सामान्य ज्ञान
सिकलसेल एनीमिया अनुवांशिक रक्त विकार है जो कि लाल रुधिर कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) को क्षति पहुंचाता है। इसमें तीव्र दर्द भी होता है और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है , अंगों को नुकसान होता है और कुछ दशा में जल्दी मौत भी हो सकती है ।
सिकलसेल एनीमिया के मरीजों की लाल रक्त कोशिकाओं का आकार हंसिया नुमा हो जाता है और इनका हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन के प्रति अत्यंत संवेदनशील हो जाता है। ऐसी कोशिकाएं अक्सर टूट कर रक्त वाहिनियों में एकत्र हो सकती हैं या फेफड़े में फंस कर जानलेवा स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं। अगर माता-पिता दोनों को सिकलसेल एनीमिया की बीमारी है तो संतान इस बीमारी से पीडि़त होगी। अगर दोनों में से एक को यह समस्या है तो संतान में इस बीमारी के होने की आशंका 50 फीसदी होती है। डीएनए की संरचना में होने वाले स्थायी बदलाव के फलस्वरूप हुआ जीन म्यूटेशन अनुवांशिकी आधारित बीमारी सिकलसेल का मुख्य कारण है और कुछ पीढिय़ों में इसके लक्षण दबे रहने के बाद अचानक उभर सकते हैं।
रेट्रो वायरस को मुख्यतौर पर एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए विकसित किया गया है। जब इस तरह की कई दवाइयों को साथ मिला दिया जाता है, तो वह एंटी रेट्रोवायरस थेरेपी या एचएएआरटी कहलाता है। पहली बार अमेरिकी स्वास्थ्य संस्था ने एड्स के रोगियों को इस दवा के इस्तेमाल का सुझाव दिया था।
एंटी रेट्रोवायरल दवाइयों के भी विभिन्न प्रकार हैं, जो एचआईवी के विभिन्न स्टेजों के लिए इस्तेमाल होते हैं। अब अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने एड्स फैलाने वाले एचआईवी वायरस के संभावित इलाज की ओर पहला कदम उठाया है। एचआईवी वायरस कई सालों तक मरीज के शरीर में बिना कोई हरकत किए पड़ा रहता है, जिससे उसका इलाज करने में मुश्किलें आती हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, कैंसर के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली दवा ‘वोरीनोस्टैट’ के इस्तेमाल से इस सुस्त पड़े वायरस को बाहर निकाला जाता है। इन वैज्ञानिकों ने आठ मामलों में इस वायरस पर हमला कर उसे सामान्य एंटी रेट्रोवायरल दवाओं से खत्म कर दिया, लेकिन वैज्ञानिकों की इस टीम का कहना है कि दुनिया में एचआईवी से ग्रस्त तीन करोड़ लोगों के इलाज के लिए कारगर दवा को विकसित करने के लिए कई सालों तक शोध करने की जरूरत पड़ सकती है।
एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनोडिफीशिएंसी वायरस मानव की रोग प्रतिरोधक शक्ति को कम करने वाला यह विषाणु एक रेट्रोवायरस है, जो मानव की रोग प्रतिरोधक प्रणाली की कोशिकाओं (मुख्यत: सीडी 4 पॉजिटिव टी) को संक्रमित कर उनके काम करने की क्षमता को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर देता है। यह विषाणु मुख्यत: शरीर को बाहरी रोगों से सुरक्षा प्रदान करने वाले रक्त में मौजूद टी कोशिकाओं और मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करता है और धीरे-धीरे उन्हें नष्ट करता रहता है। कुछ वर्षों के बाद यह स्थिति आ जाती है कि शरीर आम रोगों के कीटाणुओं से अपना बचाव नहीं कर पाता और तरह-तरह के संक्रमण से ग्रसित होने लगता है, इस अवस्था को एड्स कहते हैं।
शेरान प्लुटो का सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है- 19 हजार 640 किमी प्लुटो से और व्यास है 1206 किमी
मिथकों के अनुसार शेरान पाताल में मृत आत्मा को अचेरान नदी पार कराने वाले नाविक का नाम है। शेरान को जीम क्रिस्टी ने 1978 में खोजा था। पहले यह माना जाता था कि प्लुटो शेरान से काफी बड़ा है क्योंकि प्लुटो और शेरान के चित्र धुंधले थे। शेरान असामान्य चन्द्रमा है क्योंकि सौर मंडल मे अपने ग्रह की तुलना मे सबसे बड़ा चंद्रमा है। इसके पहले यह श्रेय पृथ्वी और चंद्रमा का था। कुछ वैज्ञानिक प्लुटो/शेरान को ग्रह और चंद्रमा की बजाय युग्म ग्रह मानते हंै। शेरान का व्यास अनुमानित है और इसमे 2 प्रतिशत की गलती की संभावना है। इसका द्रव्यमान और घनत्व भी ठीक तरह से ज्ञात नहीं है।
प्लुटो और शेरान एक दूसरे की परिक्रमा समकाल में करते हंै अर्थात दोनों एक दूसरे के सम्मुख एक ही पक्ष रखते हंै। यह सौर मंडल में अनोखा है। शेरान की संरचना अज्ञात है लेकिन कम घनत्व( 2 ग्राम/ घन सेमी) दर्शाता है कि यह शनि के बर्फीेले चन्द्रमाओं के जैसे हंै। इसकी सतह पानी की बर्फ से ढंकी है। आश्चर्यजनक रूप से यह प्लुटो से भिन्न है। यह माना जाता है कि यह प्लुटो की किसी पिंड से टक्कर से बना होगा। शेरान पर वातावरण होने में शंका है।
1. चंद्रमा से पृथ्वी तक आने में प्रकाश को लगभग कितना समय लगता है?
(अ) 8 मिनट (ब) 8 सेकंड (स) 1 सेकंड (द) 100 सेकंड
2. सूर्य के प्रकाश को धरती की सतह पर पहुंचने में लगने वाला समय है, लगभग?
(अ) 4.2 सेकंड (ब) 4.8 सेकंड (स) 8.5 सेकंड (द) 3.6 घंटे
3. सूर्य ग्रहण तब होता है, जब?
(अ) चंद्रमा बीच में हो (ब) पृथ्वी बीच में हो (स) सूर्य बीच में हो (द) सूर्य, चंद्रमा तथा पृथ्वी एक रेखा में हों तथा बृहस्पति उस रेखा में न हो
4. मृगतृष्णा का उदाहरण क्या है?
(अ) अपवर्तन का (ब) पूर्ण आंतरिक परावर्तन का (स) विक्षेपण का (द) विवर्तन का
5. ऐसे दो तत्वों, जिनमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न हों, परंतु जिनकी द्रव्यमान संख्या समान हो, उसे क्या कहते हैं?
(अ) समस्थानिक (ब) समभारिक (स)समावयवी (द) समन्यूट्रॉनिक
6. किस तत्व के सर्वाधिक समस्थानिक होते हैं?
(अ) यूरेनियम (ब) रेडियम (स) हाइड्रोजन (द) पोलोनियम
7. रेडियो सक्रिय पदार्थ उत्सर्जित करता है?
(अ) अल्फा किरणें (ब) बीटा किरणें (स) गामा किरणें (द) उपर्युक्त सभी
8. टैकियॉन से तात्पर्य क्या है?
(अ) प्रकाश गति से तीव्र गति वाले कण (ब) भारी नाभिक वाले अणु का भाग (स) वायु में ध्वनि की गति से तीव्र गति वाले कण (द) जालक कंपन की मात्रा
9. भौतिकी में चतुर्थ आयाम का परिचय दिया?
(अ) न्यूटन ने (ब) आइंस्टीन ने (स) गैलीलियो ने (द) नील्स बोर ने
10. डॉक्टरों के थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया?
(अ) फाहरेनहाइट (ब) एडीसन (स) गैलीलियो (द) इनमें से कोई नहीं
11. मेमोरी शब्द किससे संबंधित है?
(अ) लॉजिक से (ब) कंट्रोल से (स) इनपुट से (द) स्टोरेज से
12. कंप्यूटर हार्डवेयर जो आंकड़ों की बहुत अधिक मात्रा का भंडारण कर सकता है, कहलाता है?
(अ) चुंबकीय टेप (ब) डिस्क (स) चुंबकीय टेप और डिस्क (द) इनमें से कोई नहीं
13. बेसिक भाषा का प्रयोग निम्नलिखित में से किस कार्य के लिए किया जाता है?
(अ) वाणिज्यिक कार्यों के लिए (ब) वैज्ञानिक गणना हेतु (स) बच्चों को सिखाने के लिए (द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने हेतु
14. विश्व का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम क्या है?
(अ) एनीयक (ब) सिद्धार्थ (स) परम (द) डीप
15. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर कौन सा है?
(अ) सिद्धार्थ (ब) परम (स) मेघा (द) साइबर
16. निम्नलिखित में से कौन सी गर्म स्थानीय पवन कैलिफोर्निया में फल के बागीचों को काफी नुकसान पहुंचाती है?
(अ) जोण्डा (ब) सांताअना (स) नार्दर (द) चिनूक
17. सौर ऊर्जा का निर्माण किससे होता है?
(अ) हाइड्रोजन अणु के विखंडन से (ब) यूरेनियम अणु के विखंडन से (स)हाइड्रोजन अणु के संगलन से (द) हीलियम अणु के संगलन से
18. जैविक गैस से ग्रामीण क्षेत्रों को कौन सा लाभ मिलता हैं?
(अ) रोजगार उपलब्धक (ब) ग्रामीण उद्योग के लिए ऊर्जा स्रोत (स)ग्राम को साफ रखती है (द)ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति
19. निम्नलिखित में से भारत में सबसे ऊंची सडक़ है?
(अ)श्रीनगर व गुलमर्ग के बीच (ब) लेह व मनाली के बीच (स) दार्जीलिंग व सिलीगुड़ी के बीच (द)काटगोदाम व नैनीताल के बीच
20. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
21. 1967-69 के दौरान भारत के उपप्रधानमंत्री रहे?
(अ) चौधरी चरणसिंह और मोरारजी देसाई (ब) बाबू जगजीवन राम और मोरारजी देसाई (स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम (द) मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी
22. प्रसिद्ध नारा- गरीबी हटाओ दिया गया था?
(अ) पहली पंचवर्षीय योजना, 1951-56 के दौरान (ब) तीसरी पंचवर्षीय योजना-1961-66 के दौरान (स) चौथी पंचवर्षीय योजना-1969-74 के दौरान (द) पांचवीं पंचवर्षीय योजना-1974-79 के दौरान
23. केंद्र और राज्य के बीच वित्तीय विवादों के निपटारे हेतु मुख्य एजेंसी कौन सी है?
(अ) सर्वोच्च न्यायालय (ब) न्याय मंत्री (स) वित्त मंत्री (द) वित्त आयोग
24. राष्ट्रीय नियोजन में रोलिंग प्लान की अवधारणा लागू की गई थी?
(अ) इंदिरा गांधी के द्वारा (ब) राष्ट्रीय फं्रट सरकार के द्वारा (स) जनता सरकार के द्वारा (द) राजीव गांधी के द्वारा
25. इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार किस क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है?
(अ)पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान (ब) वन लगाने एवं परती भूमि के विकास में योगदान (स) अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को (द)पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धि के लिए
26. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन को डॉक्टर वायु भी कहा जाता है?
(अ) फॉन (ब) चिनूक (स) हरमट्टन (द) सिरॉकी
----
सही जवाब- 1.(स) 1 सेकंड, 2.(स) 8.5 सेकंड, 3.(ब) पृथ्वी बीच में हो, 4.(ब) पूर्ण आंतरिक परावर्तन का, 5.(ब) समभारिक, 6.(द) पोलोनियम, 7.(द) उपर्युक्त सभी, 8.(अ) प्रकाश गति से तीव्र गति वाले कण, 9.(ब) आइंस्टीन ने, 10.(स) गैलीलियो, 11.(द) स्टोरेज से, 12.(स) चुंबकीय टेप और डिस्क, 13.(द) प्रारंभ में सरल भाषा को सिखाने हेतु, 14.(अ) एनीयक, 15.(अ) सिद्धार्थ, 16.(ब) सांताअना, 17.(स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से, 18.(द)ग्रामीण घरों की ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति, 19.(ब) लेह व मनाली के बीच, 20.(अ) राष्ट्रपति, 21.(स) चौधरी चरण सिंह बाबू जगजीवन राम, 22.(द) पांचवीं पंचवर्षीय योजना-1974-79 के दौरान, 23.(द) वित्त आयोग, 24.(स) जनता सरकार के द्वारा, 25.(ब) वन लगाने एवं परती भूमि के विकास में योगदान, 26.(स) हरमट्टन।
चीन का सिन्चांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश संक्षिप्त शब्दों में सिन्चांग कहलाता है , जो उत्तर पश्चिमी चीन में स्थित है और एशिया-यूरोप महाद्वीप के बीचोंबीच आबाद है। यहां पर विस्तृत प्राचीन रेशम मार्ग के आसपास बड़ी संख्या में विश्वविख्यात दर्रे , दुर्गे , गुफाएं , मठ , डाक स्टेशन , समाधि और सैन्य चौकी अवशेष के रूप में देखने को मिलते हैं ।
इन ऐतिहासिक धरोहरों में कजील सहस्त्र बुद्ध मूर्ति गुफा और पाईजीकलिक सहस्त्र बुद्ध मूर्ति गुफा ज्यादा मशहूर हैं । इन दो गुफाओं में जो मूर्तियां और भित्ति चित्र सुरक्षित हैं , उनमें प्राचीन चीन , भारत तथा फारस की संस्कृतियों के अद्भुत विलय की झलक मिलती है और उस की अनूठी विशेष कला शैली उपलब्ध है । इन मूर्ति कला और भित्ति चित्रों में तत्कालीन विभिन्न जातियों के उत्पादन और जीवन के तौर तरीकों का जीता जागता चित्रण हुआ है ।
यह गुफा तुरूफान शहर के उत्तर पूर्व में स्थित है , जो ईस्वी छठी शताब्दी से ले कर 14वीं शताब्दी तक खोदी गई थी । गुफा के भीतरी भित्ति चित्रों की संरचना सुनियोजित और सूक्ष्म है , रेखाएं और रंगयोजन चमकीला , शानदार और भव्य होता है , मानव आकृति सुन्दर और भरिपूर्ण है , जो मकाओ गुफा में चित्रित थांग राजकाल की चित्र कला का जारी रूप है । हालांकि इस गुफा में भित्ति चित्रों को भारी तबाही पहुंची थी , तो भी जो 1200 वर्ग मीटर के चित्र सुरक्षित है ।
नई दिल्ली में स्थित संसद ग्रंथालय, भारत में पुस्तकों के सबसे समृद्ध भण्डारों में से एक है, जो भारतीय विधायिका के सदस्यों की सहायता के लिए 1921 में स्थापित किया गया था। यहां पर शोध और संदर्भ शाखा भी स्थापित की गई जिसने शुरू में संसद ग्रंथालय से स्वतंत्र रूप में कार्य किया था।
पिछले चार दशकों के दौरान, ग्रंथालय तथा संसद सदस्यों की शोध और संदर्भ सेवाएं धीरे-धीरे विकसित हुई हैं, जिसे अब संसद ग्रंथालय तथा संदर्भ, शोध, प्रलेखन और सूचना सेवा लार्डिस के नाम से जाना जाता है। हालांकि संसद ग्रंथालय तथा संदर्भ, शोध, प्रलेखन और सूचना सेवा (लार्डिस) लोक सभा सचिवालय के प्रशासनिक तंत्र का एक भाग है परंतु यह संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को सेवा उपलब्ध कराती है।
संसद ग्रंथालय के वर्तमान संकलन में मुद्रित पुस्तकों, प्रतिवेदनों, सरकारी प्रकाशनों, संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिवेदनों, वाद-विवादों, राजपत्रों, अन्य अभिलेखों, जिसमें लोक सभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले पत्र और प्रकाशन शामिल हैं, की संख्या लगभग 1.27 मिलियन है। संसद ग्रंथालय में 150 भारतीय तथा विदेशी समाचार-पत्र और अंग्रेजी, हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं की 587 पत्र-पत्रिकाएं नियमित रूप से आती हैं।
ग्रंथालय अनुभाग द्वारा प्रति माह संसद ग्रंथालय बुलेटिन (पार्लियामेंट लाइब्रेरी बुलेटिन) नामक एक प्रकाशन निकाला जाता है जिसमें संसद ग्रंथालय में आई नई पुस्तकों का सूचीगत विवरण होता है। इसके अलावा इसमें संसद ग्रंथालय में आने वाले शिष्टमंडलों/विशिष्ट व्यक्तियों के दौरों जैसे विभिन्न कार्यकलापों और घटनाओं, और लार्डिस के नवीनतम प्रकाशनों, पृष्ठकाओं तथा सूचना बुलेटिन की भी जानकारी दी जाती है।
चूंकि संसद का मुख्य ग्रंथालय मुख्यत: दोनों सभाओं के सदस्यों के उपयोग के लिए है, इसलिए संसदीय कर्मचारीवृन्द के लिए एक पृथक स्टाफ लाइब्रेरी नए संसदीय ग्रंथालय भवन में कार्य कर रही है। इसमें लगभग 26 हजार पुस्तकें हैं। वर्तमान में, राज्य सभा सचिवालय और लोक सभा सचिवालय के लगभग 3100 कर्मचारी इसके सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त, इसके सदस्यों के लिए 14 समाचार पत्रों और 20 पत्रिकाओं की नियमित रूप से खरीद की जाती है।
1966 में प्रशासनिक सुधार आयोग ने जहां केंद्रीय स्तर पर लोकपाल की सिफारिश की थी, वहीं उन्हीं कार्यों के लिए राज्य स्तर पर लोकायुक्त की सिफारिश की थी। उड़ीसा लोकायुक्त अधिनियम-1970 बनाने वाला पहला राज्य बना, जबकि महाराष्टï्र में सबसे पहले 1972 में लोकपाल की नियुक्ति की गई। अब तक कुल 12 राज्यों में यह संस्था कार्य कर रही है। पंजाब में लोकायुक्त की जगह लोकपाल की नियुक्ति की जाती है।
अलग-अलग राज्यों में संस्था की स्थिति अलग-अलग है तथा इनके शिकायत तथा अभिकथन संबंधी अधिकार भी अलग-अलग हैं। शिकायत का तात्पर्य कुप्रशासन से है, जिसकी सूचना लोकायुक्त को उस रूप में घटना के 1 वर्ष के भीतर दे दी जानी चाहिए। इसका अर्र्थ किसी लोक सेवक के भ्रष्टïाचार, सत्यनिष्ठïा में कमी अथवा पद के दुरूपयोग से है, जिसकी सूचना घटना के पांच वर्ष के भीतर लोकायुक्त को दी जा सकती है।
मैंग्रोव ऐसे पौधे हैं जो अत्यधिक लवणता, ज्वारभाटा, तेज हवा, अधिक गर्मी और दलदली भूमि में भी जिंदा रह जाते हैं। इन स्थितियों में अन्य पौधों के लिए जिंदा रह पाना मुश्किल होता है। मैंग्रोव समुद्र के छिछले किनारे, लैगूनों और दलदली भागों वाले ज्वारभाटा क्षेत्रों में पाया जाता है। सभी समुद्रतटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मैंग्रोव लगाए गए हैं। भारत में विश्व के कुछ सर्वश्रेष्ठ मैंग्रोव पाए जाते हैं।
देश में मैंग्रोव के सर्वाधिक आच्छादन में पहला स्थान पश्चिम बंगाल का है और उसके बाद गुजरात तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का स्थान है। हालांकि सभी समुद्रतटीय क्षेत्र मैंग्रोव लगाए जाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं, क्योंकि मैंग्रोव के लिए लवणीय और ताजा जल के एक समुचित मिश्रण और दलदल की जरूरत होती है। सरकार ने देश भर में सघन संरक्षण और प्रबंधन के लिए मैंग्रोव के 38 क्षेत्रों की पहचान की है। तमिलनाडु में पिचावरम, मुथुपेट, रामनाड, पुलीकाट और काजूवेली जैसे मैंग्रोव क्षेत्रों की पहचान की गई है।
मैंग्रोव पारिस्थितिकी प्रणाली जैव-विविधता से परिपूर्ण है और यह बाघ, डॉल्फिन, घडिय़ाल आदि जैसी जोखिम वाली प्रजातियों सहित अन्य बहुत-सी प्रजातियों की शरणस्थली है, जिसमें स्थलीय और जलीय दोनों प्रजातियां शामिल हैं। मैंग्रोव फिन मछली, शेल मछली, क्रस्टासिन और मोलस्कों के लिए रहने का स्थान भी है। इन पारिस्थितिकी प्रणालियों द्वारा समुद्रतटीय जल में बड़ी मात्रा में जैविक और अजैविक पोषक तत्वों के निष्कर्षण के कारण मैंग्रोव के वनों को विश्व में सर्वाधिक उत्पादक पारिस्थितिकीय प्रणाली के रूप में जाना जाता है।
कई प्रकार की पारिस्थितिकीय सेवाएं प्रदान करने के अलावा मैंग्रोव समुद्रतटीय क्षेत्रों को कटाव, ज्वारभाटा और सुनामी से बचाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह भूमि उपचय के संदर्भ में मददगार है। मछली के अलावा यह शहद, मोम और वृक्ष से प्राप्त क्षार का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी है। वर्तमान में कृत्रिम और प्राकृतिक दोनों ही घटकों के कारण यह सर्वाधिक जोखिम वाली पारिस्थितिकियों में से एक है।
1. इनमें से कौन सा सर्वाधिक लोकप्रिय पुराण है?
(अ) श्रीमद्भागवत पुराण (ब) विष्णु पुराण (स) मत्स्य पुराण (द) मार्कण्डय पुराण
2. किस बौद्ध ग्रंथ में यूनानी नरेश मीनेण्डर एवं बौद्ध भिक्षु नागसेन के बीच वार्तालाप का वर्णन है?
(अ) दीपवंश (ब) महावंश (स)मिलिन्दपन्हो (द) महावस्तु
3. वेद शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(अ) महत ज्ञान (ब) समीप बैठना (स) संकलन (द) आख्यान
4. स्तूप, चैत्य तथा मठ मुख्य रूप से संबंधित है?
(अ) ईसाई धर्म से (ब) हिंदूवाद से (स) बुद्धवाद से (द) जैनवाद से
5. दक्षिण भारत के मंदिरों के वृहद द्वारों को क्या कहते हैं?
(अ) शिखर (ब) गर्भगृह (स) गोपुरम (द) प्रकार
6. गुरूत्वाकर्षण के भीतर मुक्त रूप से गिरता हुआ एक व्यक्ति अपने हाथ से एक गेंद छोड़ता है। गेंद की स्थिति होगी?
(अ)उसके साथ-साथ नीचे गिरती है(ब)उसके साथ ऊपर जाती है (स)स्थिर रहती है (द) ऊपर-नीचे जाती है
7. गोदियां अधोलिखित किन स्थानों पर स्थापित हैं?
(अ) कोचीन (ब) विशाखापट्टनम् (स) मजगांव (द)इनमें सभी स्थानों पर
8. निम्रांकित कौन सी चीज विटामिन ए का उत्कृष्ट स्रोत है?
(अ)प्याज (ब)मक्का (स) आलू (द) गाजर की जड़
9. दिन में चांद पर खड़े व्यक्ति को चांद का आकाश कैसा दिखेगा?
(अ)काला (ब) सफेद (स) नीला (द) लाल
10. मोती पोताश्रम जहां अमेरिकी पेसिफिक पोत समूह ठहरा हुआ था, उस पर जापानियों ने कब आक्रमण किया?
(अ)1935 में (ब) 1939 में (स) 1941 में (द) 1944 में
11. भारत में निम्रलिखित में से वह स्थल/स्मारक कौनसा है, जो यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल नहीं है?
(अ) एलोरा की गुफाएं (ब) काशी विश्वनाथ मंदिर (स) कुतुबमीनार (द) मानस अन्य प्राणी अभयारण्य
12. इकेबाना किसका जापानी रूप है?
(अ) आधुनिक चित्रकारी का (ब) युद्ध कला का (स) फूलों की सजावट का (द) कृषि की विधि का
13. गुप्त राजवंश किसलिए प्रसिद्ध था?
(अ) कला एवं स्थापत्य (ब) साम्राज्यवाद (स) राजस्व एवं भूमिकर (द) साहित्यिक कार्यों का संरक्षण
14. अजंता कलाकृतियां किससे संबंधित है?
(अ) हड़प्पाकला से (ब) मौर्य काल से (स) बुद्ध काल से (द) गुप्त काल से
15. कवि कालीदास किसके राजकवि थे?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) समुद्रगुप्त (स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) (द) हर्ष
16. अजंता चित्रकारी का विषयवस्तु निम्नलिखित में किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) वैष्णव मत (द) शैव मत
17. कदम्ब राज्य की स्थापना मयूरशर्मन ने की थी। उसने अपनी राजधानी बनाई?
(अ) बंगाल को (ब) कन्नौज को (स) वैजयंती या वनवासी को (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में वह अंतिम बौद्ध राजा कौन था, जो संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था?
(अ) कनिष्क (ब) अशोक (स) बिम्बिसार (द) हर्षवर्धन
19. संवैधानिक दृष्टि से यदि देखा जाय तो उपप्रधानमंत्री निम्न में से किसके समकक्ष होता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) उपराष्ट्रपति (द) कैबिनेट मंत्री
20. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता थे?
(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) व्हाई वी चौहान
21. लोकसभा अध्यक्ष अपना पद कब खाली करता है?
(अ) लोकसभा भंग हो जाने पर (ब) राष्ट्रपति द्वारा ऐसा कहा जाने पर (स) अगली लोकसभा के गठन के बाद (द) राज्यसभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने पर
22. प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) हुकूम सिंह (ब) जीवी मावलंकर (स) केएम मुंशी (द) यूएन ढेबर
23. हमारे शरीर का संतुलन बनाये रखने वाला अंग कौन-सा है?
(अ)मस्तिष्क (ब) नेत्र (स) नासावेश्म (द)अन्त:कर्ण
24. निम्र में से कौन सा फेनिल हाइड्रोजीन के साथ ऋणात्मक पीरक्षण देता है?
(अ)ग्लूकोज (ब) एथिल अल्कोहल (स) ऐसिटेल्डिहाइड (द) बेन्जीफिनॉन
25. कौन सी बीमारी आनुवांशिक है?
(अ) टयूबरक्यूलोसिस (ब) हीमोफीलिया (स) जॉडिस (द) इनमें से कोई नहीं
26. भारत में विशाल मात्रा में मौजूद ज्ञात भंडार के रेडियो धर्मी खनिज में स्थित तत्व का नाम क्या है?
(अ)यूरेनियम (ब) प्लूटोनियम (स) रेडियम (द) थोरियम
27. सुपरसोनिक विमानों की उड़ान के लिए सर्वाधिक सुविधाजनक वायुमंडलीय परत है?
(अ) क्षोभ मंडल (ब) समताप मंडल (स) मध्य मंडल (द) आयन मंडल
28. ओजोन परत के प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से अवक्षय के कारण उसमें 10 मिलियन वर्ग किमी आकार का एक बड़ा छिद्र बन गया है। यह छिद्र अवस्थित है?
(अ) आर्कटिक के ऊपर (ब) अंटार्कटिका के ऊपर (स) धुव्रों के ऊपर (द) अमेरिका एवं यूरोप के ऊपर
29. सिंधु नदी से बंगाल के सोनार गांव तक जी. टी. रोड (ग्रैंड ट्रंक रोड) का निर्माण किसने करवाया?
(अ)बाबर (ब) शेरशाह सूरी (स) अकबर (द) जहांगीर
---
सही जवाब- 1.(अ) श्रीमद्भागवत पुराण, 2.(स)मिलिन्दपन्हो, 3.(अ) महत ज्ञान 4.(स) बुद्धवाद से, 5.(स) गोपुरम, 6.(द) ऊपर-नीचे जाती है, 7.(द)इनमें सभी स्थानों पर, 8.(ब)मक्का, 9.(अ)काला, 10.(स) 1941 में, 11.(ब) काशी विश्वनाथ मंदिर, 12.(स) फूलों की सजावट का, 13.(अ) कला एवं स्थापत्य, 14.(द) गुप्त काल से, 15.(स) चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य), 16.(ब) बौद्ध धर्म, 17.(स) वैजयंती या वनवासी का, 18.(द) हर्षवर्धन, 19.(द) कैबिनेट मंत्री, 20.(स) राम सुभग सिंह, 21.(स) अगली लोकसभा के गठन के बाद, 22.(ब) जीवी मावलंकर, 23.(द) अन्त:कर्ण, 24.(ब)एथिल अल्कोहल, 25.(ब) हीमोफीलिया , 26.(ब) प्लूटोनियम, 27.(ब) समताप मंडल, 28.(अ) आर्कटिक के ऊपर, 29.(ब) शेरशाह सूरी
1. निम्न में से कौन इंग्लैंड का बगीचा कहलाता है?
(अ) ऑक्सफोर्ड (ब) केंट (स) लंदन (द) एवरडीन
2. निम्नलिखित मेें से किसे गार्डेन प्रोविन्स ऑफ साउथ अफ्रीका कहा जाता है?
(अ) केप प्रांत (ब) ईस्ट लंदन (स) नेटाल प्रांत (द) प्रिटोरिया
3. भारत का प्रमाणिक समय उस स्थान का स्थानीय समय है?
(अ) दिल्ली के समीप (ब) कोलकाता के समीप (स) इलाहाबाद के समीप (द) भोपाल के समीप
4. लूनी नदी किसमें गिरती है?
(अ) गंगा मुहाना (ब) केरल का समुद्री तट (स) कच्छ का रण (द) गोदावरी का मुहाना
5. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) मध्यप्रदेश (द) राजस्थान
6. भारत में डेल्टा बनाने वाली नदियां कौन-कौन सी हैं?
(अ) गंगा, महानदी, नर्मदा (ब) कृष्णा, गंगा, तापी (स) कावेरी, गंगा, महानदी (द) नर्मदा, तापी, कृष्णा
7. कहां भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा बन जाती है?
(अ) कर्ण प्रयाग (ब) देव प्रयाग (स) रूद्र प्रयाग (द) गंगोत्री
8. अरावली पर्वता श्रृंखला निम्नलिखित नदी प्रणाली से द्वि विभाजित होती है?
(अ) चंबल और सरस्वती (ब) चंबल और साबरमती (स) नर्मदा और बनास (द) लूनी और बनास
9. सर्वाधिक संख्या में स्थलरुद्ध देश किस महाद्वीप में हैं?
(अ) दक्षिण अमेरिका (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) एशिया
10. निम्नलिखित देशों में कौन सा एक स्थलरूद्ध देश है?
(अ) अंगोला (ब) गैबोन (स) तंजानिया (द) जिम्बाब्वे
11. मधुबनी लोककला किस राज्य से संबंधित है?
(अ) उड़ीसा (ब) पश्चिम बंगाल (स) बिहार (द) राजस्थान
12. राजस्थानी विचारधारा की चित्रकला का आरंभिक मुख्य केंद्र था?
(अ) बीकानेर (ब) जयपुर (स) बूंदी (द) जैसलमेर
13. प्रसिद्ध चित्र मोनालिसा किसने चित्रित किया है?
(अ) माइकल एंजेलो (ब) जोशुआ रैनोल्डस (स) रैम्ब्रों (द) लियोनार्दो द विन्ची
14. निम्र में से कौन-सा कथन सही है?
(अ)समस्थानिक सदा रेडियो एक्टिव होते हैं (ब) ए-किरणें सदा ऋणावेशित होती हैं (स) बी-किरणें चुंबकीय क्षेत्र में विचलित हो जाती हैं (द) बाई-किरणें चुंबकीय क्षेत्र में विचलित हो जाती हैं
15. एक सल्फर का परमाणु सल्फाइड आयन में परिवर्तित होता हैं, जब यह?
(अ)दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है (ब)दो इलेक्ट्रॉन पृथक करता है (स)दो प्रोटॉन ग्रहण करता है (द) दो इलेक्ट्रॉन की साझेदारी करता है
16. वेल्लूूर मठ के संस्थापक कौन थे?
(अ)रामकृष्ण परमहंस (ब) केशवचंद्र सेन (स) स्वामी श्रद्धानंद (द)स्वामी विवेकानंद
17. उत्पाद शुल्क निम्नलिखित में से किस पर लगाया जाता है?
(अ) कृषि उत्पाद (ब) आयातित माल (स) माल उत्पादन (द) होटलों और ट्रेवल एजेंटों द्वारा प्रदत्त सुविधाओं पर
18. आंध्रप्रदेश में मेहबूबनगर में हीरे की खोज करने के लिए निम्नलिखित में से किस हीरा उत्खनन कंपनी को अनुमति दी गई है?
(अ) अलरोसा (ब) देबस्वाना (स) नेशनल डायमंड माइनिंग कंपनी (द) डी बियर्स
19. सौरमंडल का सबसे विशाल ग्रह कौन-सा है?
(अ)मंगल (ब) बुध (स) शुक्र (द) गुरू
20. बौद्ध धर्म के पांच महाव्रतों का उल्लेख सर्वप्रथम कहां मिलता है?
(अ) मुण्डकोपनिषद् (ब) छान्दोग्योपनिषद (स) तैत्तिरीयोपनिषद् (द) केनोपनिषद्
21. सर्वप्रथम किस उपनिषद में देवकी पुत्र एवं अंगिरा के शिष्य के रूप में कृष्ण का उल्लेख मिलता है?
(अ) वृहदारण्य कोपनिषद (ब) कठोपनिषद (स) छान्दोग्योपनिषद (द) तैत्तिरीयोपनिषद्
22. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने पोजिट्रॉन की खोज की है?
(अ) चैडविक (ब) युकावा (स) एंडरसन (द) रदरफोर्ड
23. परमाणविक नाभिक खोजने वाले वैज्ञानिक का नाम क्या है?
(अ) रदरफोर्ड (ब) डॉल्टन (स) आइंसटीन (द) थॉमसन
24. इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?
(अ) थॉमसन (ब) डी ब्रोग्ली (स) रदरफोर्ड (द) बोह्र
25. गुर्दे में परा-परिष्करण इकाई को कहते हैं?
(अ) ग्लोमेरूलस (ब) न्यूरोंस (स) नेफ्रोंस (द) समुद्री जल
26. द्रव एवं गैस के अणुओं की अनियमित गति को क्या कहते हैं?
(अ) दोलन गति (ब) अनुदैध्र्य गति (स) सरल गति (द)ब्राउनियन गति
27. हाइड्रोजन वर्ण क्रम में सबसे पहले किस श्रेणी की खोज हुई?
(अ) लाइमन की (ब) बामर की (स) पाश्चन की (द) फुंड की
28. किसी उत्पति-माध्यम में अकेली कोशिका से पैदा होने वाली कोशिकाएं कहलाती है
(अ)हेण्लॉइड (ब) होमोप्लॉइड (स) क्लोन (द) पुत्री कोशिकाएं
29. एक स्वच्छ कांच की प्लेट पर पानी की एक छोटी बुंद या पारा वृत्ताकार क्यों हो जाता है?
(अ)गाढ़ेपन के कारण (ब)कोष्ठ क्रिया के कारण (स) सतही तनाव के कारण (द) इनमें से कोई नहीं
30. बैरल (लकड़ी के गोल पीपे)सडक़ पर घसीटकर ले जाने की बजाय लुढक़ा कर ले जाना अधिक सरल क्यों होता है?
(अ)बैरल की सतह चिकनी होती है (ब)घसीटने में उठाना भी पड़ता है (स) लुढक़ाने में लगने वाला घर्षण बल घसीटने में लगने वाले घर्षण बल से कम होता है (द) इनमें से कोई नहीं
---
सही जवाब- 1.(ब) केंट, 2.(ब) ईस्ट लंदन, 3. (स) इलाहाबाद के समीप, 4.(ब) केरल का समुद्री तट, 5.(ब) महाराष्ट्र, 6.(स) कावेरी, गंगा, महानदी, 7.(अ) कर्ण प्रयाग, 8.(ब) चंबल और साबरमती, 9.(स) अफ्रीका, 10.(द) जिम्बाब्वे, 11.(स) बिहार, 12.(स) बूंदी, 13.(द) लियोनार्दो द विन्ची, 14.(अ)समस्थानिक सदा रेडियो एक्टिव होते हैं, 15.(अ)दो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है, 16.(द)स्वामी विवेकानंद, 17.(अ) कृषि उत्पाद, 18.(द) डी बियर्स, 19.(द) गुरू, 20.(ब) छान्दोग्योपनिषद्, 21.(स) छान्दोग्योपनिषद, 22.(स)एंडरसन, 23.(अ) रदरफोर्ड, 24.(ब) डी ब्रोग्ली, 25.(स) नेफ्रोंस, 26.(द)ब्राउनियन गति, 27.(ब) बामर की, 28.(स) क्लोन, 29.(स) सतही तनाव के कारण, 30.(स)लुढक़ाने में लगने वाला घर्षण बल घसीटने में लगने वाले घर्षण बल से कम होता है ।
1. इलेक्ट्रिक हीटर की कुंडली बनाने में किस सामग्री का प्रयोग किया जाता है?
(अ) कॉपर (ब) लोहा (स) चांदी (द) नाइक्रोम
2. स्टेनलेस स्टील में निम्नलिखित में से कौन से तत्व सम्मिलित है?
(अ) क्रोमियम, निकेल और लोहा (ब) निकेल, लोहा और कार्बन (स) लोहा, कार्बन और तांबा (द) लोहा, क्रोमियम और कार्बन
3. जिंक सल्फेट का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है?
(अ) कवकनाशी के रूप में (ब) शाकनाशी के रूप में (स) कृंतकनाशी के रूप में (द) गंधहारक के रूप में
4. माणिक्य और नीलम किसके ऑक्साइड हैं?
(अ) कॉपर (ब) टिन (स) आयरन (द) एल्युमीनियम
5. एल्युमीनियम का प्रमुख अयस्क कौन सा है?
(अ) डोलोमाइट (ब) कॉपर (स) लिग्नाइट (द) बॉक्साइट
6. स्थानांतरित कृषि की शुरुआत सर्वप्रथम कहां से हुई?
(अ) इंडोनेशिया से (ब) थाईलैंड से (स) कांगो बेसिन से (द) अमेजन बेसिन से
7. सामान्य जीवन निर्वहन कृषि श्रीलंका में निम्नलिखित में से किस नाम से जानी जाती है?
(अ) कोनूको (ब) हुमा (स) मिल्पा (द) चेन्ना
8. डेयरी फार्मिंग के लिए आवश्यकता होती है?
(अ) अधिक पूंजी, कम श्रम (ब) कम पूंजी, अधिक श्रम (स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम (द) कम पूंजी, कम श्रम
9. किस प्रकार की कृषि में फसलों का अधिकाधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए भूमि की प्रत्येक इकाई पर अधिक मात्रा में पूंजी एवं श्रम का प्रयोग किया जाता है?
(अ) जीविका कृषि (ब) गहन कृषि (स) विस्तृत कृषि (द) बागानी कृषि
10. महात्मा गांधी प्रबल विरोधी थे?
(अ)सत्य के (ब)अहिंसा के (स) छूआछूत के (द) अधिकारों के केंद्रीकरण के
11. सौर ऊर्जा कैसे बनती है?
(अ) हाइड्रोजन अणु के विखंडन से (ब) यूरेनियम अणु के विखंडन से (स)हाइड्रोजन अणु के संगलन से (द) हीलियम अणु के संगलन से
12. निम्नलिखित में से किस मुकदमे में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम संविधान के मौलिक लक्षण का सिद्धांत प्रतिपादित किया?
(अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य (ब) केशवानंद बनाम केरल राज्य (स) मिनर्वा मिल बनाम भारतीय संघ (द) वामन बनाम भारतीय संघ
13. जनहित याचिका दायर की जा सकती है?
(अ) उच्च न्यायालय में (ब) सर्वोच्च न्यायालय में (स) उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में (द) इनमें से किसी में नहीं
14. आग बुझाने वाली गैस कौन सी है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) नाइट्रोजन (द) कार्बन डाइऑक्साइड
15. इलेक्ट्रिक बल्ब के निर्माण में किस कांच का उपयोग होता है?
(अ) क्राउन कांच (ब) पायरेक्स कांच (स) फ्लिंट कांच (द) फाइबर कांच
16. अधातु के ऑक्साइड प्राय: होते हैं?
(अ) क्षारीय (ब) अम्लीय (स) उदासीन (द) इनमें से कोई नहीं
17. फॉस्फोरस प्रचुरता से किसमें पाया जाता है?
(अ) प्रोटीन (ब) वसा (स) विटामिन (द) इनमें से कोई नहीं
18. स्वचालित कलाई घडिय़ों में ऊर्जा मिलती है?
(अ) करचल ऐंठन से (ब) बैटरी से (स) द्रव किस्टल से (द) हमारे हाथ के विभिन्न संचालन से
19. धूप से बचने के लिए छाते में रंग संयोजन निम्नलिखित में से कौन सा सबसे उचित है?
(अ) ऊपर काला, नीचे सफेद (ब) ऊपर सफेद, नीचे काला (स) ऊपर व नीचे दोनों काला (द) ऊपर व नीचे दोनों सफेद
20. निम्नलिखित में से किसमें सर्वोच्च विशिष्ट ऊष्मा का मान होता है?
(अ) कांच (ब) तांबा (स) सीसा (द) जल
21. 20वीं सदी के पूर्वाद्र्ध में देश का भीषणतम अकाल, 1942-43 में कहां पड़ा?
(अ) बंगाल (ब) महाराष्ट्र (स) राजस्थान (द) गुजरात
22. युवा बंगाल आंदोलन के नेता कौन थे?
(अ) राजा राममोहन राय (ब) देवेंद्रनाथ टैगोर (स) हेनरी विवियन डेरोजियो (द) डेविड हेयर
23. राजा राममोहन राय के इंग्लैंड जाने के पश्चात किसने ब्रह्म समाज की बागडोर संभाली?
(अ) केशवचंद्र सेन (ब) देवेंद्रनाथ टैगोर (स) गोपाल हरि देशमुख (द) रामचंद्र विद्यावागीश
24. निम्र में से किस उपदेश को महावीर स्वामी ने पारसनाथ के उपदेशों में सम्मिलित किया था?
(अ)ब्रह्मचर्य को (ब) अहिंसा को (स) सत्य को (द) असत्य को
25. हरा प्रोटोजोआ के नाम से जाना जाता है?
(अ) अमीबा (ब) पैरामीशियम (स) लिशमैनिया (द) यूग्लीना
26. पौधा और जंतुओं के बीच की योजक कड़ी रूप में जाना जाता है?
(अ) अमीबा (ब) यूग्लीना (स) प्लाज्मोडियम (द) पैरामीशियम
27. सबसे अधिक टैगा वन किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?
(अ) साइबेरिया (ब) आस्ट्रेलिया (स) चिली (द) भारत
28. कन्हेरी और कार्ले गुफाएं किस राज्य में हैं?
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) उड़ीसा
29. वियतनाम में प्रवाहित होने वाली सोंग का नामक नदी को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) पीली नदी (ब) काली नदी (स) लाल नदी (द) देव नदी
30. न्यूट्राम्यूटिकल्स उत्पाद हैं, जिनमें होते हैं?
(अ) पोषक विटामिन और खनिज (ब) पोषक प्रोटीन और वसा अम्ल (स) पोषक और विषाक्त प्रभाव (द) पोषक और औषधि प्रभाव
---
सही जवाब-1.(द) नाइक्रोम, 2.(द) लोहा, क्रोमियम और कार्बन, 3.(अ) कवकनाशी के रूप में, 4.द) एल्युमीनियम, 5.(द) बॉक्साइट, 6.(ब) थाईलैंड से, 7.(द) चेन्ना, 8.(स) अधिक पूंजी, अधिक श्रम, 9.(ब) गहन कृषि, 10.(द) अधिकारों के केंद्रीकरण के, 11.(स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से, 12.(अ) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य, 13.(स) उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में, 14.(द) कार्बन डाइऑक्साइड, 15.(स) फ्लिंट कांच, 16.(अ) क्षारीय, 17.(अ) प्रोटीन, 18.(द) हमारे हाथ के विभिन्न संचालन से, 19.(ब) ऊपर सफेद, नीचे काला, 20.(द) जल, 21.(अ)बंगाल, 22.(स) हेनरी विवियन डेरोजियो, 23.(द) रामचंद्र विद्यावागीश, 24.(अ)ब्रह्मचर्य को, 25.(द) यूग्लीना, 26.(ब) यूग्लीना, 27.(अ) साइबेरिया, 28.(स) महाराष्ट्र, 29.(स)लाल नदी, 30.(द) पोषक और औषधि प्रभाव।
आयरन सल्फेट ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में सहायक है। जर्मन वैज्ञानिक के नेतृत्व में एक वैज्ञानिक दल ने यह खोज की। आयरन सल्फेट रसायन को समुद्र और महासागर में डाले जाने पर वह बढ़ गए कार्बन डाइआक्साइड को कई सदियों के लिए खत्म कर देता है।
अंटार्टिका के पास महासागर में वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग करते हुए सात टन आयरन सल्फेट समुद्र में डाला। इसके तीन हफ्ते बाद देखा गया कि अंटार्टिका के नीचे पहले कई किलोमीटर के हरित वन खत्म हो गए।
हरित वनों के कारण कार्बन की मात्रा बढ़ती है। समुद्र की सतह पर बहने वाले इन पौधों के मरने से जल्दी ही कार्बन तत्व सोख लिए गए। साथ ही आयरन सल्फेट डालने के एक माह बाद देखा गया कि यह आधे से ज्यादा पादप समुद्र जल की सतह से एक हजार मीटर तक नीचे चले गए हैं। समुद्र की तली यानी लगभग 3800 मीटर तक इसका तत्व पहुंचा है। समुद्र में आयरन की यह खाद एक गीगा टन कार्बन डाईआक्साइड प्रतिवर्ष खत्म कर सकती है। समुद्र में प्रति वर्ष 8 से 9 गीगाटन कार्बन डाईआक्साइड उत्पन्न होती है। जिसमें से वाष्पीकरण के जरिए करीब 4 गीगाटन कार्बनडाईआक्साइड वातावरण में मिल जाता है। महासागर से वातावरण में सीओ 2 पहुंचने की इस कड़ी में अगर कुछ कमी हो जाती है तो ग्लोबल वार्मिंग से बहुत निजात मिल सकती है।
वल्र्ड मिटियोरॉलॉजिकल ऑर्गेनाइज़ेशन की रिपोर्ट में कहा गया था कि कार्बन डाइऑक्साइड, मिथेन और नाइट्रस ऑक्साइड की मात्रा औद्योगिक युग की शुरुआत के बाद से सबसे ज़्यादा है। इन गैसों से ही ग्लोबल वार्मिंग होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक गैसों की मात्रा घटाने के लिए दुनिया में जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल एकदम बंद करना पड़ेगा जीवाश्म ईंधन से बननी वाली ऊर्जा पर आज भी दुनिया बहुत हद तक निर्भर है और आर्थिक मंदी के बावजूद ख़पत काफ़ी ज़्यादा है। ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन लगातार बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र में मौसम विज्ञान से जुड़ी संस्था का कहना है कि आधुनिक काल में वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
मेसोपोटामिया का यूनानी अर्थ है दो नदियों के बीच। यह इलाका दजला (टिगरिस) और फ़ुरात (इयुफ्ऱेटीस) नदियों के बीच के क्षेत्र में पड़ता है। इसमें आधुनिक इराक़ बाबिल जि़ला, उत्तर पूर्वी सीरिया, दक्षिण पूर्वी तुर्की तथा ईरान का क़ुज़ेस्तान प्रांत के क्षेत्र शामिल हैं ।
यह कांस्ययुगीन सभ्यता का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां सुमेर, अक्कदी सभ्यता, बेबीलोन तथा असीरिया के साम्राज्य अलग-अलग समय में स्थापित हुए थे।
दुनिया में वाहनों का ईंधन पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेदार सबसे बड़े कारणों में से एक है। ज्वलनशीलता बढ़ाने के लिए गैसोलीन में एमटीबीई ऑक्सिजेनरेटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह कैंसरजनक और नॉन-बायोडिग्रेडेबल माना जाता है।
पूरे विश्व में एमटीबीई के बदले एथेनॉल के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जा रही है। एथेनॉल दोनों मामलों में एमटीबीई की तुलना में सुरक्षित है। उम्मीद जताई जा रही है कि एथेनॉल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने में भी मददगार साबित होगा । इससे ऊर्जा सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। इसलिए सरकार ने गैसोलीन में 5 फीसदी एथेनॉल मिलाया जाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही इसे बढ़ाकर 10 फीसदी करने का लक्ष्य भी रखा है। कार्बन मोनोऑक्साइड के उत्सर्जन को बेअसर करने के लिए गैसोलीन मिश्रण में आवश्यक ऑक्सिजेनरेशन को पूरा करने के लिए एथेनॉल की 5 फीसदी मात्रा आवश्यक है।
एथेनॉल और गैसोलीन की की मौजूदा कीमतों एथेनॉल के प्रति लीटर इस्तेमाल से तेल विपणन कंपनियों को 11 रुपये की बचत होती है। इस तरह पेट्रोलियम उद्योग में अंडर-रिकवरी के भार को कम करने में भी एथेनॉल मिश्रण योजना फायदेमंद होगी। भारत में एथेनॉल का उत्पादन शीरे से किया जाता है। एथेनॉल उद्योग को बढ़ावा दिए जाने से शीरा, कृषि उत्पादों और कृषि अपशिष्ट की मांग भी बढ़ेगी। इससे किसानों की आमदनी को अतिरिक्त सहारा मिलेगा। सामान्य चीनी उत्पादन के मौसम में देश में 2.4 अरब लीटर एल्कोहल उत्पादन के लिए मोलासेस की आपूर्ति पर्याप्त होती है।
3 मार्च सन 1992 ईसवी को बोस्निया-हर्जेगोविना एक जनमत संग्रह के बाद योगोस्लाविया से अलग हो गया। इस जनमत संग्रह में 99 दशमलव 7 प्रतिशत लोगों ने इसे योगोस्लाविया से अलग करने के पक्ष में वोट डाले थे। इस देश का क्षेत्रफल लगभग 51 हज़ार 129 हज़ार वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर और पश्चिम में क्रोएशिया पूरब में सर्बिया और दक्षिण पूर्व में मोन्टे नेगरो देश स्थित हैं वर्ष 1991 में जारी किये जाने वाले आंकड़ों के अनुसार इस देश की 44 प्रतिशत जनसंख्या मुसलमानों पर आधारित है। और बालकान के इस गणराज्य में यह सबसे बड़ा जातीय समूह है।
बोस्निया-हर्जेगोविना द्वारा अपनी स्वतंत्रता की घोषणा योरोप के इतिहास की एक बड़ी त्रास्दी का आरंभ थी। बोस्निया में रहने वाले सर्बों ने, जिन्होंने जनमत संग्रह का बहिष्कार किया था सर्बिया की सेना के समर्थन से बोस्निया में मुसलमानों के विरुद्ध बड़े ही भयानक और बर्बर आक्रमण आरंभ कर दिए। सर्बों ने मुसलमानों का बड़ी निर्ममता के साथ सामूहिक जनसंहार किया । यह अमानवीय अपराध 43 महीनों तक जारी रहा। जिसमें ढाई लाख मुसलमानों के ख़ून की होली खेली गई और लगभग 15 लाख मुसलमान शरणार्थी हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार सर्बों ने मुसलमान महिलाओं यहां तक कि गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की गरदनें रेत दीं और पेट फाड़ दिए। इस बीच मानवाधिकारों के संरक्षक होने के बड़े-बड़े दावे करने वाले देश मूक दर्शक बल्कि कुछ तो इन अपराधों के समर्थक बने रहे। अंतत: 1995 के अंत में अंतराष्ट्रीय समुदाय के हस्तक्षेप से शांति संधि हुई जिससे बोस्निया में युद्ध विराम हुआ।
नाबार्ड यानी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक मुम्बई, महाराष्ट्र में स्थित भारत का एक शीर्ष बैंक है। इसे कृषि ऋण से जुड़े क्षेत्रों में, योजना और परिचालन के नीतिगत मामलों में तथा भारत के ग्रामीण अंचल की अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए मान्यता प्रदान की गयी है।
शिवरामन समिति (शिवरामन कमिटी) की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम 1981 को लागू करने के लिए संसद के एक अधिनियम के द्वारा 12 जुलाई 1982, को नाबार्ड की स्थापना की गई। इसने कृषि ऋण विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक के ग्रामीण योजना और ऋण प्रकोष्ठ (रुरल प्लानिंग एंड क्रेडिट सेल) तथा कृषि पुनर्वित्त और विकास निगम को प्रतिस्थापित कर अपनी जगह बनाई। यह ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख एजेंसियों में से एक है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) अधिनियम 1981 में संशोधन को अपनी मंजूरी 7 फरवरी 2013 को प्रदान की। संशोधन के तहत नाबार्ड की अधिकृत पूंजी को 5 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 20 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया जिसका उद्देश्य कृषि तथा ग्रामीण विकास के लिए अधिक ऋण उपलब्ध कराना है।
फोर्ड दुनिया की एक जानी-मानी अमरीकी कार निर्माता कंपनी है। जिसके संस्थापक हेनरी फोर्ड (30 जुलाई, 1863 - 07 अप्रैल, 1947) हैं। हेनरी फोर्ड आधुनिक युग की भारी मात्रा में उत्पादन के लिए प्रयुक्त असेम्बली लाइन के जनक थे। उन्होंने मॉडल टी नामक गाड़ी निकाली जिसने यातायात एवं अमेरिकी उद्योग में क्र्रांति ला दी। वे महान आविष्कारक भी थे। उन्हें अमेरिका के 161 पेटेन्ट प्राप्त हुए थे।
फोर्ड कम्पनी के मालिक के रूप में वे संसार के सबसे धनी एवं विख्यात व्यक्तियों में से थे। उन्होने अपनी अधिकांश सम्पत्ति फोर्ड फाउन्डेशन के नाम कर दिया और ऐसी व्यवस्था बना दी कि वह स्थायी रूप से उनके ही परिवार के नियंत्रण में बनी रहे। सन् 1890 में उन्होंने डिट्रॉइट एडिसन इलेक्ट्रिक कंपनी में काम करना आरंभ किया और सन् 1893 में पेट्रोल से चलने वाली पहली गाड़ी बनाई, जिसमें चार हॉर्सपॉवर तक उत्पन्न होती थी और जिसकी गति 25 मील प्रति घंटा थी। सन् 1893 में इन्होंने दूसरी गाड़ी बनानी प्रारंभ की तथा सन् 1899 में इलेक्ट्रिक कंपनी की नौकरी छोडक़र डिट्रॉइट ऑटोमोबाइल कंपनी की स्थापना की। फिर इस कंपनी को छोडक़र ये दौड़ में भाग लेने वाली गाडिय़ां बनाने लगे। इन गाडिय़ों ने कई दौड़ों में सफलता पाई, जिससे इनका बड़ा नाम हुआ। इस प्रसिद्धि के कारण ये सन् 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी स्थापित करने में सफल हुए।
प्रथम वर्ष में फोर्ड मोटर कंपनी ने दो सिलिंडर तथा आठ हॉर्सपॉवर वाली 1708 गाडिय़ां बनाईं। इनकी बिक्री से कंपनी को शत प्रतिशत लाभ हुआ। दूसरे वर्ष 5 हजार गाडिय़ां बिकीं। फोर्ड इस कंपनी के अध्यक्ष हो गए और अंत में अन्य हिस्सेदारों को हटाकर अपने एकमात्र पुत्र, एडसेल ब्रायंट फोर्ड के सहित सपूर्ण कंपनी के मालिक हो गए। इनका उद्देश्य हल्की, तीव्रगामी, दृढ़ किंतु, सस्ती मोटर गाडिय़ों का निर्माण करना था।
1. भारत में सर्वाधिक निरक्षरता वाला राज्य कौन सा है?
(अ) बिहार (ब) झारखंड (स) जम्मू-कश्मीर (द) अरुणाचल प्रदेश
2. केरल राज्य के उच्च साक्षरता का क्या कारण है?
(अ) सुदृढृ अर्थव्यवस्था (ब) पिछड़ी जातियों की अनुपस्थिति (स) सुविकसित सामाजिक अवसंरचना (द) उच्च नगरीकृत समाज
3. भारत के दो सर्वाधिक साक्षर राज्य कौन-कौन से हैं?
(अ) महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल (ब) तमिलनाडु एवं पंजाब (स) गुजरात एवं कर्नाटक (द) मिजोरम एवं केरल
4. भारत में पुनर्जागरण का जनक कहा जाता है?
(अ) स्वामी दयानंद सरस्वती (ब) स्वामी विवेकानंद (स) राजा राममोहन राय (द) महात्मा गांधी
5. बुद्ध किस वंश से संबंधित थे?
(अ) शात्रिका (ब) मौर्य (स) शाक्य (द) कुरु
6. कत्थक कहां की नृत्य शैली है?
(अ) मणिपुर (ब) उड़ीसा (स) केरल (द) उत्तरी भारत
7. केरल में सर्वाधिक प्रचलित शास्त्रीय नृत्य कौन सा है?
(अ) कुचिपुड़ी (ब) कथकली (स) मोहिनीअट्टम (द) भरतनाट्यम
8. कुछ परिवहन वाहनों में अतिरिक्त पीली बत्तियां होती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि?
(अ) बत्ती पीली होने से वाहन सुंदर दिखलाई देता है (ब) पीली बत्ती कम विद्युत ऊर्जा खर्च करती है (स) पीला प्रकाश कोहरे को बेधता है, जिससे सडक़ साफ दिखाई देती है, अत: कोहरे वाली रातों में पीली बत्ती काम आती है (द) पीली प्रकाश सडक़ पर चलते हुए व्यक्तियों की आंखों में चमक उत्पन्न नहीं करता है
9. आचार्य केशवदास को ‘कठिन काव्य का प्रेत’ किस आलोचक ने कहा है?
(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने (ब) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन ने (स) हरवंशराय बच्चन ने (द) इनमें से कोई नहीं
10. प्राकृतिक गैस का विश्व में सर्वाधिक भंडार निम्न में से किस देश में विद्यमान है?
(अ)सी.आई.एस.(ब) अर्जेंटीना (स) सऊदी अरब (द) आस्टे्रलिया
11. निम्न में से कौन सा खनिज ‘काला शीशा’ तथा प्लंबगो के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) हीरा (ब) चांदी (स) मैंगनीज (द) ग्रेफाइट
12. वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बाद का संकेत है कि मौसम?
(अ) स्थित तथा शांत होगा (ब) वर्षायुक्त होगा (स) ठंडा होगा (द) तूफानी होगा
13. आस्टे्रलिया के कालगूर्ली तथा कूलगार्डी क्षेत्र निम्न में से किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध हैं?
(अ) लौह-अयस्क (ब) कोयला (स) सोना (द) खनिज तेल
14. विस्तृत आकार वाले खेतों पर यांत्रिक विधियों से की जाने वाली कृषि कहलाती है?
(अ) गहन कृषि (ब) गहन जीविका कृषि (स) विस्तृत कृषि (द) बागानी कृषि
15. जनसंख्या घनत्व का क्या अर्थ है?
(अ) प्रति कि.मी. में रहने वाले लोगों की संख्या (ब)प्रति वर्ग कि.मी. में रहने वाले लोगों की संख्या (स) ग्रामवासियों की संख्या (द)शहरवासियों की संख्या
16. भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है?
(अ)वारेन हेस्टिंग्स को (ब) लॉर्ड क्लाइव को (स) सर टॉमस रो को (द) लॉर्ड कॉर्नवालिस को
17. विख्यात कोणार्क मंदिर स्थित है?
(अ)महाराष्ट्र में (ब) बिहार में (स) केरल में (द) उड़ीसा में
18. मानव शरीर की सर्वाधिक बड़ी ग्रंथि है?
(अ)वृक्क (ब) यकृत (स) मस्तिष्क (द) हृदय
19. पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) बृहस्पति (द) मंगल
20. यह किसने सर्वप्रथम प्रतिपादित किया कि सूर्य हमारे सौरमंडल का केंद्र है और पृथ्वी उसकी परिक्रमा करती है?
(अ) न्यूटन (ब) गैलीलियो (स) पाणिनी (द) कॉपरनिकस
21. थर्मस फ्लास्क तरल पदार्थों को लंबे समय तक गरम रखता है, क्योंकि?
(अ) उसमें गैस भरी रहती है, जो ऊष्मा उत्सर्जित करती है (ब) उसमें आंतरिक तापन होता है (स) चमकदार आंतरिक दीवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारें ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है (द) इनमें से कोई नहीं
22. महात्मा गांधी ने हिंद स्वराज की रचना की थी, जब वे?
(अ) इंग्लैंड से भारत जहाज से यात्रा कर रहे थे (ब) साबरमती आश्रम में थे (स) जहाज से इंग्लैंड से दक्षिण अफ्रीका यात्रा कर रहे थे (द) चंपारण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे
23. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा भू आवेष्ठित देश कौन सा है?
(अ) जैरे (ब) जाम्बिया (स) मंगोलिया (द) नाइजर
24. निम्नलिखित में से कौन एक स्थलारूद्ध देश है?
(अ) कजाकिस्तान (ब) तुर्कमेनिस्तान (स) ताजिकिस्तान (द) उज्बेकिस्तान
25. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दो स्थल अवरूद्ध देश हैं?
(अ) उरूग्वे व पराग्वे (ब) उरूग्वे व इक्वेडोर (स) पराग्वे व बोलविया (द) उरूग्वे व बोलीविया
26. मौसमी दशाएं, शुद्ध क्षेत्रफल, सस्यकाल आदि एक साथ दर्शाए जा सकते हैं?
(अ) हीदरग्राफ पर (ब) इर्गोग्राफ पर (स) क्लाइमोग्राफ पर (द) बैंडग्राफ पर
27. किस धातु से बनाया गया मिश्र धातु हवाई जहाज तथा रेल के डिब्बे में पूर्जे बनाने के काम में लिया जाता है?
(अ) तांबा (ब) लोहा (स) एल्युमीनियम (द) इनमें से कोई नहीं
--
सही जवाब- 1.(अ)बिहार, 2.(स) सुविकसित सामाजिक अवसंरचना, 3.(द) मिजोरम एवं केरल, 4.(स) राजा राममोहन राय, 5.(स) शाक्य, 6.(स) केरल, 7.(ब) कथकली, 8.(स) पीला प्रकाश कोहरे को बेधता है, जिससे सडक़ साफ दिखाई देती है, अत: कोहरे वाली रातों में पीली बत्ती काम आती है, 9.(अ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने, 10. (स) सऊदी अरब, 11. (द) ग्रेफाइट, 12.(द) तूफानी होगा, 13.(स)सोना, 14.(स) विस्तृत कृषि, 15.(ब)प्रति वर्ग कि.मी. में रहने वाले लोगों की संख्या, 16.(ब) लॉर्ड क्लाइव को, 17.(द) उड़ीसा में, 18.(ब) यकृत, 19.(ब) शुक्र, 20.(द) कॉपरनिकस, 21.(स) चमकदार आंतरिक दीवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारें ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती है, 22.(द) चंपारण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, 23.(स) मंगोलिया, 24.(स) ताजिकिस्तान, 25. (स) पराग्वे व बोलविया, 26.(ब) इर्गोग्राफ पर, 27.(स) एल्युमीनियम।
मोरक्को अफ्रीक़ा महाद्वीप का अत्यंत प्राचीन देश है। मोरक्को आधिकारिक तौर पर मोरक्को राजशाही , उत्तरी अफ्रीका का एक देश है । उत्तरी अफ्रीका में रोमन प्रांत रहे इस प्रदेश में मध्यकाल में एक अफ्रीकी मूल के वंश का शासन रहा जिस पर इस्लामिक प्रभाव दसवीं सदी से पड़ता गया । आज यह देश मुस्लिम है जिसकी भाषा अरबी है । यहां की अरबी अफ्री की मिश्रित है । मराकश यहां की राजधानी है और कसाब्लांका आर्थिक केन्द्र । यह देश उत्तरी अफ्रीक़ा में भूमध्य सागर और एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। अलजीरिया और पश्चिमी सहरा से इसकी सीमाएं मिलती हैं।
2 मार्च सन 1956 ईसवी को मोरक्को को स्वाधीनता मिली। 7वीं शताब्दी ईसवी के अंत में मुसलमानों ने इस देश पर अधिकार किया और फिर इस देश पर कई शासन श्रृंखलाओं का राज रहा। 15वीं शताब्दी ईसवी से इस देश पर योरोपीय देशों का अतिक्रमण आरंभ हुआ। किंतु 1912 तक यह देश किसी सीमा तक स्वाधीन रहा।
वर्ष 1912 में फ्रांस समझौते के अनुसार यह देश फ्रांस और स्पेन के अधीन हो गया जिसके बाद से अब्दुल करीम रीफ़ी नामक मोरक्को के नेता के नेतृत्व में स्पेन और फ्रांस के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ किंतु 1926 में अतिक्रमणकारियों के व्यापक आक्रमण से यह संघर्ष कुचल दिया गया लेकिन इसके बाद भी लोगों ने स्वतंत्रता की लड़ाई को जारी रखा अंतत: दो मार्च सन 1956 ईसवी को यह देश स्वतंत्र हो गया।
सावरा यानी साओरा, सोरा या सौरा भी कहलाने वाली पूर्वी भारत की एक जनजाति है। यह मुख्यत: उड़ीसा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश तथा बिहार में पाई जाती है। इनकी कुल संख्या 3 लाख 10 हजार के लगभग है, जिनमें से अधिकांश उड़ीसा में हैं।
अधिकांश सावरा हिंदू हो चुके हैं और सामान्यत: उडिय़ा भाषा बोलते हैं, मगर पहाडिय़ों पर रहने वाले लोगों में मुंडा बोली का परंपरागत स्वरूप बना हुआ है। पहाड़ी अंचल के सावरा लोग व्यावसायों के आधार पर कुछ उपजनजातियों में विभाजित हैं। जाति नामक सावरा कृषक हैं, आरसी बुनकर हैं, मूली लुहार हैं, किंडाल टोकरी बनाने वाले और कुंबी कुम्हार हैं। इनकी परंपरागत सामाजिक इकाई परिवार का ही एक विस्तृत रूप है, जिसमें पुरुष और स्त्रियां, दोनों एक ही पूर्वज के वंशज हैं।
बृहस्पति के गैलीलीयन चन्द्रमाओं से अंदर की ओर 4 छोटे चन्द्रमा हंै जिनके नाम हैं- मेटीस,आद्रस्टीआ,अमाल्थीआ और थेबे।
मेटीस- बृहस्पति का सबसे अंदरूनी ज्ञात उपग्रह है। ग्रीक कथाओं के अनुसार मेटीस ज़ीउस (बृहस्पति) की पहली पत्नी थी। इसकी खोज 1979 में सीन्नाट वायेजर की तस्वीरों से की थी। मेटीस और आद्रस्टीआ बृहस्पति के मुख्य वलय के अंदर है, शायद ये वलय के पदार्थ का श्रोत हो सकते है। ग्रह के वलय के छोटे उपग्रहो को मूम भी कहा जाता है।
आद्रस्थीआ- बृहस्पति का दूसरा ज्ञात चन्द्रमा है। मिथकों में आद्रस्टीआ पुरस्कार और दंड देने वाली देवी के नाम पर है जो जियस और अनाके के बेटी थी। इसकी खोज एक स्नातक विद्यार्थी डेवीड जेवीट ने 1979में वायेजर 1 की तस्वीरों से की थी। मेटीस और आद्रस्टीआ दोनो समकालिक कक्षा के अंदर तथा रोच सीमा के अंदर हैं। दोनों इतने छोटे हंै कि इन पर ज्वारीय खिंचाव का असर नहीं होता है लेकिन इनकी कक्षा छोटी होती जाएगी। आद्रस्टीआ सौर मंडल के सबसे छोटे चन्द्रमाओं में से एक है।
अमाल्थीआ- बृहस्पति का तीसरा ज्ञात उपग्रह है। मिथकों के अनुसार अमाल्थीआ एक दाई थी जिससे जिअस को बकरी का दूध पिलाकर बड़ा किया था। इसकी खोज बर्नाड ने 9 सितंबर 1892 मे अपनी लीक प्रयोगशाला मे 16 इंच की दूरबीन से किया था। यह सीधे निगाहों से खोजा जाने वाला अंतिम उपग्रह था। अमाल्थीआ तथा हीमालीया जो बृहस्पति के पांचवे और छठे सबसे बड़े चन्द्रमा हैं और लगभग समान आकार के हं,ै लेकिन चौथे बड़े चन्द्रमा युरोपा के आकार के 1/15 गुना ही है।
अमाल्थीआ सौर मंडल में सबसे ज्यादा लाल है जो आयो से उत्सर्जित गंधक के कारण है। बृहस्पति के अधिकतर चन्द्रमाओं के जैसे यह भी समकालिक कक्षा में परिक्रमा करता है। पहले के अनुमानों से ऐसा लगता था कि अपने आकार और अव्यवस्थित आकार के कारण अमाल्थीआ मजबूत ठोस पिंड होगा। लेकिन गैलीलीयो के आंकड़ों के अनुसार इसका घनत्व पानी के घनत्व के बराबर है। यह बर्फ का बना नहीं है जिससे लगता है कि यह एक फुसफुसा ढेर है।
थेबे- बृहस्पति का चौथा ज्ञात उपग्रह है। मिथकों में थेबे को नदियों के के देवता असोपस की बेटी बताया गया है। इसकी खोज 1979 में सीन्नाट वायेजर की तस्वीरों से की थी। इसके ऊपरी सतह पर तीन/चार बड़े क्रेटर हंै।
इब्न बतूता का पूरा नाम अबू अब्द अल्लाह मुहम्मद इब्न अब्द अल्लाह अल-लावती अत-तंजी इब्न बतूता था। इनका जन्म 24 फरवरी 1304, को टेनजियर, मोरक्को में हुआ। मृत्यु वर्ष 1368 में मोरक्को में हुई।
इब्न बतूता मध्यकालीन अरब के महानतम यात्री और सबसे प्रसिद्घ यात्रा पुस्तकों में से एक, रिहला (यात्राएं) के लेखक थे। इस किताब में उन्होंने अपनी 1 लाख 20 हजार किमी से अधिक लंबी यात्रा का वर्णन किया । इस दौरान उन्होंने लगभग सभी मुस्लिम देशों और चीन तथा सुमात्रा जैसे दूरदराज क्षेत्रों की यात्राएं की और उनके बारे में अपनी किताब में लिखा। समकालीन इतिहास और कला तथा संस्कृति के बारे में जानने के लिए यह किताब आज भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जाती है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि विपणन निगम (नेरामैक) लिमिटेड पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत सरकारी उपक्रम है। इस कंपनी की अधिकृत पूंजी 10 करोड़ रुपये है तथा चुकता पूंजी सिर्फ 7 करोड़ 62 लाख रुपये है। वित्?त वर्ष 2011-12 के दौरान बिक्री के आधार पर इसका सकल कारोबार 96 करोड़ रुपये रहा और कंपनी ने एक करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।
नेरामैक पूर्वोत्तर के किसानों और उत्पादकों से अदरक, अनन्नास, काजू और कीवी फलों जैसी नकदी फसलों के स्रोत, खरीद और विपणन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूर्वोत्तर के किसानों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह गतिशील और महत्वपूर्ण कृषि विपणन संगठन के रूप में भूमिका निभा रहा है। इस संगठन ने फसल कटाई बाद की प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से उत्पादन में किसानों की रूचि बनाए रखने के लिए कार्य शुरू किया, जिसके फलस्वरूप कीमतों में गिरावट थमी और किसान अधिक उत्पादन तथा विपणन के लिए प्रेरित हुए।
कंपनी हल्दी, बड़ी इलायची, मक्का जैसी कृषि वस्तुओं की खरीद और विपणन भी करती है तथा पूर्वोत्तर और पर्वतीय राज्य मिशन तथा राष्ट्रीय बागबानी मिशन के तहत उर्वरक, उन्नत बीजों, रोपण सामग्री, फूलों की खेती के लिए आवश्यक कृषि सामान की आपूर्ति भी करती है।
1. स्थिर पानी में मिट्टी का तेल डालने पर मच्छर कम होते हैं, क्योंकि यह?
(अ) प्रजनन में बाधा डालता है (ब) मच्छरों के लिए उच्च विष है (स) लार्वा के सांस में बाधा डालता है (द) मच्छरों को भगाता है
2. पानी से निकलने पर सेविंग ब्रश के बाल आपस में चिपक जाते हैं। इसका कारण क्या है?
(अ) पृष्ठ तनाव (ब) श्यानता (स) प्रत्यास्थता (द) घर्षण
3. स्थिर गति से जा रही खुली कार में बैठा एक बालक गेंद को हवा में सीधे ऊपर फेंकता है। गेंद गिरती है?
(अ) उसके पीछे (ब) उसके सामने (स) उसके हाथ में (द) उसके बगल में
4. कंप्यूटर सिस्टम के किस भाग को भौतिक रूप से स्पर्श किया जा सकता है?
(अ) डाटा (ब) ऑपरेटिंग सिस्टम (स) हार्डवेयर (द) सॉफ्टवेयर
5. डॉट मैट्रिक्स किसका एक प्रकार है?
(अ) टेप (ब) डिस्क (स) प्रिंटर (द) बस
6. एक छोटे सिलिकॉन चिप पर ट्रांजिस्टरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को क्या कहते हैं?
(अ) वर्कस्टेशन (ब) सीपीयू (स) मैग्नेटिक डिस्क (द) इंटिग्रेटेड सर्किट
7. कागजी मुद्रा जारी करने वाला देश कौन सा है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) भारत (द) अमेरिका
8. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
(अ) क्लीमेंट एटली (ब) जार्ज बुश (स) अब्राहम लिंकन (द) जार्ज वाशिंगटन
9. कृत्रिम उपग्रह को अंतरिक्ष में प्रक्षेपण करने वाला पहला देश कौन सा था?
(अ) रूस (ब) अमेरिका (स) दक्षिण कोरिया (द) भारत
10. सिरका का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) ब्यूटानोइक एसिड (ब) एथेनोइक एसिड (स) मेथेनोइक एसिड (द) प्रोपेनाइक एसिड
11. किस मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा हुआ है?
(अ) हिमोढ़ मिट्टी (ब) पथरीली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लोयस मिट्टी
12. किस मिट्टी में कैल्शियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी(ब)जलोढ़ मिट्टी (स)पेडाल्फर मिट्टी (द)इनमें से कोई नहीं
13. गेहूं के पौधे का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) जिया मेज (ब) औरिजा सैटाइवा (स) होर्डियम वुल्गेयर (द) ट्रिटीकम एस्टीवम
14. कपास के रेशे होते हैं?
(अ) तने से निकाले गए तंतु (ब) बीजों के अधिचर्मी रोम (स) फलों के अधिचर्मी रोम (द) जड़ों से निकाले गए तंतु
15. भोजपत्र निम्न में से किस पौधे से बनाया जाता है?
(अ) सिनकोना की छाल से (ब) डलबर्जिया की छाल से (स) बेटुला की छाल से (द) पाइपर की पत्तियों से
16. मेंढक का शत्रु निम्नलिखित में से कौन है?
(अ)सर्प (ब) मछली (स) बगुला (द) छिपकिली
17. विटामिन ‘के’ की कमी से कौन-सा रोग हो जाता है?
(अ)बेरी-बेरी(ब) स्कर्वी (स) रतौंधी (द) रूधिर स्कंदन न होना
18. हिंदू कॉलेज, कलकत्ता-1817, जो कि पाश्चात्य पद्धति पर उच्च शिक्षा देने का प्रथम कालेज था, जिसका धार्मिक शिक्षा से कोई संबंध नहीं था, की स्थापना किसने की?
(अ) डेविड हेयर (ब) विलियम जोन्स (स) मैकाले (द) जान मार्शल
19. कांग्रेस के कराची अधिवेशन, मार्च-1931 के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सरदार वल्लभ भाई पटेल (ब) जवाहर लाल नेहरू (स) महात्मा गांधी (द) सुभाषचंद्र बोस
20. लैम्प की बत्ती में तेल चढ़ता है, क्योंकि?
(अ) तेल बहुत हल्का है (ब) तेल वाष्पशील है (स) सतह तनाव घटने के कारण (द) कैपिलरी क्रिया के कारण
21. स्पू्रस, फर तथा चीड़ मुख्य रूप से पाए जाते हैं?
(अ) टैगा वनों में (ब) मानसूनी वनों में (स) भूमध्यसागरीय वनों में (द) भूमध्यसागरीय वनों में
22. निम्नलिखित में से किसे शीतोष्ण कटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले सदापर्णी वन कहते हैं?
(अ) मानसूनी वन (ब) टुण्ड्रा वन (स) टैगा वन (द) भूमध्यसागरीय वन
23. विश्व में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन देश है?
(अ) भारत (ब) फिलीपीन्स (स) इंडोनेशिया (द) वियतनाम
24. दक्षिण पूर्व एशिया में जनसंख्या केंद्रित है?
(अ) बाढ़ के मैदानों पर (ब) चौरस पठारों पर (स) ऊंचे दोआबों में (द) नदी घटियों के ऊपरी भाग में
25. किस देश की लगभग 97 प्रतिशत जनसंख्या उसके लगभग 3 प्रतिशत भू-भाग पर निवास करती है?
(अ) मिस्र (ब) तुर्की (स) न्यूजीलैंड (द) ऑस्ट्रेलिया
26. चाइनामैन शब्द किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) फुटबॉल (स) हॉकी (द) जूडो
27. ड्यूश शब्द किस खेल से संबंधित है?
(अ) टेबल टेनिस (ब) लॉन टेनिस (स) बैडमिंटन (द) बिलियर्ड्स
28. माई बेस्ट गेम ऑफ चेस किस शतरंज खिलाड़ी की प्रसिद्ध पुस्तक है?
(अ) विश्वनाथन आनंद (ब) गैरी कास्पारोव (स) आनातोली कार्पोव (द) बॉबी फिशर
29. वह प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी जिन्होंने अपनी आत्मकथा गोल्डन हैटट्रिक नाम से लिखी है?
(अ) अजीत पाल सिंह (ब) बलवीर सिंह (स) मोहम्मद शाहिद (द) सुरजीत सिंह
--
सही जवाब- 1.(स) लार्वा के सांस में बाधा डालता है, 2.(अ) पृष्ठ तनाव, 3.(स) उसके हाथ में, 4.(स) हार्डवेयर, 5.(स) प्रिंटर, 6.(द)इंटिग्रेटेड सर्किट, 7.(अ)चीन, 8.(द)जार्ज वाशिंगटन, 9.(अ)रूस, 10.(ब) एथेनोइक एसिड, 11.(अ) हिमोढ़ मिट्टी, 12.(द) इनमें से कोई नहीं, 13.(द) ट्रिटीकम एस्टीवम, 14.(ब) बीजों के अधिचर्मी रोम, 15.(स) बेटुला की छाल से, 16.(अ)सर्प, 17.(द) रूधिर स्कंदन न होना, 18.(अ) डेविड हेयर, 19.(अ) सरदार वल्लभ भाई पटेल, 20.(द) कैपिलरी क्रिया के कारण, 21.(अ) टैगा वनों में, 22.(द) भूमध्यसागरीय वन, 23.(ब) फिलीपीन्स, 24.(द) नदी घटियों के ऊपरी भाग में, 25.(द) ऑस्ट्रेलिया, 26.(अ) क्रिकेट, 27.(ब) लॉन टेनिस, 28.(ब) गैरी कास्पारोव, 29.(ब) बलवीर सिंह।
कादर, केरल राज्य के कोच्चि (भूतपूर्व कोचीन) और तमिलनाडु राज्य के कोयंबत्तूर के बीच की पहाड़ी सीमा पर रहने वाली दक्षिण भारत की एक छोटी जनजाति है। यह आस्ट्रेलियाई से दिखते हैं और नीग्रो उद्भव के हो सकते हैं।
कादर जंगलों में रहते हैं और खेती नहीं करते। ये लोग जहां काम करते हैं, वहां पत्तियों के छप्पर वाली झोपडिय़ां बना लेते हैं और रोजगार की आवश्यकतानुसार जगह बदलते रहते हैं। कादर चावल खाना पसंद करते हैं, जो उन्हें व्यापारिक सौदों के बदले या मजदूरी के रूप मे मिलता है। ये भोजन संग्रह नहीं करते। ये काफी समय से शहद, मोम, साबूदाना, इलायची और अदरक इक_ïा करने वाले विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे है या छातों की छडिय़ां बनाकर मैदानी व्यापारियों को बेचते हैं। कई कादर पुरुष श्रमिकों के रूप में कार्य करते हैं।
कादर जनजाति की संख्या कुछ हजार अनुमानित की गई है। ये द्रविड़ भाषाएं, तमिल और कन्नड़ बोलते है तथा जंगल की आत्माओं और अपने दयालु सृष्टïा, दंपत्ति व स्थानीय हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। इस जनजाति में चचेरे भाई-बहनों में विवाह की अनुमति है। विशेषकर बुआ की लडक़ीसे विवाह मान्य है।