमाने पर निर्यात से एबोट प्वाइंट भूमध्य रेखा के दक्षिणी हिस्से का सबसे बड़ा बंदरगाह बन जाएगा। बंदरगाह की विस्तार योजना खासकर भारत से कोयले की मांग को देखते हुए किया गया है। भारतीय ऊर्जा कंपनियां जीवेके और अडानी ग्रुप के साथ खनन कंपनी हैनकॉक ने क्वींंसलैंड की खदानों से बड़े पैमाने में कोयला खनन करने की योजना बनाई है। एबोट प्वाइंट से कोयला भारत भेजा जाएगा।
ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया भर में मूंगों के लिए मशहूर है। बंदरगाह का विस्तार कोरल रीफ के लिए गंभीर क्षति का कारण हो सकता है। शोध से पता चला है कि पहले से ही जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहे मूंगे के पत्थरों का गारे के कारण दम घूंट जाएगा। गुनगुने पानी के कारण प्रवाल ब्लीचिंग के शिकार हो रहे हैं। हाल के सालों में तूफान के कारण भी इन्हें भारी क्षति पहुंची है। जलवायु परिवर्तन कई समुद्री जीवों के जीवन को कठिन बना रहा है, जैसे ग्रेट बैरियर रीफ के द्वीप पर पैदा होने वाले कछुए। यहां पैदा होने वाले कछुए का लिंग रेत के तापमान पर निर्भर करता है। अगर तापमान बढ़ता चला गया तो शोधकर्ताओं का कहना है कि उत्तरी रीफ में 20 साल के भीतर कछुओं की आबादी स्त्रीगुण संपन्न हो जाएगी। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलियाई तट पर गन्ने के खेतों में कीटनाशकों, उर्वरकों और खरपतवार नाशकों का इस्तेमाल होता है। ये बहकर समंदर के पानी में मिल जाते हैं, जो समुद्री जीवन को प्रभावित करते हैं। एबोट प्वाइंट योजना के आलोचकों का कहना है कि मूंगों की बिगड़ती हालत को ध्यान में रखा जाना चाहिए और साथ ही किसी भी नए दबाव से बचा जाना चाहिए।
भारत में एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) एक पर्यावरण अनुकूल पहल है। इसका उद्देश्य लाक्षणिक, मशीनी और जैवकीय जैसी सभी उपलब्ध वैकल्पिक कीट नियंत्रण प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकीयों का इस्तेमाल करके कीटों की संख्या को एक आर्थिक सीमा के नीचे तक कम रखना और नीम से बनी दवाओं जैसे जैवकीय कीटनाशकों और पादप आधारित कीटनाशकों के इस्तेमाल पर जोर देना है।
एक अंतिम उपाय के रूप में रासायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल के लिए सलाह दी जाती है, जब फसल में कीटों की संख्या एक आर्थिक सीमा रेखा के स्तर को पार कर जाती है। वर्ष 1985 में भारत के तत्कालीन केन्द्रीय कृषि मंत्री ने एकीकृत कीट प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय नीति का विवरण तैयार किया था। बाद में राष्ट्रीय कृषि नीति-2000 और राष्ट्रीय किसान नीति-2007 ने भी एकीकृत कीट प्रबंधन का समर्थन किया। रासायनिक कीटनाशकों के प्रतिकूल प्रभाव का समाधान करने के उद्देश्य 12वीं योजना में योजना आयोग द्वारा भी इसका समर्थन किया गया था। खतरनाक रासायनिक कीटनाशक के इस्तेमाल में कमी लाने और कीटों के हमले के विरूद्ध उपाय करने के साथ ही फसल की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन कृषि और सहकारिता विभाग ने कुल मिलाकर फसल उत्पादन में पौधा संरक्षण की रणनीति के एक महत्वपूर्ण सिद्धांत तथा मुख्य घटक के रूप में वर्ष 1991-92 में कीट प्रबधन को सशक्त बनाने और आधुनिकीकरण संबंधी पहल की शुरूआत की।
एकीकृत कीट प्रबंधन कार्यक्रम के दायरे में भारत सरकार ने 28 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में 31 केन्द्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केन्द्र स्थापित किए हैं। 12वीं पंचवर्षीय योजना में एक ‘‘राष्ट्रीय कृषि विस्तार और प्रौद्योगिकी मिशन’’ तैयार किया गया जिसके अधीन वर्ष 2014-15 में एक ‘‘पौधा संरक्षण और पौधा पृथककरण उप-मिशन’’ शुरू की गई।
13 साल पहले 11 सितंबर को न्यूयॉर्क में हुए हमले का निशाना बनी वल्र्ड ट्रेड सेंटर बिल्डिंग को फिर से काम काज के लिए खोल दिया गया है। इस 104 मंजि़ला इमारत को व्यापार जगत के लिए खोल दिया गया है। इस गगनचुंबी इमारत को फिर से बनाने में 8 साल लगे और अब ये इमारत अमरीका की सबसे ऊंची इमारत है। वल्र्ड ट्रेड सेंटर न्यूयॉर्क के मैनहैटन में बने दो टावर रूपी इमारतों का जोड़ा था, जिसे आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने 11 सितंबर, 2001 को नष्ट कर दिया था।
अब इस इमारत का 60 प्रतिशत हिस्सा किराए पर दिया गया है और सरकार ने 2 लाख 75 हजार वर्ग फ़ीट लेने का कऱार किया है। 541 मीटर ऊंची आसमान छूती ये इमारत पुरानी इमारत के बीच में बनाई गई है। इस बिल्डिंग में पुरानी इमारत की याद में बनाए स्मारक और संग्रहालय को भी जगह दी गई है।
काराकोरम पर पृथ्वी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 स्थित है साथ ही यह भारत, पाकिस्तान और चीन की सीमा पर बर्फीली चोटियों की एक श्रृंखला बनाती हैं। वैज्ञानिकों ने हिमालय के काराकोरम क्षेत्र के अपने अध्ययन में पता लगाया है कि इस क्षेत्र के ग्लेशियर स्थिर हैं और विस्तारित हो रहे हैं जबकि शेष विश्व के ग्लेशियर पिघल रहे हैं। वैज्ञानिकों की इस टीम ने कहा की इस क्षेत्र में बर्फबारी घटने की बजाय बढ़ती जा रही है। अपने अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस स्थिरता के लिए एक स्पष्टीकरण का पता लगाया हैं और कहा की सम्पूर्ण हिमालय भर में वर्षा की मात्र बढ़ती जा रही है।
अधिकांश नमी गर्मी में गिरती हैं, काराकोरम को छोडक़र वह क्षेत्र जहां सदैव बर्फ हावी रहती है। इस अध्ययन की सूचना डिस्कवरी न्यूज़ पर 13 अक्टूबर 2014 को प्रसारित की गईं थी।
सामी लोग उत्तरी स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस के कोला प्रायद्वीप में बसने वाले एक आदिवासी समुदाय का नाम है। यह जिस आर्कटिक क्षेत्र में रहते हैं उसे सापमी भी बुलाया जाता है और इसका क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 88 हजार 350 वर्ग किमी है। मूल रूप से यह लोग सामी भाषाएं बोलते हैं जो युराली भाषा-परिवार की एक शाखा है। पारम्परिक रूप से इनका व्यवसाय रेनडियर-पालन, मछली पकडऩा, भेड़ चराना और जंगली जानवरों का शिकार करना हुआ करता था।
सामियों को यूरोप में पहले लैप या लैपलैंडर बुलाया जाता था, लेकिन सामी अब इसे एक अपशब्द समझते हैं क्योंकि इसका मतलब (रफ़ू के लिए प्रयोग होने वाला) कपड़े का चिथड़ा है। इस शब्द का तात्पर्य यह था कि सामी गऱीब और फटेहाल हैं।
सामी लोग अपनी मातृभूमि में पिछले हजार सालों से बस रहे हैं, हालांकि इनके इलाके में 10 हजार वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं जिनमें से कुछ पर उसी प्रकार के चित्रण हैं जो सामी आज भी परंपरागत रूप से प्रयोग करते हैं। यह यूरोप के सबसे उत्तरतम मूल निवासी समझे जाते हैं। इन्हें प्राचीन रोमन इतिहासकार टैसिटस ने अपनी लिखाईयों में फ़ेन का नाम दिया था। माना जाता है कि पिछले हिमयुग के दौरान सामियों के पूर्वज नॉर्वे के पश्चिमी तट पर बसे हुए थे और जैसे-जैसे बढ़ती गर्मी से हिमानियां (ग्लेशियर) हटते गए वैसे यह पूर्व की ओर बाक़ी उत्तरी स्कैंडिनेविया में फैल गए।
1. कौन-सा राष्ट्र इंटरनेट टैक्स को पेश करने के एक बहुत विवादास्पद प्रस्तावित विधेयक के कारण चर्चा में रहा?
(अ) हंगरी (ब) रोमानिया (स) बेल्जियम (द) नॉर्वे
2. प्रस्तावित कार्यक्रम मैत्री किस विषय पर भारत और चीन के बीच एक आदान-प्रदान होगा?
(अ) सीमा सुरक्षा (ब) समुद्री सुरक्षा (स) कला और स्थापत्य पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान (द) इनमें से कोई नहीं
3. हाल ही में सार्क, नई दिल्ली द्वारा शिक्षा पर घोषणा में निश्चित किये गए कार्रवाई के मुख्य क्षेत्र कौन से है?
(अ) पूर्व स्कूली बच्चों की शिक्षा और विकास तत्परता बढ़ाना (ब) सभी के लिए सुनिश्चित शिक्षा, कौशल विकास का विस्तार, छात्रों और शिक्षकों के आपसी योग्यता और गतिशीलता को मान्यता की सुविधा (स) शिक्षा के वैकल्पिक तरीकों का विस्तार जैसे-मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (द) उपरोक्त सभी
4. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) सुरेश कुमार गोयल (ब) वीरेंद्र गुप्ता (स) राकेश कुमार (द) लोकेश चंद्र
5. किस देश की संसद को हाल ही में प्रदर्शनकारियों द्वारा जला दिया गया था?
(अ)नाइजीरिया (ब)लीबिया (स)वियतनाम (द)बुर्किना फासो
6. इंटरनेट उपयोग पर टैक्स के खिलाफ विरोध किस देश में हुआ है?
(अ) जर्मनी (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) हंगरी (द) पाकिस्तान
7. बृहस्पति ग्रह पर लाला धब्बे निम्नलिखित में से किस संकेत के सूचक हैं?
(अ) गैस (ब) तरल पदार्थ (स) अशांत बादल (द) भूमि
8. संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अंतरिक्ष यान भेजा था?
(अ) मंगल (ब) बृहस्पति (स) नेपच्यून (द) शनि
9. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?
(अ)इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजाइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में
10. अद्र्ध चंद्राकार मरस्थलीय आकृति निम्नलिखित में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ) एरेट (ब) सीफ (स) बरखान (द) गारा
11. बहते हुए नदी जल द्वारा निर्मित आकृति विहीन मैदानों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
(अ) पेडीप्लेन (ब) पेनीप्लेन (स) एचप्लेन (द) पैनप्लेन
12. अटाकामा मरुस्थल किस दक्षिण अमेरिकी देश में है?
(अ) चिली (ब) पेरू (स) ब्राजील (द) कोलंबिया
13. सोडियम क्लोराइड में कौन सी अशुद्धता वायुमंडल में नमी सोखती है?
(अ) कैल्शियम क्लोराइड (ब) मैग्नीशियम क्लोराइड (स) पोटैशियम क्लोराइड (द) सोडियम सल्फेट
14. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) मई के दूसरे सप्ताहांत में (ब) अप्रैल के दूसरे सप्ताहांत में (स) मार्च के दूसरे सप्ताहांत में (द) जून के दूसरे सप्ताहांत में
15. सामान्य संतुलन का सिद्धांत निम्नलिखित में से किसकी समानता पर निर्भर करता है?
(अ) बल (ब) बलों की गति (स) द्रव्यमान (द) इनमें से कोई नहीं
16. बैंक दर कौन निश्चित करता है?
(अ) भारत सरकार (ब) वित्त मंत्रालय (स) योजना आयोग (द) रिजर्व बैंक
17. दक्कन की काली मिट्टी किससे बनी है?
(अ) बेसाल्ट नामक चट्टान के बिखरने से (ब) नदियों से (स) पवनों से (द) इनमें किसी से नहीं
18. चीन की पीली मिट्टी के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(अ)यह हवाओं द्वारा एकत्र होती है (ब)यह नदियों से बनती है (स)यह चट्टानों के चूर-चूर होने से बनती है(द)इनमें से कोई नहीं
19. दुनिया की सबसे पहली भूमिगत रेल के पहले खंड का उद्घाटन कब हुआ था?
(अ) 11 दिसंबर, 1863 (ब) 11 दिसंबर, 1879 (स) 10 जनवरी, 1863 (द) 10 जनवरी, 1879
20. ऐसा कौन सा ग्रह जो सूर्य की परिक्रमा करने में सर्वाधिक समय लेता है?
(अ) अरुण (ब) बृहस्पति (स) प्लूटो (द) वरुण
21. ट्राइसेम का पूरा नाम क्या है?
(अ) एवेन्यू सिस्टम ऑफ इकोनॉमी नेशंस इन यूनीवर्सिटीज (ब) ए ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर स्टूडेण्ट इन एजुकेशनल साइकोलॉजी (स) ट्रेनिंग ऑफ रूरल यूथ फॉर सेल्फ एम्पलायमेंट (द) ए ट्रेनिंग फोर्स फॉर फार्मर्स इन ड्राइलैंड फार्मिंग
22. ऊर्जा समता के आधार पर एक टन तेल निम्र में से किसके बराबर होता है?
(अ) 1 बिलियन कैलोरी के (ब) 10 बिलियन कैलोरी के (स) 1 मिलियन कैलोरी के (द) 10 मिलियन कैलोरी के
23. फोटोग्राफिक फिल्म पर किस धातु की ब्रोमाइड की पहली परत होती है?
(अ) प्लेटिनम (ब) मैग्नीशियम (स) चांदी (द) सोना
24. भूमि की उच्चता को व्यक्त किया जाता है?
(अ) समुद्रतल की अपेक्षा फीट अथवा मीटर में (ब) बेंच मार्क द्वारा (स) मीटर में (द) किमी में
25. किस भारतीय स्थान को अंतरिक्ष नगर के उपनाम से भी जाना जाता है?
(अ) पोखरण (ब) बेंगलुरु(स) श्रीहरिकोटा (द) ऐसा कोई नगर नहीं
26.
सही जवाब- 1.(अ) हंगरी, 2.(स) कला और स्थापत्य पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, 3.(द)उपरोक्त सभी, 4.(द) लोकेश चंद्र, 5.(द) बुर्किना फासो, 6.(स) हंगरी, 7.(स)अशांत बादल, 8.(ब) बृहस्पति, 9.(अ) इओसीन महाकल्प में, 10.(स) बरखान, 11.(ब)पेनीप्लेन, 12.(अ) चिली, 13.(ब) मैग्नीशियम क्लोराइड, 14.(अ) मई के दूसरे सप्ताहांत में, 15.(ब) बलों की गति, 16.(द)रिजर्व बैंक, 17.(अ) बेसाल्ट नामक चट्टान के बिखरने से, 18.(अ)यह हवाओं द्वारा एकत्र होती है, 19.(स) 10 जनवरी, 1863, 20.(स)प्लूटो, 21.(स) ट्रेनिंग ऑफ रूरल यूथ फॉर सेल्फ एम्पलायमेंट, 22.(ब)10 बिलियन कैलोरी के, 23.(स) चांदी, 24.(अ) समुद्रतल की अपेक्षा फीट अथवा मीटर में, 25.(स) श्रीहरिकोटा।
हिंदू धर्म में राम को विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। वैवस्वत मनु के दस पुत्र थे - इल, इक्ष्वाकु, कुशनाम, अरिष्ट, धृष्ट, नरिष्यन्त, करुष, महाबली, शर्याति और पृषध। राम का जन्म इक्ष्वाकु के कुल में हुआ था। जैन धर्म के तीर्थंकर निमि भी इसी कुल के थे। मनु के दूसरे पुत्र इक्ष्वाकु से विकुक्षि, निमि और दण्डक पुत्र उत्पन्न हुए। इस तरह से यह वंश परम्परा चलते-चलते हरिश्चन्द्र, रोहित, वृष, बाहु और सगर तक पहुंची। इक्ष्वाकु प्राचीन कौशल देश के राजा थे और इनकी राजधानी अयोध्या थी। रामायण के बालकांड में गुरु वशिष्ठजी द्वारा राम के कुल का वर्णन किया गया है जो इस प्रकार है
ब्रह्माजी से मरीचि हुए। मरीचि के पुत्र कश्यप हुए। कश्यप के पुत्र विवस्वान थे। विवस्वान के वैवस्वत मनु हुए। वैवस्वत मनु के समय जल प्रलय हुआ था। वैवस्वतमनु के दस पुत्रों में से एक का नाम इक्ष्वाकु था। इक्ष्वाकु ने अयोध्या को अपनी राजधानी बनाया और इस प्रकार इक्ष्वाकु कुल की स्थापना की।
इक्ष्वाकु के पुत्र कुक्षि हुए। कुक्षि के पुत्र का नाम विकुक्षि था। विकुक्षि के पुत्र बाण हुए। बाण के पुत्र अनरण्य हुए। अनरण्य से पृथु हुए। पृथु से त्रिशंकु का जन्म हुआ। त्रिशंकु के पुत्र धुंधुमार हुए। धुंधुमार के पुत्र का नाम युवनाश्व था। युवनश्व के पुत्र मान्धाता हुए। मान्धाता से सुसन्धि का जन्म हुआ। सुसन्धि के दो पुत्र हुए-धु्रवसन्धि एवं प्रसेनजित। धु्रवसन्धि के पुत्र भरत हुए। भरत के पुत्र असित हुए। असित के पुत्र सगर हुए। सगर के पुत्र का नाम असमंज था। असमंज के पुत्र अंशुमान हुए। अंशुमान के पुत्र दिलीप हुए। दिलीप के पुत्र भगीरथ हुए। भगीरथ ने ही गंगा को पृथ्वी पर उतरा था। भगीरथ के पुत्र ककुत्स्थ थे। ककुत्स्थ के पुत्र रघु हुए। रघु के अत्यंत तेजस्वी और पराक्रमी नरेश होने के कारण उनके बाद इस वंश का नाम रघुवंश हो गया, तब राम के कुल को रघुकुल भी कहा जाता है।
रघु के पुत्र प्रवृद्ध हुए। प्रवृद्ध के पुत्र शंखण थे। शंखण के पुत्र सुदर्शन हुए। सुदर्शन के पुत्र का नाम अग्निवर्ण था। अग्निवर्ण के पुत्र शीघ्रग हुए। शीघ्रग के पुत्र मरु हुए। मरु के पुत्र प्रशुश्रुक थे। प्रशुश्रुक के पुत्र अम्बरीष हुए। अम्बरीष के पुत्र का नाम नहुष था। नहुष के पुत्र ययाति हुए। ययाति के पुत्र नाभाग हुए। नाभाग के पुत्र का नाम अज था। अज के पुत्र दशरथ हुए।
दशरथ के चार पुत्र राम, भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न हुए। इस प्रकार ब्रम्हा की उन्चालिसवी पीढ़ी में श्रीराम का जन्म हुआ।
लामा ऊंट की एक प्रजाति है, लेकिन इसमें कूबड़ नहीं होता। आकार में भी ये ऊंट से छोटे होते हैं, लेकिन इनकी गर्दन काफी लंबी होती है। ये दक्षिण अमेरिका के एंडीज वन क्षेत्रों और मैदानी इलाको में पाए जाते हैं। यह ऊंट जैसा दिखने वाला जानवर इसलिए खास है, क्योंकि यह हमलावर से बचने के लिए अपना बदबूदार थूक का एक फव्वारा दूसरों के ऊपर फेंक देता है, जिसे बर्दाश्त न कर पाने के कारण हमलावर भाग जाते हैं।
लामा आकार में भी ये ऊंट से छोटे होते हैं, लेकिन इनकी गर्दन काफी लंबी होती है। लामा के लंबे और घुमावदार केले के आकार के कान भी उसे ऊंटों से अलग करते हैं। अपने पैर की मोटी त्वचा से ये टेढ़े-मेढ़े चट्टानी या पहाड़ी इलाकों पर आसानी से चढ़ जाते हैं। उनके खून में हीमोग्लोबिन बड़ी मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण वे ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भी आसानी से सांस ले पाते हैं।
छोटी कद-काठी के बिना कूबड़ वाले लामा दक्षिण अमेरिका के रेडियन क्षेत्र, बोलीविया, पेरू, चिली, इक्वाडोर तथा एंडीज पर्वत और घास के मैदानों में मिलते हैं। ये लामा तीन तरह के होते हैं- ग्वानको, विक्यूना और अल्पका। ग्वानको दक्षिणी अफ्रीका के दक्षिणी मैदानों में मिलते हैं। अल्पका लामा की पालतू जाति है। बोझा ढोने के साथ-साथ इसके फर रेशम बनाने के काम आते हैं। लामा की विक्यूना जाति एंडीज पर्वत पर काफी ऊंचाई पर पाई जाती है। वहां के निवासी इसे राजसी लामा मानते हैं। बोलीविया में तो लामा को नेशनल एनिमल का दर्जा दिया गया है। लामा स्तनधारी जानवर है। आमतौर पर ये 25-30 साल तक जिंदा रहते हैं। एक वयस्क लामा 5.5-6 फीट (1.6- 1.8 मीटर) लंबा और वजन 280-450 पौंड (127- 204 कि.ग्रा.) होता है, जबकि जन्म के समय लामा के बच्चे का वजन 20-30 पौंड (9-14 किग्रा) होता है। नवजात लामा पैदा होने के लगभग एक घंटे बाद चलने लगता है। लामा अपने बच्चों को करीब चार महीने तक पालते हैं।
बेरिलोनाईट उपरत्न की खोज प्रोफेसर जेम्स ड्वाईट डाना ने 1888 में की थी। इसमें बेरिलियम की मात्रा अधिक होने से इसका नाम बेरिलोनाईट रखा गया है। यह भंगुर उपरत्न है। इसे सावधानी से प्रयोग में लाया जाना चाहिए। इस उपरत्न को तराशने में भी विशेष रुप से सावधानी बरतनी चाहिए। भंगुर होने के साथ यह अनोखा, दुर्लभ तथा रेशेदार उपरत्न है। इसकी आभा शीशे जैसी है। उपरत्नों का संग्रह करने वालों के लिए यह विशेष रुप से उपयुक्त रत्न है।
अन्य रंगहीन उपरत्नों से मिलता-जुलता होने के कारण पहचान में यह भ्रम पैदा करता है। रंगहीन अवस्था में यह उपरत्न पारदर्शी तथा पारभासी रुपों में पाया जाता है। रंगहीन अवस्था के साथ यह उपरत्न सफेद या पीलेपन की आभा लिए मिलता है। इस उपरत्न में सफेद रंग की रेखाएं होती हैं।
सर्वप्रथम तो यह उपरत्न अमरीका में मायने में पाया गया था। इसके अलावा यह पापरोक, अफगानिस्तान के नूरिस्तान में पाया जाता है। ब्राजील में पाया जाता है। मिनास ग्रेयास और मैकेन के पर्वतों पर स्टोनहैम में भी यह मिलता है।
केंद्र सरकार ने प्रभावी ढंग से संशोधित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजना को फिर से शुरू करने का 19 अक्टूबर 2014 को फैसला किया है। डीबीटी का क्रियान्वयन 54 जिलों में 10 नवंबर 2014 और 1 जनवरी 2015 के बीच एक अभियान स्तर पर किया जाना है।
वर्तमान में, वे लाभार्थी जिनके बैंक खाते आधार योजना के अंतर्गत हैं और वे लाभार्थी जिनके बैंक खाते जनवरी 2014 में शुरू की गई जन धन योजना के तहत हैं, उन सभी बैंक खाताधारकों को अपने खातों के माध्यम से रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। वे लाभार्थी जो इस योजना के दायरे से बाहर हैं यानी वे लोग जिनकी न तो कोई आधार पहचान है और न ही जनवरी 2014 में शुरू की गई जन धन योजना के माध्यम से कोई बैंक खाता है, वे सब कुछ समय के लिए पुरानी सिलेंडर प्रणाली का ही लाभ उठा पाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत चुने हुए 54 जिले आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, पंजाब और तेलंगाना राज्य में आते हैं।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना वित्तीय समावेशन के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य किफायती ढंग से वित्तीय सेवाओं, यानी बैंकिंग या बचत और जमा खातों, प्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन का सही ढंग से उपयोग सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत धारकों को रुपे डेबिट कार्ड और अपना बैंक खाता शून्य बैलेंस से शुरू करने की सुविधा के साथ साथ 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी उनके खाते में उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अलावा, बैंक खाता धारक खाता खोलने के छह महीने के बाद बैंक से 5 हजार रुपए तक के ऋण का लाभ भी ले सकते हैं।
उपाधि
संस्कृत शब्द, अर्थात योग (गुण संबंधी), आरोपण। भारतीय दर्शन में विशेषकर न्याय तथा भेदाभेद की दार्शनिक विचारधाराओं में आकस्मिक सीमित करने वाली स्थितियों की अवधारणा। तर्क में उपाधि इस प्रकार कार्य करती है। अनुमान, अपना तर्क सिद्घ करने के लिए एक हेतु की आवश्यकता होती है। उदाहरणार्थ-धुएं की उपस्थिति से पहाड़ पर आग लगने को साबित किया जा सकता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इस आधार को अर्हता या शर्त की आवश्यकता होती है। जैसे इस निष्कर्ष के लिए कि धुआं आग से ही है, हेतु के लिए उपाधि को मान्यता प्राप्त है(उदाहरण के लिए, अगर आग पैदा करने वाली लकड़ी पूर्णत: सूखी नहीं हुई है, तो आग के साथ धुआं भी होगा, इसलिए आधार या तर्क के वक्तव्य में जहां गीली लकड़ी के साथ संपर्क है जैसी शर्त को जोडऩा होगा) भेदाभेद दर्शन में उपाधि की अवधारणा को परमात्मा ब्रह्मï, सर्वोच्च तथा उसके परिणाम, अर्थात विकसित विश्व से संबंध स्थापित करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इस संबंध के लिए भेदाभेद के सिद्घांत का उत्तरदायित्व माना जाता है। ब्रह्मï तथा विश्व अपने सार में अभेद है, लेकिन सार पर काल में स्थान जैसी परिसीमनकारी आकस्मिक स्थितियों का प्रतिरोपण होने के कारण वे अलग हैं।
----
1. गैसोलिन के नमूने को गुणवत्ता का पता कैसे लगता है?
(अ) इसकी आयोडीन वैल्यू से (ब) इसके सीटेन नंबर से (स) इसके ऑक्टेन संख्या से (द) इसके द्रव्यमान घनत्व से
2. किस गैस को मार्श गैस के नाम से जाना जाता है?
(अ) मिथेन (ब) इथेन (स) इथिलीन (द) एसीटिलीन
3. लोहार निहाई का प्रयोग करता है?
(अ) इस पर रखकर लोहा ठोकने के लिए (ब) इससे लोहा ठोकने के लिए (स) इससे पकडक़र लोहा गर्म करने के लिए (द) गर्म लोहे की ठंडा करने के लिए
4. बेलचा का प्रयोग किया जाता है?
(अ) लोहा ठंडा करने में (ब) लोहा मोडऩे में (स) आग भी भट्टी में कोयला डालने में (द) आग कुरेदने में
5. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
(अ) 5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
6. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ) 40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक) स्थिति में हो (ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स) 45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द) इनमें से कोई नहीं
7. एक पदार्थ में अशुद्धि मिलाने से उसकी प्रत्यास्थता में क्या परिवर्तन होता है?
(अ) घटती है (ब) अपरिवर्तित रहती है (स) बढ़ती है (द) बढ़ भी सकती है व घट भी सकती है
8. प्रोटीन के मूलभूत विल्डिंग ब्लॉक होते है?
(अ) न्यूक्लियोटाइड्स (ब) डाईपैप्टाइड्स (स) अमीनो अम्ल (द) मोनोसैकेराइडस
9. किस मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा हुआ है?
(अ) हिमोढ़ मिट्टी (ब) पथरीली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लोयस मिट्टी
10. किस मिट्टी में कैल्शियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी (ब) जलोढ़ मिट्टी (स) पेडाल्फर मिट्टी (द) इनमें से कोई नहीं
11. निम्नलिखित में से कौन सा युद्ध था, जिसने भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व का प्रारंभ किया?
(अ) प्लासी का युद्ध (ब) बक्सर का युद्ध (स) मैसूर की तीसरी लड़ाई (द)1857 का विद्रोह
12. न्यूजीलैंड के उत्तरी एवं दक्षिणी द्वीपों के मध्य कौन-सा जलडमरू मध्य स्थित है?
(अ) पाक जलडमरू मध्य (ब)कुक जलडमरू मध्य (स) डेविस जलडमरू मध्य (द) बेरिंग जलडमरू मध्य
13. प्रकाश संश्लेषण के प्रथम चरण में निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) 3 कार्बन परमाणु जुड़ कर ग्लूकोज बनाते हैं (ब)एटीपी बनता है (स)जल का आयनीकरण होता है (द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है
14. यूरोप की निम्नलिखित में से कौन सी नदी कोयला नदी के नाम से जानी जाती है?
(अ) टेम्स (ब) राइन (स) रोन (द) एल्ब
15. निम्नलिखित में से सबसे बड़े पुष्प किस प्रजाति केे होते हैं?
(अ) क्रिसेन्थिमम के (ब) रैफ्लेशिया (स) सूरजमुखी के (द) जिन्निया के
16. मछली के लिए भोजन का महत्वपूर्ण स्रोत क्या है?
(अ) डायनोफ्लैजिलेट (ब) डायटम (स) सिलिएट (द) अवपंक कवक
17. डेण्ड्रोलॉजी का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(अ) पुष्पों के अध्ययन से (ब) वृक्षों के अध्ययन से (स) झाडिय़ों के अध्ययन से (द) पौधों के अध्ययन से
18. निम्नलिखित में से किस प्रयोग से बैंकों ने निवेश उतार-चढ़ाव आरक्षित निधि का निर्माण किया है? इससे उन्हें निम्नलिखित के प्रबंधन में सहायता मिलेगी?
(अ) ब्याज दर पर जोखिम (ब) सीआरआर (स) एसएलआर (द) विदेशी मुद्रा खाते
19. चिकित्सा शास्त्र के जनक कौन हैं?
(अ) हिप्पोक्रेटस (ब) लैमार्क (स) मैण्डल (द) डार्विन
20. कोशिका शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
(अ) रॉबर्ट हुक ने (ब) रॉबर्ट ब्राउन ने (स) लैमार्क ने (द) पुरकिंजे ने
21. मूर्तिकार और पत्थर तराशने वाले (संगतराशां) अलबस्तर ही क्यों अपनाते हैं?
(अ) इसका रंग सफेद होता है (ब) इस पर धब्बा नहीं पड़ता (स) ज्यादा दाम मिलते हैं (द) मृदु होता है
22. भारत से कोयले का सबसे ज्यादा निर्यात किस देश को किया जाता है?
(अ) जापान (ब) फ्रांस (स) जर्मनी (द) रूस
23. उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर नगर के निकट किस नदी के तट पर बसा हुआ है विंध्याचल, जो विंध्यवासिनी देवी के मंदिर के कारण प्रसिद्घ है?
(अ) गंगा नदी (ब)कोसी नदी (स)गोदावरी नदी (द)कृष्णा नदी
24. जो विषाणु, जीवाणुओं को संक्रमित करें, उन्हें कहा जाता है?
(अ) आर्बोवाइरस (ब)वायरीसिया (स) बैक्टीरियोफेज (द) माइकोफेज
25.निम्नलिखित में से किसने कहा कि समाजशास्त्र एक कलात्मक विज्ञान है?
(अ) सी.एच. कूले (ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस (स) वी. पैरेटो (द) मैक्स वेबर
26. इंग्लैण्ड का प्रसिद्घ विम्बलडन स्टेडियम किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) टेनिस (द) गोल्फ
27. किसने 31 अक्टूबर 2015 को नौसेना स्टाफ (सीसीएनएस) के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया ?
(अ) सरबजीत सिंह चीमा, (ब) अखिल कुमार राणा (स) मयंक पाण्डेय (द) करमबीर सिंह
सही जवाब-1.(स) इसके ऑक्टेन संख्या से, 2.(अ) मिथेन, 3.(अ) इस पर रखकर लोहा ठोकने के लिए, 4.(स) आग भी भट्टी में कोयला डालने में, 5.(स)8 किमी तक, 6.(ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो, 7.(स)बढ़ती है, 8.(स)अमीनो अम्ल, 9.(अ)हिमोढ़ मिट्टी, 10.(द) इनमें से कोई नहीं, 11.(अ) प्लासी का युद्ध, 12.(ब) कुक जलडमरू मध्य, 13.(द) प्रकाश के एक फोटोन से क्लोरोफिल एओ का एक इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होता है, 14.(ब)राइन, 15.(ब) रैफ्लेशिया, 16.(ब)डायटम, 17.(ब) वृक्षों के अध्ययन से, 18.(अ) ब्याज दर पर जोखिम, 19.(अ) हिप्पोक्रेटस, 20.(अ) रॉबर्ट हुक ने, 21.(द)मृदु होता है, 22.(अ)जापान, 23.(अ) गंगा नदी-विंध्याचल, 24.(स) बैक्टीरियोफेज, 25.(ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस, 26.(स)टेनिस, 27. (द) करमबीर सिंह।
अमेरिका की मशहूर यात्रा पत्रिका कॉनडे नास्ट ट्रैवलर ने 28वीं बार लोगों से पूछा कि दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है। 1 लाख 28 हजार लोगों ने वोट दिए। 10 में से 8 शहर यूरोप के हैं।
1.फ्लोंरेंस- इटली के इस शहर को लोगों ने दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर के रूप में चुना है । यहां माइकल एंजेलो, लियोनार्डो दा विंची समेत कई कलाकारों ने अपनी विरासत छोड़ी है।
2. वियना, ऑस्ट्रिया- यूरोप के राजा किन ऐशो आराम के साथ जिया करते थे, यह देखना हो, तो आइए वियना और शाम में किसी कैफे में बैठ कर यहां के मशहूर केक का मजा लीजिए।
3. बुडापेस्ट, हंगरी- डोनाउ नदी पर स्थित बुडापेस्ट को डोनाउ की रानी भी कहा जाता है। दरअसल पहले यहां नदी के दोनों ओर दो शहर हुआ करते थे, बुडा और पेश्त दोनों को मिला कर बुडापेस्ट बन गया।
4. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया- देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर अपनी सफेद रेत के लिए जाना जाता है और यह ऑपेरा हाउस तो जैसे सिडनी की पहचान ही बन चुका है।
5. पेरिस, फ्रांस-प्यार की नगरी पेरिस शायद हमेशा ही इस सूची में देखने को मिलेगी. आइफल टावर हो, नॉत्रे दाम या लूव्रे, देखने के लिए पेरिस में बहुत कुछ है।
6. रोम, इटली- यह 3 हजार साल पुराना शहर है और यहां आज भी संस्कृति और इतिहास को बचा कर रखा गया है, केवल म्यूजियम में ही नहीं, बल्कि यहां की सडक़ों पर भी।
7. प्राग, चेक गणराज्य- यहां का किला करीब एक हजार साल पुराना है और दुनिया के सबसे बड़े किलों में शामिल है। यहां शहर के बीचोबीच मौजूद 600 साल पुरानी घड़ी आज भी सही वक्त बताती है।
8. ब्रूज, बेल्जियम- इस शहर पर आज भी यूरोप के मध्यकालीन युग की छाप है। छोटी-छोटी नहरों पर बने पुराने गिरजाघर शहर को अनोखा रूप देते हैं। यहां आना एक रोमांचक अनुभव है।
9. क्योटो, जापान-यह आधुनिक जापान का पारंपरिक शहर है. यहां कई पुराने महल, किले और मंदिर देखे जा सकते हैं। साथ ही कुदरत का खूबसूरत नजारा भी लोगों को यहां खींचता है।
10. लंदन, ब्रिटेन- सैलानियों की तादाद पर नजर डालें, तो लंदन दुनिया के अच्छे से अच्छे शहर को टक्कर दे सकता है। हर साल यहां 1.7 करोड़ लोग पहुंचते हैं।
नवधा भक्ति किसे कहा जाता है?
भगवान विष्णु की नौ प्रकार की भक्ति ही नवधा भक्ति कहलाती है। भागवत के अनुसार नवधा भक्ति के रूप हैं- श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, सख्य, दास्य और आत्म-निवेदन। अध्यात्म रामायण के अनुसार सत्संग, भगवत् कथा लाभ, गीतादि वाक्यों की व्याख्या, भगवत वाक्यों की व्याख्या, गुरु की निष्कपट सेवा, पवित्र स्वभाव, मंत्रोपासना, भक्तों के प्रति श्रद्घा तथा वैराग्य-ये नवधा भक्ति के प्रकार हैं।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण , एनपीपीए, औषधि (मूल्य नियंत्रण) (National Pharmaceutical Pricing Authority), आदेश के तहत दवाओं और फार्मूलों की कीमतों में संशोधन करने और देश में दवाओं की कीमतों और उपलब्धता को लागू करने के लिए वर्ष 1995 में स्थापित किया गया था। यह भारत सरकार का एक संगठन है।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 29 अक्टूबर 2015 को 18 दवाओं का अधिकतम मूल्य निर्धारित किया. जिनमे मधुमेह नाशक एनटी डायबेटिक मेटफोर्मिन एचसीएल गोलियां, जीवाणुरोधी सेफ्टरीएक्सोन सोडियम इंजेक्शन के अलावा 18 अन्य दवाएं हैं।
दवाओं का अधिकतम मूल्य निर्धारण औषध मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ) 2013 के तहत किया गया। मूल्य निर्धारण का यह कदम कुछ दवाओं जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और निमोनिया जैसी गंभीर संक्रमण के उपचार के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया।
नंदी हिल्स, बंगलौर से 60 किमी. की दूरी पर स्थित है जो समुद्र स्तर से 4 हजार 851 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। नंदी हिल्स, चिक्काबल्लापुर जिले में स्वांकी बंगलौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास में स्थित है जो इस स्थान को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है। यहां तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकते हंै।
नंदी हिल्स का इतिहास बेहद दिलचस्प है। इसकी उत्पत्ति के बारे में कई कहानियां प्रसिद्ध है। कुछ लोगों का मानना है कि इस पहाड़ी का नाम ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका आकार सोते हुए बैल की तरह है। इस पहाड़ी में अब तक पाएं गए सबूतों के आधार पर पता चलता है कि यह पहाड़ी चोल वंश के दौरान आंनदगिरि के नाम से जानी जाती थी।
इस पहाड़ी पर निर्मित मंदिरों में चोल वंश की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। नंदी हिल्स पर भारत की आजादी की लड़ाई के सबूत भी मिलते हैं, यहां टीपू सुल्तान ने एक दुर्ग भी बनवाया था, जिसे नंदीदुर्ग के नाम से जाना जाता है जो भारत की आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हालांकि यह 1791 में ब्रिटिश शासन तक गिर गया था। इसी स्थान पर टीपू सुल्तान लोगों को सजा - ए - मौत दिया करते थे और यहीं पर उनका ग्रीष्मकालीन महल हुआ करता था। यहीं पर एक ऐसा मार्ग भी था, जिसे गुप्त मार्ग के नाम से जाना जाता है और यहां से बचकर निकलने का रास्ता था।
यहां कई सुंदर मंदिर भी है जिनमें गवि वीरभद्र स्वामी मंदिर भी शामिल है। अमृत सरोवर वॉटर टैंक और होरटीकल्चर गार्डन यहां के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट हैं।
पर्यावरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छता विकास प्रक्रिया प्राधिकरण पर नई वेबसाइट का शुभारम्भ किया है। यह वेबसाइट है- http://www.ncdmaindia.gov.in । नई वेबसाइट स्वच्छता विकास प्रक्रिया की परियोजनाओं का पूरा जीवन चक्र कवर करेगा। इसके शुरूआत के साथ ही मंत्रालय ने ई-गवर्नेंस के सिद्धांत को लागू करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
परियोजना से संबंधित जानकारी को मापदंड के तरीकों के अनुसार ऑन लाइन देने से स्वच्छता विकास प्रक्रिया (सीएमडी) परियोजनाओं के पूरे जीवन चक्र को समझने में मदद मिलेगी। इससे विभिन्न स्तरों पर परियोजनाओं की निगरानी भी होगी। इस वेब आधारित एप्लिकेशन से देश में सीएमडी परियोजनाओं से संबंधित सतत विकास गतिविधियों के परिचालन और निगरानी में पारदर्शिता बढ़ेगी। वैश्विक स्तर पर इस दिशा में विकसित यह पहला वेब आधारित एप्लिकेशन होगा।
भारत ने 1 नवम्बर 2015 को ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का पश्चिमी तट के सुदूर क्षेत्र में आईएनएस कोच्चि से सफल परीक्षण किया। ब्रम्होस ने अपने 49वें परीक्षण में सफलतापूर्वक 290 किलोमीटर (अधिकतम मारक क्षमता) दूर खड़े अल्लेप्पी जहाज पर सटीक निशाना साधा। आईएनएस कोच्चि देश का नवीनतम युद्धपोत है जिसे 30 सितंबर 2015 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
ब्रह्मोस मिसाइल सेना द्वारा प्रयोग में लायी जाने वाली पहली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसकी क्षमता 300 किलोग्राम परमाणु हथियार ले जाने की है। यह दो चरणों पर आधारित मिसाइल है, प्रथम चरण में कठोर प्रोपेलेंट तथा दूसरे चरण में तरल प्रोपेलेंट पर कार्य करती है। इसे भूमि, समुद्र, शिथिल समुद्री क्षेत्र तथा हवा से दागा जा सकता है।
यह फायर एंड फॉरगेट (दागो और भूल जाओ) सिद्धान्त पर आधारित है जिसके अनुसार यह अपने निशाने पर सटीकता से वार करती है। यह अपने निशाने पर 2.8 मैक गति से वार कर सकती है, जो कि अमेरिका द्वारा निर्मित सबसोनिक टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइल से तीन गुना अधिक तेज़ है। मिसाइल का निर्माण ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। यह रशियन फेडरेशन एवं भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मध्य एक संयुक्त उद्यम द्वारा विकसित की गयी है। इसका नाम भारत की नदी ब्रहम्पुत्र एवं रूस की नदी मोस्कवा के नाम पर रखा गया है। मिसाइल के नौसेना एवं थलसेना संस्करणों को 2005 तथा 2007 में आरंभ किया गया जबकि इसे वायुसेना में शामिल करने हेतु परीक्षण जारी हैं।
1. मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के पहाड़ी इलाके में किस देश का विमान क्रैश हो गया?
(अ)भारत (ब) पाकिस्तान (स) रूस (द) बांग्लादेश
2. किस देश ने गाजा पट्टी में शांति के लिए मध्यस्था की?
(अ) टर्की (ब) जार्डन (स) रूस (द) मिस्र
3. महाबली गंगा किस देश की सबसे बड़ी नदी है?
(अ) श्रीलंका (ब) थाइलैंड (स) म्यांमार (द) इंडोनेशिया
4. बांग्लादेश में किस नदी को पद्मा के नाम से पुकारा जाता है?
(अ) ब्रह्मपुत्र (ब) गंगा (स) तिस्ता (द) कोसी
5. हीरा के उत्पादन में किस महाद्वीप का एकाधिकार है?
(अ)उत्तर अमेरिका (ब)दक्षिण अमेरिका (स) अफ्रीका (द) यूरोप
6. विश्व में सर्वाधिक स्वर्ण उत्पादक देश निम्न में से कौन सा है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) दक्षिण अफ्रीका (स) आस्ट्रेलिया (द) कनाडा
7. संत कबीर का जन्म कहां हुआ माना जाता है ?
(अ) दिल्ली (ब) मगहर/वाराणसी (स) मथुरा (द) हैदराबाद
8. बैलूरमठ निम्नलिखित में से कहां अवस्थित है?
(अ) कोलकाता में (ब)रामेश्वरम में (स) पुरी में (द)मदुरै में
9. नवीन जलोढ़ मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(अ) खादर (ब) बांगर (स) कल्लर (द) रेगुड़
10. भारत में नहर द्वारा सिंचाई में कौन सा राज्य अग्रणी है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) राजस्थान (द) उत्तरप्रदेश
11. कुंओं और नलकूपों द्वारा सिंचाई में अग्रणी राज्य है?
(अ) गुजरात (ब) उत्तरप्रदेश (स) गोवा (द) राजस्थान
12. निम्नलिखित में से किस राज्य के शुद्ध बोए गए क्षेत्र का सर्वाधिक भाग सिंचित है?
(अ) पंजाब (ब) हरियाणा (स) उत्तरप्रदेश (द) तमिलनाडु
13. सिविल सेवाओं का भारतीयकरण किया गया?
(अ) लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा (ब) लार्ड लिटन द्वारा (स) लार्ड कर्जन द्वारा (द) लार्ड रिपन द्वारा
14. भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा को समाप्त करने की सिफारिश किसने की थी?
(अ) डेवर आयोग (ब) खरे आयोग (स) वाल्कर आयोग (द) राजमन्नार आयोग
15. निम्नलिखित में से कौन सा वह देश है, जिसने सिविल सेवा के प्रतियोगी परीक्षा सबसे पहले शुरू की?
(अ) ब्रिटेन (ब) फ्रांस (स) चीन (द) अमेरिका
16. निशानेबाजी और तीरंदाजी का खेल परिसर किस नाम से जाना जाता है?
(अ) रेंज (ब) रिंक (स) रिंग (द) कोर्स
17. भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान कहां स्थित है?
(अ) नागपुर (ब) पटना (स) भदोही (द) जोधपुर
18. चेन्नई के समीप कलपक्कम नामक स्थान पर निम्न में से किसकी स्थापना की गई है?
(अ) अखबारी कागज संयंत्र (ब) लिग्नाइट कारखाना (स) नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र (द) तेलशोधन संयंत्र
19. किस महापुरुष की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) सरदार भगत सिंह (स) चंद्रशेखर आजाद (द) स्वामी विवेकानंद
20. प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) वीपी मंडल (ब) वीपी सिंह (स) काका कालेलकर (द)एच हनमनथप्पा
21. निम्नलिखित में कौन सा दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है?
(अ) माना दर्रा एवं नीति दर्रा (ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा (स) शिपकी ला एवं यांग्याप दर्रा (द) बुर्जिल एवं जोजिला दर्रा
22. किस पर्वतीय दर्रे से होकर भारतीय तीर्थयात्री मानसरोवर झील एवं कैलाश पर्वतीय घाटी के दर्शन हेतु जाते हैं?
(अ) शिपकी ला (ब) बारा लाचा (स) माना (द) नाथूला
23. पुलकेशिन द्वितीय का काल माना जाता है?
(अ) लगभग 609-632 ई. तक (ब) लगभग 609-642 ई. तक (स) लगभग 609-652 ई. तक (द) लगभग 609- 662 ई. तक
24. भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था?
(अ)लार्ड डलहौजी की हड़प नीति (ब) अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप संदेह (स)सैनिक असंतोष (द)भारत का आर्थिक शोषण
25. भारत में सरकारी उद्देश्य के लिए किस वर्ष राष्ट्रीय पंचांग को अपनाया गया ?
(अ) 15 अगस्त 1950 (ब) 22 मार्च 1957 (स) 26 जनवरी 1952 (द) 15 जुलाई 1967
26. भारत वर्ष में भर्तृहरि निम्नलिखित में से किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हुए हैं?
(अ) देवनागरी (ब) संस्कृत (स) फारसी (द) उर्दू
27. सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों की सर्वाधिक शाखाएं किस राज्य में हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) बिहार (द) गुजरात
28. सूर्य के संगठन में सहायक गैस कौन सी है?
(अ) ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड (ब) हीलियम और ऑक्सीजन (स) हीलियम और नाइट्रोजन (द) हाइड्रोजन और हीलियम
29. संयुक्त राज्य अमेरिका का सूती वस्त्र उद्योग दक्षिणी भाग में स्थानांतरित हो रहा है, क्योंकि?
(अ) दक्षिणी भाग में कपास मेखला तथा कोयला एवं जल विद्युत शक्ति की सुविधा विद्यमान है (ब) दक्षिणी भाग में यातायात की सुविधा है (स) दक्षिणी भाग में विस्तृत बाजार उपलब्ध है (द) दक्षिणी भाग में सूती वस्त्र के अनुकूल की जलवायु है
सही जवाब- 1.(स) रूस, 2.(द)मिस्र, 3.(अ)श्रीलंका, 4.(ब)गंगा, 5.(स)अफ्रीका, 6.(ब)दक्षिण अफ्रीका, 7.(ब) मगहर/वाराणसी, 8.(अ)कोलकाता में, 9.(अ)खादर,10.(अ)पंजाब, 11.(अ) गुजरात, 12.(अ)पंजाब, 13.(ब)लार्ड लिटन द्वारा, 14.(स) वाल्कर आयोग, 15.(स) चीन, 16.(अ)रेंज, 17.(स)भदोही, 18.(स)नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र, 19.(द) स्वामी विवेकानंद, 20.(स)काका कालेलकर, 21.(ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा, 22.(स) माना, 23.(ब)लगभग 609-642 ई तक, 24.(ब)अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप संदेह, 25.(ब)22 मार्च 1957, 26.(ब) संस्कृत, 27.(अ) उत्तरप्रदेश, 28.(स) हीलियम और नाइट्रोजन, 29.(अ) दक्षिणी भाग में कपास मेखला तथा कोयला एवं जल विद्युत शक्ति की सुविधा विद्यमान है।
पंजाब में स्थित ब्रह्मपुर चंबा राज्य की प्राचीन राजधानी थी। यहां पर तीन प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें सबसे बड़ा प्रस्तर निर्मित शिव के अवतार मणिमहेश को, दूसरा प्रस्तर निर्मित मंदिर विष्णु के नरसिंहवतार को और तीसरा जो अधिकांशत: काष्ठ निर्मित है, लक्ष्मणादेवी को समर्पित है।
माना जाता है कि ब्रह्मपुर विराटपत्तन का एक अन्य नाम था। यहां की जलवायु थोड़ी ठंडी बतलायी जाती है और बैराठ की स्थिति से भी मेल खाती है। युवानच्वांग ने ब्रह्मपुर की परिधि 667 मील बतलायी है। इसमें अलकनन्दा एवं कर्नाली नदियों के मध्य का सम्पूर्ण पहाड़ी प्रदेश सम्मिलित रहा होगा।
ब्रह्मपुर को पो- लो- लिह -मो- पु- लो भी कहा गया है। ब्रह्मपुर गढ़वाल और कुमाऊं जि़लों में स्थित था। इन जि़लों में कतुर या कतुरिया राजा शासन करते थे, जो समुद्रगुप्त के प्रयाग - प्रशस्त के कर्तृपुर से सम्बन्धित थे।
अभिधम्मपिटक
अभिधम्मपिटक बौद्ध साहित्य का हिस्सा है। इसमें बौद्ध मतों की दार्शनिक व्याख्या की गयी है।
बौद्ध परम्परा की ऐसी मान्यता है कि इस पिटक का संकलन अशोक के समय में सम्पन्न तृतीय बौद्ध संगीति में मोग्गलिपुत्त तिस्म ने किया । इस पिटक के अन्य सात ग्रंथ- धम्मसंगणि, विभंग,धातुकथा, पुग्गलपन्नति, कथावत्तु, यमक और पत्थान।
इन्हें सत्तपकरण कहा जाता है। त्रिपिटकों के अतिरिक्त पालि भाषा में लिखे गए कुछ अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध ग्रंथ- मिलिन्दपन्ह, दीपवंश एवं महावंश हैं।
मानसबल झील, जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगर शहर से 30 किमी दूर झेलम घाटी पर स्थित है। इस झील का नाम प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर के नाम पर है।
मानसबल शब्द मानसरोवर से लिया गया है। यह झील समुद्री तल से 1500 किमी की ऊंचार्ई पर स्थित है। इस झील की लम्बाई 5 किमी और चौड़ाई 1 किमी है। मानसबल कश्मीर की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध मीठे पानी की झील है, जो चारों ओर से पहाडिय़ों से घिरी है।
यह झील गर्मियों में कमल के फूलों तथा सर्दियों में प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है। मानसबल झील के उत्तरी और पूर्वी किनारे पर छोटे-छोटे झरने हैं। इस झील पर नूरजहां द्वारा निर्मित एक मुग़ल गार्डन (जोरवा या जोरगा) है जो बहुत ख़ूबसूरत है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2015 को नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास प्रिंसेस पार्क में बनने वाले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय के निर्माण को मंजूरी दी। ये स्मारक और संग्रहालय आजादी के बाद देश के लिए बलिदान देने वाले सभी भारतीय सैनिकों की याद में बनाया जा रहा है।
इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 500 करोड़ रुपये होगी और इसके पूरा होने की अनुमानित समयसीमा करीब पांच साल होगी। आजादी के बाद, साढ़े 22 हजार से अधिक सैनिक देशहित में और देश की संप्रभुत्ता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे चुके हैं। हालांकि, आजादी के 69 सालों बाद भी, शहीदों की याद में अब तक किसी स्मारक का निर्माण नहीं किया गया है। कैबिनेट के वर्तमान निर्णय से, सुरक्षा बलों की सालों से लंबित मांग पूरी हो गई है।
पूर्वकालीन बौद्ध धर्म के वृतांत में छह बौद्ध संगीतियो का वर्णन किया गया है। यह वृतांत पहली सहस्राब्दी ई.पू. के आरम्भ से 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में ऐतिहासिक बुद्ध के परिनिर्वाण के बाद की अवधि के दौरान विस्तारित हुआ था। यह एक सांप्रदायिक संघर्ष और संभावित फूट की भी कहानी है जिसके परिणामस्वरूप दो प्रमुख सम्प्रदाय, थेरवाद और महायान की उत्पत्ति हुई।
कुल 6 बौद्ध संगीतियो का आयोजन किया गया था।
प्रथम संगीति- राजा अजातशत्रु के संरक्षण में 483 ईसा पूर्व के आसपास, बुद्ध के महापरीनिर्वाण के तुरंत बाद ही प्रथम संगीति का आयोजन किया गया था।
दूसरी बौद्ध संगीति-दूसरी बौद्ध संगीति का आयोजन प्राचीन शहर वैशाली, जो अब नेपाल की सीमा से लगे उत्तर भारत के बिहार राज्य में स्थित है, में किया गया था। इस संगीति का आयोजन 383 ई.पू. किया गया था।
तीसरी बौद्ध संगीति- तीसरी बौद्ध संगीति का आयोजन 250 ईसा पूर्व में राजा अशोक के संरक्षण के तहत पाटलिपुत्र में किया गया था।
चौथी बौद्ध संगीति- इसका आयोजन 72वीं ईस्वी में कश्मीर के कुंडलवन में हुआ था। इसकी अध्यक्षता वासुमित्र ने की थी जबकि अश्वघोष उनका सहायक था। इस दौरान बौद्ध धर्म को दो संप्रदायों महायान और हीनयान में विभाजित हो गया था।
पांचवीं बौद्ध संगीति- पांचवीं बौद्ध संगीति राजा मिंडन के संरक्षण के तहत साल 1871 में मांडले, बर्मा में आयोजित की गई थी।
छठी बौद्ध संगीति- छठी बौद्ध संगीति का आयोजन 1954 में बर्मा के काबाऐ, यगूंन में किया गया था। इसका आयोजन बर्मा की सरकार के संरक्षण के तहत हुआ था और इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री यूनू द्वारा की गयी थी। संगीति का आयोजन बौद्ध धर्म के 2500 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।
कर्कोटक राजवंश
दुर्लभवद्र्धन ने कश्मीर में नाग या कर्कोटक वंश की स्थापना की। उसके राज्यकाल में ह्वेनसांग ने कश्मीर की यात्रा की थी। चीनी यात्री के लेख से ज्ञात होता है कि दुर्लभवद्र्धन का राज्य केवल मुख्य कश्मीर तक ही सीमित नहीं था, बल्कि पश्चिमी और उत्तरी पश्चिमी पंजाब के कुछ भाग पर भी उसका अधिकार था। दुर्लभवद्र्धन ने छत्तीस वर्षों तक राज्य किया। उसके पुत्र और उत्तराधिकारी दुर्लभक का शासनकाल पचास वर्षों तक रहा, परंतु उसके विषय में कोई ज्ञातव्य ऐतिहासिक बात मालूम नहीं है।
कश्मीर के राजसिंहासन पर दुर्लभक के उपरांत उसका पुत्र चंद्रापीड़ समासीन हुआ। चंद्रापीड़ कश्मीर का एक प्रसिद्ध नरेश था। उसने अरबों के विरूद्ध सहायता प्राप्त करने के लिए सम्राट के पास अपना एक राजदूत भेजा था। उसे चीन देश से कोई सहायता प्राप्त न हो सकी, लेकिन फिर भी उसने मुहम्मद बिन कासिम को कश्मीर की सीमा में घुसने नहीं दिया था। कल्हण ने चंद्रापीड़ की न्यायप्रियता का विस्तार के साथ वर्णन किया है।
जॉन पोंबे मगुफूली ने 29 अक्टूबर को 2015 को तंजानिया का राष्ट्रपति चुनाव जीता है। वे सत्तारूढ़ चामा चा मपिंदुजीस पार्टी के उम्मीदवार हैं।
राष्ट्रीय चुनाव आयोग (एनईसी) के अनुसार जॉन ने 58.46 प्रतिशत मतों के के साथ चुनाव में जीत प्राप्त की। मगुफूली के करीबी प्रतिद्वंद्वी चदेमा पार्टी के एडवर्ड लोवेसा को कुल 39.9 प्रतिशत वोट मिले। लोवेसा तंजानिया के पूर्व प्रधानमंत्री है। इस जीत के साथ ही सीमेंट्स चामा चा मपिंदुजीस (क्रांति की पार्टी) तंजानिया की सत्ता पर पकड़ मजबूत हो गई। सीमेंट्स चामा चा मपिंदुजीस पार्टी वर्ष 1977 में तन्गान्यिका अफ्रीकन नेशनल यूनियन (तनु) और एफ्रो-शिराज़ी पार्टी (एएसपी) के विलय विलय के बाद से सत्ता पर काबिज है। सीसीएम अफ्रीका में सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज होने वाली पार्टियों में से एक है। विलय से पहले, तन्गान्यिका अफ्रीकन नेशनल यूनियन और एफ्रो-शिराज़ी पार्टी क्रमश: मुख्य भूमि तंजानिया और जंजीबार के अर्ध स्वायत्त द्वीप समूह में एकमात्र सक्रिय दल थे।
एकल विद्यालय
एकल विद्यालय एक शिक्षक वाले विद्यालय हैं जो विगत कई वर्षो से भारत के उपेक्षित और आदिवासी बहुल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
यह विश्व हिन्दू परिषद का एक महत्वपूर्ण प्रकल्प है। भारत के वनवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में 25 हजार से अधिक एकल विद्यालय चल रहे हैं। ग्रामीण भारत के उत्थान में शिक्षा के महत्व को समझने वाले हजारों संगठन इसमें सहयोग दे रहे हैं। भारत के 27 हजार गांवों के 8 लाख वनवासी बच्चों को एकल विद्यालय फाउंडेशन मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। यहां बुनियादी शिक्षा ही नहीं दी जाती बल्कि समाज के उपेक्षित वर्गों को स्वास्थ्य, विकास और स्वरोजगार संबंधी शिक्षा भी दी जाती है।
1. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने हाल ही में अनागारिक धर्मपाल पर डाक टिकट जारी किया है। अनागारिक धर्मपाल किस देश थे संबंधित थे?
(अ) पाकिस्तान (ब) भारत (स)वियतनाम (द)श्रीलंका
2. हाल ही में समाचारों में रही, ग्रेट बैरियर रीफ किस देश के पास स्थित है?
(अ) भारत (ब) अमरीका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) फ्रांस
3. निम्नलिखित में से किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने इंक्लूसिव बिजनेस बॉण्ड जारी किया है?
(अ) आईएमएफ (ब) वैश्विक जलवायु कोष (स) विश्व बैंक आईएफसी (द) एशियाई बैंक
4. विश्व बैंक द्वारा 2014 को जारी ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2015’ (श्वड्डह्यद्ग शद्घ स्रशद्बठ्ठद्द ड्ढह्वह्यद्बठ्ठद्गह्यह्य क्रद्गश्चशह्म्ह्ल 2015) रिपोर्ट में भारत किस स्थान पर है?
(अ)100 (ब)114 (स)140 (द)142
5. विश्व बाल पुरस्कार 2014 से किसे सम्मानित किया गया है?
(अ) मलाला युसुफजई (ब) जेम्स कोफी अन्नान (स) सकीना याकूबी (द) जॉन वुड
6. व्यापारिक बैंकों द्वारा जनित साख नियंत्रण कौन करता है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) वित्त मंत्रालय (द) भारत सरकार
7. खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत की गई थी?
(अ) पहली (ब) दूसरी (स) तीसरी (द) चौथी
8. उद्योगों के विकास तथा औद्योगीकरण की रणनीति किस योजना का अंग थी?
(अ) द्वितीय (ब) तृतीय (स) चतुर्थ (द) सातवीं
9. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में सर्वाधिक परिव्यय किस भाग पर किया गया था?
(अ) उद्योग (ब) भारी उद्योग (स)ऊर्जा (द)परिवहन एवं संचार
10. भारतीय रिजर्व बैंक करेंसी नोट किस प्रणाली के अंतर्गत जारी करता है?
(अ) नियत प्रत्याशी प्रणाली के अंतर्गत (ब) अधिकतम प्रत्ययी प्रणाली के अंतर्गत (स) नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत (द) अनुपाती आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत
11. किसी अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच संबंध होता है?
(अ) अनुलोम (ब) प्रतिलोम (स) समानुपातिक (द) स्थिर
12. भारत के किस राज्य में कॉफी का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) असम (द) तमिलनाडु
13. भारत में उत्तरप्रदेश राज्य का स्थान किसके उत्पादन में प्रथम है?
(अ) खाद्यान्न उत्पादन (ब) दुग्ध उत्पादन (स) गन्ना एवं चीनी उत्पादन (द) उक्त सभी में
14. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है?
(अ) बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण (ब) बहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण (स) अपवर्तन और परिक्षेपण (द) धु्रवण और व्यतिकरण
15. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे?
(अ) -40 (ब) 212 (स) 40 (द) 100
16. किसी लिफ्ट में बैठे हुए व्यक्ति को अपना भार कब अधिक मालूम पड़ेगा?
(अ) जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो (ब) जब लिफ्ट त्वरित गति से नीचे आ रही हो (स) समान वेग से ऊपर जा रही हो (द) समान वेग से नीचे आ रही हो
17. एक हॉर्स पावर में कितने वाट होते हैं?
(अ) 1000 (ब) 750 (स) 746 (द) 748
18. प्रबल व्यायाम करते समय जब हमारी मांसपेशियों में बनने वाला अंत्य उत्पाद क्या है?
(अ)एसीटिक अम्ल (ब) कार्बन-डाइऑक्साइड(स)एथनॉल (द) लैक्टिक अम्ल
19. एक जेट विमान हवा में किस तरह से उड़ता है?
(अ)गुरुत्व बल के कारण (ब) निरंतर ताप वृद्धि के कारण (स)निरंतर तापमान में गिरावट के कारण (द) निरंतर तापमान गिरने और ऊंचाई निश्चित और स्थिर रहने के कारण
20. भू-स्थैतिक उपग्रह के लिए?
(अ) त्वरण शून्य होता है (ब) कोणीय वेग शून्य होता है (स) कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है (द) त्वरण शून्य होता है और कोणीय वेग शून्य होता है
21. निम्नलिखित में कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा महासागर है?
(अ) प्रशांत (ब) अटलांटिक (स) हिंद महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
22. मासेलो के संबंध में निम्न में से कौन सी बात सही है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
23. अटलांटिक महासागर, भूमध्यसागर और उत्तर सागर पर तट रेखा वाला एकमात्र यूरोपीय देश है?
(अ) बेल्जियम (ब) फ्रांस (स) स्पेन (द) पुर्तगाल
24. मुद्रा संकुचन का कारण क्या होता है?
(अ) आयात की तुलना में निर्यात में वृद्धि (ब) निर्यात की तुलना में आयात में कमी (स) मुद्रा की पूर्ति की तुलना में माल व सेवाओं की पूर्ति में कमी (द) माल एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी
25. कृषि का व्यापारीकरण किसे सूचित करता है?
(अ) इमारती लकड़ी का संवद्र्धन (ब) बागान (स) विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन (द) गेहूं अथवा चावल का उत्पादन
सही जवाब- 1.(द)श्रीलंका, 2.(स)ऑस्ट्रेलिया, 3.(स) विश्व बैंक आईएफसी, 4.(द)142, 5.(अ)मलाला युसुफजई, 6.(ब) भारतीय रिजर्व बैंक, 7.(ब) दूसरी, 8.(अ) द्वितीय, 9.(द)परिवहन एवं संचार, 10.(स) नियत न्यूनतम आरक्षण प्रणाली के अंतर्गत, 11.(ब) प्रतिलोम, 12.(ब) कर्नाटक, 13.(द) उक्त सभी में, 14.(अ)बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण, 15.(अ)-40, 16.(अ)जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जा रही हो, 17.(स)746, 18.(द) लैक्टिक अम्ल, 19.(स) निरंतर तापमान में गिरावट के कारण, 20.(स)कक्षीय आवर्त काल 24 घंटे होता है, 21.(अ)प्रशांत, 22.(ब)ब्राजील का एक बंदरगाह, 23.(ब)फ्रांस, 24.(स) मुद्रा की पूर्ति की तुलना में माल व सेवाओं की पूर्ति में कमी, 25.(स) विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाला भारत का एक बहुत बड़ा घोटाला है जो सन् 2011 के आरम्भ में प्रकाश में आया था। केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों जिनको त्यागपत्र देना पड़ा उनमें सुरेश कलमाड़ी ,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चौहान और राजा साहब शामिल हैं। बरसों की जांच के बाद 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 19 के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।
सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में 10 लोगों और 9 कंपनियों पर आरोप तय किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपित सभी 19 आरोपियों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी) और प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग ऐक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। इस मामले में सात साल से लेकर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।
आरोपियों में डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्माल भी हैं। वह कलिंगनर टीवी में निदेशक होने के साथ ही कलिंगनर टीवी में 60 फीसदी की हिस्सेदार भी थीं। डीएमके सांसद कनिमोड़ी डीएमके प्रमुख करुणानिधि की तीसरी पत्नी रजति अम्मल की बेटी हैं। कला-साहित्य में दिलचस्पी रखने वाली कनिमोड़ी का नाम 2 जी घोटाले के अलावा एक विवादित विडियो में आया था जब उन्हें, ए राजा को मंत्री बनाने की सिफारिश करते देखा गया था।
एक अन्य आरोपी स्वान टेलिकॉम प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा देश की प्रमुख रियल इस्टेट कंपनी डीबी रिऐल्टी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर भी हैं। डीबी रिऐल्टी ने स्वान टेलीकॉम नाम की कंपनी शुरू की थी जिसने 13 सर्कल्स के स्पेक्ट्रम 1537 करोड़ रुपये में खरीदे थे और उन पर कंपनी के 45 प्रतिशत शेयर यूएई की कंपनी एटियालसेट को 4500 करोड़ में बेचने के आरोप हैं। शाहिद बलवा के पार्टनर विनोद गोयनका ने करीब 15 साल पहले उनके साथ मिलकर होटल रॉयल मेरिडियन बनाया था जो अब हिल्टन के नाम से जाना जाता है। इसके बाद दोनों ने करीब चार साल पहले डीबी (डायनमिक्स बलवा) रिएल्टी नाम की कंपनी बनाई थी।
आरोपी बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी शाहरुख खान के दोस्त हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म रा.वन के ऐग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर भी रहे हैं। करीम मोरानी को अंडरवल्र्ड से धमकी भरे फोन भी आते रहे हैं और कुछ समय पहले उनके घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी।
आरोपी शरद कुमार कलैगनार टीवी के एमडी थे। उनके अलावा शाहिद बलवा के भाई और कुसेगांव रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आसिफ बलवा पर सीबीआई ने आरोप लगाया था कि इन्होंने कथित तौर पर एक चैनल को फंड ट्रांसफर किया था। राजीव अग्रवाल पर भी सीबीआई ने शाहिद बलवा के जैसे आरोप लगाए थे। सीबीआई का कहना था कि दोनों के ठिकानों पर छापेमारी में आपत्ति जनक दस्तावेज भी बरामद किए थे।
आरोपी ए. राजा एनडीए और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। यूपीए सरकार में पूर्व टेलिकॉम मंत्री रहे राजा के मंत्रिमंडल काल में ही 2 जी घोटाला हुआ था। वह डीएमके का जाना-माना दलित चेहरा रहे हैं।
द्वंद्वयुद्ध
दो विरोधी व्यक्तियों या दलों के बीच, पूर्वनिश्चित तथा जाने माने नियमों के अनुसार प्रचलित शस्त्रों द्वारा युद्ध को द्वंद्वयुद्ध कहते हैं। ऐसे युद्ध प्राचीन काल में बहुत से देशों में प्रचलित थे। इनके प्रचलन के मूल में यह विश्वास था कि इन युद्धों में ईश्वर उसी को जिताता है जिसके पक्ष में न्याय होता है।
भारत में ऐसे युद्ध धर्मयुद्ध समझे जाते थे। वैदिक काल में द्वंद्वयुद्धों का प्रचलन था। उत्तर वैदिक काल में इनके संबंध में नए नियम बनाकर पूर्वप्रचलित प्रथा में सुधार किया गया। रामायण और महाभारत में द्वंद्वयुद्धों के अनेक उल्लेख हैं। राम रावण, बालि सुग्रीव तथा दुर्योधन और भीम के युद्ध इसके उदाहरण हैं। ़
परवर्ती काल में भी इन युद्धों का यथेष्ट प्रचलन था। क्षत्रियों के बीच जो बातें अन्य प्रकार से नहीं सुलझाई जा सकती थीं उनके निर्णय के लिए यह रीति अपनाई जाती थी। ज्यादातर ऐसा होता था कि युद्ध के लिए सेना लेकर दो राजाओं के आमने सामने खड़े होने पर, रक्तपात बचाने के लिए यह निश्चय किया जाता था कि विरोधी सेनाओं में से एक-एक, या निश्चित बराबर संख्याओं में, योद्धा आपस में धर्मयुद्ध से लड़ें और जिस पक्ष का योद्धा जीते उसी की जीत मानी जाए। कभी कभी सैनिकों को न लड़ाकर एक राजा वा सेनापति दूसरे को युद्ध के लिए ललकारता और इस जोड़े की हार जीत से राज्यों के झगड़े का निपटारा हो जाता था। यह रीति दक्षिण भारत के हिंदू राजाओं में कुछ सौ वर्ष पूर्व तक प्रचलित थी।