सामान्य ज्ञान
* पुरूषपुर- प्रथम शताब्दी ई.पू. में कनिष्क ने पुरूषपुर नगर की स्थापना की थी। प्राचीन काल में यह नगर गांधार महाजनपद का एक प्रमुख नगर था। कुषाणों के शासनकाल के दौरान यहां पर बौद्ध धर्म काफी फला-फूला, लेकिन मुस्लिमों के आक्रमण के बाद इसका पतन हो गया। आधुनिक पेशावर नगर ही पुरुषपुर है।
* श्रवणबेलगोला- कर्नाटक के हसन जिले में स्थित श्रवणबेलगोला जैन धर्म के मुख्य केेंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां जैन तीर्थंकर बाहुबली की विशाल मूर्ति है।
* सारनाथ- यह स्थान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित है जहां बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।
* कोणार्क- ओड़ीशा का यह स्थान सूर्य मंदिर के लिए विख्यात है।
* रामेश्वरम- तमिलनाडु में स्थित यह स्थान रामनाथ स्वामी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
* मदुरै- पाण्ड्य राजाओं की राजधानी एवं तमिलनाडु में स्थित यह नगर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
* भीतरगांव- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित यह स्थल गुप्तकालीन ईंटों से बने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
वर्चुअल वाटर यानी आभासी पानी। पिछले कई सालों में वर्चुअल वाटर एक बड़ा मुद्दा बन गया है, लेकिन अब भी कई देशों की सरकारें इस मुद्दे को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हैं। लंदन स्थित किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर जॉन एंथनी एलन ने इस सिद्धांत को रचा। इसके लिए उन्हें 2008 में स्टॉकहोम वाटर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। इस पुरस्कार के लिए स्टॉकहोम स्थित अंतर्राष्ट्रीय वाटर इंस्टिट्यूट विजेताओं का चयन करता है ।
हर वस्तु के उत्पादन के पीछे आभासी पानी की छाप होती है जिसे विज्ञान की भाषा में वर्चुअल वाटर फुट प्रिंट कहा जाता है। प्रोफेसर एलन के अनुसार वर्चुअल वाटर वह पानी है, जो किसी वस्तु को उगाने में, बनाने में या उसके उत्पादन में लगता है। एक टन गेहूं उगाने में करीब एक हजार टन पानी लगता है। कभी-कभी इससे भी ज्यादा। इसी तरह एक कॉफी के लिए 140 लीटर पानी खर्च हो जाता है।
मांसाहारी चीजों कि तुलना में शाकाहारी खाद्य पदार्थों के पीछे कम पानी लगता है। एक किलो मांस पैदा करने के पीछे करीब 15 हजार 500 लीटर पानी खर्च होता है। वहीं एक किलो अंडों में करीब 3 हजार 300 लीटर पानी लगता है. औद्योगिक वस्तुओं के उत्पादन में भी वर्चुअल वाटर सिद्धांत लागू किया जा सकता है। एक टन के वजन वाली एक कार के पीछे लगभग चार लाख लीटर पानी लगता है। आने वाले सालों में खाद्यान की मांग कई गुना बढ़ेगी। इस मांग को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त पानी नहीं होगा। अगर हम इसी गति से आगे बढ़ते रहे तो आने वाले सालों में हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वर्चुअल वाटर के रिसर्चरों ने पाया है कि एशिया में रह रहा हर व्यक्ति एक दिन में औसतन 1,400 लीटर आभासी पानी का इस्तेमाल करता है, जबकि यूरोप और अमेरीका में 4 हजार लीटर।
1. हाइड्रा का प्रचलन अंग कौन-सा है?
(अ)कूटपाद (ब) सीलिया (स) टेंटेकिल्स (द) फ्लैजिला
2. स्थायी चुंबक निम्न में से किससे बनाए जाते हैं?
(अ)इस्पात के (ब)नर्म लोहे के (स)तांबे के (द) एल्यूमिनियम के
3. निम्न में से कौन-सा मनुष्य में अवशेषी अंग नहीं है?
(अ)निक्टेटिंग पर्दा (ब) कर्णाभ मांसपेशियां (स) सामने वाले चपटे दांत (द) वर्मीफार्म एपेण्डिक्स
4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) भारत का दक्षिणी बिंदु पिगमेलियन प्वाइंट है (ब) भारत की समुद्री सीमा की लंबाई 7516.5 किमी है (स) पाक जलसंधि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है (द) उक्त सभी
5. पटना का स्थानीय समय क्या है?
(अ) भारतीय मानक समय से आगे है (ब) भारतीय मानक समय से पीछे है (स) वही है, जो भारतीय मानक समय है (द) भारतीय मानक समय से संबंधित नहीं है
6. निम्न में से कौन सा द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है?
(अ) न्यू मूर (ब) लक्षद्वीप (स) गंगा सागर (द) रामेश्वरम
7. लक्षद्वीप समूह में द्वीपों की संख्या कितनी है?
(अ) 26 (ब) 36 (स) 37 (द) 43
8. निम्नलिखित में से कौन सा दिन विश्व ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ) 14 जनवरी (ब) 15 मार्च (स) 10 सितंबर (द) 14 दिसंबर
9. निम्नलिखित में से कौन सा दिन यूनीसेफ दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ)9 अक्टूबर (ब) 14 अक्टूबर (स) 10 दिसंबर (द) 11 दिसंबर
10. राजतरंगिणी मूल रूप से किस भाषा में रचित है?
(अ) डोगरी (ब) संस्कृत (स) हिंदी (द) पाली
11. प्रसिद्ध पुस्तक जंगल बुक किसने लिखी है?
(अ) रूडयार्ड किपलिंग (ब) भाष्कराचार्य (स) एस.एस. रंधावा (द) ई.एम. फोस्टर
12. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की सूची तैयार करने का काम कौन करता है?
(अ) संबंधित राज्य का राज्यपाल (ब) संबंधित राज्य की विधानसभा (स) प्रत्येक राज्य की राज्यपाल की सलाह से राष्ट्रपति (द) संसद
13. पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कौन करता है?
(अ)राष्ट्रपति (ब)प्रधानमंत्री (स)लोकसभा अध्यक्ष (द)गृृहमंत्री
14. स्वतंत्रता के पूर्व कौन सा भारतीय क्षेत्र काला पानी के नाम से जाना जाता था?
(अ) लक्षद्वीप(ब) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (स) दीव (द) अलियाबेट व खदियाबेट
15. ककोलत जलप्रपात बिहार के किस जिले में स्थित है?
(अ) नवादा (ब) रोहतास (स) कटिहार (द) भागलपुर
16. निम्नलिखित में से कौन सा कारक कोहरा निर्माण में सहायक नहीं होता?
(अ) उच्च आपेक्षिक आद्र्रता (ब) दैनिक तापान्तर में कम अंतर (स) शीत ऋतु (द) तीव्र विकिरण
17. वायु का निम्नतम तापक्रम निम्न में से किस समय में अंकित किया जा सकता है?
(अ) सूर्योदय के ठीक पूर्व (ब) अद्र्धरात्रि में (स) प्रात: 3 बजे (द) किसी समय
18. वायुमंडलों को कितने मंडलों में बांटा गया है?
(अ) दो (ब) तीन (स) पांच (द) सात
19. हवा किस प्रकार से गर्म होती है?
(अ) विकिरण (ब) संचालन (स) संवहन (द) उक्त सभी
20. देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन हैं?
(अ)अजीत कुमार डोवल (ब) एस. ज्यसनकर (स) जोगेंद्र बेहरा (द) आर.पी. सिंह
21. उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है?
(अ) मिसीसिपी मिसौरी (ब)सेण्ट लारेंस (स) रियोग्रैण्डे (द) यूकान
22. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर निम्नलिखित में से कौन सी अक्षांश रेखा गुजरती है?
(अ) कर्क रेखा (ब) मकर रेखा (स) विषुवत रेखा (द) अंटार्कटिक रेखा
23. पेसो किस देश की मुद्रा का नाम है?
(अ) क्यूबा (ब) बरमूडा (स) ग्रेनेडा (द) जमैका
24. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किसने प्रारंभ किया?
(अ) यूनानी (ब) अंग्रेज (स) तुर्क (द) पुर्तगाली
25. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण सुपरमैक्स क्रिकेट की शुरूआत कहां हुई है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) न्यूजीलैंड (स) इंग्लैंड (द) दक्षिण अफ्रीका
26. टर्बिनेटर के नाम से निम्न में से कौन से खिलाड़ी जाने जाते हैं?
(अ)अनिल कुंबले (ब)मुरली कार्तिक (स) हरभजन सिंह (द) शेन वॉर्न
27. प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो(ब्लैक पर्ल) का संबंध किस देश से है?
(अ) बेल्जियम (ब) ब्राजील (स) पुर्तगाल (द) अर्जेंटीना
28. समान आयतन के लिए सबसे कम क्षेत्रफल किस आकृति का होता है?
(अ) आयत का (ब) वर्ग का (स) गोले का (द) त्रिभुज का
29. निम्नलिखित में कौन सी महासागरीय जलधारा यूरोप का गर्म कंबल के नाम से भी लोकप्रिय है?
(अ) बेंगुएला जलधारा (ब) केनारी जलधारा (स) गल्फस्ट्रीम जलधारा (द) नार्वे की जलधारा
-----
सही जवाब- 1.(स) टेंटेकिल्स, 2.(अ)इस्पात के, 3.(स) सामने वाले चपटे दांत, 4.(स)पाक जलसंधि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित है, 5.(अ) भारतीय मानक समय से आगे है, 6.(द)रामेश्वरम, 7. (ब) 36, 8.(द) 14 दिसंबर, 9.(द) 11 दिसंबर, 10.(ब) संस्कृत, 11. (अ)रूडयार्ड किपलिंग, 12.(स)प्रत्येक राज्य की राज्यपाल की सलाह से राष्ट्रपति, 13.(अ)राष्ट्रपति, 14.(ब)अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 15.(अ) नवादा, 16.(ब) दैनिक तापांतर में कम अंतर, 17.(अ) सूर्योदय के ठीक पूर्व, 18.(स) पांच, 19.(द) उक्त सभी, 20.(अ)अजीत कुमार डोवल, 21.(अ) मिसीसिपी मिसौरी, 22.(ब)मकर रेखा, 23.(अ)क्यूबा, 24.(स) तुर्क, 25.(अ) ऑस्ट्रेलिया, 26.(स) हरभजन सिंह, 27.(ब) ब्राजील, 28.(स) गोले का, 29.(स) गल्फस्ट्रीम जलधारा।
कबाबचीनी नाम से काली मिर्च जैसे सवृंत फल बाजार में मिलते हैं। इनका स्वाद कटु-तीक्ष्ण होता है, किंतु चबाने से मनोरम तीक्ष्ण गंध आती है और जीभ शीतल मालूम होती है। इसे कंकोल , सुगंधमरिच, शीतलचीनी और क्यूबेब भी कहते हैं। यह पाइपरेसिई कुल की पाइपर क्यूबेबा नामक लता का फल है जो जावा, सुमात्रा तथा बोर्नियो में स्वत: पैदा होती है। श्रीलंका तथा दक्षिण भारत के कुछ भागों में भी इसे उगाया जाता है।
कबाबचीनी ऊपर से काली और अन्दर से सफेद होती है। यह स्वाद में चरपरी व ठंडी होती है। कबाबचीनी के दाने काली मिर्च के समान होते हैं। कबावचीनी अन्दर से पोली होती है और यह एक पतली डण्डी में लगी होती है। कुछ कबाबचीनी शीतल होती है और कुछ गर्म प्रकृति की होती है। चन्दन कबावचीनी के दोषों को दूर करता है।
कबावचीनी की तुलना दालचीनी के साथ की जा सकती है। यह 4 ग्राम की मात्रा में प्रयोग किया जाता है। कबाबचीनी का सेवन करने से मन और मस्तिष्क प्रसन्न होता है। यह पेट के आंतरिक अंगों को मजबूत बनाती है, मूत्र अधिक लाती है, प्यास को शांत करती है और प्लीहा रोग को ठीक करती है। इसको चबाने से मुंह के छाले और बदबू दूर होती है।
हकीक एक प्रकार का कीमती पत्थर है। इसे नव ग्रहों से संबंधित रत्नों की श्रेणी में नहीं रखा गया है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस पत्थर का काफी महत्व है। यह कई प्रकार का होता है- जैसे कि लाल हकीक, दूधिया हकीक,रतवा हकीक, जो विभिन्न रंगों के होते हैं। जैसे कि रतवा हकीक अपने रंग के कारण माणिक का उपरत्न है। वहीं दूधिया हकीक मोती का उपरत्न है, लाल हकीक मूंगे के उपरत्नों में शामिल है। हरा हकीक पन्ना का उपरत्न है। पीला हकीक पुखराज, सफेद हकीक हीरे का और काला हकीक नीलम रत्न का उपरत्न है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो नौ रत्न जैसे कीमती रत्न खरीद नहीं पाते हैं, उन्हें उनके उपरत्न पहनने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हकीक को धारण करने से बाधाएं दूर होती हैं। यह प्रभावशाली होने के बावजूद भी मूल्य की दृष्टि से सस्ता है। इसे कोई भी साधारण व्यक्ति खरीद सकता है। हकीक भारतीय, यवन एवं अंग्रेजी संस्कृति में लोकप्रिय है।
सेल्फी के बाद भारत में वेल्फी का कल्चर खूब फल फूल रहा है। वेल्फी वीडियो सेल्फी ऐप है। इसके अलावा डबस्मैश और कई अन्य ऐप्स की मदद से खुद के वीडियो शूट करने का चलन बढ़ रहा है।
इन दिनों भारत में डबस्मैश वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसमें खुद का वीडियो बना रहा व्यक्ति किसी मशहूर फिल्म के डायलॉग पर होठ हिलाता है, ऐसे जैसे वह खुद वे संवाद बोल रहा हो। जर्मनी में विकसित हुआ डबस्मैश बहुत जल्द दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा है। नवंबर में लॉन्च होने के बाद से अब तक इसे 192 देशों में 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप को पसंद करने वालों में बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं, जैसे कि- सलमान खान, सोनाक्षी सिंहा, रणवीर सिंह और रिचा चड्ढा , जिन्होंने अपने कई डबस्मैश वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले हैं।
वेल्फी को 140 देशों में करीब दो लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप मुफ्त है और इसमें 10 सेकंड लंबा वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वेल्फी डबस्मैश से अलग है क्योंकि इसे रोककर दोबारा रिकॉर्ड चालू किया जा सकता है। साथ ही वीडियो के साथ सबटाइटल भी चलते हैं।
लोगों को दुनियाभर में जनसंख्या से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2015 के विश्व जनसंख्या दिवस का विषय ‘आपात स्थिति में असुरक्षित जनसंख्या’ रखा गया। विस्थापित लोगों की बढ़ती संख्या के मद्देनजऱ यह विषय चुना गया। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार-विस्थापित लोगों की संख्या 60 लाख है।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के संचालन परिषद ने वर्ष 1989 में अपने एक निर्णय (89/46) के माध्यम से 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में मनाने की सिफारिश की। जिसका मुख्य उद्देश्य, वैश्विक जनसंख्या के मुद्दों को समग्र विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संदर्भ में देखना एवं उसके निराकरण का प्रयास करना है। विश्व जनसंख्या दिवस’ 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब होने के बाद, जनसंख्या के प्रति लोगों को सचेत करने हेतु प्रारंभ हुआ था। वर्ष 2011 में विश्व जनसंख्या वर्ष 1950 के की तुलना में 2.5 अरब से बढक़र 7 अरब हो गई।
भारत विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और यहां स्वास्थ्य, परिवार और पोषण से संबंधित कई चुनौतियां हैं। चीन विश्व का पहला सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या बढक़र 1 अरब 21 करोड़ हो गई है। दशक 2001-11 के दौरान जनसंख्या की वृद्धि दर 17.64 प्रतिशत रही।
एक समय था जब जर्मन बेकरी को स्वाद और क्वालिटी के लिए दुनिया भर में जाना जाता था। इसे पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है। अपनी इस सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए जर्मनी के बेकर अपनी इस पारंपरिक कला को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किए जाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं। जर्मन बेकर मानते हैं कि ब्रेड बनाने की उनकी कला भी देश की सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है।
जर्मनी में 1,200 से अधिक प्रकार बेकरी प्रोडक्ट बनते हैंै। ब्रेड के मामले में जर्मनी अव्वल हैै। यहां लगभग 300 तरह की ब्रेड बनती हैं और कई तरह के केक भीै। जर्मनी में हर साल 16 लाख टन ब्रेड और ब्रोएट्षन बेचा जाता हैै। जर्मन लोगों का सबसे प्यारा नाश्ता है बेकरी में बना गर्मागर्म ताजा बन या ब्रेड रोलै। जर्मन में इसे ब्रोएट्षन कहते हैंै। जर्मन फोलकॉर्न यानी मल्टीग्रेन ब्रेड खाना पसंद करते हैंै। कई तरह के अनाज के कारण इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता हैै। अक्सर लोग सुबह बेकरी जाकर ब्रेड खरीदते हैं और उसे चीज, सॉसेज, उबले अंडे या सलाद के साथ खाते हैंै। बेकरी में इस तरह के बने सैंडविच भी तैयार मिलते हैंै। गेहूं, जौ और बाजरे जैसे अनाज से बनी ब्रेड को और स्वादिष्ट बनाने के लिए उन पर तिल, सूरजमुखी के बीज, या अनाज के दाने भी डाले जाते हैंै।
छेद वाला ब्रेड रोल उतना ही जायकेदार और स्वास्थ्यकर होता है जितना बिना छेदवाला। तकनीकी रूप से ब्रेड बनाने के लिए छेद रखना जरूरी नहीं रह गया हैै। ये रोल जर्मनी से ज्यादा अमेरिका में लोकप्रिय हैंै। इनका मीठा रूप डोनट तो अब भारत में भी खूब बिकता हैै। कुछ अलग से दिखने वाली ये ब्रेड दरअसल दक्षिणी जर्मनी और पड़ोसी देशों ऑस्ट्रिया तथा स्विट्जरलैंड से आई, लेकिन अब ये हर जगह लोकप्रिय हैंै। लाउगेनब्रोएट्षन या ब्रेत्सेल तो अब जर्मनी ही नहीं अमेरिका और एशिया में भी बनने लगे हैंै। फ्रांस से शुरू हुआ क्रॉसौं भी जर्मनी में खूब खाया जाता हैै। इसके आटे को मक्खन के साथ गूंथा जाता है और पकने के बाद इसमें हल्की परतें बन जाती हैंै। चॉकलेट भर के इसे मीठा भी बनाया जाता हैै। ब्रेड का ही एक प्रकार है क्रॉसौं सेल । भट्टी में डालने से पहले ही क्रॉसौं पर चीज डाल दिया जाता है ताकि वह पिघल कर ब्रेड का हिस्सा बन जाए। जर्मन ब्रोएट्षन की तरह क्रॉसौं भी कई रूपों और स्वादों में मिलता हैै। जर्मन बेकरी में अकसर छोटा सा कैफे भी होता है, जहां लोग बैठ कर कॉफी के ब्रोएट्षन का मजा लेते हैंै। फैक्टरी में बनी ब्रेड को यहां लोग इतना पसंद नहीं करतेै। जर्मनी में करीब 15 हजार बेकरी हंै, जो बरसों से इस से जुड़े हैं और यह उनका पारिवारिक कारोबार होता है ै। इनमें करीब 3 लाख लोग काम करते हैंै। बेकरियां सालाना 13 अरब यूरो का कारोबार करती हैंै।
कट्टर शाकाहारी यानी वेगन लोग चीज और अंडे वाले इस ब्रोएटषन का मजा नहीं ले सकते, लेकिन मुंह में पानी तो उनके भी आता है. दरअसल वेगन जानवरों से ली गयी कोई भी चीज नहीं खाते, दूध तक नहींै। वे बस टमाटर और खीरे के साथ ही इसका आनंद ले पाते हंै। परंपरागत जर्मन ब्रेड में नमक की मात्रा 1.8 से 2.2 प्रतिशत होती है, जबकि यूरोपीय संघ ने 1.3 प्रतिशत को स्वस्थ मात्रा घोषित कर रखा है। लेकिन इसी में तो जर्मन ब्रेड के जायके और लोकप्रियता का राज छुपा है। महीन या छिलके के साथ पिसे मोटे आटे के उपयोग के कारण इनमें रंगों की विविधता भी होती है।
1. उज्बेकिस्तान की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ)दुशान्बे (ब)ताशकंद (स)खुजन्द (द) खोरूग
2. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इनमें से कौन हैं?
(अ)डॉक्टर हसन रूहानी (ब) इस्लाम करीमोव (स)इमोम ली रखमोन (द) इनमें से कोई नहीं
3. ब्रिक्स संगठन में कितने देश शामिल हैं?
(अ) तीन देश (ब)चार देश (स) पांच देश (द) छह देश
4. शंघाई शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यह सम्मेलन कहां होगा?
(अ)ऊफा, रूस (ब) बीजिंग, चीन (स) दुशान्बे, ताजिकिस्तान (द)अश्काबाद, तुर्कमेनिस्तान
5. शंघाई शिखर सम्मेलन कब आयोजित है?
(अ)8 से 10 जुलाई 2015 (ब)10 से 12 जुलाई 2015 (स)9 से 10 जुलाई 2015 (द)11से 13 जुलाई 2015
6. कंपनी की दशा में कार्यवृत्त रखने का उत्तरदायित्व होता है?
(अ) प्रबंध संचालक का (ब) सचिव का (स) अध्यक्ष का (द) उपर्युक्त में से किसी का नहीं
7. भारत में नेशनल डिफेंस अकादमी कहां पर स्थित है?
(अ) देहरादून (ब) खडग़वासला (स) फिरकी (द) चेन्नई
8. मसालों और औधषि के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दालचीनी पेड़ के किस हिस्से से एकत्र की जाती है?
(अ) पत्ते (ब) तना (स) छाल (द) जड़
9. कम समय में पकने वाली तथा दो प्रमुख फसलों के बीच उगाई जाने वाली फसल क्या कहलाती है?
(अ)कैच क्रॉप(ब)कैश क्रॉप(स)इंटर क्रॉप(द)कम्पेनियन क्रॉप
10. गन्ना कोल्हू के बेलन (रोलर) किस इस्पात के बने होते हैं?
(अ) ढलवां इस्पात (ब) गन मेटल (स) उच्च कार्बन इस्पात (द) पिटवां लोहा
11. भारतीय संविधान के अंतर्गत वनों पर अधिकार है?
(अ) केंद्रीय सरकार का (ब) राज्य सरकारों का (स) ग्राम पंचायतों का (द) स्वशासन संस्थाओं का
12. देवदार के वृक्ष किस प्रकार के होते हैं?
(अ) सदाबहार वनों में (ब) पतझड़ वाले वनों में (स) पहाड़ी वनों में (द) मानसूनी वनों में
13. दिल्ली को कौन सा संवैधानिक दर्जा प्राप्त है?
(अ) केंद्रशासित क्षेत्र (ब) राष्टï्रीय राजधानी क्षेत्र (स) राजधानी (द) राज्य
14. कौन सी धातु स्टील के समान मजबूत होती है, लेकिन उसका वजन स्टील से आधा होता है?
(अ)एल्युमिनियम (ब) पारा (स) टिटेनियम (द) प्लेटीनम
15. भारत के किस राज्य में मूंगफली का उत्पादन सबसे अधिक होता है?
(अ) महाराष्टï्र (ब) कर्नाटक (स) गुजरात (द) मध्यप्रदेश
16. निम्नलिखित में से कौन सी फसल की प्रतिदिन जल मांग सर्वाधिक है?
(अ) धान (ब) गन्ना (स) आलू (द) तंबाकू
17. कंटूर रेखा किस प्रकार के स्थानों को जोडऩे वाली रेखा है?
(अ) समान तापमान वाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले (द) समान ऊंचाई वाले
18. निम्नलिखित में से हॉकी खिलाड़ी के रूप में किसने नाम कमाया है?
(अ) दिलीप तिर्की (ब) वीवीएस लक्ष्मण (स) बाइचुंग भूटिया (द) प्रवीण थिप्से
19. अंतरराष्टï्रीय अहिंसा दिवस किस महापुरुष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
(अ) लाल बहादुर शास्त्री (ब) महात्मा गांधी (स) लिया टॉलस्टॉय (द) मार्टिन लूथर किंग
20. भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थित है?
(अ) लुधियाना, पंजाब (ब)हिसार, हरियाणा (स)पंतनगर, उत्तराखंड (द) नई दिल्ली
21. मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा कौन सा खनिज पदार्थ पाया जाता है?
(अ) लौह अयस्क और मैगनीज (ब) हीरा और डोलोमाइट (स) लौह अयस्क और कोयला (द) अभ्रक और प्राकृतिक गैस
22. धारा से सबसे ज्यादा अपरदन कहां होता है?
(अ) जहां गहराई अधिक हो (ब) जहां प्रवाह तेज हो (स) जहां इन्हें नदी जोड़ती हो (द) जहां चौड़ाई ज्यादा हो
23. भारतीय संसद के द्वारा प्रस्तुत कोई विधेयक धन विधेयक है, इसका निर्णय निम्रलिखित में से कौन करता है?
(अ)राष्ट्रपति (ब) वित्त मंत्री (स) राज्यसभा का अध्यक्ष (द)लोकसभा का अध्यक्ष
24. नौ सेना का सर्वोच्च पद निम्रलिखित में से क्या है?
(अ) कैप्टन (ब) एडमिरल (स)कमांडर (द) लेफ्टिनेंट कमांडर
25. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किसने पारित किया?
(अ) कैनिंग (ब) डलहौजी (स)ऑकलैंड (द)विलियम बैटिंग
26. कोठारी आयोग किस उद्देश्य के लिए गठित किया गया था?
(अ) भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए (ब) पुलिस सुधार की सिफारिशों देने के लिए (स)केन्द्र -राज्य संबंधों की पड़ताल के लिए (द) इनमें से कोई नहीं
27. परासरण की परिभाषा क्या है?
(अ) एक अद्र्धपारगम्य कला में होकर विलेय का प्रवाह (ब) कला के बगैर जल का प्रवाह (स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह (द) इनमें से कोई नहीं
28. पटाखों में हरे रंग की चिंगारी उत्पन्न करने के लिए निम्न में से किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सल्फर यौगिक (ब) कोई नाइट्रेट (स) ऐल्यूमिनियम यौगिक (द) बेरियम नाइट्र या बेरियम क्लोरेट
--
सही जवाब- 1.(ब)ताशकंद, 2.(ब) इस्लाम करीमोव, 3.(स) पांच देश, 4.(अ)ऊफा, रूस, 5.(अ)8 से 10 जुलाई 2015, 6.(ब) सचिव का, 7.(ब) खडग़वासला, 8.(ब)तना, 9.(अ)कैच क्रॉप, 10.(अ) ढलवां इस्पात, 11.(ब) राज्य सरकारों का, 12.(स) पहाड़ी वनों में, 13.(द)राज्य, 14.(स) टिटेनियम, 15.(स) गुजरात, 16.(अ)धान, 17.(द) समान ऊंचाई वाले, 18.(अ)दिलीप तिर्की, 19.(ब) महात्मा गांधी, 20.(स)पंतनगर, उत्तराखंड,21.(ब) हीरा और डोलोमाइट, 22.(ब) जहां प्रवाह तेज हो,23.(द)लोकसभा का अध्यक्ष, 24.(ब)एडमिरल, 25.(अ) कैनिंग, 26.(अ)भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए, 27.(स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह, 28.(द) बेरियम नाइट्रेट या बेरियम क्लोरेट।
वर्ष 1921 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (IHO) को मूलत: अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण ब्यूरो (IHB) के रूप में स्थापित किया गया था। इसका वर्तमान नाम 1970 में सदस्य राष्ट्रों के बीच हुए एक संशोधित अंतरराष्ट्रीय समझौते के परिणाम के रूप में अपनाया गया। हालांकि, इसके पूर्व नाम, अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण ब्यूरो को इसके मोनाको स्थित मुख्यालय के लिए प्रयोग किया जाता है। जिसके प्रशासनिक निकाय में तीन निदेशक और कुछ कर्मचारी हैं।
इस सगंठन के प्रमुख कार्य हैं-
* राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालयों के बीच निकट और स्थायी सहयोग के प्रयास करना।
* जल सर्वेक्षण और संबद्ध विज्ञान और तकनीक से संबंधित मामलों का अध्ययन करना।
* सदस्य सरकारों के जल सर्वेक्षण अधिकारियों के बीच समुद्री चार्टों और दस्तावेजों का आदान प्रदान करना।
* अनुरोध पर मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करना, विशेष रूप से उन देशों को जो जल सर्वेक्षण सेवाओं को स्थापित या उनके विस्तार करने के काम में लगी हुई हैं।
* जल सर्वेक्षणों का अन्य प्रासंगिक महासागरीय गतिविधियों के साथ समन्वय को प्रोत्साहित करना।
* उपलब्ध सुविधाओं और समुद्र विज्ञान से संबंधित अनुप्रयोगों को नौपरिवहकों के लाभ के लिए प्रदान करना।
* उन अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वैज्ञानिक संस्थानों के साथ सहयोग करना जिनके लक्ष्य जल सर्वेक्षण से संबंधित हैं।
दक्षिण धु्रवीय महासागर, जिसे दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर भी कहा जाता है, विश्व के सबसे दक्षिण में स्थित एक महासागर है। यह संपूर्ण अंटार्कटिका महाद्वीप को घेरे हुए है। यह पांच विशाल महासागरों मे से चौथा सबसे बड़ा महासागर है। इस महासागरीय क्षेत्र में उत्तर की ओर बहने वाला ठंडा अंटार्कटिक जल, गर्म उप-अंटार्कटिक जल से मिलता है।
भूगोलविज्ञानियों में दक्षिणधु्रवीय महासागर की उत्तरी सीमा को लेकर मतभेद हैं यहां तक कि कुछ तो इसके अस्तित्व को ही नकारते हैं, और इसे दक्षिणी प्रशांत महासागर, दक्षिणी अटलांटिक महासागर या हिन्द महासागर का दक्षिणी हिस्सा मानते हैं। कुछ भूगोलविज्ञानी अंटार्कटिक संमिलन को वह महासागरीय क्षेत्र मानते हैं जिसकी उत्तरी सीमा जो इसे अन्य महासागरों से पृथक करती है। ऑस्ट्रेलिया के मतानुसार, दक्षिण धु्रवीय महासागर ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरे के ठीक नीचे से शुरु हो जाता है।
सुपारी के पेड़ खजूर और नारियल के पेडों के समान बड़े होते हैं। सुपारी के वृक्ष पर जो फल लगते हैं उनके भीतर से जो गीरी प्राप्त होती है, वह सुपारी कहलाती है। सुपारी की विभिन्न किस्में पाई जाती हैं जिनमें जिहाजी, श्रीवर्धनी और मानगचन्दी प्रमुख हैं।
सुपारी मूलत: उष्णकटिबंधीय क्षेत्र का वृक्ष है। इसका मूल स्थान दक्षिण एशिया और पूर्वी अफ्रीका के देश रहे हैं। इसके साथ ही भारत समेत पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान , ताइवान, म्यांमार ,कंबोडिया , सोलोमन द्वीप, थाइलैंड, लाओस, मालदीव, पलाऊ और वियतनाम आदि देशों में भी सुपारी प्राप्त होती है। सुपारी को अनेक भाषाओं मे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता रहा है। संस्कृत में इसे पूगीफल कहा गया है, बंगाल की तरफ इसे शुपारी कहते हैं । इसके अलावा इसे छालिया, कसैली, शोपारी, पापील, बिटलनट नामों से भी जाना जाता है।
सुपारी शीतल प्रकृति की है इसलिए खाने पर यह तन एवं मन को शीतलता से भर देती है। यह पाचक है पर साथ में स्वाद में कसैली, रू़क्ष, चरपरी परंतु मधुर, स्वादिष्ट ,रूचि-जनक भी होती है। सफेद सुपारी जब पूर्ण रुप से पक जाती है तब इसे धूप में सुखाकर प्रयोग में लाया जाता है और दूसरी लाल रंग की सुपारी यह कच्चे रूप में ही काट ली जाती है। इसके बाद इसे उबाला जाता है और उसके छिलके, भूसी को निकालकर तैयार की जाती है।
सुपारी का भारतीय एवं अन्य संस्कृ्तियों में विशेष महत्व रहा है। यह अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों में उपयोग की जाती है । सुपारी को अधिकतर पान के साथ उपयोग किया जाता है। यह पान मसालों में भी इस्तेमाल होती है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने किसानों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन ‘पशु पोषण’ का शुभारंभ 7 जुलाई 2015 को किया है। इसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर और भोजन की लागत में कटौती करके डेयरी किसानों की आय को बढ़ावा देना है।
यह एप्लीकेशन वेब और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। पशुपालकों को सिर्फ द्धह्लह्लश्च://.ठ्ठड्डश्चद्ध.ठ्ठस्रस्रड्ढ.ष्शशश्च वेबसाइट पर जा कर अपना पंजीकरण करना है, फिर अपने एंड्राइड फ़ोन पर अपने पशु (गाय/ भैंस) का पंजीकरण करके उनका आहार संतुलन करना है।
राष्ट्रीय डेयरी योजना के अंतर्गत चल रहे आहार संतुलन कर्यक्रम के द्वारा स्थानीय जानकार व्यक्तिओं के माध्यम से अभी यह सेवा पशुपालकों तक ही पहुंच रही है। अभी तक किये गये कार्यान्वयन में यह पाया गया है कि हर एक पशु में औसतन आधा लीटर दूध की वृद्धि हुई है, खिलाने पर होने वाला खर्च कम हुआ है, दाने-चारे का नुकसान कम हुआ है और कुल मिलाकर किसानों की आय में प्रति पशु प्रतिदिन 15 से 20 रुपये की वृद्धि हुई है। इस एप्लिकेशन की मदद से किसानों को आहार संतुलन के बारे में जानकारी मिलेगी तथा वो अपने पशुओं को उनकी आवश्यकता के हिसाब से खिला पाएंगे।
भारत के कई प्रमुख नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमे चले हैं। इनमें से कुछ नेताओं के नाम हैं-
लालू यादव- सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू यादव पर भ्रष्टाचार के 63 मामले थे लेकिन चारा घोटाले के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा और अपना पद छोडऩा पड़ा। अपराध साबित होने के कारण उन पर पिछला चुनाव लडऩे पर रोक लग गई। इस समय वे जमानत पर बाहर हैं।
बी.एस. येदियुरप्पा- कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को 2008 में बीजेपी को प्रांत में पहली बार सत्ता में लाने का श्रेय जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने परिवारवाद शुरू कर दिया और अपने बच्चों को जमीन के अलॉटमेंट में पक्षपात किया। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया और अपना पद भी छोडऩा पड़ा।
ए. राजा- चार बार संसद के सदस्य और दो बार भारत के संचार मंत्री रहे ए राजा 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अभियुक्त हैं। मामले की जांच कर रही सीबीआई का कहना है कि 3000 करोड़ के इस घोटाले में मनपसंद लोगों को स्पेक्ट्रम के लाइसेंस दिए गए। वर्ष 2011 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन 2012 से वे जमानत पर बाहर हैं।
कणिमोझी- राजनीतिक भ्रष्टाचार का एक रूप फैसला लेने वाले राजनीतिज्ञों के करीबी लोगों के कारोबार में भागीदारी के रूप में सामने आया है। कणिमोझी डी.एम.के. नेता एम. करुणानिधि की बेटी हैं और आरोप है कि उनकी कंपनी कलाइनार टीवी में ए. राजा की वजह से स्पेक्ट्रम लाइसेंस पाने वाले कारोबारियों का पैसा आया।
सुरेश कलमाड़ी- कांग्रेस पार्टी के प्रमुख राजनीतिज्ञ के अलावा सुरेश कलमाड़ी देश के प्रमुख खेल अधिकारी भी रहे हैं। उनका नाम भारत में कॉमनवेल्थ कराने से जुड़ा है तो उसके आयोजन में हजारों करोड़ के घोटाले के साथ भी। कलमाड़ी और उनके सहयोगियों को धांधली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस समय मामला अदालत में है।
मधु कौड़ा- गरीब आदिवासी परिवार से आए झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कौड़ा राजनीति की वजह से कोरड़पति बन गए। उनकी दिलचस्पी सिर्फ अपने प्रांत में होने वाले खनन में ही नहीं थी बल्कि अफ्रीकी देशों में भी। उन पर 4 हजार करोड़ की संपत्ति रखने का आरोप लगा, जो प्रांत के बजट का एक चौथाई था। इस समय वे जमानत पर हैं।
पी.वी. नरसिंह राव- भ्रष्टाचार के आरोप तो प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी लगे लेकिन नरसिंह राव भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जिन पर पद पर रहते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किए गए जिसमें उन्हें सहअभियुक्त बनाया गया था।
1. अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त हुए पर्यटक अंतरिक्ष यान का क्या नाम है?
(अ) वॉयेजर (ब) मर्विन (स) स्पेसशिपटू (द) ड्रैगन -एक्स
2. इंजीनियरिंग विज्ञान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2014 से किसे सम्मानित किया गया है?
(अ) सीएनआर राव (ब) एस वेंकट मोहन (स) अविनाश चंद्र (द) डॉ. के. राधाकृष्णन
3. इन दिनों मन की बात खूब चर्चा में है, यह क्या है?
(अ) नरेंद्र मोदी द्वारा कविता (ब) बॉलीवुड फिल्म (स) ऑल इंडिया रेडियो पर नरेंद्र मोदी का भाषण (द) परिवार नियोजन के लिए नई योजना
4. कौन से संगठन, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (त्रद्यशड्ढड्डद्य ढ्ढठ्ठठ्ठश1ड्डह्लद्बशठ्ठ ढ्ढठ्ठस्रद्ग3) प्रकाशित करते हैं?
(अ) विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (ङ्खढ्ढक्कह्र) (ब) कॉर्नेल विश्वविद्यालय, इनसीड और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (स) इनसीड और कॉर्नेल विश्वविद्यालय (द) इनमें से कोई नहीं
5. निजी क्षेत्र के बैंक सदस्यों (वर्ष 2014-15) के लिए पुर्नगठित भारतीय बैंक संगठन का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) श्याम श्रीनिवासन (ब) (स) (द)
6. हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) (ब) प्रकाश मिश्रा (स) (द)
7. भूमध्य सागरीय जलवायु निम्न में से किस फसल की कृषि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
(अ) चावल (ब) फल (स) गेहूं (द) दालें
8. भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार पर मिलने वाली वनस्पतियों पर निम्न में से किस कारक का सर्वाधिक प्रभाव पड़ा है?
(अ) मिट्टी (ब) वर्षा (स) भूमध्यरेखा से दूरी (द) ऊंचाई
9. भारत के किस राज्य में स्त्री-पुरुष अनुपात एक हजार से अधिक है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) कर्नाटक (स) केरल (द) तमिलनाडु
10. विश्व की वह पहली संस्था कौन सी है, जिसने उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी धु्रव तथा एवरेस्ट शिखर पर विजय प्राप्त की?
(अ) भारतीय नौसेना (ब) भारतीय वायुसेना (स) भारतीय थलसेना (द) उक्त संयुक्त रूप से
11. डी दिवस वह दिन है, जब?
(अ) जर्मनी ने ब्रिटेन के साथ युद्घ छेड़ा (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम छोड़ा (स) मित्र सेनाएं नार्मण्डी में उतरी (द) जर्मनी ने मित्र राष्टï्रों के समक्ष समर्पण पर दिया
12. एंग्लो-नूबियन किसकी नस्ल है?
(अ) भेड़ (ब) बकरी (स) कुक्कुट (द) पशु
13. टाइपराइटर का आविष्कार किसने किया था?
(अ) ब्रेकेट (ब) वाटरमैन (स) शोल्ज (द) बुशनैल
14. श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने कौन से राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था?
(अ) भारत के 10 वें राष्टï्रपति के रूप में (ब) भारत के 11 वें राष्टï्रपति के रूप में (स) भारत के 12 वें राष्टï्रपति के रूप में (द) भारत के 13 वें राष्टï्रपति के रूप में
15. दूध के खट्टïा होने में उनमें से कौन से जीवाणु उपस्थित रहते हैं?
(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं (ब) अनॉक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (स) ऑक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं होता
16. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का श्रेय सर ए.ओ. ह्यïूम को जाता है। स्थापना के समय वे क्या थे?
(अ) नेता (ब) समाजसेवी (स) कलेक्टर (द) साहित्यकार
17. केंद्रीय करों में राज्यों के भाग को निर्धारित करने वाला निम्नलिखित में से कौन होता है?
(अ) वित्त आयोग (ब) वित्त मंत्रालय (स) केंद्रीय मंत्रिपरिषद (द) योजना आयोग
18. बकरी का दूध होता है?
(अ) क्षारीय (ब) अम्लीय (स) क्षारीय एवं अम्लीय (द) उदासीन
19. मादा मेंढक एक वर्ष में कितने अंडे देती है?
(अ) दस से पंद्रह हजार तक (ब) छह से सात हजार तक (स) चार से पांच हजार तक (द) पांच से छह हजार तक
20. पौधों की पत्तियों द्वारा बनाया गया भोजन किसके द्वारा अन्य भागों में पहुंचाया जाता है?
(अ) फ्लोएम (ब) जाइलम (स) फूल (द) कार्टेक्स
21. पोस्ट आफिस द्वारा प्रयोग किए जाने वाले पिन कोड में प्रथम अंक सांकेतिक है?
(अ) निश्चित वितरक डाक घर का (ब) निश्चित क्षेत्र का (स) निश्चित उप क्षेत्र का (द) इनमें से कोई नहीं
22. सर्वाधिक जैव विविधता निम्नलिखित में से किस घाटी में पाई जाती है?
(अ) कश्मीर घाटी में (ब) शांत घाटी में (स) सुरमा घाटी में (द) फूलों की घाटी में
23. एलर बार्डर का संबंध निम्नलिखित में से कौन से खेल से है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबॉल (स) शतरंज (द) बैडमिंटन
24. दिन-रात होने का क्या कारण है?
(अ) घूर्णन गति (ब) पृथ्वी की परिक्रमण गति (स) पृथ्वी की गोलाई (द) इनमें से कोई नहीं
25. पृथ्वी की आंतरिक संरचना की विश्व स्तरीय जानकारी का सबसे प्रमुख स्त्रोत क्या है?
(अ)भूकंप विज्ञान(ब)तापमान (स)ज्वालामुखी (द) दबाव एवं घनत्व
26. वनिला का निम्नलिखित में से कौन सा भाग उपयोग में लाया जाता है?
(अ)जड़ (ब)तना (स) बीज कोष (द) पत्तियां
-----------
सही जवाब- 1.(स) स्पेसशिपटू, 2.(स) ऑल इंडिया रेडियो पर नरेंद्र मोदी का भाषण, 3.(ब)एस वेंकट मोहन, 4.(ब) कॉर्नेल विश्वविद्यालय, इनसीड और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन, 5.(अ) श्याम श्रीनिवासन, 6.(ब) प्रकाश मिश्रा, 7.(ब) फल, 8.(ब) वर्षा, 9.(स) केरल, 10.(अ) भारतीय नौसेना, 11.(ब) संयुक्त राज्य अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम छोड़ा, 12.(अ)भेड़, 13.(स) शोल्ज, 14.(द) भारत के 14वें राष्टï्रपति, 15.(अ)अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं, 16.(स)कलेक्टर, 17.(अ) वित्त आयोग, 18.(अ)क्षारीय, 19.(अ)दस से पंद्रह हजार तक, 20.(अ) फ्लोएम, 21.(ब) निश्चित क्षेत्र का, 22.(ब)शांत घाटी में, 23.(अ) क्रिकेट, 24.(अ) घूर्णन गति, 25.(अ)भूकंप विज्ञान, 26.(स) बीज कोष।
------
ब्रिक्स उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्हीं देशों के अंग्रेज़ी में नाम के पहले अंक्षरों से मिलकर इस समूह का यह नामकरण हुआ है। मूलत:, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे ब्रिक के नाम से जाना जाता था। रूस को छोडक़र , ब्रिक्स के सभी सदस्य विकासशील या नव औद्योगीकृत देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।
संस्था के रूप में ब्रिक्स का उदय उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों के प्रतिनिधित्व की ललक का नतीजा था। ब्रिक्स के देश विचारधारा में भले ही बहुत अलग हों, उनके हित एक जैसे हैं।ब्रिक्स के पांच देशों में दो सुरक्षा परिषद के वीटोधारी सदस्य हैं तो तीन स्थायी सदस्य बनना चाहते हैं। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका लोकतांत्रिक देश हैं तो चीन साम्यवादी और रूस में पिछले सालों में अधिनायकवादी ताकतें बढ़ी हैं।
14 और 15 जुलाई 2015 को ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन, छठां ब्रिक्स सम्मेलन है। ब्रिक्स में शामिल सभी पांच देश जी-20 के भी सदस्य हैं और इस ग्रुप में छठें सदस्य के तौर पर पहली बार अर्जेंटीना को आमंत्रित किया गया है। पहले ब्रिक्स समिट का आयोजन रूस के येकाटेरींबर्ग में 16 जून 2009 को किया गया था। इस समिट में शामिल पांच देशों के प्रमुख के तौर पर लूईज इनासियो, लूला दा सिल्वा, दीमित्री मेदवेदेव, मनमोहन सिंह और हू जिंताओं ने शिरकत की थी। 15 अप्रैल 2010 को दूसरा ब्रिक्स सम्मेलन ब्राजील में आयोजित हुआ और इस बार इसमें साउथ अफ्रीका को भी सदस्य देश के तौर पर एंट्री मिली। साउथ अफ्रीका को मिली एंट्री के साथ ही बिक्र संगठन बिक्स के रूप में तब्दील हो गया।
14 अप्रैल 2011 को तीसरे ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन चीन के सान्या में किया गया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा की मौजूदगी ने इस सम्मेलन को और खास बनाया। 29 मार्च 2012 को भारत की राजधानी में नई दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का मेजबान बना। 26 मार्च 2013 को साउथ अफ्रीका के डरबन में पांचवा ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित हुआ। 15 और 16 जुलाई को छठें ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा राउसेफ के साथ मुलाकात करेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन उत्तर पश्चिम ब्राजील के पांचवे सबसे बड़े शहर फोर्टालेजा में किया जाएगा। छठें ब्रिक्स सम्मेलन में इस बार अर्जेंटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टिना फर्नाडेंज डे किर्शनेर, बोलिविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस, चिली के राष्ट्रपति माइकल बैशलेट, कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस, इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरेया, गुआना के राष्ट्रपति डोनाल्उ रामओतार, पैराग्वे के राष्ट्रपति होरासियो कारटेस, पेरु के राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला, सूरीनाम के राष्ट्रपति डेसी बाउटेरसी, उरुग्वे के राष्ट्रपति जोस मुजिका और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माडारुओ बतौर मेहमान शामिल होंगे।
वल्र्ड बैंक की तर्ज पर ब्रिक्स देशों का एक अलग डेवलपमेंट बैंक हो यह मुद्दा तो इस ब्रिक्स सम्मेलन में अहम होगा ही साथ ही आने वाले समय में अर्जेंटीना, इजिप्ट, ईरान, नाइजीरिया और सीरिया जैसे देशों को भी इसका सदस्य बनाया जाए, यह मुद्दा भी इस सम्?ेलन में समान रूप से चर्चा में रहेगा।
ए.एस. दुलत और आदित्य सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक ‘कश्मीर- द वाजपेयी ईयर्स’ इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में भारत के सबसे खूबसूरत लेकिन संकटग्रस्त राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए 1998 और 2004 के बीच वाजपेयी सरकार द्वारा शुरू की गई पहल को केंद्रित किया गया है।
श्री दुलत, वाजपेयी सरकार के दौरान रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में रॉ के प्रमुख पद से सेवानिवृत होने के बाद जनवरी 2001 से मई 2004 तक कश्मीर मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार के रूप में काम किया।
वहीं आदित्य सिन्हा फरवरी 1987 तक एक पत्रकार रहे। उन्होंने न्यू इंडियन एक्सप्रेस और डीएनए के मुख्य सम्पादक के रूप में भी काम किया। उनके द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में आत्मकथा फारूक अब्दुल्लाह- कश्मीर स प्रोडिगल सन (1996) और डेथ ऑफ़ ड्रीम्स-ए टेररिस्ट स टेल (2000) शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को अपनी विश्व धरोहरों की सूची में हर साल नई इमारकों और जगहों को संरक्षण के लिए जोड़ती रहती है। इस बार इस सूची में कई नाम शामिल किए गए हैं।
1. जर्मनी के हैमबर्ग का स्पाइशरस्टाड जिला इन्हीं में से एक है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा वेयरहाउस (गोदाम) डिस्ट्रिक्ट माना जाता है। ये जिला अपने पुलों , नहरों, लाल ईंट वाली ऊंची इमारतों के लिए जाना जाता है।
2. जापान में नागाशाकी के पास गंकानजिमा द्वीप है, इसे भी विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यहीं से 19 वीं सदी में देश की औद्योगिक क्रांति की शुरुआत मानी जाती है।
3. पूर्वी फ्रांस का शैंपने वाइनयार्ड भी इस सूची में शामिल हो गया है। यहां बनने वाली वाइन को इसी इलाके के नाम से ही जाना जाता है।
4. इसराइल का नेक्रोपोलिस ऑफ बेथ शेअरीम भी अब विश्व धरोहर बन चुका है। यहां स्थित यहूदी कब्रों के तहखाने ईसापूर्व दूसरी सदी तक पुराने हैं।
5. पूर्वी तुर्की का दियारबाकिर किला और हेवसल गार्डेन्स, रोमन काल के हैं और अब विश्व धरोहर बन चुके हैं।
6. ईरान का प्राचीन शहर सुसा दुनिया के सबसे बड़े पुरातात्विक स्थलों में से एक है। यहां अलामाइट , फारसी, पारखो सांस्कृतिक परंपराओं के अवशेष मिलते हैं।
7. स्कॉटलैंड का फोर्थ ब्रिज 1890 में बना था। फोर्थ नदी के ऊपर बने इस पुल पर आज भी ट्रेनें गुजरती हैं।
8. मंगोलिया के खल्दुन माउंटेन को चंगेज खान का जन्म स्थल माना जाका है। ये भी धारणा है कि यहां उन्हें दफ्न किया गया था। अब यह विश्व धरोहर हैं।
9. अमरीकी राज्य टेक्सस में 1836 की ऐतिहासिक टेक्स्न वार ऑफ इंडिपेंडेंस की लड़ाई के स्थल अलामो को भी विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।
वॉटर बग एक समुद्री जीव है। यह जीव बड़े अनोखे तरीके से अंडा देता है। जब इसकी मादा अंडे देने वाली होती है, तो वह नर जीव की पीठ पर बैठ जाती है और वहीं पर अंडे देती है। अंडे देने से पहले वह एक विशेेष प्रकार का चिपचिपा पदार्थ पीठ पर छोड़ती है जिससे अंडे अच्छी तरह से पीठ पर चिपक जाते हैं।
अंडे लेकर नर पानी की सतह पर आ जाता है ताकि अंडे को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त हो सके। ऑक्सीजन अंडों के विकास में मदद देती है। अंडे जब नर की पीठ पर तैयार हो जाते हैं तो बच्चे बाहर निकल आते हैं । छोटे -छोटे बच्चे नर की पीठ को छोडक़र पानी में तैरने लगते हैं और अपना भोजन खुद तलाशते हैं। इस तरह से पहले मादा और फिर नर बच्चों की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाता है।
बहुत से म्यूचुअल फंड्स इन्वेस्टर्स को फ्लेक्सिबल इन्वेस्टिंग फेसिलटी देते हैं। वो तेजी में इन्वेस्टर्स को ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने का मौका देते हैं और मंदी में घटाने का। इन्वेस्टर्स अपना पैसा कम रिस्क वाले डेट फंड में लगाते हैं और एक सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान बनाते हैं। यह प्लान डेट फंड को एक इक्विटी स्कीम से लिंक कर देता है, जिसमें डेट का पैसा निकलकर आता रहता है। इससे इक्विटी मार्केट में मंदी होने पर उसमें ज्यादा पैसा जाता है और तेजी होने पर कम इन्वेस्टमेंट होता है।
फ्लेक्सिबल STP बनाने के लिए इन्वेस्टर अपने मौजूदा डेट फंड इन्वेस्टमेंट को यूज कर सकता है। या फिर वह किसी शॉर्ट टर्म डेट फंड में एक साथ पूरा पैसा लगा सकता है। यह इन्वेस्टमेंट को एक जगह रखने के लिए होगा। इन्वेस्टर को नया इन्वेस्टमेंट करने के बाद फ्लेक्सिबल STP फॉर्म भरना होता है। उसमें मौजूदा फोलियो नंबर का जिक्र करना जरूरी होता है। यह फॉर्म एएमसी इन्वेस्टर सर्विस सेंटर से लिया जा सकता है या फंड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसमें पैसा उस इक्विटी स्कीम में ट्रांसफर होगा, जिसके लिए स्ञ्जक्क किया जाएगा। इन्वेस्टमेंट स्कीम की ग्रोथ स्कीम में होनी चाहिए। फिक्स्ड STP कम ट्रांसफर होने वाली वह रकम होती है जो फॉर्म्युला के हिसाब से हासिल रकम फिक्स्ड अमाउंट से कम होने पर जाती है।
इन्वेस्टर को स्ञ्जक्क की तारीख तय करनी पड़ती है। पैसा उस तरीख को ट्रांसफर स्कीम से निकलकर ट्रांसफरी स्कीम में चला जाता है। इसकी फ्रीक्वेंसी के भी बारे में बताना जरूरी होता है।स्ञ्जक्क का पीरियड भी बताना होता है जिसमें यह लिखा होता है कि फ्लेक्सिबल STP कब तक चलेगा।
फ्लेक्स STP फॉर्म भरने के बाद उसको नजदीक के एएमसी ऑफिस के पास जमा कराना होता है। रिक्वेस्ट प्रोसेस होने और फ्लेक्स स्ञ्जक्क शुरू होने में लगभग 30 दिन लगते हैं। STP लगातार चलता रहा इसके लिए ट्रांसफर स्कीम में पर्याप्त फंड जरूरी होता है। फ्लेक्स सिस्टमैटिक ट्रांसफर सिर्फ ट्रांसफरी के ग्रोथ ऑप्शन में मिलता है। होल्डिंग मोड, मौजूदा फोलियो में इन्वेस्टर डिटेल ट्रांसफरर स्कीम वाली ही रहेगी।
1. यदि एक दी हुई समयावधि में कीमतें तथा मौद्रिक आय दोनों दुगुनी हो जाएं, तो वास्तविक आय-
(अ)दोगुनी हो जाएगी (ब)आधी रह जाएगी (स) अपरिवर्तित रहेगी (द)कीमतें वास्तविक आय को प्रभावित नहीं करती है।
2. अध्यापन की कौन सी विधि अधिकतम ज्ञानेन्द्रियों के प्रयोग को प्रोत्साहित करती है?
(अ)समस्या-समाधान विधि (ब) प्रयोगशाला विधि (स)स्वाध्ययन विधि (द) टीम-अध्यापन विधि
3. पुस्तकें और दस्तावेज प्रमुख स्त्रोत हैं-
(अ)ऐतिहासिक अनुसंधान के आंकड़ों के लिए (ब)प्रतिभागात्मक अनुसंधान के आंकड़ों के लिए (स)चिकित्सीय अनुसंधान के आंकड़ों के लिए (द)प्रयोगशाला में होने वाले अनुसंधान के आंकड़ों के लिए
4. प्रभावी अध्यापक वह है-
(अ)जो कक्षा पर नियंत्रण रख सकता है (ब)जो कम समय में अधिक सूचना दे सकता है (स) छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करता है (द) आवंटित कार्यों का ध्यानपूर्वक संशोधन करता है।
5. टीम अध्यापन में क्षमता है-
(अ) प्रतियोगिता के भावना के विकास की (ब) सहयोग-विकास की (स)एक-दूसरे के अध्यापन के पूरक के रूप में आदत के विकास की (द)एक-दूसरे के अध्यापन में हुए अंतराल को रेखांकित करने की
6. विचारों की उद्भावना का सॉफ्टवेयर कार्य करता है-
(अ)प्रेरणाप्रदाता के रूप में (ब) ज्ञान के पैकेज के रूप में (स)प्रयोक्ता के मित्र के प्रशिक्षक के रूप में (द) वातावरण-सृजक के रूप में
7. अच्छा सम्प्रेषक वह है, जो अपने श्रोता को-
(अ) पर्याप्त सूचना देता है (ब)जो पर्याप्त सांख्यिकी प्रदान करता है (स)संक्षिप्त प्रमाण देता है (द) तथ्यों की पुनरावृत्ति करता है
8. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.एस. आई) सेवाओं में भर्ती किस माध्यम से की जाती है?
(अ) संघीय लोक सेवा आयोग द्वारा (ब) संसद द्वारा (स)राष्टï्रपति कार्यालय द्वारा (द) लोकवित्त आयोग द्वारा
9. बिटूमेन प्राप्त किया जाता है-
(अ)जंगलों तथा पौधों से (ब) मिट्टïी के तेल से (स) अशोधित तेल से (द) भूमिगत खानों से
10. वीसीआर पर टेलीविजन प्रोग्राम रिकॉर्ड करना उदाहरण है-
(अ) समयान्तरण का (ब) विषय संदर्भ का (स)मशीनी स्पष्टïता का (द) संचार समकालीनता का
11. एक इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड, जिसमें संक्षिप्त पाठ या आलेखी विज्ञापन संदेश होता है, उसे-
(अ)बुलेटिन कहा गया है (ब) स्ट्रेप कहा गया है (स)ब्रिज लाइन कहा गया है (द) बैनर कहा गया है
12. भारतीय समुद्री तटीय जल के प्रदूषण का प्रमुख कारण है-
(अ) तेल का फैल जाना (ब)नगरपालिका द्वारा कूड़ा विसर्जन (स) औद्योगिक प्रदूषण (द) वायुविलय
13. सामान्यत: पांच साल की समाप्ति के पहले लोकसभा को निम्रलिखित में से किसके द्वारा विघटित किया जा सकता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा का अध्यक्ष (स) प्रधानमंत्री की संस्तुति से राष्टï्रपति (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
14. भारत के सबसे बड़े मिट्टïी का वर्ग है-
(अ) लाल मिट्टïी (ब)काली मिट्टïी (स) बलुई मिट्टïी (द) पहाड़ी मिट्टïी
15. निम्र में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है-
(अ)समानता का अधिकार (ब) शोषण से रक्षा का अधिकार (स) विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार (द) उक्त सभी
16. माध्यस्थ संचार के प्रति नकारात्मक प्रतिक्रिया है-
(अ)फ्लैक (ब) विखंडित प्रतिसूचना (स) निष्क्रिय अनुक्रिया (द) अननुरूपता
17. परिसीमन कारकों का नियम किसके द्वारा विकसित किया गया था?
(अ) एफ.एफ. ब्लैकमैन (ब) ए. जी. टान्सले (स) सी. क्लिमेन्टस (द) जे. लिबिंग
18. जुलाई 2015 में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने किस के नाम से कृषि सिंचाई योजना शुरू की है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) राज्यपाल (स) प्रधानमंत्री (द) वित्त मंत्री
19. भारत की ऊर्जा संबंधी आवश्यकता की अधिकांश पूर्ति किससे हो जाती है?
(अ) हाइड्रोकार्बन (ब) आण्विक शक्ति (स) कोयला आधारित थर्मल प्लान्टस (द) वायु ऊर्जा
20. भारत वर्ष में काली मिट्टïी पाई जाती है-
(अ) बुंदेलखंड भू-भाग से (ब) कश्मीर हिमालय से (स) डेकेन ट्रेप भू-भाग से (द) थार मरूस्थल से
21. किस वायुमंडलीय पर्त में संचार उपग्रह अवस्थित किए जाते हैं?
(अ) समतापमंडल (ब) आयनमंडल (स) क्षोभमंडल (द)बहिर्मंडल
22. छिपी बेरोजगारी का तात्पर्य है-
(अ) बेरोजगार व्यक्तियों से (ब) गृहणियों में बेरोजगारी से(स) 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों में बेरोजगारी से (द) किसी कार्य में, जिसको कम व्यक्ति कर सकते हैं, अधिक व्यक्तियों का लगा रहना
23. केलकर टास्क फोर्स की सिफारिशों का संबंध है-
(अ)व्यापार से (ब) बैकिंग से (स) विदेशी निवेश से (द) करों से
24. सिडबी (स्ढ्ढष्ठक्चढ्ढ) की स्थापना किस उद्देश्य से की गई है?
(अ) कुटीर उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु (ब) लघु स्तरीय उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु (स) बृहद-स्तरीय उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु (द) सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को वित्त प्रदान हेतु
--
सही जवाब-- 1.(स) अपरिवर्तित रहेंगी , 2.(ब) प्रयोगशाला विधि, 3.(अ) ऐतिहासिक अनुसंधान के आंकड़ों के लिए , 4.(स) छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करता है, 5.(स)एक-दूसरे के अध्यापन के पूरक के रूप में आदत के विकास की, 6.(अ)प्रेरणाप्रदाता के रूप में, 7.(अ) पर्याप्त सूचना देता है, 8.(अ) संघीय लोक सेवा आयोग द्वारा , 9.(द) भूमिगत खानों से, 10.(द) संचार समकालीनता का, 11.(ब) स्ट्रेप कहा गया है, 12.(स) औद्योगिक प्रदूषण, 13.(स)प्रधानमंत्री की संस्तुति से राष्टï्रपति, 14.(स) बलुई मिट्टïी, 15.(द) उक्त सभी, 16.(स) निष्क्रिय अनुक्रिया, 17.(अ) एफ.एफ. ब्लैकमैन, 18.(स) प्रधानमंत्री , 19.(स) कोयला आधारित थर्मल प्लान्टस, 20.(स) डेकेन ट्रेप भू-भाग से, 21.(द)बहिर्मंडल, 22.(द) किसी कार्य में, जिसको कम व्यक्ति कर सकते हैं, अधिक व्यक्तियों का लगा रहना, 23.(द) करों से, 24.(ब) लघु स्तरीय उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु।
----------
हर दिन हॉट सीट- 9 जुलाई
1. यदि एक दी हुई समयावधि में कीमतें तथा मौद्रिक आय दोनों दुगुनी हो जाएं, तो वास्तविक आय-
(अ)दोगुनी हो जाएगी (ब)आधी रह जाएगी (स) अपरिवर्तित रहेगी (द)कीमतें वास्तविक आय को प्रभावित नहीं करती है।
2. अध्यापन की कौन सी विधि अधिकतम ज्ञानेन्द्रियों के प्रयोग को प्रोत्साहित करती है?
(अ)समस्या-समाधान विधि (ब) प्रयोगशाला विधि (स)स्वाध्ययन विधि (द) टीम-अध्यापन विधि
3. पुस्तकें और दस्तावेज प्रमुख स्त्रोत हैं-
(अ)ऐतिहासिक अनुसंधान के आंकड़ों के लिए (ब)प्रतिभागात्मक अनुसंधान के आंकड़ों के लिए (स)चिकित्सीय अनुसंधान के आंकड़ों के लिए (द)प्रयोगशाला में होने वाले अनुसंधान के आंकड़ों के लिए
4. प्रभावी अध्यापक वह है-
(अ)जो कक्षा पर नियंत्रण रख सकता है (ब)जो कम समय में अधिक सूचना दे सकता है (स) छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करता है (द) आवंटित कार्यों का ध्यानपूर्वक संशोधन करता है।
5. टीम अध्यापन में क्षमता है-
(अ) प्रतियोगिता के भावना के विकास की (ब) सहयोग-विकास की (स)एक-दूसरे के अध्यापन के पूरक के रूप में आदत के विकास की (द)एक-दूसरे के अध्यापन में हुए अंतराल को रेखांकित करने की
6. विचारों की उद्भावना का सॉफ्टवेयर कार्य करता है-
(अ)प्रेरणाप्रदाता के रूप में (ब) ज्ञान के पैकेज के रूप में (स)प्रयोक्ता के मित्र के प्रशिक्षक के रूप में (द) वातावरण-सृजक के रूप में
7. अच्छा सम्प्रेषक वह है, जो अपने श्रोता को-
(अ) पर्याप्त सूचना देता है (ब)जो पर्याप्त सांख्यिकी प्रदान करता है (स)संक्षिप्त प्रमाण देता है (द) तथ्यों की पुनरावृत्ति करता है
8. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.एस. आई) सेवाओं में भर्ती किस माध्यम से की जाती है?
(अ) संघीय लोक सेवा आयोग द्वारा (ब) संसद द्वारा (स)राष्टï्रपति कार्यालय द्वारा (द) लोकवित्त आयोग द्वारा
9. बिटूमेन प्राप्त किया जाता है-
(अ)जंगलों तथा पौधों से (ब) मिट्टïी के तेल से (स) अशोधित तेल से (द) भूमिगत खानों से
10. वीसीआर पर टेलीविजन प्रोग्राम रिकॉर्ड करना उदाहरण है-
(अ) समयान्तरण का (ब) विषय संदर्भ का (स)मशीनी स्पष्टïता का (द) संचार समकालीनता का
11. एक इलेक्ट्रॉनिक बिलबोर्ड, जिसमें संक्षिप्त पाठ या आलेखी विज्ञापन संदेश होता है, उसे-
(अ)बुलेटिन कहा गया है (ब) स्ट्रेप कहा गया है (स)ब्रिज लाइन कहा गया है (द) बैनर कहा गया है
12. भारतीय समुद्री तटीय जल के प्रदूषण का प्रमुख कारण है-
(अ) तेल का फैल जाना (ब)नगरपालिका द्वारा कूड़ा विसर्जन (स) औद्योगिक प्रदूषण (द) वायुविलय
13. सामान्यत: पांच साल की समाप्ति के पहले लोकसभा को निम्रलिखित में से किसके द्वारा विघटित किया जा सकता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा का अध्यक्ष (स) प्रधानमंत्री की संस्तुति से राष्टï्रपति (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
14. भारत के सबसे बड़े मिट्टïी का वर्ग है-
(अ) लाल मिट्टïी (ब)काली मिट्टïी (स) बलुई मिट्टïी (द) पहाड़ी मिट्टïी
15. निम्र में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है-
(अ)समानता का अधिकार (ब) शोषण से रक्षा का अधिकार (स) विचारों की अभिव्यक्ति का अधिकार (द) उक्त सभी
16. माध्यस्थ संचार के प्रति नकारात्मक प्रतिक्रिया है-
(अ)फ्लैक (ब) विखंडित प्रतिसूचना (स) निष्क्रिय अनुक्रिया (द) अननुरूपता
17. परिसीमन कारकों का नियम किसके द्वारा विकसित किया गया था?
(अ) एफ.एफ. ब्लैकमैन (ब) ए. जी. टान्सले (स) सी. क्लिमेन्टस (द) जे. लिबिंग
18. जुलाई 2015 में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने किस के नाम से कृषि सिंचाई योजना शुरू की है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) राज्यपाल (स) प्रधानमंत्री (द) वित्त मंत्री
19. भारत की ऊर्जा संबंधी आवश्यकता की अधिकांश पूर्ति किससे हो जाती है?
(अ) हाइड्रोकार्बन (ब) आण्विक शक्ति (स) कोयला आधारित थर्मल प्लान्टस (द) वायु ऊर्जा
20. भारत वर्ष में काली मिट्टïी पाई जाती है-
(अ) बुंदेलखंड भू-भाग से (ब) कश्मीर हिमालय से (स) डेकेन ट्रेप भू-भाग से (द) थार मरूस्थल से
21. किस वायुमंडलीय पर्त में संचार उपग्रह अवस्थित किए जाते हैं?
(अ) समतापमंडल (ब) आयनमंडल (स) क्षोभमंडल (द)बहिर्मंडल
22. छिपी बेरोजगारी का तात्पर्य है-
(अ) बेरोजगार व्यक्तियों से (ब) गृहणियों में बेरोजगारी से(स) 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों में बेरोजगारी से (द) किसी कार्य में, जिसको कम व्यक्ति कर सकते हैं, अधिक व्यक्तियों का लगा रहना
23. केलकर टास्क फोर्स की सिफारिशों का संबंध है-
(अ)व्यापार से (ब) बैकिंग से (स) विदेशी निवेश से (द) करों से
24. सिडबी (स्ढ्ढष्ठक्चढ्ढ) की स्थापना किस उद्देश्य से की गई है?
(अ) कुटीर उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु (ब) लघु स्तरीय उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु (स) बृहद-स्तरीय उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु (द) सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को वित्त प्रदान हेतु
--
सही जवाब-- 1.(स) अपरिवर्तित रहेंगी , 2.(ब) प्रयोगशाला विधि, 3.(अ) ऐतिहासिक अनुसंधान के आंकड़ों के लिए , 4.(स) छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करता है, 5.(स)एक-दूसरे के अध्यापन के पूरक के रूप में आदत के विकास की, 6.(अ)प्रेरणाप्रदाता के रूप में, 7.(अ) पर्याप्त सूचना देता है, 8.(अ) संघीय लोक सेवा आयोग द्वारा , 9.(द) भूमिगत खानों से, 10.(द) संचार समकालीनता का, 11.(ब) स्ट्रेप कहा गया है, 12.(स) औद्योगिक प्रदूषण, 13.(स)प्रधानमंत्री की संस्तुति से राष्टï्रपति, 14.(स) बलुई मिट्टïी, 15.(द) उक्त सभी, 16.(स) निष्क्रिय अनुक्रिया, 17.(अ) एफ.एफ. ब्लैकमैन, 18.(स) प्रधानमंत्री , 19.(स) कोयला आधारित थर्मल प्लान्टस, 20.(स) डेकेन ट्रेप भू-भाग से, 21.(द)बहिर्मंडल, 22.(द) किसी कार्य में, जिसको कम व्यक्ति कर सकते हैं, अधिक व्यक्तियों का लगा रहना, 23.(द) करों से, 24.(ब) लघु स्तरीय उद्योगों को वित्त प्रदान करने हेतु।
----------
शाक्य प्रथम शताब्दी ई.पू में प्राचीन भारत का एक जनपद था। बौद्ध पाठ्यों में शाक्य गोतम गोत्र के क्षत्रीय बताए गए हैं। शाक्यों का हिमालय की तराई में एक प्राचीन राज्य था, जिसकी राजधानी कपिलवस्तु थी, जो अब नेपाल में है। सबसे प्रसिद्ध शाक्यों में आते हैं शाक्यमुनि बुद्ध, याणि गौतम बुद्ध। ये लुंबिनी के एक राजवंश से थे और इन्हें शाक्यमुनि, पाली में साकमुनि, आदि नामों से जाना जाता है।
भारतीय ज्योतिष और पुराणों की परंपरा के आधार पर सृष्टि के संपूर्ण काल को चार भागों में बांटा गया है- सत युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलि युग।
इस काल विभाजन को कुछ लोग जीवन की स्थितियों की लाक्षणिक अभिव्यक्ति मानते हैं। उनके अनुसार सोता हुआ कलि है, जम्हाई लेता हुआ द्वापर, उठता हुआ त्रेता और चलता हुआ सतयुग है। प्राचीन काल में युगों के अतिरिक्त काल का विभाजन युग, मन्वंतर और कल्प के क्रम से भी होता रहा है।
सतयुग- चार प्रसिद्ध युगों में सतयुग पहला है। इसे कृतयुग भी कहते हैं। इसका आरंभ अक्षय तृतीया से हुआ था। इसका परिमाण 17 लाख 28 हजार वर्ष है। इस युग में भगवान के मत्स्य अवतार , कूर्म अवतार, वराह अवतार और नृसिंह अवतार ये चार अवतार हुए थे। उस समय पुण्य ही पुण्य था, पाप का नाम भी न था। कुरुक्षेत्र मुख्य तीर्थ था। लोग अति दीर्घ आयु वाले होते थे। ज्ञान-ध्यान और तप का प्राधान्य था। बलि, मांधाता, पुरूरवा, धुन्धमारिक और कार्तवीर्य ये सत्ययुग के चक्रवर्ती राजा थे। महाभारत के अनुसार कलि युग के बाद कल्कि अवतार द्वारा पुन: सत्ययुग की स्थापना होगी।
त्रेता युग- दूसरे युग त्रेता की अवधि बारह लाख छियानवे हज़ार वर्ष मानी जाती है। इस युग का आरंभ कार्तिक शुक्ल नौमी से होता है। मनु और सतरूपा के दो पुत्र प्रियव्रत और उत्तानपाद इसी युग में हुए। ये पृथ्वी के सर्वप्रथम राजा थे। श्रीराम और परशुराम ने इसी युग में अवतार लिया। इस युग में पुण्य अधिक होता है। मनुष्य की आयु अधिक होती है।
द्वापर युग- यह चार युगों में तीसरा युग है। इसका आरंभ भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी से होता है। इसकी अवधि पुराणों में आठ लाख चौसठ हज़ार वर्ष मानी गई है। यह युद्ध प्रधान युग है और इसके लगते ही धर्म का क्षय आरंभ हो जाता है। भगवान कृष्ण ने इसी युग में अवतार लिया था।
कलि युग- आर्यभट्ट के अनुसार महाभारत का युद्ध 3109 ई पू में हुआ था और उसके अंत के साथ ही कलयुग का आरंभ हो गया। इसे कलियुग भी कहते हैं। कुछ विद्वान कलियुग का आरंभ महाभारत युद्व के 625 वर्ष पहले से मानते हैं। फिर भी सामान्यत: यही विश्वास किया जाता है कि महाभारत युद्ध के अंत, श्रीकृष्ण के स्वर्गारोहण और पांडवों के हिमालय में गलने के लिए जाने के साथ ही कलियुग का आरंभ हो गया। इस युग के प्रथम राजा परीक्षित हुए। आर्यभट्ट के अनुसार महाभारत का युद्ध 3109 ईपू में हुआ था और उसके अंत के साथ ही कलियुग का आरंभ हो गया।
महर्षि पतंजलि योगसूत्र के रचनाकार है जो हिन्दुओं के छ: दर्शनों ( न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, मीमांसा, वेदान्त) में से एक है। भारतीय साहित्य में पतंजलि के लिखे हुए 3 मुख्य ग्रन्थ मिलते हंै- योगसूत्र, अष्टाध्यायी पर भाष्य, और आयुर्वेद पर ग्रन्थ।
कुछ विद्वानों का मत है कि ये तीनों ग्रन्थ एक ही व्यक्ति ने लिखे, अन्य की धारणा है कि ये विभिन्न व्यक्तियों की कृतियां हैं। इनका काल कोई 200 ई पू माना जाता है। शरीर की शुद्धि के लिए वैद्यक शास्त्र का, वाणी की शुद्धि के व्याकरण शास्त्र का और चित्त की शुद्धि के लिए योग शास्त्र का प्रणयन करने वाले महर्षि पतंजलि का जन्म माता गोणिका से हुआ था। ये गोनर्द देश में निवास करते थे । उन्होंने योगदर्शन के अतिरिक्त पाणिनि के व्याकरण (अष्टाध्यायी) पर महाभाष्य निर्मित किया।
भगवान शेष ने उसी समय अथर्ववेद से आयुर्वेद प्राप्त कर लिया, जब श्री हरि ने मस्त्य अवतार धारण करके वेदों का उद्धार किया। भगवान अनन्त गुप्त रूप से पृथ्वी पर विचरण कर रहे थे। मनुष्यों तथा दूसरे प्राणियों को शारीरिक एवं मानसिक रोगों एवं कष्टों से पीड़ा पाते देख प्रभु को दया आयीं वे पृथ्वी पर अवतीर्ण हुए। उन्होंने शारीरिक व्याधि की निवृत्ति के लिये आयुर्वेद को प्रकट किया। क्योंकि वे चर की तरह पृथ्वी पर पहले आये थे। आयुर्वेदकर्ता के रूप में उनका नाम चरक हुआ। उन्हीं भगवान अनन्त ने पतंजलि नाम से योगदर्शन और महाभाष्य का निर्माण किया। चरक ने आयुर्वेद में आत्रेय ऋषि की परम्परा का प्रतिपादन किया है।
आत्रेय मुनि के शिष्य अग्निवेश ने आयुर्वेद पर अनेक ग्रन्थों का निर्माण किया था। उन सबका सारतत्व चरक संहिता में संकलित हुआ। इससे चरक संहिता के अन्त में उसके कर्ता अग्निवेश कहे गये हैं। भाव प्रकाश के कर्ता ने भी भगवान चरक को चिकित्सा-ज्ञान का संकलन कर्ता बताया है। कात्यायन के वार्ति्तकों के पश्चात महर्षि पतञ्जलि ने पाणिनीय अष्टधायी पर एक महती व्याख्या लिखी, जो महाभाष्य के नाम से प्रसिद्ध है।
वैज्ञानिकों ने यह खोज की है कि इंटरल्युकिन 21 प्रोटीन, इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस 1 (एचआईवी -1) के संक्रमण को सीमित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह शोध नेचर कम्युनिकेशन्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। यह अध्ययन न्यूयॉर्क स्थित कोर्नेल मेडिकल कॉलेज के पोस्ट डॉक्टोरल एसोसिएट स्टेनली एडोरो द्वारा किया गया है। इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि सीडी4 टी कोशिकाओं द्वारा आईएल 21 प्रोटीन का निर्माण होता है तथा यह माइक्रो आरएनए-29 को अन्य सीडी 4 टी कोशिकाओं में सक्रिय करता है जिससे एचआईवी -1 वायरस का ह्रास होता है। वैज्ञानिक दो मॉडलों के साथ प्रयोग करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। यह शोध दर्शाता है कि एचआईवी -1 वायरस के पता लगने पर उसका शुरूआती दौर में ही इलाज करने पर इसके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे एक नई एचआईवी थेरेपी का पता लगाने के लिए भी सहायता प्राप्त हुई जिसमें आईएल -21 प्रोटीन की गिनती बढ़ाकर सीडी 4+ टी कोशिकाओं द्वारा एचआईवी-1 वायरस का पता लगाया जा सकता है।