सामान्य ज्ञान
फ्लोरीन सामान्यत: सबसे हल्का, अत्यधिक क्रियाशील हैलाइड परिवार की सदस्य है। मिट्टी तथा चट्टानों में पाये जाने वाले खनिजों से क्रिया कर अलग-अलग तरह के पदार्थ बना लेती है इसके दो अणु मिलकर फ्लोराइड का निर्माण करते हैं। नदियों, झीलों के सतही जल, ज्वालामुखीय चट्टानें पहाड़ी इलाके एल्केलाइन, हाइड्रो-थर्मल स्प्रिंग, मैग्मा आदि भूमिगत जल के स्रोत हैं।
फ्लोराइड, फ्लोरोपेटाइट, क्रायोलाइट, टोपाज तथा मेइसचर इसके प्रमुख खनिज हैं। कुछ पेड़ पौधों भी कार्बनिक फ्लोराइड नामक विष का उत्पादन करते हैं जो शाकाहारी जीवों को गम्भीर रूप से प्रभावित करते हैं।
रसायनिक गुण- फ्लोरीन का परमाणु क्रमांक 9 है इसमें कुल 9 इलेक्ट्रॉन है जिसका इलेक्ट्रानिक विन्यास 2,7 है संयोजकता (-1) जिसके कारण यह अति क्रियाशील रहती है मिश्रित रूप में ही पाई जाती है। नान मेटल सल्फर, फासफोरस से विस्फोटक क्रिया करती है। हाइड्रोजन, कार्बन, लैम्प ब्लैक से क्रिया कर फ्लोरो मीथेन तथा ग्रेफाइट से 400 डिग्री सेलसियस पर क्रिया कर गैसीय पदार्थ फ्लोरो-कार्बन, कार्बन डाईऑक्साइड, हाइड्रोजन एवं फ्लोरीन क्रिया कर हाइड्रोजन फ्लोराइड बनता है जो जल में घुलनशील होने के कारण घुल कर हाइड्रो फ्लोरिक एसिड बनाता है जो पेयजल के रूप में मानव जीवन को अति प्रभावित करता है।
दन्त चिकित्सा विज्ञान तथा हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के कारण, दांतों की कैविटी कन्ट्रोल के लिए पेयजल में अधिकतम 4.0 मिलीग्राम (4 पीपीएम) (1974 सेफ ड्रिकिंग वाटर एक्ट) प्रति लीटर रखा जा सकता है। इसकी उपयोगिता को देखते टूथ पेस्ट बनाने वाली कम्पनियां इसका उपयोग कर रही हैं।
फ्लोराइड का प्रभाव प्रति दिन ली गयी मात्रा तथा आयु पर निर्भर करती है। बच्चों में 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तथा प्रौढ़ में 60 प्रतिशत रूप जाता है शेष पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाता है। रूका हुआ फ्लोराइड का 70 प्रतिशत से 90 प्रतिशत भाग, खून द्वारा अवशोषित कर शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचता है जो हड्डियों, दांतों और अधिक कैल्शियमयुक्त भागों में जमा होता रहता है जो फ्लोरोसिस नामक रोग का कारण बनता है। यह शरीर में मुख्य रूप से पेयजल, टूथ पेस्ट, माऊथवास आदि डेन्टल उत्पाद पेस्टीसाइड, इन्सेक्टीसाइड, फॉसफेट युक्त रसायनिक खाद, टेन्डराइज माँस तथा चाय की पत्तियां आदि।
फ्लोरीन गैस का सर्वाधिक उपयोग लगभग 7 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष न्यूक्लिर फ्यूल को बनाने में। 6 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष हाईवोल्टेज ट्रांसफार्मर, कूलेन्ट, सर्किट ब्रेकर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स इन्डट्री में। स्टील निर्माण, वेल्डिंग रॉड के निर्माण में भी इसका इस्तेमाल होता है। 23 किलोग्राम प्रतिटन फ्लोरोसिलिकेट के रूप में एल्यूमिनियम के शोधन में। कुल उत्पाद का 20 प्रतिशत फ्लोराइड तथा 40 प्रतिशत हाइड्रोफ्लोरिक एसिड, रेफ्रिजिरेटर इन्डस्ट्री, एअर कन्डीशन में। 30 प्रतिशत हरबी साइड, पेस्टी साइड, अन्य जीवाणु नाशक, फास्फोरसयुक्त रसायनिक खादें, तथा फसल चक्र को अनुकूलित करने में इसका उपयोग हो रहा है।
0.4 से 1.0 मिलीग्राम प्रति लीटर हड्डियों की मजबूती, दांतों की चमक तथा कैविटी के लिए उपयोगी है तो साथ ही साथ अधिक मात्रा विष की तरह है जो हाइड्रो के टूटने, टेढ़ी होने, दांतों का छयीकरण तथा मस्तिष्क पर पड़ता है। 4.0 मिग्राम से अधिक हानिकारक है ।
1. बीयर को भंडारित करने के लिए पहले उसमें कौन सी गैस मिलायी जाती है?
(अ) क्लोरीन (ब) ऑक्सीजन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) सल्फर डाइऑक्साइड
2. गेहूं के आटे में यीस्ट मिलाकर डबल रोटी बनाने से वह स्पंजी तथा कोमल हो जाती है, क्योंकि?
(अ)यीस्ट कोमल होने के कारण आटे को कोमल बना देती है (ब) उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड रोटी को स्पंजी बना देती है (स) यीस्ट प्रोटीन का क्षय कर देता है (द) यीस्ट एसीटिक अम्ल का निर्माण करता है
3. तांबा का शत्रु तत्व कौन सा है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन
4. गंधक के साथ रबड़ को गर्म करने की क्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) गैल्वनीकरण (ब) सल्फोनीकरण (स) वल्कनीकरण (द) बेसेमरीकरण
5. जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना किसने की थी?
(अ) डॉ. एस. राधाकृष्णन (ब) डॉ. जाकिर हुसैन (स) डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद (द) रफी अहमद किदवई
6. लॉर्ड मैकाले निम्न में से किससे संबंधित हैं?
(अ) सेना के सुधार से (ब) सती प्रथा की समाप्ति से (स) अंग्रेजी शिक्षा से (द) स्थायी बंदोबस्त से
7. किस रोग में रक्त का थक्का नहीं बनता है?
(अ) थ्रोम्बोसिस (ब) हीमोफीलिया (स) निमोनिया (द) इनमें से कोई नहीं
8. भूदान अभियान किसने चलाया?
(अ) महात्मा गांधी ने (ब) टैगोर ने (स) महर्षि दयानंद ने (द) विनोबा भावे ने
9. सूर्य की असीमित व अपार ऊर्जा का कारण क्या है?
(अ) नाभिकों का विखंडन (ब) प्रोटॉनों का विखंडन (स) परमाणुओं का टकराव (द) नाभिकों का संलयन
10. जब चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, तो ऐसी स्थिति कहलाती है?
(अ) छाया (ब) प्रच्छाया (स) अपभू (द) उपभू
11. इटली का एकीकरण कब हुआ?
(अ) 1959-1970 के बीच (ब) 1880-1891 के बीच (स) 1859-1870 के बीच (द) 1759-1770 के बीच
12. भारत की जनगणना 2001 में विकलांग जनसंख्या की गणना के लिए कितने प्रकार की विकलांगताएं सम्मिलित की गई थीं?
(अ) पांच (ब) छह (स) तीन (द) चार
13. 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में लोग किस का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे?
(अ) साइमन कमीशन (ब) मॉन्टेग्यू चेम्सफोर्ड रिपोर्ट (स) रौलेट एक्ट (द) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट
14. मिट्टी की पारगम्यता किसकी संक्रिया होती है?
(अ) गठन एवं गहराई की (ब) सरंध्रता एवं गठन की (स) सरंध्रता एवं गहराई की (द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की
15. राष्टï्रीय मानव अधिकार आयोग में कितने सदस्यों का प्रावधान है?
(अ) 9 (ब) 10 (स) 7 (द) 8
16. एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है?
(अ) 37 अंश सेल्सियस (ब) 37 अंश फारेनहाइट (स) 98.4 अंश सेल्सियस (द) 98.4 अंश केल्विन
17. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को मापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
18. सीआईएस में कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) पिथौरा (ब) कारागंडा (स) डॉनेज (द) कुजबास
19. सन् 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन कहां हुआ था?
(अ) फ्रांस में (ब) जर्मनी में (स) अमेरिका में (द) इंग्लैंड में
20. प्रत्येक भारतीय भ्रष्टïाचारी है- यह कथन किसका है?
(अ) लॉर्ड कार्नवालिस (ब) लार्ड वेलेजली (स) लॉर्ड हेस्टिंग्स (द) लॉर्ड डलहौजी
21. भारत में वैल्लोर का विद्रोह किस वर्ष हुआ?
(अ) 1764 (ब) 1806 (स) 1857 (द) 1935
22. दिलवाड़ा का मंदिर निम्र में से किस स्थापत्य कला का उदाहरण है?
(अ) बौद्घ स्थापत्य (ब) जैन स्थापत्य (स) मुगल स्थापत्य (द) सल्तनत स्थापत्य
23. ताजमहल का मुख्य शिल्पकार मूल रूप से कहां का निवासी था?
(अ) इटली का (ब) भारत का (स) टर्की का (द) मिस्र का
24. 800 से 1200 ई. तक भारतीय समाज की प्रमुख विशेषता थी?
(अ) सामंतवाद (ब) उदारवाद (स) समतावाद (द) गणतंत्र
25. सडक़ पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है, क्योंकि?
(अ) बर्फ सडक़ से सख्त होती है (ब) सडक़ बर्फ से सख्त होती है (स) जब हम अपने पैर से धक्का देते हैं, तो बर्फ कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती (द) बर्फ में सडक़ की अपेक्षा घर्षण कम होता है
26. लोहे की कील पारे में क्यों तैरती है, जबकि यह पानी में डूब जाती है?
(अ) लोहे की पारे से रासायनिक क्रिया की प्रवृत्ति पानी की तुलना में कम होने के कारण (ब) लोहे का भार पानी से अधिक है तथा पारे से कम (स) लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम (द) पारा पानी से भारी है
27. किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया?
(अ) रमफोर्ड (ब) जूल (स) डेवी (द) सेल्सियस
28. झरने में जब जल ऊंचाई से गिरता है, तो उसका ताप?
(अ)घट जाता है (ब) बढ़ जाता है (स) न घटना है न बढ़ता है (द) इनमें से कोई नहीं
---
सही जवाब- 1.(स) कार्बन डाइऑक्साइड, 2.(ब) उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड रोटी को स्पंजी बना देती है, 3.(अ) गंधक, 4.(स) वल्कनीकरण, 5.(ब) डॉ. जाकिर हुसैन, 6.(स) अंग्रेजी शिक्षा से, 7.(ब) हीमोफीलिया, 8.(स) महर्षि दयानंद ने, 9.(द) नाभिकों का संलयन, 10.(द) उपभू, 11.(स) 1859-1870 के बीच, 12.(अ) पांच, 13.(स) रौलेट एक्ट, 14.(द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की, 15.(स)7, 16.(अ)37 अंश सेल्सियस, 17.(स)तापमान को स्थिर रखना, 18.(स) डॉनेज, 19.(स) अमेरिका में, 20.(अ) लॉर्ड कार्नवालिस, 21.(ब) 1806, 22.(ब) जैन स्थापत्य, 23.(ब) भारत का, 24.(अ) सामंतवाद, 25.(द) बर्फ में सडक़ की अपेक्षा घर्षण कम होता है, 26.(स) लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम, 27.(स) डेवी, 28.(ब) बढ़ जाता है।
लेह शहर इंडस नदी के किनारे कराकोरम और हिमालय की श्रृंखला के बीच स्थित है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता देश भर से पर्यटकों को साल के बारहों महीने अपनी ओर खींचती है। इस शहर में ज़्यादातर हिस्से में मस्जिद और बौद्ध स्मारक हैं जो सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दी में बनाए गए थे। एक बहुत पुराना, नामग्याल डायनेस्टी का राजा सेंग्गे नामग्याल का नौ मंजिल का महल, इस जगह का मुख्य आकर्षण है जो मेडिएवल ऐरा के वास्तुशिल्पीय ढंग को दर्शाता है।
लेह की आबादी का ज़्यादातर हिस्सा बुद्ध मौंक, हिन्दुओं और लामाओं का है। कई अध्ययन केंद्र जैसे शांति स्तूप और शंकर गोम्पा इस जगह के आकर्षण को बढ़ाते हैं। बर्फ से ढंका हिमालय पहाड़ इस जगह की सुंदरता को बढ़ाता है। लेह के कई इलाकों जैसे उबड़ खाबड़ हिमालयन भू-भाग में ट्रेकिंग भी की जा सकती है। इस जगह के मुख्य आकर्षण में से मुग़ल कला में बनी जामा मस्जिद और शे महल हैं जिसको लद्दाखी राजाओं का गर्मी का इलाका भी कहते हैं और यह अपने विशाल बुद्ध की मूर्ति के लिए मशहूर है।
लेह में गर्मी का मौसम मार्च से जून तक खिंच जाता है और यह समय यहां आने का सबसे उचित समय होता है। इस समय लेह का मौसम सुहाना रहता है और उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन में औसत तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सर्दी का मौसम लेह में काफी ठंडा और कठोर होता है। इस दौरान यहां का तापमान -28 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। मानसून के समय लेह में औसतन 90 मिलीमीटर वर्षा होती है।
कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार भारत के जाने-माने चित्रकार हुए हैं। 1912 में उनका जन्म हुआ। 1938 में जे जे से अपना डिप्लोमा लेने के बाद 1940 से 1945 तक उन्होंने वहीं अध्यापन किया फिर यूरोप निकल गए और निश्चय किया कि पेरिस की अकदमी जुलियन में अध्ययन करेंगे। देश विदेश की अनेक महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों मे उन्होंने भाग लिया जिसमें वेनिस बिनेले, साओ पाओलो बिनेले और टोकियो बिनेले जैसी अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव भी सम्मिलित हैं।
1956 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1957 और 1958 में कट्टींगेरी कृष्ण हेब्बार को वार्षिक प्रदर्शिनियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। 1965 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली जब लंदन और ब्रसेल्स में सामकालीन भारतीय कला नामक प्रदर्शनी में उनके चित्र विदेशों में प्रदर्शित किये गए। हेब्बार अपने रेखाचित्रों के कारण भी अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं।
1947 में उन्हें बाम्बे आर्ट सोसायटी का स्वर्ण पदक मिल। वे 1980 में वे ललितकला अकादमी के चेयर मैन तथा 1990 में बाम्बे आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष भी रहे। 1961 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री व 1989 में पद्मभूषण से अलंकृत किया गया। 1996 में 85 वर्ष की आयु में उनका देहावसान हुआ।
केरल के अलेप्पी को पूरब का वेनिस कहा जाता है। यहां की नहरों और पाम के पेड़ों के बीच स्थित सुन्दर जलभराव और हरियाली रोमांच पैदा करती हैं। केरल के प्रथम योजनाबद्द तरीके से निर्मित शहरों में से एक अलेप्पी में जलमार्ग के कई गलियारे हैं, जो यातायात के साधन भी हैं।
जलभराव के कारण अलेप्पी प्रति वर्ष नौकायन रेस की नेहरू ट्रॉफी का आयोजन करता है। ऐसा माना जाता है कि विजेता को ट्रॉफी देने की परम्परा की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी, जो यह शहर घूमने के लिए आए थे। अपने नौकाविहार के अनुभव से प्रसन्न होकर उन्होंने नौका दौड़ में प्रथम आने वाले दल के परिश्रम और कला को सम्मानित करने का फैसला किया। यह प्रतियोगिता अब 60 वर्ष पुरानी हो गई है ।
इस शहर में अम्बालापुझा श्रीकृष्ण मन्दिर, मुल्लक्कल राजेश्वरी मन्दिर चेट्टीकुलंगरा भगवती मन्दिर, मन्नारासला श्री नागराज मन्दिर जैसे कई मन्दिर और एडाथुआ चर्च सेन्ट एन्ड्रियू चर्च, सेन्ट सेबेस्टियन चर्च, चम्पाकुलम चर्च जैसे कई चर्च हैं। अलेप्पी का पथिरामन्नल द्वीप कई दुर्लभ किस्म के पक्षियों का घर है। वेम्बनाड झील से घिरा यह द्वीप अलेप्पी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
बांसुरी एक ऐसा वाद्य है जो पूरी दुनिया में मिलता है। दुनिया की सबसे पुरानी बांसुरी 35 हजार साल पुरानी बताई जाती है। पाषाण काल में इंसान बांसुरी गिद्ध की हड्डी से बनाते थे। दुनिया भर में अलग-अलग तरह से बांसुरी बनती है और धुनों का जादू एक से बढ़ कर एक।
यह दुनिया का इकलौता ऐसा साज है जो अफ्रीका से लेकर एशिया तक दुनिया के हर देश में पसंद किया जाता है। जर्मनी में बच्चे सामने से बजाने वाली बांसुरी (पहाड़ी बांसुरी जैसी) बजाना सीखते हैं तो तुर्की में बच्चे ने नाम की बांसुरी बजाते हैं। आयरलैंड में टिन की बांसुरी बजाई जाती है। भारत में बांसुरी को कृष्ण की मुरली कहा जाता है। कहते हैं कि श्रीकृष्ण इतनी मीठी बांसुरी बजाते थे कि ग्वाल बाल, गायें सब कुछ भूल उसकी धुन में मगन हो जाते थे। बौद्ध भिक्षु बांसुरी का उपयोग धार्मिक समारोहों और गाय बैल चराने के लिए करते थे।
कई तरह की बांसुरियां होती हैं। लंबी जर्मन बांसुरी, ऊंची टोन वाली बांसुरी। कुछ बांसुरी को होठों के बीच में रख कर बजाया जा सकता है कुछ होंठों पर रख कर फूंक से बजाई जाती हैं। बाल्कन देशों में कावेल नाम की, दक्षिण अमेरिका में क्वेना, अफ्रीका की पेउल है या फिर चौड़े सिरे वाली जापानी बांसुरी शाकुहाची काफी लोकप्रिय हैं। जर्मनी में सामने से बजाई जाने वाली ब्लॉकफ्लूट मशहूर है। वहीं आयरलैंड में टिन व्हिसल नाम की बांसुरी है।
अफ्रीकी बांसुरी पेउल को बजाना काफी कठिन है। सीधी सादी मेलोडी बजाने में भी कई साल लग जाते हैं। जापानी बांसुरू शाकुहाची सीखने की तकनीक थोड़ी आसान है।
ज्ञानदूत एक इंटरनेट सेवा है, जो कि समुदाय आधारित काफी सस्ती तथा वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर उपागम है। इसके द्वारा अनुसूचित जनजातियों वाले गांवों में घर-घर तक सूचना प्रौद्योगिकी के लाभ को पहुंचाया जाएगा।
मध्यप्रदेश के धार जिले में ज्ञानदूत कार्यक्रम ने आसानी से इन बाधाओं को पार कर लिया है। इस कार्यक्रम में सफलतापूर्वक 21 ग्रामीण साइबर कैफे स्थापित करने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इनको सूचनालय (कियोस्क) का नाम दिया गया है। प्रत्येक सूचनालय द्वारा 10 से 15 ग्राम पंचायत, 20 से 30 गांवों, 20 हजार से 30 हजार की जनसंख्या तक सेवा उपलब्ध कराई जाती है।
कलमकारी आंध्र प्रदेश की अत्यंत प्राचीन लोक कला है और जैसा कि नाम से स्पष्ट है यह कलम की कारीगरी है। इसकी जड़े आंध्र के श्रीकलाहस्ति और मछलीपुरम नामक नगरों में हैं। श्रीकलाहस्ति में आज भी कलमकारी के लिये कलम का उपयोग होता है जबकि मछलीपुरम में ठप्पों का चलन है।
अन्य अनेक लोक कलाओं की तरह इस कला को भी स्थानीय मंदिरों का आश्रय प्राप्त हुआ। मानव आकृतियों और चित्रों में आज भी पुराण और रामायण के प्रसंगों को चित्रित किया जाता है। कलाकृतियों के किनारों को फूल पत्तियों के आकर्षक नमूनों से सजाया जाता है।
इस कला में आमतौर पर पूरा परिवार संलग्न रहता है। परिवार का मुखिया ही इन कलाकारों का गुरू और मालिक होता है। यह गुरू मुख्य चित्र को सफेद सूती कपड़े पर कलम से बनाकर कलमकारी का प्रारंभ करता है । इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य इसमें रंग भरते हैं। इन रंगों को वेजेटेबल डाय या वनस्पति रंग कहा जाता है और इनमें रसायनों का प्रयोग नहीं होता। कपड़े पर आकृतियों को उभारने के लिए राल और गाय के दूध के मिश्रण में एक घंटा भिगोकर रखा जाता है और इस पर ख़मीरी गुड़ में पानी मिलाकर बांस की कलम से चित्र की रूपरेखा खींच दी जाती है। जहां पर रंग भरना है वहां फिटकरी का घोल लगा दिया जाता है। इसके बाद कपड़े एक मिश्रण में भिगोया जाता है जिसकी प्रतिक्रिया से चित्र के रंग उभर कर दिखाई देने लगते हैं। विभिन्न प्रकार के प्रभावों को उत्पन्न करने के लिए गोबर, बीज, फूल और पत्तियों का प्रयोग किया जाता है।
कलम कारी से चित्रित कपड़ों के परिधान, पर्दे, बिस्तर की चादरें, दीवार पर लगाने के चित्र से लेकर लैंपशेड तक सभीकुछ बनाया जा सकता है।
1. भारत ने कावेरी बेसिन के विकास हेतु एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ कितने मिलियन डॉलर ऋण संधि पर हस्ताक्षर किए?
(अ)50 मिलियन डॉलर (ब)10 मिलियन डॉलर (स) 100 मिलियन डॉलर (द) 200 मिलियन डॉलर
2. निम्न में से किस देश की यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने पहला अंडरवाटर माइक्रोस्कोप विकसित किया है?
(अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स)नेपाल (द) अमेरिका
3. किस देश की सरकार ने जुलाई 2016 को देश के 11 राज्यों में जीका स्वास्थ्य आपात स्थिति की घोषणा कर दी है?
(अ) पाकिस्तान (ब)पनामा (स) पेरू (द) भारत
4. 15 जुलाई 2016 को हुई कैबिनेट की बैठक में किस राज्य ने आनंद मंत्रालय के गठन को मंजूरी दे दी है?
(अ)मध्य प्रदेश (ब)पंजाब (स) बिहार (द) झारखंड
5. भारत ने कावेरी बेसिन के विकास हेतु निम्न में से किस बैंक के साथ 100 मिलियन डॉलर ऋण संधि पर हस्ताक्षर किए?
(अ) वल्र्ड बैंक (ब)भारतीय स्टेट बैंक (स) पंजाब नेशनल बैंक (द) एशियाई विकास बैंक
6. मिट्टी की पारगम्यता किसकी संक्रिया होती है?
(अ) गठन एवं गहराई की (ब) सरंध्रता एवं गठन की (स) सरंध्रता एवं गहराई की (द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की
7. राष्टï्रीय मानव अधिकार आयोग में कितने सदस्यों का प्रावधान है?
(अ) 9 (ब) 10 (स) 7 (द) 8
8. गैर तेल निर्यातक देशों में खनिज तेल उत्पादन में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ)संयुक्त राज्य अमेरिका (ब)रूस (स) दक्षिण कोरिया (द) जर्मनी
9. अजंता चित्रकला का संबंध मूल रूप से किस धर्म से है?
(अ) जैन धर्म (ब) ब्राह्मïण धर्म (स) शाक्त धर्म (द) बौद्घ धर्म
10. भारत में कुटीर कांच उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है?
(अ) कानपुर (ब) नासिक (स) फिरोजाबाद (द) गोरखपुर
11. गाय-भैंस के दूध में कम मात्रा में होते हैं?
(अ) लोहा एवं तांबा लवण (ब) सोडियम एवं पोटेशियम लवण (स) कैल्शियम एवं फास्फोरस लवण (द) सभी लवण
12. गाय के दूध का कार्बोहाइड्रेट है?
(अ)सुक्रोज (ब)ग्लूकोज (स) लैक्टोज (द) फ्रुक्टोज
13. बायोगैस का मुख्य घटक क्या है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) मीथेन (स) ऐसीटिक एसिड (द) मेथिल ऐल्कोहल
14. एस्पिरीन का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) मेथिल सैलिसिलेट (ब) हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट (स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड (द) ऐल्किल सैलिसिलिक एसिड
15. थाईलैंड में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) तुंग्या (ब) तमराई (स) टावी (द) हुमा
16. बिना सिंचाई की सहायता से की जाने वाली तर खेती के लिए वार्षिक वर्षा की कितनी मात्रा आवश्यक होती है?
(अ) 50 सेमी से कम (ब) 50 से 100 सेमी से कम (स) 100 स 200 सेमी (द) 200 सेमी से अधिक
17. सीआईएस में कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र कौन सा है?
(अ) पिथौरा (ब) कारागंडा (स) डॉनेज (द) कुजबास
18. वह स्थान जो ग्रीनविच के 74 अंश पश्चिम में स्थित है, वहां पर समय होगा?
(अ) 5 घंटे 42 मिनट पीछे (ब) 5 घंटे, 42 मिनट आगे (स) 4 घंटे 56 मिनट पीछे (द) 4 घंटे 56 मिनट आगे
19. परिचालन भूमि जोत का सर्वाधिक क्षेत्र निम्नलिखित प्रकार के किसान के अंतर्गत है?
(अ) मध्यम किसान (ब) बड़े किसान (स) सीमांत किसान (द) लघु किसान
20. संरचनात्मक बेरोजगारी उत्पन्न होने का क्या कारण है?
(अ) कच्चे मालों का अभाव (ब) अपर्याप्त उत्पादन क्षमता (स) अवस्फीतिक दशाएं (द) भारी उद्योगों के प्रति झुकाव
21. आठ सौ से 1200 ई. तक भारतीय समाज की प्रमुख विशेषता थी?
(अ) सामंतवाद (ब) उदारवाद (स) समतावाद (द) गणतंत्र
22. सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में पूर्ण राज्य के रूप में शामिल किया गया?
(अ) 33 वें संविधान संशोधन (ब) 34 वें संविधान संशोधन (स) 35 वें संविधान संशोधन (द) 36 वें संविधान संशोधन
23. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है?
(अ) एकल (ब) दोहरी (स) एकल और दोहरी दोनों प्रकार की (द) इनमें से कोई नहीं
24. निम्नलिखित में से किस एक देश को यूरेनियम सिटी स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
25. मध्य पूर्व के खनिज तेलों में अग्रणी उत्पादक है?
(अ) ईरान (ब) इराक (स) कुवैत (द) सऊदी अरब
26. जनसंख्या का सबसे कम भार कहां पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ओशनिया
27. विश्व के किस महाद्वीप में आदिमजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या पाई जाती है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
28. जनसंख्या वितरण को सर्वाधिक प्रभावित करने वाला तत्व है?
(अ) खनिज संपदा (ब) मृदा संरचना (स) जलवायु (द) प्राकृतिक वनस्पति
29. मौर्यकाल में ‘भाग’ शब्द का इस्तेमाल निम्र में से किसके लिए किया जाता था?
(अ) गृह कर (ब) भूमि कर (स) जल कर (द) हिरण्य
सही जवाब- 1.100 मिलियन डॉलर, 2.अमेरिका, 3.पेरू, 4.मध्य प्रदेश, 5.एशियाई विकास बैंक, 6.(द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की, 7.(स)7, 8.(अ)संयुक्त राज्य अमेरिका, 9.(द) बौद्घ धर्म, 10.(स) फिरोजाबाद, 11.(अ) लोहा एवं तांबा लवण, 12.(स) लैक्टोज, 13.(ब) मीथेन, 14.(स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड, 15.(ब)तमराई, 16.(द) 200 सेमी से अधिक, 17.(स)डॉनेज, 18.(स) 4 घंटे 56 मिनट पीछे, 19.(स) सीमांत किसान, 20.(ब) अपर्याप्त उत्पादन क्षमता, 21.(अ) सामंतवाद, 22.(द) 36वें संविधान संशोधन, 23.(अ) एकल, 24.(ब) कनाडा, 25.(द) सऊदी अरब, 26.(द) ओशनिया, 27.(स) अफ्रीका, 28.(स) जलवायु, 29.(ब) भूमि कर।
खाण्डवप्रस्थ महाभारत प्रसिद्ध हस्तिनापुर के निकट स्थित एक प्राचीन नगर था। यह महाभारत काल से पूर्व पुरुरवा, आयु, नहुष तथा ययाति की राजधानी थी। कुरु की यह प्राचीन राजधानी बुधपुत्र के लोभ के कारण मुनियों द्वारा नष्ट कर दी गई थी।
युधिष्ठिर को जब प्रारम्भ में, द्यूत-क्रीड़ा से पूर्व, आधा राज्य मिला था तो धृतराष्ट्र ने पाण्डवों से खाण्डवप्रस्थ में अपनी राजधानी बनाने तथा फिर से उस प्राचीन नगर को बसाने के लिए कहा था। खांडववन खाण्डवप्रस्थ के निकट ही स्थित था, जिसे श्रीकृष्ण और अर्जुन ने अग्नि देव की प्रेरणा से भस्म कर दिया। खाण्डवप्रस्थ का उल्लेख अन्यत्र भी कई जगहों पर हुआ है। पंचविशब्राह्मण में राजा अभिप्रतारिन के पुरोहित द्वारा खाण्डवप्रस्थ में किए गए यज्ञ का उल्लेख है। अभिप्रतारिन जनमेजय का वंशज था।
जिस प्रकार पूर्व उद्धरणों से स्पष्ट है, खाण्डवप्रस्थ की स्थिति वर्तमान नई दिल्ली के निकट रही होगी। प्राचीन इन्द्रप्रस्थ पांडवों के पुराने कि़ले के निकट बसा हुआ था। खाण्डवप्रस्थ के स्थान पर पांडवों की इन्द्रप्रस्थ नामक नई राजधानी बनने के पश्चात अग्नि देव ने कृष्ण और अर्जुन की सहायता से खांडववन को भस्म कर दिया था। निश्चय ही इस वन में कुछ अनार्य जातियों- जैसे नाग और दानव लोगों का निवास था, जो पांडवों की नई राजधानी के लिए भय उपस्थित कर सकते थे। तक्षक नाग इसी वन में रहता था और यहीं मय दानव नामक महान यांत्रिक का निवास था, जो बाद में पांडवों का मित्र बन गया और जिसने इन्द्रप्रस्थ में युधिष्ठिर का अद्भुत सभाभवन बनाया। खांडववन-दाह का प्रसंग महाभारत, आदिपर्व में सविस्तार से वर्णित है। कहा जाता है कि मय दानव का घर वर्तमान मेरठ के निकट था और खांडववन का विस्तार मेरठ से दिल्ली तक, 45 मील (लगभग 72 कि.मी.) के लगभग था। महाभारत में जलते हुए खांडववन का बड़ा ही रोमांचकारी वर्णन है- खांडववन के जलते समय इंद्र ने उसकी रक्षा के लिए घोर वृष्टि की, किंतु अर्जुन और कृष्ण ने अपने शस्त्रास्त्रों की सहायता से उस
रणथम्बोर राष्ट्रीय उद्यान, पुराने ज़माने में भारतीय राजाओं का शिकार करने का मुख्य स्थल हुआ करता था। यह भारत की पुरानी धरोहरों में से भी एक है। यहां पर निवास करने वाले बाघ पर्यटकों के कैमरे के सामने पोज़ देते हुए मिल जाएंगे। रणथम्बोर राष्ट्रीय उद्यान उत्तर भारत में सबसे बड़ा वन्यजीव भंडार में से एक है, जो राजसी खेल संरक्षण था। 1955 में, यह एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था। बाद में, 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के पहले चरण में इसको शामिल किया गया। रणथम्बोर राष्ट्रीय उद्यान को 1980 में राष्ट्रीय पार्क का दर्जा प्रदान किया गया था। बाघों के अलावा, राष्ट्रीय पार्क में विभिन्न जंगली जानवरों, सियार, चीते, हाइना, दलदल मगरमच्छ, जंगली सुअरों और हिरण के विभिन्न किस्मों के लिए एक प्राकृतिक निवास स्थान के रूप में कार्य करता है, इसके अलावा, वहां जैसे जलीय वनस्पति, लिली, डकवीड और पार्क में कमल बहुतायत है।
इस वन्यजीव अभयारण्य 392 वर्ग किलोमीटर के एक क्षेत्र में फैला हुआ है जो बाघ संरक्षण के लिए जाना जाता है। यह एक देश में सबसे अच्छा राष्ट्रीय पार्कों में से एक है। पर्यटकों के लिए वन्य प्राधिकारी ने सडक़ों का निर्माण किया है जिससे वह पार्क में घूम सके। वन्य प्राधिकारी ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए विशेष व्यवस्था की है।
स्टेविया या स्टीविया माने मीठी तुलसी , सूरजमुखी परिवार (एस्टरेसिया) के झाड़ी और जड़ी बूटी के लगभग 240 प्रजातियों में पाया जाने वाला एक जीनस है, जो पश्चमी उत्तर अमेरिका से लेकर दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। स्टेविया रेबउडियाना प्रजातियां, जिन्हें आमतौर पर स्वीटलीफ, स्वीट लीफ, सुगरलीफ या सिर्फ स्टेविया के नाम से जाना जाता है, मीठी पत्तियों के लिए वृहत मात्रा में उगाया जाता है।
स्टीविया की पत्तियों में चीनी से तीन सौ गुना अधिक मीठा होता है। इसी मिठास के कारण इसे हनी प्लांट भी कहा जाता है। स्टीविया जिसे मधुरगुणा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें डायबिटीज को दूर करने के गुण होते हंै। स्टेविया नाम की जड़ी बूटी चीनी का स्थान ले सकती है और खास बात ये कि इसे घर की बगिया में भी उगाया जा सकता है। यह शून्य कैलोरी स्वीटनर है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इसे हर जगह चीनी के बदले इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे तैयार उत्पाद न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि दिल के रोग और मोटापे से पीडि़त लोगों के लिए भी फायदेमंद हैं। स्टीविया न केवल शुगर बल्कि ब्लड प्रेशर, हाईपरटेंशन, दांतों, वजन कम करने, गैस, पेट की जलन, त्वचा रोग और सुंदरता बढ़ाने के लिए भी उपयोगी होती है। यही नहीं इसके पौधे में कई औषधीय व जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं।
वैसे स्टीविया मूल रूप से जापान का पौधा है किंतु जैसे-जैसे इसकी खूबियों के बारे में पता चलता गया। वैसे ही वैसे इसकी व्यवसायिक खेती को बढ़ावा मिला। वहीं भारतवर्ष में भी कई राज्यों में इसकी खेती प्रारंभ हो चुकी है। स्टीविया शाकीय पौधा है। इसको खेत में उगाया जाता है और इसकी पत्तियों का उपयोग होता है। यह चीनी से तीन सौ गुना अधिक मीठा होता है, इसे पचाने से शरीर में एंजाइम नहीं होता और न ही ग्लूकोस की मात्रा बढ़ती है। आज के समय में स्टीविया का कई शुगर फ्री पदार्थो को बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाने लगा है।
स्टीविया एक छरहरा सदाबहार शाकीय पौधा है। इसकी मिठास के कारण इसे हनी प्लांट भी कहा जाता है। इसका उपयोग हर्बल औषधि में डायबिटीज रोगियों के लिए टॉनिक के रूप में भी किया जाता है। स्टीविया पैंक्रियाज से इंसुलिन को रिलीज करने में अहम भूमिका निभाता है। यह इंसुलिन प्रतिरोध में वृद्धि, ग्लूकोज के अवशोषण को रोककर और अग्न्याश के स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर ब्लड शुगर को स्थिर करता है।
आयुर्वेद चिकित्सकों के अनुसार स्टीविया से शुगर के अलावा मोटापे से भी निजात पाई जा सकती है। मोटापे के शिकार व्यक्तियों के लिए भी यह पौधा किसी वरदान से कम नहीं है। ब्राजील में जर्नल एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, स्टीविया से हाइपरटेंशन से पीडि़त लोगों में रक्तचाप के स्तर को कम किया जा सकता है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुणों से भरपूर होने के कारण, स्टीविया मुंहासों और रूसी की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके अलावा यह ड्राई और डैमेज बालों को ठीक करने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। स्टीविया में विशिष्ट संयंत्र ग्लाइकोसाइड की उपस्थिति, पेट के अस्तर में होने वाली जलन को दूर करने में मदद करता है। इस तरह से अपच और हार्टबर्न के उपचार में मदद करता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ग्रह खोजने वाले अंतरिक्ष यान केपलर ने हमारे सौर मंडल के बाहर 100 से अधिक नए ग्रहों का पता लगाया है, जिनमें से कुछ पर जीवन की संभावना व्यक्त किया जा रहा है।
सौर मंडल के बाहर 104 नए ग्रहों की पुष्टि केपलर के माध्यम से जुटाए गए आंकड़ों की मदद से की गई है। इनमें से चार ऐसे ग्रह हैं जिन पर चट्टानें हो सकती हैं। ये चारों ग्रह हमारी धरती से 20 से 25 फीसद ज्यादा बड़े हैं और एक बौने तारे के2-72 की परिक्रमा करते हैं तथा ये 181 प्रकाश वर्ष दूर स्थित हैं।
ये ग्रह जिस तारे की परिक्रमा करते हैं वह सूर्य के आकार का आधा और कम चमकीला है। इन्हें परिक्रमा करने में साढ़े पांच दिन से 24 दिन लगते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार कम परिक्रमा अवधि के बावजूद इन पर जीवन की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने केपलर के अलावा हवाई में स्थापित दूरबीनों जैसे नार्थ जेमिनी टेलीस्कोप और डब्ल्यूएम केक आब्जर्वेटरी से जुटाए गए आंकड़ों के विश्लेषण से यह उपलब्धि हासिल की है। इसका प्रकाशन ‘एस्ट्रोफिजिकल’ जर्नल में किया गया है।
पोकीमोन गो एक प्रकार का मोबाइल गेम है। अमरीकी कंपनी हृद्बड्डठ्ठह्लद्बष् द्वारा विकसित एक स्थान-आधारित एक मोबाइल गेम है। इसे जुलाई 2016 में आईओएस और एंड्रॉइड मंच के लिए निकाला गया था।
इस गेम में खिलाडियों को, पोकीमोन कहलाने वाले आभासी जानवरों को पकडऩा, उनसे लड़ाई करना और उन्हें तैयार करना होता है। ये गेम संगत उपकरणों के त्रक्कस् और कैमरा का इस्तेमाल करता है।
पोकेमॉन गो एक ऐसी गेम है जो वर्चुअल और रीयल को मिला देता है। इसमें जीपीएस का इस्तेमाल होता है और आपको चलते चलते ही इसे खेलना पड़ता है। ये गेम पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में लॉच किया गया। वहां इसे इतनी कामयाबी मिली कि पूछिए मत। फिर अमरीका में भी इसी वीडियो गेम को हाथों-हाथ लिया गया। कई यूरोपीय देशों में भी इसे लॉन्च करने की तैयारी है, लेकिन उससे पहले ही इसकी शोहरत वहां पहुंच चुकी है। लाखों लोगों ने कोई न कोई जुगत लगाकर इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लिया है। पोकेमॉन गो की सबसे बड़ी ख़ूबी इसका तकनीकी रूप से बेहद आसान होना है। दूसरी बात, ये लोगों के फ़ोन में मौजूद जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल करता है। वो भी आसानी से लोगों के पास मौजूद होता है। पुराने गेम जैसे स्नेक या एंग्री बर्ड की कामयाबी के पीछे भी बड़ी वजह यही थी कि वो तकनीकी रूप से पेचीदा नहीं थे।
1. सरकारी क्षेत्र की बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी भेल ने किस राज्य में 250 मेगावाट क्षमता वाली कोयला आधारित ताप बिजली परियोजना का परिचालन शुरु कर दिया?
(अ) गुजरात (ब)झारखंड (स) उत्तर प्रदेश (द) इनमें से कोई नहीं
2. किस विश्वविद्यालय का नाम सरकार द्वारा हाल ही में बदल दिया गया है?
(अ) पंजाब यूनिवर्सिटी (ब) राजेंद्र केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (स) बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (द) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
3. भारतीय रेल स्टेशन विकास निगम लिमिटेड और बंसल ग्रुप ने 14 जुलाई 2016 को किस शहर के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(अ) भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन (ब) दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन (स) इलाहाबाद के नैनी रेलवे स्टेशन (द) इनमें से कोई नहीं
4. सरकारी क्षेत्र की बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी भेल ने गुजरात में कितने मेगावाट क्षमता वाली कोयला आधारित ताप बिजली परियोजना का परिचालन शुरु कर दिया है?
(अ) 200 मेगावाट (ब) 250 मेगावाट (स) 300 मेगावाट (द) 500 मेगावाट
5. एक्जिम बैंक ने कपड़ा कारखाना और लघु एवं मध्यम उपक्रम के विकास के लिए केन्या को कितने करोड़ डॉलर का ऋण उपलब्ध कराया है?
(अ) 4 करोड़ डॉलर (ब)3.5 करोड़ डॉलर (स)4.5 करोड़ डॉलर (द) 4.9 करोड़ डॉलर
6. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जुलाई 2016 को किस देश को मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन और याज मुक्त स्थिति हेतु आधिकारिक प्रशस्ति पत्र जारी किया?
(अ) पाकिस्तान (ब) नेपाल (स) भूटान (द) भारत
7. निम्न में से किस राज्य ने मार्च 2019 तक राज्य के सभी गांवों में शौचालय के निर्माण के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) बिहार (स) उत्तर प्रदेश (द) इनमें से कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से किसे झीलों की वाटिका कहते हैं?
(अ) फिनलैण्ड (ब) स्वीडन (स) न्यूजीलैण्ड (द) ग्रीनलैण्ड
9. निम्नलिखित में से वर्ष 2012 के अनुसार, उनकी नाभिकीय शक्ति क्षमता की दृष्टि से देशों का सही अवरोही क्रम क्या है?
(अ) रूस, जापान, चीन, फ्रांस (ब) फ्रांस, रूस, जापान, चीन (स) जापान, रूस, फ्रांस, चीन (द) फ्रांस, जापान, रूस, चीन
10. चक्रवात हुदहुद किस राज्य के तट से टकराया?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) कर्नाटक (स) केरल (द) गुजरात
11. राष्टï्रीय प्रतीक को आधिकारिक रूप से मान्यता कब मिली?
(अ) 26 नवंबर, 1950 (ब) 26 जनवरी, 1950 (स) 24 जनवरी, 1951 (द) 3 सितंबर, 1952
12. सत्यमेव जयते शब्द कहां से लिया गया है?
(अ) मुण्डोपनिषद से (ब) महाभारत से (स) रामायण से (द) अर्थशास्त्र से
13. दोपहर के 12 बजे किस दिशा में इंद्रधनुष दिखाई होता है?
(अ)पश्चिम में(ब) दक्षिण में (स) पूर्व में (द) यह नहीं देख सकते
14. निकट दृष्टि दोष को ठीक किया जाता है?
(अ)उत्तल लेंस प्रयुक्त करके (ब) अवतल लेंस प्रयुक्त करके (स)समतल-अवतल लेंस प्रयुक्त करके (द) समतल कांच प्रयुक्त करके
15. जब लाल, नीले तथा हरे प्रकाश का पुंज का एक स्थान पर पड़ता है, तब प्रकाश का रंग हो जाता है?
(अ) बैंगनी (ब) लाल (स) पीला (द) सफेद
16. मुर्गियों की अमेरिकन नस्लें कौन सी हैं?
(अ) ससैक्स, डारकिंग (ब) रोड आई लैड रैड, न्यू हैम्पशायर (स) लैगहोर्न, स्पेनिश (द) लैंगशन, कोचीन
17. अटलांटिक महासागरीय भागों में कॉनर्वेशनल झंझावत कहलाते हैं?
(अ) हरिकेन (ब) टाईफून (स) साइक्लोन, चक्रवात (द) टोरनेडो
18. हिरण के मांस को क्या कहा जाता है?
(अ) बेकन (ब) वेनिसन (स) हैगिस (द) चिकन
19. भारत में उद्योग समूहवार गैर लघु उद्योग क्षेत्र में बकाया ऋणों के रूप में रुग्णता किस उद्योग में सर्वाधिक है?
(अ) वस्त्र उद्योग (ब) इंजीनियरिंग उद्योग (स) चीनी उद्योग (द) इस्पात उद्योग
20. निम्नांकित में से कौन सा समूह भारत के निर्यात की सबसे बड़ी मद है?
(अ) सिले-सिलाए वस्त्र, जवाहरात, आभूषण (ब) इंजीनियरिंग सामान, चाय (स) चाय, जवाहरात, चीनी (द) सिले वस्त्र, चीनी
21. फिलास्फर वूल किस यौगिक को कहते हैं?
(अ) सल्फाइट (ब) कार्बोनेट (स) सल्फर डाइऑक्साइड (द) जिंक ऑक्साइड को
22. सूर्य में कौन से तत्व विद्यमान होते ही हैं?
(अ) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन (ब) कॉर्बन एवं ऑक्सीजन (स) हाइड्रोजन एवं हीलियम (द) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन
23. ऋग्वेद धर्म था?
(अ) बहुदेववादी (ब) एकेश्वरवादी (स) अद्वैतवादी (द) निवृत्तमार्गी
24. बुद्ध के जीवन की किस घटना को महाभिनिष्क्रमण के रूप में जाना जाता है?
(अ) उनका महापरिनिर्वाण (ब) उनका जन्म (स) उनका गृहत्याग (द) उनका प्रबोधन
25. निम्नलिखित स्तूपों का सही तैथिक क्रम (कालानुक्रम) क्या है?
(अ) भरहुत, सांची, अमरावती, धमेख (ब) अमरावती, सांची, भरहुत, धमेख (स) सांची, अमरावती, भरहुत, धमेख (द)धमेख, भरहुत, अमरावती, सांची
सही जवाब-1.(अ) गुजरात, 2.(ब) राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय, 3.(अ) भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन, 4.(ब) 250 मेगावाट, 5.(स)4.5 करोड़ डॉलर, 6.(द) भारत, 7.(अ) पश्चिम बंगाल,8.(अ) फिनलैण्ड, 9.(द) फ्रांस, जापान, रूस, चीन, 10.(अ) आंध्रप्रदेश, 11.(ब) 26 जनवरी 1950, 12.(अ)मुण्डोपनिषद से, 13.(द) यह नहीं देख सकते, 14.(ब)अवतल लेंस प्रयुक्त करके, 15.(द) सफेद, 16.(ब) रोड आई लैड रैड, न्यू हैम्पशायर, 17.(अ) हरिकेन, 18.(ब) वेनिसन, 19.(द) इस्पात उद्योग, 20.(अ) सिले-सिलाए वस्त्र, जवाहरात, आभूषण, 21.(द) जिंक ऑक्साइड को, 22.(स) हाइड्रोजन एवं हीलियम, 23.(अ) बहुदेववादी, 24.(स) उनका गृहत्याग, 25.(अ)भरहुत, सांची, अमरावती, धमेख ।
कहा जाता है कि सावन महीने में भगवान शिव कैलाश से उतरकर शिवालयों में विराजमान होते हैं और अपने भक्तों की फरियाद सुनते हैं। इस महीने देश भर के शिवालयों में कांवर धारण किए भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। हालांकि कांवर यात्रा की परंपरा सदियों पुरानी है, लेकिन फिर भी कई लोगों के लिए ये रहस्य ही है कि आखिर ये लोग कौन हैं और ऐसा क्यों करत हैं। दरअसल कांवर शब्द संस्कृत के कांवारथी से बना है। यह एक तरह की बहंगी होती है जो बांस की फट्टी से बनाई जाती है।यह कांवर में तब तब्दील होती है जब इसके साथ वैदिन अनुष्ठान के साथ गंगाजल का भार इससे जोड़ा जाता है। शिवभक्त इसे फूलमाला, घंटी और घुंघरुओं से खूब सजाते हैं, जिसके बाद यह काफी आकर्षक हो जाती है।कहते हैं कि महान शिवभक्त लंकानरेश रावण पहला कांवर था। इसके अलावा मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने भी शिव को कांवर चढ़ाई थी। कांवरिया अपनी यात्रा के दौरान कड़े व्रत-नियमों का पालन करते हैं। वह इस दौरान हलचल भरी दुनिया से दूर वैराग्य सा जीवन बिताते हैं और ब्रह्मचर्य, शुद्ध विचार, सात्विक आहार और नैसर्गिक दिनचर्या का पालन करते हैं। कांवर और उसे लेकर चलने वाले कांवरियां कई तरह के होते हैं।
सामान्य कांवर- सामान्य कांवरिए अपनी यात्रा के दौरान जहां चाहे रुककर आराम कर सकते हैं। आराम करने के दौरान कांवर स्टैण्ड पर रखी जाती है, जिससे कांवर जमीन को न छू सके।
डाक कांवर- डाक कांवर यात्रा में भक्त को लगातार चलते रहना पड़ता है। वह यात्रा की शुरूआत से शिव के जलाभिषेक तक बगैर रुके लगातार चलता रहता है। इसके अलावा यह यात्रा एक निश्चित समय के भीतर तय करनी पड़ती है। इस दौरान शरीर से उत्सर्जन क्रियाएं तक वर्जित होती हैं।
खड़ी कांवर- कुछ भक्त खड़ी कांवर लेकर चलते हैं। इस दौरान उनकी मदद के लिए कोई-न-कोई सहयोगी उनके साथ चलता है। जब वे आराम करते हैं, तो सहयोगी अपने कंधे पर उनकी कांवर लेकर चलने के अंदाज में हिलाते-डुलाते रहते हैं।
दांडी कांवर- ये भक्त नदी तट से शिवधाम तक की यात्रा दंड देते हुए पूरी करते हैं। मतलब कांवर यात्रा की दूरी को अपने शरीर की लंबाई से लेटकर नापते हुए पूरी करते हैं। यह बहुत मुश्किल होता है और इसमें करीब एक महीने तक का समय लग जाता है।
कांवरियों अंत में शिवालय पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। दरअसल कांवर यात्रा को जीवन यात्रा के प्रतीक स्वरूप समझा जा सकता है, जिसका उद्देश्य इस कठिन यात्रा को अनुशासन, सात्विकता और वैराग्य के साथ ईश्वर तक पहुंचना है।
हेपेटाइटिस-सी लीवर में हुई सूजन को कहते हैं। यह हेपेटाइटिस-सी वाइरस की वजह से होता है। यह अक्यूट और क्रोनिक दो तरह का होता है। जिस शख्स की बॉडी में यह वाइरस जाता है उनमें लक्षण आने में औसतन 4-12 हफ्ते का समय लग ही जाता है। अक्यूट हेपेटाइटिस-सी का इन्फेक्शन छह महीनों से कम समय तक रहता है। लेकिन अगर क्रोनिक हो जाए तो इलाज लंबा चलता है।
डॉक्टर का कहना है कि कुछ लोगों में हेपेटाइटिस-सी का अधिक खतरा होता हैं। इनमें इंजेक्शन के जरिए ड्रग लेने लोग, एक ही सूई से दोबारा इंजेक्शन लेने पर, डोनेट किए गए अनसेफ ब्लड से, डायलिसिस के मरीजों, टैटू बनवाने वाले शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार हेपेटाइटिस-सी से बचाव के लिए अभी तक कोई वैक्सीन या टीका नहीं बना है।
कसीदा
क़सीदा काव्य या शायरी का एक स्वरूप है, जो पूर्व इस्लामी अरब में विकसित हुआ था, तब से यह आज तक प्रचलित है। क़सीदे का प्रारम्भ प्राय: नसीब कही जाने वाली छोटी पंक्ति से होता है। शायरों मे क़ाफिय़ा की रचना कौशल प्रदर्शित करने और इसमें सहयोगी विषयों को अधिक से अधिक गूंथने की होड़ लगी होती है। अपनी शैली और भाषा के कारण ये शब्दकोश निर्माताओं के लिए विशेष दिलचस्पी के विषय होते हैं।
मान्यता है कि अरबी शायर इमरूल-क़ायस ने पहली बार इस युक्ति का प्रयोग किया था। इसके बाद लगभग सभी क़सीदाकारों ने उनका अनुकरण किया। इस परंपरागत प्रारंभ के बाद आता है राहिल , जिसमें शायर के घोड़े या ऊंट, रेगिस्तानी पशुओं, रेगिस्तानी घटनाओं और वहां के बद्दुओं के जीवन एंव युद्धों के विवरण और उपमान होते है। राहिल का उपसंहार फख़ या आत्म-प्रशंसा किया जा सकता है। मुख्य विषय मदीह या प्रशस्ति , जो अक्सर हिज से जुड़ा होता है, अंत मे आता है और यह स्वयं शायर की उसके क़बीले या अपने संरक्षक की प्रशंसा होती है।
क़सीदा शायरी लेखकों के लिए प्रारम्भ से ही महत्वपूर्ण रहा। क़सीदे को हमेशा से शायरी का सर्वोत्कृष्ट रूप और इस्लाम-पूर्व शासकों की धरोहर माना माता रहा है। शास्त्रीय रुझान वाले शायरों ने इस विधा को बनाए रखा और नियमों या बंधनों का पालन किया, लेकिन अरबों की बदली हुई परिस्थतियों ने उसे एक कृत्रिम परिपाटी बना दिया। इस प्रकार आठवीं शताब्दी के अंत तक क़सीदे का महत्व कम होने लगा। 10वीं शताब्दी में थोड़े समय के लिए अल-मुतानब्बी, जो अरबी भाषा के महानतम शायरों में से एक थे, उन्होंने उसे सफलतापूर्वक पुनर्जीवित किया और बद्दुओं ने उसे आज तक बनाए रखा है। 19 वीं शताब्दी तक फ़ारसी, तुर्की और उर्दू भाषाओं में भी क़सीदे लिखे गए।
राजतरंगिणी कल्हण द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रंथ है। जिसकी रचना 1148 से 1150 के बीच हुई। कश्मीर के इतिहास पर आधारित इस ग्रंथ की रचना में कल्हण ने ग्यारह अन्य ग्रंथों का सहयोग लिया है जिसमें अब केवल नीलमत पुराण ही उपलब्ध यह ग्रंथ संस्कृत में ऐतिहासिक घटनाओं के क्रमबद्ध इतिहास लिखने का प्रथम प्रयास है। इसमें आदिकाल से लेकर 1151 ई. के आरम्भ तक के कश्मीर के प्रत्येक शासक के काल की घटनाओं क्रमानुसार विवरण दिया गया हैं। यह कश्मीर का राजनीतिक उथलपुथल का काल था। आरंभिक भाग में यद्यपि पुराणों के ढंग का विवरण अधिक मिलता है, परंतु बाद की अवधि का विवरण पूरी ऐतिहासिक ईमानदारी से दिया गया है।
राजतरंगिणी आठ तरंगों में विभक्त है, जिनमें कुल लगभग 7 हजार 826 श्लोक हैं। प्रारम्भ में छह तरंग छोटे तथा अन्तिम दो तरंग बहुत बड़े हैं, जिनमें आठवां तरंग, समस्त ग्रन्थ के आधे परिमाण से भी अधिक है। अपने लेखन के समय से ही राजतरंगिण् िअत्यन्त लोकप्रिय रही है। पहले के तीन तरंगों में कश्मीर के प्राचीन इतिहास की जानकारी मिलती है। चौथे से लेकर छठवें तरंग में कार्कोट एवं उत्पल वंश के इतिहास का वर्णन है। अन्तिम सातवें एवं आठवें तरंग में लोहार वंश का इतिहास उल्लिखित है। इस पुस्तक में ऐतिहासिक घटनाओं का क्रमबद्ध उल्लेख है।
1. कालाधन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख निम्न में से कौन है?
(अ) न्यायमूर्ति एपी शाह (ब)न्यायमूर्ति एमबी शाह (स)न्यायमूर्ति किशोर कुमार (द) न्यायमूर्ति राजेन्द्र मल लोढ़ा
2. केंद्र सरकार ने 14 जुलाई 2016 को आय घोषणा योजना 2016 के भुगतान के तहत निम्न में से किसमे संशोधन किया?
(अ) समय-सीमा (ब) न्यूनतम धनराशि (स)टैक्स (द) इनमें से कोई नहीं
3. 12 जुलाई 2016 को हेग स्थित स्थाई मध्यस्थता न्यायालय (पीसीए) ने दक्षिण चीन सागर पर समुद्री विवाद में किस देश के पक्ष में फैसला सुनाया है?
(अ) चीन (ब)फिलीपींस (स) वियतनाम (द) लाओस
4. रक्त संचारण रुक जाने के बाद मस्तिष्क कितने देर तक कार्य करता है?
(अ) 2 मिनट (ब) 90 सेकंड (स) 3 मिनट (द) 4-5 मिनट
5. भारत में प्रथम जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) नंदा देवी (ब) सुंदरवन (स) ग्रेट निकोबार (द) नीलगिरी
6. रासायनिक उत्पादों के आयात-निर्यात के लिए देश का पहला रसायन, बंदरगाह कहां है?
(अ) गोपालपुरा, (ब) काकीनाडा (स) दाहेज (जिला भड़ौंच) (द) भंडापुर (कर्नाटक)
7. पानी से लबालब भरे गिलास में एक वर्ष का टुकड़ा तैरता है, जब बर्फ पिघलती है, तो?
(अ) कुछ पानी बाहर गिरेगा (ब) पानी की सतह नीचे होगी (स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी (द) तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा पानी बाहर गिरेगा
8. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं
9. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता किसने प्राप्त की?
(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन
10. कार्बुरेटर का आविष्कार किसने किया?
(अ) जान हेरिसन (ब) फ्रीज ग्रीन (स) पिक्सी (द) डैमलर
11. निम्नलिखित में से कौन सा नवीकरणीय प्राकृतिक स्रोत नहीं है?
(अ) स्वच्छ वायु (ब) ताजा पानी (स) उर्वर मिट्टी (द) नमक
12. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन शैक्षणिक योजना में क्षमता निर्माण कार्यक्रम से संबंध रखता है?
(अ) एनसीईआरटी (ब) यूजीसी (स) एनएएसी (द) एनयूईपीए
13. शोध डिजाइन क्या है?
(अ) शोध का संचालन का एक तरीका, जो सिद्धांत पर आधारित न हो (ब) गुणात्मक या परिणात्मक पद्धतियों के उपयोग के मध्य विकल्प (स) वह शैली, जिसमें आप अपनी शोध खोजों को प्रस्तुत करना चाहें, जैसे ग्राफ (द) आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के प्रत्येक स्तर के लिए एक ढांचा बनाना
14. सैम्पलिंग केसेस का आशय है?
(अ) सैम्पलिंग में सैम्पलिंग ढांचे का प्रयोग (ब) शोध के लिए उपयुक्त लोगों की पहचान (स) शब्दश: शोधार्थी का ब्रीफकेस (द) लोग, समाचार पत्र, टेलीविजन कार्यक्रम इत्यादि की सैम्पलिंग
15. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को कहते हैं?
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
16. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
17. निम्न राज्यों में से किस राज्य की सर्वाधिक लंबी तटरेखा है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) तमिलनाडु
18. ढेंकुली का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?
(अ) भूमि समतल करने में (ब) फसल काटने में (स) कूंड़ बनाने में (द) कुंए से पानी उठाने में
19. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
20. न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप है?
(अ) यूरोप (ब) अफ्रीका (स) एशिया (द) आस्ट्रेलिया
21. विश्व में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले प्रथम तीन देशों का अवरोही क्रम है?
(अ) ब्राजील, इंडोनेशिया, जापान (ब) जापान, यूएसए, रूस (स) रूस, जापान, यूएसए (द) ब्राजील, जापान, रूस
22. निम्नलिखित में से कौन नाइजीरिया के मूल निवासी हैं?
(अ) हौसा (ब) होपी (स) जूनी (द) चुकची
23. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 19 नवंबर(ब) 19 दिसंबर (स) 19 जनवरी (द) 19 फरवरी
24. किस एक पूर्व ग्रह ने ग्रह होने की स्थिति खो दी है?
(अ)नेप्च्यून ने (ब) प्लूटो ने (स) यूरेनस ने (द) ऐसा कोई ग्रह नहीं
25. निम्न में से किसने आइसोडोपान की संकल्पना को दिया है?
(अ) अल्फ्रेड वेबर ने (ब) डी.एम. स्मिथ ने (स) वॉन थूनेन ने (द) डब्ल्यू. इजार्ड ने
26. ऊर्जा समता के आधार पर एक टन तेल निम्नलिखित में से किसके बराबर होता है?
(अ) 1 बिलियन कैलोरी के (ब) 10 बिलियन कैलोरी के (स) 1 मिलियन कैलोरी के (द) 10 मिलियन कैलोरी के
सही जवाब- 1.(ब)न्यायमूर्ति एमबी शाह, 2.(अ) समय-सीमा, 3.(ब)फिलीपींस, 4.(स)3 मिनट, 5.(द)नीलगिरी, 6.(स) दाहेज (जिला भड़ौंच), 7.(स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी, 8.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 9.(अ)एफ बैटिंग, 10.(द)डैमलर, 11.(द) नमक, 12.(द) एनयूईपीए, 13.(द) आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के प्रत्येक स्तर के लिए एक ढांचा बनाना, 14.(द)लोग, समाचार पत्र, टेलीविजन कार्यक्रम इत्यादि की सैम्पलिंग, 15.(ब) कोरोमंडल, 16.(स)अजंता, 17.(अ)गुजरात, 18.(द) कुंए से पानी उठाने में, 19.(स) तापमान को स्थिर रखना, 20.(द) आस्ट्रेलिया, 21.(स) रूस, जापान, यूएसए, 22.(अ) हौसा, 23.(अ) 19 नवंबर, 24.(ब) प्लूटो ने, 25.(अ)अल्फ्रेड वेबर ने, 26.(ब)10 बिलियन कैलोरी के।
सर्वाधिक प्राचीन हिंदू धर्म में अनेक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी संख्या शायद किसी भी अन्य धर्म से भी ज्यादा है। इन सभी प्रतीकों का अपना विशेष महत्व और अर्थ है।
ऊं- हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला प्रतीक शायद यही है। इसे योग और ध्यान के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। ज्यादातर श्लोक या मंत्र इसी से शुरू होती हैं। ऊं को सृष्टि और शाश्वत सत्य के प्रतीक स्वरूप माना जाता है। वहीं कुछ विशेषज्ञ इसे हिंदू धर्म की त्रिदेव अवधारण से भी जोड़ते हैं।.
स्वास्तिक- स्वास्तिक के प्रतीक को सौभाग्य और समृद्धि से जोडक़र देखा जाता है। इसे सत्य, शुद्धता और स्थायित्व के प्रतीक स्वरूप भी प्रस्तुत किया जाता है। इसकी चार भुजाएं, चार वेदों को प्रदर्शित करती हैं।
त्रिशूल- त्रिशूल को सामान्य तौर पर भगवान शिव से जोडक़र देखा जाता है और माना जाता है कि यह उनके संहारक की छवि को प्रदर्शित करता है। लेकिन त्रिशूल का अर्थ इससे भी कहीं ज्यादा गहरा है। दरअसल इसके तीन शूल त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) को प्रदर्शित करते हैं जिसे हिंदू धर्म की आधारभूत अवधारणा है। करता है।
तिलक- तिलक हिंदू धर्म का बहुत ही सामान्य प्रतीक है। हिंदू माथे पर तिलक लगाते हैं जो कि विभिन्न अवसरों के अनुसार अलग-अलग तरह का हो सकता है। अंग्रेजी के अक्षर आकार का तिलक विष्णु से जबकि तीन क्षैतिज रेखाओं के तिलक को शिव से जोडक़र देखा जाता है।
श्रीयंत्र- इसे श्री चक्र के नाम से भी जाना जाता है। यह आपस में गुंथे हुए नौ त्रिभुजों से बनी आकृति होती है। इसमें से चार उध्र्वमुखी (ऊपर की ओर) त्रिभुज पुरुष पक्ष या शिव को जबकि अधोमुखी (नीचे की ओर) त्रिभुज नारी पक्ष या शक्ति को प्रदर्शित करते हैं।
रुद्राक्ष- रुद्राक्ष हिंदू धर्म में काफी अहमियत रखता है। दरअसल रुद्राक्ष एक बीज है जिसके वृक्ष दक्षिणपूर्व एशिया, नेपाल और हिमालय की तराई में पाए जाते हैं। इसे भगवान शिव से जोडक़र देखा जाता है। यह शब्द रुद्र और अक्ष से मिलकर बना है।
त्रिपुण्ड्र- त्रिपुण्ड्र को हिंदू धर्म की त्रिदेव अवधारण से जोडक़र देखा जाता है। यह भस्म (राख) से बनी तीन क्षैतिज रेखाओं और एक बिंदु से बनी आकृति होती है। तीन क्षैतिज रेखाओं द्वारा तीन दैवीय शक्तियों सृजक, पालक और संहारक को प्रदर्शित करता है। भस्म शुद्धता, और अहं के विनाश, वैराग्य और कर्म को प्रदर्शित करता है। वहीं बिंदु हमारे भीतर आध्यात्मिक दर्शन की उत्पत्ति को बताता है।
कमल- कमल का फूल सृजन को प्रदर्शित करता है। इसे विष्णु, ब्रह्मा और लक्ष्मी से जोडक़र देखा जाता है।
हवन कुंड- हवन कुंड को देवों को भेंट समर्पित करने का माध्यम माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि हवन के धुएं से हमारी भेंट देवताओं को प्राप्त हो जाती है।
गोपद्म- गोपद्म एक तरह की विशेष आकृति है, जिसे शुद्धता, मातृत्व और अहिंसा के प्रतीक स्वरूप पेश किया जाता है।
षटकोण- षटकोण दो त्रिभुजों से मिलकर बनी आकृति है। उर्ध्वमुखी त्रिभुज शिव, पुरुष या अग्नि को जबकि अधोमुखी त्रिभुज शक्ति, नारी या जल को प्रदर्शित करता है। इनके संयोग से शांताकुमार का जन्म होता है जिन्हें अंक 6 से प्रदर्शित किया जाता है।
दक्कन शैली
दक्कन, यह एक प्रमुख भारतीय चित्रकला शैली हैं । इस शैली का प्रधान केन्द्र बीजापुर था किन्तु इसका विस्तार गोलकुण्डा तथा अहमदनगर राज्यों में भी था ।
रागमाला के चित्रों का चित्रांकन इस शैली में विशेष रूप से किया गया । इस शैली के महान संरक्षकों में बीजापुर के अली आदिल शाह तथा उसके उत्तराधिकारी इब्राहिम शाह थे ।
सोते समय शरीर की मांसपेशियां शिथिल होकर फैल जाती हैं। जिससे श्वांस नली संकरी हो जाती है और वायु रुकने लगती है। इसे ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया कहा जाता है। सोते समय जब सांस पूरी तरह बंद हो जाती है तो शरीर में आक्सीजन की मात्रा व हृदय की धडक़न भी कम होने लगती है। इससे हृदय रोगियों की मौत तक हो सकती है।
दुनिया में कुछ देशों में शादी के लिए ऐसे-ऐसे कानून हैं, जो हैरान करने वाले हैं। ऐसे ही कुछ देश हैं-
सऊदी अरब- सऊदी अरब में कोई पुरुष पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड या म्यानमार की महिला से शादी नहीं कर सकता।
अमेरिका- कॉलराडो, कैलिफॉर्निया, टेक्सस और मॉन्टाना में अगर कोई एक पार्टनर सेना में है तो उसकी गैरहाजरी में भी शादी हो सकती है। मतलब कोई एक भी मौजूद हो तो शादी हो जाएगी।
जापान- यहां बड़ा भाई अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कानूनन प्रपोज कर सकता है।
फ्रांस- यहां इंसान मरने के बाद भी शादी कर सकते हैं। मतलब अगर कोई व्यक्ति मर चुका है और कोई उससे शादी करना चाहता तो फ्रांस में इसकी इजाजत है।
मोनाको- मोनाको में छिप-छिपाकर शादी नहीं की जा सकती। जब तक उसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं होगी, शादी वैध नहीं होगी।
ग्रीस- यूनान में भी शादी का ऐलान जरूरी है, लेकिन इसका तरीका अनोखा है। एक कागज पर दोनों का नाम लिखकर शहर प्रशासन के दरवाजे के दफ्तर पर चिपका दीजिए। 10 दिन तक यह चिपका रहे तो हो गई शादी।
इंग्लैंड ऐंड वेल्स- यहां शादी एक स्थायी इमारत में ही हो सकती है, वह भी किसी एक छत के नीचे। मतलब खुले आसमान के नीचे शादी नहीं की जा सकती।
विटामिन ए आंखों से देखने दे लिये अत्यंत आवश्यक होता है। साथ ही यह बीमारी से बचने के काम आता है। यह विटामिन शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाये रखने में मदद करता है जैसे कि स्किन, बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूडा और हड्डी। इस विटामिन की कमी से अंधेरा में कम दिखाई देना, (नाईट ब्लाइंडनेस) जैसी बीमारी हो जाती है। इसके साथ आंखों में आंसू के कमी से आंख सूख जाते हैं, और उसमें घाव भी हो सकता है। बच्चों में विटामिन ए के अभाव में विकास धीरे हो जाता है, जिससे कि उनके कद पर असर कर सकता है। स्किन और बालों में भी सूखापन हो जाता है और उनमें से चमक चली जाता है।
संक्रमित बीमारी होने का संभावना बढ़ जाता है। दूध और दूध से उत्पादित खाद्य पदार्थ, हरी सब्जी, पीली सब्जी (शकरकंद, गाजर), पीले या नारंगी रंग के फल (नारंगी, आम), मीट (लिवर), कोर्नफ्लेक्स या अन्य कृत्रिम खाद्य पदार्थ जिसमें निर्माता द्वारा अतिरिक्त विटामिन ए मिलाया गया हो।
बॉटल ट्री की दुनिया भर में आठ प्रजातियां पार्ई जाती हैं। जिनमें से छह मेडागास्कर, एक अफ्रीका तथा एक ऑस्ट्रेलिया की मूल निवासी हैं। इस वृक्ष की ऊंचाई 5 से 30 मीटर (16 से 98 फीट) तथा तने का व्यास 7 से 11 मीटर (23 से 36 फीट) तक होता है।
दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा बॉटल ट्री है जिसके तने की परीधि 50 मीटर (160 फीट) तथा औसत व्यास 15 मीटर (49 फीट) है।
बॉटल ट्री हजारों सालों तक जीवित रहते हैं। इसकी सभी प्रजातियां शुष्क प्रदेशों में पाई जाती हैं। ये वृक्ष गर्मी की शुष्क ऋतुु के प्रारम्भ में अपने पत्ते गिरा देते हैं। बॉटल ट्री अपने फूले हुए तने में 1 लाख 20 हजार लीटर तक जल जमा रखता है। सूखे के समय ऑस्ट्रेलियाई किसान पेड़ का तना काटकर उसमें जमा पानी अपने पशुओं को पिलाते हैं ताकि वे प्यास से मरे नहीं। इसी से इस बाओबा वृक्ष का बॉटल ट्री नाम पड़ा है। बॉटल ट्री मेडागास्कर का राष्ट्रीय वृक्ष है।
इसका फल अत्यंत पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा नारंगी के फल से अधिक होती है तथा कैल्सियम की मात्रा गाय के दूध से भी अधिक होती है। इसके फल का रस मालावी के लोग बड़े चाव से पीते हैं। इसके पत्तों की सब्जी तो पूरे अफ्रीका में खाई जाती है। नाइजीरिया में इसकी पत्तियों को कूका कहते हैं तथा इससे कूका सूप तैयार होती है।