सामान्य ज्ञान
बरगी बांध नर्मदा नदी पर बना वृहद बांध है यह बांध जबलपुर के पास स्थित है। इस बांध का कार्य सन् 1974 में प्रारंभ हुआ था एवं 1990 में यह पूर्ण हो गया था । यह एक बहुउद्देशीय बांध है तथा इसके जलाशय से मत्स्य उद्योग एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है । यह सयुक्त रूप से 5357 मीटर लम्बा मिट्टी के बांध के साथ 825 मीटर लम्बा मेसनरी बांध है । परियोजना के बायीं तट नहर योजना के द्वारा जबलपुर एवं नरसिंहपुर जिलों के 2,19,800 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की जा रही है । जलाशय से 170 मिलियन घन मीटर पेयजल की आपूर्ति भी हो रही है ।
बरगी बांध से 90 मेगावाट जल विद्युत का उत्पादन भी हो रहा है तथा बायीं एवं दायीं तट नहर से 10 मेगावाट विद्युत का उत्पादन भी हो रहा है । बरगी परियोजना की अनुमानित लागत 566.34 कऱोड़ रूपए है तथा 1982 के मूल्य स्तर के आधार पर बरगी डाइवर्सन की अनुमानित लागत 1 लाख 10 हजार 103 करोड़ रूपए है ।
डिमेंशिया एक प्रकार का मस्तिष्क संबंधी रोग है। हिन्दी में इसे मनोभ्रंश कहते हैं। इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति की याददाशत भी कमज़ोर हो जाती है। वे अपने दैनिक कार्य ठीक से नहीं कर पाते। कभी-कभी वे यह भी भूल जाते हैं कि वे किस शहर में हैं, या कौनसा साल या महीना चल रहा है। बोलते हुए उन्हें सही शब्द नहीं सूझता। उनका व्यवहार बदला बदला सा लगता है, और व्यक्तित्व में भी फर्क़ आ सकता है।
मनोभ्रंश रोग (डिमेंशिया) दिमाग की क्षमता का निरंतर कम होना है। यह दिमाग की बनावट में शारीरिक बदलावों के परिणामस्वरूप होता है। ये बदलाव स्मृति, सोच, आचरण तथा मनोभाव को प्रभावित करते हैं। एलसायमर रोग मनोभ्रंश रोग (डिमेंशिया) की सबसे सामान्य किस्म है। मनोभ्रंश रोग (डिमेंशिया) की अन्य किस्में हैं- नाड़ी संबंधी डिमेंशिया, लुई बाडि़स वाला डिमेंशिया तथा फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया शामिल हैं। वास्तव में मनोभ्रंश किसी विशेष बीमारी का नाम नहीं, बल्कि के लक्षणों के समूह का नाम है, जो मस्तिष्क की हानि से सम्बंधित हैं।
बुजुर्ग लोगों में विटामिन डी के निचले स्तर से डिमेंशिया और अल्जाइमर के विकसित होने का खतरा दोगुना हो सकता है। यह बात एक अध्ययन में पाई गई है। अध्यनकर्ताओं ने पाया कि जिन व्यस्कों में विटामिन डी की कमी थोड़ी सी ही थी, उनमें किसी भी तरह का डिमेंशिया पैदा होने का खतरा 53 प्रतिशत था। वहीं जिनमें विटामिन डी कमी का स्तर गंभीर था, उनमें यह खतरा 125 प्रतिशत था। ऐसे ही नतीजे अल्जाइमर बीमारी के बारे में भी पाए गए। कम कमी वाले समूह में इस बीमारी का खतरा 69 प्रतिशत था जबकि गंभीर रूप से विटामिन डी की कमी वाले लोगों में इसका प्रतिशत 122 प्रतिशत था। इस अध्ययन में 65 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के उन 1 हजार 658 व्यस्कों का अध्ययन किया गया, जो अध्ययन की शुरूआत के समय बिना किसी मदद के चल सकते थे, डिमेंशिया, हृदय संबंधी बीमारी और आघात से मुक्त थे। इन लोगों में इस बात का अध्ययन छह साल तक किया गया कि किस-किस में अल्जाइमर या डिमेंशिया की दूसरी किस्में देखने को मिलती हैं।
पीत सागर या पीला सागर, पूर्वी चीन सागर के उत्तरी भाग का नाम है, जो स्वयं प्रशांत महासागर का एक हिस्सा है। यह चीन की मुख्यभूमि (मेनलैंड) और कोरिया के बीच स्थित है। यहां पर पास के गोबी मरुस्थल से रेत उड़ाती आंधियां आकर पीला रेगिस्तानी रेत समुद्र की सतह पर गिरा देती हैं जिस से सागर पीले रंग का लगता है। इसी से इस सागर का नाम पड़ा है। पीले सागर की सबसे अंदरूनी खाड़ी को बोहाई सागर कहते हैं। चीन की प्रसिद्ध पीली नदी (उफऱ् ह्वांग नदी उफऱ् ह्वांग हो) बहकर इस सागर में मिलती है और उस में मिश्रित रेत इसे और भी पीला रंग देती है। पीले सागर का कुल क्षेत्रफल कऱीब 3 लाख 80 हजार वर्ग किमी है। इसकी औसत गहराई सिफऱ् 44 मीटर है।
इबोला वायरस एक बार शरीर पर हमला कर दे, तो बचने की उम्मीद बहुत कम होती है। 90 फीसदी मामलों में इबोला के शिकार लोगों की मौत हो जाती है। इसके लिए अभी तक कोई दवा नहीं बन पाई है और न ही टीका। 1976 में पहली बार इबोला के मामले सामने आए। तब से अफ्रीका के कई देशों में इसका कहर फैल चुका है। इस साल 800 से ज्यादा लोग इबोला के हाथ अपनी जान गंवा चुके हैं। माइक्रोस्कोप के नीचे देखने पर यह वायरस धागे जैसा नजर आता है। इसकी कई किस्में होती हैं और कुछ ही हैं जो इंसानों पर हमला करती हैं और यह हमला जानलेवा साबित होती हैं।
इबोला एक संक्रामक रोग है, इसीलिए इबोला के मरीज को सबसे अलग रखा जाता है, लेकिन यह सांस के जरिए नहीं फैल सकता, इसका संक्रमण तभी होता है यदि कोई व्यक्ति मरीज से सीधे संपर्क में आए। मिसाल के तौर पर मरीज के पसीने से यह वायरस फैल सकता है। मरीज की मौत के बाद भी वायरस सक्रिय रहता है। अस्पतालों में इसके फैलने की सबसे बड़ी वजह यह है कि मरीज की मौत के बाद जब उसके रिश्तेदार वहां पहुंचते हैं तो अंतिम संस्कार से पहले लाश को छूते हैं। संक्रमण के लिए यह काफी है. यही वजह है कि जिन अफ्रीकी देशों में इबोला फैला हुआ है, वहां सरकारें लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भी शव नहीं दे रही हैं। जानवरों के जरिए भी संक्रमण होता है। चमगादड़ों को इबोला की सबसे बड़ी वजहों में से एक माना गया है।
इबोला वायरस के शरीर में प्रवेश करने के दो से 21 दिन के बीच मरीज कमजोर होने लगता है। बुखार आता है, लगातार सरदर्द और मांसपेशियों के दर्द की शिकायत रहती है। भूख मर जाती है, पेट में दर्द रहता है, चक्कर आने लगते हैं और उल्टी दस्त भी होते हैं। बहुत तेज बुखार के बाद रक्तस्राव और खून की उल्टियां भी शुरू हो जाती हैं। आंतडिय़ों, स्प्लीन यानी तिल्ली और फेफड़ों में बीमारी फैल जाने के बाद मरीज की मौत हो जाती है।
इबोला वायरस के खिलाफ वैज्ञानिक अब तक कोई टीका नहीं बना पाए हैं और ना ही कोई इसे खत्म करने के लिए बाजार में कोई दवा उपलब्ध है। इसकी रोकथाम का केवल एक ही तरीका है, जागरूकता. विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोशिश है कि लोगों को समझाया जा सके कि इबोला के मामलों को दर्ज कराना कितना जरूरी है।
1. मानक समय क्या होता है?
(अ) किसी देशांतर का सूर्य के अनुसार समय (ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय (स) ग्रीनविच औसत का समय (द) इनमें से कोई नहीं
2. महासागरों में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के निम्नलिखित में से क्या कारण हैं?
(अ) सूर्य के प्रभाव से (ब) पृथ्वी की घूर्णन गति से (स) सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से (द) गुरुत्वाकर्षण, अभिकेंद्रीय बल ओर अपकेंद्रीय बल से
3. सूर्यग्रहण कब होता है?
(अ) चतर्थांश चंद्रमा के दिन (ब) प्रतिपदा (स) किसी भी दिन (द) पूर्णिमा को
4. क्षेत्रफल की दृष्टिï में संसार का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
(अ) ब्राजील (ब)ऑस्ट्रेलिया (स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
5. क्षेत्रफल की दृष्टिï से दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है, जो अपने धर्म के कारण भी विश्वविख्यात है?
(अ) मैक्सिको (ब) मोनेको (स)वेस्टइंडीज (द)वेटिकन सिटी
6. निम्नलिखित आहार में कौन सा आहार सिंधु घाटी की सभ्यता के व्यक्तियों का मुख्य आहार था?
(अ) मांस (ब) मछली (स) गेहूं (द) चावल
7. हड़प्पा सभ्यता में खत्ती या भंडारगृह सबसे अधिक कहां पाए गए?
(अ) मोहनजोदड़ो (ब) हड़प्पा (स) कालीबंगा (द) लोथल
8. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर निम्नलिखित में से किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है?
(अ) शेर (ब) घोड़ा (स) बैल (द) हाथी
9. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे?
(अ) मुद्राएं (ब) कांस्य के औजार (स) कपास (द) जौं
10. विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
(अ) अंग्रेजी (ब) मंदारिन (स) ग्रीक (द) लैटिन
11. चढ़ते सूर्य का देश निम्नलिखित में से किस देश को कहा जाता है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) जापान (स) फिलीपीन्स (द) वियतनाम
12. विश्व संचार दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 17 मई (ब) 15 अगस्त (स) 20 जुलाई (द) 18 जून
13. विनयपत्रिका के रचयिता कौन हैं?
(अ) कबीर (ब) तुलसीदास (स) सूरदास (द) रहीम
14. जस दूल्हा तसि बनी बराता, का क्या अर्थ है?
(अ) जैसा व्यक्ति वैसे साथी (ब) अच्छा दूल्हा और अच्छे साथी (स) अच्छा दूल्हा और खराब बाराती (द) सभी लोगों का अच्छा होना
15. निषेधित नगर निम्न में से कौन सा है?
(अ) बीजिंग (ब) रोम (स) ल्हासा (द) वेटिकन सिटी
16. विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित शहर निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) श्रीनगर (ब) क्योटो (स) ल्हासा (द) अदीस अबाबा
17. नूबियन मरुभूमि निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
(अ) इथोपिया (ब) मिस्र (स) सूडान (द) सिमोरिया
18. चंपारण संघर्ष में निम्नलिखित में से किन्होंने महात्मा गांधी का साथ दिया था?
(अ) वल्लभभाई पटेल और विनोबा भावे (ब) जवाहरलाल नेहरू और राजेन्द्र प्रसाद (स) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा (द) महादेव देसाई और मणिबेन पटेल
19. वर्ष 1940 में मुस्लिम लीग के अधिवेशन में पाकिस्तान के सृजन का प्रस्ताव किसने रखा था?
(अ) एम.ए. जिन्ना (ब) मोहम्मद इकबाल (स) रहमत अली (द) खलीकुज्जमान
20. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के पश्चात गांधी जी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आरंभ किस स्थान से किया था?
(अ)चौरी-चौरा में (ब)दांडी में (स)चम्पारण में(द)बारदोली में
21. वर्ष 1943 में आजाद हिंद फौज किस स्थान पर अस्तित्व में आई?
(अ) जापान में (ब) तत्कालीन बर्मा में (स) सिंगापुर में (द) तत्कालीन मलाया में
22. किस नेटवर्क में नेटवर्क वायरों के सिरे टर्मिनेटरों से जुड़े होते हैं?
(अ) स्टार (ब) बस (स) हाइब्रिड (द) मेश
23. कंप्यूटर के सिस्टम को हैकरों से कौन सा भाग बचाता है?
(अ) स्नॉर्ट (ब) बैकअप (स) हार्ड डिस्क (द) फायरवाल
24. जो प्रोग्राम वर्तमान में सिस्टम में लोडिड हो, लेकिन एक्टिव न हो तो उसे किसमें रनिंग कहा जाता है?
(अ) यूजर सेशन (ब) बैकग्राउंड (स) कर्नेल (द) बैकअप
25. प्राथमिक हीरा निम्नलिखित में से किस खनिज को कहा जाता हैै?
(अ) अलेक्जेंड्राइट (ब) फेल्डस्पॉर (स) सोपस्टोन (द)स्फटिक
26. आजादी के पहले किस तारीख को चीन के समर्थन में पूरे भारत में चीन दिवस मनाया गया था?
(अ)12 जुलाई 1939 (ब)15 अगस्त 1940 (स) 10 जुलाई 1940 (द)12 जून 1938
27. भारत वर्ष में भर्तृहरि किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार हुए हैं?
(अ) देवनागरी (ब) संस्कृत (स) फारसी (द) उर्दू
28. अकबर के शासन काल में वित्त मंत्री को क्या कहा जाता था?
(अ) वजीर (ब) मिर्जा बेग (स) आमिल (द) अमलगुजार
29. करमा नृत्य किस देवता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है?
(अ) बूढ़ा देव (ब) देवी दुर्गा (स)लिंगादेव (द) करमा देवता
30. आधुनिक युग की मीरा निम्नलिखित में से किस लेखिका को कहा जाता है ?
(अ) अमृता प्रीतम (ब) महादेवी वर्मा (स) महाश्वेता देवी (द) ग्रैटा गार्बो
सही जवाब- 1.(ब) देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय, 2.(स) सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से, 3.(ब) प्रतिपदा, 4.(स) रूस, 5.(द) वेटिकन सिटी, 6.(स)गेहूं, 7.(ब) हड़प्पा, 8.(स) बैल, 9.(स) कपास, 10.(ब) मंदारिन, 11.(ब) जापान, 12.17 मई, 13.(ब) तुलसीदास, 14.(अ) जैसा व्यक्ति वैसे साथी, 15.(स) ल्हासा, 16.(स) ल्हासा, 17.(ब) मिस्र, 18.(स) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा, 19.(अ)एम.ए. जिन्ना, 20.(स) चम्पारण में, 21.(स) सिंगापुर में, 22.(ब) बस, 23.(द)फायरवाल, 24.(द) बैकअप, 25.(अ) अलेक्जेंड्राइट, 26.(द)12 जून 1938, 27.(ब) संस्कृत, 28.(अ)वजीर, 29.(द) करमा देवता, 30.(ब) महादेवी वर्मा।
गुरुद्वारा जन्म स्थान सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ है। इसे महाराजा रंजीत सिंह ने बनवाया था। इसी स्थान पर सिखों के पहले गुरू, गुरू नानक देव जी का जन्म हुआ था। यह उनके पिता के घर राय भोई की तलवंडी में ही स्थित है। इसे ननकाना साहब के नाम से जाना जाता है। अब यह गुरुद्वारा लाहौर, पाकिस्तान में आता है। यह गुरुद्वारा दुनिया से प्रमुख गुरुद्वारे में से एक है।
शूरसेन जनपद के नामकरण के संबंध में विद्वानों के अनेक मत हैं किन्तु कोई भी सर्वमान्य नहीं है। शत्रुघ्न के पुत्र का नाम शूरसेन था। जब सीताहरण के बाद सुग्रीव ने वानरों को सीता की खोज में उत्तर दिशा में भेजा तो शतबलि और वानरों से कहा- उत्तर में म्लेच्छ पुलिन्द, शूरसेन, प्रस्थल, भरत (इन्द्रप्रस्थ और हस्तिनापुर के आसपास के प्रान्त), कुरु (कुरुदेश) (दक्षिण कुरु- कुरुक्षेत्र के आसपास की भूमि), मद्र, कम्बोज, यवन, शकों के देशों एवं नगरों में भली भांति अनुसंधान करके दरद देश में और हिमालय पर्वत पर ढूंढ़ो। इससे स्पष्ट है कि शत्रुघ्न के पुत्र से पहले ही शूरसेन जनपद नाम अस्तित्व में था।
हैहयवंशी कार्तवीर्य अर्जुन के सौ पुत्रों में से एक का नाम शूरसेन था और उसके नाम पर यह शूरसेन राज्य का नामकरण होने की संम्भावना भी है, किन्तु हैहयवंशी कार्तवीर्य अर्जुन का मथुरा से कोई सीधा संबंध होना स्पष्ट नहीं है। महाभारत के समय में मथुरा शूरसेन देश की प्रख्यात नगरी थी। लवणासुर के वधोपरांत शत्रुघ्न ने इस नगरी को पुन: बसाया था। उन्होंने मधुवन के जंगलों को कटवा कर उसके स्थान पर नई नगरी बसाई थी। यहीं कृष्ण का जन्म कृष्ण जन्मभूमि,श्री कृष्ण जन्मस्थान, यहां के अधिपति कंस के कारागार में हुआ तथा उन्होंने बचपन ही में अत्याचारी कंस का वध करके देश को उसके अभिशाप से छुटकारा दिलवाया। कंस की मृत्यु के बाद श्री कृष्ण मथुरा ही में बस गए किंतु जरासंध के आक्रमणों से बचने के लिए उन्होंने मथुरा छोड़ कर द्वारका पुरी बसाई दशम सर्ग, 58 में मथुरा पर कालयवन के आक्रमण का वृतांत है। इसने तीन करोड़ म्लेच्छों को लेकर मथुरा को घेर लिया था।
प्राचीन शूरसेन जनपद का विस्तार दक्षिण में चंबल नदी से लेकर उत्तर में वर्तमान मथुरा नगर से 75 कि. मी. उत्तर में स्थित कुरु (कुरुदेश) राज्य की सीमा तक था। उसकी सीमा पश्चिम में मत्स्य और पूर्व में पांचाल जनपद से मिलती थी। मथुरा नगर को महाकाव्यों एवं पुराणों में मथुरा एवं मधुपुरी नामों से संबोधित किया गया है। विद्वानों ने मधुपुरी की पहचान मथुरा के 6 मील पश्चिम में स्थित वर्तमान महोली से की है। प्राचीन काल में यमुना नदी मथुरा के पास से गुजरती थी, आज भी इसकी स्थिति यही है। प्लिनी ने यमुना को जोमेनस कहा है, जो मेथोरा और क्लीसोबोरा के मध्य बहती थी।
लाल रक्त कोशिकाओं को खून में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए लोहे की जरूरत होती है। फेफड़ों से शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। शरीर का लोहा जिगर और तिल्ली में जमा होता है। विटामिन बी के चयापचय के लिए भी लोहे की जरूरत पड़ती है। लिंग और शरीर की क्रियात्मक स्थिति के अनुसार दैनिक आहार में केवल 2-4 एम- जी लोहे की आवश्यता होता है।
आहार की मिश्रित संरचना अनाजों में समाये हुए लोहे का केवल 5 से 10 प्रतिशत ही सोख सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में लोहे का प्रतिशत बहुत अधिक होता है। आहार की मिश्रित संरचना पर भी लोहे की सोख का प्रतिशत निर्भर करता है। इन्हीं कारणों से लोहे की दैनिक आवश्यकता 12-24 मिलीग्राम के बीच रखी गई है । लोहे की कमी से उत्पन्न एनिमिया यानी खून की कमी को ठीक करने के लिए आहार में इसकी बहुत अधिक आवश्यकता होती है। ऐसी स्थितियों में लौह सम्पूरकों या लोहे की पुष्टिकृत आहारों का आश्रय लिया जाता है। लोहे के कमी बच्चे के मानसिक विकास को कम कर सकती है। मासिकस्राव और गर्भावस्था के समय महिलाओं में लोहे की कमी हो जाती है। कठोर व्यायाम से भी लोहे की कमी शरीर में हो जाती है। वहीं लोहे की शरीर में अधिकता विषाक्ता का कारण बनती है।
हरी पत्तेदार सब्जियों, मटर फलियां, किशमिश, अखरोट, नाशपाती, सम्पूर्ण अनाज, मूंग, मसूर , चोकर, बीज, सोयाबीन, मछली, जिगर , मुर्गी और अंडे की जर्दी में लौह तत्व पाया जाता है।
भारतीय आजादी की लड़ाई के सबसे युवा शहीदों में एक खुदीराम बोस को 11 अगस्त के दिन 1908 में फांसी दे दी गई। खुदीराम को जब फांसी पर चढ़ाया गया, तो उनकी उम्र सिर्फ साढ़े 18 साल थी।
खुदीराम बोस को मौजूदा राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में किए गए एक बम हमले का दोषी पाया गया और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। मिदनापुर में 1889 में पैदा हुए बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सबसे कम उम्र के क्रांंतिकारियों में शामिल थे। बोस को जब अदालत ने फांसी की सजा सुनाई, तो वह हंसने लगे। जज ने समझा की कम उम्र के बोस सजा की गंभीरता नहीं समझ पा रहे हैं। जज ने उनसे हंसने की वजह पूछी, तो बोस ने कहा, अगर मेरे पास मौका होता, तो मैं आपको बम बनाने का तरीका बताता। 11 अगस्त, 1908 को फांसी वाले दिन पूरे कोलकाता में लोगों का हुजूम लग गया। उस वक्त अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे भारतीय युवाओं को फांसी देना कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी, लेकिन इस उम्र के एक क्रांतिकारी के सामने आने पर बोस को काफी सहानुभूति मिली। सबसे ज्यादा ताज्जुब लोगों को आखिरी वक्त में इस कम उम्र शख्स के मुस्कुराने और संजीदा रहने पर था। ब्रिटेन के एक मशहूर अखबार द इंपायर ने फांसी के अगले दिन लिखा, खुदीराम बोस को फांसी दे दी गई। बताया जाता है कि वह सीना तान कर सूली पर चढ़ा। वह खुश था और मुस्कुरा रहा था।
लूव्र संग्रहालय पेरिस में स्थित है। वर्ष 1793 लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। लू्व्र संग्रहालय को एक दिन में देख पाना नामुमकिन है। हर साल करीब एक करोड़ दर्शक फ्रांस की राजधानी पैरिस में लूव्र देखने आते हैं। इस संग्रहालय का खास आकर्षण है मोनालीसा की तस्वीर जो लियोनार्डो डा विंची ने 16वीं शताब्दी में बनाई थी। लूव्र को संग्रहालयों का संग्रहालय कहा जाता है और पश्चिमी देशों की कला के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी यहीं है।
लूव्र वास्तव में एक महल था जिसका निर्माण 12वीं शताब्दी में शुरू हुआ। उस वक्त यह एक दुर्ग था। इसमें फिर कमरे बनाए गए और 17वीं शताब्दी तक इमारत ने बड़े से महल का आकार ले लिया। पहले तो आए दिन यहां से तस्वीरें चोरी हो जाती थीं। यहां तक कि मोनालीसा को भी किसी ने संग्रहालय से चुरा लिया था। फिर लूव्र के सामने शीशे का एक बड़ा पिरामिड बनाया गया जो अब इस संग्रहालय की पहचान बन गया है। इसके अलावा यहां मिस्र, ग्रीक और इस्लामी संस्कृति की बहुत सारी वस्तुएं प्रदर्शनी में लगाई गई हैं।
ओडि़शा राज्य के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित है भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान। हर साल इसे मई में बंद कर दिया जाता है और अगस्त से पर्यटकों के लिए फिर से खोला जाता है। दरअसल इस दौरान मगमच्छों के नेस्टिंग काल (वह समय जबकि अंडे देने वाले जीव अपने अंडों से बच्चे निकलने के लिए उनकी देखभाल करते हैं) होता है। आमतौर पर मादा मगरमच्छ अपने नेस्टिंग काल के दौरान अपने अंडों की सुरक्षा को लेकर काफी आक्रामक हो जाती हैं जिससे बाहरी पर्यटकों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को ढाई महीने के लिए बंद कर दिया जाता है।
एक अनुमान के मुताबिक भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 1600 खारे पानी के मगरमच्छ मौजूद हैं। मगरमच्छों में प्रजनन की क्रिया फरवरी से अप्रैल के बीच होती है जबकि इनका नेस्टिंग काल आमतौर पर मई में आरंभ होता है। एक मादा मगरमच्छ एक बार में औसतन 45 अंडे देती है। मगरमच्छों के अंडों से बच्चे 70-80 दिनों में बाहर निकलने लगते हैं। इस दौरान मादा मगरमच्छ अपने अंडों हेतु टहनियों, पत्तियों तथा मिट्टी से घोंसले बनाती हैं।
भीतरकनिका उद्यान का कुल क्षेत्रफल 672 वर्र्ग किमी है। भीतरकनिका ब्राहमानी, बैतारानी तथा धामरा नदियों के मुहानों पर स्थित है और भीतरकनिका वन्यजीव अभयारण्य से घिरा हुआ है। भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को सितंबर 1998 में भीतरकनिका वन्यजीव अभयारण्य के कुछ हिस्से में विकसित किया गया था। भीतरकनिका वन्यजीव अभयारण्य का निर्माण 1975 में किया गया था। विश्व में खारे पानी के सबसे बड़े मगमच्छ, जिसकी लंबाई 23 फीट है, की मौजूदगी के कारण भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में 2006 में शामिल किया गया था। भीतरकनिका को ऑलिव रिडले नामक समुद्री कछुओं के विश्व के सबसे बड़े अड्डे के रूप में भी जाना जाता है।
1. निम्नलिखित में से किस कंपनी का जून 2016 में अधिग्रहण करके ‘टाटा पावर’ ने देश में अब तक का सबसे बड़ा अक्षय उर्जा समझौता किया?
(अ) नीलग्रोव सस्टेनेबल पावर लिमिटेड (ब) सिल्वर फर्नस रिन्यूवेब्ल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (स) क्रायोटेक पावर लिमिटेड (द) वेलस्पून रिन्यूवेब्ल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
2. निम्न में से किस बैंक ने 13 जून 2016 को दबाव वाली संपत्तियों के सतत संरचना के लिए नई योजना की घोषणा की?
(अ) रिजर्व बैंक (ब) भारतीय स्टेट बैंक (स)राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (द) इनमें से कोई नहीं
3. भारतीय पुरुष रिले टीम ने 12 जून 2016 को निम्न में से कितने मीटर का 18 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा?
(अ) 4&400मीटर (ब) 4&100मीटर (स) 800मीटर (द)इनमें से कोई नहीं
4. भारत और घाना के बीच राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा समाप्त करने और एक संयुक्त आयोग की स्थापना सहित 13 जून 2016 को कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए?
(अ) दो (ब) तीन (स) चार (द) एक
5. हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान एवं ‘हस्तक्षेप’ नामक उपन्यास के लेखक निम्न में से कौन हैं, जिनका 13 जून 2016 को निधन हो गया?
(अ) चन्द्र प्रकाश वर्मा (ब)मुद्रा राक्षस (स)काशीनाथ सिंह (द) अशोक वाजपेयी
6. निम्नलिखित में से किसने 13 जून 2016 को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया?
(अ) जस्टिस राकेश रंजन प्रसाद (ब) जस्टिस वीर भद्र सिंह (स) जस्टिस विवेक मजूमदार (द) जस्टिस अमिताभ चक्रवर्ती
7. 31 मार्च 2001 तक भारतीय रेल के रेल-पथ की कुल लंबाई कितनी थी?
(अ)63.028 किलोमीटर (ब) 68.028 किलोमीटर (स)73.028 किलोमीटर (द) 78.028 किलोमीटर
8. क्लोरोफिल में निम्न में से क्या होता है?
(अ)स्ट्रोटियम (ब) बैरेलियम (स) सोडियम (द) मैग्रेशियम
9. निम्नलिखित में से कौन-सी मिश्र धातु नहीं है?
(अ)पीतल (ब) जस्ता (स) इस्पात (द) ब्रांज
10. निम्रलिखित में से इलायची का सबसे अधिक उत्पादन भारत के किस राज्य में होता है?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) सिक्किम (द) तमिलनाडु
11. सिख लोग मिस्ल किसे कहते थे?
(अ) एक कर को (ब) उनके द्वारा विजित क्षेत्र (स) एक राजनैतिक इकाई (द) एक किताब
12. प्रकाश-संश्लेषण ऐसी प्रक्रिया है जिससे?
(अ) हरे पौधे कार्बोहाइड्रेट्स बनाते हैं (ब) जड़े पानी अवशोषित करती है (स) वह प्रकृति की एक प्रक्रिया है (द) हरे पौधे अपना पोषण करते हैं
13. क्यूबा संकट के समय महाशक्तियों के नेता थे?
(अ)जनरल आइजन हावर-जोसेफ स्टालिन (ब)केनेडी-कु्रश्चेव (स)फिदेल कास्त्रो-विन्स्टन चर्चिल (द)इनमें से कोई नहीं
14. हॉकी स्टिवस किससे बनाई जाती है?
(अ)नीम से (ब) शीशम से (स) सेलिक्स से (द)सेमल से
15. नील नदी के डेल्टा क्षेत्र में सर्दी के मौसम में कौन सी फसल उगाई जाती है?
(अ) चावल (ब) तंबाकू (स) कपास (द) गेहूं
16. निम्न में से कौन ट्रक फार्मिंग का दूसरा नाम है?
(अ) रेशम उत्पादन कृषि (ब) अंगूरोत्पादन कृषि (स) फल कृषि (द) विपणन बागवानी
17. जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि निम्नलिखित में से कहलाती है?
(अ) वेजीकल्चर (ब) ओलेरीकल्चर (स) आरबोरीकल्चर (द) एपीकल्चर
18. मेफ्लावर जहाज के इतिहास प्रसिद्ध यात्री कौन थे?
(अ) कोलम्बस और उसके साथी (ब) 100 प्यूरिटन धर्म गुरु (स) वास्को-डि-गामा और उसके साथी (द)इनमें से कोई नहीं
19. भारत के कितने लोग आस्ट्रो-एशियाटिक भाषाएं बोलते हैं?
(अ)62 लाख (ब) 50 लाख (स) 40 लाख (द) 30 लाख
20. निम्रलिखित किन इलाकों में आष्ट्रिक परिवार की भाषाओं का प्रयोग होता है?
(अ)निकोबार द्वीप समूह (ब) मेघालय (खासी जैंतिया हिल्स) (स)मयूरभंज (जिला) (द) इन सभी इलाकों में
21. आदि मानव ने भारत में कब प्रवेश किया?
(अ)छ: हजार वर्ष पूर्व (ब) 4 से 5 लाख वर्ष पूर्व (स) 40 लाख वर्ष पूर्व (द) इनमें से कोई नहीं
22. महर्षि कपिल का नाम दर्शन की किस विधि से जुड़ा हुआ है?
(अ) पूर्व मीमांसा (ब) उत्तर मीमांसा (स) न्याय दर्शन (द) सांख्य दर्शन
23. होयसल स्मारक (मंदिर) पाए जाते हैं?
(अ) हम्पी तथा हास्पेट में (ब) हेलिविड तथा बेलूर में (स) मैसूर तथा बेंगलुरु में (द) श्रृंगेरी तथा धारवाड़ में
24. 14 जून को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
(अ) विश्व मानवाधिकार दिवस (ब) विश्व पर्यावरण दिवस (स) एड्स दिवस (द) विश्व रक्तदान दिवस
25. निम्न में से किसको केंद्र सरकार ने 11 जून 2016 को भारत के 21वें विधि आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया?
(अ)जयंत सिन्हा (ब) सुरक्षा जैन (स) सत्यपाल जैन (द) इनमें से कोई नहीं
सही जवाब- 1.(द)वेलस्पून रिन्यूवेब्ल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, 2.(अ) रिजर्व बैंक, 3.(अ) 4&400मी, 4.(ब)तीन, 5.(ब)मुद्रा राक्षस, 6.(अ) जस्टिस राकेश रंजन प्रसाद, 7.(अ) 63.028 किलोमीटर, 8.(द) मैग्रेशियम, 9.(ब) जस्ता, 10.(अ) केरल, 11.(स) एक राजनैतिक इकाई, 12.(द) हरे पौधे अपना पोषण करते हैं, 13.(ब)केनेडी-कु्रश्चेव, 14.(स)सेलिक्स से, 15.(द) गेहूं, 16.(द) विपणन बागवानी, 17.(ब) ओलेरीकल्चर, 18.(ब) 100 प्यूरिटन धर्म गुरु, 19.(अ)62 लाख, 20.(द) इन सभी इलाकों में, 21.(ब) 4 से 5 लाख वर्ष पूर्व, 22.(द) सांख्य दर्शन, 23.(ब) हेलिविड तथा बेलूर में, 24.(द) विश्व रक्तदान दिवस, 25.(स) सत्यपाल जैन ।
पोरस (उत्कर्ष- चौथी शताब्दी ई.पू.) भारत के एक राजा हुए हैं, जो पंजाब पर सिकंदर महान तृतीय के हमले (327-326 ई.पू.) के समय हाइडास्पीज (झेलम) और एसेसाइनेस (चिनाब) नदियों के बीच के क्षेत्र के शासक थे।
अपने पड़ोसी तक्षशिला के राजा आंभी के विपरीत पोरस ने सिकंदर का सामना किया, लेकिन उनके हाथियों और धीमी गति से चलने वाली पैदल सेना को सिकंदर के तेज घुड़सवारों और तीरंदाजों ने हाइडास्पीज की लड़ाई में पराजित कर दिया। उनके युद्घ कौसल और उत्साह से प्रभावित होकर सिंकदर ने उनका राज्य वापस कर दिया और शायद कुछ अन्य जीते हुए क्षेत्र भी उन्हें सौंप दिए। उसके बाद से सिकंदर के समर्थक के रूप में पोरस एक मकदूनियाई अधीनस्थ शासक बने रहे और सिकंदर की मृत्यु के बाद 321 से 315 ई. पू. के दौरान किसी समय यूडेमस के लोगों ने उनकी हत्या कर दी।
भारतीय स्त्रोतों में अज्ञात, पोरस नाम को अनुमानत: पौरव का समानार्थी माना जाता है, जिसका अर्थ पुरुओं का शासक है। पुरु जनजाति उस क्षेत्र में प्राचीन वैदिक काल से निवास करती थीं।
गुलबदन बेगम प्रथम मुग़ल बादशाह बाबर की पुत्री और हुमायूं की बहन थी। गुलबदन बेगम बहुत ही प्रतिभाशाली थी। उसने अपने भाई हुमायूं के जमाने का विवरण एकत्र कर हुमायूंनामा नामक पुस्तक लिखी थी।
हुमायूंनामा पुस्तक में तत्कालीन समय के भारत की आर्थिक तथा सामाजिक दशा का महत्वपूर्ण विवरण प्राप्त होता है। गुलबदन बेगम ने हुमायूंनामा की रचना बादशाह अकबर के आदेश पर की थी। एक जगह पर उन्होंने लिखा है कि शाही आदेश मिला कि फिरदौस-मकानी और जन्नत-आशयानी के बारे में जो कुछ भी जानती हो, लिखो। गुलबदन बेगम सूचित करती है कि जब फिरदौस-मकानी (बाबर) स्वर्ग सिधारे, उनकी आयु केवल आठ वर्ष थी। इससे पता चलता है कि गुलबदन बेगम को बाबर के शासन काल की विशेष जानकारी नहीं थी। उन्होंने हुमायूं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है।
हुमायंूनामा एक महत्वपूर्ण कृति है क्योंकि यह बाबर और हुमायंू के शासनकाल का एकमात्र विवरण है और वो भी मुगल शाही खानदान की एक प्रमुख महिला द्वारा लिखा गया। गुलबदन बेगम का जन्म सन 1523 में काबुल में हुआ था। उनकी मां दिलदार बेगम था, लेकिन उनका लालन- पालन हुमायूं की मां माहम बेगम ने किया था। इसलिए गुलबदन बेगम का हुमायूं के प्रति विशेष लगाव रहा। अकबर भी उनका बहुत आदर करता था। उनकी मौत पर अकबर ने उनके जनाने को स्वयं उठाया था।
हुमायूंनामा किताब 1576 में गुलबदन ने तब लिखी, जब अकबर ने आदेश था कि वे सभी जो बाबर और हुमायंू से जुड़े रहे हैं, उनके संस्मरण लिखे। यह पुस्तक मूल रूप से फारसी में लिखी गई थी और इसके हिंदी ्अनुवाद को नागरी प्रचारिणी सभा, काशी ने पहली बार प्रकाशित किया था। गुलबदन बेगम सन् 1603 तक जीवित रहीं।
जी 8, विश्व के सर्वोच्च सम्पन्न औद्योगिक देशों- फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंग्डम, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा एवं रूस, का एक संघ है। यह समूह आर्थिक विकास एवं संकट प्रबंधन, वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा एवं आतंकवाद जैसे वैश्विक मुद्दों पर आम सहमति को बढ़ावा देने के लिए सालाना बैठक का आयोजन करता हैं। जी 6 फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका से बना था। इसके बाद 1976 में इस समूह में कनाडा के शामिल होने के बाद यह जी 7 और 1998 में रूस के शामिल होने पर जी 8 बन गया।
मणिपुर की 44 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला ने 9 अगस्त 2016 को 16 साल से जारी अपना अनशन तोड़ दिया। अनशन तोड़ते वक्त बहुत भावुक होते हुए आयरन लेडी ने सीएम बनकर लोगों की सेवा करने की इच्छा जाहिर की।
शर्मिला अपने 9 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं, लेकिन, उनका बचपन अकेले ही बीता। शर्मिला की परवरिश उनके पड़ोसियों के हाथों हुई है। इरोम की पढ़ाई-लिखाई में ज्यादा रुचि नहीं रही। उन्होंने सिर्फ 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। अपनी युवावस्था में इरोम शर्मिला को बाइक चलाने का बहुत शौक था। टिपिकल घरेलू लड़कियों वाली आदतों से वह दूर ही रहती थीं। पूरा परिवार मांसाहारी होने के बावजूद इरोम पूरी तरह से शाकाहारी हैं।
इरोम जब छोटी थीं, तब से ही समाजसेवा की भावना उनके मन में बस गई थी। वह मुर्गियां पालकर उनके अंडे बेचकर इन पैसों को एक स्थानीय स्कूल में दान कर देती थीं। शर्मिला ने मणिपुर के एक स्थानीय समाचार पत्र में काम करने के दौरान अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज हमेशा बुलंद की। वह अक्सर धरना-प्रदर्शन और रैलियों में हिस्सा लेती थीं। इरोम अपनी दादी के काफी करीब थीं और उनको अपना रोल मॉडल मानती थीं। 2008 में उनकी दादी की 105 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी।
राज्य में आफ्सपा कानून के खिलाफ इरोम शर्मिला वर्ष 2000 में मात्र 28 साल की उम्र में भूख हड़ताल पर बैठीं थीं। इस दौरान उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी, यहां तक कि उन पर आत्महत्या की कोशिश करने का मुकदमा चलाने के लिए अदालत में आरोप तक तय कर दिए गए। लेकिन, वह अपने निर्णय से नहीं डिगीं। इस तरह उनके अनशन को 16 साल हो गए, यह अब तक की सबसे लंबी भूख हड़ताल है। साल 2000 से, जब से वह अनशन पर बैठी थीं, तब से ही इरोम ने बालों में कंघी नहीं की और न ही ब्रश किया। वह अपने दांतों को कॉटन से साफ कर लेती थीं। इन 16 सालों के दौरान न तो उन्होंने कुछ खाया और न ही पिया। उन्हें अस्पताल में नली की सहायता से तरल पदार्थ दिया जाता है। अनशन के दौरान इरोम को जिस हॉस्पिटल में रखा गया था वह अब उनका पर्सनल रूम बन चुका है। दुनियाभर से उनके लिए आए गिफ्ट इसी कमरे में रखे हैं। इरोम के मंगेतर 53 वर्षीय डेसमंड कूटीन्यो केरल में रहते हैं। ब्रिटिश मूल के डेसमंड के साथ इरोम ने शादी करने की इच्छा जाहिर की है। डेसमंड को इसी दिन का इंतजार था। वह उनके अनशन की वजह से उनके संपर्क में आए और उनको अपना दिल दे बैठे।
कौड़ी, उपवर्ग प्रोसोबै्रकिया (वर्ग गैस्ट्रोपोडा) के कई समुद्री घोंघों में से एक है। ये साइप्रिया वंश और कुल साइप्रियाडी में आते हैं। इनका कूबडऩुमा मोटा खोल, रंगीन अक्सर चित्तीदार और चमकदार होता है। । इनके सुराखदार ओंठ, जो खोल के पहले चक्कर में खुलते हैं, अंदर की तरफ मुड़े हुए होते हैं। इनके महीन दांत होते हैं।
कौडिय़ां मुख्य रूप से हिंद और प्रशांत महासागरों के तचटीय जल मेंं मिलती हैं। 10 सेमी की स्वर्णिम कौड़ी (सी. ऑरेटिंम) परंपरागत रूप से प्रशांत द्वीपों में राजाओं द्वारा पहनी जाती थीं। वहीं 2. 5 सेमी पीले रंग क प्रजाति की कौड़ी ( सी. मॉनेटा) अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों में मुद्रा का काम करती थी। भारत में भी प्रारंभिक दौर में कौडिय़ों से व्यापार किए जाने का उल्लेख मिलता है। यह कौडिय़ां मुद्रा का काम किया करती थीं।
1912 मेंं हुए स्टॉकहोम ओलंपिक में मुक़ाबलों की संख्या घटकर 14 रह गई लेकिन एक नई प्रतियोगिता आयोजित हुई पेंटेथलॉन। पेंटेथलॉन में शामिल थे- घुड़सवारी, फ़ेन्सिंग, तैराकी, निशानेबाज़ी और क्रॉस कंट्री रनिंग। इस ओलंपिक में दबदबा क़ायम किया अमरीकी खिलाड़ी जिम थोर्प ने। थोर्प ने पेंटेथलॉन और डेकेथलॉन ने आसानी से जीत हासिल की।
स्वीडन के राजा गुस्ताव पंचम ने जिम थोर्प को दुनिया का महानतम एथलीट कहा. लेकिन थोर्प की प्रतिष्ठा पर उस समय प्रश्नचिन्ह लग गया जब पता चला कि उन्होंने बेसबॉल खेलने के लिए पैसे लिए थे। दरअसल उस समय ओलंपिक में उन्हीं खिलाडिय़ों को जगह मिलती थी जो ग़ैर पेशेवर थे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने थोर्प का पदक इस आधार पर वापस ले लिया कि उन्होंने ओलंपिक के नियमों का उलंलघन किया है। थोर्प दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बनें, जिन्हें पेशेवर खिलाड़ी होने के कारण अपने पदक से हाथ धोना पड़, लेकिन 1982 में थोर्प की मौत के 29 साल बाद आईओसी ने उन्हें आधिकारिक रूप से क्षमा कर दिया। यह उस महान एथलीट को सच्ची श्रद्धांजलि थी जिसे महानतम एथलीटों में से एक चुना गया था। फिऩलैंड के हैनेस कोलेहमैनेन ने सफलता की एक और कहानी गढ़ी। उन्होंने 5 हजार, 10 हजार और 12 हजार मीटर क्रॉस कंट्री में तीन स्वर्ण पदक जीते।
यह लंबी दूर की दौड़ प्रतियोगिता में फिऩलैंड के वर्चस्व की शुरुआत थी, जो लगभग 30 सालों तक चली। स्टॉकहोम ओलंपिक इसलिए भी यादगार रहा कि इसमें पहली बार समय का पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल हुआ। स्टॉकहोम ओलंपिक में ही पहली बार महिलाओं ने तैराकी मुक़ाबले में हिस्सा लिया.। 4 & 100 मीटर रिले में ब्रिटेन ने स्वर्ण पदक जीता।
1. निम्नलिखित में से 5अगस्त 2015 को पोलैंड के सॉलिडेरिटी पुरस्कार 2015 से सम्मानित किया गया?
(अ) बोरिस नेम्त्सोव (ब) जहाना नेम्तसोव (स) व्लादिमीर पुतिन (द) बोरिस येल्त्सिन
2. फुटबाल खेल की शासी इकाई फीफा ने 6 अगस्त 2015 को नई रैंकिंग जारी की। इसमें भारत की रैंकिंग कौन सी है?
(अ) 101 पायदान पर (ब) 122 पायदान पर (स) 146 पायदान पर (द) 156 पायदान पर
3. निम्न में से कौन एकरूपतावादी विद्वान थे?
(अ)जेम्स हटन(ब)जॉन प्लेफेयर(स)चाल्र्स ल्येल (द)उपरोक्त सभी
4. निम्न में से कौन अपरदनात्मक प्रक्रम नहीं है?
(अ) नदी (ब) पवन (स) हिमानी (द) ज्वालामुखी
5. हवा द्वारा कंकड़-पत्थर, बहड़ के टुकड़े एक परत बनाकर भावी उड़ान को रोक देते हैं, वह कहलाती है?
(अ) वातगर्त (ब)उड़ान कवच (स) मेहराब (द) खिडक़ी
6. निम्नलिखित मानचित्रकारों में से कौन-सा मानचित्रकार ग्रीक मानचित्रकला का नहीं है?
(अ) एनेक्जीमेण्डर (ब) हिप्पार्कस (स)मारकस (द) हेरोडोट्स
7. ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने 4 अगस्त 2015 को कौन से पोर्टल का शुभारंभ किया, जिसमें ग्राम पंचायतों के लिए संघ और राज्य सरकारों की ओर से शुरू की गई योजनाओं का संकलन है?
(अ) समन्वय (ब) डिजिटल भारत (स) नया इंडिया (द) इनमें से कोई नहीं
8. केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस रेलवे हेल्पलाइन 17 जुलाई 2015 को शुरू की, उसका नंबर क्या है?
(अ) 1512 (ब) 1522 (स) 139 (द) 101
9. निम्नलिखित में से कौन-सा सागर प्रवाल की उत्पत्ति के लिए उपयुक्त है?
(अ)उष्ण कटिबंधीय महासागर (ब) शीत कटिबंधीय महासागर (स) शीतोष्ण कटिबंधीय महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
10. पालघाट दर्रा निम्नलिखित में से किन दो राज्यों को जोड़ता है?
(अ) केरल-तमिलनाडु (ब) कर्नाटक-तमिलनाडु (स)आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु (द) कर्नाटक-केरल
11. एक देशांतर को पार करने में दो स्थानों के स्थानीय समय के बीच क्या अंतर होता है?
(अ)8 मिनट (ब) 4 मिनट (स) 2 मिनट (द) 0 मिनट
12. निम्नलिखित में से कौन शुष्क धुलाई के काम आता है?
(अ) बेंजीन (ब)नाइट्रो बेंजीन (स) क्लोरो बेंजीन (द) हाइड्रोक्सि बेंजीन
13. प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौन सा है?
(अ) ग्लूकोज (ब) फ्रक्टोज (स) सुक्रोज (द) सेल्युलोज
14. निम्न में से किस गैस को मार्श गैस के नाम से जाना जाता है?
(अ) मिथेन (ब)इथेन (स) इथिलीन (द) ऐसीटिलीन
15. सबसे विशाल सागरीय पशु है?
(अ)व्हेल(ब)जैलफिश (स)आक्टोपस(द) ऊदबिलाव (समुद्री)
16. जेरेन्टोलॉजी निम्नलिखित में से किसके अध्ययन से संबंधित है?
(अ) शिशु (ब) महिलाएं (स) त्वचा की बीमारी (द) वृद्घ महिला और पुरुष दोनों से
17. यीस्ट या मशरूम निम्र में से किसका रूप हैं?
(अ) शैवाल (ब) नग्नबीज (स) फफूंद (द) गांठदार जड़ें
18. निम्नलिखित में से किस एक की खेती, पौध का प्रतिरोपण करके की जाती है?
(अ) मक्का (ब) सोरघम (स) प्याज (द) सोयाबिन
19. वसंत रास नृत्य का संबंध किस देवता से है?
(अ) विष्णु (ब) शिव (स) श्रीकृष्ण (द) गणेश
20. किस देश ने 2020 तक अपने आपको तेल मुक्त देश बनाने का लक्ष्य रखा है?
(अ) आइसलैंड (ब) नार्वे (स) कनाडा (द) स्वीडन
21. निम्नलिखित में से किस ईंधन से वातावरण में न्यूनतम प्रदूषण फैलता है?
(अ) डीजल (ब) मिट्टी का तेल (स) हाइड्रोजन (द) जल गैस
22. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण का आधार निम्न में से क्या है?
(अ) परमाणु द्रव्यमान (ब) परमाणु संख्या (स) परमाणु आयतन (द) परमाणु घनत्व
23.बायोडीजल मिशन के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार का कौन सा मंत्रालय नोडल मंत्रालय के रूप में कार्य कर रहा है?
(अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय (ब) कृत्रि मंत्रालय (स) ऊर्जा विकास मंत्रालय (द) इनमें से कोई नहीं
24. भारत का सुदूर पश्चिमी रेलवे स्टेशन कौन सा है?
(अ) पुणे (ब) ओखा (स) मुंबई (द) कोच्चि
25. भारत में ऐसा कौन सा एकमात्र स्थान है, जहां पर टिन पाया जाता है?
(अ) रींवा, मध्यप्रदेश (ब) सलेम, तमिलनाडु (स) लोहरदगा, झारखंड (द) जयपुर, राजस्थान
26. आर्नल्ड पामर इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट जीतने वाला टाइगर वुड्स क्लब किस देश का है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) इंग्लैंड (द) यूएसए
27. आंग सान सू की ने निम्नलिखित में से कौन सी किताब लिखी है?
(अ) दि पावर एंड दि ग्लोरी (ब) माई चाइल्डहुड डेज (स) अगेन्स्ट दि ग्रेन (द) फ्रीडम फ्राम फीयर
28. चंद्रमा पर भेजे गए भारत के पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान को क्या नाम दिया गया है?
(अ)चंद्रयान-1 (ब)यान-2 (स) इंडिया-1 (द) हिन्दुस्तान-2
29. भारत में अगस्त क्रांति किस वर्ष हुई थी?
(अ) 9 अगस्त , 1942 (ब) 10 अगस्त, 1946 (स) 8 अगस्त , 1942 (द) 15अगस्त, 1946
सही जवाब- 1.(ब)जहाना नेम्तसोव, 2.(द)156 पायदान पर, 3.(द)उपरोक्त सभी, 4.(द) ज्वालामुखी, 5.(ब)उड़ान कवच, 6.(स) मारकस,7.(अ)समन्वय, 8.(अ)1512, 9.(अ)उष्ण कटिबंधीय महासागर, 10.(अ) केरल-तमिलनाडु, 11.(ब) 4 मिनट, 12.(अ) बेंजीन, 13.(द) सेल्युलोज, 14.(अ) मिथेन, 15.(अ)व्हेल, 16.(द) वृद्घ महिला और पुरुष दोनों से, 17.(स) फफूंद, 18.(स) प्याज, 19.(स) श्रीकृष्ण, 20.(द) स्वीडन, 21.(स) हाइड्रोजन, 22.(अ)परमाणु द्रव्यमान, 23.(अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय, 24.(ब) ओखा, 25.(अ) रींवा, मध्यप्रदेश, 26.(द) यूएसए, 27.(द) फ्रीडम फ्राम फीयर, 28.(अ) चंद्रयान- 1, 29. (अ) 9 अगस्त , 1942 ।
लेपचा भारत में रहने वाली एक प्रमुख जनजाति है और इस जनजाति के द्वारा बोली जाने वाली जनजातिय भाषा लेप्चा कहलाती है। लेपचा को रोंग भी कहते हैं। ये भारत के प्रमुख जनजातियों मे से एक हैं। यह पूर्वी नेपाल, पश्चिमी भूटान,तिब्बत के कुछ क्षेत्र तथा भारत के सिक्किम और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के प्रमुख निवासी हैं। एक अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या 46 हजार है। अर्थात भारत के अन्य क्षेत्रों में 11 हजार, सिक्किम में 25 हजार और भूटान मे 10 हजार के आसपास, तिब्बत और नेपाल में इनकी संख्या नगण्य है।
ये सिक्किम के सबसे पुराने निवासी माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने 14 वीं शताब्दी और उसके बाद आए भूटिया लोगों की संस्कृति के कई तत्वों को अपना लिया है। भूटिया मुख्यत: ऊंचे पहाड़ों के पशुपालक होते हैं, जबकि लेपचा सामान्यत: दूरस्थ घाटियों में रहते हैं। जहां इन दोनों समूह में कुछ अंतर्विवाह हुए हैं वहीं वे अलग रहने और अपनी भाषाएं बोलने का प्रयास करते हैं, जो तिब्बत भाषा की बोलियां हैं। किसी भी समूह का नेपाली हिन्दू अधिवासियों से कोई संबंध नहीं है, जो 18 वीं शताब्दी में सिक्किम में आए और 20 वीं शताब्दी के अंत में जनसंख्या का दो-तिहाई भाग हो गए थे।
लेपचा मुख्यत: एक ही विवाह करते हैं, हालांकि एक विवाहित पुरुष अपने छोटे अविवाहित भाई को अपने साथ रहने के साथ-साथ अपने खेत और अपनी पत्नी की साझेदारी हेतु निमंत्रित कर सकता है। कभी-कभी एक पुरुष की एक या अधिक पत्नियां भी हो सकती हंै। लेपचा अपना मूल पितृवंश के आधार पर मानते हैं और उनके बड़े पितृसत्तात्मक वंश होते हैं।
लेपचा, भूटिया द्वारा तिब्बती बौद्ध धर्म में परिवर्तित किए गए थे, लेकिन अब भी लेपचा लोग आत्माओं के कूलोन व उनके ओझाओं की अपनी पुरानी मान्यता को मानते हैं, जो रोगों का उपचार करती है, देवताओं से मध्यस्थता करती है और जन्म-विवाह तथा मृत्यु के समय की जाने वाली रस्मों में प्रधान होती है। सिक्किम की जनजाति लेपचा आदिवासियों का वार्षिक उत्सव तेंदोंग पर्वत की प्रार्थना 7 अगस्त 2015 को पारंपरिक श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह लेपचा जनजातियों का वार्षिक त्यौहार है जो प्रति वर्ष जुलाई-अगस्त के महीने में मनाया जाता है।
इस दिन लोककथाओं के अनुसार जनजाति तेंदोंग पर्वत की प्रार्थना करते हैं। इस प्रार्थना के पीछे जनजातियों की यह धारणा है कि 40 दिन और 40 रात अनवरत वर्षा से बचने के लिए उनके पूर्वजों ने इस पर्वत की शरण ली थी और इस पर्वत के कारण ही उनके पूर्वज सुरक्षित बच पाए।
कांवर बांस का वह मोटा व लम्बा डण्डा, जिसके सिरे पर बंधे छींकों में वस्तुएं रखी जाती हैं तथा जिसे कन्धे पर रखकर वस्तुएं ढोते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि वह डण्डा जिसके सिरों पर टोकरियां बांधते हैं तथा विशेष पर्वों पर उनमें गंगाजल आदि रखकर तीर्थयात्री ले जाते हैं।
ऐसी मान्यता है कि भारत की पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किए जाने से शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। कांवर संस्कृत भाषा के शब्द कांवांरथी से बना है। यह एक प्रकार की बहंगी है, जो बांस की फट्टी से बनाई जाती है। माना जाता है कि पहला कांवरिया रावण था। श्रीराम ने भी भगवान शिव को कांवर चढ़ाई थी।
कांवर उठाने वाले भगवान शिव के भक्तों को कांवरिया कहते हैं। कांवरियों के कई रूप और कांवर के कई प्रकार होते हैं। उनके तन पर सजने वाला गेरुआ मन को वैराग्य का अहसास कराता है। ब्रह्मचर्य, शुद्ध विचार, सात्विक आहार और नैसर्गिक दिनचर्या कांवरियों को हलचल भरी दुनिया से कहीं दूर भक्ति-भाव के सागर किनारे ले जाते हैं।
कांवर के प्रकार
सामान्य कांवर - सामान्य कांवरिए कांवर -यात्रा के दौरान जहां चाहे रुककर आराम कर सकते हैं। आराम करने के दौरान कांवर स्टैंड पर रखी जाती है, जिससे कांवर जमीन से न छुए।
डाक कांवर- डाक कांवरिया कांवर यात्रा की शुरुआत से शिव के जलाभिषेक तक लगातार चलते रहते हैं, बगैर रुके। शिवधाम तक की यात्रा एक निश्चित समय में तय करते हैं। यह समय अमूमन 24 घंटे के आसपास होता है। इस दौरान शरीर से उत्सर्जन की क्रियाएं तक वर्जित होती हैं। डाक कांवड़ जाने वाली टोली में शामिल एक या दो सदस्य लगातार जल हाथ में लेकर दौड़ते रहते हैं। एक सदस्य के थक जाने पर दूसरा सदस्य जल लेकर दौड़ता है। टोली में शामिल कुछ सदस्य बाइकों पर सवार होकर रास्ता साफ कराते चलते हैं।
खड़ी कांवर- कुछ भक्त खड़ी कांवरर लेकर चलते हैं। इस दौरान उनकी मदद के लिए कोई-न-कोई सहयोगी उनके साथ चलता है। जब वे आराम करते हैं, तो सहयोगी अपने कंधे पर उनकी कांवर लेकर कांवर को चलने के अंदाज में हिलाते-डुलाते रहते हैं।
दांडी कांवर - ये भक्त नदी तट से शिवधाम तक की यात्रा दंड देते हुए पूरी करते हैं। मतलब कांवर पथ की दूरी को अपने शरीर की लंबाई से लेटकर नापते हुए यात्रा पूरी करते हैं। यह बेहद मुश्किल होता है और इसमें एक महीने तक का वक्त लग जाता है।
झांकी कांवर- समय में परिवर्तन के साथ कांवड़ यात्रा में बदलाव आ रहा है। कांवड़ यात्रियों में आजकल झांकी कांवड़ भी चलन में है। शिव भक्त 70 से 250 किलो तक की कांवड़ लाते हैं। झांकियों को लाइटों व आर्टिफिशियल फूलों से सजाया जाता है। झांकियों में शिवलिंग बनाया जाता है और बच्चों को शिव बनाकर झांकी तैयार की जाती है। रोड पर जब शिव भक्त झांकी कांवड़ लेकर गुजरते हैं तो इनको देखने के लिए भीड़ भी जुट जाती है।
दंडवत कांवर- शिव भक्त मनोकामना पूर्ण होने या फिर मनोकामना के पूर्ण होने के उद्देश्य को लेकर दंडवत कांवर भी लाते हैं। इसमें भक्त नदी तट से शिवधाम तक की यात्रा दंड देते हुए पूरी करते हैं। यानी कांवर पथ की दूरी को अपने शरीर की लंबाई से लेट कर नापते हुए यात्रा पूरी करते हैं। यह बेहद मुश्किल होता है और इसमें एक महीने तक का वक्त लग जाता है।
अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी लोगों में खेती की पारपंरिक विधि शिइंग (झूम) का प्रयोग होता है। इस कृषि विधि की मुख्य पैदावार चावल, मक्का , जौ और मा् थी (कुटू) है। जौ और चावल से बनी बियर चाय की तरह लोकप्रिय पेय है । कुछ जनजातियां भोजन के लिए शिकार, मत्स्य पालन और वनोपज संग्रह भी करती है। खेती योग्य भूमि में आधे से कम हिस्से पर कृषि की पारंपरिक विधियों का प्रयोग होता है। इन क्षेत्रों की मुख्य फसल चावल, मक्का, जौ, गेहूं, सरसों और गन्ना है। मिथुन यहां का मुख्य पालतू पशु है जबकि ऊंचाइयों पर याक का महत्व बढ़ जाता है। मोंपा यहां की मुख्य पालतू भेड़ है।
अरुणाचल प्रदेश में प्रचुर वनसंपदा , जलविद्युत क्षेत्र, खनिज तेल और अन्य खनिजों की खदानें हैं। जिनका अभी तक पूर्ण रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है। राज्य में कोई बड़ा औद्योगिक इकाई नहीं है। हस्तकला उद्योग, में टोकरी निर्माण, बुनाई और गलीचे बनाना प्रमुुख है। लघु उद्योगों में चावल और तेल की मिलें, फल प्रसंस्करण इकाई, स्टील निर्माण, वनोपज आधारित उद्योग और रेशम उद्योग प्रमुख हैं।
ईरुला, भारत की एक जनजाति हैं। इरुला लोग भारत के कई भागों के निवासी हैं किन्तु तमिलनाडु के तिरुवलुर जनपद में उनकी अच्छी संख्या है।
ईरुला यह शब्द तमिल भाषा के ईरुल (=श्याम) शब्द से निकला है। दक्षिण भारत में नीलगिरि की पहाडिय़ों पर निवास करनेवाली एक अत्यधिक श्यामवर्ण आदिम जाति का नाम ईरुला है। इसके विपरीत बडागा सबसे सुंदर वर्णवाली आदिम जाति है। ईरुला लोग अपनी बोलचाल में अपभ्रंश तमिल का प्रयोग करते हैं तथा एक प्रकार के विष्णुपूजक हैं। इस जाति में विवाह के समय एक भोज देने के अतिरिक्त अन्य कोई विशेष प्रथा नहीं है। इनके यहां मृतकों को गाडऩे की प्रथा है, गाड़ते समय शव को पद्मामसनावस्था में एवं मस्तक को उत्तर की ओर करके रखा जाता है। ये लोग आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं, किंतु भविष्यवक्ता के रूप में इनका बड़ा आदर होता है।
भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावज़ूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया जिससे ब्रितानिया हुक़ूमत में दहशत फैल गई। 9 अगस्त, सन् 1942 ई. में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी इसीलिए 9 अगस्त के दिन को इतिहास में अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। यह आंदोलन मुम्बई के जिस पार्क से शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है।
1. किसे गॉड पार्टिकल कहा जाता है?
(अ)यूरेनियम (ब)टाइटेनियम (स) बोसोन (द) हिग्स बोसोन
2. एक खागोलीय मात्रक की औसत दूरी है?
(अ) पृथ्वी और सूर्य के बीच की (ब) पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की (स) बृहस्पति ओर सूर्य के बीच की (द) प्लूटो और सूर्य के बीच की
3. विश्व की यह पहली संस्था जिसने उत्तरी धुव, दक्षिणी धुव तथा एवरेस्ट शिखर पर विजय प्राप्त किया है, कौन सा है?
(अ)भारतीय वायु सेना (ब) भारतीय थल सेना (स) भारतीय नौसेना (द) भारतीय जल सेना
4. डाक सेवा की गति को तेज करने के लिए डाक विभाग ने ‘पिन कोड’ को कितना अंक करने का फैसला किया है?
(अ) 7 (ब) 8 (स) 12 (द) 10
5. एशिया का प्रकाश किसे कहा जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) मदर टेरेसा (स) गौतम बुद्ध (द) पैगंबर मोहम्मद
6. ब्रेन की बीमारी को पहचाना जाता है?
(अ) ई.ई.जी. द्वारा (ब) ई.ई.सी. द्वारा (स) ई.एम.जी. द्वारा (द) ई.के.जी. द्वारा
7. ओलंपिक खेलों में किस खेल के लिए वैल बार्कर कप प्रदान किया जाता है?
(अ)तैराकी (ब) मुक्केबाजी (स) लम्बी कूद (द) ऊंची कूद
8. माक्र्स और एंजल्स द्वारा लिखित दि कम्यूनिस्ट मेनिफेस्टो की प्रधान विषय-वस्तु क्या है?
(अ) उत्पादन के साधन (ब) राज्य का सिद्धान्त (स)राज्य का उन्मूलन (द) वर्ग संघर्ष
9. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि निम्नलिखित में से किसके पास है?
(अ) संसद (ब) राष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) विधि मंत्रालय
10. भूदान आंदोलन किसने प्रारंभ किया था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जयप्रकाश नारायण (स) विनोबा भावे (द) राममनोहर लोहिया
11. लाइफ डिवाइन पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) महात्मा गांधी (ब) रवीन्द्र नाथ टैगोर (स) राधाकृष्णन (द) अरविंद घोष
12. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
(अ) जुलाई 1955 (ब) अप्रैल 1980 (स) जुलाई 1969 (द) जनवरी 1949
13. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के समस्त लेन-देन होते हैं?
(अ) एसडीआर में (ब) यूरो में (स) डालर में (द) पाउण्ड में
14. भारत में गांधीवादी अर्थव्यवस्था किस सिद्धांत पर आधारित थी?
(अ)राज्य का नियंत्रण (ब) प्रतिस्पर्धा (स) न्यासधारिता (द) ग्रामीण सहकारिता
15. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता निम्न में से किसमें निहित है?
(अ) जनता (ब) मतदाता (स) राष्ट्रपति (द) संसद
16. भारत की संप्रभुता, एकता तथा अखंडता बनाए रखने तथा उसकी रक्षा करने का प्रावधान किया गया है?
(अ) प्रस्तावना में (ब) मूल अधिकार में (स) नीति निर्देशक सिद्धांत में (द) मूल कर्तव्य में
17. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई, उनकी आगे व्याख्या की गई है?
(अ) मूल अधिकारों के अध्याय में (ब) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में (स) मूल अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में (द) संविधान के पाठ में कहीं नहीं
18. राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है?
(अ)राष्ट्रपति का(ब)गृहमंत्री का(स)प्रधानमंत्री का(द)मुख्यमंत्री का
19. जम्मू कश्मीर में राज्यपाल को कौन नियुक्त करता है?
(अ) राज्य का मुख्यमंत्री (ब) भारत का राष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
20. मिर्च में पाया जाने वाला कौन-सा रसायन अग्राशय के ट्यूमर के लिए लाभदायक होता है?
(अ)इनहिबीटाइनिन (ब) क्रिस्टेलाइसीन (स) नियोजेमीगुइन (द) किपसाइसिन
21. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है?
(अ) प्राथमिक घाटा (ब) राजकोषीय घाटा (स) राजस्व घाटा (द) आय व्ययक घाटा
22. यदि पृथ्वी एवं अन्तरिक्ष के बीच से वायुमण्डल को हटा हुआ माना जाए तो आसमान का रंग कैसा होगा?
(अ) नीला (ब) सफेद (स) लाल (द) काला
23. ब्यूनस आयर्स किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) ऊनी सामान (ब) रेशम उद्योग (स) डेयरी पदार्थ व मांस (द) इनमें से कोई नही
24. धातु तार में वैद्युत धारा का प्रवाह किसके कारण होता है?
(अ) इलेक्ट्रॉन (ब) प्रोटॉन (स) आयन (द)छिद्र
25. मार्शल सम्मान से सम्मानित प्रथम वायु सेनाध्यक्ष कौन हैं?
(अ)अर्जुन सिंह (ब)सतीश कुमार सरीन (स)एस. के. मेहरा (द) यशवंत टिपनिस
26.भारत की संविधान सभा निम्नलिखित में से किसके अनुसार गठित की गई?
(अ) साइमन आयोग का प्रस्ताव (ब) कैबिनेट मिशन योजना (स) माउंटबेटन योजना (द) क्रिप्स प्रस्ताव
27. कंप्यूटर का पितामह किसे कहा जाता है?
(अ)चाल्र्स बैबेज को (ब)जॉन मोचले को (स)गाट्फील्ड वोन लिबनिज को (द)ब्लेक पास्कल को
28. भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल में आम की उपज किस राज्य में होती है?
(अ) पं. बंगाल (ब) बिहार (स)उत्तर प्रदेश (द)महाराष्ट्र
सही जवाब- 1. (द) हिग्स बोसोन, 2.(अ) पृथ्वी और सूर्य के बीच की, 3.(स) भारतीय नौसेना, 4.(ब) 8, 5.(स)गौतम बुद्ध, 6.(अ)ई.ई.जी. द्वारा, 7.(ब) मुक्केबाजी, 8.(द)वर्ग संघर्ष, 9.(अ) संसद, 10.(स) विनोबा भावे, 11.(द) अरविंद घोष, 12.(द) जनवरी 1949, 13.(अ) एसडीआर में, 14.(द) ग्रामीण सहकारिता,15.(अ) जनता, 16.(अ) प्रस्तावना में, 17.(स) मूल अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में, 18.(अ) राष्ट्रपति का, 19.(ब)भारत का राष्ट्रपति, 20.(द)किपसाइसिन, 21.(ब) राजकोषीय घाटा, 22.(द) काला, 23.(स) डेयरी पदार्थ व मांस, 24.(अ)इलेक्ट्रॉन, 25.(अ)अर्जुन सिंह, 26.(ब)कैबिनेट मिशन योजना, 27.(अ)चाल्र्स बैबेज को, 28. (स)उत्तर प्रदेश ।