सामान्य ज्ञान
हिण्डन नदी, उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है। इसका पुरातन नाम हरनदी या हरनंदी भी था। इसका उद्गम सहारनपुर जिला में निचले हिमालय क्षेत्र के ऊपरी शिवालिक पर्वतमाला में स्थित है। यह पूर्ण वर्षा-आश्रित नदी है और इसका बेसिन क्षेत्र 7 हजार 83 वर्ग किमी है। यह गंगा और यमुना नदियों के बीच लगभग 400 किमी की लंबाई में मुजफ़्फरनगर जिला, मेरठ जिला, बागपत जिला, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से निकलते हुए दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना मिल जाती है।
कभी महानगर की पहचान मानी जाने वाली हिंडन नदी का अस्तित्व खतरे में है। इसका पानी पीने लायक तो कभी रहा नहीं, अब इस नदी में प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि जलीय प्राणियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ऐसे में हिंडन नदी अब केवल शोध करने तक ही सीमित रह गई है। इसमें ऑक्सीजन की मात्रा लगातार घटती जा रही है। वर्षा ऋतु में भी यह लगभग जल विहीन रहती है। नदी में लगातार औद्योगिक अपशिष्ट और पूजन सामग्री आदि डाले जाने से उसमें घुलित ऑक्सीजन की मात्रा दो से तीन मिलीग्राम प्रति लीटर रह गई है।
हिंडन नदी में मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र से डिस्टलरी का अपशिष्ट, वेस्ट डिस्चार्ज, धार्मिक पूजन सामग्री और मलमूत्र मिलते हैं। इसके बाद छगारसी ग्राम में पशुओं को नहलाना और खनन आदि होता है, जिसके कारण प्रदूषण में बढोत्तरी होती है। लगभग दस साल पहले तक नदी में अनेक कशेरुकी प्राणी, मछलियां व मेढक़ आदि मिलते थे, जो कि वर्तमान में मात्र सूक्ष्मजीव,काइरोनॉमस लार्वा, नेपिडी, ब्लास्टोनेटिडी, फाइसीडी, प्लैनेरोबिडी परिवार के सदस्य ही बचे हैं।
दून घाटी से निकलती काली नदी, 150 किमी की यात्रा में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए हिंडन नदी में इसके यमुना में मिलन से पूर्व ही मिलती है। काली नदी भी उच्च प्रदूषण लेकर चलती है, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बहुत सा प्रदूषित जल यमुना को पहुंचाती है।
1. डार्विन के अनुसार एक एकड़ भूमि के अंदर लगभग कितने केंचुए रहते हैं?
(अ) 25 हजार (ब) 53 हजार (स) 20 हजार (द) 50 हजार
2. प्राणि विज्ञान का जनक निम्नलिखित में से किसे कहा जाता है?
(अ) प्लूटो (ब) अफलातून (स) अरस्तू (द) रोबर्ट ब्राउन
3. प्राणि विज्ञान के अध्ययन में मेंढक का ही अध्ययन सर्वप्रथम किया जाता है, क्योंकि?
(अ) मेंढक की शरीर रचना मनुष्य से मिलती-जुलती है (ब) इसकी विच्छेदन क्रिया आसान व अल्पी व्ययी है (स) यह सभी देशों में बहुतायत में पाया जाता है (द) उक्त सभी
4. निम्नलिखित में से न उडऩे वाला पक्षी कौन सा है?
(अ) चील (ब) शुतुमुर्ग (स) टिड्डियां (द) इनमें से कोई नहीं
5. वनस्पति विज्ञान के जनक निम्नलिखित में से कौन कहे जाते हैं?
(अ)थियोफ्रास्र्टस (ब) अरस्तु (स) एक्लर (द) ऑस्टवाल्ड टिप्पो
6. हरे पौधे मानवीय जीवन के लिए अनेक प्रकार से उपयोगी हैं, इनमें प्रमुख हैं?
(अ) ये जीवीय संतुलन बनाए रखकर दूषित वातावरण को शुद्ध करते हैं (ब) ये खाद्य उपलब्ध कराते हैं (स) ये वस्त्र की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं (द) उक्त सभी
7. जी स्मार्ट टच स्क्रीन मोबाइल फोलन लाकर गिगाबाइट कम्यूनिकेशंस ने भारत में बड़े पैमान पर अपना कारोबार आरंभ किया है। गिगाबाइट क्या है?
(अ) चीनी फर्म (ब) यूएस फर्म (स) ब्रिटिश फर्म (द) ताइवानी फर्म
8. कुछ एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट किसानों के साथ अग्रिम करार करते हैं और कुछ फलों, सब्जियों और औषधीय पौधों के समग्र उत्पादन को एक सम्मत कीमत पर खरीदने का निर्णय लेते हैं। इस प्रकार की व्यवस्था को क्या कहते हैं?
(अ) आयात कृषि (ब) फसल कृषि (स) दत्तक कृषि (द) ठेका कृषि
9. दीर्घकालीन रणनीतिपरक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जो बजट निर्देशित होता है, उसे क्या कहते हैं?
(अ) शून्य आधारित बजट (ब) पूंजीगत बजट (स) रोलिंग बजट (द) मास्टर बजट
10. मानव संसाधन प्रबंधन किस पर बल देता है?
(अ) लोगों के विकास पर (ब) लोगों को दंडित करने पर (स) लोगों को अपनाने पर (द) इनमें से किसी पर भी नहीं
11. अमेरिका फोर्ड कारें निम्न में से कहां बनती हैं?
(अ) मेलबोर्न (ब) शिकागो (स) डैगेन हेम (द) लंदन
12. अलाउद्दीन खिलजी के समय का श्रेष्ठï संगीतकार अमीर खुसरो था। संगीत कला के क्षेत्र में खुसरो का क्या योगदान था?
(अ) उसने फारसी एवं भारतीय वाद्ययंत्रों के मेल से नए वाद्ययंत्र सितार का आविष्कार किया (ब) खुसरो ने गायन की नई पद्घति खयाल को जन्म दिया (स) इसने भारतीय कव्वाली में एक नवीन शैली को जोड़ा (द) उपरोक्त सभी
13. कौन मूल रूप से फरीदखान के नाम से जाना जाता था?
(अ) फिरोजखान सरबर (ब) शेर अफगान (स) शेरशाह सूरी (द) जलालखान लोहानी
14. अकबरकालीन सैन्य व्यवस्था किस पर आधारित थी?
(अ) मनसबदारी (ब) जमींदारी (स) सामंतवादी (द) आइन-ए-दहशाला
15. कोशिका सिद्घांत का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया था?
(अ) मेल्विन केल्विन ने (ब) श्लाइडेन व श्वान ने (स) रॉबर्ट हुक ने (द) रॉबर्ट ब्राउन ने
16. पारडोर्न श्रीचप्पन किस विधा के खिलाड़ी हैं?
(अ) श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी (ब) थाईलैंड के टेनिस खिलाड़ी (स) इंडोनेशिया के बैडमिंटन खिलाड़ी (द) मलेशिया के गोल्फ खिलाड़ी
17. डिएगो मराडोना का नाम किस खेल से जुड़ा है?
(अ) बैडमिंटन (ब) वालीबॉल (स) फुटबॉल (द) बास्केटबॉल
18. ग्रैण्ड स्लैम किस खेल से जुड़ा हुआ है?
(अ) पोलो (ब) बेसबॉल (स) टेबिल टेनिस (द) टेनिस
19. किसी स्थान पर ताप, वर्षा तथा हवा के दबाव की किसी निश्चित समय पर दशा को कहते हैं?
(अ) जलवायु (ब) ऋतु (स) पर्यावरण (द) मौसम
20. सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) भारत (ब) ब्राजील (स) इंडोनेशिया (द) चीन
21. निम्नलिखित में से कौन सा एक देश गेहूं तथा चावल दोनों का संसार का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?
(अ) यूएसए (ब) रूस (स) चीन (द) भारत
22. विटामिन सी का मानव शरीर में क्या कार्य है?
(अ) एस्कार्बिक एसिड को नष्ट करना (ब) एस्कार्बिक एसिड बनाना (स)फ्री रेडीकज मालीक्यूल्स नष्ट करना (द) फ्री रेडीकल मालीक्यूल्स बनाना
23. शिवाजी ने निम्रलिखित में से किसके विरूद्ध युद्ध नहींं किया?
(अ) बीजापुर के (ब) मुगलों के (स) कोनकन के (द) हैदराबाद के
24. समान आयतन के लिए सबसे कम क्षेत्रफल किस आकृति का होता है?
(अ) आयत का (ब) वर्ग का (स) गोले का (द) त्रिभुज का
25. महात्मा गांधी के अनुसार अहिंसा?
(अ) सत्य प्राप्ति का एक माध्यम है (ब) राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्ति का एक माध्यम है (स) ईवर प्राप्ति का एकमात्र माध्यम है (द) स्वयं में एक शक्ति है
26. कांग्रेस पार्टी ने प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी तिथि निश्चित की थी?
(अ) 31 दिसंबर, 1929 (ब) 26 जनवरी, 1930 (स) 15 अगस्त, 1940 (द) 15 दिसंबर, 1927
27. मानविकी के लिए पूर्णत: समर्पित भारत का पहला विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया है?
(अ) लखनऊ (ब) दिल्ली (स) जयपुर (द) मुंबई
---
सही जवाब- 1.(अ) 25 हजार, 2.(स) अरस्तू, 3.(द) उक्त सभी, 4.(ब) शुतुमुर्ग, 5.(अ) थियोफ्रास्र्टस, 6.(द) उक्त सभी, 7.(द) ताइवानी फर्म, 8.(द) ठेका कृषि, 9.(ब) पूंजीगत बजट, 10.(अ) लोगों के विकास पर, 11.(स) डैगेन हेम, 12.(द) उपरोक्त सभी, 13.(स) शेरशाह सूरी, 14.(अ) मनसबदारी, 15.(ब) श्लाइडेन व श्वान ने, 16.(ब) थाईलैंड के टेनिस खिलाड़ी, 17.(स)फुटबाल, 18.(द) टेनिस, 19.(द) मौसम,20.(अ)भारत, 21.(ब) रूस, 22.(ब) दिल्ली, 23.(अ) कोलकाता, 24.(ब) ऑक्सीजन, 25.(द) स्वयं में एक शक्ति है, 26.(ब) 26 जनवरी, 1930, 27.(ब) दिल्ली।
हलीयून की वनस्पति मूत्रवद्र्धक, पेट को साफ करने वाली, हृदय के लिए शक्तिशाली और मन को शांति प्रदान करने वाली होती है। इसके अंकुर, पेट की वायु को नष्ट करने वाले, पेट को साफ करने वाला होता है। इसके फल गर्म, स्थापक, जलिस्नग्ध और पौष्टिक होते हैं। इसकी जड़ों में इसके अंकुरों की अपेक्षा मूत्रल यानी पेशाब अधिक लाने वाले तत्व अधिक होते हैं। इसकी जड़ों के ठंडे रस का सेवन करने से पीलिया का रोग दूर हो जाता है। यह यकृत की जड़ता और सुस्ती को दूर करके उत्तेजना लाती है।
विभिन्न भाषाओं में नाम- हिन्दी- हलियून, हलयून, बंगला- हिकुआ, अरबी-इस्फेराज, खशुबुलहास्स, फारसी- मारहियाह, मारचोव, ईरान-हालियून, अंग्रेजी- एस्पेरेगस, लैटिन- एस्पेरेगस आफिसिनेलेसिस।
कोहिमा, नगालैंड की राजधानी, पूर्वोत्तर भारत के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। कोहिमा को यह नाम अंग्रेजों के द्वारा दिया गया था, क्योंकि वह लोग कोहिमा का वास्तविक नाम केवहिमा या केवहिरा सही ढंग से उच्चारण नहीं कर पाते थे।
कोहिमा का नाम केवहिमा यहां पाएं जाने वाले केवही फूलों के कारण रखा गया है जो इस शहर में चारों ओर पहाड़ों में पाए जाते हैं। बहुत पहले कोहिमा में अंगामी जनजाति ( नागा जनजाति में सबसे बड़ी ) निवास किया करती थी, वर्तमान में यहां नगालैंड के विभिन्न हिस्सों और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी कई जाति के लोग रहने आते हैं। इस जगह के अधिकाश: भागों में हमेशा नागा जनजाति ने निवास किया है। इस जगह पर 1840 में ब्रिटिश आए थे, जिन्होंने नागा जनजाति के कड़े प्रतिरोध का सामना किया था। चार दशकों के लम्बे विरोध और झड़प के बाद, ब्रिटिश प्रशासकों ने इस क्षेत्र पर आधिपत्य स्थापित कर लिया था और कोहिमा को नागा पहाड़ी जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बना लिया, जो उस समय असम का हिस्सा हुआ करता था। 1 दिसंबर 1963 को, कोहिमा को नागालैंड राज्य की राजधानी बना दिया गया। नागालैंड, भारत के संघ में 16 वां राज्य था।
कोहिमा, संरक्षित क्षेत्र अधिनियम के अंर्तगत आता है जहां घरेलू पर्यटकों को यात्रा करने के लिए आईएलपी ( इनर लाइन परमिट ) की आवश्यकता पड़ती है। इनर लाइन परमिट एक साधारण पर्यटन दस्तावेज है।
पत्थर या धातु पत्र पर जो लेख खोदकर लिखे जाते हैं , उन्हें शिलालेख या अभिलेख कहा जाता है। मनुष्य के जन्म से लेकर लिपि के विकास तक का काल प्रागैतिहासिक काल, पूरा ऐतिहासिक काल, पाषाणकाल कहा जाता है । वर्तमान से 10 हजार वर्ष पूर्व तक का काल पुरा ऐतिहासिक काल कहलाता है। मनुष्य ने धातु में सर्वप्रथम तांबा बाद में जस्ता और सीसा की खोज की।
सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष सबसे पहले हडप्पा से प्राप्त अवशेषों से मिले हैं, इसलिए इसको हडप्पा संस्कृति कहा जाता है। यह संस्कृति ईसा से 2500 वर्ष व वर्तमान से 4500 वर्ष पुरानी मानी जाती है। सर्वप्रथम 1922 में पंजाब के हडप्पा और सिंध के मोहनजोदड़ो नामक स्थान पर खुदाई से इस नगर सभ्यता का पता चला
सभ्यता का स्थल वर्तमान स्थिति
मोहनजोदड़ो पाकिस्तान
हड़प्पा पाकिस्तान
रोपड़ पंजाब
लोथल अहमदाबाद
कालीबंगा हनुमानगढ
कोटदीजी सिंध
हाईड्रोजन-एक रंगहीन, गंधहीन गैस है, जो पर्यावरणीय प्रदूषण से मुक्त भविष्य की ऊर्जा के रूप में देखी जा रही है। वाहनों तथा बिजली उत्पादन क्षेत्र में इसके नए प्रयोग किए गए हैं। हाईड्रोजन के साथ सबसे बड़ा लाभ यह है कि ज्ञात ईंधनों में प्रति इकाई द्रव्यमान ऊर्जा इस तत्व में सबसे ज्यादा है और यह जलने के बाद उप उत्पाद के रूप में जल का उत्सर्जन करता है। इसलिए यह न केवल ऊर्जा क्षमता से युक्त है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।
वास्तव में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय गत दो दशकों से हाईड्रोजन ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं से संबंधित वृहत् अनुसंधान, विकास एवं प्रदर्शन (आरडीएंडडी) कार्यक्रम में सहायता दे रहा है। जिसके कारण वर्ष 2005 में एक राष्ट्रीय हाईड्रोजन नीति तैयार की गई, जिसका उद्देश्य हाईड्रोजन ऊर्जा के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, सुरक्षा, वितरण एवं अनुप्रयोगों से संबंधित विकास के नये आयाम उपलब्ध कराना है। हालांकि, हाईड्रोजन के प्रयोग संबंधी मौजूदा प्रौद्योगिकियों के अधिकतम उपयोग और उनका व्यावसायिकरण किया जाना बाकी है, परन्तु इस संबंध में प्रयास शुरू कर दिये गये हैं।
हाईड्रोजन पृथ्वी पर केवल मिश्रित अवस्था में पाया जाता है और इसलिए इसका उत्पादन इसके यौगिकों के अपघटन प्रक्रिया से होता है। यह एक ऐसी विधि है जिसमें ऊर्जा की आवश्यकता होती है। विश्व में 96 प्रतिशत हाईड्रोजन का उत्पादन हाईड्रोकार्बन के प्रयोग से किया जा रहा है। लगभग चार प्रतिशत हाईड्रोजन का उत्पादन जल के विद्युत अपघटन के जरिए होता है। तेल शोधक संयंत्र एवं उर्वरक संयंत्र दो बड़े क्षेत्र हैं जो भारत में हाईड्रोजन के उत्पादक तथा उपभोक्ता हैं। इसका उत्पादन क्लोरो अल्कली उद्योग में उप उत्पाद के रूप में होता है।
हाईड्रोजन का उत्पादन तीन वर्गों से संबंधित है, जिसमें पहला तापीय विधि, दूसरा विद्युत अपघटन विधि और प्रकाश अपघटन विधि है। कुछ तापीय विधियों में ऊर्जा संसाधनों की जरूरत होती है, जबकि अन्य में जल जैसे अभिकारकों से हाईड्रोजन के उत्पादन के लिए बंद रासायनिक अभिक्रियाओं के साथ मिश्रित रूप में उष्मा का प्रयोग किया जाता है। इस विधि को तापीय रासायनिक विधि कहा जाता है। परन्तु यह तकनीक विकास के प्रारंभिक अवस्था में अपनाई जाती है। उष्मा मिथेन पुनचक्रण, कोयला गैसीकरण और जैव मास गैसीकरण भी हाईड्रोजन उत्पादन की अन्य विधियां हैं। कोयला और जैव ईंधन का लाभ यह है कि दोनों स्थानीय संसाधन के रूप में उपलब्ध रहते हैं तथा जैव ईंधन नवीकरणीय संसाधन भी है। विद्युत अपघटन विधि में विद्युत के प्रयोग से जल का विघटन हाईड्रोजन और ऑक्सीजन में होता है तथा यदि विद्युत संसाधन शुद्ध हों तो ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन में भी कमी आती है।
1. निम्नलिखित में से कौन से देश में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है?
(अ) जापान (ब) मलेशिया (स) भारत (द) चीन
2. भूमध्य रेखा निम्नलिखित में से कहां से गुजरती है?
(अ) मध्य अफ्रीका गणराज्य से होकर (ब) कीनिया से होकर (स) सारावाक से होकर (द) वेनेजुएला से होकर
3. अलेग्जेण्ड्रिया समुद्रपत्तन किस देश में स्थित है?
(अ) मिस्र का (ब)इजराइल का (स)जोर्डन का (द)लीबिया का
4. निम्नलिखित दक्षिण एशियाई देशों में किसका जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
(अ) श्रीलंका (ब) भारत (स) नेपाल (द) पाकिस्तान
5. क्रिकेट टीम में एक तरह कितने खिलाड़ी होते हैं?
(अ) नौ (ब) दस (स) ग्यारह (द) बारह
6. ग्रीनपार्क स्टेडियम कहां स्थित है?
(अ) कोलकाता (ब) मुंबई (स) कानपुर (द) लखनऊ
7. आधुनिक ओलंपिक खेल किस वर्ष आरंभ हुए हैं?
(अ) 1886 में (ब) 1896 में (स) 1876 में (द) 1996 में
8. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप रूप से इसलिए माना जाता है, क्योंकि ?
(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है (ब) उसे 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता मिली थी (स) उसका अपना लिखित संविधान है (द) उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है
9. भारत में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?
(अ) धर्मपाल ने (ब) देवपाल ने (स) नारायन पाल ने (द) महिपाल ने
10. निम्नलिखित में से किसने निर्देशन में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंका गया?
(अ) खुदीराम बोस (ब) रासबिहारी बोस (स) चंद्रशेखर आजाद (द) रामप्रसाद बिस्मिल
11. विश्व में प्रति हजार व्यक्तियों पर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की सर्वाधिक संख्या पाई जाती है?
(अ) हांगकांग में (ब) सिंगापुर में (स) लक्जमबर्ग में (द) दक्षिण कोरिया में
12. 2शह्म्द्यस्र 2द्बस्रद्ग 2द्गड्ढ को सृजित करने का श्रेय किसे है?
(अ) बॉब काहन (ब) टिम बरनर्स की (स) रॉबर्ट मॉरिस (द) माइकल डेरटूअस
13. इस समय भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम है?
(अ) भारतीय रेलवे (ब) भारतीय वाणिजय बैंकिंग तंत्र (स) भारतीय विद्युत क्षेत्र (द) भारतीय दूरसंचार तंत्र
14. भारत सरकार की कुल कर आय में सर्वाधिक योगदान होता है?
(अ) आय कर का (ब) प्रशुल्क कर का (स) केंद्रीय आबकारी कर का (द) संपत्ति कर का
15. अंतर्राष्टï्रीय मुद्रा कोष का मुख्य कार्य क्या है?
(अ) प्रगतिशील देशों के लिए विनियोजन ऋण की वित्त व्यवस्था (ब) विश्व बैंक की निजी क्षेत्र में ऋण प्रदान करने वाली शाखा के रूप में कार्य करना (स) सदस्य देशों की बाकी भुगतान की समस्याओं को हल करने में मदद करना (द) बैंकों से अंतर्राष्टï्रीय प्रतिभूति की व्यवस्था करना
16. सीखने के अंतर्दृष्टिï के सिद्घांत का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) थॉर्नडाइक (ब) स्मिथ (स) कोहलर (द) वाटसन
17. स्पाइरोमीटर किसके मापन के लिए प्रयोग होता है?
(अ) हृदय की क्षमता (ब) ग्रिप की क्षमता (स) पेट की मांसपेशीय क्षमता (द) फेफड़ों की क्षमता
18. पेरिप्लस ऑफ द एरिथ्रियन सी- नामक साहित्यिक साक्ष्य प्राचीन भारत के किस पक्ष पर प्रकाश डालता है?
(अ) धार्मिक स्थिति (ब) राजनीतिक स्थिति (स) वैज्ञानिक विकास (द) व्यापार और वाणिज्य
19. चीनी यात्री फाह्यïान के समय गुप्त वंश के किस राज्य का शासन था?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) कुमारगुप्त प्रथम (द) स्कंदगुप्त
20. मध्यप्रदेश में स्थित किस स्थान से प्राप्त अभिलेख में सती होने की घटना का उल्लेख कहां मिलता है?
(अ) विदिशा (ब) एरण (स) मंदसौर (द) ग्वालियर
21. कृत्रिम उपग्रह में विद्युत ऊर्जा का स्रोत क्या होता है?
(अ) एक लघु न्यूक्लीयर रिएक्टर (ब) एक डायनेमो (स) एक थर्मोपाइल (द) सौर सेल
22. चांद पर उतरने वाला दूसरा आदमी कौन था?
(अ) ए वी जॉन (ब) नामर्स सेज (स) ब$ज एल्ड्रिन (द) एन्ड्रू सेविज
23. भारत में सर्वाधिक शुद्घ सिंचित क्षेत्र पाया जाता है?
(अ) हरियाणा में (ब) मध्यप्रदेश में (स) उत्तरप्रदेश में (द) पंजाब में
24. भारत में कच्चा ऊन का सबसे अच्छा उत्पादक राज्य निम्न में से कौन सा है?
(अ)आंध्रप्रदेश (ब)जम्मू एवं कश्मीर(स)कर्नाटक (द) राजस्थान
25. भारत में धात्विक खनिजों की सर्वाधिक खदानें पाई जाती हैं?
(अ)गुजरात में (ब) झारखंड में (स) कर्नाटक में (द) उड़ीसा में
26. तेल नदी सहायक नदी कौन सी है?
(अ) गोदावरी नदी की (ब) कृष्णा नदी की (स) महानदी की (द) नर्मदा नदी की
27. शिपकी ला प्रसिद्घ पर्वतीय दर्रा किस राज्य में स्थित है?
(अ) हिमाचल प्रदेश का (ब) जम्मू एवं कश्मीर का (स) सिक्किम का (द) उत्तराखंड का
28. चीन एवं भारत के बाद विश्व का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश कौन सा है?
(अ) ब्राजील (ब) इंडोनेशिया (स) पाकिस्तान (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
29. मानव प्रजातियों के वितरण से संबंधित पेटी एवं संस्तर सिद्घांत को प्रतिपादित किया था?
(अ) ए.सी.हैडन ने (ब) ए.एल. क्रोबर ने (स) हर्बर्ट रिजली ने (द) ग्रिफिथ टेलर ने
-------------
सही जवाब- 1.(अ) जापान, 2.(ब) कीनिया से होकर, 3.(अ) मिस्र का, 4.(ब) भारत, 5.(स)ग्यारह, 6.(स) कानपुर, 7.(ब) 1896 में, 8.(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है, 9.(अ) धर्मपाल ने, 10.(ब) रासबिहारी बोस, 11.(स) लक्जमबर्ग में, 12.(ब) टिम बरनर्स की, 13.(अ) भारतीय रेलवे, 14.(स) केंद्रीय आबकारी कर का, 15.(स) सदस्य देशों की बाकी भुगतान की समस्याओं को हल करने में मदद करना, 16.(ब) स्मिथ, 17.(द) फेफड़ों की क्षमता, 18.(द) व्यापार और वाणिज्य, 19.(ब) चंद्रगुप्त द्वितीय, 20.(ब) एरण, 21.(द) सौर सेल, 22.(स)ब$ज एल्ड्रिन, 23.(स) उत्तरप्रदेश में, 24.(ब) जम्मू एवं कश्मीर, 25.(ब) झारखंड में, 26.(स) महानदी की, 27.(अ) हिमाचल प्रदेश का, 28.(द) संयुक्त राज्य अमेरिका, 29.(द)ग्रिफिथ टेलर ने।
* अंकोरवाट मंदिर: कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। इसका निर्माण 12वी सदी में सूर्यवर्मन द्वितीय के लिए कराया गया था। यह 8 लाख 20 हजार वर्ग मीटर में फैला है।
* श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम: तमिलनाडु स्थित श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर को वैसे तो इसके क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा मंदिर कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल 6 लाख 31 हजार वर्ग मीटर में फैला है। लेकिन क्योंकि मंदिर में स्थित 7 क्रांकीट की दीवारों में से सिर्फ चार का उपयोग मंदिर के लिए किया जाता है। बाकी की दीवारों का उपयोग प्राइवेट कॉर्मशयल के लिए किया जाता है।
* अक्षरधाम मंदिर: दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर को दिल्ली अक्षरधाम या स्वामीनारायण मंदिर भी कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल 2 लाख 40 हजार वर्ग मीटर है। इसके निर्माण कार्य में हिंदू धर्म-संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार स्थापत्य कला का प्रयोग किया गया है।
* नटराज मंदिर: तमिलनाडु के चिदंबरम स्थित थिल्लई नटराज मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। इसका क्षेत्रफल 1 लाख 6 हजार वर्ग मीटर है।
* अन्नामलाईयार मंदिर: तमिलनाडु स्थित अन्नामलाईयार मंदिर भगवान शिव का मंदिर है। इसके चारो तरफ चार टावर और चार पत्थर की दीवारें हैं, जिससे यह एक किले की तरह दिखता है। इसका क्षेत्रफल 1 लाख 1 हजार 171 वर्ग मीटर है।
* एकम्बरेश्वर मंदिर: कांचीपुरम स्थित यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है। इसका क्षेत्रफल 92, हजार 860 वर्ग मीटर है।
* जम्बूकेश्वर मंदिर: तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली स्थित जम्बूकेश्वर मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। इसका निर्माण 1800 साल पहले कोचेंगा चोल ने कराया था।
* मीनाक्षी अम्मन मंदिर: तमिलनाडु के मदुरई में स्थित मीनाक्षी मंदिर एक ऐतिहसिक मंदिर है। यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है, जिन्हें यहां सुंदरेश्वर या सुंदर भगवान के नाम से जाता है और माता पार्वती को मीनाक्षी के नाम से जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल 70 हजार 50 वर्ग मीटर है।
* वैथीसरन कोली मंदिर: तमिलनाडु स्थित भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का क्षेत्रफल है 60 हजार 780 वर्ग मीटर है। यहां भगवान शिव की पूजा वैथीसरन या औषधि के भगवान के रूप में की जाती है।
* त्यागराज मंदिर: तमिलनाडु के तिरुवर स्थित इस मंदिर में भगवान शिव के रूप सोमसकंदा की पूजा की जाती है। इसका क्षेत्रफल 55 हजार 80 वर्ग मीटर है।
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनैंस ऐंड पॉलिसी (एनआईपीएफपी) के मुताबिक, काला धन वह इनकम होती है जिस पर टैक्स की देनदारी बनती है लेकिन उसकी जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दी जाती है।
काला धन गलत तरीकों से ही पैदा किया जाता है। जैसे कि आपराधिक गतिविधियां- किडनैपिंग, स्मगलिंग, पोचिंग, ड्रग्स, अवैध माइनिंग, जालसाजी और घोटाले। भ्रष्टाचार- पब्लिक ऑफिसर की रिश्वतखोरी और चोरी। इनकम छुपाना। टैक्स बचाने के लिए इनकम की जानकारी टैक्स डिपार्टमेंट नहीं देना। इसी वजह से सबसे ज्यादा काला धन पैदा होता है।
ब्लैक मनी का पता लगाने का एक तरीका इनपुट आउटपुट रेशियो है। किसी देश में खास रकम के इनपुट पर खास मात्रा में सामान का प्रॉडक्शन होता है। अगर आउटपुट कम है तो माना जाता है कि आउटपुट की अंडर-रिपोर्टिंग हो रही है। हालांकि, इकॉनमी के स्ट्राक्चर में बदलाव, क्षमता में बढ़ोतरी और टेक्नॉलॉजी अपग्रेडेशन होने पर यह तरीका कारगर नहीं होता है। इसका पता लगाने का दूसरा तरीका इकॉनमी के साइज के हिसाब से करेंसी सर्कुलेशन की तुलना है। यह तरीका इस सोच पर आधारित है कि करेंसी का इस्तेमाल सामान्य और समानांतर इकॉनमी दोनों में होता है। छोटी इकॉनमी में बहुत ज्यादा करेंसी सर्कुलेशन होने का मतलब यह होता है कि वहां समानांतर इकॉनमी भी है। लेकिन इस तरह के अनुमान में असंगठित क्षेत्र की इकॉनमी को रेग्युलर इकॉनमी में शामिल नहीं किया जाता है।
मणिकरण गुरुद्वारा पार्वती और ब्यास नदी के बीच में स्थित है। यह मनाली में पार्वती पर्वत पर स्थित है। जमीन से इसकी ऊंचाई 1760 मीटर है। कुल्लू से यह 45 किलोमीटर की दूरी पर है।
गुरु नानक देव जी 1574 में अपने पांच अनुयायिओं सहित यहां आए थे जिनमें भाई बाला और भाई मर्दाना भी थे। यह स्थान न सिर्फ धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है बल्कि यहां की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। इस गुरुद्वारे में एक साथ 4 हजार भक्त रुक सकते हैं। गुरु नानक देव जी को यहां गर्म पानी का एक झरना मिला था जिसमें उन्होंने बिना पके खाने को गायब कर दिया था और वह खाना पक कर दोबारा प्रकट हुआ था। यह वाक्या भाई मर्दाना की आत्मकथा में भी दर्ज है। इस गुरुद्वारा की गिनती दुनिया के दस बड़े गुरुद्वारे में होती है।
बिहीदाना बिड़ी का बीज होता है। औषधीय रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका रंग काला और लाल होता है। वहीं इसका स्वाद फीका और लसदार होता है। इसकी तासीर सर्द होती है। इसका अधिक मात्रा में उपयोग आमाशय के लिए हनिकारक होता है।
सैौंफ और चीनी इसके गुणों को सुरक्षित रखकर इसमें व्याप्त दोषों को दूर करते हैं। इसकी तुलना इसबगोल से की जा सकती है। चिकित्सक इसकी 6 ग्राम की मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं। सूखी खांसी, ठंड लगकर बुखार आना, मुंह का सूखना, जलन, मुंह से खून गिरना और गर्मी की बीमारियों में यह बहुत ही लाभकारी होता हैै। यह आमाशय में गर्मी नहीं आने देता है।
अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी लोगों में खेती की पारंपरिक विधि शिइंग (झूम) का प्रयोग होता है। इस कृषि विधि की मुख्य पैदावार चावल , मक्का, जौ, और मोथी (कुटू) है। चावल से बनी हुई बियर यहां पर चाय की तरह की लोकप्रिय है। कुछ जनजातियां भोजन के लिए शिकार, मत्स्य पालन और वनोपज संग्रह भी करती हैं।
खेती योग्य भूमि के आधे से भी कम हिस्से पर कृषि की पारंपरिक विधियों का प्रयोग होता है। इस क्षेत्रों की मुख्य फसल चावल, मक्का, गेहूं, जौ, सरसों और गन्ना है। मिथुन यहां का मुख्य पालतू पशु है, जबकि ऊंचाइयों पर याक का महत्व बढ़ जाता है। मोंपा यहां की पालतू भेड़ है।
अरुणाचल प्रदेश में प्रचुर वन संपदा, जल विद्युत क्षेत्र, खनिज तेल और अन्य खनिजों की खदानें हैं। जिनका अब तक पूर्ण रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है। राज्य में कोई बड़ी औद्योगिक इकाई नहीं है। हस्तकला उद्योग में टोकरी निर्माण, बुनाई और गलीचे बनाना प्रमुख है। लघु उद्योगों में चावल और तेल की मिलें , फल, प्रसंस्करण इकाई , स्टील निर्माण , वनोपज आधारित उद्योग और रेशम उद्योग प्रमुख हैं।
1. पिटक का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) टोकरी (ब) धर्मोपदेश (स) गान (द) संकलन
2. वेदों के संकलनकर्ता कौन हैं?
(अ) वाल्मिकी (ब) वेदव्यास (स) संकर्षण (द) पतंजलि
3. वेद का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) महत ज्ञान (ब) समीप बैठना (स) संकलन (द)आख्यान
4. गुडी पर्व किस राज्य में मनाया जाता है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) पंजाब (द)राजस्थान
5. विशु पर्व भारत में अधिकतर कहां मनाया जाता है?
(अ) केरल (ब) असम (स) गुजरात (द) तमिलनाडु
6. युगादि नव वर्ष पर्व किस समुदाय का है?
(अ) नेपालियों को (ब) भूटानियों को (स) गुजरातियों को (द) दक्षिण भारतीयों को
7. रथ यात्रा का वृहत उत्सव कहां आयोजित होता है?
(अ) द्वारिका में (ब) अयोध्या में (स)पुरी में (द) वाराणसी में
8. वर्ष 1946 का तेभागा किसान आंदोलन किस राज्य में हुआ था?
(अ) अवध (ब) बंगाल (स) बिहार (द) गुजरात
9. साइमन कमीशन के भारत आगमन के समय साम्यवादी विचारधारा के कुछ लोगों ने कामगार किसान पार्टी की स्थापना की। इस संगठन के महत्वपूर्ण नेता थे?
(अ) श्रीपाद अमृत डांगे (ब) मुजफ्फर अहमद (स) सोहनसिंह जोशी (द) उपरोक्त सभी
10. कांग्रेस ने यह नारा कब दिया कि- मजदूर और किसान कांग्रेस के हाथ-पांव हैं?
(अ) भारत छोड़ो आंदोलन के समय (ब) द्वितीय विश्वयुद्घ के समय (स) सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय (द) साइमन कमीशन के विरोध के समय
11. निम्नलिखित में से किसके कथानुसार समस्त इस्लामिक पूर्व में दिल्ली सबसे बड़ा नगर है?
(अ) अलबेरुनी (ब) अमीर खुसरो (स) इब्नबतूता (द) शम्स सिराज शरीफ
12. सबसे परिशुद्घ शक्ति संयंत्र कौन सा है?
(अ) वाष्प शक्ति संयंत्र (ब) डीजल शक्ति संयंत्र (स) जल विद्युत शक्ति संयंत्र (द) नाभिकीय शक्ति संयंत्र
13. भारत का प्रशासन ईस्ट इंडिया कंपनी से क्राउन के हाथों में कब हस्तांतरित हुआ?
(अ) 1773 (ब) 1858 (स) 1861 (द) 1877
14. भारत में सर्वाधिक क्षारीय क्षेत्र किस राज्य में पाया जाता है?
(अ) गुजरात राज्य में (ब) हरियाणा राज्य में (स) पंजाब राज्य में (द) उत्तरप्रदेश राज्य में
15. भारत में हाथियों को बचाने के लिए हाथी परियोजना की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1968 में (ब) 1970 में (स) 1972 में (द) 1992 में
16. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित है?
(अ) सिमलीपाल-असम (ब) नोकरेक-मेघालय (स) दिहांग दिबांग- सिक्किम (द) अगस्त्यमलाई-कर्नाटक
17. वर्ष 2001 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार भारत में पुरुष-स्त्री अनुपात कितना है?
(अ) 1000: 930 (ब) 1000: 934 (स) 1000: 926 (द) 1000: 933
18. पद ‘पी सी’ का अर्थ क्या है?
(अ) प्राइवेट कंप्यूटर (ब) पर्सनल कंप्यूटर (स) प्रोफेशन कंप्यूटर (द) पर्सनल कैल्कुलेटर
19. भारत में मिथेन का एक बड़ा स्रोत कौन सा है?
(अ) धान का खेत (ब) गेहूं का खेत (स) गन्ने का खेत (द) फलों के बगीचे
20. जिन संसाधनों का प्रयोग बार-बार किया जा सकता है, उन्हें कहा जाता है?
(अ) जैव (ब) अजैव (स) अनवीकरणीय (द) नवीकरणीय
21. नेपाल का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ का मंदिर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
(अ)गंगा (ब)सोन (स) विश्वमती (द) बाघमती
22. जगतगुरु शंकराचार्य ने भारत में कितने मठ स्थापित किए थे?
(अ) चार मठ (ब) पांच मठ (स) दो मठ (द) एक भी मठ नहीं
23. भारत में कितने स्थान प्रधान पितृतीर्थ माने जाते हैं?
(अ) दो (ब) चार (स) पांच (द)छह
24. छोटा नागपुर पठार का सर्वाधिक घना बसा जिला धनबाद क्यों प्रसिद्ध है?
(अ) उपजाऊ मिट्टïी तथा दामोदर से निकाली गई नहरों द्वारा सिंचाई की सुविधा के कारण (ब) कोयला, लोहा, अभ्रक, तांबा इत्यादि का पाया जाना (स) खनन उद्योग का विकास तथा औद्योगीकरण (द) उपर्युक्त सभी
25. भारत में वह कौन सा राज्य है, जहां मलिन बस्तियां सबसे अधिक पाई जाती हैं?
(अ) आंध्र प्रदेश में (ब) महाराष्टï्र में (स) तमिलनाडु में (द) उत्तरप्रदेश में
26. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा द्वारा गठित संविधान की प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे?
(अ) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर (ब) डी.पी. खेतान (स) सरदार पटेल (द) के.एम. मुंशी
27. वह कौन सा सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा था, जिसे महात्मा गांधी जी ने सुधार के लिए चुना था?
(अ) धर्म (ब) जाति (स) महिलाओं की स्थिति (द) हिंदू धर्म में परंपरानिष्ठïा
28. विश्व विरासत दिवस हर वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 16 अप्रैल (ब) 5 मई (स) 18 जून(द) 18 अप्रैल
29. निम्नलिखित में से किन तिथियों को सूर्य की किरणें विषुवत् रेखा पर सीधी पड़ती है?
(अ) वर्ष भर (ब) 21 मार्च (स) 23 सितंबर (द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर
---
सही जवाब- 1.(अ) टोकरी, 2.(ब) वेदव्यास, 3.(अ) महत ज्ञान, 4.(ब) महाराष्ट्र, 5.(अ) केरल, 6.(स) गुजरातियों को, 7.(स) पुरी में, 8.(ब) बंगाल, 9.(अ) श्रीपाद अमृत डांगे, 10.(स) सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय, 11.(ब)अमीर खुसरो, 12.(स) जल विद्युत शक्ति संयंत्र,13.(ब) 1858, 14.(अ) गुजरात राज्य में, 15.(द) 1992 में, 16.(अ)सिमलीपाल-असम, 17.(द)1000: 933, 18.(ब) पर्सनल कंप्यूटर, 19.(अ)धान का खेत, 20.(द) नवीकरणीय, 21.(स) विश्वमती, 22.(अ) चार मठ-दक्षिण में श्रृंगेरी मठ, गुजरात में शारदा मठ, जगन्नाथपुरी में गोवर्धन मठ और बदरीनाथ के निकट ज्योति मठ, 23.(स)पांच, 24.(द) उपर्युक्त सभी, 25.(ब)महाराष्टï्र में, 26.(स) सरदार पटेल, 27.(ब)जाति, 28.(ब)5 मई, 29.(द) 21 मार्च तथा 23 सितंबर।
28 जुलाई 1976 की सुबह का उजाला फैलने में बस कुछ ही देर बाकी थे कि चीन में धरती हिली और ढाई लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा का शिकार होकर सदा के लिए मौत के मुंह में चले गए। ग्रेट तांगशान का यह भूकंप जान गंवाने वालों की तादाद के हिसाब से 20वीं सदी का सबसे बड़ा भूंकप है।
हेबेई में तांगशान के निकट केंद्र वाले भूकंप में मरने वालों की तादाद तो पहले छह लाख बताई गई थी हालांकि बाद में इसे दुरूस्त किया गया। मरने वालों के अलावा करीब 1 लाख 60 हजार लोग घायल हुए थे। इन आंकड़ों पर अब भी सवाल उठते हैं। 8.2 की तीव्रता वाले भूकंप ने महज कुछ सेकेंड में ही विनाश की इबारत लिख दी। भूकंप की तीव्रता पर भी थोड़ा विवाद है क्योंकि कई जगहों पर इसे 7.2 और 7.1 भी बताया गया है। भूकंप जिस वक्त आया था तब देश की राजनीति में भी भारी उथल पुथल मची थी। चीन की परंपरा में प्राकृतिक आपदावों को राजवंश बड़े बदलावा की पूर्व सूचना माना जाता है।
मनसा एक सर्प देवी है, मुख्य रूप से बंगाल और भारत के अन्य पूर्वोत्तर हिस्सों में, मुख्यत: सांप के काटने के उपचार, रोकथाम और उर्वरता एवं आम समृद्घि के लिए पूजी जाती हैं। मनसा देवी का उल्लेख पुराणों में है। मनसा शब्द का प्रचलित अर्थ इच्छा है। कहा जाता है कि मां मनसा सच्चे मन वाले हर श्रद्धालु की इच्छा को पूरा करती हैं।
मान्यता है कि मनसा देवी का जन्म संत कश्यप के मस्तिष्क से हुआ है। उन्हें नाग राजा वासुकी की पत्नी भी माना जाता है। कहा जाता है कि मनसा ने भगवान शंकर की कठोर तपस्या करके वेदों का अध्ययन किया और कृष्ण मंत्र प्राप्त किया, जो कल्पतरु मंत्र कहलाता है। इसके बाद देवी ने कई युगों तक पुष्कर में तप किया। भगवान कृष्ण ने दर्शन देकर वरदान दिया कि तीनों लोकों में तुम्हारी पूजा होगी।
बच्चों की रक्षक के रूप में इनकी पहचान षष्टिï देवी (छठी, बच्चे के जन्म के बाद छठे दिन पूजित) के साथ की जाती है। इस देवी की पुरातनता अटकल का विषय है। उनकी लोकोक्ति बांग्ला ग्रंथ मनसा मंगल (16वीं-17वीं सदी) में मिलती है, जो संभवत: पहले की मौखिक परंपरा पर आधारित है। गांवों में विभिन्न मनोरंजन-कार्यक्रमों में भी उनकी स्तुति की जाती है। मनसा का व्यक्तित्व विशिष्टï है और बंगाल और आसपास के इलाकों में उनका मिथक लोकप्रिय है, लेकिन दक्षिण एशिया की अन्य जगहों में शायद ही कहीं जानी जाती है।
मनसा देवी का मंदिर हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास गंगा किनारे पहाड़ी पर स्थित है। हरिद्वार के चंडी देवी और माया देवी के साथ मनसा देवी को भी सिद्ध पीठों में प्रमुख माना जाता है।
जामनगर गुजरात राज्य, पश्चिमी भारत, कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। जामनगर में आधुनिकता व प्राचीनता का समावेश देखा जा सकता है।
जामनगर का निर्माण जामसाहेब ने 1540 में करवाया था। अब यह गुजरात के जामनगर जि़ले का प्रशासनिक मुख्यालय है। जामनगर शहर सडक़, रेल और वायुमार्ग से जुड़ा हुआ है। सीमेंट, मिट्टी के बर्तन, वस्त्र और नमक यहाँ के प्रमुख औद्योगिक उत्पाद हैं। यह शहर बांधनी कला, जरी की कढ़ाई और धातुकर्म के लिए प्रसिद्ध है।
यहां के शैक्षणिक संस्थानों में दोषी कालीदास आर्ट ऐंड साइंस कॉलेज, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, एम. पी. शाह मेडिकल कॉलेज, एम. पी. कॉमर्स कॉलेज और वी. एम. मेहता कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ऐंड आर्ट्स शामिल हैं। यहाँ गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी स्थित है। जामनगर में देश का एकमात्र आयुर्वेदिक महाविद्यालय अपनी टाई एण्ड डाई (बन्धानी) कला के लिए भी प्रसिद्ध है।
पर्यटन की दृष्टि से जामनगर में लकोटा संग्रहालय, डॉ. अम्बेडकर उद्यान, काली मंदिर, जैन मंदिर, माणिक भाई मुक्ति धाम, शाही महल, प्रताप विलास आदि दर्शनीय हैं। जामनगर के बीचोंबीच एक सुंदर झील है, साथ ही दो भव्य प्राचीन इमारतें कोठा बैस्टिऑन और लखौटा स्थित हैं, जहाँ सिर्फ पत्थर के पुल द्वारा ही पहुँचा जा सकता है। कई ऐतिहासिक मंदिरों और महलों के साथ-साथ शहर में आधुनिक कारख़ाने, अस्तपताल और आवासीय क्षेत्र भी हैं। जामनगर में ही देश का प्रथम व विश्व का द्वितीय सोलर चिकित्सालय सोलेरियम है। महाराज रणजीतसिंह द्वारा स्थापित इस अस्पताल में सूर्य की किरणों के द्वारा उपचार किया जाता है।
बाल्टिक राज्य (जिसे बाल्टिक्स, बाल्टिक देश या बाल्टिक प्रदेश भी कहा जाता है) उन बाल्टिक क्षेत्रों को कहते हैं, जिन्हें रूसई साम्राज्य से प्रथम विश्व युद्ध के समय स्वतंत्रता मिली थी। इनमें मुख्यत: एस्तोनिया, लात्विया तथा लिथुआनिया आते हैं, तथा मूल रूप से स्वतंत्रता पाने के बाद 1920 से फिऩलैंड भी इनमें ही गिना जाता है।
बाल्टिक राज्यों की भाषाओं में इन्हें निम्न भी कहा जाता है-
एस्तोनियन -बाल्टी रियाइजिड,
लात्वियाई - बाल्टिजास वॉल्स्टिस, तथा
लिथुआनियाई - बाल्टिजोस वॉल्स्टाइब्स
एस्टोनियाई एस्टोनिया की आधिकारिक भाषा है, जो एस्तोनिया में रहने वाले 11 लाख लोगों के अलावा दुनिया के दूसरे हिस्सों में रहने वाले प्रवासी समूहों द्वारा बोली जाती है। यह एक यूरालिक भाषा है और फिनिश भाषा की निकट से जुड़ी हुई है।
वहीं लात्वियाई भाषा , लात्विया की आधिकारिक भाषा है। इस भाषा के प्रथम बोलने वालो की संख्या 14 लाख है। इसके अतिरिक्त करीब डेढ़ लाख लोग अन्य देशों में इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा को बोलने वाले अदेशीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत रूप से अधिक है जो एक छोटी भाषा के लिए बहुत है। लातविया की भाषा नीति के कारण यहां की 8 लाख की जातीय-अल्पसंख्यक जनसंख्या में से 60 प्रतिशत इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा का उपयोग लातविया के सामाजिक जीवन में बढ़ रहा है। लातवियाई एक बाल्टिक भाषा है और यह लिथुआनियाई से सर्वाधिक मिलती-जुलती है, लेकिन दोनों परस्पर-सुबोध नहीं हैं। सोवियत संघ का भाग रहने और बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोगों की संख्या के कारण रूसी भाषा भी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और वृद्ध पीढ़ी के अधिसंख्य लोग रूसी समझ सकते हैं।
लिथुआनियाई भाषा - लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। लिथुआनिया में इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 29 लाख है और अन्य देशों में लगभग 3 लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। लिथुआनियाई एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लातवियाई भाषा से निकट का सम्बन्ध है हालांकि ये भाषाएं परस्पर सुबोध नहीं हैं। लिथुआनियाई भाषा लातिन लिपि में लिखी जाती है। हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जीवित भाषाओं में से लिथुआनियाई भाषा सर्वाधिक अपरिवर्तनित है, जिसने आद्य-हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की विशिष्टओं को प्रतिधारित (बनाए) रखा है।
टावर ब्रिज लंदन स्थित एक प्रसिद्ध बैस्क्यूल सेतु है। यह थेम्स या टेम्स नदी पर बना हुआ है। इसका निर्माण वर्ष 1894 में पूर्ण हुआ था और इसकी हाईड्रॉलिक मशीन इसको अभी तक खोलती है, हालांकि अब इसका आधुनिक रूप प्रयोग में आता है। इसमें दोनों मीनारों के बीच का मध्य स्पैन 200 फ़ीट (61 मी.) का है और दो बैस्क्यूल्स में बराबर बंट कर खुलता है और 83ए अंश पर खुलता है, जिससे नदी में जहाज पार हो पाते हैं। ऊपर के पैदल पथ पर सेतु के इतिहास पर प्रदर्शनी लगी है।
1. साबुन के बुलबुले के चमकीले रंग निम्नलिखित में से किसके कारण होते हैं?
(अ) व्यतिकरण (ब) प्रकीर्णन (स) विक्षेपण (द) विवर्तन
2.पानी से भरे तालाब की गहराई किस कारण कम दिखाई देती है?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) विवर्तन (द) व्यतिकरण
3. निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
(अ) नीला प्रकाश (ब) हरा प्रकाश (स) लाल प्रकाश (द) पीला प्रकाश
4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) चुंबक के समान धु्रवों के बीच प्रतिकर्षण होता है (ब) चुंबक के विपरीत धु्रवों के बीच आकर्षण होता है (स) एक विलग धु्रव का कोई अस्तित्व नहीं होता है (द) किसी चुंबक को बीच से तोड़ देने से इसके दोनों धु्रव अलग अलग हो जाते हैं
5. तबकात-इ-नासिरी नामक ऐतिहासिक किताब के लेखक कौन हैं?
(अ) मिनहास-उस-सिराज (ब) जियाउद्दीन बरनी (स) अमीर खुसरो (द) मेहंदी हुसैन
6. अकबर ने समय का सबसे बड़ा सोने का सिक्का क्या कहलाता था?
(अ) इलाही (ब) जलाली (स) दाम (द) शंसब
7. निम्नलिखित में से कौन वहाबी आंदोलन का नेता था?
(अ) मुहम्मद अली (ब) अजमल खां (स) सैयद अहमद (द) एस.ए. अंसारी
8. एकदिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अम्पायर की इच्छानुसार
9. अंतर्राष्टï्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
(अ) चार वर्ष (ब) पांच वर्ष (स) आठ वर्ष (द) दस वर्ष
10. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) आठ इंच (ब) दस इंच (स) पांच इंच (द) नौ इंच
11. जिस अक्षांश पर वार्षिक तापांतर न्यूनतम होता है, वह है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) कर्क रेखा (स) मकर रेखा (द) उत्तरी ध्रव वृत्त
12. आल्पस पर्वत के उत्तरी भाग में बहने वाली उष्ण शुष्क स्थानीय हवाओं को कहते हैं?
(अ) चिनूक (ब) फॉन (स) खमसिन (द) सिरोको
13. केरल के तट को क्या कहते हैं?
(अ) कोंकण तट (ब) मालाबार तट (स) कोरोमंडल तट (द) केनारा तट
14. नागार्जुनसागर बांध का निर्माण किस नदी पर हुआ है?
(अ) कृष्णा (ब) चंबल (स) कोसी (द) सतलुज
15. आंध्रप्रदेश का अनंतपुर जिला किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) तांबा (ब) जस्ता (स) अभ्रक (द) स्वर्ण
16. सडक़ों पर काम करने निकला कलईवाला बर्तनों को चमकदार रूप देने हेतु एक चमकदार चांदी समान तत्व का प्रयोग रगडऩे हेतु करता है, यह तत्व किसका बना हुआ होता है?
(अ) जस्ता (ब) टिन (स) सीसा (द) एल्यूमीनियम
17. निम्नलिखित में से कौन सा आरडीएक्स का दूसरा नाम है?
(अ) सियानोहाइड्रिन (ब) डेक्सट्रेन (स) साइक्लोनाइट (द) साइक्लोहेक्सेन
18. एकात्मक शासन का प्रधान दोष यह है कि यह निरुत्साहित करती है?
(अ) स्थानीय पहल को (ब) कार्यक्षमता को (स) राष्टï्रीय एकता को (द) विधि की एकरूपता को
19. निम्नलिखित में से कहां एकात्मक शासन व्यवस्था पाई जाती है?
(अ) स्विटजरलैंड में (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका में (स) (स) ब्रिटेन में (द) भारत में
20. भारत में सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व प्रथम बार स्वीकार किया गया था?
(अ)1861 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (ब) 1862 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (स) 1909 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा (द) 1919 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा
21. उत्तरी अमेरिका की जलवायु शीतकाल में निम्र में से किससे प्रभावित होती है?
(अ) गर्म गल्फ स्ट्रीम द्वारा (ब) ठंडी लैब्रोडोर जलधारा द्वारा (स) ठंडी धु्रवीय वायुराशियों द्वारा (द) उष्णकटिबंधीय वायुराशियों द्वारा
22. प्राकृतिक प्रदेशों में से कौन सा एक विश्व के ब्रेड बास्केट के रूप में जाना जाता है?
(अ) स्टेपी प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) मानसून प्रदेश (द) भूमध्यसागरीय प्रदेश
23. समुद्र के द्वारा जनित जलवायविक समरूपता से उत्पन्न प्राकृतिक प्रदेश है?
(अ) आर्द्र उपोष्णकटिबंध (ब) सागरीय पश्चिमी तट (स) मानसूनी उष्णकटिबंध (द) लघुग्रीष्म वाला आद्र्र महाद्वीपीय
24. संस्कृत के प्रथम विश्वविद्यालय पीठ की स्थापना सर्वप्रथम कहां हुई थी?
(अ) इंग्लैंड में (ब) फ्रांस में (स) जर्मनी में (द) रूस में
25. आटोमोबाइल द्वारा निष्कासित मुख्य नुकसानदेह गैस, जिससे वायु प्रदूषण होता है। निम्नलिखित में से वह कौन सी है?
(अ) कार्बन मोनोऑक्साइड (ब) मिथेन (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) ओजान गैस
26. बारूद निम्नलिखित में से किसका मिश्रण होता है?
(अ)बालू और टीएनटी का (ब) टीएनटी और चारकोल का (स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का (द) सल्फर, बालू और चारकोल का
27. हीरे का एक कैरेट कितने मिलिग्राम का होता है?
(अ) 100 मिलीग्राम (ब) 150 मिलीग्राम (स) 200 मिलीग्राम (द) 250 मिलीग्राम
---
सही जवाब- 1.(अ) व्यतिकरण, 2.(ब) अपवर्तन, 3.(अ) नीला प्रकाश, 4.(द) किसी चुंबक को बीच से तोड़ देने से इसके दोनों धु्रव अलग अलग हो जाते हैं, 5.(अ) मिनहास-उस-सिराज, 6.(अ) इलाही, 7.(स) सैयद अहमद, 8.(अ) केवल बैटिंग साइड, 9.(स) आठ वर्ष, 10.(द) नौ इंच,11.(अ)भूमध्य रेखा,12. (ब) फॉन, 13.(ब) मालाबार तट, 14.(अ) कृष्णा, 15.(द) स्वर्ण, 16.(द) एल्यूमीनियम, 17.(स) साइक्लोनाइट, 18.(अ) स्थानीय पहल को, 19.(स) ब्रिटेन में, 20.(स) 1909 के भारतीय काउंसिल अधिनियम द्वारा, 21.(द) उष्णकटिबंधीय वायुराशियों द्वारा, 22.(अ) स्टेपी प्रदेश, 23.(अ) आर्द्र उपोष्णकटिबंध, 24.(स) जर्मनी में, 25.(अ) कार्बन मोनोऑक्साइड, 26.(स) नाइटर, सल्फर और चारकोल का, 27.(स) 200 मिलीग्राम।
नई दिल्ली का शिल्प संग्रहालय, जिसका औपचारिक नाम राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा संग्रहालय है, पुराना किला के सामने भैरों मार्ग पर प्रगति मैदान परिसर में स्थित है। यह दिल्ली के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह संग्रहालय लगभग 8 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। 21 दिसम्बर, 1991 को भारत के राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण ने विधिवत इसका उद्घाटन किया था। ।
इस संग्रहालय में भारत की सतत् एवं जीवंत हस्तशिल्प एवं हथकरघा परम्पराओ को प्रदर्शित किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक यहां देखी जा सकती है। इस जगह देश के विभिन्न भागों से आए शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इस संग्रहालय में देश भर से एकत्रित किए गए दुर्लभ कलाकृतियों और हस्त शिल्प एवं हथकरघा का विस्तृत संग्रह है। यहां पंाच स्थाई प्रदर्शनी दीर्घाएं और एक विशेष दीर्घा हैं। इस में जो एक विशेष दीर्घा है उस में समय समय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते है। इस समय विशेष दीर्घा के अन्दर शिल्प व्याख्या प्रदर्शनी का कार्यक्रम चल रहा है ।
शिल्प संग्रहालय में आदिवासी और ग्रामीण शिल्प, वस्त्रों, मृण-शिल्प, लौह शिल्प आदि से संबंधित कुल 7 दीर्घाएं हैं। इनमें से पांच स्थाई प्रदर्शनी दीर्घाएं हैं और दो विशेष प्रदर्शनी दीर्घाएं हैं। इन दीर्घाओं के नाम हैं-भूता वीथी, लोक एवं आदिवासी कला वीथी, आनुष्ठानिक वीथी, वैभवशाली वीथी और वस्त्र विथी।
बांधनी कला भारत में प्रचलित बांधकर अथवा गांठ लगाकर रंगाई का तरीक़ा है। रेशमी अथवा सूती कपड़े के भागों को रंग के कुंड में डालने के पूर्व मोमयुक्त धागे से कसकर बांध दिया जाता है। बाद में धागे खोले जाने पर बंधे हुए भाग रंगहीन रह जाते हैं। यह तकनीक भारत के बहुत से भागों में प्रयोग की जाती है, लेकिन गुजरात व राजस्थान में यह बहुत लंबे समय से प्रयोग में रही है और आज भी राज्य इस तकनीक के बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। इस तकनीक के सुरक्षित नमूने 18वीं सदी से पहले के नहीं हैं, जिससे इसके प्रारंभिक इतिहास का पता लगाना मुश्किल हो गया है।
बांधनी एक श्रमसाध्य प्रक्रिया है और यह काम युवा लड़कियों द्वारा किया जाता है, जो कपड़े पर निपुणता से कार्य करने के लिए लंबे नाखून रखती हैं। इसमें कपड़े को कई स्तरों पर मोडऩा, बांधना और रंगना शामिल है। अंतिम परिणाम लाल या नीले रंग की पृष्ठभूमि पर सफ़ेद अथवा पीली बिंदियों वाला वस्त्र होता है, ज्यामितीय आकृतियां सर्वाधिक लोकप्रिय हैं, लेकिन पशुओं, मानवीय आकृतियों, फूलों तथा रासलीला आदि दृश्यों को भी कई बार शामिल किया गया है।
वायनाड केरल के बारह जिलों में से एक है जो कन्नूर और कोझिकोड जिलों के मध्य स्थित है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। पश्चिमी घाट के हरे भरे पर्वतों के बीच स्थित वायनाड का प्राकृतिक सौन्दर्य आज भी अपने प्राचीन रूप में है।
वायनाड को भारत के नक्शे पर 1 नवंबर 1980 में स्थान मिला और इसके बाद यह केरल के बारहवें जिले के रूप में स्थापित हुआ। इससे पहले यह स्थान मायकक्षेत्र के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ है माया की भूमि। मायकक्षेत्र पहले मायनाड बना और फिर इसे वायनाड के नाम से जाना जाने लगा।
यहां पर देखने लायक वाली जगहों में एडक्कल गुफाएं, मीनमु_ी जलप्रपात, पुकूट झील आदि हैं। एक स्थानीय किंवदंती के अनुसार इस स्थान का नाम दो शब्दों से उत्पन्न हुआ है, ‘वायल’ और ‘नाद’। जब इन दोनों शब्दों को जोड़ा जाता है तो इसका अर्थ होता है ‘धान के खेतों की भूमि’।
पुरातात्विक खोजों से यह पता चलता है कि वायनाड तीन हज़ार वर्ष पहले भी अस्तित्व में था। जंगलों में वन्य और मानव जीवन शांतिपूर्ण सद्भाव के साथ मौजूद था। अठारहवीं शताब्दी में हैदर अली ने इस प्र आक्रमण किया था। इसके बाद इस स्थान पर कोट्टयम के शाही परिवार का शासन था। फिर अंगेजों ने इस स्थान पर सौ वर्षों तक राज्य किया। अंग्रेजों के शासन के दौरान वायनाड में चाय और कॉफ़ी की खेती प्रारंभ हुई। अंग्रेजों ने यहां पर काफी विकास कार्य किए। वायनाड के हरे भरे पर्वतों ने हमारे देश की कई प्राचीन जन जातियों को अपने अंदर अच्छी तरह छुपाया हुआ है। इन जनजातियों को बाहरी दुनिया के साथ मेलजोल में कोई दिलचस्पी नहीं है।
चंद बावरी, राजस्थान के आभानेरी गांव में स्थित है जो एक भारत के सबसे सुन्दर कुंओं में से एक है । इस सीढ़ीनुमा कुंए का निर्माण 19वीं शताब्दी में उस समय के तत्कालीन राजा चंद द्वारा कराया गया था । यहां बावरी के निर्माण का उद्देश्य महज इतना था की गर्मी के दिनों में लोगों को कुंए के माध्यम से ठंडा पानी मिल सके।
एक वर्ग योजन के अंतर्गत निर्मित ये कुआं चंद बावरी 100 फीट गहरा है जो 13 मंजिला है और जिसमें साढ़ें 3 हजार सीढिय़ां हैं । ये कुआं 3 ओर से सीढ़ी से घिरा हुआ है जबकि इस कुंए का चौथा हिस्सा एक पवेलियन है जो एक के ऊपर एक करके बनाया गया है । कुंए के जिस हिस्से में पवेलियन है वहां मंडप के अलावा सुन्दर मूर्तियों को भी स्थापित किया गया है। यहां पर कला के प्रदर्शन के लिए मंच और राजा और उनकी रानियों के कमरे भी मौजूद हैं।
अब इस जगह की पूरी देख रेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण करता है और इसी के द्वारा इस जगह को प्रबंधित किया जाता है। हालांकि यह पर्यटकों के लिए खुला है।
प्रोजेक्ट चीता, देश में लुप्त हो चुके चीते को बचाने की केंद्र सरकार की एक मुहीम है। इसके तहत भारत सरकार ने तीन अरब रुपये मंजूर किए हैं। मध्य प्रदेश में दो और राजस्थान में एक वन क्षेत्र को इस परियोजना के लिए चुना गया है।
मध्य प्रदेश के कूनों पालपुर वन्यजीव अभयारण्य और नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य के अलावा राजस्थान के जैसलमेर जिले में शाहगढ़ का चयन प्रोजेक्ट चीता के तहत किया गया है। इन अभयारण्यों में अफ्रीकी प्रजाति के चीते लाए जाएंगे। उत्तरी अफ्रीका के चीते पश्चिम एशिया के कई देशों में पल रहे हैं और वहीं से भारत लाए जाएंगे। ईरान से भी बात हो चुकी है। ये देश बिना किसी लागत के भारत को चीते देने को तैयार हैं। विशेषज्ञों ने भी ईरानी और अफ्रीकी नस्ल के चीतों को भारत की जलवायु के अनुकूल पाया है। दोनों देशों में पाए जाने वाले चीतों में आनुवंशिक समानता भी है।
चीता भारतीय जीवन से अभिन्न रूप से जुड़ा वन्यप्राणी है। यह संभवत: एकमात्र स्तनपाई जन्तु है जिसे आज भी विश्वभर में चीता कह कर ही बुलाया जाता है। चीता शब्द संस्कृत के चित्राकु शब्द का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ है धब्बेदार। वनक्षेत्रों से जुड़े हुए चरागाहों में रहने वाला संसार का यह सबसे तेज प्राणी मानव जाति के लालच का शिकार हुआ है। अपनी खूबसूरत और आकर्षक खाल के लिए यह शुरू से ही शिकारियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार पिछली शताब्दी के पचासवें दशक तक चीता भारत के जंगलों में विचरता था। परन्तु राजे-रजवाड़ों के शिकार के शौक और तस्करों के लालच ने इसे शीघ्र ही देश से गायब कर दिया।
1. आनंद भवन कहां स्थित है?
(अ) इलाहाबाद (ब) दिल्ली (स) लखनऊ (द) आगरा में
2. शालीमार बाग और निशात बाग स्थित है?
(अ) जम्मू में (ब) श्रीनगर में (स) गुलमर्ग में (द) लद्दाख में
3. अकबर का मकबरा कहां स्थित है?
(अ) आगरा में (ब) दिल्ली में (स) फतेहपुर सीकरी में (द) सिकंदरा में
4. बर्फ का एक विशाल खंड जो समुद्र में तैरता रहता है?
(अ)हिमनद कहलाता है (ब)प्रवाह कहलाता है (स)बर्फ का पिण्ड कहलाता है (द) इनमें से कोई नहीं
5. भारत में अनेक राष्ट्रीय अभयारण्य, बोटनीकल पार्क, जूलोजीकल पार्क आदि स्थित है। उनमें से एक पद्मानायडू जूलॉजीकल पार्क है। यह कहां स्थित है?
(अ) नैनीताल में (ब) गंगटोक में (स) दाजिंलिंग में (द) श्रीनगर में
6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
7. प्रोटीन का निर्माण किससे होता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट से (ब) वसा से (स) अमीनो अम्ल से(द) बेंजीन से
8. मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है?
(अ)88 दिन (ब) 225 दिन (स) 119 दिन (द) 687 दिन
9. निम्रलिखित में से कौनसा मूल अधिकार भारतीय संविधान में नागरिकों को नहीं दिया गया है?
(अ) देश के किसी भी भाग में बसने का अधिकार (ब) लैंगिक समानता का अधिकार (स) सूचना का अधिकार (द) शोषण के विरूद्ध अधिकार
10. मेसेटा का पठार निम्न में से किस देश में स्थित है?
(अ) मैक्सिको (ब) ब्राजील (स) स्पेन तथा पुर्तगाल (द) उत्तर पूर्वी अफ्रीका
11. निम्नलिखित में से कौन पर्वतपदीय पठार है?
(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार
12. बलुआ पत्थर बदलता है?
(अ) निस में (ब) सिस्ट में (स) क्वार्टजाइट में (द) ग्रेफाइट में
13. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को मिलाने का अधिकार किसे है?
(अ)भारत के राष्ट्रपति को (ब)प्रधानमंत्री को (स) संसद को (द) सर्वोच्च न्यायालय को
14. राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने का उद्देश्य है?
(अ) राजनीतिक प्रजातंत्र को स्थापित करना (ब) सामाजिक प्रजातंत्र को स्थापित करना (स)गांधीवादी प्रजातंत्र को स्थापित करना (द) सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित करना
15. प्वाइंट पेड्रो अथवा पिडूरुटागाला निम्न में से किस देश का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) पनामा (स) श्रीलंका (द) कम्बोडिया
16. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) बोलीविया का पठार (ब) कोलंबिया का पठार (स) तिब्बत का पठार (द) कोलोरेडो का पठार
17. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
18. वर्ष 1967-69 के दौरान भारत के उपप्रधानमंत्री निम्नलिखित में से कौन रहे?
(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी
19. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता थे?
(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) व्हाई वी चौहान
20. लोकसभा अध्यक्ष अपना पद कब खाली करता है?
(अ) लोकसभा भंग हो जाने पर (ब) राष्ट्रपति द्वारा ऐसा कहा जाने पर (स) अगली लोकसभा के गठन के बाद (द) राज्यसभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने पर
21. निम्नलिखित अक्षांशों में से कौन भारत से होकर गुजरता है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) उत्तर धु्रवीय वृत्त (स) मकर रेखा (द) कर्क रेखा
22. भारत की सबसे लंबी भू-सीमा निम्न में से किस देश के साथ लगती है?
(अ) पाकिस्तान (ब) चीन (स) नेपाल (द) बांग्लादेश
23. निम्न नगरों में से कौन सा कर्क रेखा के निकटतम है?
(अ) दिल्ली (ब) कोलकाता (स) जोधपुर (द) नागपुर
24. निम्नवत राज्यों में से किसका समुद्र तट सबसे लंबा है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) आंध्र प्रदेश
25. निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी एक गल्फस्ट्रीम में अभिसरण करती है?
(अ) बेंगुएला धारा (ब) दक्षिण अटलांटिक धारा (स) क्यूरोशिओ धारा (द) लैबेडोर धारा
26. मलक्का जलडमरूमध्य किनके बीच पाया जाता है?
(अ) म्यांमार और मलेशिया (ब) मलेशिया और इंडोनेशिया (स) इंडोनेशिया और फिलीपीन्स (द) फिलीपीन्स और ताइवान
27. निम्नलिखित विद्युत चुंबकीय तरंगों मं सबसे अधिक तरंग दैध्र्य किसका है?
(अ) अवरक्त किरण (ब) गामा किरण (स) प्रकाश किरण (द) पराबैंगनी किरण
28. निम्नलिखित में से कौन सा एक सूचना का सर्वाधिक प्रभावी वाहक है?
(अ) केबल (ब) सूक्ष्म तरंग (स) रेडियो तरंग (द) प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर)
-----------
सही जवाब- 1.(अ) इलाहाबाद, 2.(ब) श्रीनगर में, 3.(द) सिकंदरा में, 4.(स) बर्फ का पिंड कहलाता है, 5.(स) दाजिंलिंग में, 6.(स) अमोनिया, 7.(स) अमीनो अम्ल से, 8.(द) 687 दिन, 9.(स) सूचना का अधिकार, 10.(स) स्पेन तथा पुर्तगाल, 11.(ब) पेटागोनिया का पठार, 12.(स)क्वार्टजाइट में, 13.(स) संसद को, 14.(स) गांधीवादी प्रजातंत्र को स्थापित करना, 15.(स) श्रीलंका, 16.(स) तिब्बत का पठार, 17.(अ) राष्ट्रपति, 18.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 19.(स) राम सुभग सिंह, 20.(स)अगली लोकसभा के गठन के बाद, 21.(द) कर्क रेखा, 22.(ब)चीन, 23.(ब) कोलकाता, 24.(द) आंध्र प्रदेश, 25.(द) लैबेडोर धारा, 26.(ब) मलेशिया और इंडोनेशिया, 27.(अ)अवरक्त किरण, 28.(द) प्रकाशीय (ऑप्टिकल फाइबर)।