सामान्य ज्ञान
1. यूएन(हृ) मानवाधिकार आयोग का प्रमुख निम्नलिखित में से किसे बनाया गया है?
(अ) जैद राद जैद अल हुसैन (ब) नवी पिल्लै (स)डीना कवर (द) अल हुसैन पिल्लै
2. किस भारतीय खिलाड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप 2014 के तीसरे चरण में रजत पदक जीता है?
(अ) रजत चौहान (ब) सुनील शर्मा (स) रजत भाटिया (द) सुनील चौहान
3. हाल ही में ब्राजील में फिफा 2014 फुटबाल विश्व कप आयोजित हुआ। फिफा (स्नढ्ढस्न्र)की फुल फोर्म क्या है?
(अ) फुटबाल इंस्टीट्यूशन फॉर ऑल कंट्रीस (ब) फुटबाल इनचार्ज विद फाइनल अथॉरिटी (स) फेडेरेशन इंटरनेशनल द फुटबाल एसोसिएशन (द) कोई नहीं
4. निम्नलिखित में वह मोबाइल नेटवर्क कौन सा है, जो जीएसएम टेक्नॉलॉजी पर आधारित नहीं है?
(अ) आइडिया (ब) बी.एस.एन.एल. (स) एयरटेल (द) रिलायंस
5. भारत का संलग्न क्षेत्र प्रादेशिक जल सीमा के आगे कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
(अ) 12 मील (ब) 24 मील (स) 100 मील (द) 200 मील
6. डंकन पास किसके बीच स्थित है?
(अ) उत्तरी अंडमान एवं मध्य अंडमान (ब) दक्षिणी अंडमान एवं मध्य अंडमान (स) दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान (द) कार निकोबार एवं छोटा निकोबार
7. मुगल चित्रकला निम्न में से किसके राज्यकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुंची?
(अ) हुमायूं (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) शाहजहां
8. प्रसिद्ध मीनाकारी थेवा कला का संबंध किससे है?
(अ)बीकानेर (ब) जयपुर (स) बांसवाड़ा (द) प्रतापगढ़
9. सांस्कृतिक नेताओं को अपनी सभाओं से जोडऩे के लिए निम्नलिखित में से कौन एक क्रिस्टल पुरस्कार प्रदान करता है?
(अ) एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (ब) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (स) विश्व स्वास्थ्य संगठन (द) विश्व आर्थिक मंच
10. भारत में साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) अर्जुन पुरस्कार (ब) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार (स) शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (द) तानसेन सम्मान
11. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?
(अ) लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट
12. भारत में कौनसा बेसिन सबसे बड़ा है?
(अ) सिंधु का बेसिन (ब) महानदी का बेसिन (स) गोदावरी का बेसिन (द) गंगा का बेसिन
13. बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए गंगा नदी कौनसे राज्य में से नहीं गुजरती है?
(अ) बिहार (ब) ओड़ीसा (स) उत्तर प्रदेश (द) पश्चिमी बंगाल
14. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लंबा है?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) गुजरात (द) तमिलनाडु
15. प्रथम कृषि गणना कब की गई थी?
(अ) 1950 ई. (ब) 1960 ई. (स) 1970 ई. (द) 1991 ई.
16. सिंचाई विशेषज्ञों के अनुसार भारत की कितनी भूमि पर अधिकतम सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है?
(अ) 100 मि.हेक्टर (ब) 114 मि.हेक्टर (स) 130 मि.हेक्टर (द) 136 मि. हेक्टर
17. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?
(अ)इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजोइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में
18. निम्नलिखित स्थानों में से कहां शोम्पेन जनजाति पाई जाती है?
(अ) नीलगिरि पहाडिय़ां (ब) निकोबार द्वीपसमूह (स) स्पीति घाटी (द) लक्षद्वीप समूह
19. दुर्गापुर इस्पात कारखाने की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) रूस (ब) जर्मनी (स) ब्रिटेन (द) अमेरिका
20. भारत में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते निर्धारित करने का आधार क्या है?
(अ) जीवन स्तर (ब) प्रति व्यक्ति आय (स) राष्ट्रीय आय (द) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
21. खदानों में अधिकांश विस्फोट होते हैं?
(अ) ऑक्सीजन के साथ नाइट्रोजन के मिश्रण से (ब) एसीटिलीन के साथ ऑक्सीजन के मिश्रण से (स) हवा के साथ मिथेन के मिश्रण से (द) इथेन के साथ कार्बन डाइऑक्साइड के मिश्रण से
22. किसान कॉल सेंटर तथा कृषि चैनल का शुभारंभ कब किया गया?
(अ) जनवरी, 2001 (ब) जनवरी, 2002 (स) जनवरी, 2003 (द) जनवरी, 2004
23. फसलोत्पादन में नत्रजन उपयोग क्षमता की वृद्धि की जा सकती है?
(अ) उर्वरक की मात्रा के बार-बार प्रयोग द्वारा (ब) नत्रजन अवरोधक के प्रयोग द्वारा (स) नत्रजन धीरे छोडऩे वाले उर्वरकों के प्रयोग द्वारा (द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
24. अलास्का किस महाद्वीपीय खंड का अंग है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तरी अमेरिका (द) दक्षिणी अमेरिका
25. खेतड़ी निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) तेल से (ब) उर्वरक से (स) तांबा से (द) लोहा से
26. आग बुझाने के लिए कौन सी गैस का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) कार्बन मोनोऑक्साइड (स) कार्ब डाईऑक्साइड (द) हाइड्रोजन
27. इनमें से नकदी फसल कौन सी है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) मक्का (द) गन्ना
---
सही जवाब-1.(अ)जैद राद जैद अल हुसैन, 2.(अ) रजत चौहान, 3.(स) फेडेरेशन इंटरनेशनल द फुटबाल एसोसिएशन, 4.(द) रिलायंस, 5.(ब) 24 मील, 6.(स) दक्षिणी अंडमान एवं छोटा अंडमान, 7.(स) जहांगीर, 8.(द) प्रतापगढ़, 9.(ब)अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक, 10.(ब)भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार, 11.(द)एंथ्रासाइट, 12. (स) गोदावरी का बेसिन, 13.(ब) ओड़ीसा, 14.(स)गुजरात, 15.(स) 1970 ई., 16.(ब)114 मि.हेक्टर, 17.(अ) इओसीन महाकल्प में, 18.(ब) निकोबार द्वीप समूह, 19.(स) ब्रिटेन, 20.(ब)प्रति व्यक्ति आय, 21.(स) हवा के साथ मिथेन के मिश्रण से, 22.(द)जनवरी, 2004, 23.(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा, 24.(स) उत्तरी अमेरिका, 25.(स) तांबा से, 26.(स)कार्ब डाईऑक्साइड, 27.(द)गन्ना।
सुपर केला, आनुवांशिक रूप से तैयार केला है। अफ्रीका में लाखों लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के मकसद को पूरा करने के लिए आनुवांशिक रूप से तैयार समृद्ध केले का जल्द ही पहला मानव परीक्षण किया जाने वाला है। वैज्ञानिक विटामिन ए स्तर के प्रभाव का परीक्षण करेंगे।
वर्ष 2020 तक युगांडा में इस योजना में विशेष केलों के किस्मों को उगाने के उपाय होंगे। यह केले अल्फा और बीटा कैरोटिन से भरपूर होंगे जिसे शरीर विटामिन में तब्दील करता है। बीटा कैरोटिन एक पिग्मेंट है, जो पौधों में पाया जाता है। बीटा कैरोटिन शरीर की विटामिन ए की 50 प्रतिशत आवश्यकता पूरी कर देता है। यह फल, सब्जियों और साबुत अनाज में पाया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के इस प्रोजेक्ट को बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से सहायता प्राप्त है। पूर्वी अफ्रीका में केले का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए प्रमुख भोजन के तौर पर किया जाता है लेकिन इसमें सूक्ष्म पोषक तत्वों का स्तर कम होता है, खासकर के विटामिन ए और आयरन। विटामिन ए की कमी का परिणाम भयानक हैं। हर साल साढ़े छह लाख से सात लाख बच्चे मर जाते हैं और कम से कम तीन लाख बच्चे अंधे हो जाते हैं। संशोधित केले बाहर से तो दिखने में वैसे ही हैं लेकिन अंदर का गूदा क्रीम रंग के मुकाबले ज्यादा नारंगी होता है। एक बार जब युगांडा में आनुवांशिक रूप से संशोधित केले को व्यावसायिक खेती की मंजूरी मिल जाती है तो यही तकनीक संभावित है कि फसलों में भी विस्तारित की जा सकती है। इस तकनीक का इस्तेमाल रवांडा, केन्या और तंजानिया में मुमकिन हो पाएगा।
मध्य प्रदेश में महिलाओं के सम्मान और उनके संरक्षण हेतु देश के पहले एकीकृत संकट समाधान केंद्र (वन स्टॉप क्राइसिस रेसेल्युशन सेंटर- ओएससीसी) ‘गौरवी’ परियोजना शुरू की गई है। ओएससीसी के तहत स्थापित ‘गौरवी केंद्र , मध्य प्रदेश सरकार एवं एक्शन एड (एनजीओ) की संयुक्त कार्य योजना है।
‘गौरवी केंद्र’ योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और उनके संरक्षण हेतु प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत ‘एकीकृत संकट समाधान केंद्र’ (वन स्टॉप क्राइसिस रेसेल्युशन सेंटर) के रूप में ‘गौरवी’ केंद्र की स्थापना प्रत्येक जिले में की जाएगी। यह केंद्र महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की संरक्षण की दिशा में कार्य करेगा।
‘गौरवी’ केंद्र में मुख्य रूप से हिंसा और बलात्कार की शिकार महिलाओं को मदद दी जाएगी। इनमें आपदा हस्तक्षेप सेवाएं, पीडि़त महिलाओं को एफआईआर दर्ज करवाने में सहयोग, त्वरित संबल देते हुए परामर्श, आवश्यक सुरक्षा, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाना, अधिवक्ता से सलाह, जीवन यापन के लिए सहायता और पुनर्वास शामिल हैं।
ओबेरान, युरेनस के बड़े चंद्रमाओं में से सबसे बाहरी और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षी है- 5 लाख 83 हजार 420 किमी युरेनस से और व्यास है 1523 किमी।
ओबेरान शेक्सपियर के नाटक’ मिडसमर नाईट्स ड्रीम’ में परियों का राजा और टाईटेनीया का पति है। ओबेरान की खोज 1787 मे हर्शेल ने की थी। उम्ब्रीएल और ओबेरान एक जैसे है लेकिन ओबेरान 35 प्रतिशत बड़ा है। युरेनस के सभी बड़े चन्द्रमा 40-50 प्रतिशत बर्फ और शेष चट्टानों से बने हैं। इनमें चट्टानों की मात्रा शनि के बड़े चन्द्रमा जैसे रीया के थोड़ा ज्यादा है।
ओबेरान की सतह क्रेटरो यानी गड्ढों से भरी हुई है और स्थायी है। इसके क्रेटर एरीयल और टाईटेनीया से ज्यादा और बड़े हैं। इसके कुछ क्रेटरों में कैलीस्टो की तरह धारियां हैं। कुछ क्रेटरों की सतह धुंधली है शायद किसी गहरे पदार्थ के कारण। ओबेरान के दक्षिणी गोलार्ध में एक गहरी दरार है जो इसकी भूतकाल की भूगर्भिय गतिविधि को दर्शाती है। इस पर एक छह: किमी ऊंचा पर्वत भी है। इसे एक साधारण दूरबीन से गहरी रात में देखा जा सकता है।
दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता भारत का खूबसूरत शहर गोवा 18 जून को क्रांति दिवस के रूप में मनाता है।
1946 में जब अंग्रेजी साम्राज्य डूब रहा था, कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं का मानना था कि अंग्रेजों के जाते ही पुर्तगाली भी गोवा से कूच कर जाएंगे, लेकिन भारत के स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी नेता डॉक्टर राममनोहर लोहिया इस बात से सहमत नहीं थे कि बिना आंदोलन छेड़े ऐसा संभव हो पाएगा। उन्होंने 18 जून 1946 को गोवा जाकर पुर्तगालों के खिलाफ आंदोलन का नारा दिया। उनका साथ देने हजारों गोवा निवासी आ गए। हालांकि गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त करवाने में कई साल और लग गए और लंबा आंदोलन चला। 1961 भारतीय सेना ने गोवा पर राज कर रहे पुर्तगालियों पर आक्रमण कर दिया। आखिरकार तत्कालीन पुर्तगाल गवर्नर जनरल ने हथियार डाल दिए और 19 दिसंबर 1961 को गोवा वापस भारत के कब्जे में आ गया।
डॅाक्टर राममनोहर लोहिया अनेक सिद्धांतों, कार्यक्रमों और क्रांतियों के जनक माने जाते हैं, जिनमें सामाजिक और आर्थिक असमानता, जातिप्रथा, पूंजीवाद और हिंसा के खिलाफ आंदोलन प्रमुख हैं।
अलवर एक चित्र शैली है। इस शैली को मुगल शैली तथा जयपुर शैली का सम्मिश्रण माना जा सकता है। यह चित्र औरंगजेब के काल से लेकर बाद के मुगल कालीन सम्राटों तथा कम्पनी काल तक प्रचुर संख्या में मिलते हैं। जब औरंगजेब ने अपने दरबार से सभी कलात्मक प्रवृत्तियों का तिरस्कार करना शुरु किया ते राजस्थान की तरफ आने वाले कलाकारों का प्रथम दल अलवर में आ टिका, क्योंकि मुगल दरबार से यह निकटतम राज्य था। उस क्षेत्र में मुगल शैली का प्रभाव वैसे तो पहले से ही था, पर इस स्थिति में यह प्रभाव और भी बढ़ गया।
इस शैली में राजपूती वैभव, विलासिता, रामलीला, शिव आदि का अंकन हुआ है। नर्त्तकियों के थिरकन से युक्त चित्र बहुतायक में निर्मित हुए। मुख्य रुप से चित्रण कार्य स्क्रोल व हाथी-दांत की पट्टियों पर हुआ। कुछ विद्धानों ने उपर्युक्त शैलियों के अतिरिक्त कुछ अन्य शौलियों के भी अस्तित्व को स्वीकार किया है। ये शैलियां मुख्य तथा स्थानीय प्रभाव के कारण मुख्य शैलियां से कुछ अलग पहचान बनाती है।
न्यूजीयम पत्रकारिता से संबंधित एक संग्रहालय है, जिसे अप्रैल, 2008 में वाशिंगटन में स्थापित किया गया है। स्वतंत्र अभिव्यक्ति के प्रोत्साहन के लिए गैर-लाभकारी स्वैच्छिक संस्था फ्रीडम फाउंडेशन के विचार पर अमरीका के वाशिंगटन में पत्रकारिता क्षेत्र का अपनी तरह का यह पहला म्यूजिमय खोला गया है। इस संग्रहालय में अमरीका और दुनिया में पत्रकारिता से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं के स्मृति चिन्हों और दस्तावेजों को संजोकर रखा गया है।
1. विश्व बैंक का अंतरराष्ट्रीय सलाहकार किस भारतीय को नियुक्त किया गया है?
(अ) बिक्रम दासगुप्ता (ब) सुदीप पाल (स) सुजीत दासगुप्ता (द) अभिजीत शर्मा
2. हाल ही में भारतरत्न जेआरडी टाटा पुरस्कार 2013 किसे दिया गया है?
(अ) सी. राधाकृष्ण (ब) सोमसुंदरम (स) गणेशशंकर (द) रसिक रवीन्द्र
3. प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना निम्नलिखित में से कौन-सा मंत्रालय प्रारंभ करेगा?
(अ) वित्त मंत्रालय (ब) कृषि मंत्रालय (स) ग्रामीण विकास मंत्रालय (द) ऊर्जा मंत्रालय
4. हाल ही में किसने टैब बैंकिंग सेवा शुरू की है?
(अ) एसबीआई (ब)पीएनबी (स) एचडीएफसी(द) एसबीबीजे
5. बलुआ पत्थर किसमेंं परिवर्तित होता है?
(अ) नीस में (ब) सिस्ट में (स) क्वार्टजाइट में (द) ग्रेफाइट में
6. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला विश्व में सबसे बड़ी है?
(अ) हिमालय (ब) एंडीज (स) काकेशस (द) अलास्का
7. द ग्रेट ओशन ट्रेड मार्ग निम्नलिखित में से किस महासागर से होकर गुजरता है?
(अ) हिंद महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) उत्तरी अटलांटिक महासागर (द) दक्षिणी अटलांटिक महासागर
8. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार किसको है?
(अ) राष्ट्रपति को (ब) संसद को (स) न्यायपालिका को (द) इनमें से कोई नहीं
9. संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि अलंकरण प्रदान किए जाते हैं?
(अ) अनुच्छेद 15 (ब) अनुच्छेद 18 (स) अनुच्छेद 21 (द) अनुच्छेद 23
10. बैंक दर में परिवर्तन से प्रभावित होता है?
(अ) ब्याज की बाजार दर (ब) कनिवेश के लिए चुनिंदा उद्योग (स) ऋण देने वाले बैंक (द) नकदी आरक्षण अनुपात
11. तृतीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था?
(अ) आत्म पोषित विकास (ब) गरीबी उन्मूलन (स) समाजवाद की स्थापना (द) रोजगारोन्मुख विकास
12. पंचवर्षीय योजना अनुमोदित करने हेतु भारत के अंतिम प्राधिकारी कौन हैं?
(अ) केंद्रीय मंत्रिपरिषद (ब) योजना आयोग (स) प्रधानमंत्री (द) इनमें से कोई नहीं
13. ट्रेड प्वाइंट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(अ) आयात-निर्यात का आदान-प्रदान करने वाले देश (ब) आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वाले देश (स) विदेशी बैंकिंग व्यापार का आदान प्रदान केंद्र (द) सीमा शुल्क एकत्रित करने का केंद्र
14. वायुयान निर्माण में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ) ग्रेट ब्रिटेन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) सी.आई.एस. (द) फ्रांस
15. ऑटोमोबाइल उद्योग की दृष्टि से किस देश का विश्व में अग्रणी स्थान है?
(अ) जापान (ब) यू.एस.ए. (स) जर्मनी (द) इटली
16. निम्नलिखित में से किस उद्योग को विकास उद्योग के रूप में जाना जाता है?
(अ) जलयान निर्माण उद्योग (ब) मोटरगाड़ी निर्माण उद्योग (स) वायुयान निर्माण उद्योग (द) रासायनिक उर्वरक उद्योग
17. अब तक की खोज में ज्ञात उन लोगों की संख्या बताइये जिन्हें 1857 में काला पानी की सजा हुई?
(अ)500 संख्या (ब)700 संख्या (स) 800 संख्या (द)900 संख्या
18. 1857 में जिन लोगों को अंडमान निर्वासित किया गया उनमें दक्षिण भारत के कितने लोग थे?
(अ) 150 (ब) 180 (स) 200 (द)250 से अधिक
19. भारतीय मानक समय निम्नलिखित में से किसके समीप से लिया जाता है?
(अ) इलाहाबाद, नैनी (ब) लखनऊ (स) मेरठ (द) दिल्ली
20. रूष्टङ्ग-स्ङ्ग क्या है?
(अ) एक तरह का सुपर कंप्यूटर (ब) चंद्रमा संघट्ट अन्वेषी का नाम (स) स्टॉक एक्सचेंज (द) नाभिकीय शक्ति युक्त पनडुब्बी
21. केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा व्यापक फसल बीमा योजना कब प्रारंभ की गई?
(अ) अप्रैल-1973 (ब) अप्रैल-1985 (स) अप्रैल-1987 (द) अप्रैल-1988
22. जल वाष्प कणों के संघनन के फलस्वरूप वायुमंडल की निचली परत में उपस्थित जल की बूंदें कहलाती हैं?
(अ)धुंध (ब) कोहरा (स) तुहिन (द) इनमें से कोई नहीं
23. चेन्नई की जलवायु कोलकाता की जलवायु की तुलना में गर्म क्यों रहती है, जबकि दोनों स्थान समुद्र तट पर स्थित हैं?
(अ) क्योंकि चेन्नई कोलकाता की अपेक्षा समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर है (ब) चेन्नई के आसपास रेत ही रेत है (स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है (द) चेन्नई ठंडी हवाओं के मार्ग में नहीं पड़ता है, जबकि कोलकाता पड़ता है
24. विश्व के नारियल उत्पादक देशों में भारत का स्थान कौन सा है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
25. विश्व में सबसे बड़ा अफीम उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) म्यांमार (ब) लाओस (स) ईरान (द) अफगानिस्तान
26. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: एक विशाल भूखंड का भाग था, जिसे कहते हैं?
(अ) जूरासिक भूखंड (ब) आर्यावर्त (स) इंडियाना (द) गोंडवाना महाद्वीप
----
सही जवाब- 1.(अ)बिक्रम दासगुप्ता, 2.(ब)सोमसुंदरम, 3.(ब) कृषि मंत्रालय, 4.(अ)एसबीआई, 5.(स)क्वार्टजाइट में, 6.(ब) एंडीज, 7.(स) उत्तरी अटलांटिक महासागर, 8.(ब) संसद को, 9.(ब) अनुच्छेद 18, 10.(अ)ब्याज की बाजार दर, 11.(अ)आत्म पोषित विकास, 12.(द)इनमें से कोई नहीं, 13.(ब)आयात-निर्यात संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वाले देश, 14.(ब)संयुक्त राज्य अमेरिका, 15.(अ)जापान, 16.(ब)मोटरगाड़ी निर्माण उद्योग,17.(स) 800 संख्या, 18.(द)250 से अधिक, 19.(अ) इलाहाबाद, नैनी, 20.(स) स्टॉक एक्सचेंज, 21.(ब)अप्रैल-1985, 22.(अ)धुंध, 23.(स) चेन्नई विषुवत् रेखा के अधिक समीप है, 24.(अ) प्रथम, 25.(द) अफगानिस्तान, 26.(द)गोंडवाना महाद्वीप।
क्रिकेट की दुनिया के 11 सबसे शानदार बॉलर, जिन्होंने अपनी स्पिन, फास्ट, मीडियम पेस गेंदबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है।
1. मैल्कम मार्शल क्रिकेट जगत में देश-दुनिया के स्टार बोलर रहे। बॉलिंग के अपने खास अंदाज के लिए मार्शल ने खूब सुर्खियां बटोरी। आज वह भले ही इस दुनिया में न हों, पर क्रिकेट प्रेमी और अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।
2. वसीम अकरम- धारदार गेंदबाजों की सूची में वसीम अकरम का नाम भी सम्मान के साथ लिया जाता है। पाकिस्तानी प्लेयर अकरम ने दो दशकों के भीतर 900 से ज्यादा विकेट झटके हैं। हाल में ही हरभजन सिंह ने फतुल्लाह टेस्ट में 415वां विकेट लेते हुए अकरम का टेस्ट में 414 विकेट लेने का रेकॉर्ड तोड़ा है।
3. शॉन पुलक- दक्षिण अफ्रीका टीम के मध्यम तेज गेंदबाज शॉन पुलक 1995-2008 तक टीम का हिस्सा रहे। स्विंग के बल पर उन्होंने अपनी बॉलिंग से बल्लेेबाजों के जेहन में भय पैदा किया।
4. सर रिचर्ड हेडली- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली ने खास तौर पर अपनी गेंदबाजी के लिए लोगों का ध्यान खींचा। एक वक्त में वह पहले ऐसे गेंदबाज थे, जिसने टेस्ट में 400 विकेट झटके थे।
5. अनिल कुंबले- स्पिनर अनिल कुंबले देश-दुनिया के शानदार बॉलरों में गिने जाते हैं। लाइन-लेंथ में स्पष्टता का उनका सबसे जुदा अंदाज रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में कुंबले का जादू भी सिर चढ़ कर बोला।
6. सिडनी बारनेस- 1901 से 1914 तक गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले इंग्लिश फास्ट बोलर सिडनी बारनेस का नाम महानतम गेंदबाजों में गिना जाता है। इंग्लैंड के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने दौर में 27 मैचों में 189 विकेट झटके।
9. डेनिस लिली- ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के गेंदबाज डेनिस लिली टॉप बोलरों में गिने जाते हैं। 70 के दशक में उन्होंने 103 वनडे व 355 टेस्ट विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।
10. मुथैया मुरलीधरन- स्पिन बोलिंग के सरताजों में से एक मुथैया मुरलीधरन ने तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1300 विकेट लेने का धांसू रेकॉर्ड मुरलीधरन के नाम है।
11. एम्ब्रोस- इसी सूची में एम्ब्रोस का नाम भी शुमार है। तेज गति के गेंदबाजों में कर्टली एम्ब्रोस की गेंदबाजी के चर्चे देश-दुनिया तक फैले।
एनिमे शब्द जापान की एनिमेशन का एक लघु रूप है । इस कला को दुनिया के बहुत से लोग पसंद करते हैं । इस तरह कि एनिमेशन में पात्रों की बनावट पर एक खास तरह से काम किया जाता है । पात्रों कि आंखें, उनके बाल और उनके शरीर की बनावट भी आम किस्म की एनिमेशन से अलग देखी जाती है लेकिन इस कि लोकप्रियता को देखकर अब अन्य कार्टून्स में इसकी झलक देखी जा सकती है ।
1. जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने किस राज्य से 5 जून 2015 को राष्ट्रीय स्तर पर जल क्रांति अभियान का शुभारंभ किया?
(अ) राजस्थान (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) झारखंड
2. हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का निधन हो गया। वे किस राज्य की राज्यपाल भी रह चुकी हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) हिमाचल प्रदेश (द) अरुणाचल प्रदेश
3. उपग्रहों की संख्या के आधार पर सौरमंडल के ग्रहों का सही अवरोही क्रम क्या है?
(अ) शनि, बृहस्पति, अरुण, वरुण (ब)शनि, बृहस्पति, वरुण, अरुण (स)बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण (द) बृहस्पति, शनि, वरुण, अरुण
4. प्रवाल के निक्षेपण के लिए महत्व की दृष्टि से उपयुक्त दशा होती है?
(अ)गहरा सागर, अवसाद युक्त जल, कम तापक्रम (ब) उथला सागर, अवसाद युक्त जल, सामान्य तापक्रम (स) उथला सागर, अवसाद युक्त जल, अधिक तापक्रम (द) गहरा सागर, कम तापक्रम, अवसाद युक्त जल
5. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वतीय दर्रा लेह को श्रीनगर से जोड़ता है?
(अ)बोम-डि-ला (ब) कराकोरम (स)लिपुलेख (द) जोजिला
6. ग्रीनविच किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमरीका (ब) संयुक्त राष्ट्र(स) हॉलैण्ड(द)भारत
7. वर्ष- 2001 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक अनुसूचित जाति वाला राज्य कौन सा है?
(अ) मेघालय (ब) मिजोरम (स) उत्तरप्रदेश (द) मध्यप्रदेश
8. एसएमएस का अर्थ है?
(अ) स्विफ्ट मेल सिस्टम (ब) शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस (स) शॉर्टहैण्ड मैन्युअल स्क्रिप्ट (द) स्पीड मेल सर्विस
9. खुला विश्वविद्यालय (ओपन यूनिवर्सिटी) भारत में सबसे पहले कहां खोला गया था?
(अ)दिल्ली में (ब)आंध्रप्रदेश में (स)महाराष्टï्र में (द) भुवनेश्वर में
10. भारत में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम कब आरंभ किया गया है?
(अ) सन् 1961 (ब)सन् 1976 (स)सन् 1978 (द)सन् 1986
11. निम्न में से कौन एकरूपतावादी विद्वान थे?
(अ)जेम्स हटन(ब)जॉन प्लेफेयर(स)चाल्र्स ल्येल (द)उपरोक्त सभी
12. निम्न में से कौन अपरदनात्मक प्रक्रम नहीं है?
(अ)नदी (ब) पवन (स) हिमानी (द) ज्वालामुखी
13. हवा द्वारा कंकड़-पत्थर, बहड़ के टुकड़े एक परत बनाकर भावी उड़ान को रोक देते हैं, वह कहलाती है?
(अ) वातगर्त (ब)उड़ान कवच (स) मेहराब (द) खिडक़ी
14. निम्नलिखित मानचित्रकारों में से कौन-सा मानचित्रकार ग्रीक मानचित्रकला का नहीं है?
(अ) एनेक्जीमेण्डर (ब)हिप्पार्कस (स) मारकस (द) हेरोडोट्स
15. बैलाडीला से प्राप्त होने वाला लौह अयस्क किस बंदरगाह से निर्यात होता है?
(अ) पाराद्वीप (ब)कोलकाता (स) विशाखापट्टनम (द) चेन्नई
16. शून्य आधारित बजट की अवधारणा किसके द्वारा की गई थी?
(अ) बाबा साहेब अंबेडकर (ब) पीटर ए. पायर (स) आर. ए. मसग्रेव (द) इनमें से कोई नहीं
17. चौबाटिया गार्डन कहां स्थित है?
(अ)अल्मोड़ा की रानीखेत तहसील में (ब) रामनगर में (स) गैरसैण में (द) बागेश्वर में
18. भारत का पहला परमाणु परीक्षण किस जाने-माने वैज्ञानिक की देखरेख में पूरा हुआ था। वे परमाणु शक्ति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं?
(अ) डॉ. एच. एन. सेठना (ब) डॉ. मेघनाथ साहा (स) डॉ. सी. वी. रमन (द) डॉ. चंद्रशेखर
19. निम्नलिखित में से कौन-सा सागर प्रवाल की उत्पत्ति के लिए उपयुक्त है?
(अ) उष्ण कटिबंधीय महासागर (ब) शीत कटिबंधीय महासागर (स) शीतोष्ण कटिबंधीय महासागर (द) इनमें से कोई नहीं
20. पालघाट दर्रा निम्नलिखित में से किन दो राज्यों को जोड़ता है?
(अ)केरल-तमिलनाडु (ब) कर्नाटक-तमिलनाडु (स) आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु (द) कर्नाटक-केरल
21. एक देशांतर को पार करने में दो स्थानों के स्थानीय समय के बीच क्या अंतर होता है?
(अ) 8 मिनट (ब) 4 मिनट (स) 2 मिनट (द) शून्य मिनट
22. भू-आकृति विज्ञान में प्रक्रम को अधिक महत्व किसने दिया?
(अ)एलसी किंग (ब) मोरीसावा (स) बनर्जी (द) गुप्ता
23. उत्तरी अफ्रीका की मरुस्थलीय स्थलाकृतियों का अध्ययन किसने किया था?
(अ)डेविस (ब)एलसी किंग (स)जे वाल्टर (द) पसर्गे
24. ‘संडूर’ का दूसरा नाम क्या है?
(अ) टिल(ब)अवक्षेप मैदान (स)घाटी हिमोढ़ (द)केकत वेदिका
25. भारत का वह राज्य कौन सा है, जहां सबसे अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं?
(अ) राजस्थान (ब) महाराष्टï्र (स) तमिलनाडु (द) बिहार
26. भारत की प्रथम युद्घक मिसाइल का नाम क्या है?
(अ) आकाश (ब) पृथ्वी (स) अग्नि (द) नाग
27. दुनिया की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक प्रणाली किस देश की है?
(अ) ब्रिटेन(ब) अमरीका (स)फ्रांस (द)डेनमार्क
28. भारत में ‘भारतीय जहाजरानी निगम’ की स्थापना कब हुई थी?
(अ) अक्टूबर, 1952 (ब)अक्टूबर, 1954 (स) अक्टूबर, 1961 (द) अक्टूबर, 1965
29. भारत का पहला रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र केरल में कहां स्थापित किया गया?
(अ) थुम्बा (ब) इडुक्की (स) कासरगोड (द) कोल्लम
-----------
सही जवाब- 1.(अ) राजस्थान, 2.(स) हिमाचल प्रदेश, 3.(अ) शनि, बृहस्पति, अरुण, वरुण, 4.(ब) उथला सागर, अवसाद युक्त जल, सामान्य तापक्रम, 5.(द) जोजिला, 6.(ब) संयुक्त राष्ट्र, 7.(स) उत्तरप्रदेश, 8.(ब)शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस, 9.(ब)आंध्रप्रदेश में, 10.(द)सन् 1986, 11.(द)उपरोक्त सभी, 12.(द) ज्वालामुखी, 13.(ब) उड़ान कवच, 14.(स) मारकस, 15.(स)विशाखापट्टनम, 16.(ब)पीटर ए.पायर, 17.(अ) अल्मोड़ा की रानीखेत तहसील में, 18.(अ)डॉ. एच.एन. सेठना, 19.(अ) उष्ण कटिबंधीय महासागर, 20.(अ)केरल-तमिलनाडु, 21.(ब)4 मिनट, 22.(अ)एलसी किंग, 23.(द) पसर्गे, 24.(ब)अवक्षेप मैदान, 25.(अ) राजस्थान, 26.(ब) पृथ्वी, 27.(अ)ब्रिटेन, 28.(स) अक्टूबर, 1961, 29.(अ)थुम्बा।
अमेरिकन मोटरसाइकल्स का इतिहास लगभग एक सदी पुराना है जब पियर्स ऑटोमोबिल्स सडक़ों पर राज करती थी। कंपनी उसी पुरानी शान-ओ-शौकत को ब्यांवील लेगसी के जरिए वापस लाई है। कहा जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे ताकतवर 4-सिलिंडर बाइक है। इस मोटरसाइकल की कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये है।
ब्यांवील लेगसी में उसी इतिहास को दोहराया गया है, पर इसके साथ ही इसे मॉडर्न लुक दिया गया है और इसका सस्पेंशन भी शानदार है। यह कोई आम स्पोर्ट्स, क्रूजर या रेस बाइक नहीं है। इसकी डिजाइन आजकल की मोटरसाइकल्स से काफी अलग है। इस बाइक में 1650 सीसी का मोटस एमवी4 इंजन लगा है जो कि 185 एचपी की ताकत पैदा करता है।
ब्यांवील लेगसी का सबसे कमाल का फीचर इसका सस्पेंशन है। इस बाइक में बाकी की बाइक्स की तरह स्प्रिंग्स का कॉम्बिनेशन नहीं है, बल्कि इसका सारा सस्पेंशन एक सेंट्रली लोकेटेड कंपोजिट लीफ स्प्रिंग से जुड़ा हुआ है। इससे बाइकर का वेट सेंट्रलाइज हो जाता है और हैंडलिंग बेहतर हो जाती है।
इस बाइक को बनाने में एक सदी पुरानी स्टाइल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सीट घोड़े की जीन जैसी है और इसको चलाते हुए ऐसे लगता है जैसे आप किसी घोड़े की सवारी कर रहे हों। इसकी सीट को ग्राहक की जरूरत के अनुसार इसे बनाने वाले स्टूडियो की तरफ से पर्सनली कस्टमाइज किया जाता है। अभी तक ब्यांवील लेगसी के सिर्फ तीन प्रोटोटाइप बनाए गए हैं। इनके निर्माण में लग्जरी मटीरियल्स जैसे टाइटेनियम, कार्बन फाइबर, लेदर और महोगनी का इस्तेमाल हुआ है। इन्हें बनाने में तीन साल से ज्यादा का वक्त लगा है। इस बाइक की लॉन्चिंग इंग्लैंड में 25 से 28 जून, 2015 के बीच होने वाले गुडवुड फेस्टिवल में होगी। इस बाइक की कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
राप्ती पूर्वी उत्तर प्रदेश की नदी है। इसे इरावती भी कहा जाता है। राप्ती संभवत: वारवत्या या इरावती का अपभ्रंश है। कुछ विद्वानों के मत में यह बौद्ध साहित्य की अचिरावती है। यह नदी नेपाल की लघु हिमालय श्रेणियों में धौलागिरि के दक्षिण में रुकुमकोट के निकट से निकलकर पहले दक्षिण में और फिर पश्चिम में बहती है। उसके बाद एक बार पुन: दक्षिण की ओर बहने के बाद बहराइच, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर जि़लों में बहती हुई बरहज के निकट घाघरा नदी से मिल जाती है।
इस नदी की कुल लम्बाई 640 किलोमीटर है। राप्ती नदी के उत्तर की ओर से रोहिणी नदी आकर इसमें मिलती है, जो कि इसकी मुख्य सहायक नदी है। यह नदी कुशीनगर के निकट बहती थी और इस बात का उल्लेख बुद्धचरित में मिलता है। बुद्धचरित के चीनी-अनुवाद में इस नदी के लिए कुकु शब्द है, जो पाली के कुकुत्थ का चीनी रूप है। बुद्धचरित में वर्णन है कि निर्वाण के पूर्व गौतम बुद्ध ने हिरण्यवती नदी में स्नान किया था, जो कुशीनगर के उपवन के समीप बहती थी। यह इरावती या राप्ती की ही एक शाखा जान पड़ती है। उत्तरी भाग में इस नदी की एक मुख्य धारा बूढ़ी गण्डक के नाम से जाती है।
कुशीनगर बुद्ध के महापरिनिर्वाण का स्थान है। यह उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध जि़ला तथा छोटा क़स्बा है। भगवान बुद्ध से सम्बंधित कई ऐतिहासिक स्थानों के लिए कुशीनगर संसार भर में प्रसिद्ध है। जि़ले का मुख्यालय कुशीनगर से लगभग 15 कि.मी. दूर पडरौना में स्थित है। कुशीनगर से पूरब की ओर बढऩे पर लगभग 20 कि.मी. के बाद बिहार राज्य आरम्भ हो जाता है।
कुशीनगर प्राचीन भारत के तत्कालीन महाजनपदों में से एक एवं मल्ल राज्य की राजधानी था। कनिंघम ने कुशीनगर को वर्तमान देवरिया जि़ले में स्थित कसिया से समीकृत किया है। अपने समीकरण की पुष्टि में उन्होंने परिनिर्वाण मंदिर के पीछे स्थित स्तूप में मिले ताम्रपत्र का उल्लेख किया है, जिस पर परिनिर्वाणचैत्य ताम्रपत्र इति उल्लिखित है। कनिंघम के इस समीकरण से विंसेंट स्मिथ और पार्जिटर प्रभृति विद्वान् सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार कसिया के अवशेषों एवं चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा विवरणों में पर्याप्त भिन्नता है। इस भिन्नता को ध्यान में रखते हुए स्मिथ ने कुशीनगर को नेपाल में पहाडिय़ों की पहली शृंखला के पार स्थित होने के मत को उचित माना है।
किंवदंती के अनुसार यह माना जाता है कि कुशीनगर अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र रामचन्द्र के ज्येष्ठ पुत्र कुश द्वारा बसाया गया था। बौद्ध ग्रंथ महावंश में कुशीनगर का नाम इसी कारण कुशावती भी कहा गया है। बौद्ध काल में यही नाम कुशीनगर या पाली में कुसीनारा हो गया।
एक अन्य बौद्ध किंवदंती के अनुसार तक्षशिला के इक्ष्वाकु वंशी राजा तालेश्वर का पुत्र तक्षशिला से अपनी राजधानी हटाकर कुशीनगर ले आया था। उसकी वंश परम्परा में बारहवें राजा सुदिन्न के समय तक यहां राजधानी रही। इनके बीच में कुश और महादर्शन नामक दो प्रतापी राजा हुए, जिनका उल्लेख गौतम बुद्ध ने किया था।
दुनिया की सबसे बेहतरीन खेल प्रतियोगिताओं में से एक विश्व कप फ़ुटबॉल का आयोजन ब्राज़ील में हो रहा है। फ़ुटबॉल का यह महाकुंभ 13 जुलाई तक जारी रहेगा। देश के 12 नए-पुराने स्टेडियम इन मुक़ाबलों की मेज़बानी कर रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजऱ इन स्टेडियमों पर-
एरीना कॉरिन थिंयंस, साओ पाअलो- यहां 65 हजार 807 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इनमें से 20 हजार सीट अस्थायी हैं। नया बना स्टेडियम है। विश्वकप फुटबॉल का पहला मैच यहीं खेला गया है। स्टेडियम के निर्माण के दौरान हुए हादसों में यहां तीन मज़दूर मारे गए थे।
एरीना फ़ोंटे नोवा, सल्वाडोर- इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 48 हजार 747 है। स्टेडियम पुराना है और यह वर्ष 1951 में बना था। अप्रैल 2013 में विश्वकप के हिसाब से बनकर तैयार हो गया था। सल्वाडोर, पूर्वोत्तर तट का सबसे बड़ा शहर है।
माराकाना स्टेडियम, रियो दि जनेरो- इश स्टेडियम की दर्शक क्षमता 76 हजार 804 है। स्टेडियम वर्ष 1950 का बना है, लेकिन इसे भी विश्वकप मुक़ाबलों के लिए दोबारा तैयार किया। यह अटलांटिक तट पर बना है जहां वर्ष 2016 में ओलंपिक खेलों का भी आयोजन होना है।
एरीना पेरनामबुको, रेसिफ़े- यह स्टेडियम एकदम नया है जहां 42 हजार 800 दर्शक बैठ सकते हैं। जगह की ख़ासियत यह है कि यहां साल के 224 दिन बारिश होती है। कुछ अन्य स्टेडियमों की तरह इसका निर्माण कार्य भी धीरे-धीरे पूरा हुआ जिसकी वजह से फ़ीफ़ा नाराज़ रहा।
बीएरा रियो स्टेडियम, पोर्टो एलेग्रे- यह स्टेडियम पुराना है और वर्ष 1969 का बना है। इसकी दर्शक क्षमता 48 हजार 849 है। फऱवरी 2014 में नए सिरे से बनकर तैयार हुआ। लेकिन फिर कुछ काम अधूरे छूट गए हैं।
एरीना डैस डुनास, नटाल- यहां पुराने स्टेडियम को तोडक़र नया बना स्टेडियम है जहां 42 हजार 86 दर्शक बैठ सकते हैं। नया स्टेडियम जनवरी 2014 में बनकर तैयार हुआ।
एरीना अमेज़ोनिया, मानौस- लगभग 42 हजार दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम मार्च 2014 में ही बनकर तैयार हुआ है। स्टेडियम का ढांचा पुर्तगाल से आयात किए गए इस्पात से तैयार किया गया। पुराने स्टेडियम के लगभग 95 प्रतिशत हिस्से को तोडक़र इसे बनाया गया।
एरीना कास्टेलो, फ़ोर्टालिज़ा- इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 58 हजार है। यह पुराना स्टेडियम है और वर्ष 1973 में बना था, विश्वकप के हिसाब से नए सिरे से तैयार किया। विश्वकप के लिए पूरी तरह से तैयार होने वाले स्टेडियमों में यह पहला स्टेडियम था।
जोकिम अमेरिको स्टेडियम, क्यूरिटिबा- क्यूरिटिबा, ब्राज़ील की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यह स्टेडियम पुराना है और वर्ष 1914 में बना था। कहा जा सकता है कि विश्व कप मुक़ाबलों की मेज़बानी कर रहे स्टेडियमों में सबसे पुराना स्टेडियम है।
एरीना पंटानल, कुएबा- यह नया स्टेडियम है जहां 42 हजार 968 दर्शक बैठ सकते हैं। अप्रैल 2014 में बनकर तैयार हुआ यह स्टेडियम बोलिविया की सीमा के नज़दीक है। विश्व कप मुक़ाबलों के हिसाब से दुनिया के सबसे छोटे स्टेडियमों में से एक है।
स्टेडियम माने गरिंचा नेशनल, ब्रासीलिया- इस स्टेडियम में 68 हजार 9 दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं। मूल रूप से यह स्टेडियम वर्ष 1974 में बना था, लेकिन विश्वकप के लिए नए सिरे से तैयार किया गया।
मिनीराओ स्टेडियम, बेलो हॉरिज़ॉन्टे- यहां 57 हजार 400 दर्शक एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं। स्टेडियम वर्ष 1965 का बना था. लेकिन विश्वकप के हिसाब से फऱवरी 2013 में इसे दोबारा तैयार किया गया है। इसे दोबारा तैयार करने में तीन साल लगे और ख़ासी लागत आई।
यूएफा नाम है यूरोप के फुटबॉल संघों के संगठन का, जिसका गठन 15 जून, 1954 में हुआ था। यूरोपीय फुटबॉल में चैंपियंस लीग, यूरोपीय चैंपियनशिप, सुपर कप और दूसरे प्रमुख मुकाबले कराने की जिम्मेदारी यूएफा की है।
यूएफा फुटबॉल संघ फीफा के 6 महाद्वीपीय मंडलों में से एक है। इटली, फ्रांस और बेल्जियम जैसे देशों के प्रमुख फुटबॉल संगठनों के साथ विचार विमर्श के बाद यूएफा का गठन 15 जून 1954 को स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में हुआ था। 25 सदस्यों के साथ शुरुआत करने वाले यूएफा के इस समय 54 सदस्य हैं। बाद में कई एशियाई देश जैसे कजाकस्तान और इजराइल भी यूएफा में शामिल हो गए। सभी प्रमुख मुकाबलों से संबंधित मीडिया अधिकार, कार्यक्रम और पुरस्कारों के बारे में तय करना यूएफा के हाथ में ही है।
रोल्ड अमंडसेन अपनी टीम के साथ उत्तरी धु्रव पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे, उन्होंने ही 16 जून , 1903 को उन्होंने कनाडा के नॉर्थवेस्ट पैसेज का पता लगाया।
1903 में नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोडऩे वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं। उन्होंने यह यात्रा मछली पकडऩे वाले जहाज ग्योआ में की। उनके साथ इस खोज में तीन लोग थे। इस दौरान आर्कटिक में रहने वाले लोगों से उन्होंने ठंड से लडऩे के कई तरीके सीखे। पहले वह अपना जैकेट पहने रहते थे लेकिन ध्रुव में रह रहे नेटसिलिक लोगों ने उन्हें जानवरों की खाल के बने खास कपड़ों के बारे में बताया।
वर्ष 1906 में ग्योआ आलास्का जिले के नोम शहर पहुंचे। उसी दौरान नॉर्वे ने स्वीडन से आजादी हासिल कर ली और अमंडसेन ने स्वीडन के नए राजा हाकोन सांतवें को अपनी सफलता के बारे में बताया। 1906 नवंबर में अमंडसेन वापस अपने देश पहुंचे। उनका जहाज ग्योआ वहीं रह गया, लेकिन 1972 में उसे वापस ओस्लो लाया गया। दिसंबर 1911 में अमंडसेन ने दक्षिणी धु्रव का पता लगाने के लिए एक बड़ी यात्रा का आयोजन किया और वहां पहुंचे भी। वर्ष 1928 में उत्तरी धु्रव से आ रहे एक जहाज के लापता होने के बाद अमंडसेन राहत पहुंचाने और जहाज को ढूंढने गए लेकिन खुद मौसम का शिकार हुए और खो गए. उसके बाद किसी ने उन्हें कभी नहीं देखा।
दूरसंचार आयोग ने पूरे देश में पूर्ण मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। एमएनपी के तहत मोबाइल ग्राहक पूरे देश में कहीं भी अपना मोबाइल नंबर यथावत रखते हुए मोबाइल आपरेटर बदल सकते हैं।
वर्तमान मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के तहत, ग्राहक अपने ‘होम सर्किल’ में ही अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करा सकते हैं। दूरसंचार आयोग ने पूर्ण एमएनपी को सैद्धांतिक मंजूरी देने के अलावा देश के ढाई लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोडऩे के लिए 20 हजार करोड़ के नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) लागू करने की संशोधित रणनीति को भी मंजूरी दी। इस काम के लिए अंतिम समय सीमा मार्च 2017 तय की गई है।
देश में मार्च 2014 तक 10 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है।
1. कृषि का व्यापारीकरण किसे सूचित करता है?
(अ) इमारती लकड़ी का संवद्र्धन (ब) बागान (स) विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन (द) गेहूं अथवा चावल जैसे सस्यों का उत्पादन
2.चंद्रशेखरन समिति निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) अंतरिक्ष अभियान से (ब) शेयरों से (स) राजस्व से (द) शिक्षा से
3. किसी एक पिण्ड का तापमान निम्नलिखित में से किसका सूचक है?
(अ) पिण्ड के अणुओं की कुल ऊर्जा (ब) पिण्ड के अणुओं की औसत ऊर्जा (स) पिण्ड के अणुओं की कुल चाल (द) पिण्ड के अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा
4. नाभिकीय रिएक्टर में भारी पानी का प्रयोग निम्नलिखित में से किस रूप में होता है?
(अ) विलायक (ब) उत्प्रेरक (स) ईंधन (द) विमंदक
5. ब्राजुका क्या है?
(अ) 2014 फीफा वल्र्ड कप की गेम का नाम (ब) 2014 फीफा वल्र्ड कप की एक टीम का नाम (स) 2014 फीफा वल्र्ड कप की भविष्यवाणी करने वाला एक पक्षी (द) एक पुस्तक का नाम
6. टेनिस का कौन-सा टूर्नामेंट ग्रैंड स्लैम के टूर्नामेंटों के अंतर्गत नहीं आता है?
(अ) आस्ट्रेलियन ओपन (ब) अमेरिकन ओपन (स)टोकियो ओपन (द)विम्बलडन
7. भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग किस शहर में है? इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।
(अ) कोचीन (व) चेन्नई (स) गोवा (द) मुंबई
8. जो जीवाणु आकार में सबसे छोटे होते हैं, कहलाते हैं?
(अ) गोलाणु (ब) वाइब्रियो (स) दण्डाणु (द) स्पाइरिला
9. नाइट्रोजन यौगिकीकरण में निम्नांकित में से कौन सी फसल सहायक है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) फली (द) मकई
10. ओडिसी किसकी कृति है?
(अ) शेक्सपियर (ब) वर्ड्सवर्थ (स) होमर (द) अर्नेस्ट हेमिंग्बे
11. एन. ईक्वल म्यूजिक के लेखक हैं?
(अ) पंडित रविशंकर (ब) सलमान रूश्दी (स) विक्रम सेठ (द) भीमसेन जोशी
12. कंप्यूटर के जनक समझे जाने वाले व्यक्ति कौन हैं?
(अ) बैबेज (ब) हॉलरिथ (स) लेवनिज (द) पास्कल
13. भारतीय नाट्य संस्थान कहां स्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) लखनऊ (स) भोपाल (द) पुणे
14. फुटबॉल में ब्लैक पर्ल के उपनाम से निम्नलिखित में से किसे जाना जाता है?
(अ) डिएगो मेराडोना (ब) ए.डी. नासिमेन्टो (स) लोथार मथाऊस (द) रूड गुलिट
15. मुक्केबाजी का खेल परिसर क्या कहलाता है?
(अ) रिंग (ब) रिंक (स) रेंज (द) कोर्स
16. निशानेबाजी और तीरंदाजी का खेल परिसर किस नाम से जाना जाता है?
(अ) रेंज (ब) रिंक (स) रिंग (द) कोर्स
17. भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान कहां स्थित है?
(अ) नागपुर (ब) पटना (स) भदोही (द) जोधपुर
18. चेन्नई के समीप कलपक्कम नामक स्थान पर निम्न में से किसकी स्थापना की गई है?
(अ) अखबारी कागज संयंत्र (ब) लिग्नाइट कारखाना (स) नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र (द) तेलशोधन संयंत्र
19. किस महापुरुष की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) सरदार भगत सिंह (स) चंद्रशेखर आजाद (द) स्वामी विवेकानंद
20. हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के कैनरा बैंक ने विदेश में कहां पर अपनी एक शाखा खोली है?
(अ) न्यूयार्क (ब) हांगकांग (स) बहरीन (द) शंघाई
21. निम्नलिखित में से कौन सा रोग बैक्टिरिया से होता है?
(अ) तपेदिक (ब) पीलिया (स) चेचक (द) मम्पस
22. प्रतिवर्ष किसकी स्मृति में 13 फरवरी को महिला दिवस मनाया जाता है?
(अ) इंदिरा गांधी की (ब) कमला नेहरू की (स) सरोजिनी नायडू की (द) लक्ष्मीबाई की
23. राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त किस रूप में मनाया जाता है?
(अ) राष्ट्रीय एकता दिवस (ब) राष्ट्रीय सद्भावना दिवस (स) आतंकवाद विरोध दिवस (द) संकल्प दिवस
24. निम्नलिखित में से किस दिन तंबाकू विरोध दिवस मनाया जाता है?
(अ) 11 अप्रैल (ब) 11 मई (स) 11 जून (द) 31 मई
25. गुलामगिरि का लेखक कौन था?
(अ) बी. आर. अंबेडकर (ब) ज्योतिबा फूले (स) महात्मा गांधी (द) पेरियार
26. भारत में नोट जारी करने के लिए कौन सी प्रणाली अपनाई जाती है?
(अ) अधिकतम प्रत्ययी प्रणाली (ब) न्यूनतम आरक्षित प्रणाली (स) आनुपातिक प्रत्ययी प्रणाली (द) नियम प्रत्ययी प्रणाली
27. सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों की सर्वाधिक शाखाएं किस राज्य में हैं?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) बिहार (द) गुजरात
28. सूर्य के संगठन में सहायक गैस कौन सी है?
(अ) ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड (ब) हीलियम और ऑक्सीजन (स) हीलियम और नाइट्रोजन (द) हाइड्रोजन और हीलियम
29. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक समृद्ध मिट्टी है?
(अ) काली मिट्टी (ब) लाल मिट्टी (स) लैटेराइट मिट्टी (द) जलोढ़ मिट्टी
--------
सही जवाब- 1.(स) विक्रय के लिए सस्य का उत्पादन, 2.(ब) शेयरों से, 3.(द) पिण्ड के अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा, 4.(द) विमंदक, 5.(अ)2014 फीफा वल्र्ड कप की गेम का नाम, 6.(स) टोकियो ओपन, 7.(अ)कोचीन, 8.(अ)गोलाणु, 9.(स)फली, 10.(स) होमर, 11.(स)विक्रम सेठ, 12.(अ)बैबेज, 13.(अ)नई दिल्ली, 14.(ब)ए.डी. नासिमेन्टो, 15.(अ)रिंग, 16.(अ)रेंज, 17.(स)भदोही, 18.(स)नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र, 19.(द) स्वामी विवेकानंद, 20.(द) शंघाई, 21.(अ) तपेदिक, 22.(स) सरोजिनी नायडू की, 23.(ब) राष्ट्रीय सद्भावना दिवस, 24.(द)31 मई, 25.(ब)ज्योतिबा फूले, 26.(ब)न्यूनतम आरक्षित प्रणाली, 27.(अ)उत्तरप्रदेश, 28.(स) हीलियम और नाइट्रोजन, 29.(द) जलोढ़ मिट्टी।
अम्मा नमक तमिलनाडु साल्ट कारपोरेशन लिमिटेड (ञ्जहृस्ष्ट) का एक उत्पाद है, जिसे हाल ही में जारी किया गया है। यह लिमिटेड राज्य उद्योग विभाग के अधीन काम करता है।
‘अम्मा नमक’ तीन प्रकार में उपलब्ध होगा डबल, दृढ़ परिष्कृत मुक्त प्रवाह आयोडीनयुक्त और कम सोडियम। ‘अम्मा नमक’शुरू होने से पहले राज्य में सामाजिक कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री जयललिता ने कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘अम्मा कैंटीन’ नाम से कम कीमत (रियायती) की भोजन कैंटीन का शुभारंभ किया था। इन कैंटीनों को सरकारी अस्पताल परिसर में और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र के आसपास स्थापित किया गया है।
टी एन एस सी यानी तमिलनाडु साल्ट कारपोरेशन लिमिटेड, तमिलनाडु सरकार की एक पूर्ण स्वामित्व वाली उद्यम है। यह वर्ष 1974 में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के वेल्लीनोकम में स्थापित किया गया था।
तमिलनाडु साल्ट कारपोरेशन लिमिटेड 5 हजार 524 एकड़ के भूमि क्षेत्र में नमक की खेती करती है। इस परियोजना को मेरियर वल्लीनोकम साल्ट कांप्लैक्स कहा जाता है। यह 3200 एकड़ जमीन को विकसित करने के साथ प्रतिवर्ष 2 से 2.5 लाख टन का उत्पादन करता है और प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रुप से एक हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार भी उपलब्ध कराता है।
कोसोवो बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक विवादास्पद क्षेत्र है। यह स्वघोषित राज्य कोसोवो गणराज्य द्वारा नियंत्रित है, जिसका कमोबेश पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण है, केवल कुछ सर्ब क्षेत्र को छोडक़र।
संविधान (2006) के अंतर्गत सर्बिया कोसोवो को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता, बल्कि उसे अपने संप्रभु क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र शासित क्षेत्र, कोसोवो और मेतोहिजा स्वशासी प्रांत मानता है। इस विवाद के बावजूद कोसोवो एक लैंडलॉक (चारो ओर जमीन से घिरा) देश है, जिसके उत्तर और पूर्व में सर्बिया स्थित है, दक्षिण में मेसाडोनिया गणराज्य, पश्चिम में अल्बानिया और उत्तरपश्चिम में मोन्टेग्रो स्थित है। कोसोवो की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्रिस्टिना है। अन्य बड़े शहरों में पेक, प्रेजरन, जाकोवा और मित्रोविका शामिल हैं।
1. एयोसेबियो- ब्लैक पर्ल और ब्लैक पैंथर के नाम से मशहूर एयोसेबियो ने इंग्लैंड में 1966 में हुए विश्व कप में अपने देश पुर्तगाल की ओर से नौ गोल दाग़े थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें गोल्डन बूट मिला था। इंग्लैंड में एयोसेबियो इतने मशहूर हो गए कि विश्व कप के बाद लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजिय़म में उनकी मोम की प्रतिमा लगाई गई।
2. पेले- एडसन एरैन्टेस डो नसीमेंटो के भारी-भरकम नाम वाले पेले को जब पहली बार उनके स्कूली मित्र ने पेले कहा था, तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी थी, लेकिन उस समय शायद वे भी नहीं जानते थे कि यह नाम उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितनी शोहरत दिलाएगा। पेले के लिए कुछ भी कहना कम ही होगा। चार विश्व कप और तीन में ब्राज़ील को खिताब और कुल 12 गोल।
3. जे मूलर - डेर बॉम्बर के नाम से मशहूर जर्मन स्ट्राइकर जे मूलर अपनी गोल करने की क्षमता के कारण जाने जाते थे। 1974 के विश्व कप फ़ाइनल में उनके गोल की सबसे ज़्यादा चर्चा होती है, जिसके कारण पश्चिम जर्मनी को खिताब जीतने में सहायता मिली थी, लेकिन उन्हें शोहरत मिली थी चार साल पहले 1970 के मेक्सिको विश्व कप से। इस विश्व कप में उन्होंने 10 गोल मारे थे।
4. पावलो रोसी-अगर रोसी की कहानी को एक फि़ल्म की स्क्रिप्ट मानी जाए तो शायद उसे बहुत ज़्यादा सनसनीख़ेज कहकर ठुकरा दिया जाता, लेकिन यह सच्चाई है। 1978 के विश्व कप में हिस्सा लेने के बाद पावलो रोसी को मैच फि़क्सिंग मामले में प्रतिबंधित कर दिया गया। 1982 के विश्व कप में उनकी वापसी हुई। उन्होंने छह गोल मारे, गोल्डन बूट हासिल किया और देश को विश्व कप भी जितवाया।
5.गैरी लिनेकर - दुबले-पतले और मासूम चेहरे वाले गैरी लिनेकर ने 1986 में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की ओर से छह गोल मारे। इनमें पोलैंड के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के कारण गोल्डन बूट भी हासिल किया।
6. माराडोना- माराडोना को बेहतरीन स्ट्राइकर न कहें, लेकिन उन्हें प्रतिभा के मामले में शायद ही कम नंबर मिलें। 1986 में विवादास्पद गोल के कारण माराडोना की ख़ूब चर्चा हुई। ईश्वर के हाथ वाले गोल की बात माराडोना ने ख़ुद भी स्वीकार की, लेकिन इससे शायद ही किसी को इनकार होगा कि उनमें प्रतिभा कम नहीं थे।
7. क्लिंसमैन- 1990 में पश्चिम जर्मनी को विश्व कप दिलवाने में क्लिंसमैन की भूमिका से शायद ही किसी को इनकार होगा। हालांकि 1990 के उनके शानदार प्रदर्शन को 1994 की असफलता के कारण धोने की कोशिश की गई, लेकिन उनका नाम बेहतरीन खिलाडिय़ों में दर्ज तो हो ही गया। 1990 में उनके प्रदर्शन को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
8. हृस्टो स्ट्वाइचकोव -बुल्गारिया के हृस्टो स्ट्वाइचकोव ने 1994 में अपने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में मदद की और तो और उस वर्ष के विश्व कप में अपने देश को चौथा स्थान दिलाकर स्ट्वाइचकोव ने अपना नाम भी रोशन किया, लेकिन कभी भी वे विवादों से दूर नहीं रहे ।
9. रोनाल्डो- ब्राज़ील के मशहूर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 1994 के विश्व कप में पहली बार खेलने का मौक़ा मिला, लेकिन 1998 के फ़ाइनल में उनकी हालत को लेकर अभी भी सवाल उठते रहते हैं। 2002 में उन्होंने इससे उबरते हुए अपने देश को फिर चैम्पियन बनवाया। 2002 में उन्होंने आठ गोल मारे और गोल्डन बूट भी हासिल किया। इसमें कोई शक नहीं कि वे दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकरों में से एक हैं। वर्ष 2006 के फ़ीफ़ा वल्र्ड कप में उनका जादू नहीं चला और ब्राज़ील की टीम सेमीफ़ाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने इस विश्व कप में भी तीन गोल मारे। इस समय वे विश्व कप में सर्वाधिक 15 गोल मारने वाले खिलाड़ी हैं.।
यूरोपीय संघ के 18 सदस्य देशों जो मिलकर यूरो जोन का निर्माण करते हैं, इस जोन में प्रचलन में रहने वाली एकल मुद्रा है यूरो। साल 1999 में यूरो की शुरुआत यूरोपीय एकीकरण में एक बहुत बड़ा कदम था: 333 मिलियन से भी अधिक ईयू नागरिक अब इस मुद्रा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
यूरो में शामिल होने के लिए किसी देश को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होता है-
1. सरकारी कर्ज सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 60 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए।
2. बजट घाटा जीडीपी के 3 फीसदी से कम होना चाहिए.
3. मुद्रास्फिति और ब्याज दरें कम होनी चाहिए और
4. यूरो के मुकाबले देश की अपनी मुद्रा स्थिर होनी चाहिए।
किस देश ने कब अपनाया यूरो
1999- बेल्जियम, जर्मनी, आयरलैंड, स्पेन, फ्रांस, इटली, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और फिनलैंड
2001-ग्रीस
2002- यूरो के बैंकनोट और सिक्के शुरु किए गए
2007- स्लोवेनिया
2008- साइप्रस, माल्टा
2009- स्लोवाकिया
2011- एस्टोनिया
2014-लातविया
लिथुआनिया 1 जनवरी 2015 से यूरो मुद्रा को अपनाने वाला 19वां देश बन जाएगा। यूरोपीय संघ आयोग के कन्वर्जेंस रिपोर्ट से इसका पता चला है। कन्वर्जेंस रिपोर्ट में इस बात की जांच की गई कि क्या सदस्य देश यूरो को एकल मुद्रा के रूप में अपनाने वाली शर्तों को पूरा कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, लिथुआनिया यूरो क्लब में दिलचस्पी दिखाने वाले आठ देशों के साथ सभी मानदंडों पर खड़ा उतरा। वे आठ देश हैं- बुल्गारिया, चेक रिपब्लिक, क्रोएशिया, लिथुआनिया, हंगरी, पोलैंड, रोमानिया और स्वीडन। हालांकि ईयू आयोग ने लिथुआनिया के मुद्रास्फिति की दर को कम रखने के लिए कहा है, लेकिन यह चिंता की बात नहीं है। लिथुआनिया सेंट्रल बैंक के अनुमान के मुताबिक यूरोजोन का हिस्सा नहीं होने के कारण लिथुआनिया को विश्व वित्तीय संकट के दौरान अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उधार लागत में लगभग 2 फीसदी खर्च करना पड़ा। 2014 की कनवर्जेंस रिपोर्ट एक नियमित द्विवार्षिक रिपोर्ट है। ये रिपोर्ट यूरोपीय आयोग और यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा प्रत्येक दो वर्षों में जारी की जाती है। अगर कोई देश यूरो में शामिल होने की इच्छा जाहिर करता है तो यह दो वर्ष से पहले भी जारी की जा सकती है। इस रिपोर्ट के आधार पर फैसला किया जाता है कि सदस्य देश को यूरो जोन में शामिल किया जाए या नहीं।
1. पश्चिम बंगाल मे लिची से फैल रहे वाइरस का क्या नाम है?
(अ) एन्सेफलोपैथी (ब) हेपेटाइटिस सी (स) आनडीस वाइरस (द) बॅकुलो वाइरस
2. भारतीय मूल के किस व्यक्ति को ब्रिटेन के लंडन बरो ऑफ साउतव्र्क का मेयर नियुक्त किया गया है?
(अ) अंजली प्रसाद (ब) सुनील चोपड़ा (स) अनिल शर्मा (द) सुनील प्रसाद
3. भारत का कौनसा संगठन अफगानिस्तान के 1000 विकलांग व्यक्तियो को जयपुर फुट (छ्वड्डद्बश्चह्वह्म् स्नशशह्ल) नि:शुल्क प्रदान करेगा?
(अ) रामकृष्ण विकलांग सहायता समिति (ब) जैन विकलांग सहायता समिति (स) भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (द) अग्रवाल विकलांग सहायता समिति
4. सबसे पहला नाभिकीय रिएक्टर बनाया था?
(अ) आइंसटीन (ब) न्यूटन (स) रदरफोर्ड (द) फर्मी
5. सूर्य पर ऊर्जा का निर्माण होता है?
(अ) नाभिकीय विखंडन द्वारा (ब) नाभिकीय संलयन द्वारा (स) ऑक्सीकरण अभिक्रियाओं द्वारा (द) अवकरण अभिक्रियाओं द्वारा
6. रडार के आविष्कारक कौन थे?
(अ) जे.एच.वान टैसेल (ब) बिल्हेल्स के. रॉन्टजन (स) पी.टी. फान्र्सवर्थ (द) टेलर एवं यंग
7. गुरुत्वाकर्षण नियमों के आविष्कारक निम्नलिखित में से कौन हैं?
(अ) एडीसन (ब) न्यूटन (स) फैराडे (द) इनमें से कोई नहीं
8. जीवाश्म वनस्पति विज्ञान में निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है?
(अ) अस्थियों का (ब) जीवाश्मों का (स) प्राइमेट्स का (द) पक्षियों का
9. वनस्पति विज्ञान की वह शाखा, जिसमें शैवालों का अध्ययन किया जाता है, कहलाता है?
(अ) सूक्ष्मजैविकी (ब) माइकोलॉजी (स) फाइकोलॉजी (द) वर्गिकी
10. आई.आर.ए. (ढ्ढक्र्र) से अभिप्राय है?
(अ) आइरिश रिपब्लिकन आर्मी (ब) आइरिश रिपब्लिकन एसोएिशन (स) इंडिपेंडेंट रिपब्लिकन आर्मी (द) इन्शू रिपब्लिकन आर्मी
11. रेडियो में एस. डब्ल्यू. (स्ङ्ख) से तात्पर्य है?
(अ) शार्ट वेव (ब) स्लिम वेव (स) शोलोक्सी देव (द) साउंड वेव
12. स्टाम्बोली किस प्रकार का ज्वालामुखी है?
(अ) जागृत (ब) सुसुप्त (स) मृत या शांत (द) इनमें से कोई नहीं
13. सर्किल ऑफ फायर किसे कहा जाता है?
(अ) अटलांटिक परिमेखला (ब) हिंद परिमेखला (स) प्रशांत परिमेखला (द) आर्कटिक परिमेखला
14. ताप्ती नदी निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी पार करती हुई गुजरती है?
(अ) विंध्याचल (ब) सतपुड़ा (स) अरावली (द) शिवालिक
15. ताप्ती नदी निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी पार करती हुई गुजरती है?
(अ) बोन में (ब) ब्रुसेल्स में (स) पेरिस में (द) द हेग में
16. हाल ही में किसने पुस्तक गेटिंग इंडिया बॅक ओन् ट्रॅक : अन् अक्सन एगेंडा फॉर रिफॉर्म (त्रद्गह्लह्लद्बठ्ठद्द ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड क्चड्डष्द्म शठ्ठ ञ्जह्म्ड्डष्द्म: ्रठ्ठ ्रष्ह्लद्बशठ्ठ ्रद्दद्गठ्ठस्रड्ड द्घशह्म् क्रद्गद्घशह्म्द्व) का विमोचन किया है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) वित्त मंत्री(द) केबिनेट सचिव
17. लेखा परीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसके व्यय पर नियंत्रण करना होता है?
(अ) कार्यपालिका के (ब) व्यवस्थापिका के (स) न्यायपालिका के (द) उपर्युक्त सभी के
18. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक अपना प्रतिवेदन निम्नलिखित में से किसे देता है?
(अ) लोकसभा अध्यक्ष को (ब) प्रधानमंत्री को (स) वित्त मंत्री को (द) राष्ट्रपति को
19. गन्ना एवं तम्बाकू की फसलें किस श्रेणी के अन्तर्गत समझीं जाती हैं?
(अ)धान्य फसलें (ब) व्यावसायिक फसलें (स) पेय फसलें (द) बागती फसलें
20. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?
(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स) उसमें वायुमंडल नहीं है (द) इनमें से कोई नहीं
21. डबल रोटी के निर्माण में निम्नलिखित में से किस कवक का प्रयोग किया जाता है?
(अ) ऐसीटोबेक्टर (ब) पेनीसिलियम (स) सैकरोमाइसेस (द) एस्परजिलस
22. पहाड़ी काटकर एलोरा ने विश्वविख्यात कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ) कदम्ब ने (ब) राष्ट्रकूट ने (स) चोल ने (द) चेर ने
23. नानादेशिनिगम क्या था?
(अ) दूर-दूर के प्रदेशों व विदेशों के साथ व्यापार करने वाले व्यापारियों का निगम (ब) नगर के व्यापारियों का निगम (स) तेल का व्यापार करने वालों का निगम (द) इनमें से कोई नहीं
24. एक संगीत का पैमाने या सरगम (सप्त) में कितने स्वर होते हैं?
(अ) सोलह, एक अष्टबंदी के साथ (ब) छह, एक अष्टबंदी के साथ (स) आठ, एक अष्टबंदी के साथ (द) इनमें से कोई नहीं
25. प्रेमचंद ने अपने लेखन का प्रारंभ उर्दू में किस नाम से किया, पर बाद में अधिक पाठकों तक पहुंचने के लिए वे हिंदी में प्रेमचंद नाम से लिखने लगे?
(अ) नवाबराय (ब) अकबर (स)सलीम राय (द)मिर्जा साहब
26. निम्नलिखित में से किसे प्रकृति का सुरक्षा वाल्व कहा जाता है?
(अ) भूकंप (ब) ओजोन गैस (स) ज्वालामुखी (द) नदियां
---
सही जवाब-1.(अ) एन्सेफलोपैथी, 2.(ब) सुनील चोपड़ा, 3.(स) भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, 4.(द) फर्मी, 5.(ब) नाभिकीय संलयन द्वारा, 6.(द) टेलर एवं यंग, 7.(ब) न्यूटन, 8.(ब) जीवाश्मों का, 9.(स) फाइकोलॉजी, 10.(अ) आइरिश रिपब्लिकन आर्मी, 11.(अ) शार्ट वेव, 12.(अ) जागृत, 13.(स) प्रशांत परिमेखला, 14.(ब)सतपुड़ा,15.(ब)ब्रुसेल्समें, 16.(ब)प्रधानमंत्री, 17.(अ) कार्यपालिका के, 18.(द)राष्ट्रपति को,19.(ब) व्यावसायिक फसलें, 20.(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 21.(स) सैकरोमाइसेस, 22.(ब)राष्ट्रकूट ने, 23.(अ) दूर-दूर के प्रदेशों व विदेशों के साथ व्यापार करने वाले व्यापारियों का निगम, 24.(स) आठ, एक अष्टबंदी के साथ, 25.(अ) नवाबराय, 26.(स)ज्वालामुखी।