सामान्य ज्ञान
वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि स्टेम सेल्स यानी स्टेम कोशिकाओं के उपयोग से मस्तिष्क की कोशिकाओं को हुए नुकसान को दूर किया जा सकता है। सैन फ्रांसिस्को में चूहों पर किए गए प्रयोगों से पता चला है कि स्नायुविक कोशिकाओं से निकाली गई स्टेम कोशिकाएं बड़ी काम की हैं। यदि इसी तरह के प्रयोग मानव शरीर पर भी सफल हुए तो पक्षाघात या मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के मरीजों को लाभ हो सकता है।
इससे पहले यह साबित हो चुका है कि चूहों और मनुष्य दोनों में प्राकृतिक स्टेम कोशिकाएं पर्याप्त मात्रा में पाई जाती हैं। वैज्ञानिक मान रहे कि ये स्टेम कोशिकाएं पर्किन्सन्स और इपिलेप्सो जैसी बीमारियों के इलाज में काम आएंगी। ये शोध कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में किया गया है।
अरनमुला कन्नादी
अरनमुला कन्नादी केरल में बनाए जाने वाला एक पारंपरिक शीशा है। यह एक प्रकार का विशेष शीशा होता है जो हाथों से बनाया जाता है। इस शीशे में इस्तेमाल किए गए मेटल को इसे बनाने वाले परिवारों ने सदियों से एक राज़ ही रखा है। यह शीशा सामान्य शीशे से कुछ अलग होता है क्योंकि इसमें मेटल का इस्तेमाल किया जाता है। केरल में इसका खास महत्व होता है।
डायोप्साईड एक प्रकार का उपरत्न है, जो पायरोक्सीन समूह का मैग्नेशियम, सिलिकेट खनिज है। यह उपरत्न क्रोमियम युक्त विभिन्न श्रेणियों में पाया जाता है और चमकीले रंग में उपलब्ध यह उपरत्न क्रोम डायोप्साईड कहलाता है। यहउपरत्न दूसरे उपरत्नों की अपेक्षा बहुत ही नरम होता है। यह पारदर्शी तथा पारभासी दोनों ही प्रकार से पाया जाता है। यह कांच जैसा अथवा देखने में चिकनाईयुक्त होता है। इसमें दोहरा अपवर्तन होता है। अच्छी गुणवत्ता वाले खनिज को उपरत्न के रुप में उपयोग में लाया जाता है। इसे ध्यानपूर्वक तथा बुद्धिमत्ता से तराशने पर यह बहुत ही आकर्षक उपरत्न बन जाता है। तब यह दिखने में तुरमलीन उपरत्न जैसा दिखाई देता है। यह उपरत्न वायुतत्व है।
क्रोम डायोप्साईड हरे रंग में एक सुंदर और सस्ता उपरत्न है। हरे रंग में पाए जाने वाले सभी उपरत्नों में यह सबसे कम कीमत में पाया जाता है। लेकिन क्रोम डायोप्साईड में कुछ खामियां भी हैं, जैसे यह सामान्यतया छोटे आकार में ही पाया जाता है। बड़े आकार में पाना बहुत ही दुर्लभ बात है। हरे रंग में यह उपरत्न इतने अधिक गहरे रंग में मिलता है कि कई बार यह देखने में कालपन लिए हुए लगता है जबकि वास्तविकता में यह गहरा हरा होता है। इसलिए चमकीले हरे रंग के लिए क्रोम डायोप्साईड ही सबसे उपयुक्त है। यह उपरत्न पन्ना की तरह बहुत ही बेहतर गुणवत्ता वाला है.
यह उपरत्न पूरे विश्व में छोटे खनिज रुप में पाया जाता है लेकिन व्यवसायिक तौर पर बाजारों में यह बहुत ही कम उपलब्ध है । प्रमुख रुप से यह साइबेरिया प्रदेश के यकुतिया नामक स्थान पर पाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह सोवियत संघ के अन्य देशों में भी पाया जाता है। जापान, जर्मनी, आयरलैण्ड, अमेरिका तथा भारत में भी यह उपरत्न कुछ मात्रा में पाया जाता है। श्रीलंका, ब्राजील, मेडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, म्यांमार, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान आदि देश डायोप्साईड उपरत्न के लिए महत्वपूर्ण इलाके बनते जा रहे हैं।
केट्टूवल्लम केरल के बैकवाटर में चलने वाली एक पारंपरिक नौका है। मूल केट्टूवल्लम का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में चावल और मसाले की ढुलाई के लिए किया जाता था। एक मानक केट्टूवल्लम 30 टन चावल कुट्टन्नाडू से कोची बंदरगाह तक पहुंचा सकते हैं।
केट्टूवल्लम की बंधाई के लिए नारियल की गांठों का प्रयोग किया जाता है। इसतरह की नौकाओं के निर्माण में एक भी कील का इस्तेमाल नहीं होता। इनका निर्माण जैकवुड के तख्तों से किया जाता है जिन्हें नारियल की जटाओं से बांधा जाता है। इसके बाद इस पर उबली हुई काजू की गरियों से तैयार किए गए काले रंग के क्षारक राल की परत चढ़ाई जाती है। सावधानी से रखरखाव किए जाने पर केट्टूवल्लम कई पीढिय़ों तक काम में आते हैं।
केट्टूवल्लम का एक हिस्सा बांस और नारियल की जटाओं से निर्मित संरचना से ढंका हुआ रहता है जहां नाविक आराम करते हैं और यही स्थान रसोईघर का भी काम करता है। खाना नाव पर तैयार किया जाता है और पकाने के लिए मछलियां बैकवाटर से मिल जाती हैं। जब आधुनिक ट्रकों ने इस व्यवस्था का स्थान लिया तो 100 साल से भी पुरानी इन नौकाओं को बाजार में बनाए रखने की एक युक्ति सोची गई। पर्यटकों के लिए इनपर खास तरह के कमरों का निर्माण कर लुप्त होने के कगार पर पहुंच गए इन नौकाओं को जलविहार के लिए नए रूप में ढाला गया और आज ये अपने इसी रूप में अत्यंत लोकप्रिय हैं।
केट्टूवल्लम को हाउसबोट में परिणित करने के दौरान यह ध्यान रखा जाता है कि केवल कुदरती सामग्रियों का ही इस्तेमाल किया जाए। बांस की चटाइयों, सुपारी वृक्ष की छडिय़ों और लकडिय़ों का इस्तेमाल इसकी छत के निर्माण में किया जाता है, नारियल की चटाइयों और लकड़ी के तख्तों से फर्श का निर्माण होता है और बिस्तरे के लिए नारियल की लकड़ी और जटाओं का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, रोशनी के लिए इन हाउसबोटों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं।
आज के हाउसबोटों में एक अच्छे होटल की सारी सुविधाएं जैसे- सुसज्जित बेडरूम, आधुनिक टॉयलेट, आरामदेह बैठक कक्ष, रसोईकक्ष के साथ-साथ कांटे से मछली पकडऩे के लिए आपके खड़े होने की जगह के रूप में बालकनी होती हैं। लकड़ी या चुन्नटदार ताड़-पत्र की वक्र छत धूप से बचाव करती हैं और निर्बाध रूप से बाहर देखने की सहूलियत देती है। हालांकि ज्यादातर नौकाएं स्थानीय नाविकों द्वारा खेयी जाती हैं, लेकिन कुछ में 40 हॉर्सपावर के इंजन लगे होते हैं। आस पास के दृश्यों का अवलोकन करने के लिए पर्यटकों के बड़े समूहों द्वारा दो-तीन नावों को आपस में जोडक़र नौका-रेल (बोट-ट्रेन) का निर्माण किया जाता है।
क्या है अष्टकूट मिलान
वर-वधू की कुण्डली का मिलान करते समय मांगलिक दोष और अन्य ग्रहों दोषों के साथ साथ अष्टकूट मिलान भी किया जाता है। अष्टकूट मिलान के अलावा इसे कूट मिलान भी कहा जाता है। कूट मिलान करते समय आठ मिलान प्रकार के मिलान किए जाते हैं, जिसमें वर्ण मिलान, वैश्य मिलान, तारा मिलान, योनि मिलान, ग्रह मिलान, गण मिलान, भकूट मिलान व नाडी मिलान है।
वर ,कन्या का गण समान हो तो 6 गुण, वर का देव तथा कन्या का मानव गण हो तो 6 गुण , कन्या का देव तथा वर का मानव गण हो तो 5 गुण ,कन्या का देव तथा वर का राक्षस गण हो तो 1 गुण ,कन्या का राक्षस तथा वर का देव गण हो या एक का मानव व दूसरे का राक्षस गण हो तो 0 गुण मिलता है। जिन व्यक्तियों का जन्म कृतिका, मघा, अश्लेषा, विशाखा, शतभिषा, चित्रा, ज्येष्ठा, घनिष्ठा और मूल नक्षत्र में हुआ होता है, वे सभी व्यक्ति राक्षस गण के अन्तर्गत आते हैं।
खाद्य एवं कृषि संगठन (अंग्रेज़ी- फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन -एफ़.ए.ओ) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़.ए.ओ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है, और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है।
इस संगठन की स्थापना 16 अक्तूबर, 1945 को क्यूबेक शहर, कनाडा में हुई थी। 1951 में इसका मुख्यालय वाशिंग्टन से रोम स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में 191 राष्ट्र इसके सदस्य हैं, जिसमें यूरोपियाई समुदाय एवं फैरो द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं, जो एसोसियेट सदस्य हैं। एफ.ए.ओ के प्रथम महानिदेशक ब्रिटेन के जॉन ओर थे। इसके वर्तमान महानिदेशक डॉ. जोस ग्रैजियानो डॉ. सिल्वा हैं, जिन्होंने सितंबर 2014 में भारकत की यात्रा भी की।
इस संगठन को सदस्य देशों के सम्मेलन द्वारा शासित किया जाता है। इसकी बैठक द्विवार्षिक होती है, जिसमें पिछले दो वर्ष में किये गए कार्यो की समीक्षा और आगामी दो वर्षो के लिए बजट पारित किया जाता है। वर्ष 2008-09 का बजट 92.98 करोड़ अमरीकी डालर था। इस सम्मेलन में 49 लोगों का चयन भी किया जाता है जो अंतरिम शासित समिति के रूप में कार्य करती है। इस सम्मेलन में ही महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) का चुनाव भी होता है। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। इस संगठन के आठ विभाग हैं, प्रशासन एवं वित्त, आर्थिक और सामाजिक, फिशरीज, वानिकी, सामान्य विषय और सूचना, सतत विकास, कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी सहयोग हैं। एफएओ का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है।
संगठन का मुख्यालय रोम में स्थित है, जो इटाइलियन ईस्ट अफ्रीका विभाग का पूर्व कार्यालय रहा है। इस इमारत एक सामने ही ऐक्ज़म ओबेलिस्क स्थित है। इसको इथियोपिया से 1937 में बेनिटो मसोलिनी ने छीन लिया था, फिर बाद में 18 अप्रैल, 2005 को लौटाया गया।
1. हाल ही में, एशिया पेसिफिक फोरम (्रक्कस्न) का सम्मेलन भारत के किस शहर में आयोजित किया गया?
(अ) नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) हैदराबाद (द)चेन्नई
2. हाल ही में, सानिया मिर्जा और ब्रूनो सोरेस ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के मिश्रित युगल (रूद्ब&द्गस्र ष्ठशह्वड्ढद्यद्गह्य) खिताब को जीता है। ब्रूनो सोरेस किस देश से है?
(अ) नॉर्वे (ब) रूस (स) ब्राजील (द) मेक्सिको
3. नाटो शिखर सम्मेलन-2014 निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किया जा रहा है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) जापान (द)जर्मनी
4. हाल ही में, भारत ने किस बीमारी का इलाज करने के लिए जापान से सहयोग की मांग की है?
(अ) मलेरिया (ब) इबोला (स)टी.बी. (द)सिकल सेल एनीमिया
5. विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने हेतु भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना किस देश की तर्ज पर की गई है?
(अ) ब्रिटेन (ब) सिंगापुर (स) जापान (द) चीन
6. कोटा क्या है?
(अ) आयात में लगाए गए कर (ब) पंूजीगत पदार्थ का आयात (स) आयात की मात्रा की सीमा (द) निर्यात की मात्रा की सीमा
7. भारत का अधिकतम विदेशी व्यापार है?
(अ) यूएसए के साथ (ब) जापान के साथ (स) जर्मनी के साथ (द) यूएई के साथ
8. भारत में उत्कृष्ट व्यापार बाजार से क्या तात्पर्य है?
(अ) सोने व चांदी का बाजार (ब) प्लेटिनम का बाजार (स) उन कंपनियों के शेयरों का बाजार, जिनके आधार पर सेंसेक्स परिकलित किया जाता है (द) सुरक्षित प्रतिभूतियों का बाजार
9. मनुष्य के शरीर में सबसे लंबी कोशिका होती है?
(अ) हाथ की कोशिका (ब) पैर की कोशिका (स) तंत्रिका कोशिका (द) इनमें से कोई नहीं
10. संवेदना का चालन शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में किसके द्वारा होता है?
(अ) पेशीय ऊतक (ब) एपिथीलियमी ऊतक (स) संयोजी ऊतक (द) तंत्रिका ऊतक
11. पहले आधुनिक लोहा इस्पात उद्योग की स्थापना कहां हुई है?
(अ) बिहार में (ब) बंगाल में (स) महाराष्ट्र में (द) तमिलनाडु में
12. रेल विभाग के लिए पृथक रूप से रेलवे बजट कब आरंभ हुआ?
(अ) 1925 (ब) 1929 (स) 1858 (द) 1935
13. समुद्र तल से 3 हजार से 4 हजार फीट से ऊंचाई पर स्थित भूमि क्या कहलाती है?
(अ) पठार (ब) उच्च भूमि (स) आंतरिक भूमि (द) इनमें से कोई नहीं
14. मिट्टी का रंग निर्धारण करने वाला कौन सा कारक है?
(अ) जैविक व अजैविक पदार्थ (ब) मूल पदार्थ व प्राकृतिक वनस्पति (स) लोहा व एल्यूमिनियम (द) इनमें से कोई नहीं
15. विश्व के विशालतम स्वर्ण क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणियों में अवस्थित है?
(अ) रोगेवेल्डबर्ग (ब) ग्रूट स्वार्टबर्ग (स) विटवाटर्सरेण्ड (द) ड्रेकेन्सबर्ग
16. वे उद्योग जो स्थानीय कच्चे मालों का उपयोग करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
(अ) आधारभूत उद्योग (ब) प्राथमिक उद्योग (स) कुटीर उद्योग (द) उपभोक्ता सामग्री उद्योग
17. भाषायी आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य था?
(अ) हरियाणा (ब) आंध्रप्रदेश (स) तमिलनाडु (द) कर्नाटक
18. भारत में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था?
(अ) 1950 (ब) 1951 (स) 1952 (द) 1953
19. बोध घाट परियोजना किस नदी पर प्रस्तावित है?
(अ) शबरी (ब) इंद्रावती (स) शंखिनी (द) केलो
20. बीसीजी का टीका निम्न में से किसमें लगाया जाता है?
(अ) निमोनिया (ब) काली खांसी (स) टिटनेस (द) यक्ष्मा
21. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा नकद कोष अनुपात में कमी की जाती है, तो इसका साख सृजन पर प्रभाव होगा?
(अ) वृद्धि (ब) कमी (स) कोई प्रभाव नहीं (द) कोई अन्य नहीं
22. वर्तमान में भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्खनन केंद्र कहां पर है?
(अ) हट्टी (ब) कोलार (स) डेगाना (द) खेतड़ी
23. अंतर्राष्ट्रीय मात्रक पद्धति (एसआई) की सात मूलभूत राशियों में से दो हैं?
(अ) बल तथा दव्यमान (ब) समय तथा विद्युत आवेश (स) द्रंव्यमान तथा समय (द) वेग तथा समय
24. एक शुद्ध घड़ी की घंटे की सुई प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कितना कोण घूम जाती है?
(अ) 150 अंश (ब)144अंश (स)168अंश (द) 180अंश
25. जैव-भू रासायनिक चक्र में सम्मिलित है?
(अ) हाइट्रोजन चक्र (ब) आक्सीजन चक्र (स) नाट्रोजन चक्र (द) ये सभी
26. पारिस्थितिकी के जनक कौन हैं?
(अ) एर्नस्ट हैकल (ब)चाल्र्स डार्विन (स)ई० वार्मिग (द) चाल्र्स एल्टन
27. पानी का भारीपन किस विलेय के कारण होता है?
(अ) सोडियम (ब) कैल्सियम (स) पोटैशियम (द)नाइट्रोजन
28. निम्नलिखित में से कौन सी संगमकालीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी गई है?
(अ) एतुतगोई (ब) पादकिल्कणेक्कू (स) तोलकाप्पियम् (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब-1.(अ)नई दिल्ली, 2.(स)ब्राजील, 3.(ब)यू.के., 4.(द)सिकल सेल एनीमिया, 5.(द) चीन, 6.(स) आयात की मात्रा की सीमा, 7.(अ) यूएसए के साथ, 8.(द)सुरक्षित प्रतिभूतियों का बाजार,9.(स)तंत्रिका कोशिका, 10.(द) तंत्रिका ऊतक, 11.(अ)बिहार में, 12.(अ)1925, 13.(अ) पठार, 14.(ब) मूल पदार्थ व प्राकृतिक वनस्पति, 15.(स) विटवाटर्सरेण्ड, 16.(स) कुटीर उद्योग,17.(ब) आंध्रप्रदेश, 18.(द) 1953, 19.(ब) इंद्रावती, 20.(द) यक्ष्मा, 21.(अ) फ्रांस, 22.(ब) विकास कृष्णन, 23.(स) द्रव्यमान तथा समय, 24.(द)180अंश, 25.(द) ये सभी, 26.(ब) चाल्र्स डार्विन, 27.(अ) सोडियम, 28.(स) तोलकाप्पियम्।
पेनिसिलयम एक साधारण फफूंद है। यह एक प्रकार का कवक श्रेणी का मृतजीवी वनस्पति है। इसे नीली यी हरी फफूंद भी कहा जाता है। यह सड़ी-गली सब्जियों, कटे हुए फलों, रोटी, सड़े हुए मांस, चमड़े आदि पर उगता है। विशेष कर यह नींबू के ऊपर बहुत ही सहज रूप से उगता है।
पेनिसिलियम पौधे का शरीर पतले सूते जैसी रचनाओं से बना होता है। इन रचनाओं को हाइफी कहते हैं। इसके सारे शरीर को माइसेलियम कहते हैं। इसका कवक जाल अनेक शाखाओं में बंटा रहता है। इसमें विखंडन द्वारा वर्धी प्रजनन होता है। पेनिसियम में स्पोर नाम कोनिडिया की शृंखला पाई जाती है जिसके द्वारा यह अलैंगिक प्रजनन करता है। पेनिसिलियम के पौधे से पेनिसिलीन नामक उपक्षार प्राप्त होता है। यह एक चमत्कारी औषधि है। इसका व्यवहार तपेदिक तथा अन्य विभिन्न रोगों में किया जाता है।
पेनिसिलीन का आविष्कार ब्रिटेन के वैज्ञानिक सर अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1929 में किया था। इस खोज के लिए 1954 में उन्हें चिकित्सा शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेनिसिलीन पहला आधुनिक प्रतिजैविक था। पेनिसिलियम की कई जातियां पनीर-व्यावसाय में पनीर तैयार करने में इस्तेमाल होती हैं। कार्बनिक अम्ल के संश्लेषण में भी इसका उपयोग होता है। एल्कोहल बनाने में भी इसका इस्तेमाल किये जाते हैं। रंग तैयार करने में भी इसका उपयोग होता है।
यूनिफॉर्म सिविल कोड
भारत के गोआ राज्य में समान आचार संहिता या यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू है। सन् 1961 तक गोआ पुर्तगाल का उपनिवेश हुआ करता था, इसीलिए वहां 1867 का पुर्तगाली सिविल कोड और 1939 का कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर लागू था।
सन् 1962 में संसद ने एक कानून पारित किया, जिसके अनुसार अगर गोआ की विधानसभा चाहे तो इसे बदल सकती है, लेकिन वहां के सभी लोगों पर अब भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू है चाहे वो हिंदू हों, ईसाई या मुसलमान। यह व्यवस्था भली-भांति चल रही है, लेकिन देश के अन्य राज्यों में शादी, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने के बारे में विभिन्न धर्मों ेमानने वालों के लिए अलग-अलग आचार संहिता लागू है।
शून्यता
शून्यता को बौद्ध दर्शन में रिक्तता माना गया है, जो परम सत्य को संस्थापित करती है। शून्यता को अस्तित्व के निषेध के रूप में नहीं, बल्कि अभेदीकरण के रूप में देखा जाता है जिससे सभी आभासी अस्तित्व, विभेदीकरण एवं द्वैतवाद पैदा होते हैं। प्रारंभिक पालि रचनाओं में इस अïवधारणा का कभी -कभी उल्लेख होता था, लेकिन दूसरी सदी के भारतीय दार्शनिक नागार्जुन ने इसके पूरे निहितार्थ को विकसित किया। उनके द्वारा स्थापित दार्शनिक मत, माध्यमिक (मध्यमार्ग) को कभी-कभी शून्यवाद या सब खाली (शून्य) है, सिद्धांत भी कहा जाता है।
शून्यता शब्द का प्रयोग अनत्त, अर्थात पांच स्कंधों (अस्तित्व के मानसिक एवं शारीरिक तत्वों से अलग किसी अन्य स्व की अनुपस्थिति के लिए भी किया जा सकता है।
अलप्पुझा को पूर्व का वेनिस कहा जाता है। इसका केरल के सामुद्रिक इतिहास में हमेशा एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आज, यह अपने नौका दौड़, बैकवाटर छुट्टियों, समुद्री तटों, समुद्री उत्पादों और कॉयर उद्योग के लिए जाना जाता है। अलप्पुझा बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। समुद्र में घुसा हुआ पोतघाट 137 साल पुराना है। विजया बीच पार्क की मनोरंजन सुविधाएं पर्यटकों को खास तौर आकर्षित करता है। यहां पास में एक लाइटहाउस भी है जो पर्यटकों को खूब लुभाता है।
अलप्पुझा का एक अन्य आकर्षण है हाउसबोट में जल विहार (क्रूज़) करना। आज के हाउसबोट एक अच्छे होटल की सारी सुविधाओं से युक्त होते हैं। इनमें सुसज्जित शयनकक्ष, आधुनिक टॉयलेट, आरामदेह बैठक, रसोईघर और यहां तक कि कांटे से झुक कर मछली फंसाने के लिए बालकनी की भी सुविधा होती है। पर्यटक इन हाउसबोटों से बाहर बैकवाटर का नजारा देख सकते हैं।
युद्ध के लिए विभिन्न प्रकार की व्यूह रचना
हिन्दू ग्रंथों में युद्ध के लिए विभिन्न प्रकार की व्यूह रचना रची जाती थी, ताकि शत्रुओं को चारों ओर से घेर कर परास्त किया जा सके और शत्रु उनकी व्यूह को समझ भी न पाए। इस प्रकार के व्यूह रचना का उल्लेख मुख्य रूप से महाभारत के युद्ध में मिलता है। इसमें प्रमुख व्यूह रचना है-
अर्धचन्द्र व्यूह- कौरवों के गरुड़ व्यूह का मुकाबला करने के लिए महाभारत युद्ध के तीसरे दिन पांडु पुत्र अर्जुन ने अर्धचन्द्र व्यूह की रचना की थी। इसमें आधे चंद्रमा के आकार में सेना सज्जित होकर युद्ध किया करती थीं।
चक्र व्यूह- यह व्यूह सबसे विख्यात है। गुरु द्रोण ने युद्ध के तेरहवें दिन इस व्यूह की रचना की थी। इस व्यूह को अर्जुन ही भेदना जानते थे। अर्जुन पुत्र अभिमन्यु इसे भेद तो सकते थे, लेकिन वहां से बाहर निकलने का रास्ता उन्हें पता नहीं था। कौरवों ने इसी बात का फायदा उठाया और अभिमन्यु को इसी चक्रव्यूह में फंसा कर उसकी हत्या कर दी।
क्रौंच व्यूह- महाभारत युद्ध के दूसरे दिन युधिष्ठिर ने दृष्टद्युम्न को इस व्यूह के अनुसार सेना को सजाने का सुझाव दिया था। उड़ते हुए क्रौंच पक्षी की तरह ही इसमें सेनाओं को सुसज्जित किया गया था।
मंडल व्यूह- भीष्म पितामह ने युद्ध के सातवें दिन कौरव सेना को इस व्यूह के अनुसार सजाया था। इस व्यूह के बीच में भीष्म खुद खड़े हुए थे।
चक्रशकट व्यूह- युद्ध के चौदहवें दिन द्रोण ने जयद्रथ को अर्जुन के हाथों मारे जाने से बचाने के लिए इस व्यूह की रचना की थी, लेकिन वे जयद्रथ को बचा नहीं पाए। इसमें एक चक्र होता था जिसकी शुरुआत हाथी सवारों से होती थी।
वज्र व्यूह- महाभारत युद्ध के पहले दिन अर्जुन ने पांडव सेना को इस व्यूह के अनुसार सजाया था। इसमें सेनाएं आयताकार में फैली होती थीं और उसके बीच में मुख्य योद्धा युद्ध लड़ता था।
सामान्य धारणा यह है कि जिनकी मृत्यु हो जाती है वह पितर बन जाते हैं। शास्त्रों में मनुष्यों पर तीन प्रकार के ऋण कहे गये हैं -देव ऋण, ऋषि ऋण एवम पितृ ऋण। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पितरों की तृप्ति के लिए उनकी मृत्यु तिथि पर श्राद्ध करके पितृ ऋण को उतारा जाता है । श्राद्ध में तर्पण ,ब्राह्मण भोजन एवम दान का विधान है।
इस लोक में मनुष्यों द्वारा दिए गये हव्य -कव्य पदार्थ पितरों को कैसे मिलते हैं यह विचारणीय प्रश्न है। जो लोग यहां मृत्यु को प्राप्त होते हैं वायु शरीर प्राप्त करके कुछ जो पुण्यात्मा होते हैं स्वर्ग में जाते हैं ,कुछ अपने पापों का दंड भोगने नरक में जाते हैं तथा कुछ जीव अपने कर्मानुसार स्वर्ग तथा नर्क में सुखों या दुखों के भोगकी अवधि पूर्ण करके नया शरीर पा कर पृथ्वी पर जन्म लेते हैं। जब तक पितर श्राद्धकर्ता पुरुष की तीन पीढिय़ों तक रहते हैं ( पिता ,पितामह ,प्रपितामह ) तब तक उन्हें स्वर्ग और नर्क में भी भूख प्यास,सर्दी गर्मी का अनुभव होता है पर कर्म न कर सकने के कारण वे अपनी भूख -प्यास आदि स्वयं मिटा सकने में असमर्थ रहते हैं । इसी लिए श्रृष्टि के आदि काल से ही पितरों के निमित्त श्राद्ध का विधान हुआ ।देव लोक और पितृ लोक में स्थित पितर तो श्राद्ध काल में अपने सूक्ष्म शरीर से श्राद्ध में आमंत्रित ब्राह्मणों के शरीर में स्थित हो कर श्राद्ध का सूक्ष्म भाग ग्रहण करते हैं तथा अपने लोक में वापिस चले जाते हैं। श्राद्ध काल में यम, प्रेत तथा पितरों को श्राद्ध भाग ग्रहण करने के लिए वायु रूप में पृथ्वी लोक में जाने की अनुमति देते हैं, पर जो पितर किसी योनी में जन्म ले चुके हैं उनका भाग सार रूप से अग्निष्वात, सोमप,आज्यप,बहिर्पद ,रश्मिप,उपहूत,आयन्तुन ,श्राद्धभुक्,नान्दीमुख नौ दिव्य पितर जो नित्य एवम सर्वज्ञ हैं, ग्रहण करते हैं तथा जीव जिस शरीर में होता है वहां उसी के अनुकूल भोग प्राप्ति करा कर उन्हें तृप्त करते हैं। मनुष्य मृत्यु के बाद अपने कर्म से जिस भी योनि में जाता है उसे श्राद्ध अन्न उसी योनि के आहार के रूप में प्राप्त होता है । श्राद्ध में पितरों के नाम ,गोत्र, मंत्र और स्वधा शब्द का उच्चारण ही प्रापक हैं जो उन तक सूक्ष्म रूप से हव्य कव्य पहुंचाते हैं। स्वधा को पितरों की पत्नी का दर्जा मिला हुआ है, जो प्रजापिता दक्ष की कन्या थीं।
श्राद्ध में जो अन्न पृथ्वी पर गिरता है उस से पिशाच योनि में स्थित पितर , स्नान से भीगे वस्त्रों से गिरने वाले जल से वृक्ष योनि में स्थित पितर, पृथ्वी पर गिरने वाले जल व गंध से देव योनि में स्थित पितर, ब्राह्मण के आचमन के जल से पशु , कृमि व कीट योनि में स्थित पितर, अन्न व पिंड से मनुष्य योनि में स्थित पितर तृप्त होते हैं।
गरूड़ पुराण से यह जानकारी मिलती है कि मृत्यु के पश्चात मृतक व्यक्ति की आत्मा प्रेत रूप में यमलोक की यात्रा शुरू करती है। शास्त्रों में बताया गया है कि चन्द्रमा के ऊपर एक अन्य लोक है जो पितर लोक कहलाता है। शास्त्रों में पितरों को देवताओं के समान पूजनीय बताया गया है। पितरों के दो रूप बताये गये हैं देव पितर और मनुष्य पितर। देव पितर का काम न्याय करना है। यह मनुष्य एवं अन्य जीवों के कर्मो के अनुसार उनका न्याय करते हैं।
गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि वह पितरों में अर्यमा नामक पितर हैं। यह कहकर श्री कृष्ण यह स्पष्ट करते हैं कि पितर भी वही हैं पितरों की पूजा करने से भगवान विष्णु की ही पूजा होती है। विष्णु पुराण के अनुसार सृष्टि की रचना के समय ब्रह्मा जी के पृष्ठ भाग यानी पीठ से पितर उत्पन्न हुए। पितरों के उत्पन्न होने के बाद ब्रह्मा जी ने उस शरीर को त्याग दिया जिससे पितर उत्पन्न हुए थे।
1. हाल ही में, एशिया पेसिफिक फोरम (्रक्कस्न) का सम्मेलन भारत के किस शहर में आयोजित किया गया?
(अ) नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) हैदराबाद (द)चेन्नई
2. हाल ही में, सानिया मिर्जा और ब्रूनो सोरेस ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के मिश्रित युगल (रूद्ब&द्गस्र ष्ठशह्वड्ढद्यद्गह्य) खिताब को जीता है। ब्रूनो सोरेस किस देश से है?
(अ) नॉर्वे (ब) रूस (स) ब्राजील (द) मेक्सिको
3. नाटो शिखर सम्मेलन-2014 निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किया जा रहा है?
(अ) यूएसए (ब) यूके (स) जापान (द)जर्मनी
4. हाल ही में, भारत ने किस बीमारी का इलाज करने के लिए जापान से सहयोग की मांग की है?
(अ) मलेरिया (ब) इबोला (स)टी.बी. (द)सिकल सेल एनीमिया
5. विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने हेतु भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना किस देश की तर्ज पर की गई है?
(अ) ब्रिटेन (ब) सिंगापुर (स) जापान (द) चीन
6. कोटा क्या है?
(अ) आयात में लगाए गए कर (ब) पंूजीगत पदार्थ का आयात (स) आयात की मात्रा की सीमा (द) निर्यात की मात्रा की सीमा
7. भारत का अधिकतम विदेशी व्यापार है?
(अ) यूएसए के साथ (ब) जापान के साथ (स) जर्मनी के साथ (द) यूएई के साथ
8. भारत में उत्कृष्ट व्यापार बाजार से क्या तात्पर्य है?
(अ) सोने व चांदी का बाजार (ब) प्लेटिनम का बाजार (स) उन कंपनियों के शेयरों का बाजार, जिनके आधार पर सेंसेक्स परिकलित किया जाता है (द) सुरक्षित प्रतिभूतियों का बाजार
9. मनुष्य के शरीर में सबसे लंबी कोशिका होती है?
(अ) हाथ की कोशिका (ब) पैर की कोशिका (स) तंत्रिका कोशिका (द) इनमें से कोई नहीं
10. संवेदना का चालन शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में किसके द्वारा होता है?
(अ) पेशीय ऊतक (ब) एपिथीलियमी ऊतक (स) संयोजी ऊतक (द) तंत्रिका ऊतक
11. पहले आधुनिक लोहा इस्पात उद्योग की स्थापना कहां हुई है?
(अ) बिहार में (ब) बंगाल में (स) महाराष्ट्र में (द) तमिलनाडु में
12. रेल विभाग के लिए पृथक रूप से रेलवे बजट कब आरंभ हुआ?
(अ) 1925 (ब) 1929 (स) 1858 (द) 1935
13. समुद्र तल से 3 हजार से 4 हजार फीट से ऊंचाई पर स्थित भूमि क्या कहलाती है?
(अ) पठार (ब) उच्च भूमि (स) आंतरिक भूमि (द) इनमें से कोई नहीं
14. मिट्टी का रंग निर्धारण करने वाला कौन सा कारक है?
(अ) जैविक व अजैविक पदार्थ (ब) मूल पदार्थ व प्राकृतिक वनस्पति (स) लोहा व एल्यूमिनियम (द) इनमें से कोई नहीं
15. विश्व के विशालतम स्वर्ण क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणियों में अवस्थित है?
(अ) रोगेवेल्डबर्ग (ब) ग्रूट स्वार्टबर्ग (स) विटवाटर्सरेण्ड (द) ड्रेकेन्सबर्ग
16. वे उद्योग जो स्थानीय कच्चे मालों का उपयोग करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
(अ) आधारभूत उद्योग (ब) प्राथमिक उद्योग (स) कुटीर उद्योग (द) उपभोक्ता सामग्री उद्योग
17. भाषायी आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य था?
(अ) हरियाणा (ब) आंध्रप्रदेश (स) तमिलनाडु (द) कर्नाटक
18. भारत में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था?
(अ) 1950 (ब) 1951 (स) 1952 (द) 1953
19. बोध घाट परियोजना किस नदी पर प्रस्तावित है?
(अ) शबरी (ब) इंद्रावती (स) शंखिनी (द) केलो
20. बीसीजी का टीका निम्न में से किसमें लगाया जाता है?
(अ) निमोनिया (ब) काली खांसी (स) टिटनेस (द) यक्ष्मा
21. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा नकद कोष अनुपात में कमी की जाती है, तो इसका साख सृजन पर प्रभाव होगा?
(अ) वृद्धि (ब) कमी (स) कोई प्रभाव नहीं (द) कोई अन्य नहीं
22. वर्तमान में भारत का एकमात्र टंगस्टन उत्खनन केंद्र कहां पर है?
(अ) हट्टी (ब) कोलार (स) डेगाना (द) खेतड़ी
23. अंतर्राष्ट्रीय मात्रक पद्धति (एसआई) की सात मूलभूत राशियों में से दो हैं?
(अ) बल तथा दव्यमान (ब) समय तथा विद्युत आवेश (स) द्रंव्यमान तथा समय (द) वेग तथा समय
24. एक शुद्ध घड़ी की घंटे की सुई प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कितना कोण घूम जाती है?
(अ) 150 अंश (ब)144अंश (स)168अंश (द) 180अंश
25. जैव-भू रासायनिक चक्र में सम्मिलित है?
(अ) हाइट्रोजन चक्र (ब) आक्सीजन चक्र (स) नाट्रोजन चक्र (द) ये सभी
26. पारिस्थितिकी के जनक कौन हैं?
(अ) एर्नस्ट हैकल (ब)चाल्र्स डार्विन (स)ई० वार्मिग (द) चाल्र्स एल्टन
27. पानी का भारीपन किस विलेय के कारण होता है?
(अ) सोडियम (ब) कैल्सियम (स) पोटैशियम (द)नाइट्रोजन
28. निम्नलिखित में से कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी गई है?
(अ) एतुतगोई (ब) पादकिल्कणेक्कू (स) तोलकाप्पियम् (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब-1.(अ)नई दिल्ली, 2.(स)ब्राजील, 3.(ब)यू.के., 4.(द)सिकल सेल एनीमिया, 5.(द) चीन, 6.(स) आयात की मात्रा की सीमा, 7.(अ) यूएसए के साथ, 8.(द)सुरक्षित प्रतिभूतियों का बाजार,9.(स)तंत्रिका कोशिका, 10.(द) तंत्रिका ऊतक, 11.(अ)बिहार में, 12.(अ)1925, 13.(अ) पठार, 14.(ब) मूल पदार्थ व प्राकृतिक वनस्पति, 15.(स) विटवाटर्सरेण्ड, 16.(स) कुटीर उद्योग,17.(ब) आंध्रप्रदेश, 18.(द) 1953, 19.(ब) इंद्रावती, 20.(द) यक्ष्मा, 21.(अ) फ्रांस, 22.(ब) विकास कृष्णन, 23.(स) द्रव्यमान तथा समय, 24.(द)180अंश, 25.(द) ये सभी, 26.(ब) चाल्र्स डार्विन, 27.(अ) सोडियम, 28.(स) तोलकाप्पियम्।
यजीदी एक ईश्वर में विश्वास करते हैं और मानते हैं कि उसके सात फरिश्ते दुनिया में उनकी मदद करते हैं। मोर के रूप में मलिक ताउस उनमें सबसे अहम है। यजीदी धर्म के अनुयायी दिन में पांच बार सूर्य की तरफ मुंह करके पूजा करते हैं.ृ। दोपहर की पूजा लालिश पहाडिय़ों की तरफ मुंह करके की जाती है, जहां उनका पवित्र मजार है। यह जगह उसी का प्रतीक है।
आइसिस का कहना है कि यह अशुद्ध लोगों को इराक में नहीं रहने देंगे। लिहाजा उन्होंने यजीदियों पर हमला बोल दिया है। इससे पहले इन लोगों को सद्दाम हुसैन के शासनकाल में भी हमलों का सामना करना पड़ा था। ये लोग इराक छोड़ कर सीरिया की तरफ भाग रहे हैं। सफर के लिए कई बार गधों का भी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। रिपोर्टें हैं कि आइसिस ने सैकड़ों यजीदियों को मार डाला है। उनके खौफ से ईसाई भी कुर्दों के प्रभाव वाले शहर इरबील भाग रहे हैं। इराक सरकार का दावा है कि आइसिस के सदस्यों ने कई यजीदियों को जिंदा दफ्न कर दिया है, जबकि औरतों को अगवा कर लिया गया है। बच कर भाग रहे लोगों में से कुछ ने दोहुक प्रांत में ठिकाना जमाया है।
आम तौर पर यजीदी इराक के उत्तर में रहते हैं, जहां कुर्दों का भी भारी प्रभाव है। दोनों की भाषा भी लगभग एक जैसी है। इराक से बाहर सबसे ज्यादा यजीदी यूरोपीय देश जर्मनी में रहते हैं। इसके अलावा रूस, अर्मेनिया, जॉर्जिया और स्वीडन में भी उन्होंने शरण ली है। आइसिस के खिलाफ अमेरिका ने जहां हवाई हमले करने का फैसला किया है, वहीं कुछ देशों ने वहां मदद पहुंचाने का भी काम किया है।
वरकला
वरकला केरल राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह तिरुवनंतपुरम जिले की बाहरी सीमा पर स्थित है। यहां पर्यटकों के आकर्षण के कई स्थल हैं- जैसे मनोरम समुद्र तट, 2 हजार वर्ष पुराना विष्णु का एक प्राचीन मंदिर तथा आश्रम- शिवगिरी मठ, जो समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
वरकला के निरभ्र तट पर एक शांत रिजॉर्ट है, जहां खनिज जल का एक सोता है। माना जाता है कि इस तट के जल में डुबकी लगाने से शरीर तथा आत्मा की सारी अशुद्धियां दूर हो जाती है। इसलिए इसका नाम ‘पापनाशम तट’ पड़ा। यहां से थोड़ी दूर पर 2 हजार वर्ष पुराना जनार्दनस्वामी मंदिर चट्टान पर बना है। समीप ही एक प्रसिद्ध शिवगिरी मठ है, जो हिंदू समाज सुधारक तथा दार्शनिक श्री नारायण गुरु (1856 - 1928) द्वारा स्थापित किया गया था। गुरु की समाधि के दर्शन के लिए हर साल शिवगिरी तीर्थयात्रा के मौसम (30 दिसम्बर से 1 जनवरी) में लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं।
इस्लामिक देश के खलीफा अबु बकर अल-बग़दादी हैं। जिन्हें उनके समर्थक ख़लीफ़ा इब्राहिम कहते हैं, पहली बार जुमे की तकऱीर के दौरान दुनिया के सामने आए थे। इससे पहले उनकी तस्वीरें चोरी-छुपे दुनिया के सामने ज़रूर आईं थीं लेकिन आईएसआईएस (अब इसे इस्लामिक स्टेट यानी आईएस कहा जाता है) के नेता बनने के चार साल बाद भी उन्होंने अपना चेहरा किसी को नहीं दिखाया था।
जुलाई 2013 में बहरीनी विचारक तुर्की अल-बिनालि, ने बग़दादी की जीवनी लिखी। इसमें दावा किया गया था कि बग़दादी दरअसल इस्लाम के पैग़ंबर मोहम्मद के वंशज हैं। जीवनी में कहा गया है कि बग़दादी अल-बु बद्री क़बीले के हैं जो पहले समारा और दियाला में रहता था और ऐतिहासिक रूप से इस क़बीले के लोगों को पैग़ंबर मोहम्मद का वंशज माना जाता है। तुर्की अल-बिनाली के अनुसार इराक़ में अमरीकी हमले से पहले बग़दादी ने बग़दाद के इस्लामिक विश्वविद्यालय से इस्लामी संस्कृति, इतिहास, शरिया, और न्यायशास्त्र में पीएचडी हासिल कर ली थी। वह समारा की इमाम अहमद इब्न हनबल मस्जिद में धार्मिक शिक्षा देते थे, लेकिन उनके पास प्रमुख सुन्नी धार्मिक शिक्षण संस्थानों जैसे क़ाहिरा का अल-अज़हर विश्वविद्यालय या मदीना के इस्लामिक विश्वविद्यालय से कोई औपचारिक डिग्री नहीं है।
2003 में इराक़ पर अमरीकी हमले के बाद कुछ सहयोगियों के साथ बग़दादी ने जमात जैश अह्ल अल-सुन्नाह वा-अल-जमात (जेजेएएसजे) का गठन किया। यह संगठन समारा, दियाला और बग़दाद में सक्रिय था। इस संगठन में बग़दादी शरिया समिति के प्रमुख थे। अमरीकी-नेतृत्व वाली सेना ने उन्हें फऱवरी से दिसंबर 2004 तक हिरासत में रखा लेकिन फिर छोड़ दिया, उस समय कोई उन्हें किसी बड़े ख़तरे के रूप में नहीं देख रहा था। साल 2006 की शुरुआत में जेजेएएसजे ने अपना नाम बदलकर मजलिस शुरा अल-मुजाहिदीन रख लिया। अल क़ायदा के साथ वफ़ादारी की क़सम खाते हुए संगठन उसमें शामिल हो गया। इस नए संगठन में भी बग़दादी को शरिया कमेटी में शामिल किया गया। जब इस संगठन ने अपना नाम बदलकर आईएसआईएस रखा तब बग़दादी को संगठन के सर्वोच्च सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया। जब इस गुट के नेता अबु अमर अल-बग़दादी की अप्रैल 2010 में मृत्यु हुई तब अबु बकर अल-बग़दादी ने उनकी जगह ले ली।
अमरीकी पत्रकारों जेम्स फ़ाली और स्टीवन सोटलॉफ़ की हत्या ने पश्चिमी देशों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, इस्लामिक स्टेट से कैसे निपटा जाए? ब्रिटेन भी इस सवाल से जूझ रहा है।
एक अनुमान के मुताबिक 500 ब्रितानी नागरिक इस्लामिक स्टेट और अन्य चरमपंथी समूहों की ओर से लडऩे के लिए इराक़ और सीरिया गए हैं। हालांकि ब्रिटेन ने कुछ क़दम उठाए हैं। इनमें पुलिस को उन लोगों के पासपोर्ट जब्त करने देने का अधिकार शामिल है जिनके खिलाफ जांच जारी है। पिछले दिनों ब्रिटेन में चरमपंथी ख़तरे का स्तर भी बढ़ा दिया गया। इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया यानी आइसिस या इस्लामिक स्टेट के कट्टरपंथी सैनिक उत्तर इराक पर कब्जा कर रहे हैं। अमेरिका भी इन्हें हराने के लिए हमले शुरू कर चुका है।
इराक और सीरिया के बीच सरहद पर आइसिस ने इस्लामी स्टेट की घोषणा कर दी है। संगठन ने कट्टरपंथी इस्लाम के सख्त शरीया कानून को लागू किया है और महिलाओं को नकाब पहनने पर मजबूर किया। धार्मिक अल्पसंख्यक इराक से भागने लगे हैं और शिया मुसलमानों को जजिया देने पर मजबूर किया गया है। इस्लामी स्टेट ने इस बीच इराक और सीरिया में कई तेल खदानों पर कब्जा कर लिया है और इराकी सेना से अमेरिकी हथियारों को जब्त करने में सफल रहे हैं।
अरब लीग, अरब राज्यों का एक संगठन है। यह उत्तरी अफ्रीका, पूर्वोत्तर अफ्रीका और दक्षिण पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के अरब राज्यों का क्षेत्रीय संगठन है। इसका 22 मार्च 1945 को छह सदस्यों के साथ गठन किया गया था, जिसमें मिस्र, इराक, ट्रांसजॉर्डन (1949 में जॉर्डन), लेबनान, सऊदी अरब और सीरिया शामिल थे। वर्तमान में अरब लीग के प्रमुख नबील अल अरबी हैं। इस समय अरब लीग में मिस्र, सऊदी अरब, जॉर्डन, लेबनान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं।
9 सितम्बर सन 1763 ईसवी को वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार कनाडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ और औपचारिक रुप से इसे ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त हुआ किंतु फ्रांसीसी मूल के कनाडावासियों और कनाडा में रह रहे ब्रिटेन वासियों के बीच लम्बे समय तक विवाद जारी रहा। वर्ष 1867 ईसवी को कनाडा की स्वाधीनता के बावजूद यह देश राजनैतिक व्यवस्था की दृष्टि से ब्रिटेन का अनुयायी है।
कनाडा, उत्तरी अमरीका महाद्वीप का एक देश है। जो संयुक्त राज्य अमरीका से सटा उत्तर में है । इसका क्षेत्र फल 38 लाख 45 हजार 141 वर्गमील है। इस देश का विस्तार उत्तर में उत्तरी धु्रव तक है। पश्चिम और पूर्व में प्रशांत और अंध महासागर हैं।
1000 ई. के लगभग इसे नॉर्स जाति के लोगों ने खोज निकाला था। पूर्वी तट पर उनके छोटे-छोटे उपनिवेश बस गए। 15वीं शताब्दी में यूरोपीय मछुए इस प्रदेश के तट तक मछली मारने आया करते थे। इस देश के विस्तृत भूभाग का परिचय एशिया पहुंचने के लिये उत्तर पश्चिमी मार्ग की खोज के समय मिला। 16वीं शतब्दी में सेंट लारेंस नदी कीघदी की खोज कार्टियर नामक व्यक्ति ने की। तदनंतर यूरोपीय देशों के निवासी यहां बसने लगे। इनमें अधिकांश फ्रांस के थे । 1760 ई. में यह देश ग्रेट ब्रिटेन के हाथ में आया। 1791ई. में अपर कनाडा जो मुख्यत: अंग्रेजों का उपनिवेश था, फ्रांसीसियों के प्रदेश, लोअर केनाडा से पृथक कर दिया गया और बाद में ये दो स्वतंत्र प्रांत बने। 1812 ई. के युद्ध के बाद फ्रांसीसी तथा अंग्रेजी दोनों देश ब्रिटेन के अंतर्गत आ गए, तथापि दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा और मनमुटाव बना ही रहा। 1867 ई. में डोमीनियन ऑव कनाडा की स्थापना हुई। इसके अंतर्गत ऑण्टेरियो, क्विवेक, ब्रिटिश कोलंबिया, तोवा स्कोशा, ब्रंजविक, प्रिंस एडवर्ड द्वीप तथा मैनिटोवा के प्रांत थे। धीरे-धीरे पूर्वी तट से देश के अंदर की ओर जनविस्तार होता गया ओर नवीन प्रदेशों में कृषि प्रारंभ हुई।
1. आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस क्षेत्र को प्रस्तावित किया गया है?
(अ) गुंटूर (ब) काकीनाडा (स) सिकंदराबाद (द) विजयवाड़ा
2. अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व Bala Thampoe · का हाल ही में निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
(अ) मानव अधिकारों के संरक्षण (ब) मजदूर नेता (स) आरटीआई कार्यकर्ता (द) ध्यानाकर्षक की सुरक्षा
3. कौन सा संगठन वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट जारी करता है?
(अ) आईएमएफ विश्व (ब) विश्व आर्थिक मंच (स) विश्व बैंक (द) विश्व व्यापार संगठन
4. केंद्र सरकार द्वारा तस्लीमा नसरीन के वीजा को बढ़ा दिया गया है, वह किस क्षेत्र के साथ जुडी हुई है?
(अ) मानव अधिकारों के संरक्षण (ब)महिलाओं के अधिकार (स) शास्त्रीय गायक (द) लेखक
5. भारत के 42 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) वी.वी. डागा (ब) एच. एल. दत्तु (स) आर. एस. लोढ़ा (द) गोपाल सुब्रमण्यम
6. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल दक्षिण भारतीय नव पाषाण संस्कृति का दक्षिण फैलाव है?
(अ) टी. नरसीपुर (ब) संगनकल्लू (स) मास्की (द) हल्लूर
7. हल्लूर में घोड़े की एक हड्डी मिली है। यह साक्ष्य किस पुरातात्विक चरण से संबंधित है?
(अ) पुरापाषाण से (ब) मध्यपाषाण से (स) ताम्रपाषाण से (द) लौह युग से
8. निम्नलिखित ताम्रपाषाणयुगीन स्थलों में से किसमें एक ऐसा मृद्भाण्ड का टुकड़ा मिला है, जिस पर सैंधव लिपि के तीन अक्षर लिखे हुए हैं?
(अ) इनामगांव (ब) दैमाबाद (स) चंदोली (द) जोरवे
9. बाल विवाह की प्रथा आरंभ हुई?
(अ) मौर्य काल में (ब) कुषाण काल में (स) गुप्त काल में (द) हर्षवर्धन के काल में
10. सोने के सर्वाधिक सिक्के निम्नलिखित में से किस काल में जारी किए गए?
(अ) कुषाण काल में (ब) गुप्त काल में (स) मौर्य काल में (द) हिंद यवन काल में
11. गुप्तकालीन सिक्कों का अक्षय भंडार निम्नलिखित में से किस स्थान से मिला?
(अ) पाटलिपुत्र (ब) बयाना (स) भड़ौच (द) नालंदा
12. पृथ्वी के अक्ष का क्या आशय है?
(अ) पृथ्वी के अक्षांशों की माप (ब) उत्तरी व दक्षिणी धु्रव को जोडऩे वाल व्याप्त (स) उत्तरी धु्रव का झुकाव (द) दक्षिण धु्रव का आधार
13. पृथ्वी की सौर विकिरण परावर्तकता, जिसे श्विति (एल्बिडो) कहते हैं, निम्नलिखित में से किस एक में उच्चतम होती है?
(अ) सस्यभूमि (ब) वन क्षेत्र (स) बालू मरूस्थल (द) हिम क्षेत्र
14. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) विषुवत रेखा से धु्रवों की ओर जाने पर अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी में आंशिक रूप से वृद्धि होती है (ब) किसी भी स्थान की प्रधान याम्योत्तर से कोणीय दूरी को उस स्थान का अक्षांश कहा जाता है (स) विषुवत रेखा एक वृहत वृत्त है (द) सभी देशांतर रेखांए वृहत वृत्त हैं
15. जनसंख्या-वृद्धि का सर्वाधिक प्रतिशत जिस महाद्वीप के देशों में देखा गया है, वह है?
(अ) अफ्रीका (ब) एशिया (स) लैटिन अमेरिका (द) ओशीनिया
16. विश्व का 90 प्रतिशत से अधिक जीवभार कहां है?
(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में (ब) अलवणजलीय आद्र्र भूमि में (स) उपरिमृदा में (द) महासागरों में
17. प्लावी बर्फ बनने का मुख्य क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) ग्रीन लैण्ड के पश्चिम तट में (ब) जापान के पूर्वी तट में (स) साइबेरिया के उत्तरी तट में (द) अफ्रीका के पश्चिमी तट में
18. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) विधानसभा के सदस्य (द) विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
19. अस्थायी विधानसभा (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री (स) निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष (द) निर्वाचन आयोग
20. विधानसभा अध्यक्ष को उसके पद की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राज्यपाल (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष (द) शपथ ग्रहण की आवश्यकता नहीं
21. हमारे आयोजन के समाजवादी आदर्श का उद्देश्य परिलक्षित होता है?
(अ) बंद अर्थव्यवस्था में (ब) मिश्रित अर्थव्यवस्था में (स) सार्वजनिक क्षेत्र में (द) खुली अर्थव्यवस्था में
22. किस योजना के दौरान संवृद्धि दर लक्ष्य से ज्यादा थी?
(अ) प्रथम (ब) पांचवीं (स) छठी (द) इनमें से कोई नहीं
23. राष्ट्रीय विकास परिषद् मुख्यत: संबद्ध है?
(अ) राज्य योजनाओं को लागू करने से (ब) भारत में मुख्य विकास योजनाओं के मूल्यांकन और अनुमोदन करने से (स) पंचवर्षीय योजनाअें के अनुमोदन करने से (द) सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को लागू करने से
24. जनगणना के अनुसार, केरल राज्य की साक्षरता दर कितनी है?
(अ) 92.91 प्रतिशत (ब) 93.91 प्रतिशत (स) 94.91 प्रतिशत (द) 95.91 प्रतिशत
25. जनगणना 2011 के अनुसार, किस राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक है?
(अ) केरल (ब) मिजोरम (स) गोवा (द) महाराष्ट्र
सही जवाब- 1.(द) विजयवाड़ा, 2.(ब) मजदूर नेता, 3.(ब) विश्व आर्थिक मंच, 4.(द)लेखक, 5.(ब) एच.एल. दत्तु, 6.(अ) टी.नरसीपुर, 7.(स)ताम्रपाषाण से, 8.(ब)दैमाबाद, 9.(स)गुप्त काल में, 10.(ब) गुप्त काल में, 11.(ब)बयाना, 12.(ब) उत्तरी व दक्षिणी धु्रव को जोडऩे वाल व्याप्त, 13.(द) हिम क्षेत्र, 14.(ब) किसी भी स्थान की प्रधान याम्योत्तर से कोणीय दूरी को उस स्थान का अक्षांश कहा जाता है, 15.(ब) एशिया, 16.(द) महासागरों में, 17.(अ) ग्रीन लैण्ड के पश्चिम तट में, 18.(स) विधानसभा के सदस्य, 19.(अ) राज्यपाल, 20.(अ) राज्यपाल, 21.(ब)मिश्रित अर्थव्यवस्था में, 22.(अ)प्रथम, 23.(स)पंचवर्षीय योजनाअें के अनुमोदन करने से, 24.(ब)93.91 प्रतिशत, 25.(अ)केरल।
लालिबेला उत्तरी ईथोपिया का पवित्र शहर है, जो अपने प्राचीन चर्चों के लिए मशहूर है। इस तीर्थस्थल की ज्यादातर आबादी क्रिश्चियन लोगों की है। यहां के चर्च अलग ही तरीके से बनाए गए हैं। इन्हें कब बनाया गया था और ऐसा क्यों बनाया गया, इस बारे में कोई भी ठोस जानकारी नहीं है। पहाड़ों को काटकर ये अंडरग्राउंड चर्च बनाए गए हैं। 800 साल पहले लालिबेला में 11 ऐसे चर्च मिले जो गुफाओं में पत्थरों को काट कर बनाए गए थे। इनमें से कुछ 10 मीटर ऊंचे भी हैं। यहां अभी भी श्रद्धालु जाते हैं। हाउस ऑफ जॉर्ज इनमें सबसे अच्छे से संरक्षित है।
इन चर्च को दूर से कोई नहीं बता सकता कि आगे कोई इमारत भी है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इन्हें राजा लालिबेला ने 12वीं से 13वीं सदी के बीच बनवाया था। उन्हीं के नाम पर शहर का भी यह नाम रखा गया था, इससे पहले लालिबेला को रोहा कहा जाता था। लोगों की आस्था के अनुसार राजा ने सीधे खुदा के संपर्क में आकर इन चर्चों का निर्माण करवाया था। इस काम में फरिश्तों ने उनकी मदद की थी। इस तरह एक चर्च 24 घंटे के भीतर बना दिया जाता था। वहां पर चार दलों में कुल तेरह चर्च बने हैं। ज्यादातर चर्च ग्रीक क्रॉस के आकार के बने हैं। गड्ढे में होने पर भी इनमें पानी निकलने का खास इंतजाम किया गया था। इन सबके बावजूद इनके निर्माण की तारीख और समय को लेकर इतिहासकार एकमत नहीं हैं।
राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण (एनएलएमए) देश भर में हर वर्ष 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस (आईएलडी) मनाता है। निरक्षरता उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों ने यूनेस्को सहित पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करना शुरु कर दिया है। इस समस्या पर विचार करने के लिए 8 सितंबर 1965 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर शिक्षा मंत्रियों की वल्र्ड कांग्रेस का आयोजन किया गया था। तब से यूनेस्को ने नवंबर 1966 में हुए अपने 14वें सत्र में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रुप में मनाने का ऐलान किया।
पिछले 40 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के जरिए यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है कि साक्षरता मानवाधिकार और हर प्रकार से सीखने का आधार है। अशिक्षा के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों का नजरिया बदलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के आयोजन की आवश्यकता है। यूएनडीपी की मानव विकास रिपोर्ट-2003 के मुताबिक दुनियाभर में 879 मिलियन वयस्कों के अशिक्षित होने का अनुमान है और इनमें से एक तिहाई महिलाएं हैं।
आजादी के बाद से ही अशिक्षा उन्मूलन भारत सरकार का राष्ट्रीय चिंता का विषय रहा है। शिक्षित समाज सामाजिक और आर्थिक विकास का जरूरी आधार है। पिछले दशक के दौरान अशिक्षितों की संख्या में महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है। हालांकि आजादी के बाद से ही अशिक्षा उनमूलन के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए फिर भी देश में अशिक्षतों की तादाद बहुत ज्यादा है और लोगों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए चिंता का विषय है।
कसावू साड़ी एक पारम्परिक सफ़ेद और सुनहरे रंग की साड़ी होती ही जो केरल की महिलाओं द्वारा ख़ास मौके पर पहनी जाती है।
करला की पारंपरिक साड़ी का कपड़ा कॉटन होता है जो प्राय: हाथ से ही बुना गया होता है। कसावू साड़ी को केरला की महिलाएं अलग-अलग रंग के ब्लाउज के साथ समारोह और अपनी उम्र के अनुसार पहनती हैं। जैसे युवा और अनब्याही लड़कियां इसे हरे रंग के ब्लाउज और शादीशुदा मध्य आयु की महिलाएं लाल ब्लाउज के साथ पहनती हैं। इसकी कीमत इसके कपड़े के अनुसार तय होती है।
दक्षिणी भारत के पश्चिमी घाट में जीव वैज्ञानिकों ने ‘डांसिंग फ्रॉग’ की 14 नई प्रजातिओं की खोज की है। इन छोटे कलाबाजी युक्त उभयचर मेंढकों को भारतीय जीव वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया है। भारतीय ‘डांसिंग फ्रॉग’ को वैज्ञानिक रूप से मिक्रिक्सालिडे के रूप में जाना जाता है और उनका परिवार एक ही जीनस मिक्रिक्सालुस में शामिल हैं। इन मेंढकों को यह नाम प्रजनन मौसम में नर क्लिक करें मेंढक द्वारा विशेष प्रकार से पैर झटकने के तरीक़े के कारण दिया गया है।
अन्य ‘डांसिंग फ्रॉग’ की प्रजातियां मध्य अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती हैं। भारतीय ‘डांसिंग फ्रॉग’ परिवार 85 मिलियन वर्षों पहले विकसित हुआ। आणविक डीएनए मार्कर और रूपात्मक वर्णन का उपयोग करके इनकी पहचान की गई हैं। जीव वैज्ञानिकों के अनुसार ये वार्षिक मानसून के बाद तीव्र धाराओं में प्रजनन करते हैं। उनका आकार एक कारण है की जब धारा का स्तर नीचे चला जाता है तभी प्रजनन होता हैं। नदियों का जल जब सूख जाता हैं तब मामला विलोमत: है ऐसी स्थिति में वे प्रजनन के लिए सही स्थान में नहीं रहते हैं। ये मेंढक आकार में छोटे हैं और एक अखरोट से बड़े नहीं होते हैं और वे पहाड़ धारा द्वारा आसानी से बहा लिए जाते हंै। जीववैज्ञानिकों ने पहचान की हैं की उनका आवास स्थल तेजी से सूख रहा हैं। इन नई प्रजातिओं की खोज का अध्ययन सीलोन जर्नल ऑफ़ साइंस पत्रिका में 8 मई 2014 प्रकाशित हुआ था। इस खोज ने पहचाने गए भारतीय ‘डांसिंग फ्रॉग’ की संख्या को 24 तक पहुंचा दिया हैं। नृत्य केवल नर मेंढक द्वारा किया जाता है, नृत्य प्रजनन के लिए किये गए अद्वितीय व्यवहार का हिस्सा हैं जिसको ‘फुट फ्लैगिंग’ कहा जाता हैं। फुट फ्लैगिंग में नर मेंढक अपने पैर खींचते और झटकते हैं तथा यह गतिविधि मादा का ध्यान आकर्षित करने के लिए की जाती है।
भारतीय ‘डांसिंग फ्रॉग’ परिवार 85 मिलियन वर्षों पहले विकसित हुअ। भारतीय ‘डांसिंग फ्रॉग’ को वैज्ञानिक रूप से मिक्रिक्सालिडे के रूप में जाना जाता है और उनका परिवार एक ही जीनस मिक्रिक्सालुस में शामिल है।
1. ऑक्सफोर्ड शिखर सम्मेलन में किस नेता को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(अ) रतन टाटा (ब) टेस्सी थॉमस (स) मृणालिनी देवी पुआर (द) अजीम प्रेमजी
2. वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट 2014-15 में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
(अ) 52 (ब) 56 (स) 71 (द) 78
3. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी सदाशिवम को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ?
(अ) केरल (ब) गुजरात (स) बिहार (द) राजस्थान
4. जीई वाहनवती का हाल ही मे निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
(अ) मानव अधिकार संरक्षण (ब) खाद्य सुरक्षा (स)आरटीआई कार्यकर्ता (द) भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल
5. बंबई उच्च न्यायालय द्वारा किस समिति को नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड का फॉरेंसिक ऑडिट करने के लिए नियुक़्त किया गया है?
(अ) वी वी डागा समिति (ब) शर्मा आर एस समिति (स) एच एल दत्तु समिति (द) गोपाल सुब्रमण्यम समिति
6. पर्वतों के पदों अर्थात किसी पर्वत के सहारे स्थित पठार को कहा जाता है?
(अ) अंतर्पर्वतीय पठार (ब) पर्वतपदीप पठार (स) महाद्वीपीय पठार (द) वायव्य पठार
7. निम्नलिखित में से किस पठार को अंतर्पर्वतीय पठार की श्रेणी में नहीं रखा जाता है?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) मैक्सिको का पठार (स) बोलविया का पठार (द) छोटा नागपुर का पठार
8. दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय के उत्तरी और दक्षिणी खंडों का वास्तुविद कौन था?
(अ) सर एडवर्ड लुटियन्स (ब) हर्बर्ट बेकर्स (स) रॉबर्ट टोर टसेल (द) एन्टोनिन रेमण्ड
9. नार्मन अर्नेस्ट बोरलॉग, जो भारत की हरित क्रांति के जनक माने जाते हैं, किस देश से हैं?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) मैक्सिको (स) ऑस्ट्रेलिया (द) न्यूजीलैण्ड
10. बिंबावती देवी निम्नलिखित में से किस प्रकार के नृत्य के लिए सुविख्यात है?
(अ) मणिपुरी (ब) भरतनाट्यम (स) कुचिपुडि़ (द) ओडिसी
11. नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स डी वाटसन को किस कार्यक्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाना जाता है?
(अ) धातु विज्ञान (ब) मौसम विज्ञान (स) पर्यावरण संरक्षण (द) आनुवंशिकी
12. निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
(अ) हरि प्रसाद चौरसिया- बांसुरी (ब) बिस्मिल्ला खां-तबला (स) अल्लाह रक्खा- सरोद (द) जाकिर हुसैन-वीणा
13. निम्नलिखित में से कौन सा गायक एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक है?
(अ) गीता चंद्रन (ब) लीला सैम्सन (स) गंगुबाई हंगल (द) स्वप्नसुंदरी
14. स्टीव फॉसेट कैसे जाने जाते हैं?
(अ) मगर शिकारी (ब) पृथ्वी के इर्द-गिर्द सबसे लंबी अविराम उड़ान (स)अटलांटिक महासागर को तैरकर पार करने के लिए (द) किसी सह पर्वतारोही के साथ के बिना माउण्ट एवरेस्ट पर आरोहण
15. संसार को इंटरनेट किसने दिया?
(अ) विंटन सर्फ (ब) हीविट्ट ल्लीलोन (स) थोमस हार्डी (द) एलडोर
16. निम्नलिखित देशों में से कौन प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाता है?
(अ) फ्रांस (ब) इटली (स) सियरा लियोन (द) सिंगापुर
17. विश्व मजदूर दिवस किस माह में मनाया जाता है?
(अ) अगस्त (ब) दिसंबर (स) अप्रैल (द) मई
18. शब्द संक्षेप हृष्ठक्क का पूरा नाम क्या है?
(अ) यूनियन ऑफ नॉर्थ डेवलपिंग प्रोविन्स (ब) यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (स) अरब नेशन डिलिंग पेट्रोलियम (द) यूनाइटेड नेशनल डेमोक्रेटिक प्रेस
19. क्च्रक्रष्ट क्या है?
(अ) भाभा एटॉमिक रिसर्च कौन्सिल (ब) भाभा एयरोनॉटिक्स रिसर्च सेंटर (स) भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (द) भाभा एटॉमिक रेग्युलेटिंग सेंटर
20. बैंकिंग के क्षेत्र में ष्टक्चस् में ष्ट का पूर्ण रूप निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) के्रडिट (ब) कोर (स) कॉन्टीनेन्ट (द) कम्पलीट
21. हृस्त्र का पूरा रूप क्या है?
(अ) नेशनल सेविंग गारंटी (ब) नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (स) नेशनल सेम्पल गारंटी (द) इनमें से कोई नहीं
22. ध्वनि की चाल अधिकतम होती है?
(अ) वायु में (ब) निर्वात में (स) जल में (द) इस्पात में
23. ध्वनि में वेग का मान सबसे कम होता है?
(अ) ठोस में (ब) द्रव में (स) गैस में (द) पारा में
24. क्यूरी किसकी इकाई का नाम है?
(अ) रेडियाएक्टिव धर्मिता (ब) तापक्रम (स) ऊष्मा (द) ऊर्जा
25. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई से माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
26. सर्वाधिक तेज गति का प्रिंटर कौन सा है?
(अ) लेजर प्रिंटर (ब) जेट प्रिंटर (स) थर्मल प्रिंटर (द) डेसी ह्वील प्रिंटर
27. चार सौ मीटर महिला बाधा दौड़ में बाधाओं की ऊंचाई कितनी होती है?
(अ) 0.80 मीटर (ब)0.91 मीटर (स) 0.76 मीटर (द) 0.84 मीटर
सही जवाब- 1.(स) मृणालिनी देवी पुआर, 2.(स)71, 3.(अ) केरल, 4.(द) भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल, 5.(अ)वी वी डागा समिति, 6.(ब) पर्वतपदीप पठार, 7.(द) छोटा नागपुर का पठार, 8.(अ) सर एडवर्ड लुटियन्स, 9.(ब)मैक्सिको, 10.(अ) मणिपुरी, 11.(द) आनुवंशिकी, 12.(अ) हरि प्रसाद चौरसिया- बांसुरी, 13.(स) गंगुबाई हंगल, 14.(ब) पृथ्वी के इर्द-गिर्द सबसे लंबी अविराम उड़ान, 15.(अ) विंटन सर्फ, 16.(अ) फ्रांस, 17.(द) मई, 18.(ब) यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम, 19.(स) भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, 20.(ब) कोर, 21.(ब) नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, 22.(द)इस्पात में, 23.(स) गैस में, 24.(अ) रेडियाएक्टिव धर्मिता, 25.(अ) कैलोरी, 26.(अ) लेजर प्रिंटर, 27. (स) 0.76 मीटर।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना 1974 में पुणे में हुई। इस संगठन का मूल उद्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उसे उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता, सही नाप , विक्रय के बाद सेवा एवं अच्छा व्यवहार दिलवाना है। इस संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू करवाना है।
अन्य क्षेत्रों जैसे पेट्रोलियम पदार्थों में कम मात्रा मिलना, मिलावट, अधिक पैसा लेना, समय पर ग्राहक को सुविधा उपलब्ध न करवाना, इसी तरह टेलीफोन, मोबाइल, इंटरनेट उपभोक्ताओं से मनमाना शुल्क वसूलने एवं उचित सेवा प्रदान न करने के मामले, बिजली उपभोक्ताओं का शोषण इन विषयों पर संगठन द्वारा समय - समय पर सेमिनार आयोजित किये गये एवं इसके अच्छे परिणाम ग्राहकों के हित में आए।
हर ग्राहक को सुरक्षा, चयन, सुनवाई, क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार है। इसके लिए उपभोक्ता अदालतों को गठन किया गया है। 20 लाख तक की खरीदारी पर ग्राहक जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर सकता है। राज्य स्तरीय उपभोक्ता फोरम में 1 करोड़ तक की खरीदारी पर शिकायत की जा सकती है। इससे अधिक राशि के लिये राष्ट्रीय आयोग का गठन किया गया है।
निम्बार्क का अर्थ है- नीम पर सूर्य। इस संप्रदाय के संस्थापक भास्कराचार्य एक सन्यासी थे। उन्हें एक बैरागी को भोजनार्थ आमंत्रित किया। भोजन की सब तैयारी हो गई थी। किन्तु बैरागी को आने में देर हो गई। सूर्य छिपने तक आचार्य अतिथि को बुलाने न पहुंच सके। वह पवित्र व्यक्ति अपने सिद्धान्तानुसार दिन में ही भोजन प्राप्त करता था। आचार्य को लगा कि वह सूर्यास्त के बाद आएंगे ही नहीं। आतिथेय की प्रार्थना पर सूर्य नारायण नीम के पेड़ पर उतर आए और तब तक चमकते रहे, जब तक कि दोनों ही खाना खाते रहे। तब से उस सन्त का नाम निम्बार्क या निम्बार्काचार्य पड़ गया।
इस संप्रदाय को हंस संप्रदाय , देवर्षि संप्रदाय , अथवा सनकादि संप्रदाय भी कहा जाता है। मान्यता है कि सनकादि ऋषियों ने भगवान के हंसावतार से ब्रह्म ज्ञान की निगूढ़ शिक्षा ग्रहण करके उसका प्रथमोपदेश अपने शिष्य देवर्षि नारद को दिया था। इसके ऐतिहासिक प्रतिनिधि हुए निम्बार्काचार्य इससे यह निम्बार्क संप्रदाय कहलाता है।
इस संप्रदाय का सिद्धान्त द्वैताद्वैतवाद कहलाता है। इसी को भेदाभेदवाद भी कहा जाता है। भेदाभेद सिद्धान्त के आचार्यों में औधुलोमि, आश्मरथ्य, भतृ प्रपंच, भास्कर और यादव के नाम आते हैं। इस प्राचीन सिद्धान्त को द्वैताद्वैत के नाम से पुन: स्थापित करने का श्रेय निम्बार्काचार्य को जाता है। उन्होंने-वेदान्त पारिजात-सौरभ, वेदान्त-कागधेनु, रहस्य षोडसी, प्रपन्न कल्पवल्ली और कृष्ण स्तोत्र नामक ग्रंथों की रचना भी की थी। वेदान्त पारिजात सौरभ ब्रह्मसूत्र पर निम्बार्काचार्य द्वारा लिखी गई टीका है। इसमें वेदान्त सूत्रों की सक्षिप्त व्याख्या द्वारा द्वैता-द्वैतव सिद्धांत का प्रतिपादन किया गया है।
ब्रास़ील या ब्राज़ील दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्वपूर्ण देश है। यह देश 50 उत्तरी अक्षांश से 330 दक्षिणी अक्षांश और 350 पश्चिमी देशान्तर से 740 पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा 7491 किलोमीटर की है। यहां की अमेजऩ नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की विविध प्रजातियां निवास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अत: यहां पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं।
ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससरक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् 1500 के बाद यहां उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहां की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास 1550 से 1640 के मध्य हुआ। 24 जनवरी, 1964 को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है।
7 सितम्बर 1822 ईसवी को ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है। पुर्तगाल ने 1494 ईसवी से ब्राज़ील पर क़बज़ा आरंभ किया। पुर्तग़ाल ने स्थानीय रेडइंडियन्स और अफ्रीक़ा से लाखों अश्वेतों को ब्राज़ील में खेती में लगाया 19वीं शताब्दी के आरंभ में जब पुर्तगाल पर नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हुआ तो पुर्तगाली तानाशाह अपने परिवार के साथ ब्राज़ील भाग गये जो पुर्तगाल का उपनिवेश था। बोनापोर्ट की पराजय के बाद पुर्तगाली तानाशाह अपने देश लौट गये। किंतु उनके पुत्र ब्राज़ील में उनके उत्तराधिकारी के रुप में बने रहे। पुर्तग़ाल के तानाशाह के पुत्र में ने वर्ष के बाद आज के दिन पुर्तगाल से ब्राज़ील की स्वाधीनता की घोषणा की और स्वयं को ब्राज़ील का नरेश घोषित किया। वर्ष 1889 में ब्राज़ील में लोकतंत्र की स्थापना हुई।
आयुर्वेद के आठ अंग अथवा शाखाएं होती हैं जो निम्नलिखित हैं -
1. कायचिकित्सा (वह चिकित्सा जो शरीर के ज्वरग्रस्त होने पर की जाती है ) ।
2. बालचिकित्सा (बच्चों के लिए जो चिकित्सा की जाती है । इसका दूसरा नाम है कौमारभृत्यं ) ।
3. ग्रह चिकित्सा (मनोरोग चिकित्सा । इसका दूसरा नाम है भूतविद्या)।
4. ऊर्ध्वांग चिकित्सा (कंठ के ऊपरी भाग के अवयवों की चिकित्सा । दूसरा नाम है शालाक्य चिकित्सा) ।
5. शल्यचिकित्सा (जिन रोगों के निवारण के लिए शल्य चिकित्सा आवश्यक है ) ।
6. विषचिकित्सा (विष ग्रस्त होने पर जो चिकित्सा है की जाती वह)।
7.रसायन चिकित्सा (यौवन को बनाए रखते हुए वार्धक्य को लम्बित करने की चिकित्सा) ।
8. वाजीकरण चिकित्सा (यौन ऊर्जा पुष्ट करने की चिकित्सा) ।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार के साथ गेल (इंडिया) लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसे वर्ष 1998 में शामिल किया गया था, आईजीएल ने गेल (इंडिया) लिमिटेड (इंडिया लिमिटेड के पूर्व गैस अथॉरिटी) से वर्ष 1999 में दिल्ली नगर गैस वितरण परियोजना का पदभार संभाल लिया।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में आईजीएल एकमात्र आपूर्तिकर्ता है। यह कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी)की आपूर्ति करता है।
वी नागराजन ने को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में नियुक्त किया गया है।
दुनिया में आज ही से शुरू हुई सौंदर्य प्रतियोगिता
खूबसूरती की नुमाइश और इसकी प्रतियोगिता के लिहाज से 7 सितंबर का दिन खास है। इसी दिन 1921 में पहली बार औरतों के लिए सुंदरता के मुकाबले की शुरुआत की गई। मिस अमेरिका के रूप में इसे कितनी कामयाबी मिली, बताने की जरूरत नहीं।
मिस अमेरिका इवेंट कराना शुद्ध रूप से बिजनेस आइडिया था. साल भर पहले यानी 1920 में सैलानियों को रिझाने के लिए न्यूजर्सी राज्य की अटलांटिक सिटी में इसी तरह का मिलता जुलता कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद आयोजकों ने संगठित होकर योजनाबद्ध तरीके से मिस अमेरिका आयोजित करने का फैसला किया। यह वही दौर था, जब अमेरिकी अखबार अपने पाठकों की संख्या बढ़ाने के लिए आम महिलाओं से तस्वीरें मंगा कर उनकी प्रतियोगिता करा रहे थे और जीतने वालों को पुरस्कार दे रहे थे।
अटलांटिक सिटी के औद्योगिक समुदाय ने इसी आइडिया को आगे बढ़ाया और अलग अलग शहरों की विजेता सुंदरियों को बड़े मुकाबले में आयोजित किया। 1921 में इसे देखने एक लाख लोग पहुंच गए, आयोजकों ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। कलाकारों के एक पैनल ने वाशिंगटन डीसी की 16 साल की मार्गरेट गोरमैन को सुनहरी जलपरी खिताब से नवाजा। इनाम में मिला 100 डॉलर। मिस अमेरिका की कहानी यहीं से शुरू होती है। अगले साल यानी 1922 में मार्गरेट गोरमैन जब दूसरी बार खिताब में हिस्सा लेने पहुंचीं, तो वह अमेरिकी झंडा लपेटे हुई थीं और वहीं से यह प्रतियोगिता मिस अमेरिका के नाम पर मशहूर हो गया। इसके बाद पता नहीं कितने ही देशों ने ऐसी प्रतियोगिता की शुरुआत की और बाद में मिस यूनिवर्स और मिस वल्र्ड जैसे मुकाबलों से सुंदरियों की प्रतियोगिता पूरे विश्व में फैल गई।
1. सिंधु नदी की लंबाई उतनी ही है, जितनी कि ब्रह्मपुत्र की। यह लंबाई कितनी है?
(अ) 2700 किमी (ब) 2900 किमी (स) 3000 किमी (द) 3300 किमी
2. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किस नदी का उद्गम स्रोत स्थित है?
(अ) सिंधु (ब) सतलज (स) ब्रह्मपुत्र (द) ये सभी
3. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली का निर्माण करने वाली नदी है?
(अ) कृष्णा (ब) कावेरी (स) गोदावरी (द) ब्रह्मपुत्र
4. निम्नलिखित में से कौन सी नदी उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?
(अ) गोदावरी (ब) कावेरी (स) कृष्णा (द) बेतवा
5. किसानों से, खेतों में कृषि कार्य करते समय मिट्टी में चूना मिलाने को कहा जाता है। यह किसलिए है?
(अ) चूना, मिट्टी में जल अंश बनाए रखने में बहुत सहायक है (ब) चूना, मिट्टी की अम्लीयता को घटाता है (स) चूना, मिट्टी की क्षारीयता को घटाता है (द) चूने की उच्च सांद्रता पादप वृद्धि के लिए जरूरी है
6. नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है?
(अ) गन्ना (ब) कपास (स) जूट (द) गेहूं
7. निम्नलिखित में से कौन एक नकदी फसल है?
(अ) मक्का (ब) गेहूं (स) तंबाकू (द) धान
8. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति लोकधन के व्यय की निगरानी के लिए संसदीय प्रहरी के रूप में की जाती है?
(अ) महान्यायवादी (ब) सॉलिसिटर जनरल (स) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (द) एडवोकेट जनरल
9. उपचुनाव कराया जाता है?
(अ) 2 वर्ष बाद (ब) 3 वर्ष बाद (स) 5 वर्ष बाद (द) कभी भी
10. मध्यावधि चुनाव कब कराया जाता है?
(अ) समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए (ब) जब कोई निश्चित सदस्य अपना पद त्याग देता है (स) मतदान के समय जब कोई अंतर न हो (द) जब कभी मंत्रिगण किसी पार्टी से अपना त्याग पत्र देते हैं
11. पर्यावरण के अजैव अवयव का उदाहरण कौन सा है?
(अ) वनस्पति (ब) जानवर (स) वायु (द) उक्त सभी
12. हाइड्रोपोनिक्स संबंधित है?
(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से (ब) पानी के बिना पौधे की वृद्धि से (स) आवाज का पानी के साथ संबंध (द) पानी के तकनीक का संरक्षण
13. सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा यौगिकीकरण कौन है?
(अ) बैक्टीरिया (ब) प्रोटोजोआ (स) कवक (द) हरे पौधे
14. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को मानव घर कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
15. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
16. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप के उपनाम से जाना जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
17. नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
18. भारत का कौन सा राज्य जूट का प्रमुख उत्पादक है?
(अ) असम (ब) बिहार (स) पश्चिम बंगाल (द) उत्तर प्रदेश
19. मक्के की खेती की जा सकती है?
(अ) खरीफ के मौसम में (ब) रबी के मौसम में (स) जायद के मौसम में (द) वर्ष भर
20. लेसर किरण कितने रंग की होती है?
(अ) केवल एक रंग की (ब) दो रंगों की (स) सात रंगों की (द) इनमें से कोई नहीं
21. बिना शल्य चिकित्सा के पथरी का इलाज किस माध्यम से किया जाता है?
(अ) एक्सरे द्वारा (ब) प्लेरेस्कोपी द्वारा (स) लेसर द्वारा (द) अल्ट्रासाउंड द्वारा
22. विल्हेल्म रॉन्टजेन ने किसका आविष्कार किया था?
(अ) रेडियो का (ब) एक्सरे मशीन का (स) विद्युत बल्ब का (द) विद्युत मोटर का
23. अल्फा किरणों पर उपस्थित आवेश है?
(अ) दो इकाई धन आवेश (ब) इकाई ऋण आवेश (स) इकाई धन आवेश (द) इनमें से कोई नहीं
24. भारत में लाल मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है?
(अ) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (ब) उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल में (स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में (द) राजस्थान एवं गुजरात में
25. भारत में गेहूं के तीन बड़े उत्पादक राज्य कौन-कौन से हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा (ब) पंजाब, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा (स) हरियाणा, पंजाब एवं उत्तरप्रदेश (द) हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं पंजाब
26. गत दशक में, भारत में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसने सबसे अधिक सीधा विदेशी निवेश अंतर्वाह आकर्षित किया है?
(अ) उर्वरक छोडक़र अन्य रासायनिक (ब) सेवा क्षेत्र (स) खाद्य संसाधन (द) दूरसंचार
27. भारत के विदेश व्यापार में सर्वाधिक महत्वपूर्ण (व्यापार की दृष्टि से) देश कौन सा है?
(अ) ब्रिटेन (ब) जापान (स) अमेरिका (द) रूस
28. पालघाट दर्रा निम्न में से किन-किन के मध्य स्थित है?
(अ) नीलगिरि और अन्नामलार्ई (ब) विंध्याचल और सतपुड़ा (स) अरावली और विंध्याचल (द) उत्तरी सरकार तट और पूर्वी घाट
सही जवाब-1.(ब) 2900 किमी, 2.(द) ये सभी, 3.(द) ब्रह्मपुत्र, 4.(द) बेतवा, 5.(ब)चूना, मिट्टी की अम्लीयता को घटाता है, 6.(द) गेहूं, 7.(स)तंबाकू, 8.(स) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, 9.(द) कभी भी, 10.(अ)समय के पूर्ण होने से पहले ही जब लोकसभा भंग हो जाए,11.(स) वायु, 12.(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से, 13.(द) हरे पौधे, 14.(अ)एशिया, 15.(द) अंटार्कटिका, 16.(स) अफ्रीका, 17. (अ)प्रथम, 18.(स)पश्चिम बंगाल,19.(अ)खरीफ के मौसम में, 20.(अ)केवल एक रंग की, 21.(स) लेसर द्वारा, 22.(ब) एक्सरे मशीन का, 23.(अ) दो इकाई धन आवेश, 24.(स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में, 25.(अ) उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा, 26.(ब) सेवा क्षेत्र, 27.(स) अमेरिका, 28. (अ) नीलगिरि और अन्नामलाई।