सामान्य ज्ञान
फीफा विश्व कप फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट प्रदान किया जाता है।
1. वर्ष 1950 में फ़ुटबॉल विश्व कप ब्राज़ील में ही हुआ था और अदिमीर ने उस साल 8 गोल मार कर गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम कर लिया था, लेकिन अदिमीर को मिले इस खिताब का जश्न फीका ही रहा क्योंकि ब्राज़ील उस साल फ़ाइनल मुक़ाबले में उरूग्वे से हार गया था।
2. सन 1958 में स्वीडन में हुए विश्व कप में गोल्डन बूट का ख़िताब मिला था फ्रांस के करिश्माई फ़ुटबॉलर जस्ट फ़ांटेन को। उन्होंने विश्व कप में फ्रांस के खेले 6 मैचों में 13 गोल दागें थे। उस साल दूसरे स्थान पर रहे महान फ़ुटबॉलर पेले सिफऱ् 6 ही गोल कर पाए थे।
3. 1966 में पुर्तगाल के फ़ुटबॉलर एयोसिबियो को इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व क़प में सर्वाधिक 9 गोल के लिए गोल्डन बूट से नवाज़ा गया था।
4. जर्मनी के फ़ुटबॉल के महारथी गर्ड मुलर को 1966 में सिल्वर बूट से ही संतोष करना पड़ा था लेकिन ठीक 4 साल बाद मैक्सिको में हुए विश्व कप में गर्ड मुलर ने 10 गोल दाग़ कर गोल्डन बूट अपने नाम कर लिया।
5. 1974 में पश्चिमी जर्मनी में हुए विश्व कप में यू तो पोलैंड के ग्रेजग़ोरेज़ लातो ने सिफऱ् 7 गोल ही किए थे लेकिन फिर भी उन्हें गोल्डन बूट मिला।
6. अर्जेंटीना के महानतम खिलाडिय़ों में से एक रहे मारियो केम्पस ने 1978 में अर्जेंटीना में हुए विश्व कप में गोल्डन बूट अपने नाम किया। मारियो के अदभुत खेल की बदौलत उस साल का विश्व कप भी अर्जेंटीना ने ही जीता था।
7. इटली के लंबे कद के खिलाड़ी पाअलो रोसी ने 1982 में स्पेन में हुए विश्व क़प मुक़ाबलों में सर्वाधिक 6 गोल किए और गोल्डन बूट जीता।
8. विश्व फ़ुटबॉल के महानतम खिलाड़ी इंग्लैड के गैरी लिनेकर ने 1986 में मैक्सिको में हुए विश्व कप में गोल्डन बूट हासिल किया था।
9. इटली के खिलाड़ी साल्वातोर को 1990 में इटली में हुए विश्व कप में गोल्डन बूट हासिल हुआ था।
10. वर्ष 2002 में गोल्डन बूट मिला ब्राज़ील के सुपरस्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को। दक्षिण कोरिया और जापान में संयुक्त रूप से हुए विश्व कप में रोनाल्डो ने 8 गोल किए और ब्राज़ील की टीम को विश्व कप जिताने में उन्होने बड़ी भूमिका निभाई।
11. वर्ष 2002 में सिल्वर बूट संतोष करने वाले मिरोस्लाव क्लोज़ा को गोल्डन बूट के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा। वर्ष 2006 में जर्मनी में हुए विश्व कप में उन्हें ये खिताब मिला लेकिन उनकी टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
12. साल 2010 में दक्षिण अफ्र्रीका में भी गोल्डन बूट जर्मनी के खिलाड़ी टॉमस मुलर के नाम रहा। टॉमस ने 5 गोल किए लेकिन इस साल भी जर्मनी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
1. गेट्सहेड मिलेनियम ब्रिज - ब्रिटेन में बने इस पुल को फोल्डिंग ब्रिज भी कहते हैं। इसकी खासियत यह है कि बड़े जहाजों को रास्ता देने के लिए इसे फोल्ड किया जा सकता है। टेम्स नदी पर बना यह पुल लंदन ब्रिज के नाम से मशहूर है।
2. हैडरसन वेव्स ब्रिज - यह पुल सिंगापुर में है। सडक़ से 36 मीटर ऊंचा यह पुल अपनें नाम की तरह बल खाती लहरों की डिजाइन में बना है।
3. मेगडिबर्ग वाटर ब्रिज - जर्मनी के इस पुल को बनने में पूरे 80 साल लगे। एल्बी नदी के ऊपर बने इस पुल की लम्बाई 910 मीटर है। सबसे खास बात यह है कि नदी के ऊपर बने इस पुल के ऊपर एक नहर बनाई गई है, जिसमें नाव गुजर सकती है।
4. पांटी वैकियो ब्रिज - इटली के इस ऐतिहासिक पुल पर कई दुकानें भी हैं।
5. बैन्पो ब्रिज - सियोल में हान नदी पर बने इस पुल के नीचे एक झरना है। इसमें करीब 10 हजार नोजल लगाए गए हैं, जिनसे हर मिनट में 190 टन पानी निकलता हैं।
6. तेनजिन आई ब्रिज - चीन की हाइ नदी पर बने इस पुल के ऊपर एक व्हील भी है।
7. अटलान्टिक सी ब्रिज - नार्वे अटलांटिक सी के ऊपर बने इस ब्रिज की खूबसूरती देखते ही बनती है।
8. अयोला आइलैण्ड ब्रिज - आस्ट्रिया के ग्रेज में मूर नदी के ठीक बीचोबीच बने इस पुल की खास बात यह है कि इसमें एक बार और कॉफी हाउस भी बना है।
1958 में पेले ने ग्राउंड पर उतरने के साथ साथ फुटबॉल जगत को हिला दिया। उसके 40 साल बाद इंग्लैंड के माइकल ओवन दर्शकों का दिल जीत बैठे। विश्व कप में सबसे मशहूर खिलाडिय़ों के कॅरिअर की शुरुआत हुई और 2014 के वल्र्ड कप फुटबॉल में जिन पांच नए फुटबॉलरों पर लोगों की नजर टिकी रहेगी, वे हैं-
सेर्ज ओरिये, फ्रांस- 24 दिसंबर 1992 को पैदा हुए ओरिये उम्र में काफी छोटे हैं। तूलूस के डिफेंडर ने 2013- 2014 के फ्रेंच लीग में अपना नाम कमाया। शुरुआत उन्होंने लां क्लब से की जब वह 16 साल के थे। टूलूस के कोच आलें कासानोवा कहते हैं, राइट बैक्स को देखा जाए तो वह बेहतरीन खिलाडिय़ों में से हैं। उन्हें मेहनत करनी होगी, लेकिन उनमें बहुत काबिलियत है।
विलियम कारवाल्यो, पुर्तगाल- 7 अप्रैल 1992 को पैदा हुए कारवाल्यो 22 साल के हैं और स्पोर्टिंग लिसबन के यूथ अकादमी से पास हुए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुइस फीगो जैसे खिलाड़ी भी इसी अकादमी के हैं। कारवाल्यो मिडफील्डर हैं। उनकी टीम के दिएगो कापेल कहते हैं, उसके लिए कोई सीमा नहीं, भविष्य में लोग उसके बारे में बहुत बात करेंगे।
अदनान यानुसाई, बेल्जियम- 5 फरवरी 1995 को पैदा हुए यानुसाई ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए बढिय़ा प्रदर्शन किया और बेल्जियम के कोच मार्क विल्मोट्स ने उन्हें टीम में शामिल होने का न्योता दिया। बाएं पैर से खेलने वाले यानुसाई अल्बानिया, तुर्की और कोसोवो की टीमों के लिए खेल सकते हैं क्योंकि उनके माता पिता कोसोवार अलबानियाई मूल के हैं। उनके टीममेट रहे रायन गिग्स कहते हैं, अदनान एक ऐसा खिलाड़ी है जो विश्व कप में रोशनी फैला दे, चाहे वह बेंच पर बैठा हो या खेल शुरू करते वक्त।
पॉल पोगबा, फ्रांस- 15 मार्च 1993 को पैदा हुए पोगबा ने 2012 में यूवेंटुस के लिए खेला। इससे पहले वह मैनचेस्टर यूनाइटेड में थे। पोगबा मिडफील्डर हैं और इटली में गोल दागने के लिए मशहूर। फ्रांस के मैनेजर डिडिये डेशों पोगबा के बारे में कहते हैं, जो भी आपको चाहिए, वह उसके पास है।
रहीम स्टरलिंग, इग्लैंड- 8 दिसंबर 1994 को पैदा हुए स्टरलिंग प्रीमियर लीग के स्टार बनकर उभरे हैं। लिवरपूल के लिए उन्होंने कई अहम गोल बनाए, जिसके बावजूद टीम तो नहीं जीत पाई लेकिन स्टरलिंग का काम हो गया।
1. नोएडा जमीन घोटाले की जांच हेतु पांच सदस्यीय समिति किसकी अध्यक्षता में गठित की गई?
(अ) योगेंद्र गर्ग (ब) डीपी वाधवा (स) राजेंद्र चौधरी (द) जानकी राम
2. अंतर्राष्ट्रीय डाटा कार्पोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन बिक्री में कौन प्रथम स्थान पर है?
(अ) अमेरिका (ब) चीन (स) भारत (द) पेरिस
3. दस लाख हाथियों की भूमि के नाम से कौन जाना जाता है?
(अ) लाओस (ब) थाईलैंड (स) म्यांमार (द) कंबोडिया
4. निम्नलिखित में से किसे रूस का बर्मिघम कहा जाता है?
(अ) मास्को (ब) क्रिवायरोग (स) तुला (द) गोर्की
5. निम्नलिखित में कौन सा एक बंदरगाह विश्व के कॉफी बंदरगाह के रूप में जाना जाता है?
(अ) साओ पॉलो (ब) सेन्टोस (स) रियो डि जेनेरो (द) ब्यूनस आयर्स
6. कैथोड किरणें चलती हैं?
(अ) तरंग रूप में (ब) सरल रेखा में (स) कभी तरंग, कभी सरल रेखा में (द) किसी भी रूप में
7. अस्पृश्यता का स्पष्ट रूप से प्रकटीकरण निम्र में से किस कालखण्ड में हुआ?
(अ) वैदिक काल (ब) स्मृति काल (स) उत्तर गुप्तकाल (द) मौर्यकाल
8. ऐसा विवाह जिसमें पिता सावधानी-पूर्वक वेदज्ञ एवं शीलवान वर का चयन करने के बाद उसे अपने घर बुलाता था तथा उसकी पूजा करके वस्त्राभूषण से सुसज्जित कन्या को उसे प्रदान करता था, को कहते थे?
(अ) दैव विवाह (ब) आर्ष विवाह (स) बह्म विवाह (द) प्रजापत्य विवाह
9. हाल ही में बशर अल असद सुर्खियों में रहे हंै! वे किस राष्ट्र के राष्ट्रपति हैं?
(अ) सीरिया (ब) केन्या (स) फ्रांस (द) ओमान
10. एशिया विकास बैंक के संचालक मंडल में किसे शामिल किया गया है?
(अ) सुषमा स्वराज (ब) आई.पी. खोसला (स) अरुण जेटली (द) अल्पना सिंह
11. तेलंगाना का प्रथम राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) अहोद मैतिक (ब) ईएसएल नरसिम्हन (स) जोगेंद्र बेहरा (द) आरपी सिंह
12. आईपीएल-7 का खिताब किसने जीता है?
(अ) पंजाब टीम (ब) कोलकाता नाइट राइडर्स (स) राजस्थान रॉयल्स (द) मुंबई इंडियंस
13. विश्व बैंक का वाइस प्रेसीडेंट किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) हिरोशी नाका (ब) दलिया ग्राइबस्केट (स) जोगेंद्र बेहरा (द) पॉल बिया
14. दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय किसको दिया जाता है?
(अ) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन (ब) डॉ. वर्गीज कुरियन (स) डॉ. अमृता पटेल (द) डॉ. पंजाब सिंह
15. गुलाबी क्रांति किससे संबंधित है?
(अ) टमाटर उत्पादन (ब) झींगा उत्पादन (स) मांस उत्पादन (द) खाद्यान्न उत्पादन
16. निम्नलिखित में से किस प्रकार की ऊर्जा से सबसे कम वायु प्रदूषण होता है?
(अ) तापीय ऊर्जा (ब) जलीय ऊर्जा (स) नाभिकीय ऊर्जा (द) सौर ऊर्जा
17. पीसा की मीनार किस देश में अवस्थित है?
(अ) स्पेन में (ब) इटली में (स) फ्रांस में (द) पर्शिया में
18. कम्बोडिया स्थित अंगकोरवाट मंदिर किस देवता को समर्पित है?
(अ) विष्णु (ब) सूर्य (स) शिव (द) गणेश
19. एलीफेंटा दर्रा किस देश में स्थित है?
(अ)भारत (ब) पाकिस्तान (स) श्रीलंका (द) इंडोनेशिया
20. हमारे संविधान में आर्थिक नियोजन शामिल है?
(अ) संघ सूची में (ब) राज्य सूची में (स) समवर्ती सूची में (द) किसी विशिष्ट सूची में
21. दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कार कंपनी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) हुंडई (ब) होंडा (स) सुजुकी (द) टोयोटो
22. निम्नलिखित में से किसे 19 अगस्त, 2013 को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(अ) रतन आहूजा (ब) रतन थियम (स) डिंपल वर्मा (द) दिलीप त्रिवेदी
23. 8 जुलाई 2013 को दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त कृष्णकांत पॉल ने निम्नलिखित में से किस राज्य के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(अ) ओडिशा (ब) असम (स) मेघालय (द) सिक्किम
24. कैगा में होता है?
(अ) पोटैशियम निष्कर्षण (ब) नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन (स) जल विद्युत उत्पादन (द) कोयला उत्खनन
25. सरकार द्वारा 2015 तक देश में कितने प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य रखा गया है?
(अ) 70 प्रतिशत (ब) 75 प्रतिशत (स) 80 प्रतिशत (द) 85 प्रतिशत
26. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा के नवनियुक्त महानिदेशक कौन हैं?
(अ) कृष्णा चौधरी (ब) सी. बालाकृष्ण (स) रंजीत सिन्हा (द) एस जयशंकर
27. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है?
(अ) संस्कृति (ब) पर्यटन (स) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (द) मानव संसाधन विकास
28. नमक सत्याग्रह के समय गांधीजी के गिरफ्तार हो जाने के बाद आंदोलन के नेता के रूप में उनका स्थान किसने लिया था?
(अ) मोतीलाल नेहरू ने (ब) अब्बास तैय्यब ने (स) पंडित जवाहर लाल नेहरू ने (द) किसी ने नहीं
---
सही जवाब- 1.(स)राजेंद्र चौधरी, 2.(स)भारत, 3.(अ)लाओस, 4.(स) तुला, 5.(ब)सेन्टोस,6.(ब)सरल रेखा में, 7.(स) उत्तर गुप्तकाल, 8.(स)ब्रह्म विवाह, 9.(अ)सीरिया, 10.(स) अरुण जेटली, 11.(ब)ईएसएल नरसिम्हन, 12.(ब)कोलकाता नाइट राइडर्स, 13.(अ) हिरोशी नाका, 14.(ब)डॉ. वर्गीज कुरियन, 15.(ब) झींगा उत्पादन, 16.(द) सौर ऊर्जा, 17.(ब) इटली में, 18.(अ) विष्णु, 19.(स) श्रीलंका, 20.(स) समवर्ती सूची में, 21.(अ) हुंडई, 22.(ब) रतन थियम, 23.(स)मेघालय, 24.(ब)नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन, 25.(स) 80 प्रतिशत, 26.(अ) कृष्णा चौधरी, 27.(अ) संस्कृति, 28. (ब) अब्बास तैय्यब ने ।
दुधवा नेशनल पार्क में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है। यह जिला भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। इस पार्क में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के गैंडों का पुनर्वास किया जा रहा है।
द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के अंतर्गत लखीमपुर खीरी के बेलरायां रेंज में भादी ताल के निकट 14 वर्ग किमी का क्षेत्रफल आरक्षित किया गया है। द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के लिए आरक्षित क्षेत्र के चारों ओर विद्युत चालित बाड़ लगाया गया है। वर्तमान समय में दुधवा नेशनल पार्क में गैंडों की संख्या 32 है। वर्ष 1984 में दुधवा नेशनल पार्क में प्रथम गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गई थी।
बिल्ली अर्जन सिंह दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना से जुड़े रहे हैं। दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना 1977 में 680 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में हुई थी। इस पार्क में बारहसिंगा हिरण, पक्षियों की एक हज़ार से अधिक प्रजाति और तितलियों की पंद्रह सौ से अधिक प्रजाति पाई जाती है।
नेपाल के गैंडे एक सींग वाले होते हैं। भारत में एक सींग वाले गैंडे उत्तर-पूर्व राज्य असम, नेपाल के तराई क्षेत्र, और हिमालय के पूर्व भाग में मिलते हैं। असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
ऐतरेय ब्राह्मण, ऋग्वेद वेद के शाकल शाखा के सम्बद्व है। इसमें 8 खण्ड, 40 अध्याय तथा 285 कण्डिकाएं हैं। इसकी रचना महिदास ऐतरेय द्वारा की गई थी, जिस पर सायणचार्य ने अपना भाष्य लिखा है। इस ग्रन्थ से यह पता चलता है कि उस समय पूर्व में विदेह जाति का राज्य था जबकि पश्चिम में नीच्य और अपाच्य राज्य थे। उत्तर में कुरू और उत्तर मद्र का तथा दक्षिण में भोज्य राज्य थां। ऐतरेय ब्राह्मण में राज्याभिषेक के नियम दिये गये हैं। इसके अन्तिम भाग में पुरोहित का विशेष महत्व निरूपित किया गया है।
ऋक साहित्य में दो ब्राह्मण ग्रन्थ हैं। पहले का नाम ऐतरेय ब्राह्मण तथा दूसरे का शाख्ङायन अथवा कौषीतकि ब्राह्मण है। दोनों ग्रन्थों का अत्यन्त घनिष्ठ सम्बन्ध है, यत्र-तत्र एक ही विषय की व्याख्या की गई है, किन्तु एक ब्राह्मण में दूसरे ब्राह्मण में विपरीत अर्थ प्रकट किया गया है। कौषीतकि ब्राह्मण में जिस अच्छे ढंग से विषयों की व्याख्या की गई है उस ढंग से ऐतरेय ब्राह्मण में नहीं है। ऐतरेय ब्राह्मण के पिछले दस अध्यायों में जिन विषयों की व्याख्या की गई है वे कौषीतकि में नहीं हैं, किन्तु इस अभाव को शाख्ङायन सूत्रों में पूरा किया गया है। आजकल जो ऐतरेय ब्राह्मण उपलब्ध है उसमें कुल चालीस अध्याय हैं। इनका आठ पंजिकाओं में विभाग हुआ है। शाख्ङायन ब्राह्मण में तीस अध्याय हैं।
जानुस शनि का छठा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है-15 लाख 1 हजार 472 किमी शनि से और व्यास है 178 किमी ।
मिथकों के अनुसार जानुस द्वार का देवता है जिसके सामने और पीछे दो चेहरे है। जानुस से अंग्रेजी महीने जनवरी का नाम बना है। वैज्ञानिक रूप से इस चंद्रमी की खोज 1966 में औडौइन डाल्फस ने की थी।
डाल्फस ने इसे खोजा था लेकिन यह तय नहीं था कि यह जानुस है या एपिमैथ्युस ! वर्ष 1977 में फाउंटेन और लार्शन ने यह साबित कर दिया कि जानुस और एपिमैथ्युस दो अलग-अलग चन्द्रमा हंै। वायेजर 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि एपिमैथ्युस और जानुस एक ही कक्षा में परिक्रमा करने वाले दो चन्द्रमा हैं।
जानुस और एपिमैथ्युस सहकक्षीय चन्द्रमा हंै। दोनों की कक्षा की त्रिज्या में 50 किमी का अंतर है जो कि उनके व्यास से भी कम है। दोनों की कक्षीय गति भी लगभग समान है और दोनों में से जो निचला होता है वह थोड़ी अधिक गति से धीरे-धीरे दूसरे से आगे बढ़ जाता है। जैसे ही दोनों चन्द्रमा एक दूसरे के पास आते हैं, दोनों में संवेग का आदान प्रदान होता है जिससे नीचे वाला चन्द्रमा उपर की कक्षा में आ जाता है और ऊपर वाला चन्द्रमा नीचे की कक्षा में आ जाता है। इस तरह दोनों अपनी जगह की अदला बदली कर लेते हैं। यह अदला बदली हर चार वर्ष में होती है।
जानुस पर क्रेटरों की भरमार है जिसमें कुछ क्रेटर 30 किमी व्यास से बड़े हैं। इसकी सतह प्रामेथ्युस से पुरानी लेकिन पेन्डोरा से नई है। इस चन्द्रमा पर 30 किमी व्यास के कई क्रेटर हंै और कुछ छोटी पर्वतश्रेणी तथा घाटियां भी हंै। एपीमैथ्युस पर के ढेर सारे क्रेटर यह दर्शाते है कि एपिमैथ्युस बहुत पुराना चन्द्रमा है।
अजऱबैजान, कॉकेशस के पूर्वी भाग में एक गणराज्य है, पूर्वी यूरोप और एशिया के मध्य में बसा हुआ। भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। इसके सीमांत देश हैं-अर्मेनिया, जॉर्जिया, रूस, ईरान, तुर्की, और इसका तटीय भाग कैस्पियन सागर से लगता हुआ है। यह 1991 तक भूतपूर्व सोवियत संघ का भाग था।
अजऱबैजान एक धर्मनिरपेक्ष देश है और वर्ष 2001 से काउंसिल का सदस्य है। अधिकांश जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है, और यह देश इस्लामी सम्मेलन संघ का सदस्य राष्ट्र भी है। यह देश धीरे-धीरे औपचारिक लेकिन सत्तावादी लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है।
अजऱबैजान नाम के उद्गम को लेकर कई प्रकार की अवधारणाएंं हैं। सबसे प्रचलित प्रमेय यह है की यह नाम अट्रोपटन शब्द से निकला है। अट्रोपट फ़ारसी अकामीनाईड राजवंश के समय में एक क्षत्रप था, जिसे सिकंदर महान ने आक्रमण करके परास्त किया और अट्रोपटन को स्वाधीनता मिली। उस समय यह क्षेत्र मीदिया अट्रोपाटिया या अट्रोपाटीन के नाम से जाना जाता था। इस नाम की मूल उत्पत्ति की जड़ें प्राचीन ईरानी पंथ, पारसी धर्म में मानी जाती हैं।
आनासागर झील, अजमेर, राजस्थान का हिस्सा है। वर्ष 1137 में इस झील का निर्माण अजमेर के जमींदार आना जी के द्वारा कराया गया।
यह दो पहाडिय़ों के बीच में बनाई गई है तथा इसकी परिधि 12 किलोमीटर है। जहांगीर ने यहां एक दौलत बाग बनवाया और शाहजहां के शासन काल में यहां एक बारादरी का निर्माण हुआ। पूर्णमासी की रात को चांदनी में यह झील एक सुंदर दृश्य उपस्थित करती है।
तंजावुर जिसे पहले तंजौर भी कहा जाता था, को तमिलनाडु का ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है। यह शहर अपनी शिल्पकला और मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। ईसाई युग की शुरूआत में तंजावुर की स्थापना समृद्ध और शक्तिशाली चोल शासकों ने की थी और यहां उसी शानदार विरासत की छाप नजऱ आती है।
तंजावुर में महान बृहाद्विश्वर मंदिर के अलावा और भी बहुत कुछ है। यहां पीतल के बर्तनों पर की गई कलाकारी, बहुत ही खूबसूरत सिल्क साडिय़ां और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण तंजौर की चित्रकारी के अद्भुत रूप देखने को मिलते हैं। यहां शिल्पकार अपने पूरे परिवार के साथ रेशम की मखमली साडिय़ां बुनते हुए दिख जाएंगे।
तंजौर की पेंटिंग्स यहां बहुत लोकप्रिय है। तंजौर चित्रकला में ज्यादातर हिंदू देवी देवताओं के ही चित्र देखने को मिलते हैं, जो बहुत ही खूबसूरती के साथ लकड़ी या कपड़े पर बनाए जाते हैं। चित्रों पर किए गया सोने, चांदी के कवर, रंगबिरंगे रत्नों का जड़ाव का कुशल कार्य इनको 3-डी प्रभाव देकर और भी सुंदर बनाता है। आजकल कई लोग ग्लास पर भी इस तरह की चित्रकारी करते हैं जिनमें आधुनिकता की झलक होती है।
तंजावुर से 30 कि.मी. की दूरी पर है स्वामीमलाई और कुंभकोणम बस्तियों के छोटे से गांव, जहां चोल शासकों की कास्य मूर्तिकला का परंपरा को अब तक कायम रखा गया है। यहां पर बसे कारीगर कई पीढिय़ों से इस कौशल का अभ्यास कर रहे हैं। यहां ज्यादातर मूर्तियां नाचते हुए शिव और पार्वती की ही होती हैं। मूर्ति पर की गई नक्काशी और कला जीवंत प्रतीत होती हैं।
1. पीपर क्या है?
(अ) संसार का पहला विद्युत हवाई जहाज (ब) मानवीय रोबोट (स) सतह से हवा में मार करने वाली पराध्वनिक मिसाइल (द) कार्ड पेमेंट नेटवर्क
2. गूगल बॉय के नाम से प्रसिद्ध विलक्षण प्रतिभा वाला बालक कौटिल्य पंडित किस क्षेत्र से संबंधित है?
(अ) उत्तराखंड (ब) गुजरात (स) हरियाणा (द) बिहार
3. बाघों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को मनाए जाने वाले बाघ दिवस की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(अ) वर्ष 2000 में (ब) वर्ष 2003 में (स) वर्ष 2005 में (द) वर्ष 2010 में
4. बराक ओबामा ने किस क्षेत्र के लिए 1 बिलियन डॉलर की सुरक्षा योजना प्रस्तावित की है?
(अ) सेंट्रल अमेरिका (ब) पश्चिमी यूरोप (स) पश्चिम एशिया (द) पूर्वी यूरोप
5. निम्रलिखित में से कौन सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सोरघम (स) सूरजमुखी (द) मटर
6. यदि जल का प्रदूषण वर्तमान गति से होता रहा तो अंतत: क्या होगा?
(अ) जल चक्र बंद हो जाएगा (ब) वर्षा रूक जाएगी (स) जलपादपों के लिए ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जाएंगे
7. देश की प्रमुख जीप निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी लिमिटेड किस स्थान पर स्थित है?
(अ) जमशेदपुर (ब) गुडग़ांव (स) पुणे (द) चेन्नई
8. बरौनी तेलशोधक कारखाने की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है?
(अ) जर्मनी (ब) इंग्लैंड (स) फ्रांस (द) पूर्व सोवियत संघ
9. बलबन की बड़ी उपलब्धि क्या थी?
(अ) विद्रोह को दबाना (ब) शांति-सुरक्षा की स्थापना (स)कुलीन पुरूषों के अधिकार को दबाना (द) मंगोलियों के विरूद्ध सुरक्षा
10. चोल शासक अपनी चरम सीमा पर किसके अंतर्गत है?
(अ) प्रांतक-प्रथम (ब) राजाजी महान (स) राजेंद्र चोल-प्रथम (द)राजेंद्र चोल-द्वितीय
11. हाइड्रोफाइट किसे कहते हैं?
(अ) एक सामुद्रिक जानवर को (ब) एक जलीय पौधे को (स) एक पौधीय रोग को (द) एक जडऱहित पौधे को
12. हरे फलों को कृत्रिम ढंग से पकाने के लिए मुख्य रूप से कौन सी कृत्रिम गैस का इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) एसिटिलीन (ब) ईथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन ड्राइ-ऑक्साइड
13. नदियों में जल प्रदूषण की माप निम्नलिखित में से किससे की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
14. निम्रलिखित रोगों में से कौन-सा एक रोग जख्म अथवा चोट अथवा बिना निर्जीवाणुकरण हुए शल्य यन्त्रों से होता है?
(अ) काला अजर (ब) शैंकराभ (स) रोहिणी(डिफ्थीरिया) (द) धनुस्तंभ (टिटनेस)
15. सामान्य मनुष्यों के संदर्भ में दैनिक आवश्यकताओं के आधार पर निम्रलिखित में से कौन-सा अन्य तीन की तुलना में सबसे कम मात्रा में आवश्यक है?
(अ) कैल्शियम (ब) लौह (स) पोटैशियम (द) सोडियम
16. अहमदिया आंदोलन सब धर्मों की मौलिक एकता में विश्वास रखता था। भारत में इस आंदोलन का प्रवर्तक कौन था?
(अ) मिर्जा अहमद (ब) मिर्जा गुलाम अहमद (स) अहमद अली (द) नकवी इस्माइल
17. स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था?
(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में (ब) भारतीय माल के उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए (स) जलियांवाला बाग में भारतीयों की हत्या के विरोध में (द) भारत में एक उत्तरदायी सरकार बना सकने में ब्रिटिश सरकार को असफलता के कारण
18.निम्नलिखित में कौन सी सामुद्रिक नहर उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर को जोड़ती है?
(अ) स्वेज (ब) कील (स) सू (द) मानवेस्टर
19. विश्व में किस खाड़ी की तटरेखा सर्वाधिक लंबी है?
(अ) फारस की खाड़ी (ब) मैक्सिको की खाड़ी (स) हडसन की खाड़ी (द) कार्डिगन की खाड़ी
20. सत्याग्रह सभा की स्थापना वर्ष 1915 में हुई थी। इसके संस्थापक कौन थे?
(अ) सरदार पटेल (ब) इंदु भाई याज्ञनिक (स) महात्मा गांधी (द) गोपालकृष्ण गोखले
21. वागंदरा पुस्तक किसने लिखी?
(अ) पंडित जवाहर लाल नेहरू (ब) मोहम्मद इकबाल (स) महात्मा गांधी (द) इनमें से कोई नहीं
22. वायुमंडल में सबसे अधिक निम्नलिखित में से किस गैस का प्रतिशत है?
(अ) कार्बन (ब) नाइट्रोजन (स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन
23. बौद्ध धर्म के प्रवत्र्तक गौतम बुद्ध का जन्म कब और कहां हुआ?
(अ) 327 ई. पू. सारनाथ में (ब) 563 ई. पू. जुम्बिनी में (स)527 ई.पू. गया में (द) 567 ई. पू. कुशीनगर में
24. शाक्य राजवंश के किस राजकुमार ने एक महान् धर्म की स्थापना की?
(अ) वद्र्धमान महावीर (ब)सिद्धार्थ (स)अजातशत्रु (द)अशोक
25. ट्रांसफार्मर पर कार्य करते हैं?
(अ) केवल दिष्टधारा से (ब) केवल प्रत्यावर्ती धारा से (स) दिष्ट एवं प्रत्यावर्ती धारा से दोनों से (द) सौर ऊर्जा से
26. भारत का एकमात्र शीत मरुस्थल का नाम क्या है?
(अ) लद्दाख (ब) पूर्वी कामेंग (स) लाचेन (द) चम्बा
---
सही जवाब- 1.(ब)मानवीय रोबोट, 2.(स) हरियाणा, 3.(अ) वर्ष 2000 में, 4.(द) पूर्वी यूरोप, 5.(द) मटर, 6.(द) जलपादपों के लिए नाइट्रेट अप्राप्य हो जाएगी, 7.(स) पुणे, 8.(द)पूर्व सोवियत संघ, 9.(ब) शांति और सुरक्षा की स्थापना, 10.(स)राजेंद्र चोल-प्रथम 11.(ब) एक जलीय पौधे को, 12.(अ) एसिटिलीन, 13.(द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 14.(द)धनुस्तंभ (टिटनस), 15.(अ)कैल्शियम, 16.(ब) मिर्जा गुलाम अहमद, 17.(अ) बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में, 18.(ब) कील, 19.(स) हडसन की खाड़ी, 20.(स) महात्मा गांधी,21.(ब)मोहम्मद इकबाल, 22.(ब)नाइट्रोजन,23.(ब)563 ई.पू. जुम्बिनी में, 24.(ब)सिद्धार्थ, 25.(ब)केवल प्रत्यावर्ती धारा से, 26. (अ) लद्दाख।
राइनो गैंडे की एक प्रजाति है। यह भारत में मुख्य रूप से असम में पाई जाती है। इसकी सींग के कारण इसका शिकार किए जाने की घटनाएं आए दिनों सामने आ रही हैं। वर्ष 2013 में असम में करीब 41 राइनो का अवैध शिकार किया गया औऱ उनकी सींग निकाल ली गई जबकि 2014 की पहली छैमाही में ही 16 राइनो की हत्या की जा चुकी थी।
राइनो के अवैध शिकार का मुख्य कारण उसके सींग का विभिन्न कामों यथा औषधि बनाने, में उपयोग किया जाना है। राइनो के सींगों की मांग सबसे ज्यादा चीन और वियतनाम में है। इसकी वजह से राइनो संरक्षण के प्रयासों में इनका अवैध शिकार प्रमुख चुनौती बनता जा रहा है।
अनुमान के मुताबिक असम में 2553 राइनो है जिनमें से काजीरंगा नेशनल पार्क में 2 हजार 329, राजीव गांधी ओरांग नेशनल पार्क में 100, पोबित्रा वन्यजीव अभयारण्य में 93 और मानस नेशनल पार्क में 31 राइनों की गणना हुई है।
राइनो के अवैध शिकार को रोकने के लिए असम में राइनो डीएनए इन्डेक्सिंग सिस्टम -रोडिस को विकसित किया गया है। रोडिस एक प्रकार का उपकरण है जिसमें एक डेटाबेस में हर एक राइनो का डीएनए प्रोफाइल बना होता है। यह डेटाबेस अभयारण्य़ के अधिकारी और सरकार राज्य में होने वाले राइनो के अवैध शिकार के मामले में कानूनी सबूत के तौर पर पेश कर सकते हैं।
रोडिस का इस्तेमाल अवैध शिकार करने वालों को दंड दिलाने में कानूनी सबूत के तौर पर इसलिए पेश किया जा सकता है क्योंकि अधिकांश मामलों में वे सबूतों के अभाव में बिना सजा पाए छूट जाते हैं। असम राज्य सरकार निकट भविष्य में रोडिस को राज्य में शुरु करने की योजना बना रही है। सूदूर, अवैध शिकार किए गए और प्राकृतिक रूप से मरने वाले राइनो के डीएनए का डेटाबेस तैयार करने के लिए राज्य रोडिस को वल्र्ड वाइड फंड फॉर नेचर इंडिया के साथ मिलकर शुरु करेगा। राइनो डीएनए इंडेक्सिंग सिस्टम को राइनो के अवैध शिकार की जांच और संदिग्धों पर मुकदमा चलाने के लिए दक्षिण अफ्रीका में विकसित किया गया है।
जगमंदिर पैलेस, कोटा, राजस्थान में कृत्रिम किशोर सागर झील के बीचोंबीच में स्थित है। इस झील का निर्माण 1346 ई. में बूंदी के राजकुमार देहरा देह द्वारा करवाया गया था और पैलेस का निर्माण 1740 ई. में कोटा की रानियों में से एक ने करवाया था। इस महल को सुंदर लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया था जो वास्तव में काफी शानदार लगता है।
पर्यटक झील के पारदर्शक पानी में महल का शानदार प्रतिबिंब देख सकते हैं और साथ ही साथ नौका विहार का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस महल का निर्माण कोटा के पूर्व राजाओं के मनोरंजन के लिए किया गया था। केसर बाग, जो अपने शाही स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है, वह भी महल के आसपास के क्षेत्र में ही स्थित है।
भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी गंगा, जो भारत और बांग्लादेश में मिलाकर 2 हजार 510 किमी की दूरी तय करती हुई उत्तरांचल में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक विशाल भू भाग को सींचती है, देश की प्राकृतिक संपदा ही नहीं, जन जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है।
2 हजार 71 कि.मी तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लंबी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण गंगा का यह मैदान अपनी घनी जनसंख्या के कारण भी जाना जाता है। 100 फीट (31 मी) की अधिकतम गहराई वाली यह नदी भारत में पवित्र मानी जाती है तथा इसकी उपासना मां और देवी के रूप में की जाती है। इस नदी में मछलियों तथा सर्पों की अनेक प्रजातियां तो पाई ही जाती हैं, मीठे पानी वाली दुर्लभ डालफिन भी यहीं मिलती है।
ऐतिहासिक रूप से गंगा के मैदान से ही हिन्दुस्तान का हृदय स्थल निर्मित है और वही बाद में आने वाली विभिन्न सभ्यताओं का पालना बना। अशोक के ई. पू. के साम्राज्य का केन्द्र पाटलिपुत्र (पटना), बिहार में गंगा के तट पर बसा हुआ था। महान मुग़ल साम्राज्य के केन्द्र दिल्ली और आगरा भी गंगा के बेसिन की पश्चिमी सीमाओं पर स्थित थे। सातवीं सदी के मध्य में कानपुर के उत्तर में गंगा तट पर स्थित कन्नौज, जिसमें अधिकांश उत्तरी भारत आता था, हर्ष के सामन्तकालीन साम्राज्य का केन्द्र था। मुस्लिम काल के दौरान, यानी 12वीं सदी से मुसलमानों का शासन न केवल मैदान, बल्कि बंगाल तक फैला हुआ था। डेल्टा क्षेत्र के ढाका और मुर्शिदाबाद मुस्लिम सत्ता के केन्द्र थे। अंग्रेज़ों ने 17वीं सदी के उत्तरार्द्ध में हुगली के तट पर कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) की स्थापना करने के बाद धीरे-धीरे अपने पैर गंगा की घाटी में फैलाए और 19वीं सदी के मध्य में दिल्ली तक जा पहुंचे।
गंगा की इस घाटी में एक ऐसी सभ्यता का उद्भव और विकास हुआ जिसका प्राचीन इतिहास अत्यन्त गौरवमयी और वैभवशाली है। जहां ज्ञान, धर्म, अध्यात्म व सभ्यता-संस्कृति की ऐसी किरण प्रस्फुटित हुई जिससे न केवल भारत बल्कि समस्त संसार आलोकित हुआ। पाषाण या प्रस्तर युग का जन्म और विकास यहां होने के अनेक साक्ष्य मिले हैं। इसी घाटी में रामायण और महाभारत कालीन युग का उद्भव और विलय हुआ।
शतपथ ब्राह्मण, पंचविंश ब्राह्मण, गोपथ ब्राह्मण, ऐतरेय आरण्यक, कौशितकी आरण्यक, सांख्यायन आरण्यक, वाजसनेयी संहिता और महाभारत इत्यादि में वर्णित घटनाओं से उत्तर वैदिककालीन गंगा घाटी की जानकारी मिलती है। प्राचीन मगध महाजनपद का उद्भव गंगा घाटी में ही हुआ जहां से गणराज्यों की परंपरा विश्व में पहली बार प्रारंभ हुई। यहीं भारत का वह स्वर्ण युग विकसित हुआ जब मौर्य और गुप्त वंशीय राजाओं ने यहां शासन किया।
अमरीकी वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया के भीतर एक ऐसी प्रतिरक्षात्मक प्रणाली की खोज की है जिससे वह एंटीबायटिक दवाओं से लड़ पाता है। आशा है कि इस खोज से मौजूदा इलाज की प्रभावशीलता को बढ़ाया जा सकेगा। ‘साइंस’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए इस अध्ययन ने पाया कि बैक्टीरिया नाइट्रिक ऑक्साइड पैदा करता है जो बहुत तरह की एंटीबायटिक दवाओं के असर को ख़त्म कर देता है।
ब्रिटन के एक विशेषज्ञ का कहना है कि अगर नाइट्रिक ऑक्साइड को रोका जा सके तो ख़तरनाक संक्रमणों से जूझना आसान हो जाएगा। एन्टीबायटिक दवाओं के प्रति जीवाणुओं की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती जा रही है और विशेषज्ञ नए इलाज विकसित करने पर ज़ोर दे रहे हैं। यह शोध न्यूयॉर्क के एक विश्वविद्यालय में किया गया है। बैक्टीरिया एक सूक्ष्म अणु पैदा करता है जो नाइट्रोजन और ऑक्सीजन के एक-एक अणु से मिलकर बना होता है और इसी से बैक्टीरिया में एंटीबायटिक दवाओं से लडऩे की क्षमता पैदा हो जाती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जैसे ही शरीर में एन्टीबॉयटिक दवा पहुंचती है बैक्टीरिया उससे लडऩे के लिए नाइट्रिक ऑक्साइड पैदा करने लगता है। उन्होने यह भी देखा कि अगर नाइट्रिक ऑक्साइड पैदा न होने दिया जाए तो हल्की एंटीबायटिक दवाएं भी काम करने लगती हैं।
प्यूनटे द ला मुजेर जिसे अंग्रेजी में विमेन्स ब्रिज कहते हैं, यह स्पेन की ग्वाडलक्वीर नदी पर बना हुआ है। इसका निर्माण स्पेन के आर्किटेक्ट सेंटियागो कालाट्रावा ने किया था। इसके नीचे से बड़े-बड़े पानी के जहाज निकल सकते हैं। यह कैंटिलीवर ब्रिज है। यह 90 डिग्री के कोण से रोटेट हो जाता है।
टीसीपी यानी ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल और आई पी यानी इंटरनेट प्रोटोकॉल। ये एक तरह से कम्प्यूटरों के बीच में ऑपरेटिंग सिस्टम में डेटा स्थानान्तरित करने के लिए प्रयोग किया जाने वाला सॉफ्टवेयर है, जो मापदंड के रूप में इस्तेमाल होता है। इंटरनेट के जरिए जितना भी डेटा एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर में भेजा जाता है, वह इसी प्रोटोकॉल के जरिए भेजा जाता है। जैसे कोई फाइल अटैचमेंट हो या ईमेल हो, यह सभी उसके जरिए स्थानान्तरित होता है।
1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) की नवीनतम एक दिवसीय क्रिकेट रेंकिंग में भारत किस स्थान पर है?
(अ) पहले (ब) दूसरे (स) तीसरे (द) पांचवे
2. आंध्रप्रदेश (सीमांध्र) का नया मुख्यमंत्री किसे चुना गया है?
(अ) अखिल रेकुलपेल्ली (ब) वीआरवी श्रीप्रसाद (स) चंद्रबाबू नायडू (द) जगमोहन रेड्डी
3. किस देश ने कार्बन उत्सर्जन को 2030 तक 30 प्रतिशत तक कम करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं?
(अ) अमेरिका (ब)इटली (स) रूस (द) ब्रिटेन
4. किस देश की संसद में संसद सदस्यों (एमपी) को वापस बुलाने के लिए (रीकॉल) विधेयक पेश किया गया है?
(अ) सिंगापुर (ब) भारत (स) जापान (द) ब्रिटेन
5. कोशिका की खोज किसने और कब की थी?
(अ) थियोडोर श्वान, 1839 (ब) मेथिएल श्लाइडेन, 1883 (स) राबर्ट हुक, 1664 (द) इनमें से कोई नहीं
6. निम्नलिखित किसे ‘जुड़वां खनिज’ कहा जाता है?
(अ) तांबा-टिन (ब) लोहा, कोयला (स) सीसा, जस्ता (द) सोना, चांदी
7. दक्षिण गंगोत्री क्या है?
(अ) प्रायद्वीपीय भारत की एक नदी (ब) भारतीय नौसेना का युद्धक जलपोल (स) उत्तरी धु्रव में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (द) अंटार्कटिका में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र
8. वर्तमान में भारत के किस स्थान को सफेद हाथी के नाम से जाना जाता है?
(अ) लेह (ब) लद्दाख (स) कारगिल (द) सियाचीन
9. ओक्टास मापनी का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके मापने के लिए किया जाता है?
(अ) वायुमंडलीय आद्र्रता (ब) ओस जमाव का स्तर (स) मेघाच्छादन की मात्रा (द) सौर प्रकाश की मात्रा
10. नेफोमीटर से किसका मापन किया जाता है?
(अ) वर्षा की मात्रा (ब) बादलों की दिशा और गति (स) सागरीय लवणता (द) उपर्युक्त सभी
11. अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार (ब) चमेली देवी पुरस्कार (स) नायदुम्मा पुरस्कार (द) टेम्पलटन पुरस्कार
12. राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार दिया जाता है, श्रेष्ठतर योगदान के लिए?
(अ) वनरोपण तथा परती भूमि के संरक्षण में (ब) स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं विकास में (स) वन्य जीव संरक्षण में (द) पर्यावरण पर हिंदी पुस्तक लेखन में
13. भारत में सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यावसायिक वन कौन से है?
(अ) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (ब) उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन (स) उष्ण कटिबंधीय अद्र्ध सदाबहार वन (द) कोणधारी वन
14. महाराष्ट्र स्थित पिम्परी किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) घड़ी निर्माण के लिए (ब) कागज उद्योग के लिए (स) सीमेंट उद्योग के लिए (द) एंटीबायोटिक उद्योग के लिए
15. निम्नलिखित में से किस शब्द का ऋग्वेद में सबसे अधिक बार उल्लेख हुआ है?
(अ) आर्य (ब) यव (स) ओम (द) गंगा
16. आदर्श गैस के लिये चाल्र्स का नियम किस परिवर्तन में लागू होता है?
(अ)समदाबीय (ब)समतापीय (स)समआयतनिक(द)रूद्धोष्म
17. निम्रलिखित में से किसके कारण सिफिरिस रोग होता है?
(अ) जीवाणु (ब) कवक (स) प्रोटोजोआ (द) विषाणु
18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पौषणिक कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत नहीं है?
(अ) चावल (ब) रागी (स) मलाई उतारा हुआ दूध (द) अण्डा
19. प्रकृति में पौधों के विकास के लिए वायुमण्डल से नाइट्रोजन उन्हें कैसे उपलब्ध होती है?
(अ) कवक की क्रिया द्वारा (ब) विषाणुओं (वाइरस)की क्रिया द्वारा (स) केंचुआ की क्रिया द्वारा (द) जीवाणु की क्रिया द्वारा
20. निम्रलिखित मसालों में से कौन-सा पुष्प कलियों से प्राप्त होता है?
(अ) लौंग (ब) धनिया (स) इलायची (द) हल्दी
21. भारत के नगरीय जनसंख्या में सर्वाधिक योगदान निम्नलिखित में से किसका है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) पश्चिम बंगाल (द) तमिलनाडु
22. भारत का सबसे लंबा नदी बांध कौन सा है?
(अ) रिहन्द बांध (ब) फरक्का बांध (स) हीराकुंड बांध (द) कृष्ण राज सागर बांध
23. थीन बांध किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) रावी नदी (ब) व्यास नदी (स) झेलम नदी (द)चिनाब नदी
24. गंगा-ब्रह्मपुत्र के डेल्टाई क्षेत्रों में किस वृक्ष की अधिकता के कारण इसे सुंदरवन कहा जाता है?
(अ) चंदन (ब) शीशम (स) सुंदरी (द) इनमें से सभी
25. भारत के किस भौतिक प्रदेश में उष्ण कटिबंधीय से लेकर अल्पाइन प्रकार की वनस्पति मिलती है?
(अ) दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार (ब) उत्तर का विशाल मैदान (स) उत्तर का हिमालय पर्वतीय प्रदेश (द) तटीय मैदान
26. युर्त किस जनजाति का घर है?
(अ) एस्किमो (ब) पिग्मी (स) बुशमैन (द) खिरगीज
27. वैलून्स कौन हैं?
(अ) दक्षिण अफ्रीका के मूल निवासी (ब) ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी (स) बेल्जियम की फ्रेंचभाषी आबादी (द)न्यूजीलैंड के मूल निवासी
---
सही जवाब-1.(स)तीसरे, 2.(स)चंद्रबाबू नायडू, 3.(अ) अमेरिका, 4.(द)ब्रिटेन, 5.(स) राबर्ट हुक, 1664, 6.(स)सीसा, जस्ता, 7.(द)अंटार्कटिका में स्थापित भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, 8.(द) सियाचीन, 9.(स) मेघाच्छादन की मात्रा, 10.(ब) बादलों की दिशा और गति, 11.(अ) नीरजा भनोत पुरस्कार, 12.(ब) स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं विकास में, 13.(स)उष्ण कटिबंधीय अद्र्ध सदाबहार वन, 14.(द) एंटीबायोटिक उद्योग के लिए, 15.(स) ओम,16.(अ) समदाबीय, 17.(अ)जीवाणु,1 8.(अ)चावल,19.(द)जीवाणु की क्रिया द्वारा, 20.(अ)लौंग, 21.(ब) महाराष्ट्र, 22.(स)हीराकुंड बांध, 23.(अ) रावी नदी, 24.(स) सुंदरी, 25.(स) उत्तर का हिमालय पर्वतीय प्रदेश, 26.(द) खिरगीज, 27.(स) बेल्जियम की फ्रेंचभाषी आबादी।
शुतुरमुर्ग के बाद दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है इमू। देखने में यह काफी कुछ शुतुरमुर्ग की तरह नजर आता है। भारी-भरकम शरीर, लंबी ऊंट जैसी गर्दन और लंबे शक्तिशाली पैरों वाला इमू उड़ नहीं सकता, लेकिन दौडऩे में यह आगे है। यह पक्षी झुंड में रहना पसंद करते हैं। सिर्फ जोड़ा बनाते समय यह झुंड से अलग होते हैं। एक झुंड में चालीस, पचास और कभी-कभी इससे भी अधिक इमू होते हैं।
झुंड में विचरण करते हुए ये भोजन की तलाश में काफी आगे निकल जाते हैं। छिपकली, गिरगिट, पक्षियों के अंडे, घोंघे, सीप, हरी पत्तियां आदि इसका प्रिय भोजन है। ये पेड़ों के तने , पथरीली भूमि और झाडिय़ों के बीच अपना घोंसला बनाते हैं। मादा केवल जाड़े में अंडे देती है, लेकिन इन्हें सेने का काम नर करता है। 45 दिनों के अंदर इन अंडों से बच्चे निकल आते हैं। अंडे फूटने के समय इन बच्चों का वजन डेढ़ से दो किलो तक होता है। पांच साल के होते-होते ये बच्चे वयस्क हो जाते हैं और मां -बाप का साथ छोड़ देते हैं। एक वयस्क इमू का वजन 35 से 42 किलोग्राम होता है। यह उड़ नहीं सकता है, लेकिन अच्छा तैराक होता है। इमू मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।
चौरासी खंभों की छतरी, बूंदी, राजस्थान में स्थित है। मूलत: यह एक बरामदा है जो 84 खंभों पर स्थित है। इसे राव अनिरुद्ध सिंह ने 1740 में नर्स(परिचारिका) देवा द्वारा की गई सेवाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु बनवाया था। यह संरचना एक ऊंचे चबूतरे पर बनी हुई है जिसमें दो मंजिलें हैं। इस बरामदे को पूजा स्थल एवं एक सम्मान स्मारक के रूप में जाना जाता है।
इस संरचना के स्तंभों पर कई विभिन्न चित्रों की नक्काशी की गई है जो सत्रहवीं शताब्दी के राजपूत राजाओं की जीवन शैली को दर्शाती हैं। इस संरचना के आधार पर कई विभिन्न प्राणियों के चित्र बने हुए हैं जबकि दूसरी मंजिल पर मध्य में एक गोल वलयाकार छत है जिसके कोनों पर चार छोटे गुंबद है।
राजस्थानी शहर बीकानेर, सुनहरी रेत के टीबों, ऊंटों और वीर राजपूत राजाओं के साथ रेगिस्तान के गहरे रोमांस की मिसाल है। राजस्थान राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में यह शहर थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है। यह राठौर राजकुमार, राव बीकाजी द्वारा वर्ष 1488 में स्थापित किया गया था। यह शहर अपनी समृद्ध राजपूत, संस्कृति स्वादिष्ट भुजिया नमकीन रंगीन त्योहारों, भव्य महलों, सुंदर मूर्तियों और विशाल रेत के पत्थर के बने किलों के लिए प्रसिद्ध है।
बीकानेर विशाल भुजिया उद्योग का उद्गम स्थल रहा है, जो कि 1877 में राजा, श्री ड़ूगर सिंह के शासनकाल में शुरू किया गया। भुजिया सबसे पहले ड़ूगरशाही के नाम से शुरू की गई जो कि राजा के मेहमानों की सेवा के तहत निर्मित की गई। बीकानेर मुख्य रूप से बीकानेरी भुजिया, मिठाई और नमकीन के लिए जाना जाता है यह शहर बीकाजी और हल्दीराम जैसे विश्व प्रसिद्ध वैश्विक ब्रांडों का उद्गम स्थल रहा है। बीकानेरी भुजिया एक लोकप्रिय नाश्ता है जो की बेसन, मसाले, कीट दाल, वनस्पति तेल, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, इलायची, और लौंग के साथ तैयार की जाती है। बड़े मिठाई और नमकीन कंपनियों में से एक, हल्दीराम कंपनी को वर्ष 1937 में गंगाबिसेंजी अग्रवाल द्वारा स्थापित किया गया था।
बीकानेर महोत्सव ऊंट कलाबाजी के लिए जाना जाता है । यह शहर भुजिया के अलावा पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध बीकानेर महोत्सव का आनंद भी देता है। ऊंट, लोकप्रिय रेगिस्तान के जहाज के रूप में जाना जाता है। यह त्यौहार जूनागढ़ किले की पृष्ठभूमि में आयोजित एक शानदार जुलूस के साथ शुरू होता है। इस त्योहार के दौरान ऊंट गहने और रंगीन कपड़े के साथ सजाया जाता है। ऊंट दौड़, ऊंट दुहना, फर डिजाइन, सबसे अच्छी नस्ल प्रतियोगिता, ऊंट कलाबाजी, और ऊंट बैंड आदि त्योहार के सबसे लोकप्रिय आकर्षण हैं।
किसी भी वाहन में लगने वाले टायरों का रंग हमेशा काला ही होता है। दरअसल कच्चा रबर हल्के पीले रंग का होता है, लेकिन टायर बनाने के लिए उसमें काला कार्बन मिलाया जाता है जिससे रबर जल्दी न घिसे।
अगर सादा रबर का टायर 8 हज़ार किलोमीटर चल सकता है तो कार्बन युक्त टायर एक लाख किलोमीटर चल सकता है। इसीलिए वाहनों में काले रंग के टायरों का ही इस्तेमाल किया जाता है। काले कार्बन की भी कई श्रेणियां होती हैं और रबर मुलायम होगी या सख्त यह इस पर निर्भर करेगा कि कौन सी श्रेणी का कार्बन उसमें मिलाया गया है। मुलायम रबर के टायरों की पकड़ मज़बूत होती है लेकिन वो जल्दी घिस जाते हैं जबकि सख्त टायर आसानी से नहीं घिसते।
सूर्य की मकर रेखा से उत्तर की ओर की गति उत्तरायण कहलाती है। क्रम से सूर्य के दो अयन होते हैं- उत्तरायण और दक्षिणायण। सूर्य 23 दिसंबर से दक्षिण अयन सीमा से उत्तर की ओर बढऩे लगता है और 21 जून को उत्तरी अयन सीमा पर पहुंचता है। इसी परिवर्तन से ऋतुओं में भी परिवर्तन होता है। धार्मिक विश्वासों और क्रियाकलापों में भी इसका महत्व है। उत्तरायण या दक्षिणायण के आरंभ में दान की बड़ी महिमा बताई गई है।
भीष्म पितामह ने भी अपनी मृत्यु के लिए सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा की थी और वे दस दिनों तक घायल अवस्था में शर-शय्या पर लेटे रहे थे। उन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था।
गोल्डन गेट सेतु अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को नगर में सैन फ्रांसिसिको खाडी़ के दोनो छोरों को जोडऩे वाला झूला पुल है। यह अमेरिका के महामार्ग 101 और राज्य मार्ग 1 का भाग है। वर्ष 1937 में जब ये सेतु बनकर तैयार हुआ था तब यह दुनिया का सबसे लंबा झुला पूल था, और ये सैन फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया दोनो का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह बन गया था।
पुल की स्थापना के शुरुआती दिनों में इस इलाके की सुंदरता बिगडऩे के भय से स्थानीय नागरिकों ने भारी प्रतिरोध भी किया था, जिसका सामना पुल निर्माताओं को करना पड़ा था। पर्यावरणविद् और सेन फ्रांसिस्को खाड़ी के मल्लाह भी इसके विरोध में थे, जिन्हें बाद में भारी मान-मनौव्वल से राजी किया गया था। प्रदर्शनों में 11 लोगों की जान भी गई थीं।
हमारे गले में जीभ के पीछे दोनों ओर टांसिल के तीन जोड़े हैं, इन्हें पेलाटाइन फारन्गील तथा लिन्गुअल टांसिल कहा जाता है। टांसिल एन्टीबाडीज पैदा करते रहते हैं जो पाचन और श्वसन संस्थान में रोग फैलाने वाले कीटाणुओं का विनाश करते रहते हैं। इनमे पेलाटाइन टांसिलों का जोड़ा सबसे बड़ा है। जैसे-जैसे आदमी की उम्र बढ़ती है इनका आकार छोटा हो जाता है। फारन्गील टांसिले नासिका गुहिका जहां खुलती है वहां पर होते हैं तथा लिन्गुअल टांसिले जीभ के आधार के पास होती है।
टांसिल लिम्फेटिक नामक ऊतकों से बने छोटे-छोटे टुकड़ें हैं। ये निरंतर लिम्फोसाइट बनाते रहते हैं। लिम्फोसाइट एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिकाएं हैं, जो रोग फैलाने वाले कीटाणुओं से शरीर की सुरक्षा के लिए संघर्ष करते रहते हैं। ये टांसिल एक विशेष प्रकार की झिल्ली से ढंके रहते हैं। यह झिल्ली टांसिलों पर चारों ओर छोटे-छोटे गड्ढïे बनाए रहती है। जैसे ही हमारी नामक या मुंह से हानिकारक रोगाणु प्रवेश करते हैं, वैसे ही वे इन गड्ढïों में फंस जाते हैं और श्वेत रक्त कोशिकाएं घेरा डालकर उनके विनाश का काम शुरु कर देती है। इस प्रकार टांसिल रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से हमारे शरीर की रक्षा करते हं।
कभी-कभी टांसिल इन रोगाणुओं का विनाश नहीं कर पाते, तब ये टांसिलों को रोगग्रस्त करने में सफल हो जाते हैं। इस रोग को टांसलाइटस कहते हैं। ऐसी स्थिति में टांसिलों में सूजन आ जाती है, जिससे गले में खट्टापन महूसस होने लगता है। खाने की वस्तुओं को निगलने में परेशानी होती है। इस रोग में बुखार भी हो जाता है। कभी-कभी इनमें पस भी पड़ जाता है। वैसे तो यह रोग चार-पांच दिन में अपने आप ही ठीक हो जाता है, लेकिन यदि ठीक न हो तो डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। यदि यह रोग दवाओं से ठीक नहीं होता तो टांसिलों का ऑपरेशन कराना पड़ता है। यह रोग जवानों की अपेक्षा छोटे बच्चों को अधिक होता है। इस रोग का आक्रमण जाड़ों के मौसम में गर्मियों की अपेक्षा अधिक होता है।