सामान्य ज्ञान
सदियों से लोग यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि गुलाब की पंखुडिय़ों में भीनी भीनी खुशबू क्यों होती है। दरअसल यह एक एंजाइम का कमाल है। इस एन्जाइम के बारे में पता लगने से अब गुलाब की विभिन्न किस्मों की गायब हो रही खुशबू फिर से लौटाने में मदद मिल सकती है। इत्र और सौंदर्य प्रसाधनों के लिए आवश्यक तेल मुहैया करने वाले गुलाब को उसकी खूबसूरती और मोहक खुशबू के लिए उगाया जाता है लेकिन समय के साथ इसकी खुशबू गायब होती जा रही है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि गुलाब की पुरानी खुशबू को वापस लाने के लिए उसकी महक के बायो सिंथेसिस मार्ग की बेहतर समझ की आवश्यकता होगी। कुछ वैज्ञानिकों का यह दावा है कि टेरपीन सिंथेसिस एन्जाइम एकमात्र ऐसा माध्यम है जो पौधों में सुगंधित मोनोटरपीन्स पैदा करता है।
वहीं एक अन्य शोध में पाया गया कि फूलों की सुगंध का कारण कोई एक दम अलग अप्रत्याशित एन्जाइम का परिवार है। रिसर्चर्स ने गुलाब की तेज खुशबू वाली पापा मीलांद किस्म और कम खूशबू वाली रोग मिलांद किस्म के ट्रांस्क्रिप्टोम्स की तुलना की ताकि उनके आनुवांशिक अंतर का पता लगाया जा सके। उन्होंने पाया कि आरएचएनयूडीएक्स1 एन्जाइम खुशबू पैदा करता है।
------
सूचना और संचार की प्रौद्योगिकी या सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, जिसे आम तौर पर आईसीटी कहा जाता है, का प्रयोग अक्सर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के पर्यायवाची के रूप में किया जाता है, लेकिन यह आम तौर पर अधिक सामान्य शब्दावली है, जो आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी में दूरसंचार (टेलीफोन लाईन एवं वायरलेस संकेतों) की भूमिका पर जोर देती है।
आईसीटी में वे सभी साधन शामिल होते हैं जिनका प्रयोग कंप्यूटर एवं नेटवर्क हार्डवेयर दोनों और साथ ही साथ आवश्यक सॉफ्टवेयर सहित सूचना एवं सहायता संचार का संचालन करने के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में, आईसीटी में आईटी के साथ-साथ दूरभाष संचार, प्रसारण मीडिया और सभी प्रकार के ऑडियो और वीडियो प्रक्रमण एवं प्रेषण शामिल होता है। इस अभिव्यक्ति का सबसे पहला प्रयोग 1997 में डेनिस स्टीवेंसन द्वारा ब्रिटेन की सरकार को भेजी गई एक रिपोर्ट में किया गया था एवं सन 2000 में ब्रिटेन के नये राष्ट्रीय पाठ्यक्रम संबंधी दस्तावेजों द्वारा प्रचारित इसका प्रचार किया गया। अक्सर आईसीटी का प्रयोग आईसीटी रोडमैप में उस मार्ग को सूचित करने के लिए किया जाता है जिसे कोई संगठन अपनी आईसीटी जरूरतों के साथ अपनाएगा।
अब आईसीटी शब्द का प्रयोग टेलीफोन नेटवर्कों का कंप्यूटर नेटवर्कों के साथ एक एकल केबल या लिंक प्रणाली के माध्यम से जोडऩे के लिए भी किया जाता है।
1. ऑस्ट्रेलिया के कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4 जुलाई 2015 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की?
(अ)रेयान हैरिस (ब) माइकल क्लार्क (स) मोइस हेनरिक्स (द) इनमें से कोई नहीं
2. जुलाई 2015 के पहले सप्ताह में 2019 तक सूखा-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से जलयुक्त शिवार अभियान किस राज्य ने शुरू किया?
(अ) छत्तीसगढ़ (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) हरियाणा
3. वह कौन सा देश है, जहां डिफाल्टर होने के बाद 5 जुलाई 2015 को जनमत संग्रह किया गया?
(अ) श्रीलंका (ब)बांग्लादेश (स) ग्रीस (द) नेपाल
4. सॉफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट किस राज्य में डिजिटल ग्राम स्थापित करने के लिए सहमत हो गई?
(अ) छत्तीसगढ़ (ब)मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) दिल्ली
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तिथि को नई दिल्ली में डिजिटल भारत सप्ताह का शुभारंभ किया?
(अ) 1 जुलाई 2015 (ब) 3 जुलाई 2015 (स) 5 जुलाई 2015 (द) इनमें से कोई नहीं
6. ताजमहल को क्षति पहुंच रही है?
(अ) यमुना में बाढ़ से (ब) अधिक ताप पर संगमरमर के अपघटन द्वारा (स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज काला सीसा तथा प्लम्बगो के नाम से जाना जाता है?
(अ) हीरा (ब) मैंगनीज (स) चांदी (द) ग्रेफाइट
8. बंगलादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) मेघना (ब) तृश्ता (स) पद्मा (द) भागीरथी
9. भारत का कौन सा राज्य मछली का सबसे बड़ा निर्यातक है?
(अ) गोवा (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) महाराष्टï्र
10. निम्नलिखित में से कहां प्राचीन चट्टïानें पाई जाती हैं?
(अ) हिमालय (ब) शिवालिक (स) अरावली (द) ये सभी
11. प्रतिबंधित निर्णयन प्रतिमान का विकास किया था?
(अ)ड्रॉर ने (ब) लिण्डब्लूम ने (स) हर्बर्ट साइमन ने (द) अमिताई एटजियानी ने
12. लोक प्रशासन के एक विज्ञान होने के दावे को चुनौती किसने दी?
(अ) टेलर ने (ब) एल.डी. ह्वïाइट ने (स) उर्विक ने (द) रॉबर्ट डाल ने
13. आखिरी समय किस वर्ष में लोकपाल विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया था?
(अ)1999 में (ब) 2000 में (स) 2001 में (द) 2002 में
14. आदेश की एकता का सिद्घांत निश्चित करता है?
(अ)जवाबदेही (ब) स्वीकार्यता (स) विशेषीकरण (द) समन्वय
15. एक हेक्टेयर गन्ने की बुआई के लिए तीन आंखों वाले गन्ने के टुकड़ों की आवश्यकता होगी?
(अ) 20 हजार-25 हजार (ब) 30 हजार-35 हजार (स)40 हजार-50 हजार (द) 60 हजार-75 हजार
16. आजकल घटते हुए वन संसाधनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है?
(अ) मृदा अपरदन (ब) वन-अग्नि (स) बाढ़ (द) अतिकर्तन
17. गोण्डवाना कोयला क्षेत्र निम्र में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) पश्चिमी बंगाल (स) असम (द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल
18. निम्नलिखित में से किसे भविष्य का ईधन कहा जाता है?
(अ) प्राकृतिक गैस (ब) मीथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन
19. कपड़ा उद्योग मुख्यत: केंद्रित है?
(अ)गुजरात में (ब)मध्यप्रदेश में(स)बिहार में (द)तमिलनाडु में
20. प्रशांत महासागर का चौराहा- किस उपनाम से जाना जाता है?
(अ) हवाई द्वीप (ब) तिमोर (स) फिजी (द) टोंगा
21. काली मिट्टïी किस फसल के लिए सबसे अधिक भूमि मानी जाती है?
(अ) मक्का (ब) खरबूजा (स) चावल (द) कपास
22. किस भारतीय स्थान को अंतरिक्ष नगर के उपनाम से भी जाना जाता है?
(अ) अहमदाबाद (ब) श्रीहरिकोटा (स) बंगलौर (द) श्रीनगर
23. निम्न बंदरगाहों में से कौन सा एक मुक्त व्यापार क्षेत्र है?
(अ) कोचीन (ब) तूतीकोरिन (स) काण्डला (द) पाराद्वीप
24. अत्यधिक गहरे या पातालीय भूकंप को क्या कहते हैं?
(अ) सुनामी (ब)प्लूटॉनिक (स)अंतस्थ भूकंप (द) इनमें से कोई नहीं
25. संसदीय शासन का मूल सिद्घांत क्या है?
(अ) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य एकीकरण (ब) व्यवस्थापिका तथा कार्यपालिका के मध्य पृथक्कीकरण (स) केंद्र और राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन (द) इनमें से कोई नहीं
26. संसार की सबसे ऊंची सडक़(5602 मीटर)कहां पर स्थित है?
(अ) लद्दाख (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) रॉकी पर्वत (द) आल्पस पर्वतमाला
27. शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ग्रैण्ड ट्रंक रोड पहले कोलकाता को जोड़ता था?
(अ) लाहौर तक (ब) कराची तक (स) मुल्तान तक (द)पेशावर तक
28. निम्नलिखित में से मूंगफली की खली में कौन सा पोषण अनुपात होता है?
(अ) संकीर्ण अनुपात (ब) मध्य अनुपात (स) विस्तीर्ण अनुपात (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. वैज्ञानिक प्रबंध शब्द का निर्माण किया था?
(अ) एफ.डब्ल्यू.टेलर ने (ब) मैक्स वेबर ने (स) हेनरी गाण्ट ने (द) लूइस ब्राडेयस ने
30. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा था?
(अ) रेयॉन (ब) रेशम (स) सेल्युलोज (द) ऊन
--
सही जवाब- 1.(अ)रेयान हैरिस, 2.(स) महाराष्ट्र , 3.(स) ग्रीस, 4.(स) महाराष्ट्र , 5.(अ) 1 जुलाई 2015, 6.(स) मथुरा तेल शोधनशाला में निकले वायु प्रदूषकों से, 7.(द)ग्रेफाइट, 8.(स) पद्मा,9.(ब)केरल,10.(स) अरावली,11.(स) हर्बर्ट साइमन ने, 12.(द) रॉबर्ट डाल ने, 13.(द) 2002 में, 14.(अ) जवाबदेही, 15.(ब) 30 हजार-35 हजार, 16.(द)अतिकर्तन, 17.(द) मध्यप्रदेश और पश्चिमी बंगाल, 18.(स) हाइड्रोजन, 19.(अ) गुजरात में, 20.(अ)हवाई द्वीप, 21.(द) कपास, 22.(ब) श्रीहरिकोटा, 23.(स) काण्डला, 24.(ब)प्लूटॉनिक, 25.(द) इनमें से कोई नहीं, 26.(अ)लद्दाख, 27.(द)पेशावर तक, 28.(अ) संकीर्ण अनुपात, 29.(द) लूइस ब्राडेयस ने, 30.(अ) रेयॉन।
जैसलमेर राजस्थान का सबसे ख़ूबसूरत शहर है और जैसलमेर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है। जैसलमेर के दक्षिण-पश्चिम में थार के मरूस्थल में तीन हज़ार वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला ’राष्ट्रीय मरूउद्यान’ मरू भूमि की वनस्पति, रेतीले भू-भाग और वन्य जीव के लिए विख्यात है। दुर्लभ गोडावण पक्षी राष्ट्रीय मरूउद्यान में पाया जाता हैं।
यह इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि इसके अलावा विभिन्न वन्य जीव एवं पक्षी बहुतायत में पाये जाते हैं। राष्ट्रीय मरूउद्यान बाड़मेर-जैसलमेर जि़ले के 3162 वर्ग कि. मी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जैसलमेर जि़ले में 1900 वर्ग कि. मी. तथा बाड़मेर जि़ले में 1262 वर्ग कि. मी., यह क्षेत्रफल इन दोनों जि़लों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 4.33 प्रतिशत, राजस्थान प्रदेश की मरुभूमि का 2.1 प्रतिशत तथा भारतवर्ष के थार रेगिस्तान का 1.6 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियां एवं प्राणी हमारी बहुमूल्य धरोहर हैं।
देश में कुल 14.2 करोड़ हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से 65 प्रतिशत में सिंचाई सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) को 2 जुलाई 2015 को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20) के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 5300 करोड़ का आवंटित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) का मुख्य उद्देश्य सिंचाई में निवेश में एकरूपता लाना, हर खेत हो पानी के तहत कृषि योग्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए, खेतों में ही जल को इस्तेमाल करने की दक्षता को बढ़ाना ताकि पानी के अपव्यय को कम करना, सही सिंचाई और पानी को बचाने की तकनीक को अपनाना (हर बूंद अधिक फसल) है। इसके अलावा इसके जरिए सिंचाई में निवेश को आकर्षित करने का भी प्रयास करना भी हैैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पीएमकेएसवाई योजना की निगरानी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सभी संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ एक अंतर मंत्रालयी राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन संसाधनों के आवंटन, अंतर मंत्रालयी समन्वय, निगरानी और प्रदर्शन के आकलन के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) गठित की जाएगी।
राज्य के स्तर पर योजना का कार्यान्वयन संबंधित राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मंजूरी देने वाली समिति (एसएलएससी) द्वारा किया जाएगा। इस समिति के पास परियोजना को मंजूरी देने और योजना की प्रगति की निगरानी करने का पूरा अधिकार होगा।
पीएमकेएसवाई कार्यक्रम को और बेहतर ढंग से लागू करने के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति होगी। इस योजना के तहत कृषि-जलवायु की दशाओं और पानी की उपलब्धता के आधार पर जिला और राज्य स्तरीय योजनाएं बनायी जाएंगी।
राणा सांगा, को संग्राम सिंह के नाम से भी जाना जाता है। संग्राम सिंह वायमल्ल का पुत्र और उत्तराधिकारी था। इतिहास में वह मेवाड़ का राजा सांगा के नाम से प्रसिद्ध था, जिसने 1508 ई. से 1529 ई. क शासन किया। संग्राम सिंह महान योद्धा था और तत्कालीन भारत के समस्त राज्यों में से ऐसा कोई भी उल्लेखनीय शासक न था, जो उससे लोहा ले सके।
बाबर के भारत पर आक्रमण के समय राणा सांगा को आशा थी कि वह भी तैमूर की तरह दिल्ली में लूट-पाट करने के बाद स्वदेश लौट जायेगा। किन्तु जब उसने देखा कि 1526 ई. में इब्राहीम लोदी को पानीपत के युद्ध में परास्त कर बाबर दिल्ली में शासन करने लगा है, तो वह अपने 120 सहायक सामंतों, 80 हज़ार अश्वारोहियों और 500 हाथियों की एक विशाल सेना लेकर बाबर से युद्ध के लिए चल पड़ा। 16 मार्च, 1527 ई. को खानवा नामक स्थान पर बाबर से उसका घमासान युद्ध हुआ। यद्यपि इस युद्ध में राजपूतों ने अत्यधिक वीरता दिखाई, ्िफर भी वह बाबर द्वारा पराजित हुए। इस युद्ध में राणा सांगा जीवित तो बच गया, किन्तु पराजय के आघात से दो वर्ष के उपरान्त ही उसकी मृत्यु हो गई और भारत में हिन्दू राज्य स्थापित करने का उसका सपना भंग हो गया।
नारायणोपनिषद कृष्ण यजुर्वेदीय श्रंृखला का उपनिषद है। इस लघु उपनिषद में चारों वेदों का उपदेश सार मस्तक के रूप में वर्णित है। प्रारम्भ में नारायण से ही समस्त चेतन-अचेतन जीवों और पदार्थों का प्रादुर्भाव बताया गया है। बाद में नारायण की सर्वव्यापकता और सभी प्राणियों में नारायण को ही आत्मा का रूप बताया है। नारायण और प्रणव (ऊंकार) को एक ही माना है।
आदिकाल में नारायण ने ही संकल्प किया कि वह प्रजा या जीवों की रचना करे। तब उन्हीं से समस्त जीवों का उदय हुआ। नारायण ही समष्टिगत प्राण का स्वरूप है। उन्हीं के द्वारा मन और इन्द्रियों की रचना हुई। आकाश, वायु, जल, तेज और पृथ्वी उत्पन्न हुए। फिर अन्य देवता उदित हुए। भगवान नारायण ही नित्य हैं। ब्रह्मा, शिव, इन्द्र, काल, दिशाएं आदि सभी नारायण हैं। ओंकार के उच्चारण से ही नारायण की सिद्धि होती है। इस उपनिषद में बताया गया है कि जो साधक नारायण का स्मरण करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। योगी साधक जन्म-मृत्यु के बंधनों से छूटकर मोक्ष प्राप्त कर लेता है।
मध्य प्रदेश का व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम घोटाले में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले की काफी समय से सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। व्यापम घोटाले पर कोहराम मचने के बाद 7 जुलाई 2015 को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। 8 जुलाई से इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में शुरू हो गई है।
मध्यप्रदेश में व्यापम के तहत सरकारी नौकरियों और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुआ था एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा।
55 केस, 2 हजार 530 आरोपियों और 1 हजार 980 गिरफ्तारियों के साथ इसे खूनी घोटाला भी कहा जाने लगा है। इस घोटाले से सबसे पहले पर्दा तब उठा जब 7 जुलाई, 2013 को मध्य प्रदेश के इंदौर में पीएमटी की प्रवेश परीक्षा में कुछ छात्र फर्जी नाम पर परीक्षा देते पकड़े गए। इसके साथ ही पुलिस ने इसके मास्टरमाइंड डॉक्टर जगदीश सागर को गिरफ्तार किया। डॉक्टर जगदीश सागर की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि मध्य प्रदेश का व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम का दफ्तर इस धंधे का अहम अड्डा है।
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अधीन काम करने वाला व्यावसायिक परीक्षा मंडल मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरी व्यावसायिक पढ़ाई के साथ सरकारी नौकरियों के लिए प्रवेश परीक्षाएं करवाने और छात्रों के चयन का काम करता है। मध्यप्रदेश का व्यापम घोटाला दो हिस्सों में बंटा हुआ है। पहला तो ये कि मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में धांधली हुई. वहीं दूसरा सरकारी नौकरियों के लिए हुई परीक्षाओं में भी गड़बड़ी करके नाकाबिल लोगों को नौकरी दी गई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही घोटाले के कर्ताधर्ता उनके ओएसडी ओ पी शुक्ला, व्यावसायिक परीक्षा मंडल के नियंत्रक पंकज त्रिवेदी, ऑनलाइन विभाग के सर्वेसर्वा नितिन महिंद्रा पर शिकंजा कसा जा चुका है। इनकी ही मिलीभगत से भर्ती घोटाले का खेल चल रहा था।
आरोप है कि सिफारिश करने वालों में राज्यपाल रामनरेश यादव, उनके बेटे शैलेश यादव, ओएसडी धनराज यादव, केंद्रीय मंत्री उमा भारती से लेकर संघ के सुरेश सोनी, केसी सुदर्शन और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इस बीच घोटाले से जुड़े आरोपियों की संदिग्ध मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे शैलेश यादव की भी 24 मार्च को लखनऊ में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रही एसटीएफ की निगरानी के लिए हाईकोर्ट ने एसआईटी बनाई है। कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस व्यापम घोटाले का आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगा चुकी है।
इस बीच रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने व्यापम घोटाले पर व्यापमगेट नाम से एक किताब भी लिखी है। इसमें उन्होंने घोटाले से जुड़े 250 अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ सबूत पेश करने का दावा किया है।
1. कवकों द्वारा संचित भोज्य पदार्थ किस रूप में संचित होते हैं?
(अ)ग्लाइकोजेन के रूप में (ब) तेलकायों के रूप में (स) स्टार्च के रूप में (द) एल्कोहल के रूप में
2. वृक्षों की छालों पर उगने वाले कवक कहे जाते हैं?
(अ)कोर्टीकोलस (ब)जूफिलस(स)साक्सीकोलस(द) कोप्रोफिलस
3. ‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ रासायनिक रूप से है?
(अ)कैल्सियम सल्फेट (ब) कैल्सियम कार्बोनेट (स) कैल्सियम ऑक्साइड (द) कैल्सियम ऑक्जैलेट
4. ताप जिप्सम क्या है?
(अ)चूना (ब) ब्लीचिंग पाउडर (स) नीला थोथा (द) इनमें से कोई नहीं
5. मिथेनॉल किस नाम से जाना जाता है?
(अ)रविंग एल्कोहॉल (ब)ग्रेन एल्कोहॉल (स) वुड ऐल्कोहॉल (द) विकृत ऐल्कोहॉल
6. किसी पिण्ड का भार?
(अ) पृथ्वी तल पर सभी जगह समान होता है (ब)विषुवत रेखा पर अधिक होता है (स) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है (द) मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर अधिक होता है
7. जब कुएं से पानी की बाल्टी को ऊपर खींचते हैं तो हमें महसूस होता है कि बाल्टी?
(अ)पानी की सतह से ऊपर भारी हो गई है (ब)पानी की सतह से ऊपर हल्की हो गई है (स) पानी से बाहर आकर स्थिरता खो देती है (द) इनमें से कोई नहीं
8. कक्षा में अंतरिक्षयान में भारहीनता की अनुभूति का कारण क्या है?
(अ) बाहरी गुरुत्वाकर्षण का अभाव (ब) बाहरी गुरुत्वाकर्षण, किंतु अंतरिक्षयान के भीतर नहीं (स) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है (द) कक्षा में अंतरिक्षयान में ऊर्जा का न होना
9. पृथ्वी के ऊपर तेल परत का चमकना किसका उदाहरण है?
(अ) परावर्तन का (ब) व्यतिकरण का (स) प्रकीर्णन का (द) अपवर्तन का
10. अंतरराष्टï्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 22 मई (ब) 22 जून (स) 22 जुलाई (द) 22 अगस्त
11. गांधी सागर शरणस्थली, जिसमें लियोपर्ड, सांभर, चीतल, नीलगिरि, हिरन आदि को संरक्षण प्राप्त है, कहां है?
(अ) आंध्रप्रदेश में (ब) मध्यप्रदेश में (स)छत्तीसगढ़ में (द) हरियाणा
12. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व पौधों के लिए अनावश्यक है, परंतु लाभदायक है?
(अ) मैग्नीशियम (ब) सोडियम (स) क्लोरीन (द) कॉपर
13. वाष्पीकरण द्वारा अमोनिया की हानि होती है, जब?
(अ) यूरिया मृदा सतह पर डाली जाती है (ब) मृदा क्षारीय होती है (स) तापक्रम अधिक होता है (द) उपर्युक्त सभी सही हैं
14. निम्नलिखित में से कौन सबसे पूर्वकालिक जैन ग्रंथ कहलाता है?
(अ) बारह अंग (ब) बारह उपांग (स) चौदह पूर्व (द) चौदह उपपूर्व
15. भागवत सम्प्रदाय के विकास में किसका योगदान अत्यधिक था?
(अ) पार्थियन (ब) हिंद-यूनानी (स) कुषाण (द) गुप्त
16. परैया का अर्थ क्या है?
(अ) अछूत (ब) ब्राह्मण (स) क्षत्रिय (द) वैश्य
17. चोल काल में सोने के सिक्के क्या कहलाते थे?
(अ) कुलंजु (ब) काशु (स) रुपक (द) दीनार
18. चोल काल में राजा के स्वामित्व वाली भूमि कहलाती थी?
(अ) प्रभुमान्यम् (ब) देवदान (स) ब्रम्हदेव (द) इनमें से कोई नहीं
19. कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य क्या है?
(अ) अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चत करना (ब) कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना (स) सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता है, क्योंकि?
(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है (ब) उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी (स) उसका अपना लिखित संविधान है (द) उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है
21. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्टï्रीकरण किस वर्ष किया गया था?
(अ) 1949 (ब) 1951 (स) 1953 (द) 1954
22. मास्को एवं गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम किस रूप में मिलता है?
(अ) देवानामप्रियम, प्रियदर्शी राजा (ब) चंद्रअशोक (स) प्रियदर्शी अशोक (द) इनमें से कोई नहीं
23. चने का कटुआ रोग फसल को नुकसान पहुंचाता है?
(अ) दिन के समय (ब) रात के समय (स) दिन व रात दोनों समय (द) इनमें से कोई नहीं
24. भारतीय निर्यातों का अधिकांश भाग निम्नलिखित में से राष्टï्रों के किस समूह को जाता है?
(अ) यूरोप (ब) अफ्रीका (स) दक्षिण-पूर्व एशिया (द) नेपाल
25. वाटर शेड और ड्राइलैंड कृषि का विकास भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के निम्नलिखित में से किस बिंदु का एक भाग है?
(अ) किसान मित्र (ब) खाद्य सुरक्षा (स) गरीबी हटाओ (द) जनशक्ति
26. किसी समुदाय के स्वास्थ्य का सबसे अधिक संवेदनशील संकेतक निम्न में से कौन सा है?
(अ)जन्म-दर (ब)शिशु मृत्यु-दर (स)मृत्यु-दर (द) मातृ मृत्यु-दर
27. तंबाकू के पौधे में किसकी कमी से बीमारी होती है?
(अ) बोरॉन की कमी से (ब) मैंगनीज की कमी से (स) कॉपर की कमी से (द) मॉलिब्डेनम की कमी से
----
सही जवाब- 1.(अ) ग्लाइकोजेन के रूप में, 2.(अ) कोर्टीकोलस, 3.(अ) कैल्सियम सल्फेट, 4.(अ)चूना, 5.(स) वुड ऐल्कोहॉल, 6.(स) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है, 7.(स) पानी से बाहर आकर स्थिरता खो देती है, 8.(स) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है, 9.(ब) व्यतिकरण का, 10.(अ)22 मई, 11.(ब) मध्यप्रदेश में, 12.(ब) सोडियम, 13.(द) उपर्युक्त सभी सही हैं, 14.(स) चौदह पूर्व, 15.(ब)हिंद-यूनानी,16.(अ)अछूत, 17.(अ)कुलंजु, 18.(अ) प्रभुमान्यम्, 19.(ब) कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना, 20.(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है, 21.(अ)1949, 22.(स) प्रियदर्शी अशोक, 23.(ब) रात के समय, 24.(अ) यूरोप, 25.(अ) किसान मित्र, 26.(द) मातृ मृत्यु-दर, 27.(अ)बोरॉन की कमी से।
जब हम भोजन निगलते हैं, तो फेफड़ों से जुड़ी श्वसन-नली बंद हो जाती है तथा अमाशय से संयोजित खाद्य नली खुल जाती है। इस अवस्था से भोजन श्वास नली में नहीं जाता। जब भोजन खाद्य नली में प्रवेश करता है, तो प्रवेश द्वार पीछे की ओर खुल जाता है और भोजन नीचे की ओर आमाशय में पहुंच जाता है। भोजन के साथ कुछ वायु भी आमाशय में चली जाती है और वहां एकत्र हो जाती है। अधिक भोजन पहुंचने से वायु के लिए क्षेत्र कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त भोजन पचने से कुछ गैसें भी उत्पन्न हो जाती हैं। आमाशय में ये गैसें वायु के साथ एक छोटे क्षेत्र में एकत्र हो जाती हैं। आमाशय में खुलने वाली खाद्य नली का अंतिम भाग सामान्यत: बंद रहता है। इसलिए वायु बाहर नहीं आ सकती। वायु के दाब में वृद्घि होने से खाद्य नली खुल जाती है और वायु शीघ्रता से खाद्य नली के ऊपरी द्वार को खोलकर मुंह में आ जाती है। यही डकार है।
कभी-कभी अजीर्ण से आमाशय में दुर्गंध गैसें उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसी अवस्था में भी डकार आती है।
फील्ड हॉकी दुनिया भर में पुरुषों और महिलाओं में खेले जाने वाला एक काफी प्रसिद्ध खेल है । यह 11 - 11 खिलाडिय़़ों की दो टीमों के बीच में प्राकृतिक घास या कृत्रिम घास (एस्ट्रोटर्फ) पर खेला जाता है ।
मैदानी हॉकी लाठी (स्टिक) और गेंद से खेले जाने वाले प्राचीनतम खेलों में से एक है। ऐतिहासिक तथ्य हमें बताते हैं कि यह काफी प्राचीन सभ्यताओं में भी खेला जाता था। आधुनिक हॉकी मध्य 18वीं शताब्दी में उभर कर आई पर यह 19वीं शताब्दी में ही ढंग से स्थापित हो पाई जब ब्लैक हीथ नाम का क्लब दक्षिण-पूर्व लंदन नें बना। पहले यह घास पर खेला जाता था और फिर 1970 से कृत्रिम घास पर खेला जाने लगा जिसने खेल के काफी पहलुओं में बदलाव ला दिया। अब एशियाई देशों का बोलबाला कम हो गया। खेल की गति, खेलने के सामान में बदलाव आने से नए-नए नियम, योजनायें बनने लगीं और स्थापित हो गईं।
7 जुलाई सन 1978 ईसवी को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वोत्तरी द्वीपसमूह सोलोमन को स्वतंत्रता मिली।
सन 1567 ईसवी में योरोपियों ने इस द्वीप समूह की खोज की। सन 1885 ईसवी को जर्मनी ने इस क्षेत्र पर अपने स्वामित्व का दावा कर दिया। और इन द्वीपों पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया।
सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28 हजार 400 वर्ग किलोमीटर (10 हजार 965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है।
माना जाता है कि सोलोमन द्वीप पर हजारों साल पहले मेलोनेशियाई लोग रहा करते थे। यूनाइटेड किंगडम ने 1890 में सोलोमन द्वीप पर एक संरक्षित राज्य की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे संघर्षपूर्ण लड़ाई 1942-45 के सोलोमन द्वीप अभियान के दौरान लड़ी गई, जिसमें गुआडलकैनाल की लड़ाई शामिल है। 1976 में लोगों ने स्वशासन और दो साल बाद आजादी हासिल की थी। सोलोमन द्वीप एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसकी मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। 1998 में हुई जातीय हिंसा, सरकारी भ्रष्ट व्यवहार और अपराध ने देश और समाज की स्थिरता को कमजोर किया है। जून 2003 में ऑस्ट्रेलियाई नीत बहुराष्ट्रीयच बल क्षेत्रीय सहायता मिशन सोलोमन द्वीप सोलोमन द्वीप पर शांति बहाल करने, जातीय उपद्रवियों पर लगाम लगाने और नागरिक प्रशासन में सुधार के उद्देश्य से पहुंची है।
उत्तर सोलोमन द्वीप स्वतंत्र सोलोमन द्वीप और बौगैन्विल्ले प्रांत के बीच पापुआ न्यू गिनी में विभाजित हैं। यह देश ऑस्ट्रेलिया देश के पूर्वोत्तर में प्रशांत महासागर में स्थित है।
कोपा अमेरिका को पूर्व में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल चैम्पियनशिप के नाम से जाना जाता था। यह एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है जो दक्षिण अमेरिकी महाद्वीपीय की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के बीच आयोजित की जाती है। यह सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय महाद्वीपीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। इसकी स्थापना वर्ष 1916 में की गई थी।
सबसे ज्यादा बार कोपा अमेरिका कप 15 बार यह खिताब जीतने का रिकॉर्ड उरुग्वे केनाम है।
जुलाई 2015 में चिली ने अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर 99 वर्ष बाद कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसके पहले चिली की टीम वर्ष 1956, 1979 व 1987 में फाइनल में पहुंचीं थी। अर्जेंटीना भी 14 बार कोपा अमरीका फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है।
वर्ष 2011 में, उरुग्वे ने फाइनल में पेरू को 3-0 से हराकर कोपा अमेरिका कप जीता था। वर्ष 2011 का कोपा अमेरिका कप अर्जेंटीना में आयोजित किया गया।
भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसमें 395 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियां हैं। संविधान में सरकार के संसदीय स्वरूप की व्यवस्था की गई है जिसकी संरचना कुछ अपवादों के अतिरिक्त संघीय है। केन्द्रीय कार्यपालिका का सांविधानिक प्रमुख राष्ट्रपति है। भारत के संविधान की धारा 79 के अनुसार, केन्द्रीय संसद की परिषद् में राष्ट्रपति तथा दो सदन है जिहें राज्यों की परिषद् राज्यसभा तथा लोगों का सदन लोकसभा के नाम से जाना जाता है। संविधान की धारा 74 (1) में यह व्यवस्था की गई है कि राष्ट्रपति की सहायता करने तथा उसे सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद् होगी जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होगा, राष्ट्रपति इस मंत्रिपरिषद् की सलाह के अनुसार अपने कार्यों का निष्पादन करेगा। इस प्रकार वास्तविक कार्यकारी शक्ति मंत्रिपरिषद् में निहित है जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री है।
1. चंद्रमा पर बम विस्फोट होता है, तो उसकी आवाज पृथ्वी पर?
(अ) सुनाई नहीं देगी (ब) 24 घंटे बाद सुनाई देगी (स) 48 घंटे बाद सुनाई देगी (द) इनमें से कोई नहीं
2. एक लडक़ी झूला झूल रही है, यदि उसके पास अन्य लडक़ी आकर बैठ जाए, तो झूले का आवर्त काल?
(अ) घट जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) पहले घटेगा और फिर बढ़ेगा (द)अपरिवर्तत रहेगा
3. कपूर के छोटे टुकड़े जल की सतह पर नाचते हैं?
(अ) पृष्ठ तनाव के कारण (ब) ध्यानता के कारण (स) कपूर का गुण है (द) जल के घनत्व के कारण
4. पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान?
(अ) घटता है (ब) पहले घटता है, फिर बढ़ता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) बढ़ता है
5. जल का क्वथनांक?
(अ) सदैव 100 होता है (ब) पात्र के पदार्थ पर निर्भर करता है (स) आद्र्रता पर निर्भर करता है (द) दाब पर निर्भर करता है
6. भारत का सबसे पहले जल विद्युत केंद्र शिव समुद्रम किस नदी एवं राज्य में है?
(अ) कावेरी- कर्नाटक (ब) शराबती-कर्नाटक (स) शराबती-तमिलनाडु (द) इनमें से कोई नहीं
7. जो पवनें समुद्र की ओर चलती हैं, वह क्या कहलाती है?
(अ) थल समीर (ब) जल समीर (स) व्यापारिक पवनें (द) स्थानीय पवनें
8. कितने अंतराल के बाद भारत के राष्टï्रपति द्वारा वित्त आयोग गठित किया जाता है?
(अ) 2 वर्ष (ब) 3 वर्ष (स) 4 वर्ष (द) 5 वर्ष
9. निम्नलिखित में से किस देश ने क्योटो प्रोटोकोल को स्वीकार करने से इनकार किया है?
(अ) कनाडा (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) जापान (द) अमेरिका
10. रिकार्डों का तुलनात्मक लागत सिद्घांत निम्नलिखित में से किस अवधारणा पर निर्भर है?
(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत (ब) निरपेक्ष लाभ (स) वस्तुओं की मौद्रिक कीमतें (द) अवसर लागत
11. व्यापार की शर्तों की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) डेविड रिकार्डो (ब) एल्फ्रेड मार्शल (स) जी. हैबरलर (द) जे. एस. मिल
12. निम्नांकित में से किस स्थान पर तीन अद्र्घ चंद्राकार समुद्र तट मिलते हैं?
(अ) मर्मागाओं में (ब) बालेश्वर में (स) कोवलम में (द) कन्याकुमारी में
13. भारत का सर्वाधिक खनिज संपन्न शैल तंत्र कौन सा है?
(अ) कुडप्पा तंत्र (ब) गोंडवाना तंत्र (स) विंध्य तंत्र (द) धारवाड़ तंत्र
14. जिस कर का दबाव और भार एक ही व्यक्ति पर पड़े, उसे क्या कहते हैं?
(अ) बहुकर (ब) प्रगतिशील कर (स) प्रत्यक्ष कर (द) अप्रत्यक्ष कर
15. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्घांत अपरिवर्तनीय पत्र मुद्रा मान वाले दो देशों के बीच विनिमय दर का निर्धारण करता है?
(अ) टकसाल समता सिद्घांत (ब) क्रय शक्ति समता सिद्घांत (स)भुगतान संतुलन सिद्घांत (द) उपर्युक्त सभी
16. प्रथम आंग्ल सिख युद्घ में सिखों की पराजय का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या था?
(अ) सिखों की दोषपूर्ण रणनीति (ब) सिखों के पास आधुनिक शस्त्रों का अभाव (स) सिख सेनापतियों का विश्वासघात (द) शाहशुजा का पलायन
17. अपने प्रभुत्व के प्रारंभिक वर्षों में नूरजहां ने जहांगीर के किस पुत्र को संरक्षण प्रदान किया था?
(अ) खुसरो (ब) परवेज (स) खुर्रम (द) शहरियार
18. शून्यवाद की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई थी?
(अ) उपालि द्वारा (ब) अश्वघोष द्वारा (स) नागार्जुन द्वारा (द) वसुमित्र द्वारा
19. महात्मा गौतम बुद्घ को महाबोधित्व किस स्थान पर प्राप्त हुआ था?
(अ) सरयू नदी के तट पर (ब) ऋजुपालिका नदी के तट पर (स) हिरण्यवती नदी के तट पर (द) निरंजना नदी के तट पर
20. दिल्ली का वार्षिक तापान्तर अधिक है, क्योंकि?
(अ) यहां अल्प वर्षा होती है (ब) यह कर्क रेखा के निकटतम है (स) यह मरुस्थल के निकटस्थ है (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
21. निम्न विद्वानों में से किस एक ने सुझाव दिया है कि पृथ्वी की उत्पत्ति गैसों और धूल के कणों से हुई है?
(अ)जेम्स जीन्स (ब)एच. आल्वेन(स)एफ. हॉइल (द)ओ. श्मिट
22. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह सबसे गहरा एवं स्थलबंद संरक्षित बंदरगाह है?
(अ) कांडला (ब) विशाखापट्टनम (स) हल्दिया (द) तूतीकोरिन
23. दिए गए बंदरगाहों में कौन सा बंदरगाह कुद्रेमुख लौह अयस्क का निर्यात करता है?
(अ)कोचीन (ब)न्यू मंगलौर (स) मुंबई (द) विशाखापट्टनम
24. पासिग शहर निम्नलिखित में से किस देश में है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) चीन (स) वियतनाम (द) फिलीपीन
25. आर्य समाज आंदोलन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान क्या था?
(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की (ब) इसने भारत के विभिन्न भागों में डीएवी कालेज (स) इसने धर्म परिवर्तनों को रोका (द) इसने जाति प्रथा की जटिलता को कम करने में मदद की
26. निम्नलिखित में से कौन चालू सार्वजनिक व्यय है?
(अ) प्रतिरक्षा व्यय (ब) रेलवे लाइन बिछाने पर व्यय (स) बांधों के निर्माण पर व्यय (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
---
सही जवाब- 1.(अ) सुनाई नहीं देगी, 2.(द)अपरिवर्तत रहेगा, 3.(अ)पृष्ठतनाव के कारण, 4.(अ) घटता है, 5.(द) दाब पर निर्भर करता है, 6.(ब)शराबती-कर्नाटक, 7.(अ) थल समीर, 8.(द)5 वर्ष, 9.(द) अमेरिका, 10.(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत, 11.(द)जे.एस. मिल, 12.(अ) मर्मागाओं में, 13.(द)धारवाड़ तंत्र, 14.(स) प्रत्यक्ष कर, 15.(ब)क्रय शक्ति समता सिद्घांत, 16.(स) सिख सेनापतियों का विश्वासघात, 17.(स) खुर्रम,18.(स)नागार्जुन द्वारा,19.(द) निरंजना नदी के तट पर, 20.(द) उपरोक्त में से कोई नहीं, 21.(द) ओ. श्मिट, 22.(ब) विशाखापट्टनम, 23.(ब) न्यू मंगलौर, 24.(द) फिलीपीन, 25.(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की, 26.(अ)प्रतिरक्षा व्यय ।
मानसागर झील जयपुर का हिस्सा है। सालों से लगातार अतिक्रमण का शिकार होकर सिकुड़ती जा रही मानसागर झील (जलमहल) को राजस्थान सरकार ने प्रोटेक्टेड एरिया (वेटलैंड) घोषित कर दिया है।
इस निर्णय के बाद अब झील की करीब 382 एकड़ जमीन में किसी भी तरह का नया निर्माण, मरम्मत और खनन सहित अन्य कोई गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। दरअसल पिछले दिनों झील विकास प्राधिकरण की बैठक में झील में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से इसके अस्तित्व पर चिंता जाहिर की गई थी। इसके बाद झील के संरक्षण की आवश्यकता जताते हुए इसके आस-पास के एरिया को प्रोटेक्टेड घोषित करने की सिफारिश की थी। इसी सिफारिश के आधार पर स्वायत्त शासन विभाग ने इस झील की वॉटर बॉडी सहित इसके कैचमेंट एरिया की करीब कुल 382 एकड़ जमीन को प्रोटेक्टेड घोषित किया है। इस भूमि में लेक में पानी की आवक के रास्ते और नाले सहित चारों ओर की भूमि शामिल हैं। इस नोटिफिकेशन के बाद भूमि राज्य सरकार की हो जाएगी। इस एरिया में पानी, मिट्टी, पत्थर, पेड़-पौधे, जीव-जंतु सहित सभी प्रकार की सम्पत्ति राज्य सरकार में निहित होगी और उन्हें नुकसान पहुंचाने या छेड़छाड़ करने पर लेक प्राधिकरण एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकेगी।
जलमहल मानसागर झील के बीच में स्थित है, जो प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। अरावली पहाडिय़ों के गर्भ में स्थित यह महल झील के बीचों बीच होने के कारण आई बॉल भी कहा जाता है। इसे रोमांटिक महल के नाम से भी जाना जाता था। जयसिंह द्वारा निर्मित यह महल मध्यकालीन महलों की तरह मेहराबों, बुर्जो, छतरियों एवं सीढ़ीदार जीनों से युक्त दुमंजिला और वर्गाकार रूप में निर्मित भवन है। जलमहल अब पक्षी अभयारण के रूप में भी विकसित हो रहा है। यहां की नर्सरी में 1 लाख से अधिक वृक्ष लगे हैं जहां राजस्थान के सबसे ऊंचे पेड़ पाए जाते हैं।
जयपुर-आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्य स्थित इस महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने अश्वमेध यज्ञ के बाद अपनी रानियों और पंडित के साथ स्नान के लिए करवाया था। इस महल के निर्माण से पहले जयसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति हेतु गर्भावती नदी पर बांध बनवाकर मानसागर झील का निर्माण करवाया। इसका निर्माण 1799 में हुआ था। इसके निर्माण के लिए राजपूत शैली से तैयार की गई नौकाओं की मदद ली गई थी। राजा इस महल को अपनी रानी के साथ ख़ास वक्त बिताने के लिए इस्तेमाल करते थे। वे इसका प्रयोग राजसी उत्सवों पर भी करते थे।
मध्यकालीन महलों की तरह मेहराबों, बुर्जो, छतरियों एवं सीढ़ीदार जीनों से युक्त दुमंजिला और वर्गाकार रूप में निर्मित भवन है। इसकी उपरी मंजिल की चारों कोनों पर बुर्जो की छतरियां व बीच की बरादरिया, संगमरमर के स्तम्भों पर आधारित हैं। इस महल में गरमी नहीं लगती, क्योंकि इसके कई तल पानी के अंदर बनाए गए हैं। इस महल से पहाड़ और झील का ख़ूबसूरत नज़ारा भी देखा जा सकता है। चांदनी रात में झील के पानी में इस महल का नजारा बेहद आकर्षक होता है।
आज के मध्य अमेरिका के, मैक्सिको में स्थित चिचेन इत्जा एक मंदिर-नगरी है। यह मंदिर-नगरी पुरानी माया सभ्यता का अवशेष है। यह सभ्यता यहां पर 750 से 1200 सदी के बीच फली-फूली और यह शहर इनकी राजधानी और धर्मिक नगरी थी।
शहर के बीचों बीच कुकुलकन का मंदिर है , जो 79 फीट की ऊंचाई तक बना है। इसकी चार दिशाओं में 91 सीढिय़ां हैं, प्रत्येक सीढ़ी साल के एक दिन का प्रतीक है और 365 वां दिन ऊपर बना चबूतरा है। इस पुरातात्विक स्थल को यूनिस्को द्वारा विश्व विरासत की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा यह दुनिया के साथ आश्चर्यों में से एक है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन को संस्थागत ढांचा प्रदान करने को मंजूरी दी है।
राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन देश में कौशल गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर सुदृढ़ संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा। इह्यस मिशन में त्रि-चरणीय, उच्चाधिकार प्राप्त निर्णय लेने संबंधी ढांचा होगा। शीर्ष पर, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मिशन की गवर्निंग काउंसिल होगी, जो समग्र मार्गदर्शन एवं नीतिगत दिशा प्रदान करेगी।
कौशल विकास के प्रभार वाले मंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन समिति गवर्निंग काउंसिल के निर्देशन पर मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करेगी। मिशन निदेशालय, सचिव कौशल विकास, मिशन निदेशक के रूप में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों में कौशल संबंधी कार्यकलापों का कार्यान्वयन, समन्व्यन एवं अभिसरण सुनिश्चित करेंगे।
मिशन सर्वोच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उप-मिशन भी संचालित करेगा। राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी (एनएसडीए), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और प्रशिक्षण निदेशालय मिशन के समग्र मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन को संस्थागत ढांचा प्रदान करने को मंजूरी दी है।
राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन देश में कौशल गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर सुदृढ़ संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा। इह्यस मिशन में त्रि-चरणीय, उच्चाधिकार प्राप्त निर्णय लेने संबंधी ढांचा होगा। शीर्ष पर, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मिशन की गवर्निंग काउंसिल होगी, जो समग्र मार्गदर्शन एवं नीतिगत दिशा प्रदान करेगी।
कौशल विकास के प्रभार वाले मंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन समिति गवर्निंग काउंसिल के निर्देशन पर मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करेगी। मिशन निदेशालय, सचिव कौशल विकास, मिशन निदेशक के रूप में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों में कौशल संबंधी कार्यकलापों का कार्यान्वयन, समन्व्यन एवं अभिसरण सुनिश्चित करेंगे।
मिशन सर्वोच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उप-मिशन भी संचालित करेगा। राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी (एनएसडीए), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और प्रशिक्षण निदेशालय मिशन के समग्र मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।
केंद्रीय सरकार ने 1 जुलाई 2015 को ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना को मंजूरी दी है। यह कृषि बाजार किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक विकल्प प्रदान करेगा.।
वर्तमान में कोई और विकल्प उपलब्ध ना होने के कारण किसान मंडियों या बाजार समितियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बाध्य हैं जो उन पर विभिन्न करों को आरोपित करते हैं। लेकिन अब ऑनलाइन मंच किसानों को देश के किसी भी हिस्से में फल, सब्जियों और अन्य उत्पादों को खरीदने और बेचने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ऑनलाइन ट्रेडिंग की देखरेख करने और लेनदेन सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए एक एजेंसी भी स्थापित की जाएगी इसके अतिरिक्त यह एजेंसी कृषि उत्पाद के परिवहन को सुविधाजनक बनाने की ओर भी ध्यान देगी। अब किसान अपनी सुविधानुसार उत्पाद को मंडियों या ऑनलाइन मंच पर बेच सकते हैं।
दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों की समानता का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। फिर भी बहुत सी महिला उद्यमियों ने अपनी हिम्मत और मेहनत से साबित किया है कि नेतृत्व क्षमता में वे पीछे नहीं हैं।
इंदिरा नूयी- 56 वर्षीया इंदिरा नूयी इस समय दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खाद्य कंपनी पेप्सीको की अध्यक्ष हैं। चेन्नई में जन्मी इंदिरा नूयी ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से साइंस में डिग्री की और आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया।
किरण मजुमदार शॉ- बंगलोर में पैदा हुई 59 वर्षीया किरण मजुमदार शॉ शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज से प्राणी विज्ञान की स्नातक हैं। किरण मजुमदार शॉ ने 1978 में बायोकॉन कंपनी शुरू की और उसे बायोमेडिसिन रिसर्च का अगुआ बना दिया।
नैना लाल किदवई- 55 वर्षीया नैना लाल किदवई एचएसबीसी बैंक की भारत शाखा की कंट्री हेड और ग्रुप जनरल मैनेजर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री ली है और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
चंदा कोचर- 51 वर्षीया चंदा कोचर भारत के सबसे बड़े गैरसरकारी बैंक आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख हैं। राजस्थान में पैदा हुई चंदा कोचर ने मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए किया है।
सिमोन टाटा- जन्म से फ्रांसीसी सिमोन टाटा रतन टाटा की सौतेली मां हैं। लक्मे कंपनी की पूर्व अध्यक्ष को भारत का कॉस्मेटिक जार कहा जाता है। उन्होंने बेचे जाने से पहले टाटा की इस छोटी कंपनी को भारत का सबसे बड़ा कॉस्मेटिक ब्रांड बना दिया।
नीलम धवन- भारतीय आईटी उद्योग की प्रतिष्ठित हस्ती नीलम धवन इस समय ह्यूलेट पैकर्ड की भारत शाखा की प्रमुख हैं। 80 के दशक में एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान लीवर जैसी कंपनियों द्वारा ठुकराए जाने के बाद उन्होंने आईटी उद्योग को चुना और अपनी जगह बनाई।
सुलज्जा मोटवानी- सुलज्जा मोटवानी काइनेटिक मोटर्स की संयुक्त मैनेजिंग डाइरेक्टर हैं। कैलिफोर्निया में इंवेस्टमेंट कंपनी में काम करने बाद उन्होंने अपने दादा की कंपनी ज्वाइन की और अपनी मार्केटिंग रणनीति से कंपनी के विकास में योगदान दिया।
प्रिया पॉल- 22 साल की आयु में पारिवारिक बिजनेस में शामिल होने वाली प्रिया पॉल इस समय एपीजे पार्क होटल्स कंपनी की अध्यक्ष हैं। उद्योग जगत के अलावा सरकार ने भी हॉस्पिटेलिटी उद्योग को उनके योगदान की सराहना की है।
एकता कपूर- फिल्म स्टार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स कंपनी की संयुक्त मैनेजिंग डाइरेक्टर हैं। उन्होंने टीवी धारावाहिकों और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी खास जगह बनाई है। सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर्स में एकता का नाम आता है।
1. ब्रह्मïोस मिसाइल को निम्नलिखित में से किसके उपयोग के लिए तैयार किया गया है?
(अ) भारतीय नौसेना (ब) भारतीय थलसेना (स) भारतीय वायुसेना (द) सीमा सुरक्षा बल
2. कार्बोहाइड्रेट्स में निम्र में क्या आते हैं?
(अ) वसा और शर्करा (ब) वसा, शर्करा और प्रोटीन (स) स्टार्च, शर्करा और प्रोटीन (द) स्टार्च और शर्करा
3. दूध के खट्टïा होने में उनमें से कौन से जीवाणु उपस्थित रहते हैं?
(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं (ब) अनॉक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (स) ऑक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं होता
4. निम्न में से कौन सा पक्षी आकार में सबसे बड़ा होता है?
(अ) चील (ब) मोर (स) शुतुरमुर्ग (द) कीवी
5. सिनकोना पौधे के किस भाग से कुनैन प्राप्त किया जाता है?
(अ) तने की छाल (ब) फूल (स) फल (द) पत्ती
6. नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
7. पृथ्वी पर प्रथम जीवधारी थे?
(अ)नीले हरित जीवाणु (ब) रसायन परपोषित (स) स्वपोषी (द) प्रकाशस्वपोषी
8. ट्रैकोमा किस अंग से संबंधित रोग है?
(अ) दांत (ब) नाक (स) कान (द) आंख
9. बी कॉम्पलेक्स समूह के विटामिन नियासिन ए की कमी के कारण कौन सा रोग हो जाता है?
(अ) रतौंधी (ब) रिकेट्स (स) पैलाग्रा (द) मैरस्मियस
10. किस वन को जंतुओं की दृष्टिï से प्राकृतिक प्राणि उद्यान कहा जाता है?
(अ) स्टेपी (ब) मानसूनी वन (स) सवाना (द) उपरोक्त सभी
11. मच्छरों के लारवों को चुन-चुन कर खाने वाली मछली कौन सी है?
(अ) गैम्बूसिया (ब) रोहू (स) क्लेरिअस (द) एक्जोसीटस
12. मत्स्य स्पीशीज वर्ग का प्राणी निम्र में क्या है?
(अ) जैली फिश (ब) स्टार फिश (स) शार्क मछली (द) सिल्वर फिश
13. फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) शैवाल (ब) कवक (स) जीवाणु (द) विषाणु
14. किसी भी प्राकृतिक प्रदेश को प्रवाहित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) वनस्पति (ब) जलवायु (स) स्थलरूप (द) मिट्टïी
15. मशहूर सांभर झील में नमक मिलता है, क्योंकि?
(अ) यहां चट्टïानी नमक का दृश्यांग है (ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (स) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है (द) यहां एक बंद लैगून है
16. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र मानसून द्वारा प्रभावित हो जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग (ब) कैलिफोर्निया का तट (स) चिली (द) गिनी तट
17. किसी स्थान विशेष की जलवायु का निर्धारण किस प्रकार से होता है?
(अ) मौसम से (ब) वहां पर रहने वाले लोगों से (स) पेड़-पौधों से (द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से
18. उत्तरप्रदेश का राजकीय पशु निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) शेर (ब) हिरण (स) बारहसिंगा (द) जंगली भैंसा
19. पुस्तक लॉन्ग वॉक टु फ्रीडम का लेखिक/लेखिका कौन है?
(अ) बेनजीर भुट्टïो (ब) नेल्सन मंडेला (स) लक्ष्मी सहगल (द) परवेज मुशर्रफ
20. पुस्तक सनी डेज किसने लिखी है?
(अ) कपिल देव (ब) सचिन तेंदुलकर (स) रवि शास्त्री (द) सुनील गावस्कर
21. बांस क्या है?
(अ) वृक्ष (ब) झाड़ी (स) मूलांग (द) घास
22. जलवायु की दृष्टिï से किस तत्व का सर्वाधिक महत्व है?
(अ) जलवाष्प का (ब) वायुमंडल की शुद्घियों का (स) कार्बन का (द) धरातल पर विद्यमान गैसों का
23. किसी स्थान पर दीर्घकालीन मौसम संबंधी दशाओं का औसत कहलाता है?
(अ) मौसम (ब) जलवायु (स) वातावरण (द) उपरोक्त सभी
24. इंग्लैंड को भारत की धरती पर पहली पराजय किस क्रिकेट कप्तान के नेतृत्व में झेलनी पड़ी?
(अ) महाराव भीमसिंह (ब)किशनसिंह (स) रावराजा हणूत सिंह (द) महारावल लक्ष्मण सिंह
25. उस्ताद सुल्तान खां किसलिए प्रसिद्घ हैं?
(अ) वीणा वादन (ब) सारंगी वादन (स) हारमोनियम (द) तबला वादन
26. भारत में सबसे पहले उर्दू अकादमी की स्थापना किस राज्य में हुई?
(अ) दिल्ली (ब) जम्मू-कश्मीर (स) मध्यप्रदेश (द) उत्तरप्रदेश
27. चाकुओं का नगर किसे कहा जाता है?
(अ) रामपुर (ब)मेरठ (स) गाजीपुर (द) बरेली
28. वह पदार्थ जो सामान्यत: खाद्य संरक्षण में प्रयुक्त होता है?
(अ) सोडियम कार्बोनेट (ब) टार्टरिक एसिड (स) एसीटिक एसिड (द) बेंजोइक एसिड
29. एक परमाणु में किन्हीं दो इलेक्ट्रानों में सभी क्वाण्टम संख्याएं समरूप नहीं होतीं, इसको कहते हैं?
(अ) हुण्ड का नियम (ब) आवोगाद्रो का नियम (स) पॉली का बहिष्करण सिद्घांत (द) औफबाऊ का सिद्घांत
---
सही जवाब- 1.(ब) भारतीय थलसेना, 2.(द) स्टार्च और शर्करा, 3.(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं, 4.(अ)चील, 5.(अ)तने की छाल, 6.(द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 7.(ब) रसायन परपोषित, 8.(द) आंख, 9.(स) पैलाग्रा, 10. (स) सवाना, 11.(अ)गैम्बूसिया, 12.(स) शार्क, 13.(अ) शैवाल, 14.(ब)जलवायु, 15.(ब) यहां एक झील है, जिसमें समुद्र का पानी आता है, 16.(अ) ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग, 17.(द) अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से, 18.(स)बारहसिंगा, 19.(ब)नेल्सन मंडेला, 20.(द) सुनील गावस्कर$, 21.(द)घास, 22.(अ) जलवाष्प का, 23.(ब) जलवायु, 24.(द) महारावल लक्ष्मण सिंह, 25.(ब) सारंगी वादन, 26.(द) उत्तरप्रदेश, 27.(अ)रामपुर, 28.(द) बेंजोइक एसिड, 29.(स) पॉली का बहिष्करण सिद्घांत
----
जिस अमावस्या को सोमवार हो उसी दिन इस व्रत का विधान है। प्रत्येक मास एक अमावस्या आती है। और प्रत्येक सात दिन बाद एक सोमवार। परन्तु ऐसा बहुत ही कम होता है जब अमावस्या सोमवार के दिन हो। वर्ष में कई बार सोमवती अमावस्या आती रहती है।
शास्त्रों के अनुसार यह दिन स्नान, दान के लिए शुभ और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस पर्व पर स्नान करने लोग दूर-दूर से आते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि सोमवार को अमावस्या बड़े भाग्य से ही पड़ती है, पाण्डव पूरे जीवन तरसते रहे परंतु उनके संपूर्ण जीवन में सोमवती अमावस्या नहीं आई। किसी भी मास की अमावस्या यदि सोमवार को हो तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। इस दिन यमुनादि नदियों, मथुरा आदि तीर्थों में स्नान, गौदान, अन्नदान, ब्राह्मण भोजन, वस्त्र, स्वर्ण आदि दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान का भी विशिष्ट महत्व है। यही कारण हे कि गंगा और अन्य पवित्र नदियों के तटों पर इतने श्रद्धालु एकत्रित हो जाते हैं कि वहां मेले ही लग जाते हैं।
सोमवती अमावस्या को गंगा तथा अन्य पवित्र नदियों में स्नान पहले तो एक धार्मिक उत्सव का रूप ले लेता था। निर्णय सिंधु व्यास के वचनानुसार इस दिन मौन रहकर स्नान-ध्यान करने से सहस्र गोदान का पुण्य फल प्राप्त होता है। यह स्त्रियों का प्रमुख व्रत है। सोमवार चंद्रमा का दिन हैं। इस दिन (प्रत्येक अमावस्या को) सूर्य तथा चंद्र एक सीध में स्थित रहते हैं। इसलिए यह पर्व विशेष पुण्य देने वाला होता है। सोमवार भगवान शिव जी का दिन माना जाता है और सोमवती अमावस्या तो पूर्णरूपेण शिव जी को समर्पित होती है।
जलसंभर या वॉटरशॅड या कैचमेंट जलविभाजक को ड्रेनेज डिवाइड और द्रोणी को बेसिन कहा जाता है।
जलसंभर या द्रोणी उस भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहां वर्षा अथवा पिघलती बफऱ् का पानी नदियों, नेहरों और नालों से बह कर एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है। उस स्थान से या तो एक ही बड़ी नदी में पानी जलसंभर क्षेत्र से निकास कर के आगे बह जाता है, या फिर किसी सरोवर, सागर, महासागर या दलदली इलाक़े में जा के मिल जाता है।
इस सन्दर्भ में कभी-कभी जलविभाजक शब्द का भी प्रयोग होता है क्योंकि भिन्न-भिन्न जलसंभर किसी भी विस्तृत क्षेत्र को अलग-अलग जल मंडलों में विभाजित करते हैं। जलसंभर खुले या बंद हो सकते हैं। बंद जलसंभारों में पानी किसी सरोवर या सूखे सरोवर में जा कर रुक जाता है। जो बंद जलसंभर शुष्क स्थानों पर होते हैं उनमें अक्सर जल आ कर गर्मी से भाप बनकर हवा में वाष्पित (इवैपोरेट) हो जाता है या उसे धरती सोख लेती है। पड़ौसी जलसंभर अक्सर पहाड़ों, पर्वतों या धरती की भिन्न ढलानों के कारण एक-दुसरे से विभाजित होते हैं। भौगोलिक दृष्टि से जलसंभर एक कीप (यानि फनल) का काम करते हैं क्योंकि वे एक विस्तृत क्षेत्र के पानी को इक्कठा कर के एक ही नदी, जलाशय, दलदल या धरती के भीतर पानी सोखने वाले स्थान पर ले जाते हैं।