सामान्य ज्ञान
1. आदि ग्रंथ अथवा गुरु ग्रंथ साहेब- का संकलन निम्नांकित में से किसने किया था-
(अ) गुरु नानक देव (ब) गुरु तेग बहादुर (स) गुरु गोविंद सिंह (द)गुरु अर्जुन देव
2. विजय नगर राज्य की स्थापना किसने की थी?
(अ) विजय राय ने (ब) हरिहर द्वितीय ने (स) हरिहर और बुक्का ने (द) बुक्का द्वितीय ने
3. निम्रलिखित में से किसमें सुमेल है?
(अ) मोतियाबिंद-थाइराइड ग्रंथि (ब) पीलिया-यकृत (स) टायफाइड- फेफड़े (द) निमोनिया- आंखें
5. जल के लिए श्च॥ मान होता है-
(अ) लगभग शून्य (ब) लगभग 7 (स) 5 या 5 से कम (द) 8.7 या उससे अधिक
6. भारतीय सेना में शामिल वह कौन सी मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता चीन के शंघाई और बीजिंग तक है?
(अ) अर्जुन (ब) अग्रि 3, (स) सोम-2 (द) जहांगीर
7. एक संगठन जहां अधिकार ऊंचाई से नीचे की ओर प्रवाहित होता है, कहलाता है-
(अ)कार्यात्मक संगठन (ब) रेखीय संगठन (स) कमेटी संगठन (द) स्टाफ संगठन
8. एक्जिम बैंक की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1964 में (ब) 1971 में (स) 1982 में (द) 1985 में
9. प्राइमेज सम्मिलित है-
(अ) रेल भाड़े में (ब) जहाजी भाड़े में (स) विदेशी विनिमय पत्र राशि में (द) उत्पादन शुल्क में
10. एक कंपनी सचिव को यह अधिकार नहीं है कि-
(अ) कंपनी के विभागों की गतिविधियों पर नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण करे (ब) उन प्रलेखों पर जिन पर कंपनी का प्रमाणीकरण अपेक्षित है हस्ताक्षर करे (स) कंपनी के समापन पर अधिमान लेनदार के रूप में अपने वेतन का बकाया मांगें (द) कंपनी की वार्षिक साधारण सभा बुलाए
11. निम्नांकित में से कौन सा भारत का गैर परंपरागत निर्यात मद है?
(अ) सॉफ्टवेयर (ब) लौह खनिज (स) रूई (द) मसाले
12. वाण्डरर्स टेस्ट क्रिकेट मैदान कहां स्थित है?
(अ) कोलंबों मे (ब) मेलबोर्न में (स) ऑकलैंड में (द) जोहान्सबर्ग में
13.यदि केशनली का व्यास दुगुना कर दिया जाए, तो इसमें चढऩे वाले जल सतह की ऊंचाई?
(अ) दुगुनी हो जाती है (ब) आधी रह जाती है (स) वही रहती है (द) शून्य हो जाती है
14. निम्नलिखित में से किस एक की अधिकतम आवृत्ति है?
(अ) कॉस्मिक किरण (ब) एक्स किरण (स) रेडियो तरंग (द) सूक्ष्म तरंग
15. निम्नलिखित में से कौन सा बेदखली के लिए विधिक आधार नहीं है?
(अ) अभिधारी ने कोई ऐसा स्थान बना लिया है, जो उसके निवास के लिए उपयुक्त है, उसका रिक्त आधिपत्य प्राप्त कर लिया हो अथवा उसे कोई ऐसा स्थान आबंटित कर दिया गया है (ब) अभिधारी ने अभिधारित स्थान को सारवान नुकसान पहुंचाया है या पहुंचने देता है (स) यदि भूस्वामी किराया बढ़ाने की इच्छा व्यक्त करता है, जिसे अभिधारी मना कर देता है (द) अभिधारी किसी विधि के अधीन उस भवन का अनैतिक या अवैध प्रयोजनों के लिए उपयोग करने या किए जाने की अनुज्ञा देने के अपराध के लिए सिद्घ दोष ठहराया जा चुका है
16. समुद्र में प्लवन करते हुए आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर होता है?
(अ) 1/9 (ब) 1/10 (स) 1/6 (द) 1/4
17. निम्नलिखित अंगों में से कौन सा एक मानव शरीर में यूरिया उत्पन्न करता है?
(अ) वृक्क (ब) यकृत (स) प्लीहा (द) मूत्राशय
18. कठिन शारीरिक श्रम के पश्चात पेशीय श्रांति महसूस करने का क्या कारण होता है?
(अ) पेशियों में यूरिया का संचयन (ब) पेशियों में दुग्धाम्ल का संचयन (स) पेशियों में से द्राक्षा शर्करा का क्षय (द) पेशियों में ऑक्सीजन की कमी
19. इंग्लैंड में मेग्नाकार्टा से कौन सी विधि का विकास हुआ?
(अ) संविधान विधि (ब) अंतर्राष्टï्रीय विधि (स) श्रम विधि (द) दंड विधि
20. निम्नलिखित देशों में से कौन सा एक वेस्टमिंस्टर संसदीय प्रणाली का अनुसरण नहीं करता?
(अ) मलेशिया (ब) सिंगापुर (स) आस्ट्रेलिया (द) स्विट्जरलैंड
21. सेब की सुगंध मुख्यत: निम्नलिखित में से किस एक के कारण है?
(अ) फार्मालिन (ब) बेन्जीन (स) इथेनॉल (द) बेंजेल्डिहाइड
22. नैलपॉलिश के अपसारक में सामान्यत: निम्नलिखित में से कौन सा एक होता है?
(अ) सिरका (ब) बेन्जीन (स) मेथिल एल्कोहॉल (द) ऐसीटोन
23. किसी लकड़ी की बनी पुरानी मूर्ति की आयु, निम्नलिखित में से किस एक का प्रयोग कर जानी जा सकती है?
(अ) घनत्व (ब) कार्बन काल निर्धारण (स) मुलायमपन (द)जल का अंश
24. मेरी क्यूरी ने दो भिन्न नोबेल पुरस्कार कौन सी श्रेणियों में प्राप्त किए?
(अ) भौतिकी और रसायन शास्त्र (ब) रसायनशास्त्र और चिकित्साशास्त्र (स) भौतिकी और चिकित्सा शास्त्र (द) रसायन शास्त्र और शांति
25. फ्रियॉन का, जिसका प्रयोग प्रशीतक द्रव्य के रूप में किया जाता है, रासायनिक नाम क्या है?
(अ) क्लोरीनित हाइड्रोकार्बन (ब) फ्लोरोनित हाइड्रोकार्बन (स)क्लोरोफ्लोरो हाइड्रोकार्बन (द) फ्लोरोनित ऐरोमैटिक यौगिक
26. जर्मन सिल्वर मिश्रधातु है-
(अ) स्वर्ण और रजत का (ब) तांबा और रजत का (स) तांबा, जस्ता और रजत का (द) तांबा, जस्ता और निकेल का
27. प्रशिक्षित कुत्तों द्वारा लोगों को पकडऩे की प्रक्रिया पांव के पसीने में निम्नलिखित यौगिक में से किस एक की पहचान पर आधारित है?
(अ) कार्बोक्सिलिक अम्ल (ब) यूरिक अम्ल (स) चीनी (द) नमक
--
सही जवाब-1.(द)गुरु अर्जुन देव, 2.(स) हरिहर और बुक्का ने, 3. (ब) पीलिया-यकृत, 5.(ब) लगभग 7, 6. (ब) अग्रि 3, 7.(ब) रेखीय संगठन,8.(स) 1982 में, 9.(ब) जहाजी भाड़े में, 10.(द) कंपनी की वार्षिक साधारण सभा बुलाए, 11.(अ) सॉफ्टवेयर,12. (द) जोहान्सबर्ग में, 13.(ब) आधी रह जाती है , 14.(द) सूक्ष्म तरंग, 15.(स) यदि भूस्वामी किराया बढ़ाने की इच्छा व्यक्त करता है, जिसे अभिधारी मना कर देता है, 16.(ब) 1/10 , 17. (ब) यकृत, 18.(ब) पेशियों में दुग्धाम्ल का संचयन, 19.(अ) संविधान विधि, 20.(द) स्विट्जरलैंड, 21.(स) इथेनॉल, 22.(द) ऐसीटोन, 23.(ब) कार्बन काल निर्धारण, 24.(अ) भौतिकी और रसायन शास्त्र, 25.(स)क्लोरोफ्लोरो हाइड्रोकार्बन, 26.(द) तांबा, जस्ता और निकेल का, 27.(अ) कार्बोक्सिलिक अम्ल।
अठारह महापुराणों में विष्णु पुराण का आकार सबसे छोटा है। किन्तु इसका महत्व प्राचीन समय से ही बहुत अधिक माना गया है। संस्कृत विद्वानों की दृष्टि में इसकी भाषा ऊंचे दर्जे की, साहित्यिक, काव्यमय गुणों से सम्पन्न और प्रसादमयी मानी गई है। इस पुराण में भूमण्डल का स्वरूप, ज्योतिष, राजवंशों का इतिहास, कृष्ण चरित्र आदि विषयों को बड़े तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। खण्डन-मण्डन की प्रवृत्ति से यह पुराण मुक्त है। धार्मिक तत्वों का सरल और सुबोध शैली में वर्णन किया गया है।
इस पुराण में इस समय सात हज़ार श्लोक उपलब्ध हैं। वैसे कई ग्रन्थों में इसकी श्लोक संख्या तेईस हज़ार बताई जाती है। यह पुराण छह भागों में विभक्त है। पहले भाग में सर्ग अथवा सृष्टि की उत्पत्ति, काल का स्वरूप और ध्रुव, पृथु तथा प्रह्लाद की कथाएं दी गई हैं। दूसरे भाग में लोकों के स्वरूप, पृथ्वी के नौ खण्डों, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष आदि का वर्णन है। तीसरे भाग में मन्वंतर, वेदों की शाखाओं का विस्तार, गृहस्थ धर्म और श्राद्ध-विधि आदि का उल्लेख है। चौथे भाग में सूर्य वंश और चन्द्र वंश के राजागण तथा उनकी वंशावलियों का वर्णन है। पांचवें भाग में श्रीकृष्ण चरित्र और उनकी लीलाओं का वर्णन है जबकि छठे भाग में प्रलय तथा मोक्ष का उल्लेेख है।
विष्णु पुराण में पुराणों के पांचों लक्षणों अथवा वण्र्य-विषयों-सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, मन्वन्तर और वंशानुचरित का वर्णन है। सभी विषयों का सानुपातिक उल्लेख किया गया है। बीच-बीच में अध्यात्म-विवेचन, कलिकर्म और सदाचार आदि पर भी प्रकाश डाला गया है।
इस पुराण के रचनाकार पराशर ऋषि थे। ये महर्षि वसिष्ठ के पौत्र थे। इस पुराण में पृथु, धु्रव और प्रह्लाद के प्रसंग अत्यंत रोचक हैं। पृथु के वर्णन में धरती को समतल करके कृषि कर्म करने की प्रेरणा दी गई है। कृषि-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने पर ज़ोर दिया गया है। घर-परिवार, ग्राम, नगर, दुर्ग आदि की नींव डालकर परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही गई है। इसी कारण धरती को पृथ्वी नाम दिया गया । धु्रव के आख्यान में सांसारिक सुख, ऐश्वर्य, धन-सम्पत्ति आदि को क्षण भंगुर अर्थात् नाशवान समझकर आत्मिक उत्कर्ष की प्रेरणा दी गई है। प्रह्लाद के प्रकरण में परोपकार तथा संकट के समय भी सिद्धांतों और आदर्शों को न त्यागने की बात कही गई है।
विष्णु पुराण में मुख्य रूप से कृष्ण चरित्र का वर्णन है, हालांकि संक्षेप में राम कथा का उल्लेख भी प्राप्त होता है। इस पुराण में कृष्ण के समाज सेवी, प्रजा प्रेमी, लोक रंजक तथा लोक हिताय स्वरूप को प्रकट करते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा दी गई है। श्रीकृष्ण ने प्रजा को संगठन-शक्ति का महत्व समझाया और अन्याय का प्रतिकार करने की प्रेरणा दी। अधर्म के विरुद्ध धर्म-शक्ति का परचम लहराया।
मार्च 1946 में कैबिनट मिशन भारत में दिल्ली पहुंचा था इसमें ब्रिटिश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री लॉड पैथिक लॉरेंस, सर स्टेफ्रॉर्ड क्रिप्स और लॉर्ड ए. वी. एलेक्जेण्डर शामिल थे।
मिशन के सदस्यों ने कांग्रेस, मुस्लिम लीग और अन्य संगठनों के साथ बातचीन के बाद 16 मई, 1946 को एक प्रस्ताव पेश । इस योजना में संघीय देश के रूप में भारत के भावी स्वरूप, प्रांतों आरै रियासतों की स्वायत्ता और संविधान सभा के निर्णय का प्रस्ताव था ।
कांग्रेस ने मिशन के संविधान सभा से संबंधित प्रस्ताव पर सहमति देतेे हुए , शेष मुद्दों को अस्वीकार कर दिया ।
काग (कॉर्क) वृक्षों के तनों में बाह्यत्वचा स्थान पर स्थित मृत कोशिकाओं के बने ऊतकों का मोटा स्तर होता है। इनके कारण सामान्यत: हवा और पानी पेड़ के भीतर नहीं जा सकते। प्राय: सभी वृक्षों में काग पाया जाता है, परंतु कुछ वृक्षों के तनों पर काग प्रचुर मात्रा में बनता है, जैसे त्वक्षा-बंजु (काग-ओक) में। इनमें से समय-समय पर यह व्यापार के लिए निकाला जाता है। यह पौधा फ़ोगेसी कुल का सदस्य है।
त्वक्षा-वंजु के वृक्ष 30 से 40 फुट तक ऊंचे होते हैं। ये दक्षिणी योरोप तथा अफ्रीका के उत्तरी समुद्री तटों के देशज हैं। 15 से 20 वर्षीय वृक्षों से काग निकलने लगता है। जून से अगस्त तक यह कार्य संपन्न होता हे। भूमि से कुछ ऊपर और फिर शाखाओं के कुछ नीचे तने के चारों ओर गड्ढा काट दिया जाता है। इसके बाद काग को इन दोनों कटे भागों के बीच में से लंबी पट्टियों के रूप में निकाल लिया जाता है। काग पूर्णतया कोशिकाओं से बना रहता है। बोतलों पर लगने वाले कॉर्क, कॉर्क ओक पेड़ों से बनते हैं।
बैंक कस्टमर्स को गोल्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर करते हैं, जिसमें उन्हें बेकार पड़े सोने पर ब्याज कमाने का मौका मिलता है। इस स्कीम में भारतीय नागरिक, संयुक्त हिंदू परिवार, ट्रस्ट और कंपनियां इन्वेस्ट कर सकती हैं। यह डिपॉजिट आमतौर पर 3-7 साल के लिए किया जा सकता है। यह स्कीम ऑफर करने की इजाजत बैंकों की खास ब्रांच को ही होती है।
इन्वेस्टर को अकाउंट खोलने के लिए ऐप्लिकेशन और नॉमिनेशन फॉर्म के साथ एक फोटो, आइडेंटिटी और अड्रेस प्रूफ देना होता है। इसके साथ इंटरेस्ट सीधे बैंक अकाउंट में डाले जाने के लिए ईसीएस फॉर्म भी भरना पड़ता है। कस्टमर को इसके साथ ही डिपॉजिट किए गए गोल्ड के लिए इन्वेंटरी फॉर्म भरना होता है। इसमें सोने का ब्योरा होता है।
सोने के गहनों, सिल्लियों और सिक्कों को डिपॉजिट किया जा सकता है। कस्टमर्स अपने अकाउंट में कितना सोना जमा कर सकता है, इस बारे में हर बैंक की यह लिमिट अलग-अलग होती है।
डॉक्युमेंट और गोल्ड जमा करने के बाद सोने की क्वॉलिटी की शुरुआती जांच होती और उस पर प्रविजनल रिसीट जारी की जाती है। सोना कितना खरा है, इसकी जांच के लिए डिपॉजिट गोल्ड को पिघलाकर सिल्लियां बनाई जाती हैं। इसके बाद सोने के वजन के बराबर का डिपॉजिट सर्टिफिकेट इशू किया जाता है।
गोल्ड डिपॉजिट पर कस्टमर को कितना ब्याज मिलेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि रेट ऑफ इंटरेस्ट कितना है और गोल्ड डिपॉजिट की मूल मात्रा कितनी है। गोल्ड डिपॉजिट के आधार पर लोन लिया जा सकता है। लॉक-इन पीरियड के बाद पेनल्टी देकर डिपॉजिट वापस ली जा सकती है। इस डिपॉजिट से मिलने वाले ब्याज पर इनकम टैक्स नहीं लगता और गोल्ड की वेल्थ टैक्स फ्री होती है।
कोरल रीफ अनेक समुद्री जीवों का प्राकृतिक निवास स्थल है। इन्हें समुद्र का वर्षावन कहा जाता है। इनमें हजारों जानवर और पौधे बसर करते हैं, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग की वजह से 20 फीसदी कोरल रीफ गायब हो गए हैं। यह सूक्ष्म समुद्री जीवों द्वारा छोड़े गए कैल्सियम कार्बोनेट से बनता है। लेकिन चुनिंदा 25 अंतरराष्ट्रीय य संस्थाओं के नेटवर्क द्वारा तैयार एक रिपोर्ट के मुताबिक आज दुनिया के 75 फीसदी कोरल रीफ का अस्तित्व वैश्विक और स्थानीय कारणों की वजह से खतरे में है। स्थानीय कारणों में प्रमुख है-अत्यधिक मात्रा में मछलियों का मारा जाना।
वैश्विक वजह है जलवायु परिवर्तन के कारण संसार के तापमान में बढ़ोतरी। शोध में आगाह किया गया है कि अगर इन दो तत्वों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 2030 तक दुनिया के 90 फीसदी कोरल रीफ का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा और 2050 तक यह आंकड़ा 95 फीसदी तक पहुंच सकता है। कोरल रीफ के महत्व को समझकर ही सौ से अधिक देशों में एक लाख 50 हजार किलोमीटर के तटीय क्षेत्रों में इसके संरक्षण के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। कोरल रीफ के कारण समुद्र की लहरों से तट का कटाव कम होता है। आंधी से भी कम नुकसान होता है।
हाल में गुजरात सरकार द्वारा कराई गई एक स्टडी में यह तथ्य उभर कर सामने आया कि कच्छ की खाड़ी में 250 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में जो कोरल रीफ फैला हुआ है , वह राजस्व कमाने का एक बड़ा जरिया बन सकता है। इस क्षेत्र में मत्स्य पालन और पर्यटन से राज्य सरकार सालाना 79 लाख 50 हजार रुपये कमा सकती है। इस बात को ध्यान में रखकर गुजरात सरकार राज्य के 20 किलोमीटर तट में कृत्रिम कोरल रीफ लगाने की योजना बना रही है। कच्छ की खाड़ी में कोरल रीफ रंगहीन होता जा रहा है जो इसके अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा संकट है। कोरल रीफ को अगली नाम के एक कीड़े की वजह से एक खास रंग प्राप्त होता है। लेकिन जब समुद्र के पानी का तापमान बढ़ जाता है तो यह कीड़ा वहां नहीं रह पाता है। ऐसी स्थिति में कोरल रीफ रंगहीन हो जाता है और इसके निर्माण की प्रक्रिया रुक जाती है। जो कोरल रीफ 60 से 70 फीसदी तक रंगहीन हो जाता है , उसके दोबारा क्रियाशील होने की गुंजाइश बनी रहती है। लेकिन जो पूरी तरह से रंगहीन हो जाता है , वह नष्ट जाता है। अंडमान निकोबार द्वीप के पास कोरल रीफ व्यापक पैमाने पर रंगहीन होता जा रहा है।
1. निम्नलिखित में से किस देश को पहले निप्पन के नाम से जाना जाता था?
(अ) चीन (ब) वियतनाम (स) श्रीलंका (द) जापान
2. कौन सा देश पहले स्याम के नाम से जाना जाता है?
(अ) थाईलैंड (ब) कम्बोडिया (स) वियतनाम (द) लाओस
3. कौन सा देश पहले न्यू ग्रेनेडा के नाम से जाना जाता है?
(अ) कोलंबिया (ब) बोलीविया (स) वेनेजुएला (द) पेरू
4. किस देश का प्राचीन नाम अपर बोल्टा है?
(अ) घाना (ब) बोत्सवाना (स) ताइवान (द) बुर्किना फांसो
5. भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम् द्वीप से कौन अलग करता है?
(अ) पाक जलसंधि (ब) एम्बन चैनल (स) दस डिग्री चैनल (द) नौ डिग्री चैनल
6. आदम का पुल निम्नलिखित में से किन दो देशों के मध्य स्थित है?
(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) भारत और बांग्लादेश (स) भारत और श्रीलंका (द) भारत और म्यांमार
7. दस डिग्री (100) चैनल किसके बीच स्थित है?
(अ) छोटा अंडमान और बड़ा अंडमान (ब) छोटा अंडमान और कार निकोबार (स) छोटा निकोबार और कार निकोबार (द) छोटा निकोबार और बड़ा निकोबार
8. भारत की अधिकांश कागज मिलें पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित होने का उपर्युक्त कारण क्या है?
(अ) कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में प्राप्ति (ब) कोलकाता की विशाल जनसंख्या द्वारा देश के सबसे बड़े कागज बाजार की उपलब्धता (स) रानीगंज एवं झरिया से शक्ति के साधन के रूप में कोयले की प्राप्ति (द) उपर्युक्त में से सभी
9. भारत में उर्वरक उद्योग प्रारंभ निम्न में से किस स्थान पर स्थापित किए गए सुपर फॉस्फेट कारखाने से माना जाता है?
(अ) रानीपेट (ब) बेलेगुला (स) रामागुण्डम (द) पानीपत
10. शंकरलाल गुरु समिति का संबंध किससे है?
(अ) कृषि विपणन (ब) कृषि उत्पादन (स) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (द) कृषि निर्यात
11. खेती बाड़ी या घरेलू उत्पादन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कितनी अवधि हेतु अल्पकालिक ऋण दिया जाता है?
(अ) 15 माह से कम (ब) 15 माह से 5 वर्ष (स) 5 वर्ष से अधिक (द) 20 वर्ष तक
12. मेट्टूर बांध किस नदी पर बांधा गया है?
(अ) गावनी (ब) कावेरी (स) हेमवती (द) पालार
13. हीराकुंड बांध बनाया गया है?
(अ) गोदावरी नदी पर (ब) कावेरी नदी पर (स) कृष्णा नदी पर (द) महानदी पर
14. हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के बीच कौन सी झील स्थित है?
(अ) राणा प्रताप सागर (ब) गांधी सागर (स) जवाहर सागर (द) हुसैन सागर
15. वेम्बानद झील किस राज्य में स्थित है?
(अ) ओड़ीशा (ब) आंध्र प्रदेश (स) केरल (द) कर्नाटक
16. पेरियार जल विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है?
(अ) कर्नाटक (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) आंध्र प्रदेश
17. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गई है?
(अ) महानदी (ब) गोदावरी (स) नर्मदा (द) तापी
18. दीपवंश निम्न भाषा में से किस भाषा में लिखा गया था?
(अ) संस्कृत (ब) पाली (स) प्राकृत (द) इनमें से कोई नहीं
19. वासवदत्ता का रचयिता कौन था?
(अ) वाण (ब) दंडिन (स) सुबंधु (द) कालिदास
20. अमरकोश के लेखक अमरसिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त (स) स्कंदगुप्त (द) चंद्रगुप्त द्वितीय
21. अजंता व एलोरा की गुफाएं किस नगर के पास स्थित हैं?
(अ) पूर्ण (ब) नासिक (स) अहमदाबाद (द) औरंगाबाद
22. किसने कहा था कि - मध्यरात्रि के प्रहर में जब दुनिया सोयी होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता में जागृत होगा?
(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू (ब) लॉर्ड माउंट बेटन (स) लोकमान्य गंगाधर तिलक (द) इनमें से कोई नहीं
23. साधारण बातचीत के ध्वनि की तीव्रता होती है?
(अ) 20-30 डेसीबल (ब) 30-40 डेसीबल (स) 50-60 डेसीबल (द) 90-100 डेसीबल
24. पराश्रव्य तरंगें मनुष्य द्वारा?
(अ) सुनी जा सकती है (ब) नहीं सुनी जा सकती है (स) कभी-कभी सुनी जा सकती है (द) इनमें से कोई नहीं
25. चमगादड़ अंधेरे में उड़ते हैं, क्योंकि?
(अ) चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं (ब) चमगादड़ अवश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं (स) चमगादड़ श्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं (द)चमगादड़ को अंधेरे में अधिक दिखाई देता है
26. सौ डेसीबल का शोर निम्न में से किसके संगत होगा?
(अ) ठीक सुनी जा सकने वाली ध्वनि (ब) साधारण वार्तालाप (स) गली के शोर गुल की आवाज (द) किसी मशीन की दुकान से आने वाला शोरगुल
27. किस मुगल शासक ने अपने शासनकाल में संगीत पर पाबंदी लगाई थी?
(अ) हुमायूं (ब) बाबर (स) औरंगजेब (द) जहांगीर
28. मुगल राजवंश का अंतिम शासक कौन था?
(अ) मुहम्मद शाह (ब) आलमगीर द्वितीय (स) बहादुर शाह जफर (द) शाह आलम द्वितीय
29. हुमायूं के मकबरे एवं खानाखाना के मकबरे की वास्तुकला से प्रेरित होने वाला ताजमहल का वास्तुकार कौन था?
(अ) उस्ताद ईसा (ब) उस्ताद अहमद लाहौरी (स) मोहम्मद हनीफ (द) अमानत खां
30. ब्लैक पगोडा निम्न में से कहां है?
(अ) मिस्र में (ब) श्रीलंका में (स) कोणार्क में (द) मदुरै में
---
सही जवाब- 1.(द) जापान, 2.(अ) थाईलैंड, 3.(अ) कोलंबिया, 4.(द) बुर्किना फांसो, 5.(द) नौ डिग्री चैनल, 6.(ब) भारत और बांग्लादेश, 7.(स) छोटा निकोबार और कार निकोबार, 8.(द) उपर्युक्त में से सभी, 9.(अ) रानीपेट, 10.(अ) कृषि विपणन, 11.(अ) 15 माह से कम, 12.(ब) कावेरी, 13.(द) महानदी पर, 14.(द) हुसैन सागर, 15.(स) केरल, 16.(ब) केरल, 17.(स) नर्मदा, 18.(ब) पाली, 19.(स) सुबंधु, 20.(द) चंद्रगुप्त द्वितीय, 21.(द) औरंगाबाद, 22.(अ) जवाहरलाल नेहरू, 23.(ब) 30-40 डेसीबल, 24.(ब) नहीं सुनी जा सकती है, 25.(अ) चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते हैं , 26.(द) किसी मशीन की दुकान से आने वाला शोरगुल, 27.(स) औरंगजेब, 28.(द) शाह आलम द्वितीय, 29.(अ) उस्ताद ईसा, 30. (स) कोणार्क में - कोणार्क के सूर्य मंदिर को ही ब्लैक पगौडा कहा जाता है।
-----
थारु भारत की जनजातियों में से एक प्रमुख जनजाति है। इसका विस्तार उत्तर भारत के तराई क्षेत्रों उत्तराखंड राज्य के जनपद उधमसिंह नगर से लेकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर, खीरी, गोण्डा, बहराइच, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज व बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण जिलों तक है। थारुओं के इस संपूर्ण क्षेत्र को ‘थारुआर’ नाम से जाना जाता है। यह संपूर्ण थारुआर क्षेत्र दलदली हो जो कि लगभग 15 हजार 500 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है जिसकी लम्बाई लगभग 600 किमी चौड़ाई लगभग 30 किमी तक है।
इस क्षेत्र में वर्षा अधिक होने के कारण यहां की भूमि दलदली है जिसके कारण यहां घास और झाडिय़ां बहुतायत में पाई जाती हैं जो कि पशुओं को चारे के रूप में प्रयोग में आती हैं। यहां चीड़, बेंत, मूंज आदि भी प्रचुर मात्रा में पाई जाते हैं। वर्षा अधिक होने और दलदली क्षेत्र होने के कारण यहां मच्छरों की अधिकता है तथा वातावरण अस्वास्थ्यकर है जिसके चलते इन क्षेत्रों को मृत्यु का देश भी कहते हैं।
थारुओं की उत्पत्ति के सम्बन्ध में माना जाता है कि ये वास्तव में राजपूतों के वंशज हैं इनका मूल निवास स्थान चित्तौड़ है और चित्तौड़ पर जब मुसलमानों का आक्रमण हुआ तो राजपूतों ने अपने घर की महिलाओं को अपने नौकरों के साथ तराई के सुरक्षित जंगलों में भेज दिया। कालान्तर में इन स्त्रियों का सम्बन्ध इन्हीं नौकर पुरुषों के साथ हुआ। यह सम्बन्ध एक सन्धि के रुप में अस्तित्व में आया जो कि ‘नून लोटा’ सन्धि के रुप में जाना जाता है। इस सन्धि के अन्तर्गत लोटे में नून (नमक) मिला पानी डालकर उसकी साक्षी में राजपूत महिलाओं और उनके नौकरों के युगलों ने एक-दूसरे के हो जाने की सौगन्ध खाई, किन्तु राजपूत महिलाओं ने एक शर्त रखी कि यदि उन स्त्रियों के आदमी कभी वापस लौट आएं तो यह समझौता तत्काल समाप्त हो जाएगा। इस प्रकार इस सन्धि से एक नया सम्बन्ध बना और एक नई पीढ़ी की शुरुआत हुई। चूंकि ये राजस्थान के थार क्षेत्र के निवासी थे अत: ये थारु कहलाए ।
चीफ डार्क हॉर्स, इंडियन मोटरसाइकिल्स की नई रेंज है। इंडियन चीफ डार्क हॉर्स की कीमत यूएस मार्केट में 10.56 लाख रुपये होगी। न्यू चीफ डार्क हॉर्स मैट-ब्लैक फिनिश में उपलब्ध होगी और इसमें वी-ट्विन मोटर, हेडलैंप, फॉर्क्स और अलॉय वील्स लगे होंगे। इंजिन कवर्स, फेंडर्स, लीवर्स आदि पर क्रोम का काम है जबकि इसकी एग्जॉस्ट पाइप पर क्रोम-ब्लैक फीनिशिंग की गई है।
ब्लैक थीम के अलावा इंडियन चीफ क्लासिक और चीफ डार्क हॉर्स में जो अंतर दिखता है वह है इसके हेडलैंप्स। इसके अलावा पहियों में भी आपको अंतर नजर आएगा। इस मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक पर मोनोक्रोम वार्बनेट ग्रैफिक्स का काम है। हालांकि मैकेनिकली इंडियन चीफ डार्क हॉर्स में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। यह एक 1811 सीसी पावर वाली मोटरसाइकिल है जिसमें लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, वी-ट्विन इंजन लगा है जिससे 141 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। इसके इंजन में सिक्स-स्पीड ट्रांसमिशन है जो कि पिछले पहलिए को बेल्ट ड्राइव के जरिए पावर ट्रांसमिट करता है। इस मोटरसाइकिल में कीलेस इग्निशन, एबीएस और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। जहां तक भारतीय बाजार का सवाल है तो यह बाइक भारत में 2015 के मध्य तक लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत यहां 25 लाख रुपये के आसपास होगी।
पेस्टिसाइड्स वे केमिकल्स हैं, जिनका इस्तेमाल ज्यादा और सस्ते उत्पादन के लिए किया जाता है। इनमें ज्यादातर को अगर कृषि वैज्ञानिकों की सिफारिश के मुताबिक सही मकसद के साथ सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो फायदा ही होता है। लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल इंसान और जानवरों के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि , कई विकसित देशों के मुकाबले भारत में पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल बेहद कम मात्रा में किया जाता है।
भारत में फलों से लेकर सब्जियों के उत्पादन में भी इसका धडल्ले से उपयोग किया जा रहा है, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हैं। भारत के कृषि मंत्री ने भी इस बात को माना है कि भारत में 67 ऐसे पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल हो रहा है , जो दूसरे देशों में प्रतिबंधित हैं। लेकिन कई सब्जियां ऐसी हैं जिनमें इस जहर से डरने की जरूरत नहीं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि घिया , तोरई , सीताफल , गाजर , शलगम जैसी कई सब्जियां ऐसी हैं , जिनमें पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल न के बराबर होता है।
रणथंभोर दुर्ग दिल्ली मुंबई रेल मार्ग के सवाई माधोपुर रेल्वे स्टेशन से 13 कि.मी. दूर रन और थंभ नाम की पहाडिय़ों के बीच समुद्रतल से 481 मीटर ऊंचाई पर 12 कि.मी. की परिधि में बना है। दुर्ग के तीनों और पहाड़ों में कुदरती खाई बनी है जो इस किले की सुरक्षा को मजबूत कर अजेय बनाती है। किले तक पहुंचने के लिए कई उतार-चढ़ाव ,संकरे और फिसलन वाले रास्ते तय करने के साथ नौलखा, हाथीपोल, गणेशपोल और त्रिपोलिया द्वार पार करना पड़ता है।
इस किले में हम्मीर महल,सुपारी महल, हम्मीर कचहरी,बादल महल,जबरा-भंवरा, 32 खम्बों की छतरी, महादेव की छतरी,गणेश मंदिर,चामुंडा मंदिर,ब्रह्मा मंदिर,शिव मंदिर,जैन मंदिर,पीर की दरगाह,सामंतो की हवेलियां तत्कालीन स्थापत्य कला के अनूठे प्रतीक है। राणा सांगा की रानी कर्मवती द्वारा शुरू की गई अधूरी छतरी भी दर्शनीय है। दुर्ग का मुख्य आकर्षण हम्मीर महल है जो देश के सबसे प्राचीन राजप्रसादों में से एक है स्थापत्य के नाम पर यह दुर्ग भी भग्न-समृधि की भग्न-स्थली है।
इस किले का निर्माण कब हुआ कहा नहीं जा सकता लेकिन ज्यादातर इतिहासकार इस दुर्ग का निर्माण चौहान राजा रणथंबन देव द्वारा 944 में निर्मित मानते हंै । इस किले का अधिकांश निर्माण कार्य चौहान राजाओं के शासन काल में ही हुआ है। दिल्ली के सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय भी यह किला मौजूद था और चौहानों के ही नियंत्रण में था।
1192 में तहराइन के युद्ध में मुहम्मद गौरी से हारने के बाद दिल्ली की सत्ता पर पृथ्वीराज चौहान का अंत हो गया और उनके पुत्र गोविन्द राज ने रणथंभोर को अपनी राजधानी बनाया । गोविन्द राज के अलावा वाल्हण देव,प्रहलादन,वीरनारायण, वाग्भट्ट, नाहर देव,जैमेत्र सिंह, हम्मीरदेव,महाराणा कुम्भा,राणा सांगा,शेरशाह सुरी,अल्लाऊदीन खिलजी,राव सुरजन हाड़ा और मुगलों के अलावा आमेर के राजाओं आदि का समय-समय पर नियंत्रण रहा लेकिन इस दुर्ग की सबसे ज्यादा ख्याति हम्मीर देव(1282-1301) के शासन काल में रही। हम्मीरदेव का 19 वर्षो का शासन इस दुर्ग का स्वर्णिम युग था ।
मेटाबॉलिज्म शरीर की वह प्रक्रिया है, जो भोजन को ऊर्जा में बदलती है। इस प्रक्रिया के सुस्त पडऩे से शरीर की इंसुलिन ग्रहण करने की क्षमता में कमी आ जाती है, जिससे कम उम्र में ही मोटापा, थकावट, हाई बीपी और डायबिटीज होने की आशंका बढ़ जाती है। खासतौर पर संतुलित भोजन व नियमित व्यायाम के बावजूद यदि वजन कम नहीं हो रहा है तो इसमें मेटाबॉलिज्म की खास भूमिका होती है।
मेटाबॉलिज्म अगर स्वस्थ है तो कोई भी व्यक्ति वजन को काबू में रख सकता है। दरअसल जब शरीर का बी़.एम.आर. यानी बेसल मेटाबॉलिक रेट काफी कम हो जाता है तो शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। जिस तरह काम न करने से मशीन को जंग लग जाता है और वर्कलोड बढऩे से उसके कल-पुर्जे जवाब देने लगते हैं, ठीक उसी तरह से शरीर की मशीनरी भी काम करती है। काफी देर भूखे रहने के बाद जब हम कुछ खाते हैं तो भूख की वजह से जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। हमारा शरीर उस सारे खाने को ऊर्जा में नहीं बदल पाता। नतीजतन चर्बी या वसा शरीर में जमा होने लगती है। कसरत व डायटिंग के तमाम प्रयास तभी फायदा देते हैं, जब शरीर का मेटाबॉलिक रेट सही होता है। भोजन का ऊर्जा में बदलना और फिर उस ऊर्जा की सही खपत होना, इस चक्र का चलते रहना बेहद जरूरी है। कसरत मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का कारगर उपाय है।
पानी हमारे मेटाबॉलिज्म के लिए बूस्टर का काम करता है। ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में मददगार हो सकती है। मसालेदार चीजें भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं, इसलिए थोड़ा तीखा खाना खाने की आदत डालें। मिर्च में मौजूद कैप्सीकिन तत्व मिर्च को तीखापन देता है। वही मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाता है। पर जिन्हें अल्सर की समस्या है, उन्हें अवश्य तीखे भोजन से परहेज करना चाहिए। ओमेगा 3- यह फैटी एसिड सिर्फ मछली के तेल में पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ा देता है, इसलिए सेहत व व्यायाम विशेषज्ञ भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।
मुल्तानी मिट्टी एक प्रकार की मिट्टी है, जो भारत में बहुतायक में मिलती है। इसका उपयोग पुराने समय से बाल धोने आदि के लिए किया जाता रहा है। आधुनिक काल में भी इसे स्नान करने, फेस पैक आदि के लिये प्रयोग करते हैं। चर्मरोगों को समाप्त करने एवं त्वचा को मुलायम रखने में बहुत सहायक है।
ब्रिटेन में इसे ऊन उद्योग में प्रयोग किया जाता था। प्राचीनकाल से ही मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल रूप को निखारने के लिए किया जाता रहा है। समय भले ही बदल गया हो लेकिन मुल्तानी मिट्टी का महत्व कम नहीं हुआ आज भी इसका इस्तेमाल सौंदर्य को संवारने के लिए किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी साफ करने के लिए बहुत कारगर है और इसके कोई साइड एफेक्ट्स भी नहीं है।
1. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए?
(अ) 25 मीटर (ब) 17 मीटर (स) 12 मीटर (द) 9 मीटर
2. निम्नलिखित में से किस विद्युत चुंबकीय तरंग की वेधन क्षमता सर्वाधिक है?
(अ) एक्स किरणें (ब) पराबैगनी किरणें (स) गामा किरणें (द) इनमें से कोई नहीं
3. ऊष्मा का एसआई मात्रक है?
(अ) सेल्सियस (ब) फॉरेनहाईट (स) जूल (द) वाट
4. निम्नलिखित में से किस पदार्थ की विशिष्ठ ऊष्मा सबसे अधिक है?
(अ) बर्फ (ब) बालू (स) पानी(द) लोहा
5. भूपरिष्करण अथवा टिलेज के अंतर्गत आता है?
(अ)भूमि को जोतना और निंदाई गुड़ाई करना (ब) भूमि को खरपतवार रहित करना (स) भूमि को समतल बनाना (द) उपर्युक्त सभी क्रियाएं
6. निम्नलिखित में से किस फसल को मिट्टी चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती है?
(अ) मक्का (ब) चना (स) आलू (द) गन्ना
7. निम्नलिखित में से कौन सी फसलें खरीफ मौसम की हैं?
(अ) सरसों-राई (ब)मसूर, मटर (स) गेहूं, जौ (द) कपास, धान
8. उच्च लवण सहिष्णु फसल कौन सी है?
(अ) चना (ब) मटर (स) ग्वार (द) शलजम
9. निम्नलिखित में से कौन सी ग्रीनहाउस गैस नहीं है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) नाइट्रिक ऑक्साइड (द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
10. मोमबत्ती बनाने के लिए प्रयुक्त मोम रासायनिक दृष्टिï से एक मिश्रण है?
(अ) ऐलिफैटिक हाइड्रोकार्बनों का (ब) ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों का (स) चक्रीय (साइक्लिक) हाइड्रोकार्बनों का (द) ऐलिफैटिक और ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों को
11. वह यूनानी क्लासिक कौन सा है, जिसका अनुवाद गांधीजी ने गुजराती में किया था?
(अ) प्लेटो का रिपब्लिक (ब) प्लेटो का डायलॉग्ज (स) अरस्तु का पॉलिटिक्स (द) अरस्तू का निकोमैकियन ऐथिक्स
12. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन है?
(अ) शिवालिका श्रेणी (ब) निम्न हिमालय (स) वृहत हिमालय श्रेणी (द) धौलाधर श्रेणी
13. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
14. इंटरनेट पर प्रयुक्त कंप्यूटर लैंगवेज कौन सा है?
(अ) जावा (ब) कोबोल (स) बेसिक (द) पास्कल
15. निकनेट (हृढ्ढष्टहृश्वञ्ज) क्या है?
(अ) एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क (ब) भारत में प्रत्येक जिलों को जोडऩे वाला नेटवर्क (स) भारत का सुरक्षा तंत्र (द) एक एंटी वायरस प्रोग्राम
16. सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन सा है?
(अ) अंडमान निकोबार (ब) इंडोनेशिया (स) जापान (द) वेस्टइंडीज
17. कैप्टन हॉकिन्स 1608 ई. में निम्नलिखित किसके पत्र के साथ भारत आया था?
(अ) जेम्स प्रथम (ब) महारानी एलिजाबेथ (स) प्रिंस चाल्र्स (द) ईस्ट इंडिया कंपनी के डायरेक्टर
18. खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) न्यूयार्क में (ब) पेरिस में (स) जेनेवा में (द) रोम में
19. संगम से तात्पर्य है?
(अ) दक्षिण भारत का राजवंश (ब) हिंदू धर्मग्रंथ जिसकी रचना तमिल भाषा में हुई (स) तमिल भाषा के विद्वानों की सभाएं (द) दक्षिण भारत का प्राचीन नाम
20. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ अघुलनशील है?
(अ) स्टार्च (ब)ग्लाईकोजन (स) शर्करा (द) उक्त सभी
21. त्रि-आयाम में लेसर किरण की सहायता से छाया चित्र बनाने की विधि का नाम है?
(अ) होलोग्राफी (ब) जीरोग्राफी (स) वीडियोग्राफी (द) ओडियोग्राफी
22. दक्षिण भारत के इतिहास में उससे संगत एक विशेषता यह मिलती है कि बड़े साम्राज्यों की अपेक्षा क्षेत्रीय राज्य विकसित हुए इसका कारण क्या था?
(अ) लोहा जैसे खनिजों का अभाव (ब) सामाजिक संरचना में अनेकानेक विभाजन (स) विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव (द) जनशक्ति का अभाव
23. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है?
(अ) निर्वात (ब) पानी (स) कांच (द) इनमें से कोई नहीं
24. निर्वात में प्रकाश की चाल होती है?
(अ)1 लाख 80 हजार किमी/सेकंड (ब) 3 लाख 60 हजार किमी/सेकंड (स) 3 लाख किमी/सेकंड (द) 1,120 किमी/सेकंड
25. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है?
(अ) लाल (ब) आसमानी (स)पीला (द)बैंगनी
26. पूर्ण आंतरिक परावर्तन का उदाहरण है?
(अ) हीरे का चमकना (ब) रेगिस्तान में मरीचिका का बनना (स) कांच में आई दरार का चमकना (द) उपरोक्त सभी
27. वाहनों की हैडलाइट में निम्नलिखित में से किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
(अ) अवतल (ब) उत्तल (स) समतलावतल (द) उभयोत्तल
28. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं?
(अ) प्रकाश के अपवर्तन के कारण (ब) प्रकाश के परावर्तन के कारण (स) प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण (द) प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
---------
सही जवाब-1.(ब) 17 मीटर, 2.(स) गामा किरणें, 3.(स) जूल, 4.(स) पानी, 5.(द) उपर्युक्त सभी क्रियाएं, 6.(ब)चना, 7.(द) कपास, धान, 8.(स) ग्वार, 9.(अ) हाइड्रोजन, 10.(द)ऐलिफैटिक और ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों को,11.(अ) प्लेटो का रिपब्लिक,12.(स) वृहत हिमालय श्रेणी,13.(स) अजंता, 14.(अ) जावा, 15.(ब) भारत में प्रत्येक जिलों को जोडऩे वाला नेटवर्क, 16.(ब) इंडोनेशिया, 17.(अ) जेम्स प्रथम, 18.(द) रोम में, 19.(अ) दक्षिण भारत का राजवंश, 20.(अ) स्टार्च, 21.(अ) होलोग्राफी, 22.(स) विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव, 23.(अ) निर्वात, 24.(स) 3 लाख किमी/सेकंड, 25.(द) बैंगनी, 26.(द) उपरोक्त सभी, 27.(अ) अवतल, 28.(अ) प्रकाश के अपवर्तन के कारण।
1. निम्नलिखित में से किस नृत्य का संबंध देवदासी परंपरा से है?
(अ) चाक्यारकुन्तु (ब) ओट्टनतुल्लन (स) मोहिनीअट्टम (द) कृष्णनअट्टम
2. निम्नलिखित नृत्यों में कौन गरीबों की कथकली के नाम से जानी जाती है?
(अ) चाक्यारकुन्तु (ब) ओट्टनतुल्लन (स) कूडियाट्टम (द) मोहिनीअट्टम
3. निम्नलिखित में से नृत्य का शास्त्रीय रूप कौन सा है?
(अ) भांगड़ा (ब) शिद्दा (स) छऊ (द) मणिपुरी
4. कौन सा नृत्य केवल पुरुष कलाकारों द्वारा किया जाता है?
(अ) मोहिनीअट्टम (ब) ओडिसी (स) कथकली (द) मणिपुरी
5. निम्नलिखित नृत्य शैलियों में से किसका उद्गम पूर्वी भारत से है?
(अ) कथकली (ब) कुचिपुड़ी (स) भरतनाट्यम (द) मणिपुरी
6. प्रियंवदा मोहंती का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य कला शैली से है?
(अ) कथकली (ब) भरतनाट्यम (स) ओडिसी (द) कुचिपुड़ी
7. मृणालिनी साराभाई का संबंध किस शास्त्रीय नृत्य कला शैली से है?
(अ) कथकली (ब) भरतनाट्यम (स) ओडिसी (द) कुचिपुड़ी
8. भातखंडे संगीत महाविद्यालय कहां स्थित है?
(अ) लखनऊ (ब) अहमदाबाद (स) चंडीगढ़ (द) इलाहाबाद
9. अमीर खुसरो का नाम किस वाद्ययंत्र के आविष्कार से संबंधित है?
(अ) सितार (ब) तबला (स) शहनाई (द) सरोद
10. शास्त्रीय संगीत के सिद्धांत की विवेचना कहां की गई है?
(अ) ऋग्वेद में (ब) अथर्ववेद में (स) यजुर्वेद में (द) सामवेद में
11. अवतारवाद का प्रथम उल्लेख कहां मिलता है?
(अ) महाभारत (ब) रामायण (स) भगवद्गीता (द) विष्णु पुराण
12. विष्णु के दस अवतारों की जानकारी का स्रोत कौन सा है?
(अ) भागवत पुराण (ब) मत्स्य पुराण (स) विष्णु पुराण (द) मार्केण्डय पुराण
13. जैन साहित्य को क्या कहा जाता है?
(अ) पिटक (ब) आगम (स) कल्प (द) सुत्त
14. किस मंदिर को द्रविड़ चोल कला शैली का उत्कृष्टतम उदाहरण माना जाता है?
(अ) वृहदेश्वर मंदिर (ब) चोलेश्वर मंदिर (स) कोरंगनाथ मंदिर (द) उपर्युक्त सभी
15. बद्रीनाथ धाम किस शहर में स्थित है?
(अ) देहरादून (ब) रूद्रप्रयाग (स) पौड़ी (द) चमोली
16. हरिद्वार स्थित ‘हर की पौड़ी’ का निर्माण कराया था?
(अ) राजा मंगलसेन ने (ब) राजा विक्रमादित्य ने (स) राजा अशोक ने (द) राजा हरपाल ने
17. कोणार्क के सूर्य मंदिर के निर्माता कौन हैं?
(अ) राजेंद्र चोल (ब) राजराज प्रथम (स) नरसिंह देव द्वितीय (द) कृष्णदेव राय
18. निम्नलिखित में से किस देश में अधिकतम संख्या में भाषाएं बोली जाती हैं?
(अ) ब्रिटेन (ब) यूएसए (स) भारत (द) फ्रांस
19. अंग्रेजी भाषा को भारत में शिक्षा के माध्यम के रूप में आरंभ किया गया?
(अ) लॉर्ड मैकाले द्वारा (ब) लॉर्ड विलियम बैंटिक द्वारा (स) राजा राममोहन राय द्वारा (द) वारेन हेस्टिंग्स द्वारा
20. केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान कहां स्थित है?
(अ) हैदराबाद (ब) वाराणसी (स) मैसूर (द) उज्जैन
21. विद्युत मात्रा की इकाई क्या है?
(अ) एम्पियर (ब) ओम (स) वोल्ट (द) कूलम्ब
22. एसआई पद्धति में लेंस की शक्ति की इकाई क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
23. बर्फ में स्केटिंग करना प्रदर्शित करता है कि दाब बढ़ाने पर बर्फ का गलनांक?
(अ) बढ़ जाता है (ब) अपरिवर्तित रहता है (स) घट जाता है (द) पहले घटता है फिर बढ़ता है
24. पानी से भरे गिलास में बर्फ का एक टुकड़ा तैर रहा है। टुकड़े के पूरा पिघल जाने पर गिलास में पानी का तल?
(अ) बढ़ जाता है (ब) घट जाता है (स) अपरिवर्तित रहता है (द) इनमें से कोई नहीं
25. रेफ्रीजरेटर में थर्मोस्टेट का कार्य है?
(अ) तापमान को कम करना (ब) हिमायन ताप को बढ़ाना (स) एक समान तापमान बनाए रखना (द) गलनांक को घटाना
26. वायुमंडल में ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण निम्नलिखित में से कौन सा रसायन है?
(अ) सल्फर डाइऑक्साइड (ब) नाइट्रस ऑक्साइड (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
27. वायुमंडल की सबसे निचली परत क्या कहलाती है?
(अ) मध्य मंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) समताप मंडल
28. वायुदाब प्राय: सर्वाधिक होता है, जब वायु होती है?
(अ) ठंडी तथा शुष्क (ब) ठंडी तथा नम (स) उष्ण तथा शुष्क (द) उष्ण तथा नम
29. गर्म मौसम में पंखा चलाने से आराम महसूस होता है, क्योंकि?
(अ) पंखा ठंडी हवा देता है (ब) हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है (स) हमारे शरीर से अधिक ऊष्मा विकरित होती है (द) हवा की संवाहकता बढ़ जाती है
30. किसी पदार्थ को गर्म करने से विस्तारण-
(अ) केवल ठोस पदार्थ में होता है (ब) पदार्थ का भार बढ़ा देता है (स) पदार्थ का घनत्व घटा देता है (द) सभी द्रव्यों और ठोस पदार्थों में समान दर से होता है
31. मैक अंकों का प्रयोग वेग के संबंध में किया जाता है?
(अ) ध्वनि के (ब) जलयान में (स) वायुयान के (द) अंतरिक्ष यान के
-----
सही जवाब- 1.(स) मोहिनीअट्टम, 2.(ब) ओट्टनतुल्लन , 3.(द) मणिपुरी, 4.(स) कथकली, 5.(द) मणिपुरी, 6.(स) ओडिसी, 7.(अ) कथकली, 8.(अ) लखनऊ, 9.(अ) सितार, 10.(द) सामवेद में, 11.(स) भगवद्गीता, 12.(ब) मत्स्य पुराण, 13.(ब) आगम, 14.(अ) वृहदेश्वर मंदिर, 15.(अ) देहरादून, 16.(ब) राजा विक्रमादित्य ने, 17.(स) नरसिंह देव द्वितीय, 18.(स) भारत, 19.(अ) लॉर्ड मैकाले द्वारा, 20.(स) मैसूर, 21.(अ) एम्पियर, 22.(ब) डायोप्टर, 23.(स) घट जाता है, 24.(स) अपरिवर्तित रहता है, 25.(स) एक समान तापमान बनाए रखना, 26.(द) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, 27.(स) क्षोभ मंडल, 28.(अ) ठंडी तथा शुष्क, 29. (ब) हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है, 30. (स) पदार्थ का घनत्व घटा देता है, 31.(स) वायुयान के।
गाम्बिया (आधिकारिक रूप से गाम्बिया गणराज्य), पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है। गाम्बिया अफ्रीकी मुख्य भूमि पर स्थित सबसे छोटा देश है, इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा सेनेगल से मिलती है, पश्चिम में अन्ध महासागर से लगा छोटा सा तटीय क्षेत्र है। देश का नाम गाम्बिया नदी पर से पड़ा है, जिसके प्रवाह के रास्ते इसकी सीमा लगी हुई है। नदी देश के मध्य से होते हुए अन्ध महासागर में जाकर मिल जाती है। यह देश लगभग 10 हजार 500 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला है। 18 फरवरी, 1965 को गाम्बिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और राष्ट्रमंडल में सम्मिलित हो गया। बांजुल गाम्बिया की राजधानी है, लेकिन सबसे बड़ा महानगर सेरीकुंदा है।
यह एक कृषि सम्पन्न देश है, और देश की अर्थव्यस्था में खेती-बाड़ी, मत्स्य-ग्रहण, और पर्यटन-उद्योग की प्रमुख भूमिका है। लगभग एक तिहाई जनसंख्या अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी रेखा की सीमा 1.25 डॉलर प्रतिदिन से नीचे रहती है।
मुस्लिम बहुल गांबिया के राष्ट्रपति याहया जामेह ने हाल ही में देश में चार दिन के कामकाज का सप्ताह करने की घोषणा की है। उनका तर्क है कि इससे देश का सही दिशा में विकास होगा। राष्ट्रपति का कहना है कि शुक्रवार की छुट्टी मिलने से वहां के लोग ठीक से नमाज अदा कर पाएंगे।
वैसे, 1994 से गांबिया की सत्ता पर काबिज़ राष्ट्रपति जामेह अपने इस तरह के अनूठे फैसलों के लिए जाने जाते हैं। ये देश बादाम की खेती और निर्यात के लिए जाना जाता है जो यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटन यहां का दूसरा प्रमुख व्यवसाय है।
होमरूल लीग आंदोलन का उद्देश्य ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन रहते हुए संवैधानिक तरीक़े से स्वशासन को प्राप्त करना था। इस लीग के प्रमुख नेता बाल गंगाधर तिलक और श्रीमती एनीबेसेंट थीं। स्वराज्य की प्राप्ति के लिए तिलक ने 28 अप्रैल, 1916 ई. को बेलगांव में होमरूल लीग की स्थापना की थी। लीग का प्रभाव कर्नाटक, महाराष्ट्र (बम्बई को छोडक़र), मध्य प्रांत एवं बरार तक फैला हुआ था।
भारत आकर एनीबेसेंट ने साप्ताहिक पत्र कामनवील का 2 जनवरी, 1914 ई. से एवं दैनिक पत्र न्यू इंडिया का 14 जुलाई, 1914 ई. से प्रकाशन प्रारम्भ किया। इन पत्रों के द्वारा एनी बेसेंट ने भारतीयों में स्वतंत्रता एवं रातनीतिक भावना को जागृत किया। उन्होंने भारत में आयरलैण्ड की तरह सितम्बर, 1916 ई. में मद्रास (अडयार) में होमरूल लीग की स्थापना की तथा जॉर्ज अरुंडेल को लीग का सचिव नियुक्त किया। कालान्तर में होमरूल लीग के बढ़ते हुए प्रभाव से ख़तरा महसूस करके ब्रिटिश सरकार ने एनी बेसेंट, जॉर्ज अरुन्डेल तथा वी.पी. वाडिया को 1917 ई. में गिरफ्तार कर लिया।
चारो ओर से दबाव महसूस होने पर भारत सचिव मांटेग्यू ने 20 अगस्त, 1917 ई. को ब्रिटिश संसद में इस आशय का एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारत को उत्तरादायी शासन प्रदान करने की बात की गई थी। इसके परिणामस्वरूप एनीबेसेंट ने 20 अगस्त, 1917 ई. को ही होमरूल लीग को समाप्त करने की घोषणा की।
पोस्त (पॉपी ) या पोस्ता फूल देने वाला एक पौधा है जो पॉपी कुल का है। पोस्त भूमध्यसागर प्रदेश का देशज माना जाता है। यहां से इसका प्रचार सब ओर हुआ। इसकी खेती भारत, चीन, एशिया माइनर, तुर्की आदि देशों में मुख्यत: होती है। भारत में पोस्ते की फसल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में बोई जाती है। पोस्त की खेती और व्यापार करने के लिए सरकार के आबकारी विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। पोस्ते के पौधे से अफीम निकलती है, जो नशीली होती है।
पोस्ते का पौधा लगभग 60 सेंटीमीटर ऊंचा होता है। फूल सफेद, लाल, बैंगनी, और पीले, इस प्रकार विभिन्न रंगों के होते हैं। अफीमवाले पोस्ते के फूल लाल अथवा बहुत हलके बैंगनी रंग के, या सफेद, होते हैं। फल, जिसे डोडा कहते हैं, चिकना और अंडाकार होता है। पोस्ते की दूसरी जातियों को, जिन्हें फूलों के लिए लगाया जाता है, शर्ली पॉपीज कहते हैं।
पोस्त मुख्यत: अफीम के लिये बोया जाता है। कच्चे डोडे पर तेज चाकू से धारियां बनाने पर, एक प्रकार का दूध निकलता है जो सूखकर गाढ़ा होने पर खुरच लिया जाता है। यही अफीम है। इसमें से मॉरफीन और कोडीन निकाले जाते हैं, जो दवाइयों में काम आते हैं। अफीम में साधारणत: 8 से 13 प्रतिशत मॉरफीन होता है, अधिक से अधिक 22.8 प्रतिशत। एक एकड़ भूमि से लगभग 25 सेर अफीम निकल आती है।
बहुत से देशों में पोस्त की खेती उसके बीजों के लिए की जाती है, जिन्हें खसखस या पोस्तदाना कहते हैं। बीज सफेद या काले रंग के होते हैं। इनमें तेल की मात्रा 40 से 60 प्रतिशत तक होती है। तेल खाद्य सामग्री में काम आता है। बीज मिठाई, ठंढाई आदि बनाने में उपयोगी हैं। खसखस में नशीला पदार्थ नहीं होता। यह औषधियुक्त भी मानी गई है। गढ़वाल जिले में पोस्त के हरे पत्तों से सब्जी भी बनाई जाती है।
विश्व के दुग्ध उत्पादक देशों में भारत का पहला स्थान है। लाखों ग्रामीण परिवारों के लिए दुग्ध व्यवसाय आय का दूसरा महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। रोजगार प्रदान करने और आय के साधन पैदा करने में दुग्ध व्यवसाय की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गई है। वर्ष 2007-08 के दौरान भारत में प्रति दिन दूध की खपत 252 ग्राम थी। पिछले तीन दशकों में योजना के अंत तक दुग्ध उत्पादन की विकास दर करीब 4 प्रतिशत थी जबकि भारत की जनसंख्या की वृध्दि दर लगभग 2 प्रतिशत थी। दुग्ध उत्पादन में वृध्दि के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई अनेक योजनाओं के फलस्वरूप यह संभव हो सका है।
स्वतंत्रता के बाद देश में दुग्ध उत्पादन में छह गुनी वृद्धि हुई है। वर्ष 1950-51 में कुल 1 करोड़ 70 लाख टन दूध का उत्पादन होता था जो कि 2007-08 तक 6 गुना से भी अधिक बढक़र 10 करोड़ 48 लाख टन पहुंच गया। देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने में इसे एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में देखा जाता है। केंद्र सरकार वर्ष 2021-22 तक प्रति वर्ष 18 करोड़ टन दूध उत्पादन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 17 हजार 300 करोड़ रुपए के परिव्यय से राष्ट्रीय डेयरी योजना शुरू करने के बारे में विचार कर रही है। अगले 15 वर्षों में दूध उत्पादन 4 प्रतिशत की दर से बढने और कुल दूध उत्पादन में 50 लाख टन की वृद्धि होने का अनुमान है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने विश्व बैंक के सहयोग से चल रही राष्ट्रीय डेयरी योजना उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में शुरू करने का निर्णय किया. इस योजना के तहत सभी राज्यों में दुधारू पशुओं की उत्पादकता बढ़ाकर दूध उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपाय किए जाने हैं. इस योजना में देश के 14 प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों में से 13 को इसमें शामिल कर लिया गया।
मकरान पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रान्त के दक्षिणतम भाग में स्थित है। यह बलूचिस्तान और ईरान के सिस्तान प्रान्त के दक्षिणतम भाग में अरब सागर से लगा शुष्क तथा अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्र है। मकरान का इतिहास में बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान रहा था।
इस क्षेत्र से भारतीय उपमहाद्वीप और ईरान के बीच एक प्रमुख मार्ग गुजऱता है, जिससे कई तीर्थयात्री, खोजयात्री, व्यापारी और आक्रमणकारी इन दोनों भू-भागों के बीच आते-जाते थे। मकरान क्षेत्र वैसे तो भारतीय उपमहाद्वीप का क्षेत्र माना जाता है, किंतु प्राचीन काल में ईरान के हख़ामनी साम्राज्य ने इस पर क़ब्ज़ा करके इसे अपना सात्रापी (प्रांत) बना लिया था। इस सात्रापी का नाम माका रखा गया था, कालांतर में आगे चलकर इसी से इस क्षेत्र का नाम मकरान पड़ा।
बलूच और सिंधी मूल के लोग मकरान में बसते हैं। साथ ही इनसे भिन्न बहुत से अफ्रीकी जाति के लोग भी यहां हैं। यहां के अफ्रीकी मूल के लोगों को मकरानी बुलाया जाता है, जो भारत व पाकिस्तान में मिलने वाले सिदी समुदाय का हिस्सा हैं। मकरान में संगमरमर के समान ही एक बेशकीमती इमारती पत्थर बहुतायत में पाया जाता है, जिसे मकराना कहा जाता है।
पोस्त (पॉपी ) या पोस्ता फूल देने वाला एक पौधा है जो पॉपी कुल का है। पोस्त भूमध्यसागर प्रदेश का देशज माना जाता है। यहां से इसका प्रचार सब ओर हुआ। इसकी खेती भारत, चीन, एशिया माइनर, तुर्की आदि देशों में मुख्यत: होती है। भारत में पोस्ते की फसल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में बोई जाती है। पोस्त की खेती और व्यापार करने के लिए सरकार के आबकारी विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। पोस्ते के पौधे से अफीम निकलती है, जो नशीली होती है।
पोस्ते का पौधा लगभग 60 सेंटीमीटर ऊंचा होता है। फूल सफेद, लाल, बैंगनी, और पीले, इस प्रकार विभिन्न रंगों के होते हैं। अफीमवाले पोस्ते के फूल लाल अथवा बहुत हलके बैंगनी रंग के, या सफेद, होते हैं। फल, जिसे डोडा कहते हैं, चिकना और अंडाकार होता है। पोस्ते की दूसरी जातियों को, जिन्हें फूलों के लिए लगाया जाता है, शर्ली पॉपीज कहते हैं।
पोस्त मुख्यत: अफीम के लिये बोया जाता है। कच्चे डोडे पर तेज चाकू से धारियां बनाने पर, एक प्रकार का दूध निकलता है जो सूखकर गाढ़ा होने पर खुरच लिया जाता है। यही अफीम है। इसमें से मॉरफीन और कोडीन निकाले जाते हैं, जो दवाइयों में काम आते हैं। अफीम में साधारणत: 8 से 13 प्रतिशत मॉरफीन होता है, अधिक से अधिक 22.8 प्रतिशत। एक एकड़ भूमि से लगभग 25 सेर अफीम निकल आती है।
बहुत से देशों में पोस्त की खेती उसके बीजों के लिए की जाती है, जिन्हें खसखस या पोस्तदाना कहते हैं। बीज सफेद या काले रंग के होते हैं। इनमें तेल की मात्रा 40 से 60 प्रतिशत तक होती है। तेल खाद्य सामग्री में काम आता है। बीज मिठाई, ठंढाई आदि बनाने में उपयोगी हैं। खसखस में नशीला पदार्थ नहीं होता। यह औषधियुक्त भी मानी गई है। गढ़वाल जिले में पोस्त के हरे पत्तों से सब्जी भी बनाई जाती है।
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (पीएमएस) इन्वेस्टमेंट के कई तरीकों में एक है। इसका इस्तेमाल रईस इन्वेस्टर और कंपनियां एक साथ इक्विटी, फिक्स्ड इनकम, गोल्ड और स्ट्रक्चर्ड प्रॉडक्ट्स जैसे कई तरह के प्रॉडक्ट्स में इन्वेस्टमेंट के लिए करते हैं। इसकी तुलना म्यूचुअल फंड्स से की जा सकती है और इसी की तरह पीएमएस के कई फायदे और नुकसान हैं।
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस प्रवाइडर क्लाइंट्स को शेयर, डेरिवेटिव्स और दूसरे तरह की फाइनैंशल सिक्युरिटी की खरीद-फरोख्त करने की सलाह देते हैं। पीएमएस के टाइप के हिसाब से पोर्टफोलियो मैनेजर क्लाइंट्स के लिए सिक्युरिटीज की खरीद-फरोख्त भी कर सकता है। पोर्टफोलियो मैनेजर बनने के लिए मार्केट रेग्युलेटर सेबी के पास रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। पीएमएस इन्वेस्टर के पोर्टफोलियो में इंडिविजुअल शेयर होते हैं, जबकि म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्टर को यूनिट्स मिलते हैं।
मंजीरा नदी, गोदावरी नदी का सहायक नदी है। यह नदी प्राचीन अश्मक जनपद में प्रवाहित होती थी। प्राचीन काल में अश्मक जनपद की स्थिति विदर्भ के पाश्र्व में थी। वर्तमान में बीदर नगर मंजीरा नदी के तट पर बसा है। मंजीरा नदी बालाघाट के पहाड़ों से निकलती है और गोदावरी में मिलती है। इस नदी में पांच उपनदियां आकर मिलती हैं जिनमें से दो नदियां दाहिनी तरफ से और तीन नदियां बाईं तरफ से आकर मिलती हैं। इस नदी का उल्लेख वायु पुराण वंजुला में भी मिलता है।
1. भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रथम हिंदी साहित्यकार का नाम क्या है?
(अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) सुमित्रानंदन पंत (स) महादेवी वर्मा (द) नरेश मेहता
2. भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रथम महिला हिंदी साहित्यकार है?
(अ) महादेवी वर्मा (ब) महाश्वेता देवी (स) आशापूर्णा देवी (द) अमृता प्रीतम
3. मरणोपरांत भारत रत्न से विभूषित प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
(अ) लाल बहादुर शास्त्री (ब) कुमारास्वामी कामराज (स) आचार्य विनोबा भावे (द) एम. जी. रामचंद्रन
4. भारत रत्न से विभूषित प्रथम विदेशी कौन हैं?
(अ) डॉ. नेल्सन मंडेला (ब) खान अब्दुल गफ्फार खान (स) डॉ. मार्टिन लूथर किंग (द) यासर अराफात
5. भारत के एकमात्र नेता जिन्हें संघीय गृहमंत्री के पद पर रहते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया गया है?
(अ) वल्लभभाई पटेल (ब) गुलजारी लाल नंदा (स) गोविन्द वल्लभ पंत (द) लाल बहादुर शास्त्री
6. महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा मूलत: किस भाषा में लिखी थी?
(अ) अंग्रेजी में (ब) गुजराती में (स) मराठी में (द) हिंदी में
7. चलचित्र-स्लमडॉग मिलियेनर उपन्यास क्यू एंड ए पर आधारित है, जिसके लेखक एक भारतीय?
(अ) खुशवंत सिंह (ब) खालिद मोहम्मद (स) सरबजीत सिंह (द) विकास स्वरूप
8. प्रसिद्ध पुस्तक दास कैपिटल लिखी गई है?
(अ) अमत्र्य सेन द्वारा (ब) कार्ल माक्र्स द्वारा (स) गांधी जी द्वारा (द) पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा
9. व्यापारिक हवाएं किन अक्षांशों से किन अक्षांशों की ओर बहती है?
(अ) विषुवत रेखा से उष्ण कटिबंध की ओर (ब) उष्ण कटिबंध से पूर्वी धु्रवीय क्षेत्रों की ओर (स) अश्व अक्षांशों से विषुवत रेखा की ओर (द) उपर्युक्त सभी
10. व्यापारिक हवाएं किस प्रकार की होती हैं?
(अ) नियमित व स्थिर (ब) अनियमित (स) अंशत: अनियमित (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
11. पूरे वर्षभर एक ही दिशा में प्रवाहित होने वाली पवन क्या कहलाती है?
(अ) स्थानीय पवन (ब) सनातनी पवन (स) सामाजिक पवन (द) धु्रवीय पवन
12. मानसून शब्द का तात्पर्य क्या है?
(अ) हवाओं का सदैव एक ओर ही बहना (ब) हवाओं का बहुत तेजी से बहना (स) हवाओं का बहुत धीमी गति से बहना (द) हवाओं के रूख का बदलना
13. सिंधु नदी से बंगाल के सोनार गांव तक जी. टी. रोड (ग्रैंड ट्रंक रोड) का निर्माण किसने करवाया?
(अ)बाबर (ब) शेरशाह सूरी (स) अकबर (द) जहांगीर
14. परिशिष्ट पर्व, जो कि जैन धर्म से संबंधित है, इसके रचयिता कौन हैं?
(अ) भद्रबाहु (ब) स्थूलभद्र (स) हेमचंद्र (द) स्वयंभू
15. किस जैन ग्रंथ में प्राचीन काल में भारत में सोलह महाजनपदों होने का उल्लेख मिलता है?
(अ) भगवती सुत्त (ब) 14 पूर्व (स) आचरांग सूत्र (द) पिटक
16. जैन तीर्थकर पाश्र्वनाथ द्वारा प्रतिपादित चार महाव्रतों में महावीर स्वामी ने पांचवें महाव्रत के रूप में क्या जोड़ा?
(अ) अहिंसा (ब) अस्तेय (स) अपरिग्रह (द) ब्रह्मचर्य
17. मानव शरीर में रक्त का थक्का किस विटामिन से बनता है?
(अ) विटामिन के (ब) विटामिन डी (स) विटामिन इ (द) विटामिन सी
18. निम्नलिखित में से किस तत्व का संबंध दांतों की विकृति के साथ है?
(अ) क्लोरीन (ब) फ्लुओरीन (स) ब्रोमीन (द) आयोडीन
19. मानव शरीर में औसतन ऑक्सीजन का तत्व कितना प्रतिशत है?
(अ) 25 प्रतिशत (ब) 30 प्रतिशत (स) 40 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
20. मानव शरीर के लिए लौह आवश्यक है?
(अ) हीमोग्लोबिन व आरबीसी के निर्माण के लिए (ब) सामान्य स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए (स) शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए (द) उपर्युक्त सभी
21. निम्न में से सबसे अधिक आयरन किसमें पाया जाता है?
(अ) केला (ब) सेब (स) दूध (द) हरी पत्तीदार सब्जियां
22. महाराजा रणजीत सिंह को किस विजय अभियान के फलस्वरूप जमजमां नामक तोप की प्राप्ति हुई थी?
(अ) लाहौर विजय अभियान (ब) अमृतसर विजय अभियान (स) मालवा विजय अभियान (द) कांगड़ा विजय अभियान
23. अंग्रेजी शासनकाल में भारत का कौन सा क्षेत्र अफीम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था?
(अ) बिहार (ब) दक्षिण भारत (स) गुजरात (द) असम
24. अट्ठारहवीं सदी में बंगाल में वस्त्र उद्योग के पतन के लिए उत्तरदायी कारण था?
(अ) उत्पादन की गुणवत्ता में कमी (ब) कच्चे माल की अनुपलब्धता (स) ब्रिटेन को निर्यात करनेवाले माल पर उच्च तटकर (द) कारीगरों की अनुपलब्धता
25. दीर्घ रेडियो तरंगें पृथ्वी की किस सतह से परावर्तित होती हैं?
(अ) क्षोभ मंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ सीमा (द) समताप मंडल
26. संचार उपग्रह किस वायुमंडलीय स्तर में स्थित होते हैं?
(अ) समताप मंडल (ब) आयन मंडल (स) क्षोभ मंडल (द) बर्हिमंडल
27. हैजा का क्या कारण है?
(अ) जीवाणु (ब) विषाणु (स) फफूंद (द) शैवाल
----
सही जवाब- 1.(ब) सुमित्रानंदन पंत, 2.(अ) महादेवी वर्मा, 3.(अ) लाल बहादुर शास्त्री, 4.(ब) खान अब्दुल गफ्फार खान, 5.(अ) वल्लभभाई पटेल, 6.(ब) गुजराती में, 7.(द) विकास स्वरूप, 8.(ब) कार्ल माक्र्स द्वारा, 9.(अ) नियमित व स्थिर, 10.(ब) सनातनी पवन, 11.(द) हवाओं के रूख का बदलना, 12.(ब) शेरशाह सूरी, 13.(स) हेमचंद्र, 14.(अ)भगवती सुत्त, 15.(द) ब्रह्मचर्य, 16.(ब)धम्मपद, 17.(अ) विटामिन के, 18.(ब)फ्लुओरीन, 19.(द) 50 प्रतिशत, 20.(द) उपर्युक्त सभी, 21.(द)हरी पत्तीदार सब्जियां, 22.(ब) अमृतसर विजय अभियान, 23.(अ) बिहार, 24.(स) ब्रिटेन को निर्यात करनेवाले माल पर उच्च तटकर, 25.(ब) आयन मंडल, 26.(ब) आयन मंडल, 27.(अ) जीवाणु।
शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द होने पर हम दर्द निवारक गोलियां खाते हैं जिससे हमें आराम मिलता है।
दर्द एक अप्रिय संवेदी और भावनात्मक अनुभव है जो कि वास्तविक या संभावित ऊतकों के नुकसान, या ऐसी क्षति के रूप में वर्णित है। दर्द शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा है, विशेष रूप से हानिकारक स्थिति से बचने के लिए। शरीर में बड़े व्यास की तंत्रिकाओं और पतले व्यास की तंत्रिकाओं के बीच में टी कोशिकाएं तथा निरोधात्मक कोशिकाएं होती हैं। जब वास्तविक या संभावित ऊतकों के नुकसान के कारण टी कोशिकाओं की उत्तेजना निरोधात्मक कोशिकाओं से एक महत्वपूर्ण स्तर से अधिक हो जाता है, तो हमें दर्द की अनुभूति होती है।
दर्द निवारक दवाएं टी कोशिकाओं को उत्तेजित करने वाले एंजाइमों को रोक कर दर्द को दूर करती हैं। पेनकिलर्स या एनाल्जेसिक वे दवाएं हैं , जिनका इस्तेमाल दर्द से राहत पाने में किया जाता है। इन्हें बनाने में मॉर्फिन जैसे नारकोटिक्स , नॉन स्टेरॉइडल ऐंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रग्स और एसेटैमिनोफेन जैसे नॉन नारकोटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है।
पेनकिलर्स दो तरह से काम करती हैं। पहला ब्रेन की ओर जाने वाले दर्द के सिग्नल को ब्लॉक कर देती हैं , जिससे रोगी को दर्द का अहसास नहीं हो पाता और दूसरा ब्रेन में सिग्नल के इंटरप्रिटेशन सिस्टम में छेड़छाड़ कर देती हैं और रोगी को लगता है कि उसे दर्द से राहत मिल गई।
पेनकिलर्स दर्द में तुरंत राहत पहुंचाती हैं। यही वजह है कि इंसान जरा - सी दिक्कत होते ही इनका इस्तेमाल करने लगता है और धीरे - धीरे उसे इनकी आदत पड़ जाती है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से दिमाग और शरीर इन दवाओं पर निर्भर करने लगते हैं। इस स्थिति को एडिक्शन यानी लत कहते हैं। कुछ दवाओं को लेने से मूड अच्छा होता है और नींद भी आती है। लगातार लेते रहने से ये दवाएं अल्कोहल का काम करने लगती हैं।
जरूरत से ज्यादा लेने पर पेनकिलर्स घातक हो सकती हैं। एक साल तक अगर पेनकिलर्स को रोज इस्तेमाल किया जाए, तो यह बेहद नुकसानदायक हो सकती हैं।