सामान्य ज्ञान
माही नदी पश्चिमी भारत की एक प्रमुख नदी हैं। माही का उद्गम ग्वालियर के समीप हुआ है। यह दक्षिणी अरावली में जयसमन्द झील से प्रारम्भ होती है। यह मध्य प्रदेश के के धार, झबुआ और रतलाम जिलों तथा गुजरात राज्य से होती हुई खंभात की खाड़ी द्वारा अरबसागर में गिरती है।
इसकी दक्षिणी-पूर्वी शाखा बांसवाड़ा जिले से विपरीत दिशा में आकर मिलती है। इस पर माही बजाज सागर एवं कडाणा बांध बनाये गए हैं। यह खम्भात की खाड़ी में गिरती है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 500 किलोमीटर है।
वियतनाम दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। 2 सितम्बर सन 1945 ईसवी को वियतनाम गणराज्य स्वतंत्र हुआ इस लिए आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है।
19वीं शताब्दी के मध्य में वियतनाम फ्रांस के क़ब्ज़े में चला गया था किंतु वर्ष 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी से फ्रांस के पराजित होने के बाद जापान ने फ्रांस की कमज़ोरी का लाभ उठाते हुए वियतनाम पर अधिकार कर लिया। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति और जापान की पराजय तक यह देश जापान के अधिकार में रहा। इसी काल में हूची मिन्ह के नेतृत्व में भारत चीन प्रतिरोध आंदोलन ने वियतनाम को अपने नियंत्रण में कर लिया और वियतनाम गणराज्य की स्थापना की गयी। हूची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति घोषित किये गये । किंतु वर्ष 1946 में फ्रांस ने दोबारा वियतनाम पर आक्रमण कर दिया जिसके बाद से वियतनाम ने अपनी स्वाधीनता और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए पहले फ्रांसीसी और फिर अमरीकी अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में लम्बा संघर्ष किया। वियतनामी जनता के कड़े संघर्ष के आगे वर्ष 1954 में फ्रांस को और 1975 में अमरीका को पराजय का सामना करना पड़ा।
1. संयुक्त खुफिया समिति के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) राज बहादुर सिंह (ब) आर.एन. रवि (स) आर. एस. चीमा (द) के. वी. चौधरी
2. आइस बकेट चैलेंज (Ice bucket challenge) किस रोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है?
(अ) अल्जाइमर (ब) एमडीआर-टीबी (स) एड्स (द) पाश्र्व काठिन्य (एएलएस) रोग
3. टाटा वैल्यू होम्स (Tata Value Homes) ने घरों को ऑनलाइन बेचने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
(अ) फ्लिपकार्ट (ब) स्नेपडील (स) मिन्त्रा (द) ओएलएक्स
4. किस कंपनी को पांच साल के लिए डेक्कन ओडिसी (Deccan Odyssey)की आउटसोर्सिंग का अनुबंध मिल गया है ?
(अ) थॉमस कुक (ब) ट्रेवल किंग्स (स) मेक माय ट्रिप (द) कॉक्स एंड किंग्स
5. पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद से प्रभावित जनजातियों की पीड़ा को अपनी रिर्पोटिंग के द्वारा विश्व के समक्ष लाने के लिए किस प्रसिद्ध पत्रकार को चमेली देवी पुरस्कार दिया गया है?
(अ) मोनादीपा बनर्जी (ब) तुशा मित्तल (स) मिताली मुखर्जी (द) निधि शर्मा
6. फैंडशिप पुरस्कार किस देश से संबंधित है?
(अ) जापान (ब) अमेरिका (स) फ्रांस (द) चीन
7. कौन बनेगा करोड़पति सीरीज के 7 वें संस्करण की प्रथम महिला करोड़पति फिरोज फातिमा का संबंध उत्तरप्रदेश के किस क्षेत्र से है?
(अ) लखनऊ (ब) सहारनपुर (स) मुरादाबाद (द) रामपुर
8. बैलमैन एंड ब्लैक निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश लेखिका की रचना है?
(अ) सारा हॉल (ब) जेनिफर डूबियस (स) डाएने सेटरफील्ड (द) हेलेन फील्डिंग
9. द किंग्स डिसैप्शन किस अमेरिकी लेखक की कृति है?
(अ) सारा हॉल (ब) टॉम क्लैन्सी (स) स्टीव बैरी (द) हरमन एल. टायलर
10. कृषि के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक द फ्यूचर ऑफ इंडियन एग्रीकल्चर के लेखक कौन हैं?
(अ) डॉ. वाई. के. अलघ (ब) डॉ. सी. के. अलघ (स) डॉ. वाई. डी. शर्मा (द) डॉ. चंद्रमोहन अलघ
11. एक गरीब देहाती लडक़े के अमीर बनने तक के सफर को दर्शाती पुस्तक-हाऊ टु गैट फिल्थी रिच इन राइजिंग एशिया किस प्रसिद्ध पाकिस्तानी लेखक द्वारा रचित है?
(अ) मोहसिन अहमद (ब) अहमद अंसारी (स) मोहसिन सिद्दीकी (द) मोहसिन हामिद
12. पुरातत्वीय अध्ययन इस सिद्धांत को सुझाते हैं कि?
(अ) सभी महाद्वीप मानव समाजों से लगभग एक ही समय बसे थे (ब) शिकार और संग्रहण से पहले कृषि समाज विकसित हो गया था (स) पूर्व अफ्रीका की रिफ्ट घाटी में आदि मानव का विकास हुआ (द) सभी प्राचीन समाजों में पहिए का उपयोग था
13. पाषाणकालीन मानव का निवास स्थान कौन-सा था?
(अ) सघन वन में (ब) नदी व झील के पास कंदराओं में (स) ग्रामों में (द) वृक्षों पर
14. पुरापाषाण युग से नवपाषाण युग में गमन किसके कारण संभव हुआ?
(अ) अन्न का उत्पादन (ब) आग का जलाना (स) पहिए बनाना (द) लिपि लिखना
15. पुरापाषाण सभ्यता से संबंधित कौन सा स्थान है?
(अ) मदुरै (ब) तंजौर (स) बिल्लारी (द) अवंति
16. महापाषाण क्या है?
(अ) पुरापाषाण गुफाओं का एक समूह (ब) चट्टान काटकर बनाई प्रागैतिहासिक गुफाओं के लिए प्रयुक्त शब्द विशेष (स) मृतकों के प्रगैतिहासिक स्मारक (द) इनमें से कोई नहीं
17. आदि मानव द्वारा सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया गया?
(अ) लोहा (ब) तांबा (स) चांदी (द) इनमें से कोई नहीं
18. विश्व में सर्वोत्तम घोषित किया गया शिप्रा पथ पुलिस स्टेशन कहां स्थित है?
(अ) नई दिल्ली में (ब)जयपुर में (स) चंडीगढ़ में (द) मुंबई में
19. द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का मुख्य घटक है?
(अ) मीथेन (ब) ब्यूटेन (स) बेंजीन (द) एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन का मिश्रण
20. एचआईवी में पाया जाने वाला न्यूक्लीक अम्ल निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) 2 डीएनए (ब) 1 डीएनए (स) 2 आरएनए (द) 1 आरएनए
21. प्याज में खाने योग्य फूला हुआ अंश होता है?
(अ) वायव तना (ब) पोरी (स) मूल (द) पर्णाधार
22. संसदीय शासन प्रणाली की सफलता के लिए आदर्श स्थित क्या है?
(अ) एक प्रधान दल व्यवस्था का होना (ब) द्विदलीय व्यवस्था का होना (स) एक दलीय व्यवस्था का होना (द) बहुदलीय व्यवस्था का होना
23. भारतीय संघवाद बल देता है?
(अ) शक्तियों के विभाजन पर (ब) राज्यों की सुदृढ़ता पर (स) राष्टï्रीयताओं के साथ समझौते पर (द) राष्टï्र की एकता पर
24. केंद्रीय उपोष्ण उद्यान संस्थान कहां स्थित है?
(अ) झांसी में (ब) सहारनपुर में (स) लखनऊ में (द) वाराणसी में
25. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं?
(अ) लोथल (ब) हड़प्पा (स) मेहरगढ़ (द) मुंडिगाक
26. डिट्रॉयट, निम्नलिखित में से कौन से उद्योगों के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) वस्त्र (ब)खाद्य प्रसंस्करण (स)मोटरगाड़ी (द)रेल इंजन
27. केल नहर निम्नलिखित में से किन दो सागरों को जोड़ती है?
(अ) बाल्टिक सागर और उत्तर सागर (ब) लाल सागर और भूमध्य सागर (स) कैरिबियन सागर और प्रशांत सागर (द)अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर
सही जवाब- 1.(ब)आर.एन. रवि, 2.(द) पाश्र्व काठिन्य (एएलएस) रोग, 3.(ब)स्नेपडील, 4.(द)कॉक्स एंड किंग्स, 5.(ब)तुशा मित्तल, 6.(द) चीन, 7.(ब) सहारनपुर, 8.(स)डाएने सेटरफील्ड, 9.(स)स्टीव बैरी, 10.(अ)डॉ. वाई. के. अलघ, 11.(द) मोहसिन हामिद, 12.(स) पूर्व अफ्रीका की रिफ्ट घाटी में आदि मानव का विकास हुआ, 13.(ब) नदी व झील के पास कंदराओं में, 14.(अ)अन्न का उत्पादन, 15.(ब) तंजौर, 16.(स)मृतकों के प्रगैतिहासिक स्मारक, 17.(ब)तांबा, 18.(ब) जयपुर में, 19.(ब) ब्यूटेन, 20.(अ) 2डीएनए, 21.(अ) वायव तना, 22.(ब) द्विदलीय व्यवस्था का होना, 23.(द)राष्टï्र की एकता पर, 24.(स) लखनऊ में, 25.(स) मेहरगढ़, 26. (स)मोटरगाड़ी, 27. (अ) बाल्टिक सागर और उत्तर सागर ।
भारत की परंपरा रही है कि लगभग सभी मंदिरों के पास जल के प्राकृतिक या मनुष्य निर्मित स्रोत रहें। नदी, तालाब, कुंआ या बावड़ी आदि के रूप में मंदिरों या उपासना स्थलों के साथ जल संरक्षण को जोड़ा गया था।
हम लोग पानी के दो ही प्रकार जानते हैं- जमीन के ऊपर का पानी और जमीन के अंदर का पानी।
पानी तीन प्रकार के हैं।
एक पालेर पानी अर्थात् वर्षा का पानी। पानी के जितने भी स्रोत, नदी, तालाब, कुएं आदि दिखते हैं, उनके मूल में तो वर्षा का ही जल है।
दूसरा है, रेजानी पानी। यह वह पानी है जो भूमि के नीचे खड़ीन की पट्टी में जमा होता है। यह खड़ीन की पट्टी जमीन के नीचे केवल पांच-छ: फुट नीचे होती है। यह भंडार भी प्रत्येक बरसात में पुन: भर जाता।
तीसरा पानी है पाताल पानी जो जमीन के गहरे अंदर होता है। पाताल पानी का उपयोग अत्यंत संकट के समय करने की सलाह दी जाती है। आज हम सबसे अधिक पाताल पानी का ही उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि पालेर पानी का हमने इतना अधिक दोहन किया है कि वह नष्ट हो गया है।
45 साल पहले एक सितंबर 1969 को सैन्य तख्तापलट के बाद मुअम्मर गद्दाफी लीबिया ने खुद को लीबिया का शासक घोषित किया था।
लीबिया यूनिवर्सिटी के बेनगाजी कॉलेज में पढऩे के दौरान गद्दाफी ने सेना में भर्ती होने का फैसला किया और पढ़ाई छोड़ दी। पुलिस रिकॉर्ड खराब होने के बावजूद रॉयल मिलिट्री अकादमी में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। 1960 के दशक में लीबिया में राजा इदरिस की सरकार के खिलाफ जन असंतोष बढऩे लगा। उन्हें इस्राएल का करीबी माना जाता था। गद्दाफी ने इसे भांप लिया। टेस्ट के दौरान गद्दाफी ने अंग्रेजी बोलने से मना कर दिया, इसके चलते उन्हें फेल कर दिया। इसी दौरान यह भी शक हुआ कि 1963 में अकादमी के कमांडर की हत्या में वो शामिल हैं। हालांकि बड़े सैन्य अफसरों ने गद्दाफी का बचाव किया। धीरे धीरे गद्दाफी सेना के भीतर ही अपने विश्वस्त लोगों का एक गुट बनाते गए।
सेना की नौकरी के साथ गद्दाफी जनांदोलनों में भी शिरकत करते रहे। इसी दौरान 1966 में तीसरे इस्राएल-अरब जगत के बीच चले छह दिन के युद्ध में अरब देशों की बुरी हार हुई। मिस्र समेत अरब जगत की ऐसी हार के लिए इस्राएल और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया गया। विवाद को धर्म युद्ध जैसा नाम दिया गया। राजा इदरिस को खुले तौर पर इस्राएल का समर्थक करार दिया गया। उनके खिलाफ असंतोष अब और सुलग गया।
एक सितंबर 1969 की सुबह गद्दाफी की अगुवाई में विद्रोहियों ने राज परिवार को बंधक बना लिया। त्रिपोली को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया. गद्दाफी ने खुद को शासक घोषित किया और देश को लीबिया अरब गणतंत्र नाम दिया। पूरे घटनाक्रम को पहली सितंबर की क्रांति कहा गया। खुद को सुधारवादी कहने वाले गद्दाफी ने शुरुआत में समाजवादी नीतियां भी अपनाई, लेकिन धीरे धीरे वक्त के साथ वो कट्टर होते गए। उन्होंने अपने विरोधियों की हत्याएं करवाई, दूसरे देशों में भी उन पर हमले कराए। 1988 के लॉकरबी हमले के बाद पश्चिम से उनके रिश्ते बिगड़ते चले गए। अमेरिकी यात्री विमान में हुए बम हमले में 243 लोग मारे गए।
वर्ष 2011 के ट्यूनीशिया से शुरू हुए अरब वसंत को गद्दाफी सही तरह नहीं भांप सके। उनके देश में भी प्रदर्शन हुए। 20 अक्टूबर 2011 को गद्दाफी विरोधियों के हाथ लग गए. उनका वहीं अंजाम हुआ जो तानाशाहों का होता है और इस तरह से एक तानाशाह का खात्मा हो गया।
रिकेट्स (सूखा रोग)
रिकेट्स यानी सूखा रोग छह से पंद्रह महीने के शिशु में होने वाली हड्डïी की बीमारी है। यह ज्यादातर प्राकृतिक आहार न करने वाले बच्चों को विटामिन ए तथा डी की कमी से होता है। इस बीमारी में
पैर और हाथ की हड्डिïयां सूखने लगती है और पेट का आकार बढ़ जाता है। बच्चा कमजोर और अविकसित हो जाता है। धूप का सेवन न कराने से यह ज्यादातर होता है।
प्रवासी भारतीय बीमा योजना के तहत विदेशों में रोजगार के लिए प्रवासियों के संरक्षकों (पीओई) द्वारा विदेशगमन की अनुमति मिलने के बाद रोजगार के लिए विदेश गये भारतीय प्रवासी की मृत्यु अथवा विकलांगता पर नामित/आधिकारिक व्यक्ति को 10 लाख रूपये का जीवनबीमा दिया जाता है।
जीवनबीमा पॉलीसी दो साल अथवा रोजगार अवधि, जो अधिक हो, उस तक के लिए मान्य होगा। मृत्यु होने की दशा में वापस आने के लिए इकानॉमिक श्रेणी के हवाई टिकट की प्रतिपूर्ति भी जीवन बीमा कम्पनी के द्वारा की जाती है। इसके अलावा, कामगारों के अस्पताल में भर्ती होने की दशा में 75 हजार रूपये तथा भारत में प्रवासी कामगारों के परिवार वालों के अस्पताल में भर्ती होने पर 50 हजार रूपये की मेडिकल बीमा भी मुहैया कराई जाती है। महिला प्रवासियों को 25 हजार रूपये की मातृत्व लाभ की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ प्रवासियों को निर्धारित मानक पर कानूनी खर्च के लिए जीवनबीमा पॉलीसी में 30 हजार रूपये की सुविधा उपलब्ध है। पीबीबीवाई पॉलीसी के लिए 275 रूपये और 375 रूपये सर्विस टैक्स के साथ क्रमश: 2 और 3 साल तक प्रीमियम देना होता है।
कपिल ऋषि
कपिल को वैदिक ऋषि माना जाता है, जिन्हें अक्सर अन्य ऋषियों के साथ (विशेष रूप से आसुरी), वैदिक दर्शन की विधाओं में से एक सांख्य प्रणाली का संस्थापक माना जाता है। लेकिन वह उस मूल पुस्तक ईश्वरकृष्णकृत सांख्य-कारिका के लेखक नहीं हैं, जो दर्शन को उसकी दार्शनिक परिभाषा दोने के लिए मूल रूप से जिम्मेदार हैं।
हिन्दू स्रोतों के अनुसार, कपिल प्रथम पुरुष मनु के उत्तराधिकारी और सृष्टिï के रचयिता ब्रम्हा के पौत्र थे या विष्णु के अवतार थे। भगवद्गीता में उन्हें यौगिक सिद्ध से संबद्ध एकांतवासी बताया गया है। कपिल के सांख्य दर्शन का पूरी हिन्दू परम्परा पर काफी प्रभाव पड़ा, विशेष रूप से योग से इसकी घनिष्ठï संबद्धता के कारण, जो कपिल के संन्यासी व्यक्तित्व का प्रतिबिंब है। उदाहरणस्वरूप, सांख्य भगवद्गीता की दार्शनिक पृष्ठïभूमि के काफी बड़े हिस्से में है।
पौराणिक कथाओं में कपिल यौगिक संयम के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किये जाते हैं। कहा जाता है कि तप के कारण उनके भीतर ऐसे तीव्र ताप का आंतरिक स्रोत पैदा हो गया था जिससे सगर के 60 हजार पुत्र जलकर राख हो गए। उन्हीं के उद्धार के लिए ही सगर के वंशज भागीरथ ने कठोर तप कर स्वर्ग से गंगा को धरती पर उतारा था।
1. अप्रचलित कानूनों की पहचान करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किस समिति का गठन किया गया है?
(अ) करणी सिंह समिति (ब) आर. रामानुजम समिति (स) पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य समिति (द) गोपाल सुब्रमण्यम समिति
2. हाल ही में किसने टर्की के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है?
(अ) इशरफ तईप (ब) मोहम्मद ताबिक (स) रिसेप तईप एरडोगन (द) मोहम्मद अबादी
3. बॉलीवुड अभिनेता, जो हाल ही में इंटरपोल के अभियान टर्न बैक क्राइम (ञ्जह्वह्म्ठ्ठ क्चड्डष्द्म ष्टह्म्द्बद्वद्ग) के एंबेसडर बने?
(अ) सलमान खान (ब) आमिर खान (स) अक्षय कुमार (द) शाहरुख खान
4. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ स्वास्थ्य संधि पर हस्ताक्षर किए हैं?
(अ) चीन (ब) जापान (स)अमेरिका (द) जर्मनी
5. टॉवर नामक पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
(अ) एवन जेसिया (ब) मेहर भसीन (स) शोभा डे (द) डिक हिटिंग्टन
6. चर्चित पुस्तक लाइफ ऑफ पाई निम्नलिखित में से किस लेखक की रचना है?
(अ) पैरी एंडरसन (ब) यान मार्टेल (स) विनोद मेहता (द) पंकज मिश्र
7. निम्नलिखित में से बर्मिंघम के किस प्रसिद्ध हिंदी लेखक को 24 मार्च 2013 को डॉ. हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया?
(अ) डॉ. कृष्ण कुमार (ब) डॉ. महेंद्र किशोर वर्मा (स) प्रो. किशोर वर्मा (द) प्रो. कुमारिल सिंह
8. निम्नलिखित में से किस नवपाषाणकालीन स्थल पर ई.पू. छठी शताब्दी में चावल का उत्पादन होता था?
(अ) मेघालय की गारो पहाडिय़ों में (ब) हल्लूर, कर्नाटक क्षेत्र में (स) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश में (द) पैयमपल्ली, तमिलनाडु में
9. आखेटक एवं खाद्य संग्राहक काल के रूप में जाना जाता था?
(अ) पुरापाषाण काल (ब) मध्यपाषाण काल (स) उत्तरपाषाण काल (द) ताम्रपाषाण काल
10. आग का आविष्कार किस काल में हुआ?
(अ) नवपाषाण काल में (ब) पुरापाषाण काल में (स) ताम्रपाषाण काल में (द) मध्यपाषाण काल में
11. कृषि का प्रारंभ किस काल में हुआ?
(अ) पुरापाषाण काल में (ब) नवपाषाण काल में (स) मध्यपाषाण काल में (द) नवपाषाण काल में
12. सोहन संस्कृति किस संस्कृति का दूसरा नाम है?
(अ) पुरापाषाण संस्कृति (ब) मध्यपाषाण संस्कृति (स) नवपाषाण संस्कृति (द) ताम्रपाषाण संस्कृति
13. भारत के निम्नलिखित नवपाषाण स्थलों में से किसकी ओर सबसे पहले ध्यान गया?
(अ) लेन्मेसुरियर (ब) चिरांद (स) मेहरगढ़ (द) कोलडिहवा
14. निम्नलिखित में से कौन से नवपाषाण पशुचारक थे?
(अ) बुर्जहोम (ब) पिकलीहल (स) महागार (द) किली गुल मोहम्मद
15. भारतीय उपमहाद्वीप में दर्ज या एकत्र किए गए अधिकांश पूर्व पुरापाषाणिक पुरावशेष उपकरण किसके बने हुए हैं?
(अ) डोलामाइट (ब) क्वाटर््ज (स) रायोलाइट (द) सैण्डस्टोन
16. भारत में कलेक्टर का पद औपनिवेशिक शासन ने उधार लिया था?
(अ) इंग्लैंड से (ब) आयरलैंड से (स) आस्ट्रिया से (द) फ्रांस से
17. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है?
(अ) एक ही नागरिकता (ब) संविधान की तीन सूचियां (स) न्यायपालिका की द्वैधता (द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय
18. क्यूरी किसकी इकाई का नाम है?
(अ) पास्कल (ब) डाइन (स) अर्ग (द) जूल
19. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
20. इंद्रधनुष बनने का क्या कारण है?
(अ) वायुमंडल में सूर्य की किरणों का जल बूंदों के द्वारा परावर्तन (ब) वायुमंडल में सूर्य की किरणों का धूलकणों के द्वारा परावर्तन (स) प्रकाश का प्रकीर्णन (द) प्रकाश का धु्रवण
21. बुध ग्रह सूर्य की परिक्रमा कितने दिन में पूरी करता है?
(अ) 59 दिन (ब) 66 दिन (स) 72 दिन (द) 88 दिन
22. उत्तर भारत में औरंगजेब के विरूद्घ प्रथम संगठित विद्रोह निम्र में से किसके द्वारा किया गया?
(अ) सतनामियों के द्वारा (ब) जाटों के द्वारा (स) बुंदेलों के द्वारा (द) मराठों के द्वारा
23. पानीपत के युद्घ में बाबर के किन तोपचियों ने तोपों का संचालन किया?
(अ) उस्ताद अली ने (ब) जहीरूद्दीन ने (स) उस्ताद अली और मुस्तफा ने (द) उस्ताद अली और बदरूद्दीन
24. विषाणु संक्रमण से होने वाला रोग कौन सा है?
(अ) टाइफाइड (ब) हैजा (स) जुकाम (द) टिटेनस
25. अर्थशास्त्र की शब्दावली में, किसी देश के देशी नागरिकों द्वारा एक वर्ष में किए गए उत्पादन (माल व सेवाएं) के कुल मूल्य और प्राप्त आय को मिलाकर क्या कहा जाता है?
(अ) शुद्घ राष्ट्रीय उत्पाद (ब) सकल राष्टï्रीय उत्पाद (स) सकल राष्टï्रीय आय (द) राष्टï्रीय आय
26. डॉ. राजेंद्र प्रसाद को अंतरिम राष्टï्रपति नियुक्त किया गया था, उनका निर्वाचन किसने किया?
(अ) संसद (ब) आम जनता (स) संविधान प्रारूप समिति (द) संविधान निर्मात्री सभा
27. जब कीमतों में वृद्धि बहुत धीरे- धीरे होती है, तो इस स्थिति को क्या कहते हंै?
(अ)मुद्रा स्फीति (ब) मंद स्फीति (स)दीर्घकालीन स्फीति (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब- 1.(ब) आर. रामानुजम समिति, 2.(स) रिसेप तईप एरडोगन, 3.(द) शाहरुख खान, 4.(ब) जापान, 5.(अ) एवन जेसिया, 6.(ब) यान मार्टेल, 7.(अ) डॉ. कृष्ण कुमार, 8.(स) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश में, 9.(अ) पुरापाषाण काल, 10.(अ) नवपाषाण काल में, 11.(ब) नवपाषाण काल में, 12.(अ)पुरापाषाण संस्कृति, 13.(अ)लेन्मेसुरियर, 14.(ब)पिकलीहल, 15.(ब) क्वाटर््ज, 16.(अ) इंग्लैंड से, 17.(द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय, 18.(अ)पास्कल, 19.(अ)कैलोरी, 20.(अ) वायुमंडल में सूर्य की किरणों का जल बूंदों के द्वारा परावर्तन, 21.(द) 88 दिन, 22.(ब) जाटों के द्वारा, 23.(स) उस्ताद अली और मुस्तफा ने, 24.(स) जुकाम, 25.(ब) सकल राष्टï्रीय उत्पाद, 26.(द) संविधान निर्मात्री सभा , 27.(अ)मुद्रा स्फीति ।
भारत में सीबीआई की स्थापना प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में हुई थी, लेकिन इसकी बुनियाद 1941 में पड़ चुकी थी। ब्रिटिश इंडिया की सरकार ने स्पैशल पुलिस ऐस्टैब्लिशमैंट का गठन किया जिसका काम था युद्ध और आपूर्ति विभाग में रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करना।
द्वितीय महायुद्ध के समाप्त हो जाने के बाद भी केंद्र सरकार को इस विभाग की ज़रूरत महसूस हुई और आज़ादी के बाद 1946 में दिल्ली स्पैशल पुलिस ऐस्टैब्लिशमैन्ट ऐक्ट या डीऐसपीई लागू हुआ। फिर पहली अप्रैल 1963 को गृह मंत्रालय ने इसका नाम बदल कर सीबीआई रख दिया और इसके पहले निदेशक बने डी पी कोहली।
भारत के ग्रामीण विकास में स्वयंसेवी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है जो समुदाय और व्यक्तियों के बीच बदलाव की पहल और विशिष्ट मुद्दों के प्रत्यक्ष कार्यान्वयन के जरिए कार्य करता है। कपार्ट (लोक कार्यक्रम और ग्रामीण प्रौद्योगिकी विकास परिषद) ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के अंतर्गत कार्य करता है। आज यह संस्था भारत में ग्रामीण विकास को फैलाने में बड़ा योगदान करती है। पूरे देश में 12 हजार स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर विकास कार्यक्रमों को आरंभ किया गया है।
कपार्ट की स्थापना दो एजेंसियों को मिला कर हुई हैं -काउंसिल ऑफ एडवांसमेंट फॉर रूरल टेक्नोलॉजी (सीएआरटी) तथा पीपल्स एक्शन फॉर डेवलपमेंट (पीएआईडी)। कपार्ट 1980 के संस्था पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था मानी गई।
कपार्ट की सप्तम योजना के प्रस्तुतीकरण में स्वयंसेवी क्षेत्र की संस्थाओं को 1986 में औपचारिक पहचान मिली जब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सहायक सरकारी तथा स्वयंसेवी क्षेत्र के संगठनों के बीच सहायक समितियों के वर्गीकरण तथा सामंजस्य के लिए सहयोग किया गया।
कपार्ट ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यप्रणाली के सुधार का उद्देश्य लेकर कार्यरत है, विशेष रूप समाज के दलित तथा सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए । इसलिए गरीबी रेखा के स्तर से नीचे वाले लोगों, अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लोगों, बंधुआ मज़दूरों, अपंगों, बच्चों तथा स्त्रियों को प्रमुखता देना कपार्ट का प्रमुख उद्देश्य है।
प्रकाश चक्र
वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित भाग को बांटती है। पृथ्वी के परिभ्रमण की दिशा पश्चिम से पूर्व है। जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रम करती है, वह दीर्घवृत्तीय है। अत: 3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी अपेक्षाकृत कम हो जाती है, जिस उपसौरिक की स्थिति कहते हैं। यह दूरी 9.15 करोड़ मील है। इसके विपरीत उत्तरायण की स्थिति में 4 जुलाई को पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है, इसको अपसौरिक कहते हैं। यह दूरी 9.45 करोड़ मील होती है।
भारत का अध्ययन कार्यक्रम(एसआईपी) के अंतर्गत प्रवासी भारतीय युवाओं को भारत के इतिहास, विरासत, कला, संस्कृति, सामाजिक राजनैतिक, आर्थिक विकास आदि से परिचित कराने के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों मे लघु अवधि के पाठ्यक्रम कराए जाते हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अऩुसंधान और शैक्षणिक और शैक्षणिक अनुकूलन पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है। भारत सरकार इस कार्यक्रम के तहत आवास, भोजन स्थानीय परिवहन, पाठ्यक्रम शुल्क और इकॉनोमी क्लॉस के लिए जहाज के टिकट की कीमत का 90 प्रतिशत वहन करती है। भारतीय दूतावासों द्वारा इस कार्यक्रममें भागीदारी करने वाले युवाओं को वीजा दिये जाते हैं।
पहले भारत का अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर 2012 से 23 अक्टूबर 2012 तक पुणे स्थित सिमबोयसिस विश्वविद्यालय में किया गया था। इस कार्यक्रम मे चार देशों त्रिनिडाड और टोबेको, मलेशिया, फिजी और दक्षिण अफ्रीका से भारतीय मूल के 9 युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। भारत को जाने कार्यक्रम समान ही भारत का अध्ययन कार्यक्रम में ही प्रवासी युवाओं को शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा देश से जोडऩे की आपार संभावनाएं हैं। दूसरे भारत का अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन एक नवम्बर 2013 से 28 नवंबर 2013 तक पुणे स्थित सिमबोयसिस विश्वविद्यालय में किया गया और इसमें भारतीय मूल के 14 युवाओं ने भाग लिया।
31 अगस्त वर्ष 1957 ईसवी को मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। मलेशिया की जनता 13वीं शताब्दी से धीरे-धीरे इस्लाम धर्म स्वीकार करने लगी । 16वीं शताब्दी के आरंभ में पुर्तगाली नाविक एल्बोकर्क के इस देश में प्रविष्ट होते ही इस देश में यूरोप का प्रभाव बढऩे लगा। 17वीं शताब्दी में हालैंड ने मलेशिया पर नियंत्रण कर लिया और इस देश को अपना उपनिवेश बना लिया। वर्ष 1824 ईसवी में ब्रिटेन और हालैंड के मध्य होने वाले एक समझौते के आधार पर मलेशिया को ब्रिटेन और इन्डोनेशिया को हालैंड के हवाले कर दिया गया। ब्रिटेन का मलेशिया पर क़ब्ज़ा इस देश के स्वतंत्र होने तक जारी रहा।
मलेशियाई फेडरेश्न जिसका राजशाही व्यवस्था के अंतर्गत संचालन होता है, दक्षिणी चीन सागर द्वारा दो अलग अलग भागों में विभाजित है मलेशिया का क्षेत्रफल लगभग तीन लाख तीस हज़ार वर्गकिलोमीटर है और थाईलैंड तथा इन्डोनेशिया इसके पड़ोसी देश हैं।
27 जुलाई 1950 को कम्युनिस्ट उत्तर कोरिया के सैनिकों ने 38 देशांश पार करते हुए दक्षिण में कब्जा जमाना शुरू किया। कुछ ही दिनों में उन्होंने पूरे देश को अपने कब्जे में ले लिया। यह एक जंग की शुरुआत थी जो 37 महीने चली। अलग-अलग आंकड़ों के मुताबिक करीब 45 लाख लोग इसमें मारे गए। वर्ष 1910 से 1945 के दौरान दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान के कोरिया पर कब्जे के बाद से यह बंटा हुआ है। 38 डिग्री देशांश के ऊपर का हिस्सा सोवियत संघ के नियंत्रण में था और दक्षिणी हिस्सा अमेरिका के।
अगस्त 1948 में सियोल में कोरिया गणतंत्र की घोषणा की गई। इसकी प्रतिक्रिॉया में उत्तर में जनरल किम इल सुंग ने 9 सितंबर को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोरिया बनाया। 38 डिग्री देशांश से ऊपर उत्तरी कोरिया के आक्रमण के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के दबाव के कारण जुलाई 1950 में दक्षिण कोरिया को मदद दी। 20 देशों के 40 हजार सैनिक कोरिया भेजे गए। जिनमें से 36 हजार अमेरिकी सैनिक थे। रुख पलटता दिखा जब गठबंधन सेना ने जल्द ही पूरे प्रायद्वीप पर करीब करीब कब्जा कर लिया। 15 सितंबर 1950 के दिन अमेरिकी जनरल डगलस मैक आर्थर्स के नेतृत्व में गठबंधन सेना बंदरगाह शहर इंचेओन के नजदीक पहुंची और उत्तरी हिस्से को असलहा और सामान पहुंचाने वाले ठिकाने पर कब्जा कर लिया। इसके कुछ समय बाद सियोल को गठबंधन सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया और अक्टूबर मध्य तक प्योंगयांग। युद्ध खत्म होता दिखने लगा लेकिन तभी चीन ने अपनी सेना उत्तर कोरिया की मदद के लिए भेज दी। अक्टूबर के बीच चीनी घुसपैठ शुरू हुई। वर्ष 1951 की जनवरी में चीनी उत्तर कोरिया ने बड़े हमले शुरू किए। चार लाख चीनी और एक लाख उत्तर कोरियाई सैनिकों ने गठबंधन सेना को पीछे धकेल दिया। उसी साल अप्रैल में जनरल मैकआर्थर को हटा कर जनरल मैथ्यू बी रिजवे को गठबंधन सेना का प्रमुख बनाया गया। उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच युद्ध से पहले तय की गई सीमा पर उत्तर और दक्षिण की पार्टियां 1951 के मध्य तक अड़ गई। इसके बाद गठबंधन सेना और विपक्षी सेना अड़ी रही जो 1953 की गर्मियों तक चली।
तीन साल चले युद्ध में यूएन अमेरिकी युद्धक विमान करीब 10 लाख बार उड़े। कुल मिला कर अमेरिकी सैनिकों ने साढ़े चार लाख टन बम और नेपाम (विस्फोटक पेट्रोलियम जेली) उत्तर कोरिया पर फेंके। देश के अधिकतर बड़़े शहर खाक हो गए। 1953 में जब गठबंधन सेना कोरिया से पीछे हटी तो कई हजार लोग मारे चुके थे। माना जाता है कि युद्ध के दौरान करीब पांच लाख सैनिक मारे गए. चार लाख चीनी। 1953 के अप्रैल से मई की शुरुआत के बीच दोनों कोरिया के बीच सैनिकों की अदला बदली हुई। साल के आखिर तक कई और युद्ध बंदी रिहा किए गए। ं10 जुलाई 1951 को युद्ध विराम होने के दो साल बाद पनमुंजोम समझौता हुआ। प्रायद्वीप का बंटवारा 30 डिग्री देशांश पर सीमेंट से बना दिया गया। दोनों देशों में शांति समझौता अभी तक नहीं हुआ है। आज भी 38 डिग्री देशांश की सीमा सबसे कड़ी चौकसी वाला इलाका है। 1953 के युद्ध विराम के बाद उत्तर और दक्षिण के बीच करीब ढाई सौ किलोमीटर लंबी और चार किलोमीटर चौड़ा असैनिक क्षेत्र है। हर वक्त इसके दोनों तरफ सैनिक तैनात रहते हैं।
1. निम्नलिखित में से निरु और नीमा ने किसका पालन-पोषण किया था?
(अ) गुरुनानक (ब) रामानंद (स) कबीर (द) तुलसीदास
2. जब आप कंप्यूटर को ऑन करते हैं, बूट रूटीन यह टेस्ट परफॉर्म करती है?
(अ) रैम टेस्ट (ब) मैमोरी टेस्ट (स) डिस्क ड्राइव टेस्ट (द) पावर ऑन सेल्फ टेस्ट
3. वर्ड में डॉक्यूमेंट में किसी शब्द या वाक्यांश को ढूंढने का सबसे तेज और आसान तरीका कौन सा कमाण्ड यूज करना है?
(अ) रिप्लेस (ब) फाइण्ड (स) सर्च (द) लुकअप
ा है?
(अ) यूजर, जो स्क्रीन पर देखता है और उनके साथ कैसे इंटरएक्ट करता है (ब) ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर कमाण्ड को कैसे रिस्पाण्ड करता है (स) साधन, जिसके द्वारा यूजर कंप्यूटर पर पेरिफेरल डिवाइसेस के साथ इंटरएक्ट करता है (द) कंप्यूटर के लिए उपलब्ध मॉनीटर
4. निम्नलिखित में से कौन सी कृषि करने की प्रक्रिया पर्यावरण संरक्षण में सहायक है?
(अ) जैविक खेती (ब) शिफ्टिंग खेती (स) अधिक उपज वाली किस्म की खेती (द) ग्लास हाउस में पौधे लगाना
5. जैव सुरक्षा का कार्टाजेना प्रोटोकाल निम्नलिखित केंद्रीय मंत्रालयों में से कौन कार्यान्वित करता है?
(अ) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (ब) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (स)पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (द) रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
6. हाल ही में इंद्रा गांधी की हत्या से संबंधित कौन-सी फिल्म पर रोक लगा दी गई है?
(अ) कौम दे हीरे (ब) कतियाबाज (स) ऑपरेशन ब्लू स्टार (द) किक
7. ग्लोबल ब्रेन प्रोजेक्ट पर निम्नलिखित में से कौन-सी सॉफ्टवेयर कंपनी कार्य कर रही है?
(अ) गूगल (ब) याहू (स) माइक्रोसॉफ्ट (द) इनमें से कोई नहीं
8. वस्त्र मंत्रालय ने किस ई-कॉमर्स कंपनी से हथकरघा उद्योग के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म बनाने के लिए समझौता किया है?
(अ) गूगल (ब) फ्लिप्कार्ट (स) स्नेप डील (द) माइक्रोसॉफ्ट
9. गरीब परिवारों को डेबिट कार्ड किस सरकारी योजना के द्वारा प्रदान किये जाएंगे?
(अ) अन्नपुरण योजना (ब) प्रधानमंत्री जन धन योजना (स) स्वावलंबन (द) स्वाभिमान
10. किस मुगल बादशाह ने अपने पुत्र का नाम सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के नाम पर रखा?
(अ) औरंगजेब (ब) शाहजहां (स) अकबर (द) कोई नहीं
11. आगरा में एक चित्रण शाला की स्थापना किसने करवाया था?
(अ) अकबर (ब) शाहजहां (स) औरंगजेब (द) जहांगीर
12. निर्गुण भक्त कबीरदास की भाषा को क्या क्या कहा जाता था?
(अ) ब्रजभाषा (ब)अवधी (स) राजस्थानी (द) सधुक्कड़ी
13. खुरपका व मुंहपका जैसे रोग निम्नलिखित में से किसमें पाया जाता है?
(अ) बिल्लियां और कुत्ते (ब) गाय-भैंस (स) कुक्कुट (द) मानव
14. निम्नलिखित प्राणियों में से किसमें त्वचा द्वारा श्वसन होता है?
(अ) उडऩ मीन (ब) समुद्री घोड़ा (सी-हार्स) (स) मेंढक (द) गिरगिट
15. निम्नलिखित में से कौन सा कीट के शरीर से निकला स्राव है?
(अ) मोती (ब) मूंगा (स) लाख (द) गोंद
16. निम्नलिखित में कौन बायो डीजल पौधा है?
(अ) जावा घास (ब) रतनजोत (स) गुग्गुल (द) रोशा घास
17. चमगादड़ों द्वारा परागण कहलाता है?
(अ) एंटोमोफिली (ब) ऐनीमोफिली (स) ऑर्निथोफिली (द) चिरेप्टरोफिली
18. खानों में विस्फोटों का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है?
(अ) हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिलना (ब) ऑक्सीजन और ऐसीटिलीन का मिलना (स) मिथेन का हवा से मिलना (द) कार्बन डाइ ऑक्साइड का एथिल से मिलना
19. निम्नलिखित में से कौन सी घटना पहले हुई थी?
(अ) एल्बर्ट आइंस्टीन ने सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत प्रस्तुत किया (ब) मेक्स फ्लैंक के क्वांटम सिद्धांत प्रस्तुत किया (स) गुग्लीएल्मो मार्कोनी ने प्रथम बेतार संकेत भेजे (द) राइट बंधुओं ने सफलतापूर्वक विमान उड़ाया
20. एस्पिरीन का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) मेथिल सैलिसिलेट (ब) हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट (स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड (द) ऐल्किल सैलिसिलिक एसिड
21. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में कौन सा तत्व होता है?
(अ) कार्बन (ब) आयरन (स) नाइट्रोजन (द) ऑक्सीजन
सही जवाब-1.(स)कबीर, 2.(स)डिस्क ड्राइव टेस्ट, 3.(ब)फाइण्ड 4.(अ) यूजर, जो स्क्रीन पर देखता है और उनके साथ कैसे इंटरएक्ट करता है, 5.(अ) जैविक खेती, 6.(स)पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, 7.(अ)कौम दे हीरे, 8.(अ)गूगल, 9.(ब)फ्लिप्कार्ट, 10.(ब)प्रधानमंत्री जन धन योजना, 11.(स)अकबर, 12.(द)जहांगीर, 13 (द)सधुक्कड़ी, 14.(स) कबीर, 15.(ब) समुद्री घोड़ा (सी-हार्स), 16.(स) लाख, 17.(ब) रतनजोत, 18.(द) चिरेप्टरोफिली, 19.(स) मिथेन का हवा से मिलना, 20.(ब) मेक्स फ्लैंक के क्वांटम सिद्धांत प्रस्तुत किया, 21. (स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड , 22(द) ऑक्सीजन ।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) 50 साल का होने जा रहा है। यूरोपीय संघ के ज्यादातर देश इसके सदस्य हैं। संघ के अलावा जर्मनी और फ्रांस इसे वित्तीय मदद देते हैं। इन 50 बरसों ने इस संस्था ने कई सफलताएं देखीं।
सैटेलाइट सीओएस-बी के साथ ईएसए ने अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत की। यह 1975 से 1982 तक चला। इसका नाम कॉसमिक रे सैटेलाइट पर पड़ा। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में गामा किरणों के बारे में पता लगाना था। जब रेडियोधर्मी तत्व विघटित होते हैं, तो गामा किरणें निकलती हैं। साल 1985 में, ईएसए ने अंतरिक्ष में बड़ी धूम मचाई। इसके जिएटो स्पेसक्राफ्ट ने हेली कॉमेट के बारे में भी रिसर्च की, जो हर 76 साल पर धरती का चक्कर लगाता है। इस कॉमेट के बारे में इतालवी पेंटर जिएटो डी बोंडोन ने 14वीं सदी में बताया था।
पांच साल बाद 1990 में ईएसए ने उलिसेस यान भेजा, जिसका काम सूरज का परीक्षण करना था। यह सूरज के धु्रवों, उसके चुंबकीय गुणों और सौर पवन के बारे में जानना चाहता था। यह प्रोजेक्ट अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ किया गया।नासा के साथ ही एक दूसरा प्रोजेक्ट में हबल टेलिस्कोप है। पिछले दो दशक में हबल टेलिस्कोप ने शानदार तस्वीरें भेजी हैं। यह अभी भी काम कर रहा है और 2018 तक काम करता रहेगा। इस दौरान कुछ और तस्वीरें आने की उम्मीद है। यूरोपीय अंतरिक्ष का अड्डा फ्रेंच गुयाना के कौरू में है, जहां से रोकेट छोड़े जाते हैं, लेकिन 1997 में इसे बड़ी नाकामी हाथ लगी, जब आरियाना रॉकेट का प्रक्षेपण नाकाम हो गया। सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से यह विखंडित हो गया। अमेरिकी एजेंसी के साथ मिल कर ईएसए बड़े अंतरिक्ष प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। लगभग 18 साल की यात्रा के बाद हुइजेन्स यान शनि ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन पर उतरा। इसने 2005 में टाइटन की तस्वीरें लीं और कुछ रासायनिक प्रतिक्रियाएं भी कीं।
इससे पहले यूरोपीय स्पेस एजेंसी लाल ग्रह यानि मंगल पर भी पहुंच चुकी है। इसने 2003 में पहला मंगल प्रोजेक्ट शुरू किया। यह वहां पानी ढूंढने की कोशिश कर रहा है और यह काम अब भी चल रहा है। क्रियोसैट नाम के यान से धु्रवीय बर्फ की मोटाई नापने की कोशिश की गई, लेकिन नेविगेशन में गड़बड़ी की वजह से सैटेलाइट अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई और 2005 में क्रैश होकर आर्कटिक सागर में जा गिरी । उम्मीद जताई जा रही है कि गैलेलियो से बिलकुल सटीक नेविगेशन आंकड़े जुटाए जा सकते हैं। समझा जाता है कि यह यूरोपीय उपकरण अमेरिकी सिस्टम से भी बेहतर है। गैलेलियो ईएसए और यूरोपीय संघ का संयुक्त प्रोजेक्ट है, जिसमें कई उपग्रह शामिल हैंरडार की मदद से सैटेलाइट धरती को 700 किलोमीटर की ऊंचाई से परखती हैं। इसके आंकड़े आसानी से उपलब्ध हैं। इन आंकड़ों से खराब मौसम के बारे में पहले से अनुमान लगाया जा सकता है । ईएसए ने 2008 में अपनी अंतरिक्ष प्रयोगशाला कोलंबस भेजी, जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से जुड़ गई। इस प्रयोगशाला में अंतरिक्ष वैज्ञानिक दुनिया भर की गुत्थियों को सुलझाने की कोशिश में लगे हैं। रोसेटा नाम के प्रोजेक्ट के तहत 10 साल की उड़ान भरने के बाद यह यान अपना एक लैंडर 67पी/चुरयुमोव-गेरासिमेंको पर उतारेगा। यह एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है।
गैलइम आर्सेनाइड
गैलइम आर्सेनाइड दो धातुओं गैलइम और आर्सेनिक का योग है। यह एक महत्वपूर्ण पदार्थ है , जिसका प्रयोग अद्र्धचालक पदार्थ जैसे सूक्ष्म तरंग माइक्रोप्रोसेसर, अवरक्त प्रकाश , सत्सर्जक डायोड, लेजर डायोड और फोटोसेल बनाने में होता है।
अजरबैजान गणराज्य पश्चिमी एशिया में कैस्पियन सागर के तट पर स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल 86 हजार 600 वर्ग किलोमीटर है और ईरान, अरमनिस्तान, जार्जिया और रूस इसके पड़ोसी देश हैं। 30 अगस्त वर्ष 1991 को अजरबैजान गणराज्य ने रूस से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
यह धरती तीसरी शताब्दी ईसवी के आरंभ में ईरान की सासानी शासन श्रंृखला के नियंत्रण में आई और इतिहास के अधिकतर समय में यह धरती ईरान का भाग थी। 19वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ में रूस में ज़ार शासकों के विस्तारवाद के कारण, ईरान और रूस के मध्य भीषण युद्ध हुए जिसमें ईरान को पराजय हाथ लगी और परिणाम स्वरूप उत्तरी अजरबैजान का भाग गुलिस्तान समझौते के आधार पर 1918 में रूस के अतिग्रहण में चला गया किन्तु इसकी स्वाधीनता को दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि अजरबैजान सोवियत संघ के एक गणराज्य में परिवर्तित हो गया।
वर्ष 1980 के दशक में सोवियत संघ के विघटन के बाद अजरबैजान गणराज्य और इसी प्रकार अरमनी आबादी वाले कऱह बाग़ क्षेत्र में स्वाधीनता की लहर तेज़ हो गयी। अजरबैजान गणराज्य ने 30 अगस्त वर्ष 1991 में रूस से अपनी स्वाधीनता की आधिकारिक घोषणा कर दी जिसके बाद उसके पड़ोसी देश अरमनिस्तान से कऱह बाग़ क्षेत्र को लेकर विवाद बढ़ गये और इसके लिए कई बार झड़पें भी हुई और यह विवाद यथावत जारी है।
बहादुरपुर का युद्घ
बहादुरपुर का युद्ध (24 फरवरी 1658) को हुआ था। बहादुरपुर का युद्ध भारत के मुगल बादशाह शाहजहां (शासनकाल, 1628-57/58) के बेटों के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई का निर्णय करने में सहायक रहा।
वर्ष 1657 में शाहजहां के बीमार पडऩे पर उनके चारों पुत्र-दारा शिकोह, शाह शुजा, औरंगजेब और मुराद बख्श, सत्ता के लिए लडऩे लगे। दूसरे पुत्र शुजा ने तुरंत स्वयं को बंगाल का स्वतंत्र प्रशासक घोषित कर दिया। दारा के पुत्र सुलेमान शिकोह ने शुजा को उत्तर प्रदेश में वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) के पूर्वोत्तर में 8 किमी दूर स्थित बहादुरपुर में हरा दिया। सुलेमान शिकोह को बाद में उनके चाचा औरंगजेब ने कैद करके फांसी दे दी।
औरंगजेब ने 1658 में शाहजहां को कैद कर एक महीने बाद स्वयं को बादशाह घोषित कर दिया। उन्होंने दारा, मुराद और शुजा (जो फरार होकर 1660 में म्यांमार, भूतपूर्व बर्मा चले गए और वहीं उनका निधन हुआ) को भी हराया।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा की स्थापना एक ऐसी असैनिक एजेंसी के रूप में की गई जिस पर अमेरिका की अंतरिक्ष संबंधी सभी गतिविधियों का संयोजन करने का जिम्मा था। माना जाता है कि नासा की स्थापना करने की प्रेरणा अमेरिका को सोवियत संघ की इस क्षेत्र में बढ़त से मिली। 4 अक्टूबर, 1957 को सोवियत संघ ने अपना पहला उपग्रह स्पूतनिक 1 लॉन्च किया था। बास्केटबॉल के आकार का यह उपग्रह 98 मिनट में धरती का एक चक्कर लगा सकता था। स्पूतनिक की ऐसी ही कई उपलब्धियों ने अमेरिका को हैरान भी किया और थोड़ा असहज भी। ऐसे में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में सोवियत संघ के मुकाबले आगे बढऩे के मकसद से अमेरिका ने नासा की स्थापना का कदम उठाया।
3 नवंबर, 1957 को रूस ने लाइका नाम के कुत्ते के साथ स्पूतनिक 2 अभियान लॉन्च किया। इसके अगले ही महीने अमेरिका ने भी वैनगार्ड नाम का अपना उपग्रह भेजने की कोशिश की। मगर टेकऑफ के कुछ ही समय बाद इसमें विस्फोट हो गया। 31 जनवरी, 1958 को एक्सप्लोरर 1 नाम के अमेरिकी सैटेलाइट के धरती की कक्षा में प्रक्षेपण के साथ ही अमेरिका को पहली सफलता मिली। इस सफलता से उत्साहित होकर, उसी साल जुलाई की 29 जुलाई 1958 को कांग्रेस ने नासा की स्थापना के लिए विधेयक पास किया था। इससे अंतरिक्ष विज्ञान में हमेशा आगे रहने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को स्थापित किया गया। तब से लेकर आज तक दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसी के रूप में नासा ने कई अंतरिक्ष अभियान सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। हमारे सौर मंडल और पूरे ब्रह्मांड के बारे में नासा के कई अभियानों के जरिए ही नई जानकारियां मिली हैं। इसके अलावा एजेंसी ने धरती का चक्कर लगाने वाले कई उपग्रहों को सफलता से प्रक्षेपित कर मौसम की जानकारी, उसकी भविष्यवाणी और वैश्विक सूचना और संचार के क्षेत्र में भी भारी योगदान दिया है।
अफ्रीकी राइनोज़ एक संकटग्रस्त प्राणी है, जिसकी संख्या अवैध शिकार की वजह से दिन ब दिन कम होती जा रही है। वर्ष 1977 से राइनोज़ के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध लगने के बावजूद उसके सींगों के लिए उसका शिकार किया जा रहा है। चीन जैसे कुछ एशियाई देशों में इसके सींगों की मांग बहुत ज्यादा है जहां इसका इस्तेमाल परंपरागत औषधि के लिए किया जाता है। चीन में संपन्नता के चिन्ह के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
अफ्रीकी राइनोज़ का 80 प्रतिशत दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। प्रत्योक राइनो 1 टन से अधिक वजन का होता है। क्रूगर नेशनल पार्क में 8 हजार 400 से 9 हजार 600 सफेद राइनोज़ और दो हजार काले राइनोज़ पाए जाते हैं। अनुमान के अनुसार, 1960 के दशक में अफ्रीका में 65 हजार काले राइनोज़ पाए जाते थे और केवल पांच-छह दशकों में ही उनकी संख्या में इतनी भयावह गिरावट हो गई है। इसे देखते हुए दक्षिण अफ्रीका सरकार ने एक योजना बनाई है। इस योजना के अंतर्गत राइनोज़ को शिकारियों से बचाने के लिए क्रूगर नेशनल पार्क के 500 राइनोज़ को उन सुरक्षित जगह में ले जाकर रखा जाएगा जहां शिकार की इस तरह की गतिविधियां कम होती हैं।
दीन-ए-इलाही नाम से मुगल सम्राट अकबर ने एक नया धर्म बनाया जिसमें सभी धर्मों के मूल तत्वों को डाला, इसमे प्रमुखता हिंदू एवं इस्लाम धर्म थे। इनके अलावा पारसी, जैन एवं ईसाई धर्म के मूल विचारों को भी शामिल किया। हालांकि इस धर्म के प्रचार के लिए उसने ज्यादा कुछ नही किया केवल आपने विश्वस्त लोगों को ही इसमें शामिल किया।
कहा जाता है कि अकबर के अलावा केवल राजा बीरबल ही मृत्यु तक इस के अनुयायी थे। दबेस्तान-ऐ-मजहब के अनुसार अकबर के पश्चात केवल 19 लोगों ने एस धर्म को अपनाया। कालांतर में अकबर ने एक नए पंचांग की रचना की जिसमें की उसने एक ईश्वरीय संवत को आरम्भ किया जो अकबर की राज्याभिषेक के दिन से प्रारम्भ होती था। उसने तत्कालीन सिक्कों के पीछे अल्लाहु-अकबर लिखवाया जो अनेकार्थी शब्द था। अकबर का शाब्दिक अर्थ है महान और अल्लाहु-अकबर शब्द के दो अर्थ हो सकते थे-अल्लाह महान हैं या अकबर ही अल्लाह हैं। दीन-ऐ-इलाही सही मायनो में धर्म न होकर एक आचार सहिंता समान था। इसमें भोग,घमंड,निंदा करना या दोष लगाना वर्जित थे एवं इन्हे पाप कहा गया। दया,विचारशीलता,और संयम इसके आधार स्तम्भ थे।
क्या है कैपिटल गेंस
कैपिटल गेंस तब होता है जब इनवेस्टर किसी असेट को प्रॉफिट पर सेल करता है। इनकम टैक्स लॉ में कैपिटल असेट्स को डिफाइन किया गया है और कहा गया है कि इनवेस्टर को शॉर्टर लॉन्ग टर्म गेंस पर लागू टैक्स देना होगा। कैपिटल असेट के होल्डिंग पीरियड से उसके क्लासिफिकेशन के बारे में पता चलता है। इनवेस्टर्स को किसी फाइनैंशल ईयर के सभी कैपिटल गेंस को बही खाते में दर्ज करना होता है और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से पहले उस पर लागू टैक्स पेमेंट करना होता है।
कैपिटल गेंस टैक्स कैपिटल असेट की सेल पर देना होता है। यह टैक्स रेट और असेट के मिनिमम होल्डिंग पीरियड पर डिपेंड करता है। अगर किसी असेट की सेल पर गेंस होता है तो उस पर टैक्स की देनदारी बनती है। टैक्स लायबिलिटी का पता लगाने के लिए फाइनैंशल ईयर के सभी ट्रांजैक्शन को ऐड करना होता है। मल्टीपल ट्रांजैक्शन में फर्स्ट इन फर्स्ट आउट रूल लागू होगा, मतलब जो असेट पहले खरीदा गया है वह पहले बिका माना जाएगा। जो इंडिविजुअल्स टैक्स परपज से अपने अकाउंट का ऑडिट कराते हैं उनको कैपिटल गेंस टैक्स अडवांस टैक्स के तौर पर चुकाना होता है। बाकी मामलों में यह इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग से पहले सेल्फ असेसमेंट टैक्स के तौर पर चुकाया जाता है। कैपिटल लॉस को कैपिटल गेंस से सेट ऑफ किया जा सकता है। लेकिन इसके जरूरी हेै कि रिटर्न टाइम पर भर गया हो। रिटर्न फाइल करने में देरी होने पर वह इसका फायदा नहीं ले पाएगा। जिन मामलों में एसटीटी चुकाया जाता है, उनमें टैक्स रेट जीरो या बहुत कम होता है। इनवेस्टर के लिए एसटीटी पेमेंट का प्रूफ रखना जरूरी है।
1. किस राज्य ने शराब के विभिन्न चरणों पर पूर्ण निषेध प्रस्ताव की घोषणा की है?
(अ) गुजरात (ब) केरल (स) सिक्किम (द) बिहार
2. यू.आर. अनंतमूर्ति का हाल ही में निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
(अ) कला (ब) योग (स) साहित्य (द) संगीत
3. एसासिनेशन ऑफ राजीव गांधी, एन इनसाइड जॉब पुस्तक के लेखक कौन है?
(अ) फराज अहमद (ब) विनोद मेहता (स) सोनिया गांधी (द) राहुल गांधी
4. रोटा वाइरस किस बीमारी को फैलाता है?
(अ) पोलियो (ब) काला अजर (स) दस्त की बीमारी (द)जेपनीस एंसेफिलिटीस
5. महारत्न शब्द का संबंध किससे है?
(अ) सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से (ब) सार्वजनिक क्षेत्र से (स) सहकारी इकाईयों से (द) निजी क्षेत्र के बड़े उद्योगों से
6. स्लेट, पेंसिल कहां बनती है?
(अ) मुरादाबाद (ब) मंदसौर (स) रतलाम (द) भदोही
7. केरल के समुद्री तट पर कौन सा परमाणु खनिज पाया जाता है?
(अ) बेरीलियम (ब) यूरेनियम (स) थोरियम (द) मोनोजाइट
8. निम्नलिखित राज्यों के जोड़ों में से कौन सा भारत में खनिज तेल उत्पन्न करता है?
(अ) असम-पश्चिम बंगाल (ब) असम-पश्चिम बंगाल (स) ओडिशा-पश्चिम बंगाल (द) ओडिशा-गुजरात
9. निम्नलिखित में से कौन सा लौह क्षेत्र है?
(अ) सीवान (ब) झरिया (स) कुद्रेमुख (द) सिंहभूम
10. भारत निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्पादन में आत्मनिर्भर है?
(अ) टिन (ब) चांदी (स) सोना (द) ग्रेफाइट
11. नागदा निम्नलिखित में से किसके उत्पादन के केंद्र के रूप में जाना जाता है?
(अ) इस्पात (ब) ऑटोमोबाइल (स) विस्कोस स्टेपिल रेशा (द) विद्युत मोटर
12. निम्नलिखित में से किस एक में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या अधिकतम है?
(अ) अंडमान और निकोबार (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) असम (द) मेघालय
13. निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और उत्तरधु्रवीय में परिवर्तित होती है?
(अ) कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क (ब) नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क (स) नियोरा राष्ट्रीय पार्क (द) नामदफा राष्ट्रीय पार्क
14. निम्नलिखित में से कौन सा एक राष्ट्रीय पार्क भारत में सर्वप्रथम स्थापित किया गया?
(अ) बांदीपुर (ब) कॉर्बेट (स) वेल्वादर (द) पेरियार
15. निम्नलिखित में से किस एक राज्य में रंगनाथित्तु पक्षी अभयारण्य स्थित है?
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्रप्रदेश
16. सारी दुनिया में वह कौन सा एक ऐसा प्राणी है जिसके जन्म से ही सींग होते हैं?
(अ) इकसिंगा (ब) चिंगारा (स) जिराफ (द) बैल
17. भारत में सबसे ऊंचा शिव मंदिर कौन सा है?
(अ) श्री विश्वनाथ मंदिर (ब) वृहदेश्वर मंदिर (स) एरावतेश्वर मंदिर (द) नटराज मंदिर
18. अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन जिसे इंटरपोल के नाम से भी जाना जाता है, का मुख्यालय कहां है?
(अ) लियौंस, फ्रांस (ब) बीजिंग, चीन (स) दमिश्क, सीरिया (द)बर्न, स्विटजरलैंड
19. निम्नलिखित में से किस देश में महिलाओं में जीवन प्रत्याशा सबसे ज्यादा है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश
20. परखनली शिशु उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था?
(अ) एन्रीको फर्मी और फ्रेड हॉयल (ब) लिनस पाउलिंग और लाइस मिट्नर (स) राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने (द) रॉबर्ट वाटसन-वाट और सत्येन्द्र नाथ बसु
21. चाक का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) कैल्शियम सल्फेट (ब) कैल्शियम कार्बोनेट (स) कैल्शियम हाइड्राक्साइड (द) बोरेक्स
22. सबसे विषैला भारतीय सर्प कौन सा है?
(अ) किंग कोबरा (ब) टाइगर (स) हीलोडर्मा (द) अजगर
23. माइक्रोफोन का आविष्कार निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने किया था?
(अ) माइकल फैराडे (ब)जॉर्ज एस. ओम (स)चाल्र्स व्हीट स्टोन (द) एफ.बी. मोर्स
24. पाकिस्तान की सरकार ने बलूचिस्तान में बने ग्वादर बंदरगाह की देखरेख का जिम्मा किस देश को सौंपा है?
(अ) बांग्लादेश (ब) अफगानिस्तान (स) भारत (द) चीन
25. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) त्रिपाद (ब) दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द) साहुल
26. वेत कोयला निम्नलिखित में से क्या है?
(अ)यूरेनियम (ब)जल विद्युत (स) बर्फ (द) हीरा
27. तेल का एक बैरल लगभग कितने लीटर के बराबर होता है?
(अ)105 लीटर (ब)159 लीटर (स)185 लीटर (द) 197 लीटर
28.बदरीनाथ उत्तराखंड का प्रसिद्घ तीर्थ है, जो चार धामों में से एक है। इस नगर के मध्य में कौन सी नदी बहती है?
(अ) नर्मदा (ब) सतलुज (स) अलकनंदा (द) भागीरथी
29. प्रथम विश्वयुद्घ के दौरान मुस्लिम लीग जो अब तक ब्रिटिश सरकार के प्रति निष्ठïावान रही थी, क्यों सरकार की युद्घनीति की आलोचक बन गई?
(अ) ब्रिटिश सरकार द्वारा टर्की के विरूद्घ युद्घ की घोषणा के कारण (ब) युद्घ के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा कांग्रेस को अधिक महत्व देने के कारण (स) क्योंकि कांग्रेस सरकार की युद्घ नीति की समर्थक थी (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही जवाब-1.(ब)केरल, 2.(ब)योग, 3.(अ)फराज अहमद, 4.(स)दस्त की बीमारी, 5.(अ)सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से, 6.(ब) मंदसौर, 7.(द) मोनोजाइट, 8.(ब)असम-पश्चिम बंगाल, 9.(स) कुद्रेमुख, 10.(द) ग्रेफाइट, 11.(स)विस्कोस स्टेपिल रेशा, 12.(स) असम, 13.(अ) कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क, 14.(ब) कॉर्बेट, 15.(स)कर्नाटक, 16.(स) जिराफ, 17.(अ) श्री विश्वनाथ मंदिर, 18.(अ) लियौंस, फ्रांस, 19.(ब) जापान, 20.(स) राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने, 21.(ब) कैल्शियम कार्बोनेट, 22.(अ) किंग कोबरा, 23.(स)चाल्र्स व्हीट स्टोन, 24.(द)चीन, 25.(ब)दर्श रेखक, 26.(ब)जल विद्युत, 27.(ब)159 लीटर, 28. (स) अलकनंदा , 29.(अ) ब्रिटिश सरकार द्वारा टर्की के विरूद्घ युद्घ की घोषणा के कारण।
कच्चतीवू द्वीप इस समय चर्चा में है। 40 साल पहले जब भारत ने एक समझौते के तहत कच्चतीवू द्वीप श्रीलंका को दिया था तो उसे अंदाजा नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आ सकता है। जब इसी द्वीप के कारण दोनों के बीच संबंधों में खटास आ जाएगी। साथ ही मछुआरों को इसी द्वीप के कारण परेशानियां झेलनी होगी। 1974 में एक समझौते के तहत कच्चतीवू श्रीलंका को दिया गया था। यह सत्तान्तरित है और सीमा की तरह उपयोग में आता है। मछली पकडऩे के चक्कर में भारतीय मछुआरे कच्चतीवू द्वीप के पास चले जाते हैं। ऐसे में श्रीलंकाई नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती है।
कुछ साल पहले तमिलनाडु विधानसभा ने जयललिता द्वारा पेश एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि भारत सरकार को कच्चतीवू द्वीप को वापस लेने के लिए कदम उठाने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु की मुख्यमत्री जे. जयललिता और उनके धुर विरोधी एम. करुणानिधी ने इस बारे में याचिकाएं भी डाली हैं। जयललिता का कहना है कि कच्चतीवू द्वीप को श्रीलंका को दिए जाने का समझौता असंवैधानिक है।
शिक्षा विभाग को पुर्नस्थापित कब किया गया?
29 अगस्त, सन् 1947 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत भारत में शिक्षा को समर्पित शिक्षा विभाग को पुर्नस्थापित किया गया। हालांकि इस विभाग के नाम उसकी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों में स्वतंत्रता के बाद भी समय-समय पर कई बदलाव किए जाते रहे हैं। वर्तमान समय में मंत्रालय के पास शिक्षा के दो विभाग हैं- 1- उच्च शिक्षा विभाग और 2-स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग
भारत केंद्र सरकार ने अपनी अगुवाई में शैक्षिक नीतियों एवं कार्यक्रम बनाने और उनके क्रियान्वयन पर नजऱ रखने के कार्य को जारी रखा है। इन नीतियों में सन् 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा-नीति (एनपीई) तथा कार्यक्रम (पीओए) शामिल है।
केंद्र सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक के नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बार फिर वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना (वीपीबीवाई) की शुरुआत की है। यह योजना करीब पांच लाख लोगों को आने वाले वर्षों में वित्तीय सुरक्षा मुहैया कराएगी।
योजना की देखरेख जीवन बीमा निगम, एलआईसी करेगीछ। यह योजना फिलहाल 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक (एक वर्ष के लिए) के लिए शुरु की गई है। यह योजना देश भर के वरिष्ठ नागरिकों को 500 रुपयों से लेकर 5 हजार रुपये मासिक (जो कि उनके जमा पर 9.38 प्रतिशत वार्षिक है) की पेंशन के जरिए उनको मदद करेगी। यह योजना एलआईसी द्वारा संचालित होगी। यह योजना 60 वर्ष और उससे अधिक के नागरिकों के लिए है। इसके माध्यम से लाभार्थीं ऋण ले सकते हैं (अभिदत्त राशि का 75 प्रतिशत तक) जो कि प्रारंभ होने की तिथि से तीन वर्ष के बाद उठाया जा सकेगा। मृत्यु होने पर, पूरा खरीद मूल्य नामांकित व्यक्ति को मिलेगा।
बाहर/आत्मसमर्पण की अनुमति 15 वर्षों के बाद या विशेष मामलों जैसे खुद की या जीवनसाथी की गंभीर/ लाइलाज बीमारी, में पहले, दी जाएगी। भुगतान ईसीएस या एनईएफटी के जरिए किया जाएगा।
कोलोन यूनिवर्सिटी - कार्निवाल के शहर कोलोन की यूनिवर्सिटी लोकप्रियता के मामले में 10वें नंबर पर है। पड़ोसी यूरोपीय देशों के बहुत से छात्र यहां आते हैं। यह भारतीय छात्रों में भी लोकप्रिय है । हैं
गोएथे यूनिवर्सिटी, फ्रैंकफट- जर्मनी के मशहूर लेखक योहान वोल्फगांग फॉन गोएथे के नाम वाली यह यूनिवर्सिटी फ्रैंकफर्ट माइन में है। यहां जर्मनी का बैंकिंग सेक्टर होने के कारण काफी संभावनाएं हैं। यहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक का मुख्यालय भी है।
डुइसबुर्ग एसेन यूनिवर्सिटी - 37 हजार छात्रों के साथ यह विश्वविद्यालय जर्मनी के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में एक है। वर्ष 2003 में एसेन और डुइसबुर्ग यूनिवर्सिटी के मिलने से यह विश्वविद्यालय बना है। यह इलाका जर्मनी की सबसे घनी आबादी वाला इलाका है।
हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी -वर्ष 1386 में बनी यह यूनिवर्सिटी जर्मनी की सबसे पुरानी है। यहां विदेशी छात्र आना बहुत पसंद करते हैं। सुंदर शहर वाली इस यूनिवर्सिटी में मेडिसिन से लेकर इंडोलॉजी तक कई विषयों की पढ़ाई होती है।
हुम्बोल्ट यूनिवर्सिटी, बर्लिन- यह भी जर्मनी के पुराने विश्वविद्यालयों में एक है। यहां पढ़ाई करने वाले मशहूर छात्रों में जर्मनी के चांसलर ऑटो फॉन बिस्मार्क, लेखक हाइनरिष हाइने और चिकित्सक रोबेर्ट कॉख शामिल हैं। लोकप्रियता में छठे नंबर वाले इस विश्वविद्यालय का बहुत नाम है।
टेकनिकल यूनिवर्सिटी, बर्लिन- छात्रों का सबसे पसंदीदा शहर अगर कोई है तो वह एकीकृत जर्मनी की राजधानी बर्लिन है। यहां अंग्रेजी में एक से एक इंजीनियरिंग कोर्स हैं। यहां रहने का खर्चा दूसरे यूरोपीय शहरों की तुलना में काफी कम है।
आखेन यूनिवर्सिटी-आखेन बेल्जियम और नीदरलैंड्स के साथ लगने वाली जर्मन सीमा पर बसा शहर है। आरडबल्यूटीएच विश्वविद्यालय का मोटो है- भविष्य की सोच। इस यूनिवर्सिटी की काफी प्रतिष्ठा है।
तकनीकी यूनिवर्सिटी, म्यूनिख-बवेरिया की राजधानी म्यूनिख की तकनीकी यूनिवर्सिटी सबसे बढिय़ा विश्वविद्यालयों में एक मानी जाती है। यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक 2013 में यहां का हर पांचवां छात्र विदेशी था।
लुडविष माक्सिमिलियान यूनिवर्सिटी-म्यूनिख की एलएमयू यूनिवर्सिटी जर्मनी के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एक है। 34 नोबेल पुरस्कार विजेता इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध रहे हैं।
फ्री यूनिवर्सिटी, बर्लिन - बर्लिन की एफयू शहर के पश्चिमी हिस्से में 1948 में शुरू की गई थी। विभाजित शहर के पूर्वी हिस्से की हुम्बोल्ट यूनिवर्सिटी की तुलना में पश्चिम की ये यूनिवर्सिटी फ्री वल्र्ड का हिस्सा थी।
1. एक तारे में सर्वाधिक गैस कौन सी होती है?
(अ) हीलियम (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन
2. चंद्रमा पर पलायन वेग कितने मील प्रति सेकंड है?
(अ) 1.58 मील (ब) 1.48मील (स) 1.28 मील(द) 1.38मील
3. इक्विनॉक्स का तात्पर्य है, वह तिथि जब?
(अ) दिन और रात समान अवधि के होते हैं (ब) रात की अपेक्षा दिन लंबे होते हैं (स) दिन की अपेक्षा रात लंबी होती है (द) वर्ष के सबसे छोटे दिन एवं सबसे छोटी रात होती है
4. जस्ता और सीसे के लिए प्रसिद्ध ब्रोकेन हिल्स कहां पाई जाती है?
(अ) टर्की (ब) फ्रांस (स) जर्मनी (द) ऑस्ट्रेलिया
5. स्वीडन अपने उच्च कोटि के लौह अयस्क का निर्यात करता है, क्योंकि?
(अ) इससे घर में इस्पात बनाने से ज्यादा होता है (ब) यहां पर इस्पात निर्माण के तकनीकी ज्ञान की कमी है (स) इस्पात निर्माण के फलस्वरूप होने वाले वायुमंडलीय प्रदूषण के कारण सरकार का निषेध है (द) यहां पर इस्पात निर्माण के लिए देश में कोयले का भंडार नहीं है
6. विश्व में बॉक्साइट का सर्वाधिक संचित भंडार कहां पाया जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) गुयाना (स) जमैका (द) ब्राजील
7. बॉक्साइट के प्रमुख उत्पादक देश कौन से हैं?
(अ) जायरे एवं जाम्बिया (ब) गिनी एवं जमैका (स) भूतपूर्व सोवियत संघ एवं चीन (द) यूएसए एवं कनाडा
8. कारपेन्ट्रिया की खाड़ी के पूर्व स्थित वाइपा किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) लौह अयस्क (ब) बॉक्साइट (स) मैंगनीज (द) तांबा
9. लंबी कूद लगाने वाला, कूदने से पहले क्यों दौड़ता है?
(अ) क्योंकि वह ज्यादा दूरी तय कर लेता है (ब) क्योंकि वह संवेग संरक्षण बनाए रखता है (स) क्योंकि दौडऩे से उसे ऊर्जा लब्धि होती है (द) क्योंकि उसे संवेग लब्धि होती है
10. भारत का वह राज्य कौन-सा है जिसमें गरीबी रेखा के नीचे के लोगों का प्रतिशत सबसे कम है?
(अ) केरल (ब) महाराष्ट्र (स)पंजाब (द) गुजरात
11. विदेशी ऋण के आकार और उसको संरचना के आधार पर विश्व बैंक ने भारत को किस वर्ग में रखा है ?
(अ) कम ऋणी देश (ब) सामान्य ऋणी देश (स) अधिक ऋणी देश (द) अत्याधिक ऋणी देश
12. सुवर्ण ग्रामोधालय योजना जिसका प्रचालन कर्नाटक में हो रहा है का संबंध है?
(अ) ग्रामीण क्षेत्र में ई प्रशासन से (ब) ग्रामीण क्षेत्र में पानी की कमी को पूरा करने से (स) गांवों में रहने के स्तर को सुधारने से (द) इनमें से कोई नहीं
13. निम्नलिखित में से किसमे सबसे कॉमन प्रकार की स्टोरेज डिवाइसें हैं?
(अ) ऑप्टिकल (ब) परसिरटेंट (स) मैग्नेटिक (द) फ्लैश
14. एक सॉफ्टवेयर, जो एच.एल.एल. प्रोग्राम को मशीनी भाषा में परिवर्तन करता हैं, उसे कहते हैं?
(अ)कम्पाइलर (ब) एसेम्बलर (स) लोडर (द) इंटरप्रेटर
15. डायमंड रिंग की घटना होती है?
(अ) प्रत्येक पूर्णिमा के दिन (ब) प्रत्येक अमावस्या के दिन (स) सूर्यग्रहण के दिन (द) चंद्रग्रहण के दिन
16. सिजिगी निम्न में से क्या है?
(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में स्थिति (ब) सूर्य तथा चंद्रमा के बीच पृथ्वी की स्थिति (स) पृथ्वी के एक ही ओर सूर्य तथा चंद्रमा की स्थिति (द) सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की समकोणिक स्थिति
17. बिना उपग्रह वाले ग्रह कौन- कौन से हैं?
(अ) बुध और शनि (ब) बुध और शुक्र (स) बुध और मंगल (द) मंगल और शुक्र
18. निम्नलिखित में से किस ग्रह की कक्षा पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक है?
(अ) शनि (ब) बुध (स) बृहस्पति (द) शुक्र
19. वे कौन से ग्रह हैं, जिनके चारों ओर सिर्फ परिक्रमा करने वाले उपग्रह नहीं हैं?
(अ) मंगल और शुक्र (ब) बुध और शुक्र (स) मंगल और बुध (द) नेपच्यून और यूरेनस
20. उच्च न्यायालय का गठन मुख्य न्यायाधीश और?
(अ) पांच अन्य न्यायाधीशों से मिलाकर होता है (ब) संविधान द्वारा सुनिश्चित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है (स) संसद द्वारा निर्धारित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है (द) राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है
21. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश किसके सम्मुख शपथ ग्रहण करता है?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) संबंधित राज्य के राज्यपाल (द) राष्ट्रपति
22. मुंबई उच्च न्यायालय की निम्नलिखित में से किस एक स्थान पर कोई न्यायपीठ नहीं है?
(अ) नागपुर (ब) पणजी (स) पुणे (द) औरंगाबाद
23. गंगा नदी की शीर्ष नदी क्या कहलाती है?
(अ) अलकनंदा (ब) करनाली (स) मनास (द) भगीरथी
24. गांधीसागर बांध किस नदी पर स्थित है?
(अ) नर्मदा (ब) चंबल (स) तवा (द) सोन
25. निम्नलिखित में से किस समुद्र में सबसे अधिक लवणता पाई जाती है?
(अ) लाल सागर (ब)जापान सागर (स) इंगलिश चैनल (द) कैलीफोर्निया की खाड़ी
--
सही जवाब-1.(स)हाइड्रोजन, 2.(ब)1.48 मील, 3.(अ) दिन और रात समान अवधि के होते हैं, 4.(द) ऑस्ट्रेलिया, 5.(द) यहां पर इस्पात निर्माण के लिए देश में कोयले का भंडार नहीं है, 6.(अ) ऑस्ट्रेलिया, 7.(ब) गिनी एवं जमैका, 8.(ब) बॉक्साइट, 9.(ब) क्योंकि वह संवेग संरक्षण बनाए रखता है, 10.(अ) केरल, 11.(अ)कम ऋणी देश, 12.(स) गांवों में रहने के स्तर को सुधारने से, 13.(स) मैग्नेटिक, 14.(अ)कम्पाइलर, 15.(स) सूर्यग्रहण के दिन, 16.(अ) सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा की एक ही सीधी रेखा में स्थिति, 17.(ब) बुध और शुक्र, 18.(द) शुक्र, 19.(ब) बुध और शुक्र, 20.(द) राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित अन्य न्यायाधीशों को मिलाकर होता है, 21.(स) संबंधित राज्य के राज्यपाल, 22.(स) पुणे, 23.(द) भगीरथी, 24.(ब) चंबल, 25.(अ)लाल सागर।
फिनमैकेनिका इटली की हथियार बनाने वाली एक कंपनी है जिस पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। यह कंपनी भारत में वीआइपी हेलिकॉप्टर घोटाले को लेकर जांच का सामना कर रही है। फिनमैकेनिका की सहयोगी कंपनी अगस्तावेस्टलैंड पर 3600 करोड़ रुपये के वीवीआइपी हेलिकॉप्टर सौदे में भारत के रक्षा अधिकारियों को 360 करोड़ रिश्वत देने का आरोप है। फिलहाल इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है।
सरकार द्वारा लगाये गए प्रतिबंध के अनुसार, फिनमैकेनिका और इसकी सहयोगी कंपनी अगस्तावेस्टलैंड को भविष्य में रक्षा सौदे के लिए आवेदन करने का अधिकार नहीं होगा। फिलहाल जिन निविदाओं के लिए कंपनी की बोली सबसे कम है, उन पर भी पाबंदी रहेगी। भविष्य की निविदाओं से भी कंपनी बाहर रहेगी। किसी निविदा में अन्य कंपनियों के मौजूद रहने पर फिनमैकेनिका से कोई सौदा नहीं किया जाएगा। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने सैन्य बलों को मौजूदा हथियारों को उन्नत बनाने या रख-रखाव के लिए जरूरी उपकरण इतालवी कंपनी से हासिल करने की इजाजत दी है। इसके साथ ही साथ फिनमैकेनिका को हथियार देने वाली किसी अन्य कंपनी का सहयोग करने या सामान आपूर्ति करने की इजाजत होगी तथा जिन मामलों में समझौते प्रक्रिया चल रही है, उन मामलों में सैन्य बलों को आगे बढऩे की भी इजाजत होगी।
जर्मन दार्शनिक और वैज्ञानिक जॉर्ज विलहेल्म फ्रीडरिष हेगेल का जन्म हुआ, 27 अगस्त, 1770 में हुआ था। हेगेल को आधुनिक काल के कुछ महानतम दार्शनिकों में गिना जाता है। श्टुटगार्ट शहर से उनकी पहचान वैसे ही जुड़ी है जैसे ट्रियर शहर को कार्ल मार्क्स के नाम से जाना जाता है।
श्टुटगार्ट में जन्मे फ्रीडरिष हेगेल के घर को अब संग्रहालय बना दिया गया है। यहां साल भर देश विदेश से पर्यटक और रिसर्चर पहुंचते रहते हैं। इस संग्रहालय में हेगेल के जीवन और काम से जुड़ी ढेरों सामग्री, निशानियां और दस्तावेज संभाल कर रखे गए हैं।अमीर संभ्रांत परिवार से आने वाले हेगेल तीन भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वर्ष 1800 में ही पिता का देहांत हो जाने के बाद से हेगेल ने खुद को दर्शन को समझने में पूरी तरह झोंक दिया। उन्होंने ट्युबिंगन में पढ़ाई की जो दक्षिणी जर्मनी में हाइडलबर्ग और फ्राईबुर्ग के साथ तीन प्रमुख यूनिवर्सिटियों में से एक है। यहां श्लॉस होहेनट्युबिंगेन पुनर्जागरण काल का एक महल है जिसमें यूनिवर्सिटी बसायी गयी है। महल के ठीक नीचे इंवाजेलिक श्टिफ्ट है। इस ऐतिहासिक प्रोटेस्टेंट धर्म-केंद्र की स्थापना 1536 में की गई थी। यूनिवर्सिटी की धर्मशास्त्र फैकल्टी का ये भी एक हिस्सा है जहां हेगेल ने थियोलॉजी की पढ़ाई की।
आगे चलकर हेगेल ने जर्मनी की ही येना युनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाया। येना पर नेपोलियन की सेना ने चढ़ाई कर दी थी तो हेगेल को वहां से भागना पड़ा था। भागते हुए वह अपने साथ केवल अपना प्रमुख दार्शनिक अध्ययन फेनोमेनोलोगी ही साथ ले जा सके थे। यह हेगेल का पहला प्रकाशन भी था जिसमें उन्होंने अपनी द्वंद्वात्मक विचारधारा की वकालत की।